Blog

  • पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh के निधन पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा

    पूर्व प्रधानमंत्री Manmohan Singh के निधन पर राष्ट्रीय शोक की घोषणा

    नई दिल्ली : देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। उन्होंने 92 साल की आयु में दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। रात में ही उनका पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित आवास पर लाया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार रात अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री ने भारत की अर्थव्यवस्था में अमूल्य योगदान दिया और चुनौतीपूर्ण समय में देश का मार्गदर्शन किया।

    कल सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हो सकता है। कांग्रेस मुख्लालय में उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।। केंद्र सरकार ने पूर्व पीएम के निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी विदेश में हैं। उनके आने के बाद ही डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी। डॉ. सिंह के निधन पर पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अन्य दिग्गज नेताओं ने दुख जताया है।

    लोग डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद कर रहे हैं। उनको सम्मान देने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांध ली। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैलाशनाथन, तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि और अन्य नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया और उनके आर्थिक सुधारों की सराहना की।

  • Punjab News: इमारत में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: इमारत में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के चीमा चौक के पास नव निर्माण इमारत में आग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें दूर-दूर से दिखाई दे रही थी। इस घटना को लेकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। इमारत में पहुंचे कर्मी ने आग लगती देख तुरंत मालिक को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मालिक ने मौके पर पहुंच दमकल विभाग को सूचित किया।

    मामले की जानकारी देते हुए इमारत के मालिक इंद्रजीत सिंह ने बताया चीमा चौक के पास उनकी 222 नंबर इमारत में आग लगी है। दरअसल, इमारत में तीसरी मंजिजल पर वैल्डिंग का काम चल रहा था। जिसके बाद जब काम खत्म करके मजूदर चले गए, तो व्यक्ति घर इमारत को लॉक लगाने के लिए तीसरी मंजिल पर गया। इस दौरान उन्होंने देखा कि तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई थी, जिसके बाद उसने घटना की सूचना तुरंत उसे दी। हादसे के बाद दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया।

    हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग इतनी ज्यादा थी कि आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। बताया जा रहा है कि इमारत में लक्कड़ होने के कारण आग ज्यादा भड़कनी शुरू हो गई थी। घटना में मालिक का सामान जलकर राख हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि उन्हें देर रात चीमा चौक के पास इमारत में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर उनकी टीम ने आग पर समय रहते काबू पा लिया। दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि हो सकता है कि शार्ट सर्किट के कारण आग लगी हो।

  • Punjab News: गली में निकलने को लेकर हुई खूनी झड़प, फोड़ा सिर, देखें वीडियो

    Punjab News: गली में निकलने को लेकर हुई खूनी झड़प, फोड़ा सिर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के दाद गांव में गली में निकलने को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प होने की घटना सामने आई है। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष का सिर फोड़ दिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा पीड़ित का उपचार किया गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए बलजीत सिंह सैनी ने बताया कि वह चौक में खड़े थे।

    इस दौरान उन पर जतिंदर सिंह, गोल्डी सहित 3 नौजवानों ने गली से निकलने को लेकर उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। जिसके बाद उन्होंने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया देर रात 8.45 में पुरानी रंजिश को लेकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि गंडासी से सिर पर कई वार किए गए। जिसके बाद उपचार के लिए सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां व्यक्ति के सिर पर 10 टांके लगे है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    राजिंदर कौर ने बताया उनके पति राजमिस्त्री है और वह देर रात काम से घर लौट रहे थे कि गली में निकलने को लेकर पड़ोसी ने उन पर हमला कर दिया। महिला ने कहा कि उनकी शादी से पहले की रंजिश पति की चल रही है। महिला ने कहा कि दूसरे पक्ष के 6 से 7 लोगों ने पति पर हमला कर दिया। घटना में पति के सिर पर 4 जगहों पर गहरी चोटें लगी है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

     

  • Stock Market: Sensex 400 अंक और Nifty 150 अंक तक चढ़ा

    Stock Market: Sensex 400 अंक और Nifty 150 अंक तक चढ़ा

    बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबारी को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 78,860 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की तेजी है, ये 23,870 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में तेजी और 4 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में तेजी और 9 में गिरावट है। ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 0.73% की बढ़त है।

