Blog
-

देशभर से मिट्टी एकत्रित कर नई दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा: सत्ती
विभिन्न बूथों से मिट्टी के कलश एकत्रित किएऊना/सुशील पंडित: देश की राजधानी दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के निर्माण के लिए देशभर से मिट्टी जुटाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी श्रृंखला के तहत वीरवार को भारतीय जनता पार्टी ऊना मंडल ने भी इस अभियान का शुभारंभ करते हुए जिला मुख्यालय से साथ लगते गांव लालसिंगी से मिट्टी जुटाने का काम शुरू किया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल की अध्यक्षता में लालसिंगी के बाद भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ विभिन्न बूथों से मिट्टी के कलश एकत्रित किये। ऊना विधानसभा क्षेत्र में अभियान का शुभारंभ करते हुए विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि देशभर से मिट्टी एकत्रित करते हुए नई दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा और यह वाटिका देश की एकता का बड़ा प्रतीक बनकर उभरेगी।न्होंने कहा कि देश भर से आने वाले तमाम नागरिक जब इस वाटिका में पहुंचेंगे तो उन्हें अपने क्षेत्र की मिट्टी से बने इस अद्भुत स्मारक में पहुंचकर गौरव अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एकता को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है और उसी के तहत एक तरफ जहां देश के नागरिकों के लिए समान योजनाएं लागू की है वही ऐसे स्मारक भी देश को समर्पित किया जा रहे हैं जो आगे चलकर विश्व भर में देश की बड़ी पहचान बनेंगे।जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया मंडल महामंत्री अशोक धीमान लाल सिंह उप प्रधान हरबंस लाल, पूर्व प्रधान हंसराज, प्रिंस रायजादा, विजय रायजादा, बख्शी राम, पवन कपिlला, जसविंदर सिंह मोनू ,नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ,उपाध्यक्ष विनोद पुरी ,शहरी अध्यक्ष जनक राज खजांची, महिला मोर्चा शहरी अध्यक्ष रितु आसोतरा, ममता कश्यप, सीमा दत्ता ,उर्मिला चौधरी, विजय साहनी खामोश जैतिक, नवीन पुरी ,बाबा बलविंदर सिंह,कैप्टन चरण दास, मोहित बेदी ,ऋषभ कपिला,शुभम ओहरी वा भाजपा कार्यकर्ता इसमें मौजूद रहे। -

कपूरथला: DSP दफ्तर के बाहर 3 महिलाओं ने धरना लगाकर पुलिस पर लगाए गंभीर रूप, देखें वीडियो
कपूरथला: कपूरथला में तीन महिलाओ ने DSP दफ्तर के बाहर धरना लगा कर पुलिस पर गंभीर लगाए है। उनका आरोप है कि थाना सिटी पुलिस अधिकारिओ ने तंग परेशान किया है। और उनकी शिकायत पर सुनवाई भी नहीं हो रही है। फिलहाल DSP हरप्रीत सिंह ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को उनकी शिकायत पर जांच के उपरांत उचित कार्रवाई करने की बात कही है।
वहीँ धरने पर बैठी एक महिला ने बताया कि उसने अपनी एक सहेली को अपने घर रखा और क्षेत्र में नशा तस्करो के खिलाफ कार्यवाही करने की शिकायत दी थी। और पुलिस ने उनकी पहचान गुप्त रखने की बात कही थी। लेकिन सिटी थाना के जाँच अधिकारी ASI कमलजीत थाना में बैठी हुई हमारी फोटो खींच कर जिनके खिलाफ शिकायत थी उनको भेज दी। और उन्हें धमकाया भी गया। इतना ही नहीं उसकी सहेली के गायब होने के बाद अब पुलिस उसे ही सारे मामले में पुलिस दोषी ठहराते हुए उसे मास्टर माइंड बता रही है।
महिला ने यह भी बताया कि वह डिप्रेशन की शिकार हो गई है। अगर उसे कुछ भी होता तो उसके लिए सिटी पुलिस अधिकारी जिमेवार होंगे। हीं दूसरी तरफ DSP हरप्रीत सिंह ने बताया कि उक्त महिलाओं के सभी आरोप बेबुनियाद है। उक्त महिलाओं को आश्वासन दिया है कि उनकी शिकायत पर जांच के उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी
-

