श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब पुलिस के द्वारा नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पुलिस ने अलग-अलग आरोपियों के पास से 23 लाख 10 हजार की ड्रग मनी, देशी कट्टा 12 बोर, 4 जिंदा कारतूस 12 बोर, एक थार व एक वर्ना गाड़ी और 4 मोबाइल फोन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए जिला पुलिस प्रमुख हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि उनकी टीम ने चिट्टे नशे की सप्लाई नेटवर्क तोड़ा है, उन्होंने कहा कि कुछ आरोपी पकड़े गए हैं और अन्य को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस सक्रिय है।
Blog
-

जालंधर पहुंचे सेहत मंत्री का बड़ा ऐलान, जल्द खुलेंगे नए मोहल्ला क्लीनिक, देखें वीडियो
जालंधर/हर्षः पंजाब में सीएम मान ने हाल ही में मंत्री विभाग के बदले है। इस दौरान उन्होंने बलबीर सिंह को स्वास्थ्य मंत्री का पद सौंपा। जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद पहली बलबीर सिंह डीसी कार्यालय में पहुंचे। इस दौरा उन्होंने प्रेस वार्ता के जरिए शहर के लिए बड़ा ऐलान किया। मीडिया से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बलजीत सिंह ने कहा कि आज वह जालंधर के स्वास्थ्य के बारे में बात करने आए हैं और स्वास्थ्य विभाग में जो भी कामियां पाई है वह उसे पूरा करेगे।
मीडिया से बातचीत दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पंजाब में लगभग 76 नए मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आज तक हर मोहल्ला कलानिक में कई आम लोगों का इलाज हो चुका है। बातचीत के दौरान उन्होंने सिविल अस्पताल में आ रही कई समस्याओं का जल्द समाधान करने की बात कही। स्वास्थ्य मंत्री ने हाल ही में कैनेडा से 700 से ज्यादा बच्चों को डिपोर्ट किए जाने के मामले को लेकर कहा कि इस मामले में लगभग 400 बच्चों की वेरिफिकेशन अभी बाकी है और जिस एजेंट के जरिए उनका वीजे लगाए गए थे उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और जल्द ही उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-

ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਹੁਣ ਸਾਰੀਆਂ ਅਦਾਲਤਾਂ ਇੱਕ ਛੱਤ ਥੱਲੇ ਮਿਲਣਗੀਆਂ, ਚੀਫ਼ ਜਸਟਿਸ ਕਰਨਗੇ ਨਵੇਂ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਨੇ ਤਿਆਰੀਆਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ
ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬਣੇ ਆਲੀਸ਼ਾਨ ਬਹੁ-ਮੰਜ਼ਿਲੇ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ 17 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੇ ਚੀਫ਼ ਜਸਟਿਸ ਰਵੀ ਸ਼ੰਕਰ ਝਾਅ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਸੈਸ਼ਨ ਡਵੀਜ਼ਨ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਕੀ ਜੱਜ ਜਸਟਿਸ ਅਰੁਨ ਪੱਲੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਰਹਿਣਗੇ। ਇਹ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਨੇ ਅੱਜ ਨਵੇਂ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਖੇ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਮੌਕੇ ਕੀਤਾ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੋਮਲ ਮਿੱਤਲ, ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜੱਜ ਸਾਹਿਬਾਨ, ਸੀ.ਜੇ.ਐਮ-ਕਮ-ਸਕੱਤਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ ਅਪਰਾਜਿਤਾ ਜੋਸ਼ੀ, ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪ੍ਰੀਤਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ, ਐਸ.ਪੀ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਤੇ ਸਿਵਲ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ ਦਿਲਬਾਗ ਸਿੰਘ ਜੌਹਲ ਨੇ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਸਫ਼ਲਤਾਪੂਰਵਕ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ ਦਿੱਤੇ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 14 ਏਕੜ 10 ਮਰਲੇ ਰਕਬੇ ਵਿਚ ਬਣੇ 6 ਲਿਫਟਾਂ ਵਾਲੇ ਇਸ ਪੰਜ ਮੰਜ਼ਿਲਾ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਚ 17 ਕੋਰਟ ਰੂਮ, ਇਕ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਕੋਰਟ ਰੂਮ ਅਤੇ ਇਕ ਏ.ਡੀ.ਆਰ ਸੈਂਟਰ ਹੋਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਿਚ ਬੇਸਮੈਂਟ, ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 1,65,000 ਵਰਗ ਫੁੱਟ ਏਰੀਏ ਵਿਚ ਖੁੱਲ੍ਹੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਦਾ ਵੀ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਥੇ ਸੀ.ਸੀ.ਟੀ.ਵੀ ਕੈਮਰੇ, ਡਾਟਾ ਨੈਟ ਵਰਕਿੰਗ ਅਤੇ ਹੋਰ ਬਹੁਤ ਸਾਰੀਆਂ ਅਤਿ-ਆਧੁਨਿਕ ਸਹੂਲਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ, ਤਾਂ ਜੋ ਇਥੇ ਨਿਆਂ ਲੈਣ ਲਈ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਨਾ ਕਰਨਾ ਪਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਚ ਵਕੀਲਾਂ ਲਈ ਵੀ ਆਰਾਮਦਾਇਕ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਮਾਹੌਲ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਇਥੇ ਪੌਦੇ ਲਗਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਢੁਕਵੀਂ ਜਗ੍ਹਾ ਦਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਾਨਯੋਗ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੀਆਂ ਲਗਾਤਾਰ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਸਦਕਾ ਹੀ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਇਸ ਆਲੀਸ਼ਾਨ ਕੋਰਟ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਪੂਰਾ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।
-

