Blog

  • जालंधर : गैंगस्टर विक्की गौंडर का संचालक हथियारों सहित गिरफ्तार

    जालंधर: कमिश्नरेट पुलिस ने संगठित अपराध पर चल रही कार्रवाई को तेज करते हुए विक्की गौंडर ग्रुप का एक संचालक 3 हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया के जरिए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह गिरोह हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी, हत्या का प्रयास, जबरन वसूली और अन्य जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच जारी है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित अपराध को खत्म करने और राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

  • हमलावरों ने कारोबारी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत

    हमलावरों ने कारोबारी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर मौत

    पटना: आए दिन कारोबारीयों पर हमले होने की वारदातें सामने आती रहती है। एसी ही एक घटना पटना से सामने आई है। यहां पटना में आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला पटना के मनेर थाना क्षेत्र के ब्रह्मचारी इलाके का है, जहां शनिवार की देर रात अपराधियों ने चाचा और भतीजे को एक साथ गोली मार दी। स्थानीय लोगों ने घटना के बाद आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के क्रम में चाचा ने दम तोड़ दिया।

    आनन-फानन में पुलिस के सहयोग से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी सातों अपराधी मौके से फरार हो गए। ईंट भट्टा मालिक देव कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, घर की महिला सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीआईएमएस में भेज दिया है। घायल भतीजे ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी है कि गोली मारने वाले वो लोग हैं जिनसे उनकी रंजिश चल रही है।

  • इस पलेयर ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, कोहली को भी छोड़ा पीछे

    नई दिल्ली : पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के बीट टी-20 मैचों की सीरीज़ चल रही है। इसी बीच पांचवें टी-20 मैचों में पाकिस्तान ने 9 रन से जीत दर्ज की है, जीत के साथ ही 5 मैचों की टी-20 सीरीज बराबरी पर खत्म हुई। सीरीज का के पहले मैच में कोई परिणाम नहीं आया था। वहीं, ,इस सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2 और पाकिस्तान ने 2 मैच जीते और सीरीज को बराबरी पर खत्म किया। वहीं पांचवें टी-20 मैच में पाकिस्तान की जीत में बाबर आजम ने कमाल की बल्लेबाजी की और  44 गेंद पर 69 रन बना पाने में सफल रहे। बाबर का टी-20 इंटरनेशनल में यह 34वां अर्धशतक है।

    इसके अलावा बाबर ने टी-20 इंटरनेशनल में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी तोड़ दिया, दरअसल, बाबर ने आयरलैंड के बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब बाबर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौका जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर के नाम अब T20I में कुल 409 चौके लगाने का कमाल दर्ज है। कोहली ने अबतक अपने करियर में 361 चौके लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 359 चौके T20I में लगाने में सफल रहे हैं। यानी बाबर इन सभी दिग्गज बल्लेबाजों से काफी आगे निकल गए हैं।

     

  • पंजाब :  पत्नी के गम मे पति ने किया Suicide

    फाजिल्का : जिले के गांव बोदीवाला पीथा के एक व्यक्ति द्वारा  ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक मृतक  पत्नी की मौत के बाद परेशान चल रहा था। मृतक की पहचान गांव बोदीवाला पीथा निवासी खजान सिंह के रुप में हुई है। 60 वर्षीय मृतक खजान सिंह भादू पुत्र बलराम सिंह के रिश्तेदार ने बताया कि उसकी पत्नी की करीब 5 साल पहले लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद वह मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा था। 

    खजान सिंह ने गांव खुईखेड़ा के निकट गंग कैनाल नहर के पास से गुजरती रेलवे लाइन पर ट्रैन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे विभाग के फाटकमैन ने रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा देख इसकी सूचना स्टेशन मास्टर व जीआरपी पुलिस को दी।

  • नदी में मिला 10 दिन पुराना शव, मचा हड़कंप

    राजसथानः राजस्थान के करौली ज़िले से एक बड़ी खबर सामने आई है। करौली के हिंडौन रोड स्थित पांचना नदी से एक शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। इस खबर से आस पाल के इलकों में  सनसनी फैल गई। शव के बारे में जानकारी मिलने के बाद सिविल डिफेंस और करौली सदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जायजा लिया। टीम ने शव को नदी से निकालकर करौली अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचा दिया है। मृतक की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। 

