Blog

  • रेंडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से बल्ह खालसा में मनाया वन महोत्सव, भुट्टो रहे मुख्यातिथि

    रेंडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से बल्ह खालसा में मनाया वन महोत्सव, भुट्टो रहे मुख्यातिथि

    पेड़ लगाना जरूरी, लेकिन उसे कामयाव करना जीवन का होना चाहिए मकसद: देवेन्द्र भुट्टो
    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत बल्ह खालसा में राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी द्वारा बन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बहीं राज्य रेंडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिन्दर ठाकुर, डीएफओ ऊना सुशील राणा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार ,तहसीलदार बंगाणा रोहित कँवर विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेडक्रास सोसायटी के सौजन्य से विधायक ने कुछ जरूरतमंद लोगो को व्हील चेयर भी प्रदान की। कार्यक्रम में पहले नेहरू युवक मंडल बल्ह खालसा द्वारा विधायक का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वागत किया  और उपरांत मुख्यतिथि द्वारा फलदार पौधा लगया गया। बहीं जनसभा को सम्बोधित करते हुए भुट्टो ने कहा कि यूँ तो हम बहुत से त्यौहार मनाते हैं लेकिन जब बात आती है पृथ्वी को बचाने की तो ऐसे त्यौहारों की संख्या बहुत कम है। वन महोत्सव एक बहुत ही मह्त्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो जुलाई के महीने में आता है। इस त्यौहार की सबसे अच्छी बात यह है कि लोगों ने वन महोत्सव को काफी गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। 
    भुट्टो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश क्लीन ओर ग्रीन के नाम से जाना जाता है और हिमाचल की सुंदरता को बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को हर वर्ष पांच अलग अलग पौधे लगाने चाहिए। क्योंकि आज सब पेड़ लगाने के महत्व को समझ चुके हैं और यह कहने की आवश्यकता नहीं है कि पेड़ लगाना राज्य को हरा-भरा और खुशहाल बनाए रखने के लिए कितना अधिक जरुरी है। हर साल पूरे राज्य में हजारों  पेड़ लगाए जा चुके हैं इस त्यौहार पर लेकिन यह संख्या बहुत कम है। कहना गलत नहीं होगा  कि हमें बहुत सारे पेड़ और पौधे लगाने की जरूरत ताकि ग्लोबल वार्मिंग को कम किया जा सके।
     भुट्टो ने कहा कि जब हम पौधा लगाते हैं तो उसकी देखभाल करना भी हमारा दायित्व बनता है ताकि वड़ा होकर पौधा हमें फल घास दवाई प्रदान कर सके। खास बात यह है कि यह त्यौहार पूरे देश में बहुत ही बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। इतना ही नहीं, स्थानीय प्रजातियों और वन विभाग जैसी विभिन्न प्रसिद्ध एजेंसियों भी इस काम में काफी सहयोग दे रही है और इसी कारण अब तक विभिन्न प्रजातियों के हजारों पौधे लगाए जा चुके हैं। और इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि हम सभी जानते हैं कि हमारी पृथ्वी को और बहुत से पेड़ लगाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि इस त्यौहार के कारण ही अब लोग घरों, दफ्तरों, स्कूल, कॉलेजों आदि में बहुत ही बड़ी संख्या में पेड़ लगाने लगे हैं। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता बिजय डोगरा, रेंज ऑफिसर अश्वनी कुमार, बीडीसी सदस्य अच्छरो बीबी,स्थानीय प्रधान उपप्रधान, नेहरू युवक मण्डल सदस्य व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

