Blog

  • जालंधरः हमलावारों ने तेजधार हथियारों और ईंटों से हमलाकर तोड़ी गाड़ी, दहशत का माहौल, देखें Live

    जालंधर, ENS: कालिया कालोनी फेज-2 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दिन दहाड़े हमलावारों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर हमला कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि विजय जोशी नामक युवक ने साथियों के साथ मिलकर तेजधार हथियार और ईंटों से हमला कर दिया। महिला का कहना है कि जिस समय विजय साथियों के साथ उनकी गाड़ी पर हमला करने के लिए आया था उस समय वह घर में अकेली थी। पीड़िता का आरोप है कि हमलावार जाते समय उसे धमकी भी देकर गए है। जिसके बाद परिवार में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रजिंश को लेकर है।

    महिला ने कहा कि वह बीते दिन चंडीगढ़ हाईकोर्ट में काम के सिलसिले में गई हुई थी। इस दौरान दूसरे पक्ष की महिला मीडिया को बयान दे रही है कि बीते दिन उन्होंने उसके पति और उस पर हमला किया है। पीड़ित महिला ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि दुकानदार के साथ हमलावार आए और उन्होंने तेजधार हथियार से कार के शीशे तोड़ दिए। जिसके बाद हमलावारों ने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान व्यक्ति का आरोप है कि दुकानदार के साथ आए साथियों ने मुंह ढके हुए थे। महिला का आरोप है कि हमलावार धमकियां दे रहे थे कि घर से बाहर निकल, तेरी टांगे तोड़ देनी है।

    महिला का कहना है कि हमलावारों को शायद पता था कि शनिवार को मेरे पति घर पर नहीं होते है, जिसके चलते उन्होंने आज हमला किया है। महिला ने इस दौरान चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी की पर्ची मीडिया को दिखाई। महिला का कहना है कि कुछ दिन पहले सीवरेज के पानी को लेकर जो विवाद हुआ था, उनका कहना है कि वह उनके द्वारा किया गया था। जिसको लेकर यह घटना हुई है। वहीं महिला का आरोप है कि अगर वह घर से बाहर निकलती तो उस पर हमलावार तेजधार हथियार से हमला कर सकते थे। वहीं हमलावारों द्वारा घर की छत पर फेंकी गई ईंटें बरामद हुई है। वहीं घर की छत पर लगे शीशे भी टूट चुके है।हालांकि इस मामले को लेकर दूसरे पक्ष का कोई बयान सामने नहीं आया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस परिवारिक सदस्यों को थाने में शिकायत के लिए ले गई है।

  • केजरीवाल की गिरफ्तारी में आया नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट में दिए जवाबों में किया चौकाने वाला खुलासा

    केजरीवाल की गिरफ्तारी में आया नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट में दिए जवाबों में किया चौकाने वाला खुलासा

    नई दिल्लीः दिल्ली शराब घोटाला मामले में जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज सुप्रीम कोर्ट में ईडी के आरोपों पर जवाब पेश किया। इस दौरान केजरीवाल की गिरफ्तारी में उस समय नया मोड़ आ गया जब  कोर्ट में पेश किए गए जवाब पत्र के अनुसार उन्होंने कहा कि ईडी के चारों गवाह भाजपा से जुड़े हैं। अरविंद केजरीवाल ने जवाब पत्र में कहा कि भाजपा समर्थिक लोकसभा उम्मीदवार श्रीनिवासन रेड्डी, शराब घोटाले में भाजपा को 60 करोड़ का चंदा देने वाले शरथ रेड्डी, गोवा में भाजपा के वरिष्ठ नेता और सीएम प्रमोद सांवत के करीबी सत्य विजय और सीएम सांवत की कैंपेन मैनेजर को ईडी ने गवाह के तौर पर पेश किया।

    इन चारों के बयान के आधार पर ही मुझे हिरासत में लिया गया। इससे पहले ईडी ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में हलफनामा सुप्रीम कोर्ट में पेश किया था। हलफनामे में जांच एजेंसी ने कोर्ट को बताया कि 9 समन मिलने के बाद भी वे पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए थे। उन्होंने अपने व्यवहार से गिरफ्तारी को बल दिया। इतना ही नहीं ईडी ने केजरीवाल की याचिका को आधारहीन बनाते हुए खारिज करने की मांग की। ईडी ने कहा कि गिरफ्तारी के कारणों को विभिन्न अदालतों में परीक्षण हुआ है। आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी झूठ बोलने की मशीन बन गई है।

    जांच एजेंसी ने अपने हलफनामे में यह भी कहा कि केजरीवाल के पास कुछ ऐसे सबूत हैं जिसके लिए उन्हे गिरफ्तार किया गया। ईडी ने कहा कि अपराध की जांच के लिए वह पूरी तरह से अधिकृत है। हमारे लिए कोई बड़ा नेता हो या आम आदमी सभी बराबर है। ईडी ने कहा कि केजरीवाल सीएम हैं इसलिए उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है ये आधार नहीं हो सकता। बता दें कि शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ईडी ने 21 मार्च को अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया था। वे फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का रूख किया था। लेकिन कोर्ट ने ईडी के पर्याप्त सबूतों को आधार मानकर उनकी याचिका रद्द कर दी थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