जालंधरः The Lava Lounge Restaurant में पुलिस की रेड, हुक्का व तंबाकू सहित 8 गिरफ्तार
जालंधर, वरुण/हर्ष: सीआईए स्टाफ ने रेस्तरां की आड़ में अवैध रूप से हुक्का बार चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी जसकिरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस कमिशनर कुलदीप चाहल के निर्देशों पर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अशोक कुमार की टीम ने The Lava Lounge Restaurant में रेड की। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि वह अपनी टीम सहित गश्त के दौरान मिलाप चौक के पास मौजूद थे।

उसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि न्यू अवतार नगर निवासी रविंदर कुमार मोनिका टावर दूसरी मंजिल पर The Lava Lounge Restaurant की आड़ में हुक्का बार चला रहा है। तभी एसआई अशोक कुमार ने अपनी टीम तैयार कर रेस्टोरेंट में रेड कर 8 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान रविंदर कुमार पुत्र बालकिशन निवासी न्यूज़ तारानगर, हनी नैयर पुत्र सुभाष चंद्र निवासी काजी मोहल्ला, मनदीप कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी हरगोविंद पुरी, कुणाल पुत्र हरजिंदर कुमार निवासी संतोखपुरा, साहिल पुत्र मोहिंदर निवासी पक्का बाग, दमन पुत्र रामकुमार निवासी पक्का बाग, अभिषेक पुत्र निर्मल दास निवासी नमी आबादी जालोवाल और रोहित पुत्र राम लुभाया जालोवाल आबादी के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ की टीम ने सभी व्यक्तियों के खिलाफ थाना 4 में मुकदमा नंबर 26 आईपीसी धारा 188 और 4-A,21-A के तहत दर्ज किया है।
-