    आखिरकार वन महोत्सव क्यों हमारे जीवन मे है महत्वपूर्ण: सुशील राणा
    जिला वन परिक्षेत्र अधिकारी ऊना सुशील राणा ने कहा कि यह त्यौहार मनाना कई कारणों से जरुरी है क्योंकि यह सीधे तौर पर मानव के अस्तिव से, हमारी पृथ्वी और पर्यावरण से जुड़ता है। तेजी से बढती आबादी के कारण प्रकृति का संतुलन बिगड़ चुका है और यह बहुत जरुरी हो चुका है कि विकास और पर्यावरण के बीच बहुत ही सुंदर संतुलन बनाया जा सके, उन्होंने कहा कि निर्माण और अन्य उद्देश्यों को पूरा करने के लिए तेजी से बहुत सा पानी उपयोग किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कारखानों से बहुत सारा पानी बिना उपचारित किये छोड़ा जा रहा है। पर्यावरण को बचाने के लिये जरुरी है कि सभी लोग समान रुप से सहयोग करें। पेड़ हमारे पर्यावरण का आधार हैं ।
     रेडक्रॉस सोसाइटी का मतलब ,समाज सेवा व जनता को जागरूक करना: सुरिंदर ठाकुर
    राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजिक सुरिंदर ठाकुर ने कहा कि रेंडक्रॉस सोसाइटी का मतलब जनता को अच्छे कार्यो के लिए जागरूक करना और पीडित परिवारों की मदद करना । ठाकुर ने कहा कि रेंडक्रॉस सोसाइटी ने वन महोत्सव को गोद लेकर हर व्यक्ति को बन महोत्सव के बारे में विस्तार से बताना ओर वन महोत्सव को सफल बनाना है।
    उन्होंने कहा कि वन-महोत्सव के दौरान पेड़ लगाने से सुख मिलता है और अधिक पेड़ लगाने से अधिक ईंधन प्राप्त होता है। मवेशियों के लिए भरपूर मात्रा में चारे की पत्तियाँ प्राप्त होती है।अधिक पेड़ लगाने से अधिक ऑक्सीजन मिलती है। ठाकुर ने कहा कि पेड़ लगाने से न केवल पक्षियों बल्कि जानवरों को रहने के आदर्श स्थान मिल जाता है। अधिक छायादार वृक्ष होने से गर्मी कम लगती है और तापमान स्थिर रहता है।फलों और सब्जियों का उत्पादन बढ़ता है। इसके अलावा देश के संभावित खाद्य संसाधनों को शानदार तरीके से जोड़ना ताकि भोजन की कमी ना हो।  वन-महोत्सव लोगों के बीच पेड़ों के प्रति आदर और प्यार बढ़ाने के लिए भी काफी सहायक है।
  • खड्ड कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत समारोह

    खड्ड कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्रों का स्वागत समारोह

    कॉलेज गतिविधियां गिनाई, जीवन में आगे बढ़ने के दिए टिप्स 
    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय खड्ड में  कला व वाणिज्य संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर रविराज  के स्वागत वक्तव्य से हुई । प्रोफेसर राकेश कुमार ने महाविद्यालय के नियम व अधिनियम  की विस्तृत जानकारी दी।  हरीश शर्मा ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में अवगत करवाया ।प्रोफेसर लखबीर ने छात्रवृत्ति डिजिलॉकर स्वयं पोर्टल की प्रक्रिया समझाईं।  विकास  ने पुस्तकालय विषयक जानकारी देकर विद्यार्थियों को ई लाइब्रेरी में पंजीकरण की प्रक्रिया समझाई। डॉक्टर आरती ने राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों की जानकारी देते हुए इस इकाई में पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा  ने विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए उन्हें जीवन में सफल होने के टिप्स चाहिए उन्हें स्मार्ट वर्क करने के लिए प्रेरित किया अपनी प्रतिभा को उजागर करने के लिए महाविद्यालय में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को आह्वान किया।  इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक व स्टूडेंट्स  वर्ग मौजूद रहे।
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का प्रवास कार्यक्रम

    केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर जिला ऊना के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर 6 अगस्त को प्रातः 9.30 बजे अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन के पुर्नविकास की आधारशिला कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।
  • राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का प्रवास कार्यक्रम

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 6 अगस्त रविवार को एक दिवसीय ऊना जिला के प्रवास पर होंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 6 अगस्त को प्रातः 9 बजे माता श्री चिंतपूर्णी जी मंदिर का दौरा करेंगे। तदोपरांत प्रातः 9.50 बजे अंब-अंदौरा स्टेशन के पुर्नविकास की आधारशिला कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।
  • बच्ची से गैंगरेप के बाद भट्टी में जलाने के मामले में थानाधिकारी सस्पेंड

