Blog

  • पंजाब: डेरा प्रेमी की हत्या का मामले में पुलिस की रेड

    पंजाब: डेरा प्रेमी की हत्या का मामले में पुलिस की रेड

    फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट जिले में शुक्रवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की गोली मारकर हत्या कर दी जो वर्ष 2015 की बेअदबी की घटना का आरोपी था। इसी मामले में अब शहर में शक्की नौजवानों के घरों पर पुलिस ने रेड की है। मिली जानकारी के मुताबिक सादिक रोड पर रहने वाले भूपिंदर सिंह गोल्डी और मनप्रीत सिंह मनी के घर पर पुलिस ने रेड की है। बताया जा रहा है कि दोनों ही नौजवान पिछले 5 दिनों से गायब हैं और नशा करने के आदी हैं, इनमें से गोल्डी के परिवार का दावा है कि वह चार-पांच दिन से घर में नहीं है और उनका लड़का मजदूरी का काम करता है।

    पुलिस हमें बेवजह परेशान ना करे अगर उसने कुछ गलत काम किया है तो उसको उसकी सजा जरूर मिले। पुलिस ने उनके घर से मोबाइल वगैरा साथ लेकर चली गई है। दूसरी ओर मनप्रीत सिंह उर्फ मनी की माता नसीब कौर ने कहा कि पुलिस हमारे घर में आई थी और हमने अपने लड़के को पहले से ही बेदखल कर रखा है, क्योंकि वह नशे करने का आदी है। मनप्रीत के पिता हॉट के पेशेंट है और उन्होंने कहा कि उनका लड़का चार-पांच दिन से घर में नहीं आया। बताया जा रहा है कि इस घटना में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले है और पुलिस को शूटर्स का लोकल कनेक्शन मिल चुका है।

  • पंजाब: जेल में बंद गैंगस्टरों और तस्करों को मोबाइल उपलब्ध करवाने वाला DSP गिरफ्तार

    पंजाब: जेल में बंद गैंगस्टरों और तस्करों को मोबाइल उपलब्ध करवाने वाला DSP गिरफ्तार

    फिरोजपुर: केंद्रीय जेल फिरोजपुर के डीएसपी गुरचरण सिंह धालीवाल (डिप्टी सुपरडेंट ) को जेल में बंद आंतकवादीयों, गैंगस्टरों और नशा तस्करों को कथित रूप में सिम कार्ड सहित मोबाइल फोन उपलब्ध करवाने और उसके बदले में भारी पैसे वसूलने के आरोप में एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    यह जानकारी देते हुए एसएसपी फिरोजपुर श्री सुरेंद्र लांबा ने बताया कि थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस जब एसएचओ इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व में गशत और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए बगदादी गेट फिरोजपुर शहर के एरिया में पहुंची तो उन्हें यह गुप्त सूचना मिली कि केंद्रीय जेल फिरोजपुर का डीएसपी गुरचरण सिंह धालीवाल जो केंद्रीय जेल डिप्टी सुपरडेंट के पद पर तैनात है।

    जेल में अपने स्टाफ के साथ मिलकर हवालातीयों और कैदियों को बड़े स्तर पर मोबाइल फोन, सिम और नशा उपलब्ध करवाता है और बाहर से नशा तस्करों से नशा मंगवा कर अपने स्टाफ द्वारा और खुद जेल के अंदर हवालातियों और कैदियों को सप्लाई करता है तथा अब भी केंद्रीय जेल फिरोजपुर में हवालातीयों और कैदियों द्वारा मोबाइल नंबर 96466 85719 और 9914187049 जेल के अंदर बरते जा रहे हैं ।

  • जालंधरः HL Restaurant में पुलिस की रेड…

    जालंधरः HL Restaurant में पुलिस की रेड…

    जालंधर (हर्ष कुमार)। मकसूदा चौक के पास एच एल रेस्टोरेंट बार में सीआईए स्टाफ की पुलिस ने रेड कर वहां से 6 लोगों को अपनी हिरासत में लिया है। आरोपियों की पहचान सुखदीप सिंह उर्फ सुख पुत्र तीर सिंह वासी मोती नगर, गुरप्रीत सिंह पुत्र तरलोचन सिंह वासी मोहल्ला उधम सिंह नगर, प्रदीप कुमार पुत्र संजीव कुमार वासी भगत सिंह नगर, पारस पुत्र विजय कुमार वासी आदर्श नगर, अमन पुत्र गिरधारी लाल वासी गांव पलिया यूपी, आरिज खान पुत्र अहमद खान वासी अली मोहल्ला के रूप में हुई है। 