जालंधरः गन कल्चर के खिलाफ डीसी का एक्शन, 538 लाइसेंस किए रद्द
जालंधर/वरुणः जिले में गन कल्चर के खिलाफ नकेल कसते हुए उपायुक्त जसप्रीत सिंह ने शुक्रवार को जिले में 565 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किये हैं। अधिक जानकारी देते हुए डीसी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार प्रशासन ने व्यक्तियों को जारी शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा की थी, जिसके बाद इन लाइसेंसों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इन 538 लाइसेंसों में से 362 को नवीनीकरण प्रक्रिया के दौरान नकारात्मक पुलिस रिपोर्ट के कारण निलंबित कर दिया गया जबकि शेष 176 को विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया। लाइसेंस धारकों की मृत्यु के कारण कुल 101 आग्नेयास्त्रों के लाइसेंस रद्द कर दिए गए।
इसी तरह, 25 मामलों में धारक देश छोड़कर विदेश में बस गए थे, उन्होंने कहा कि 50 मामलों में पुन: सत्यापन प्रक्रिया के दौरान पुलिस रिपोर्ट नकारात्मक पाई गई। उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी को भी कानून व्यवस्था अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं है क्योंकि जिला प्रशासन द्वारा लाइसेंसी हथियार का दुरूपयोग करते पाये जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है; इसलिए ऐसे मामलों में रिपोर्ट किए जाने पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने इससे पहले पिछले साल नवंबर में करीब 391 लाइसेंस निलंबित किए थे और लाइसेंस धारकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
उन्होंने कहा कि बंदूक रखने के लिए नियमों का पालन करना होगा और इन मानदंडों के किसी भी प्रकार का उल्लंघन करने पर कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिंह ने कहा कि चूंकि सार्वजनिक समारोहों, धार्मिक स्थलों, विवाह समारोहों या अन्य किसी कार्यक्रम में हथियार ले जाने और प्रदर्शन करने पर राज्यव्यापी प्रतिबंध है, इसलिए आने वाले दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में औचक चेकिंग की जाएगी।
-

खुद को PMO अधिकारी बताने वाला ठग गिरफ्तार
ठग ने ले रखी थीं Z+ सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी की सुविधाएं
श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पीएमओ का अफसर बताता था। गुजरात के रहने वाले इस शख्स का नाम किरण भाई पटेल है। वह खुद को पीएमओ का एडिशनल डायरेक्टर बताता था। इतना ही नहीं ठग ने जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी की सुविधाएं भी ले रखी थीं। वह हमेशा फाइव स्टार होटल में रुकता था। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी अफसर निकला। उसे 10 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इसे सीक्रेट रखा गया। जेके पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तारी का खुलासा किया।
ठग ने ट्विटर बायो में लिखा है कि उसने पीएचडी की हुई है। हालांकि, पुलिस उसकी डिग्री को लेकर भी जांच कर रही है। किरण पटेल ने जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा फरवरी में की थी। इस दौरान उसने सभी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाया। ठग ने अपने ट्विटर हैंडल में जम्मू कश्मीर दौरे के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। उसके साथ सीआरपीएफ के जवान भी नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किरण पटेल ने गुजरात से अधिक पर्यटकों को लाने के तरीकों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें भी की थीं। दूधपथरी को टूरिज्म स्पॉट बनाने के बारे में भी उसने चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, ठग के बारे में जेके पुलिस को खुफिया एजेंसी ने अलर्ट किया था। इसी के बाद ही उस पर कड़ी नजर रखी गई। जैसे ही वह दोबारा जम्मू-कश्मीर दौरे पर गया उसे अरेस्ट कर लिया गया। किरण भाई पटेल पर IPC की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
-