    बच्ची से गैंगरेप के बाद भट्टी में जलाने के मामले में थानाधिकारी सस्पेंड

    थाना घेरकर लोगों ने 3 कस्बे बंद करने का किया आह्वान

    भीलवाड़ा: राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ गैंगरेप और भट्‌टी में जलाने पर आक्रोश जारी है। कोटडी पुलिस थाने की इस मामले में लापरवाही उजागर हुई है। इसके बाद थानेदार को सस्पेंड किया गया है। उधर, सर्वसमाज की ओर से कोटड़ी थाने का घेराव किया जा रहा है। देर रात थाने के बाहर धरना शुरू हुआ था, जिसमें शनिवार को गुर्जर नेता विजय बैंसला और प्रहलाद गुंजल भी शामिल होने वाले हैं।

    वहीं इस मामले में शनिवार को मालासेरी डूंगरी के महंत ने कोटडी और जहाजपुर और शाहपुरा बंद का आह्वान किया है। गुर्जर समाज के आक्रोश को देखते हुए अजमेर पुलिस रेंज की आईजी लता मनोज कुमार ने एक्शन लिया है। मामले में लापरवाही के चलते कोटडी के थानाधिकारी खींवराज गुर्जर को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पूर्व थाने के तत्कालीन ड्यूटी ऑफिसर सहायक पुलिस उपनिरीक्षक लियाकत को भीलवाड़ा एसपी ने सस्पेंड कर दिया था। लियाकत पर आरोप था कि उसने बालिका की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करने में लापरवाही की थी।

    अब पीड़ित परिवार को मुआवजे के साथ पुलिस उप अधीक्षक और पूरे थाने को सस्पेंड करने की मांग पर लोग अड़े हुए हैं। पुलिस थाने का घेराव किया जा रहा है। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटडी थाना क्षेत्र में बच्ची के साथ गैंगरेप मामले में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। बच्ची बकरियां चराने गांव के बाहर गई थी। वहीं उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद उसे मरा समझ भट्टी में झोंक दिया गया। दरिंदों ने इसके बाद अध जले हिस्से को तालाब में फेंक दिया।