    सीआईए प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान मकसूदा मौजूद थी। उन्हें गुप्त सूचना मिली की एच एल रेस्टोरेंट्स में बिना परमिट से ग्राहकों को शराब और हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने टीमें बनाकर वहां पर रेड की तो एच एल रेस्टोरेंट्स से ब्लेंडर प्राइड शराब और हुक्के की सामग्री बरामद हुई।

  • पंजाबः इस मामले में किसानों ने दी प्रशासन को चेतावनी, जाने कब करेंगे घेराव

    पंजाबः इस मामले में किसानों ने दी प्रशासन को चेतावनी, जाने कब करेंगे घेराव

    अमृतसरः जिले में बीते दिनों एनआरआई के शादी समारोह के दौरान 2 शराब तस्करों के बीच हुई गोली बारी की घटना के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ ली है। एनआरआई परिवार के समर्थन में अब किसान जत्थेबंदी आ गई हैं। दरअसल, एनआरआई परिवार का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने उनके गेस्ट पर भी पर्चा कर दिया।

    इतना ही नहीं, इस पूरे घटनाक्रम को शराब तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ करार दे दिया है। एनआरआई परिवार के हक में आए किसान संगठनों ने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान कई विदेशों में बसे एनआरआई परिवारों ने काफी मदद की थी, लेकिन अब जब उन्हें जरूरत है तो किसान उनके साथ ही हैं।

    उन्होंने जिला प्रशासन को इस मसले को सुलझाने के लिए सोमवार तक का समय दिया है। अन्यथा पंजाब के डीसी कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने सही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसानों का कहना है कि पंजाब में गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। किसी के शादी समारोह में इस तरह गुंडागर्दी करना निंदा योग्य है। इतना ही नहीं, पुलिस ने भी दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की जगह एनआरआई के परिवार व उनके मेहमानों के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने मौजूदा एसएचओ व अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई है।

  • घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने से पहले पढ़े ये ख़बर, ‘पेवमेंट्स आर फॉर पीपल’ के जरिए ट्रैफिक पुलिस दे रही चेतावनी

    घर के बाहर गाड़ी खड़ी करने से पहले पढ़े ये ख़बर, ‘पेवमेंट्स आर फॉर पीपल’ के जरिए ट्रैफिक पुलिस दे रही चेतावनी

    चंडीगढ़ः ट्रैफिक पुलिस लगातार घरों के आगे फुटपाथ और रोड साइड गाड़ियां खड़ी करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। पुलिसकर्मी सेक्टरों में विशेष जागरूकता मुहिम भी चला रहे हैं। इनमें सेक्टरों के रिहायशी इलाकों और मार्किट एरिया को भी कवर किया जा रहा है। माइक के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करते हुए चेतावनी दी जा रही है। पुलिस ‘पेवमेंट्स आर फॉर पीपल’ के नाम से जागरूकता मुहिम चला रही है। इसमें लोगों को बताया जा रहा है कि पेवमेंट में गाड़ी पार्क कर बाधा पैदा करना गैरकानूनी है।

    पुलिस लोगों को चेतावनी दे रही है कि मोटर व्हीकल रोड साइड पेडेस्ट्रियन पाथ/पेवमेंट तथा साइकिल/रिक्शा ट्रैक पर पार्क न करें। इसे मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों की उल्लंघना बताया गया है। पुलिस लोगों को चेतावनी दे रही है कि इस प्रकार मोटर व्हीकल की पार्किंग करने पर उन्हें टो कर जब्त कर लिया जाएगा और चालान भी किया जाएगा। पुलिस रॉन्ग पार्किंग में खड़े वाहनों का 500 रुपए का चालान कर रही है।

    पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे और पेवमेंट्स पर गाड़ी पार्क करने से अन्य गाड़ियों के लिए सड़क पर जगह तंग हो जाती है। वहीं पैदल जा रहे व्यक्ति को भी पेडेस्ट्रियन पाथ/पेवमेंट्स की बजाय सड़क पर उतरना पड़ता है। इससे उनकी जान जाने और हादसों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों, बुजुर्गों, नेत्रहीनों आदि के लिए ज्यादा खतरा है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस लोगों को जागरूक करते हुए बता रही है कि शहर भर में बनाए गए साइकिल ट्रैक्स पर भी मोटर व्हीकल चलाना गैरकानूनी है। इसमें 6 महीने तक की सजा हो सकती है। शहर के स्मार्ट कैमरे भी इस प्रकार की हरकतों को कैप्चर कर रहे हैं।