    वहीं एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.43% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 1.42% की गिरावट रही। वहीं, चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.29% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की Raid, भारी मात्रा में अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की Raid, भारी मात्रा में अवैध शराब सहित व्यक्ति काबू, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः मोहल्ला कटहरा चौक में पुलिस ने रेड की। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने घर में गुप्त सूचना के आधार पर रेड की थी। इस दौरान पुलिस को घर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। मौके पर काबू किए व्यक्ति की पहचान प्रिंस सूरी के रूप में हुई है। जिसके बाद पुलिस ने प्रिंस को काबू कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना सिटी के एसएचओ अमनदीप नाहर ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि कटहरा चौक में एक व्यक्ति अवैध शराब का धंधा करता है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस पार्टी और एक्साइज विभाग की टीम के साथ मिलकर घर पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अलग-अलग मारका 25 पेटी अवैध शराब एवं 50 के करीब पौवा बरामद किया है। मौके पर पुलिस ने शराब की काफी खाली पेटीयां भी बरामद की गई है। एसएचओ नाहर ने बताएं कि इस मामले की गहराई के साथ जांच की जा रही है।

  • Gas Pipeline Leakage से हुआ बड़ा हादसा, 4 झुलसे, दुकानें जलकर खाक

    Gas Pipeline Leakage से हुआ बड़ा हादसा, 4 झुलसे, दुकानें जलकर खाक

    नई दिल्ली : सूरत के गोडादरा इलाके में गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस घटना में चार लोग आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गये। इसके अलावा करीब 5 दुकानें और लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। अचानक आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। देखते ही देखते आग ने धीरे-धीरे पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया और दो मोबाइल फोन समेत पांच दुकानें जलकर खाक हो गईं।

    जानकारी के अनुसार गोडादरा में अंडरग्राउंड केबल वायरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान गैस पाइपलाइन में लीकेज हुआ और अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आस-पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के दौरान कई लोग नीचे भागे जिससे भगदड़ मच गई। ऊपर रहने वाले चार लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में पांच दुकानें पूरी तरह जल गईं। जिससे व्यापारियों को लाखों का नुकसान हुआ। घटना के बाद नाराज दुकानदार सड़कों पर उतर आए और प्रशासन से मुआवजे की मांग की। साथ ही उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

  • Punjab News: कार्रवाई करने गई तहबाजारी टीम पर हुआ हमला, की हाथापाई, देखें वीडियो

    Punjab News: कार्रवाई करने गई तहबाजारी टीम पर हुआ हमला, की हाथापाई, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में नगर निगम जोन-A की तहबाजारी टीम अवैध कब्जों को लेकर कार्रवाई करने गई तो उन पर दुकानदारों द्वारा हमला करने के मामले में भारी हंगामा हो गया। कर्मियों का कहना है कि कार्रवाई के दौरान जब उन्होंने कुछ दुकानदारों का सामान जब्त किया तो उन लोगों ने टीम की गाड़ी पर अटैक कर दिया। बीच-बचाव करने आए पुलिस कर्मचारियों के साथ भी हाथापाई की।

    मामले की जानकारी देते हुए तहबाजारी इंस्पेक्टर विपन हांडा ने कहा कि पुलिस कमिश्नर द्वारा निगम को पत्र लिखा गया है कि कोहरे आदि के कारण सड़कों और बाजारों से अतिक्रमण हटाया जाए। इस कारण निगम के सभी जोन में कार्रवाई चल रही है। आज मोचपुरा बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए जब टीम गई तो कुछ लोगों ने तो टीम का बिल्कुल विरोध नहीं किया लेकिन कुछ लोगों ने सामान जब्त करते समय अचानक निगम की गाड़ी पर हमला कर दिया। दुकानदारों ने गाड़ी को लूटा है।

    निगम कर्मियों पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। दो निगम कर्मी बुरी तरह घायल हुए है। घायल अवस्था में उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया है। वहीं थाना डिवीजन नंबर 3 में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। सरेआम निगम कर्मियों पर हमला करके दुकानदारों ने सरकारी काम में बाधा पैदा की है। घटना की वीडियोग्राफी भी निगम टीम के पास है जिसे पुलिस को दिया जाएगा। इंस्पेक्टर हांडा ने कहा कि आने वाले दिनों में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ निगम का एक्शन जारी रहेगी।

     

  • Punjab News: AAP नेता की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज

    Punjab News: AAP नेता की बढ़ी मुश्किलें, FIR दर्ज

    लुधियानाः पंजाब में 5 सीटों पर हुए नगर निगम चुनावों के नतीजे जारी होने के बाद आप पार्टी के नेता को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आप पार्टी के नेता सरबजिंदर सिंह उर्फ ​​बिट्टू भुल्लर के खिलाफ पुलिस ने प्लॉट पर कब्जा करने के आरोप में पीएयू थाने में केस दर्ज किया है।