    जानकारी देते हुए करौली सदर थाना अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम पर शनिवार की सुबह पांचना नदी में किसी के डूबने की सूचना मिली थी। जानकारी मिलने के बाद सिविल डिफेंस की टीम और पुलिस दल मौके पर पहुंचा और नदी के आसपास जायजा लिया। टीम ने महिला के शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि नदी में मिला शव करीब 10 दिन से अधिक पुराना है।

  • लेदर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी में लगी भीषण आग

    उत्तर प्रदेश: नोएडा की एक लेदर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी में आग लगने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सुबह के वक्त कंपनी में अचानक आग लगी। आग को बुझाने के लिए दमकल विभग की 8 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है।अभी तक इस घटना में किसी भी तरह का जानी नुकसान होने की खबर नहीं आई है। 

    इस घटना में  किसी के मरने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन घटना में लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। दमकल विभाग के मुताबिक शॉट सर्किट के कारण आग लग गई थी। जिसपर अब काबू पा लिया गया है।

  • कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव के बीच सीनियर नेता ने छोड़ी पार्टी

    नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  जानकारी के मुताबिक लवली ने कांग्रेस के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया के साथ अनबन के चलते पद छोड़ा है।

    पार्टी सूत्रों की माने तो ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब नेताओं ने बाबरिया के तौर-तरीकों पर आपत्ति जताई है। लवली के मुताबिक उन पर बाबरिया के खिलाफ रहने वाले नेताओं को बाहर करने का भारी दबाव है। जिससे तंग आकर वह इस्तीफा दे रहे हैं।

    हाल ही में राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उन्होंने इसके पीछे प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया के व्यवहार को कारण बताया है। वे उत्तर पश्चिम दिल्ली क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। उन्होंने टिकट न मिलने पर तीन दिन पहले बैठक में विरोध भी किया था।

    इस दौरान बाबरिया से नोकझोंक भी हुई थी। इस बारे में उनके खिलाफ पार्टी में एक शिकायत भी की गई है। यह शिकायत कार्रवाई के लिए आलाकमान के पास भेजी गई है, लेकिन उन्होंने शिकायत का निपटारा होने से पहले कांग्रेस छोड़ दी।

  • जालंधर :  खुशखबरी, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 15 रुपए में मिलेगा खाना

    जालंधर, ENS: भारतीय रेल द्वारा ट्रेनों में सफर करने वाले अनारक्षित यात्रियों को सस्ता व ताजा भोजन उपलब्ध करवाने के लिए कई योजनाएं अमल में लाई जा रही है, जिससे यात्रियों की जेब पर भार नहीं पड़ेगा और अच्छा खाना भी मिल जाएगा। इसी क्रम में पंजाब के मुख्य रेलवे स्टेशनों पर डिब्बा बंद खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिसे जनता खाना का नाम दिया गया है। जनता खाना के नाम पर शुरू की योजना के तहत मात्र 15 रुपए में 7 पूड़ी (लगभग 175 ग्राम वजन), 150 ग्राम सब्जी व आचार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इससे बेहद किफायती दामों में एक वक्त का खाना यात्रियों को मिला करेगा। इसके अलावा आई.आर.सी.टी.सी. द्वारा आवंटित खान-पान यूनिटों पर किफायती भोजन (इकोनॉमी मील) की व्यवस्था की गई है व इसका मूल्य 20 रुपया रहेगा।

    किफायती भोजन में खाने की सामग्री व मात्रा जनता खाना के समान ही रहेगी। लेकिन इसमें अलग से 300 एम.एल. (मिली लीटर) पानी की बंद बोतल मिलेगी। यात्री जनता खाना के अलावा अपनी इच्छा अनुसार अन्य खाना भी खरीद सकते हैं। रेलवे द्वारा यह खाना कैटरिंग स्टॉलों पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। भावी योजना के तहत पंजाब के फिरोजपुर मंडल के जम्मू-तवी, अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट, जालंधर सिटी, जालंधर कैंट, शहीद कप्तान तुषार महाजन, फिरोजपुर कैंट आदि रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। 

    फिलहाल यह सुविधा सभी स्टेशनों पर उपलब्ध नहीं हो सकती, क्योंकि कई छोटे स्टेशनों पर खाना बनाने वाले स्टॉल उपलब्ध नहीं है। इसी के चलते जिन स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल उपलब्ध हैं और खाना पकाया जाता है, उन्हीं स्टेशनों पर यह सुविधा मिल पाएगी। अधिकारियों का कहना है कि रेल यात्रियों को अच्छी गुणवत्ता, सही मात्रा एवं उचित रेट पर खान-पान की सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए मंडल के खान-पान स्टालों की लगातार औचक चैकिंग करवाई जा रही है। विभाग द्वारा जनता खाना उपलब्ध करवाते हुए विशेष ध्यान दिया गया है ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधा मिल सके। 