जालंधर सहित 19 पटवारियों ने दिया इस्तीफा
अमृतसर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पटवारियों के बीच चल रहे विवाद विवाद में अब इस्तीफे होने भी शुरू हो गए हैं। जालंधर और अमृतसर के कुल 19 पटवारियों ने इस्तीफा देकर अपनी नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है। राजस्व पटवार यूनियन पंजाब के अध्यक्ष हरवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जालंधर के 17 पटवार सर्कलों और अमृतसर के 2 पटवार सर्कलों के सेवानिवृत्त पटवारियों ने ठेके पर काम करने से मना कर दिया है और अपने इस्तीफे संबंधित अधिकारियों को भेज दिए हैं।
हालांकि जिला जालंधर जिला प्रशासन पटवारियों के नौकरी छोड़ने की बात को सिरे से नकारा है। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि जिला प्रशासन को अभी तक किसी भी सेवानिवृत्त पटवारी का इस्तीफा नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले जिला प्रशासन द्वारा 59 सेवानिवृत्त पटवारियों को ठेके पर नियुक्त किया गया था।
उन्होंने कहा कि इन पटवारियों के कार्यभार को कम करने और उनकी मदद के लिए प्रशासन ने उनके साथ 80 नए प्रशिक्षु पटवारियों को नियुक्त किया है। सेवानिवृत्त कानूनगो एवं पटवारी वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव मक्खन सिंह मान ने यह भी दावा किया है कि एसोसिएशन के किसी भी सदस्य द्वारा कोई इस्तीफा नहीं दिया गया है और उनकी एसोसिएशन ने इस संबंध में सुबह एक बैठक भी बुलाई है।
बता दें कि जिन पटवारियों के इस्तीफे देने के ऐलान का दावा किया जा रहा है यह वो हैं जो सरकार ने खाली पटवार सर्कल चलाने के लिए रिटायरमेंट के बाद ठेके पर भर्ती किए थे। यूनियन का कहना है कि इन्होंने सरकार के ESMA एक्ट लागू करने फैसले और मुख्यमंत्री द्वारा पटवारियों-कानूनगो को भ्रष्ट कहने के विरोध में नौकरी छोड़ने का ऐलान किया है।
-

बद्दी में आयोजत हिमाचल डासिंग सुपर स्टार प्रतियोगता का आयोजन
ग्रुप डांस में द बूम गर्ल्स क्रियू ने जीता पहला पुरस्कारजूनियर वर्ग में कोमल व पावनी रही अव्वलबददी/सचिन बैंसल: लक्की डांस स्टुडियों की ओर से बद्दी के होम लेंड सिटी माल में नृत्य प्रतियोगता हिमाचल डांसिंग सुपर स्टार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में सकायला और खालसा इंडस्ट्रीज का भी सहयोग रहा।प्रतियोगता में पंचाब के लुधियाना, मोगा, यूपी के गोरखपुर, चंडीगढ़ व हिमाचल के ड्रांस एकाडमियों के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस में डांस स्टार सोनू जेक्शन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में ग्रुप डांस प्रतियोगिता में द बूम गर्ल्स क्रियू ने पहला, ऐंजल ग्रुप लक्की डांस स्टूडियों ने दूसरा और कूट कूट गर्ल्स ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कोमल व पावनी ने पहला, कृतिका झा व राखी ने दूसरा और न्यासा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में माधवी बंसल विजेता और सृष्टि उप विजेता बनी। समारोह के मुख्य अतिथि सोनू जेक्शन और विशेष अथिति चाईल आर्टिस्ट आरव ने विजेता और उपिवजेता रहे डांसरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लक्की डांस स्टुडियो के लक्की चौधरी भी उपिस्थत रहे। -