फगवाड़ाः इस इलाके में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष, देखें वीडियो
फगवाड़ा/राजेशः घनी आबादी वाले कटारा चौक में हिंदू धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलते ही हिंदू संगठन ने मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठन में भारी रोष पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रंथों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए इलाका निवासियों ने बताया कि धार्मिक ग्रंथों को कूड़े के ढेर में फेंका हुआ था। पुलिस की ओर से वहां के सीसीटीवी कैमरा को खंगालना शुरू कर दिया गया है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਐਲਾਨ ਹੋਣ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ 30 ਕਰੋੜ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ, ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ
ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਨੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਤਖਤੀਆਂ ਫੜ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ
ਪੰਜਾਬ : ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਸਮੇਂ 15 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣੀ ਤਾਂ ਇਸ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੀ ਗ੍ਰਾਂਟ 15 ਕਰੋੜ ਤੋਂ ਵਧਾਕੇ 30 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਗ੍ਰਾਂਟ ਨੂੰ ਦੇਣ ਦਾ ਪਿਛਲੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਅਨਾਊਂਸ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰ ਗ੍ਰਾਂਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਨਹੀਂ ਗਈ। ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਉਥੋਂ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ 10 ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਤਨਖਾਹ ਤੱਕ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲੀ ਜਿਸਨੂੰ ਲੈਕੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।
ਅੱਜ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਸਟੇਟ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਤਖਤੀਆਂ ਫੜਕੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ ਗ੍ਰਾਂਟ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬਹੁਤ ਮਾੜੇ ਹੋਏ ਪਏ ਨੇ ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ 10 ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਤਨਖਾਹਾਂ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀਆਂ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਘਰ ਦੇ ਗੁਜਾਰੇ ਚਲਾਉਣੇ ਬਹੁਤ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਹੋਏ ਪਏ ਹਨ। ਤਨਖਾਹਾਂ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਉਹ ਅੱਪਸੈਟ ਹੋਏ ਪਏ ਨੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਤੇ ਵੀ ਫਰਕ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਜੋ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਨੂੰ 30 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਗ੍ਰਾਂਟ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ ਉਹ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਜੋ ਪਿਛਲੇ 10 ਮਹੀਨਿਆਂ ਤੋਂ ਪ੍ਰੋਫੈਸਰਾਂ ਦੀਆਂ ਤਨਖਾਹਾਂ ਰੁਕੀਆ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਉਹ ਤਨਖਾਹਾਂ ਵੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾਣ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਗੁਜਾਰੇ ਚਲਾ ਸਕਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੀ ਗ੍ਰਾਟ ਵਿੱਚ ਵੀ ਵਾਧਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਇਹ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਚਲਦੀ ਰਹਿ ਸਕੇ।
-

कोल्ड स्टोरेज गिरने से 10 की मौत, रेस्कयू जारी, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो
संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां चंदौसी में एक कोल्ड स्टोरेज भरभराकर गिर गया। जिसके मलबले में कई मजदूर फंस गए। हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने 11 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। मलबे से निकाले गए 6 लोगों की हालत सामान्य है, जबकि 5 घायलों का हायर सेंटर हॉस्पिटल में इलाज जारी है। वहीं, कोल्ड स्टोर दो मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। डीआईजी रेंज शलभ माथुर ने बताया कि अभी भी रेस्क्यू जारी है। तीन लोग मिसिंग बताए जा रहे हैं। पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।
जानकारी के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज ओवरलोड हो गया था. जिसके चलते आलू की बोरियां अचानक गिर गईं। जिससे दीवार टूटी और पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया था। मुरादाबाद रेंज डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि बचाव कार्य लगातार जारी है। कुल 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया गया है. इसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
पुलिस उप महानिरीक्षक सलभ माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम तक 11 लोगों को बचा लिया गया। बचावकर्मी अभी भी दूसरों को सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के कर्मी राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से तत्काल राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश जारी किए थे। सीएम कार्यालय ने ट्वीट किया, “संभल के चंदौसी जिले में कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया।”
मुख्य चिकित्सा अधिकारी तरन्नुम रजा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि घायलों की मदद के लिए 15-20 एंबुलेंस और आधा दर्जन से अधिक डॉक्टर मौके पर मौजूद हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने के लिए छह मशीनों को लगाया गया है। डीआईजी ने बताया कि अभी भी अंदर फंसे कुछ लोग चिल्लाकर बचाव दल को सतर्क कर रहे हैं। कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस सिलेंडर होने के कारण बचाव कार्य करते समय अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। देर रात तक चलने वाले अभियान के लिए अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था की गई है।
-

ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਗੁਰੂ ਅਤੇ ਸੁਖਦੇਵ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਧਮਕੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੱਤਵਾਦੀ ਹਮਲਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਕਾਰ ਹੋਵੇਗੀ ਜਿੰਮੇਵਾਰ- ਪਾਕਿ ਫਾਊਡੇਸ਼ਨ
ਲਾਹੌਰ: ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਇਮਤਿਆਜ਼ ਰਸ਼ੀਦ ਕੁਰੈਸ਼ੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ 23 ਮਾਰਚ 2023 ਨੂੰ ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਗੁਰੂ, ਸੁਖਦੇਵ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਹਰ ਸਾਲ ਦੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲਹੌਰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਖੇ ਮਨਾਉਣ ਨੂੰ ਰੋਕਦੇ ਹੋਇ ਪਾਕਿ ਵਿਚਲੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨ ਨੇ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।
ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਨੇ ਇਕ ਵੱਡਾ ਫੈਸਲਾ ਲੈਂਦਿਆਂ ਫੰਕਸ਼ਨ ਵਿਚਾਲੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਦੀ ਪਰਵਾਹ ਨਾ ਕਰਦਿਆਂ ਇਹ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਵਾਂਗ ਹੀ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਮਨਾਉਣ ਦਾ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ । ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਆਗੂ ਜਨਾਬ ਕੁਰੈਸ਼ੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਫੰਕਸ਼ਨ ਵਿਚਾਲੇ ਕਈ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਨਾ ਕਰਨ ਲਈ ਧਮਕਾਇਆ ਦਿੱਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹਿਅਂ ਹਨ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਦੌਰਾਨ ਕੋਈ ਵੀ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਮ ਦਾ ਜਾਨੀ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਕਾਰ ਇਸ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੰਮੇਵਾਰ ਹੋਵੇਗੀ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਤਵਾਦੀ ਧਮਕੀਆਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਇਹ ਸਮਾਗਮ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਲਾਹੌਰ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲਾਂ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹੈਂ ਜਿਸ ਵਿਚ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਮੈਂਬਰਾਂ ਤੇ ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜਗੁਰੂ, ਸੁਖਦੇਵ ਨੂੰ ਪਿਆਰ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਾਗਮ ਮਨਾਉਣ ਮੌਕੇ ਫੰਕਸ਼ਨ ਕੱਟੜਪੰਥੀਆਂ ਨੇ ਪਿਛਲੇ ਸਾਲਾਂ ਵਿਚ ਇੱਟੇ, ਰੋੜੇ , ਟਮਾਟਰ ਡਾਂਗਾਂ, ਸੋਟੇਮਾਰੇ ਗਏ ਸਨ। ਮਗਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਾਲ ਸਮਾਗਮ ਰੱਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਸਗੋਂ ਵੱਡੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸ਼ਾਨੋ-ਸ਼ੌਕਤ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਚਲੇ ਅੱਤਵਾਦੀ ਸੰਗਠਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੀਆਂ ਜਾਨੋਂ ਮਾਰਨ ਦੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ ਤੇ ਸਮਾਗਮ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਫਾਊਂਡੇਸ਼ਨ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸਰਬ ਸੰਮਤੀ ਨਾਲ ਮਤਾ ਪਾਸ ਕਰਕੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਮੁੱਖ ਸਕੱਤਰ ਪੰਜਾਬ, ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ, ਗ੍ਰਹਿ ਸਕੱਤਰ ਪੰਜਾਬ, ਡੀਆਈਜੀ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਅਪਰੇਸ਼ਨਜ਼, ਵਧੀਕ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਸਪੈਸ਼ਲ ਬ੍ਰਾਂਚ, ਸੀਸੀਪੀਓ ਲਾਹੌਰ, ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਲਾਹੌਰ ਅਤੇ ਥਾਣਾ ਸ਼ਾਦਮਾਨ ਲਾਹੌਰ ਨੂੰ ਲਿਖਤੀ ਦਰਖਾਸਤ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਹੈ । ਭਗਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜ ਗੁਰੂ ਅਤੇ ਸੁਖਦੇਵ ਦਾ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਇਸ ਸਾਲ 23 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਅੱਤਵਾਦੀ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਗੜਬੜੀ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੁਰੱਖਿਆ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਦੀ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਹੈ।