    इसी क्रम में खाने को पैकेट बंद करके दिया जाएगा। अनारक्षित यात्री ट्रेनों के स्टेशनों पर रूकने के वक्त रास्ते से खाना लेकर आगे निकल सकते हैं। इन योजनाओं को लेकर रेलवे द्वारा खाने के दामों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि यात्रियों की जेब पर बोझ न पड़े, क्योंकि महंगा खाना हर यात्री के लिए संभव नहीं होता। विभाग द्वारा इसी तरह की और कई योजनाओं पर शुरू करने पर विचार कर रहा है। जिसके तहत किफायती दामों में बढ़िया खाना उपलब्ध हो सकेगा। उत्तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी का कहना है कि भारतीय रेल द्वारा ट्रेनों में सफर करने वाले अनारक्षित श्रेणी के यात्रियों को सस्ता एवं ताजा खाना उपलब्ध करवाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। यात्री की सुविधा को देखते हुए इसी तरह की कोई और योजनाओं पर कार्य चल रहा है।

  • पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साहिल खान गिरफ्तार

    मुंबई: बेटिंग ऐप के मामले में कार्रवाई करते हुए मुंबई पुलिस ने प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमे अभिनेता साहिल खान का नाम भी शामिल है।  मुंबई पुलिस की एसआईटी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है। 

    कुछ दिनों पहले एसआईटी (SIT) ने साहिल से पूछताछ भी की थी। साहिल ने बॉलीवुड की दुनिया मे  ‘स्टाइल’ और ‘एक्सक्यूज मी’ जैसी फिल्मों में बतौर अभिनेता कदम रखा था। फिल्मो मे कामयाबी न मिलने के बाद साहिल खान एक फिटनेस एक्सपर्ट बन गए।

     
    इस मामले मे साहिल खान ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज हो गई। अभिनेता साहिल पर आरोप है कि वह  एक बेटिंग ऐप में भागीदार हैं। मुंबई साइबर सेल की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार किया। इससे पहले एसआईटी ने दिसंबर 2023 में साहिल और तीन अन्य को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आए थे।

    उन्होंने मेसर्स के साथ एक अनुबंध के तहत सिर्फ एक ब्रांड प्रमोटर होने का दावा किया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि वह ऐप के को-ओनर थे। उन्हें रायपुर के रास्ते मुंबई लाया जा रहा है। आज दोपहर साहिल खान को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

     

  • गायिका ने दोस्त पर लगाया बलात्कार करने का आरोप, मामला दर्ज 

    लखनऊ: लखनऊ में 29 साल की एक सिंगर ने अपने पुरुष दोस्त पर शराब में नशीला पदार्थ मिलाने और आर्थिक मदद के बहाने उसके साथ बलात्कार करने का आरोप लगाया। मामले में पुलिस ने शनिवार को एफआईआर दर्ज की। जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने अपने सिंगिंग करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने सोने के गहने गिरवी रखकर एक स्टूडियो खोला था, लेकिन स्टूडियो के इंटीरियर डेकोरेटर द्वारा और पैसे मांगने के कारण उसके पास रुपयों की कमी हो गई। 

    महिला सिंगर ने बताया कि उसका परिचय आशियाना के साहूकार ब्रिजेश यादव से हुआ था। पीड़ित ने कहा, “ब्रिजेश मेरी मदद करने के लिए तैयार हो गया। उसने मुझे पैसे देने और एग्रीमेंट के लिए स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर करने के लिए अपने दफ्तर में बुलाया। जब मैं उनके दफ्तर में पहुंची, तो उन्होंने मुझे नशीला पदार्थ मिला हुआ ठंडा पानी पीने को दिया। जिसे पीने के बाद मैं बेहोश हो गई, इसके बाद उसने मेरे साथ बलात्कार किया और मोबाइल पर घटना का वीडियो बना लिया। इसके बाद उसने एक महीने से ज्यादा समय तक मुझे ब्लैकमेल कर मेरा यौन शोषण किया।” पारा थाने के एसएचओ ब्रिजेश कुमार वर्मा ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।