  • कपूरथलाः ऑटो रिक्शा और बाइक की टक्कर में युवती की मौ+त

    कपूरथलाः गांव कोट गोबिंदपुर में सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा व बाइक के बीच टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में ऑटो रिक्शा पलटने के चलते 27 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। जबकि अन्य सवारियों को मामूली चोटें आई। वहीं बाइक सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया गया है। मृतक युवती की पहचान 27 वर्षीय राजविंदर कौर पुत्री तरसेम सिंह वासी भंडाल दोनों के रूप में हुई है। जबकि बाइक सवार घायल युवक की पहचान रोहित बेटा राकेश कुमार वासी मंसूरवाल दोनां के रूप में हुई है।

    सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रोहित ने बताया कि वह जालंधर में जेसीबी मशीन चलाता है। सुबह वह बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहा था। जब वह गांव कोट गोबिंदपुर पुल पर पहुंचा तो सामने से गांव धंदला की तरफ से सवारियों से भरा तेज रफ़्तार एक ऑटो रिक्शा आया। जिससे बचने लिए उसने प्रयास किया। लेकिन ऑटो रिक्शा बाइक के पिछले हिस्से में जा टकराया। जिस कारण उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर कर घायल हो गया। इस दौरान ऑटो रिक्शा भी सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार 5-7 महिलाएं घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया गया। जहां पर गंभीर घायल युवती राजविंदर कौर को ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    जबकि अन्य घायल महिलाओं को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं मामले की जांच कर रहे थाना सदर के एएसआई गुरदेव सिंह व एएसआई जगदीश कुमार के अनुसार गांव कोट गोबिंदपुर पुल पर ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हुई है। ऑटो रिक्शा में सवार महिलाएं जालंधर फैक्ट्री में काम करती है और काम पर जा रही थी कि इस दौरान दुर्घटना का शिकार हो गई। जब वह मौके पर पहुंचे तो सभी घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जा चुके थे। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर ने एक युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के पारिवारिक सदस्यों ने कोई कार्यवाही नहीं करवाई है।

  • पंजाबी युवक की विदेश में गो+लियां मारकर ह+त्या, कुछ दिन बाद होनी थी शादी 

    होशियारपुरः अमेरिका में एक पंजाबी युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह गोगा होशियारपुर निवासी गांव अट्टोवाल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत सिंह की 20 मई को शादी होने वाली थी। इस घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई। परिजनों ने गोगा के शव को वापस लाने के लिए पंजाब और केंद्र सरकार से मदद अपील की है। गुरप्रीत की विधवा मां सुखविंदर गुरप्रीत गोगा कौर ने रोते हुए बताया कि हमने अपने बेटे गुरप्रीत की शादी 20 मई को तय की है।

    अभी 2 दिन पहले ही उसने फोन पर बताया था कि वह अगले हफ्ते तक गांव लौट आएगा, लेकिन हमें क्या पता था हमें अपने बेटे के आने की नहीं बल्कि उसकी हत्या की खबर मिलेगी। गुरप्रीत के मामा सतनाम सिंह ने बताया कि गुरप्रीत अपने बड़े भाई हरप्रीत के साथ उसका ट्रक चलाता था। मामूली विवाद में साइड मांगने से नाराज दूसरे ट्रक ड्राइवर ने गुरप्रीत की पीठ में 7 गोलियां मार दीं और मौके से फरार हो गया। अमेरिकी जांच अधिकारी बांबी हारिंग ने बताया कि फरार आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।

    जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 200 मीटर पीछे बड़ा भाई भी ट्रक चला रहा था। ट्रक जाम में फंस गया। गुरप्रीत की ट्रक चालक से बहस हो गई। अमेरिकी ट्रक ड्राइवर ने पिस्तौल निकाल ली। पिस्तौल देख गुरप्रीत ट्रक से उत्तर बचाव के लिए मौके से भागने ही लगा, लेकिन अमेरिकी ने गुरप्रीत की पीठ में एक साथ 7 गोलियां मार दीं और भाग गया। गुरप्रीत के भाई हरप्रीत ने आसपास के लोगों के साथ मिलकर उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई।

  • पंजाबः भाजपा-अकाली दल को बड़ा झटका, आप पार्टी में शामिल हुए ये 2 नेता

    चंडीगढ़ :  लोकसभा चुनावों को लेकर पंजाब में बीजेपी और अकाली दल को बड़ा आप पार्टी ने बड़ा झटका दिया हैं। दरअसल, बीजेपी ओबीसी मोर्चा के सचिव कुलदीप सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। वहीं अकाली दल के एससी विंग के दोआबा महासचिव गुरदर्शन लाल को भी आप पार्टी ने सीएम भगवंत मान ने शामिल करवाया है। इस दौरान सीएम मान के साथ नार्थ से दिनेश ढल्ल, राजविंदर थियारा और पवन टीनू मौजूद रहे। 