    इस मामले के खुलासे के साथ ही कोटडी पुलिस थाने की लापरवाही भी सामने आई। पुलिस की लापरवाही के बाद गुर्जर समाज और भाजपा नेताओं ने जबरदस्त आक्रोश व्यक्त करते हुए कोटड़ी थाने का घेराव शुरू कर दिया। थाने के बाहर बाहर धरना शुरू कर दिया गया। शनिवार को मालासेरी डूंगरी के महंत ने कोटडी और जहाजपुर और शाहपुरा बंद का आह्वान किया है। प्रमुख गुर्जर नेता विजय बैंसला और प्रहलाद गुंजल भी शनिवार को धरने में शामिल होने कोटड़ी पहुंचेंगे।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें किंडरगार्टन सेक्शन के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कक्षा पहली से चौथी के लिए  इंग्लिश कविता गायन प्रतियोगिता तथा कक्षा पांंचवी से दसवीं तक के लिए इंग्लिश एक्सटेम्पोरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया। कक्षा नर्सरी लोटस में एविका तथा विराज मेनन प्रथम, भाविक वशिष्ट तथा निवांश सिपी द्वितीय तथा ऋषभ ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी रोज में कैरव धिमान, सानवी, शिनॉय कौशल, गौरांशी, गौरिका शर्मा प्रथम, उत्कर्ष शर्मा, अनुभव सिंह, राम, अबीर सिंह द्वितीय, शिवाक्ष शर्मा ,सहज दीप सिंह, साहिब जोत सिंह, अगम्या, शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी लिली में आयांश ठाकुर, बबनीत कौर, वेदिका शर्मा प्रथम, गुरुशब्द जोत कौर, समायरा शर्मा द्वितीय तथा रुद्र, समीशा शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। नर्सरी मेरीगोल्ड में दमन वीर सिंह प्रथम ,अक्षिता कैंथ, शिवांशी द्वितीय तथा सिद्धि तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी लोटस में गोविंद ए वशिष्ट, अयान सैनी, रेवांश ठाकुर प्रथम, इवा ,वियान चौधरी द्वितीय, अहाना सैनी तथा मान्या चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। एल के जी रोज़ में अयांश ठाकुर, दक्षित कालिया, ईशान प्रथम, मोक्षित, समर्थ भारद्वाज, शिवम जसवाल ,धान्या सोनी द्वितीय, अभिधा रावल, भाविनी पुरी, यशिका शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। एल के जी लिली में नक्श ठाकुर, लवदीप सिंह प्रथम ,वान्या ,आद्विक, अंशदीप सिंह द्वितीय, गुरनूर सिंह, आयुष वत्स, शिवांश ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे।
    एल के जी मेरीगोल्ड में नायरा, शिवाय ठाकुर प्रथम, दिव्या भरमोता, मनराज सिंह द्वितीय, हरलीन कौर, सक्षम अरोड़ा तृतीय स्थान पर रहे। यूकेजी लोटस में अनवी शर्मा, वीर चौहान ,दिव्यांश प्रथम, सुधान जसवाल, शिवाय शर्मा, रोहन सिम्हा द्वितीय, अनिका ,मानविक शर्मा, विवान रसिन तृतीय स्थान पर रहे। यू के जी रोज में रुद्र वशिष्ट ,वृंदा, तनिप साहू प्रथम, रोहन, मनकीरत सिंह, रियांश, सहजपाल, शौरवी वशिष्ट द्वितीय, दिलप्रीत सिंह, दिव्यांशी कौशल, अमीषी वशिष्ट, मेहताब सिंह तृतीय स्थान पर रहे। यू के जी मेरीगोल्ड में अराध्या शर्मा, तनवी ठाकुर, प्रथम ,निथ्या धीमान, शशांक प्रधान, लक्षिता शर्मा द्वितीय ,जपनूर सैनी, सुहानी तृतीय स्थान पर रहे ।यू के जी लिली में अलीशा जसवाल ,अमाहिरा वशिष्ट प्रथम, जसकीरत भंगल ,विराज ठाकुर द्वितीय, आराध्या, आरव ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। इंग्लिश कविता गायन प्रतियोगिता में स्ट्राबेरी ग्रुप में से कक्षा प्रथम में आकर्षिका प्रथम ,आयुष द्वितीय, परिशा तथा दिवांशी तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा दूसरी में से अकीरा दीप प्रथम, समृति शर्मा तथा प्रियांशी शर्मा द्वितीय, तथा प्रियल वर्मा तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा तीसरी में से अर्शदीप कौशल प्रथम, अवनी ठाकुर तथा कीर्ति परमार द्वितीय, तविषा शर्मा तथा मन्नत परमार तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा चौथी में से गुंजन धीमान तथा रिषिका प्रथम ,नव्या जैन तथा सीरत द्वितीय, अथर्व धीमान तथा काव्या शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा पांचवी में एकांशी प्रथम ,अधिराज सिंह द्वितीय, इशिका तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा छठी में ईशानवी प्रथम ,रिहान खान द्वितीय, रेयांश ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा सातवीं में सुहाना पांडा प्रथम, गुरलीन कौर, तमन्ना साहू द्वितीय, कनन ठाकुर, नंदिनी पुरी तृतीय स्थान पर रहे ।कक्षा आठवीं में हर्षदीप कौर प्रथम, आशिता शर्मा द्वितीय, श्रेया तृतीय स्थान पर रहे ।मेलन ग्रुप में कक्षा दसवीं में से मोहम्मद नोमान खान प्रथम ,वृंदा और राशि द्वितीय, आशीष और रीतिका तृतीय स्थान पर रहे।स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों में आत्मविश्वास तथा प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने विजेता रहे बच्चों को बधाई दी।
  • पंजाबः 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    पंजाबः 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    चंडीगढ़ः पंजाब में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी हो गया है। मौसम विभाग ने शनिवार से दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। खास तौर से माझा, दोआबा व पूर्वी मालवा के क्षेत्रों में पड़ते 17 जिलों में ज्यादातर जगहों पर तेज गरज व चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं पश्चिमी मालवा के जिलों में कुछ स्थानों पर ही बारिश होगी। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है।

    मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करके इस दौरान वाहन सावधानी से चलाने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, जलस्रोतों के पास न जाने और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने को कहा है। उधर शुक्रवार को तापमान में 0.6 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि यह सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा। सबसे अधिक 38.1 डिग्री का तापमान फरीदकोट का रहा।

    वहीं अमृतसर का 36.4 डिग्री, लुधियाना का 34.0, पटियाला का 34.7, पठानकोट का 36.5, बठिंडा का 37.2, गुरदासपुर का 34.5, एसबीएस नगर का 33.2 डिग्री, फिरोजपुर का 37.5 डिग्री, होशियारपुर का 36.2, मुक्तसर का 35.1 डिग्री व रोपड़ का 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि रही। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। सबसे कम 25.2 डिग्री का तापमान होशियारपुर का रहा। पंजाब में शुक्रवार को मौसम मुख्यता शुष्क ही रहा। कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

  • जालंधरः फिर गर्माया Latifpura मामला, कोर्ट ने सरकार सहित प्रशासन को जारी किया नोटिस 

    जालंधरः फिर गर्माया Latifpura मामला, कोर्ट ने सरकार सहित प्रशासन को जारी किया नोटिस 

    जालंधर, ENS: लतीफपुरा इलाका पूरी तरह खंडहर बन चुका है। लेकिन लतीफपुरा से बेघर हुए लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही। पिछले कई सालों से बने लतीफपुरा इलाके को उक्त इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा तोड़े गए मामले को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। सोहन सिंह नामक व्यक्ति ने हाईकोर्ट के वकील एडवोकेट आरएस बजाज के जरिए याचिका दायर की गई है। जिसमें उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद लतीफपुरा के कब्जों पर जो कार्रवाई कार्रवाई की गई है उसका याचिकाकर्ताओं को कोई फायदा नहीं हुआ है। क्योंकि ढेर किए गए सारे कब्जों का मलबा भी वहीं पर पड़ा हुआ है और मौजूदा रास्ता बंद कर दिया गया है। इस मामले को लेकर कोर्ट ने याचिका पर अगली सुनवाई 7 नवंबर 2023 को तय की है।

    गौरतलब है कि इस याचिका में पंजाब सरकार के मुख्य सचिव, स्थानीय निकाय विभाग को प्रमुख सचिव, जालंधर प्रशासन डिप्टी कमिश्नर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर चेयरमैन, जालंधर नगर निगम को कमिश्नर और जालंधर पुलिस को पुलिस कमिश्नर के जरिए पार्टी बनाया गया है। माननीय न्यायालय ने इन सभी को नोटिस जारी कर अगली तारीख पर जवाब देने को कहा है। इसके बाद याचिकाकर्ताओं ने प्रशासन, पुलिस और ट्रस्ट से शिकायत की कि अभी तक कब्जों को हटाया नहीं गया है और अब प्लाटों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है।

    याचिकाकर्ताओं की ओर से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में दायर याचिका में पावरकॉम के अधिकारियों का भी दोष निकाला है। याचिका में कहा गया है कि लतीफपुरा में प्लाटों और सड़क पर अस्थायी मकान बनाकर रहने वाले लोगों ने पास से गुजर रहे तारों से कुंडी कनेक्शन ले रखा है। पता चला है कि इस संबंध में याचिका के साथ तस्वीरें भी लाई गई हैं। याचिका में कहा गया है कि पावरकॉम के संबंधित अधिकारी बिजली चोरी के इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और मूकदर्शक बने हुए हैं।