लुधियाना के व्यापारी इस्तेमाल तलमेहडा की मानसी राणा को करेंगे सम्मानित
ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहड़ा स्कूल की स्काउट एवं गाइड की छात्रा मानसी राणा को उत्कृष्ट कार्य करने पर बाबा नानक ट्रेडिंग कंपनी के प्रबंधक व थ्रो बाल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के चेयरमैन अजय ठाकुर सम्मानित करेंगे।उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मानसी राणा ने शिक्षा के साथ साथ समाजसेवा व स्काउट एवं गाइड में क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। ज्ञात रहे कि मानसी राणा ने कोरोना काल में भी पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी गुलक दान कर एक संदेश दिया था।बहीं पर पिछले दिनों हिमाचल प्रदेश में आई आपदा की घड़ी में भी इसी स्कूली छात्रा ने पहल करते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी गुलक दान कर दी थी। इसके अलावा भी मानसी राणा हर वर्ष अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी गुलक दान करती चली आ रही है। इसके अलावा भी मानसी राणा इंडियन हैल्पिंग हैंड्स संस्था हिमाचल हैल्पिंग हैंड्स संस्था सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं को थोड़ा थोड़ा सहयोग करती चली आ रही है। इसके अलावा अन्य गतिविधियों में बढ़िया प्रदर्शन कर यह वेटी जिला प्रदेश,व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बढ़िया प्रदर्शन कर जिला ऊना के साथ साथ हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।मानसी राणा के इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए इसे जल्द ही हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना पहुंचकर सम्मानित किया जाएगा। -

बद्दी के नंबरदारों ने मुख्यमत्री राहत कोष में दिए 56 हजार 900 रुपये
नंबरादारों ने तहसीलदार के माध्यम से भेजी रकमबददी/सचिन बैंसल: नंबरदार संघ की बद्दी इकाई ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 56 हजार 9 सौ रुपये दिए। इकाई के पदाधिकारियों ने तहसीलदार राजेश जरियाल के माध्यम से यह राशि मुख्यमंत्री को भेजी। इससे पूर्व बद्दी के तहसील कार्यालय परिसर में नंबदर संघ की बैठक हुई। जिसमें सभी नंबरदारों ने आपदा की इस घड़ी में सरकार को सहयोग करने का फैसला लिया। इकाई के अध्यक्ष कर्मचंद ने कहा कि वह इस घड़ी ने नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकते है लेकिन सरकार को अपनी ओर से कुछ सहयोग कर सकते है। सभी नंबरदारों ने सहयोग राशि जमा कराई। और तहसीसदार के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में भेजी गई।बैठक में प्रधान कर्मचंद चौधरी, शम्मी मोहम्मद, बाबू राम, रामजी दास, मुख्य सलाहकार चरणदास, बाबू राम भगत, सुच्चा सिंह, लेख राम, प्रवेश कुमार, अमरचंद, कमल सिंह, रणबीर सिंह, बीर सिंह ठाकुर, रामचरण, कुंज बिहारी लाल, गुरदेव शर्मा, जसविंद्र, लक्षम्ण दास, भगत राम, गंगा सागर, रामनाथ, देवराज, ठाकुर, दास, बालक राम, दिला राम, रोहित ठाकुर, अमर चंद, कुलदीप सिंह उपिस्थत रहे। -