  • निर्माणाधीन इमारत के टॉप फ्लोर पर भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    नोएडाः नोएडा कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र के सेक्टर-62 स्थित एक निर्माणाधीन भवन में शनिवार सुबह अचानक आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि सेक्टर-62 में बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणाधीन भवन के टॉप फ्लोर पर शनिवार सुबह कामगार काम कर रहे थे। उसके ऊपर एक और मंजिल बनाने के लिए लकड़ी की शटरिंग लगाई गई थी।

    शटरिंग के ऊपर लोहे की सरिया बिछाई जा रही थी। इसी दौरान मिस्त्री द्वारा लोहे की सरिया पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। वेल्डिंग से निकली चिंगारी ने लकड़ी की शटरिंग में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी शटरिंग को अपनी चपेट में ले लिया। बहुमंजिला इमारत होने के चलते कई किलोमीटर दूर से आग और धुंआ दिखाई दे रहा था। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले और नोएडा-गाजियाबाद में रहने वाले लोग देखकर आश्चर्यचकित थे। दमकल विभाग के मुताबिक आग पर काबू पा लिया है। हादसे में कोई जनहानि नहीं है।

  • पंजाबः अब इस इलाके में व्यक्ति का श+ व हुआ बरामद

    अमृतसरः पंजाब में युवा नशे की दलदल में धंसते जा रहे है। रोजाना किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है। वहीं जिले दाना मंडी भगतां वाले के पास गांव मुले चक में शनिवार सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पता चला है कि मृतक नौजवान पिछले एक-दो दिनों से नशे की हालत में इलाके में घूम रहा था।

    पुलिस ने कहा कि कोई नहीं जानता कि मृतक कहां का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके हाथ पर रवि का नाम लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है ताकि उसकी पहचान हो सके और बाद में मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बता दें कि इससे पहले जालंधर के अलावपुर में व्यक्ति की सिर कटी लाश बरामद हुई थी।

  • बड़ी खबरः यात्रियों से भरी बस में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    मुंबईः महाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेस पर शनिवार सुबह एक निजी बस में भीषण आग लग गई। बस में 36 यात्री सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे से यह बस जैसे ही वडगांव पुलिस थाना क्षेत्र के आड़े गांव में दाखिल हुई वैसे ही उसका टायर फट गया। इसकी वजह से बस में शॉर्ट सर्किट की वजह से देखते ही देखते भीषण आग लग गई लेकिन गनीमत रही के कोई बड़ा हादसा हो इससे पहले ही सभी 36 यात्रियों को सही सलामत बस से बाहर निकाला गया।

    बस में भीषण आग लगने की जानकारी पता चलते ही पुलिस, देवदूत यंत्रणा, डेल्टा फोर्स, वडगाव ट्रैफिक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जब तक दमकलकर्मी आग पर काबू पाते तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी। इसकी वजह से मुंबई पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर यातायात को रोक दिया गया था। अभी हाल में ही मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खोपोली इंटरचेंज के पास आधी रात को एक बस में आग लग गई थी।

    घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। बस में आग लगने के बाद 42 यात्री तुरंत नीचे उतर गए और एक बड़ा हादसा टल गया था। आग से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी। आधी रात करीब ढाई बजे यात्रियों को लेकर एक निजी बस एक्सप्रेस-वे से पुणे के लिए जा रही थी।  बस में आग लगने के बाद कुछ देर के लिए घाट में यातायात रोक दिया गया था।

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर बैठे किसानों का आज खत्म होगा सरकार को दिया अल्टीमेटम

    परेशान व्यापारियों ने बुलाई बैठक, जानें क्या होगी अगली किसानों की रणनीति

    चंडीगढ़ः संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) और किसान-मजदूर मोर्चा के आह्वान पर किसान 11 दिनों से पंजाब के शंभू रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर डेरा लगाकर बैठे हुए हैं। किसानों का सरकार को दिया अल्टीमेटम आज खत्म हो रहा है। जींद के खटकड़ गांव में हुई महापंचायत में किसान संगठनों ने हरियाणा सरकार को 27 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था। हालांकि, किसान पहले भी 4 बार अल्टीमेटम दे चुके हैं,लेकिन सरकार की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

    वहीं युवा किसान नेता नवदीप सिंह समेत 3 किसानों की रिहाई न होने तक प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया हुआ है। दूसरी ओर शंभू बॉर्डर बंद होने की वजह से अंबाला के व्यापारियों को भी खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसी सिलसिले में आज व्यापारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। दरअसल, किसान आंदोलन के चलते रेलवे पर असर पड़ रहा है। रेलवे ने 28 अप्रैल तक 73 ट्रेनों को कैंसिल किया है।

    यही नहीं, कई अन्य ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए तो कई ट्रेनों का शॉट टर्मिनेट करना पड़ा। वहीं किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि 22 मई को मोर्चे को 100 दिन होंगे। उस दिन 22 मई को शंभू, खनौरी और डबवाली बॉर्डर पर लाखों की संख्या में किसान एकजुट होंगे। हरियाणा,पंजाब, हिमाचल और यूपी के किसानों से अभी से तैयारी करने की अपील की है। पंधेर ने कहा कि 1 मई को बॉर्डर पर मजदूर दिवस मनाया जाएगा।