    बता दें कि यह प्लाट हंबड़ा रोड का है और इस प्लाट पर जबरदस्ती कब्जा करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया हुआ है। बिट्टू भुल्लर को पुलिस ने हवालात में बंद कर रखा है और आम आदमी पार्टी के कई नेता मौके पर पहुंचे और बिट्टू भुल्लर को थाने से ले जाने की कोशिश की।

    लेकिन पुलिस ने इस मामले में किसी की एक नहीं सुनी। पीएयू थाने के एसएचओ राजिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। हाल ही में नेता की पत्नी परमिंदरजीत कौर ने लुधियाना के वार्ड नंबर 69 से आप पार्टी से पार्षद का चुनाव लड़ा था, लेकिन वह कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका भल्ला से 1702 वोटों से हार गई थीं।

  • सचिवालय में लगी भीषण आग, तमाम दस्तावेज हुए खाक

    सचिवालय में लगी भीषण आग, तमाम दस्तावेज हुए खाक

    नई दिल्ली : ढाका में बांग्लादेश सचिवालय की एक प्रमुख इमारत में भीषण आग लग गई। जिससे सरकारी दस्तावेज नष्ट हो गए। आशंका है कि किसी साजिश के तहत ये आग लगाई गई है। अधिकारियों को आशंका है कि सरकारी दस्तावेजों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से ही घटना को अंजाम दिया गया। इस संबंध में एक उच्च स्तरीय जांच समिति गठित की गई है।अधिकारियों ने बताया कि आग के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे इमारत के अलावा अन्य मंत्रालयों को भी अपना सामान्य कामकाज रोकना पड़ा जबकि सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर के अंदर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया, जिससे कई कर्मचारी परिसर में प्रवेश नहीं कर पाए।

    बांग्लादेश सचिवालय की इमारत संख्या सात में आग लगी और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार नौ मंजिला इमारत में सात मंत्रालय मौजूद हैं। उच्च सुरक्षा वाले परिसर में सुबह आग लगी। हालांकि आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि इमारत संख्या सात की छठी, सातवीं और आठवीं मंजिल पर स्थित अधिकांश कमरे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि स्थानीय प्रशासन, डाक एवं दूरसंचार मंत्रालयों के दस्तावेज और फर्नीचर जल गए। एक अधिकारी ने इमारत का दौरा करने के बाद बताया कि आग बुझाने के लिए इस्तेमाल किए गए पानी से कई दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचा। इमारत के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले कबूतर मरे हुए पाये गए और खिड़कियां टूटी हुईं थीं।

    अंतरिम सरकार के सलाहकार आसिफ महमूद सजीब भुइयां ने कहा षड्यंत्रकारियों ने अपनी गतिविधियां बंद नहीं की हैं। उन्होंने कहा कि जिन दस्तावेजों को नुकसान पहुंचा है, उनमें अपदस्थ आवामी लीग शासन के दौरान हुए लाखों डॉलर के भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले कागजात और सबूत शामिल हैं। इस बीच, अधिकारियों ने वरिष्ठ नौकरशाहों, अग्निशमन सेवा और पुलिस अधिकारियों वाली सात सदस्यीय समिति का गठन किया। अतिरिक्त सचिव मोहम्मद खालिद रहीम की अध्यक्षता वाली समिति को सात कार्य दिवसों के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल करने को कहा गया है।

  • Jalandhar News: बिना बताएं घर से निकले युवकों में एक की मौत

    Jalandhar News: बिना बताएं घर से निकले युवकों में एक की मौत

    जालंधर, ENS: देहात के गोराया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां घर में बिना बताए दो युवक लुधियाना के लिए बाइक पर चल गए। लेकिन वापिस लौटते समय हादसा खैरा गांव में जीटी रोड के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने दोनों युवक घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर गश्त पर तैनात एएसआई सरबजीत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया।

    जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना फिल्लौर थाने को दी। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक की पहचान 17 वर्षीय परगुन वर्मा के रूप में हुई है, जबकि परजय अरोड़ा का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

    फिल्लौर थाने के एएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि हादसा खैरा गांव के बाहर स्थित प्रीत बसंत पेट्रोल पंप और डीएस ढाबे के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई। मृतक पराग वर्मा जालंधर के धालीवाल एन्क्लेव का रहने वाला था। घायल परजय अरोड़ा लोहियां खास का रहने वाला है। दोनों की उम्र 17 साल है। शवों का पोस्टमार्टम आज करवाया जाएगा। फिल्लौर थाने की पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।