जालंधरः Yaariyan 2 निर्देशक-अभिनेता को मुबंई में नोटिस देने पहुंची कमिश्नरेट पुलिस
जालंधर,ENS: फिल्म Yaariyan 2 को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले को लेकर इस मामले कमिश्नरेट पुलिस के उच्च अधिकारियों के आदेशों पर जालंधर थाना 4 की पुलिस ने मुबंई पहुंचकर निर्देशक-अभिनेता को पेश होने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। बता दें कि इस फिल्म के विवाद को लेकर अमृतसर पुलिस कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज की गई थी और अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब पुलिस ‘यारियां 2’ फिल्म निर्माताओं और मिजान जाफरी को नोटिस देने के लिए मुंबई में गई हुई थी। गौर हो कि मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी अभिनीत फिल्म ‘यारियां 2’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है।
दिव्या खोसला की इस अपकमिंग फिल्म का गाना ‘सौरे घर’ जारी होने के साथ ही विवादों में घिर गया है। इस गाने में मिजान को कृपाण पहने देखा जा सकता है, जो सिख आस्था का एक पवित्र प्रतीक है। इसका उपयोग मनोरंजन प्रयोजनों के लिए सार्वजनिक उपभोग में वर्जित है। गाना रिलीज के बाद सिख समुदाय ने इस सीन पर आपत्ति जताई। वहीं, अब इसके अभिनेता मिजान और निर्देशक विनय सप्रू की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ती नजर आ रही हैं। ‘सौरे घर’ गाने की रिलीज के बाद, सिख समुदाय ने इस दृश्य पर आपत्ति जताई और शिथे रोमानी गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए फिल्म निर्माताओं और मिजान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। हालांकि, बाद में, निर्माताओं और साथ ही मिजान जाफरी ने एक माफी पत्र जारी कर कहा कि उनका इरादा किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। सार्वजनिक माफी में यह भी कहा गया कि वे सभी संस्कृतियों और धार्मिक मान्यताओं के लिए सर्वोच्च सम्मान रखते हैं। उक्त दृश्यों को फिल्म से बदल दिया गया है, और हटा दिया गया है।
वहीं, फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म के निर्देशकों ने दावा किया है कि ‘यारियां 2’ के उक्त दृश्य में मिजान जाफरी ने कृपाण नहीं बल्कि खुखरी पहनी है। अनजान लोगों के लिए, सिख धर्म में हर कोई कृपाण नहीं पहन सकता है, और वहां यह एक धार्मिक प्रक्रिया है, जिसके बाद ही कोई कृपाण धारण कर सकता है। वेबसाइट ने एसजीपीसी के हवाले से कहा, ‘सिख कृपाण और खुखरी के आकार और दोनों को अपने शरीर पर पहनने के तरीके को अच्छी तरह से जानते हैं।
हम आपके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं हैं। इसलिए, हम इस मामले में कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं, क्योंकि संबंधित वीडियो गाना अभी भी सार्वजनिक दृश्य में है और लगातार सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है। इससे पहले, एसजीपीसी ने इस मामले पर ट्वीट किया था और राधिका राव, विनय सप्रू, ‘यारियां 2’ अभिनेता मिजान जाफरी, भूषण कुमार और अन्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। ट्वीट में लिखा है, ‘हमने गैर-सिख, क्लीन शेव अभिनेता मिजान जाफरी को कृपाण – सिख ककार (सिख आस्था का प्रतीक) – पहने हुए दिखाकर दुनिया भर में सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए इन फिल्म निर्माताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।’
-