  • पंजाबः Gadar-2 की प्रमोशन पर गोल्डन टेंपल पहुंचे सन्नी देओल, देखें वीडियो

    पंजाबः Gadar-2 की प्रमोशन पर गोल्डन टेंपल पहुंचे सन्नी देओल, देखें वीडियो

    पंजाबः गुरदासपुर से लोकसभा सासंद और बॉलीवुड एक्टर सांसद सन्नी देओल अपनी आने वाली फिल्म गदर-2 की प्रोमोशन के लिए अमृतसर पहुंचे हैं। सुबह ही अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होने के बाद सन्नी होटल में गए और गदर फिल्म के तारा सिंह के अवतार में खुद को ढाला। इसके बाद सन्नी गुरुओं का आशीर्वाद लेने के लिए गोल्डन टेंपल भी पहुंचे। उनके साथ उनकी टीम भी थी।

    सन्नी ने गोल्डन टेंपल में परिक्रमा की और गुरुघर में माथा भी टेका। पगड़ी व कुर्ते पजामे में सन्नी अपने प्रशंसकों से भी मिले, लेकिन उनकी सुरक्षा टीम ने उन्हें घेरे रखा और लोगों को उनके अधिक करीब नहीं आने दिया। सन्नी ने कहा कि वह यहां गुरुओं का आशीर्वाद पाने व आने वाली फिल्म के लिए अरदास करने पहुंचे हैं।

    सन्नी ने कहा कि गुरुघर आकर वह हमेशा इंजॉय करते हैं। यहां आकर खुद को गुरुओं से जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। वहीं उन्होंने देश में पैदा हुए हालातों पर भी चिंता व्यक्त की और आशा व्यक्त की कि सभी यहां मिलजुल कर रहेंगे। गदर एक प्रेम कथा पार्ट-1 फिल्म की रिलीज के बाद से ही सन्नी पाकिस्तान में बैन हैं। ऐसे में वह आज रिट्रीट सेरेमनी के समय अटारी बॉर्डर पर भी पहुंचेंगे। वह इस दौरान BSF जवानों के साथ भी समय बिताने वाले हैं। इसके अलावा बॉर्डर पर पहुंचने वाले सैलानियों से भी रूबरू होंगे।

  • पंजाबः काउंटर इंटेलिजेंस ने 4 किलो हेरोइन की बरामद

    पंजाबः काउंटर इंटेलिजेंस ने 4 किलो हेरोइन की बरामद

    अमृतसरः स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) की टीम ने बीते दिनों पकड़े गए नशा तस्कर से और 28 करोड़ की हेरोइन की रिकवरी करवा ली है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने खुद ट्वीट करके सांझा की। मिली जानकारी के अनुसार SSOC की टीम ने 3 अगस्त को नशा तस्कर से 6 किलो हेरोइन और 1.5 लाख रुपए ड्रग मनी को जब्त किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जालंधर के मैहतपुर के गांव बूटे दियां छना निवासी शिंदर सिंह के रूप में हो चुकी है।

    आरोपी ड्रग तस्कर है और उस पर पहले से ही एनडीपीएस अधिनियम के तहत दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीजीपी की तरफ से सांझा की गई जानकारी के अनुसार तस्कर को रिमांड में लेकर जांच की जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने अतिरिक्त 4 किलो हेरोइन की रिकवरी करवाई है। इस मामले में अभी तक कुल रिकवरी अब 10 किलोग्राम पहुंच चुकी है और 1.50 लाख रुपए ड्रग मनी भी पहले ही रिकवर की जा चुकी है।

    डीजीपी गौरव यादव के अनुसार SSOC अमृतसर को विश्वसनीय इनपुट मिला था कि आरोपी शिंदर सिंह और उसके साथियों ने हाल ही में सतलुज नदी मार्ग का उपयोग करके पाक स्थित तस्करों और एजेंसियों द्वारा भारतीय क्षेत्र में भेजी गई हेरोइन की बड़ी खेप खरीदी थी। वे एक पार्टी को खेप पहुंचाने के लिए अमृतसर के आसपास मौजूद हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया और योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी कर आरोपी शिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।