बड़ी देर भई नन्द लाला, तेरी राह तके बृजबाला से गूंजा धौमेश्वर महादेव मन्दिर
धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्म महोत्सव, प्रवीण शर्मा बने वासुदेवऊना/सुशील पंडित: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की वड़ी धूम रही और भक्तों का खूब जमावड़ा देखा गया। बुधवार शाम से ही श्रद्धालु मन्दिर में नतमस्तक होने शुरू हो गए और रात्रि जागरण कार्यक्रम भी धौमेश्वर मन्दिर में सम्मिलित हुए । जागरण में पंजाव के गायक अमित धर्मकोटी ने भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। रात्रि 12 बजे बाल कृष्ण भगवान की झांकी निकाली गई, जिसमें वासुदेव, मन्दिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा व देवकी उनकी पत्नि ममता शर्मा बने। बहीं नन्द वावा की भूमिका राजेश गौतम व नन्द रानी की भूमिका में उनकी पत्नी ज्योति ने निभाई। बाल कृष्ण भगवान की वेद मन्त्रों से पूजा की गई और छप्पन प्रकार के भोग लगाएं गए।गायक अमित धर्मकोटी ने पंडाल को खूब नचाया ओर वड़ी देर भई नन्दलाला, तेरी राह तके बृजबाला , नी मैं नचना शाम दे नाल आदि भजनों से पंडाल को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मन्दिर कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि हर वर्ष धौमेश्वर मन्दिर परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रहती है और श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी पर्व का इंतज़ार रहता है। कमेटी द्वारा श्री कृष्ण जन्म उत्सव का पहले ही पूरी तैयारियां कर ली गई थी ओर श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर मन्दिर आने वाले भक्तों के लिए विशेष तैयारियां की गई थी। मन्दिर में भंडारे का आयोजन चायपान भोजन की व्यवस्था व मन्दिर में पूजा अर्चना करवाने का प्रवन्ध किया गया था।प्रवीण शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार में माननीय डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री व चिंतपूर्णी के लोकप्रिय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के सहयोग से मन्दिर परिसर में पानी की बिकराल समस्या को सदा के लिए दूर करने के लिए 25 लाख की लागत से 5 लाख लीटर की क्षमता वाला टैंक बनकर तैयार हो गया है। मुख्य गेट से मन्दिर परिसर तक सड़क के सुधारीकरण कर लिए करीव एक करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है। जिसका टैंडर हो चुका है। शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर देश में प्रसिद्ध हो और मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष प्रवन्ध हो, उसी पर कमेटी आगे बढ़कर काम कर रही है।इस मौके पर कमेटी के प्रधान प्रवीण शर्मा, अध्यक्ष सुखदेव सिंह, सुनील कुमार, सोहन सिंह, विपन साजन, केशवा नन्द शर्मा, जसबीर सिंह, शिव कुमार, अमरजीत सिंह, राकेश कुमार,अशोक शर्मा ने अपनी सेवाएं प्रदान की। -

पंजाबः कार सवार युवकों ने चाकू की नोक पर किया लड़की का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
पटियालाः समाना के गांव धनेठा स्थित भाखड़ा नहर पुल के पास एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दिनदहाड़े चाकू की नोक पर एक लड़की का अपहरण कर लिया गया। अपहरणकर्ता ऑल्टो कार में आए थे और लड़की को जबरदस्ती अपने साथ ले गए। इस पूरी घटना को जिस औरत ने देखा वह डर गई और गांव आकर लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घटना की सूचना मवी कलां थाने को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई और मामले की जांच कर रही है कि लड़की किस गांव की है? बता दें कि लड़की को अभी तक कोई ढूंढने नहीं आया है। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी के बयान और ग्रामीणों के अनुरोध पर तलाश शुरू कर दी है। गांव वाले लड़की की तलाश के लिए गुरुद्वारों में अनाउंसमेंट भी कर रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी की भी जांच कर रही है। पुलिस द्वारा जिस गाड़ी से लड़की को अगवा किया गया था उसका नंबर क्या था और पूरी घटना को कैसे अंजाम दिया गया, यह सारा मामले में जुटी हुई है। दिनदहाड़े लड़की का अपहरण होना चिंता का विषय है।
-

पंजाबः इस इलाके में घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश
लुधियानाः कस्बे के पायल स्थित एक मकान में अकेली रह रही महिला की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर दी। मृतक का शव घर में खून से लथपथ मिला। इस बात का तब पता चला जब घर के अंदर से बदबू आने लगी। मृतक की पहचान 43 वर्षिय रंजीत कौर पत्नी सुखविंदर सिंह, निवासी पायल, मीट मार्केट के सामने से हुई है। पुलिस के मुताबिक, रंजीत कौर के पति विदेश में रहता है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला के सिर पर कोई चीज मारकर कत्ल किया गया है।
मृतक का पति विदेश (इटली) में रहता है और उसके 2 बेटे है, जिनमें एक इटली और दूसरा कनाडा में रहता है। पुलिस के मुताबिक महिला घर में अकेली रहती थी। घटना की सूचना मिलने के बाद एसएचओ पायल देविंदरपाल सिंह डीपी घटना स्थल पर पहुंचे और मृतक रंजीत कौर के शव को कब्जे में ले लिया और अगली कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं हत्या का पता चलने के बाद मृतक रणजीत कौर का पति सुखविंदर सिंह भी विदेश से लौट आया है।