    शहर में कई ऐसे छोटे घर और तंग गलियां हैं जहां पर गाड़ी गेट के अंदर पार्क करना संभव नहीं है। ऐसे में उन्हें घरों के बाहर ही गाड़ियां पार्क करनी पड़ रही हैं। पुलिस ऐसे लोगों का भी चालान कर रही है। पुलिस का साफ कहना है कि या तो घरों में गाड़ी पार्क करें या डेजिग्नेटिड पार्किंग में गाड़ी लगाएं। चंडीगढ़ एस्टेट ऑफिस के नोटिस के बाद पुलिस यह सख्ती कर रही है।

    कुछ रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है कि चंडीगढ़ प्रशासन को कम्युनिटी पार्किंग शहर भर में शुरू किया जाना चाहिए था। इस प्रकार लोगों को तंग करना गलत है। वहीं लोगों का कहना है कि पार्किंग पॉलिसी को भी प्रशासन लागू नहीं करवा पाया है। एक जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ की आबादी 12 लाख के लगभग है और वही शहर में वाहनों की संख्या 14 लाख के लगभग है।

  • कर्मचारी राज्य बिना निगम बद्दी में स्व-रचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

    कर्मचारी राज्य बिना निगम बद्दी में स्व-रचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

    बददी/सचिन बैंसल:  संयुक्त नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति पिंजौर-कालका-परवाणू के तत्वाधान में  स्व-रचित काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राज्य कर्मचारी बीमा निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में  नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति केंद्र सरकार के कार्यालयों, बैंकों तथा सरकारी उपक्रमों के लिए राजभाषा हिंदी के प्रचार प्रसार के लिए एक मंच प्रदान किया गया। समिति के संयुक्त सचिव वरिष्ठ अनुवाद अधिकारी कुमार रविशंकर ने बताया कि प्रतियोगिता में संयुक्त नराकास कालका-पिंजौर-परवाणु कार्यालय के विभिन्न सदस्य कार्यलयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।  इस अवसर पर नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति कोषाध्यक्ष विरेंद्र कुमार अग्रवाल तथा अन्य कार्यकारी सदस्य भी उपस्थित थे। प्रतियोगिता के आरंभ में सहायक निदेशक  हरपाल सिंह ने उपस्थित पदाधिकारियों तथा प्रतिभागियों को स्वागत किया।   संयुक्त सचिव  कुमार रविशंकर ने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए समिति एक कारगर मंच है।  इस प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को समिति के वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
    उप निदेशक  प्रशांत बैजल ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन एक अवसर के रूप में देखा जाना चाहिए। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं के आयोजन से कर्मचारियों के रचनात्मक कौशल का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत कविताओं की सराहना की।  प्रतियोगिता में दुखमोचन गोपाल, चाहत गोयल, दीपा राम, सूरजभान, नवजोत शर्मा, अभिषेक तिवारी, मनोज तंवर आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री चंद्रशेखर, अंजना राणा, सहायक सुकोमल, सन्नी मल्होत्रा व अजय कुमार तथा अन्य भी मौजूद रहे। 
  • प्रकाश चंद बरोटीवाला कालेज के पीटीए के प्रधान चुने

    प्रकाश चंद बरोटीवाला कालेज के पीटीए के प्रधान चुने

    बददी/ सचिन बैंसल:  राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक अभिभावक संघ के चुनाव में प्रकाश चंद सर्वस मति से प्रधान चुने गए। कालेज के प्राचार्य राजेंद्र  कुमार की देखरेख में चुनाव कराए गए जिसमें प्रधान के अलावा उपप्रधान चंपा रानी, वरिष्ठ उपप्रधान केसर सिंह, सचिव डॉ. सुनिता गोयल, संयुक्त सचिव गुड्डी देवी तथा कोषाध्यक्ष के पद पर डॉ. ईना चुनी गई। इसके अलावा धनंजय, लता देवी, लक्ष्मी देवी, सुनिता, डॉ. राजेश चौहान, डॉ. तृप्ता, प्रो. पल्लवी चौहान, प्रो. शिल्पा कोचर, डॉ. नीति गुप्ता और प्रो. गुंजन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। इस मौके पर अभिभावकों ने महाविद्यालय के विकास कार्यो में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
  • पंजाबः Tata शोरूम से ट्रायल के बहाने गन पॉइंट पर कार लेकर फरार हुए लुटेरे, देखे वीडियो

    पंजाबः Tata शोरूम से ट्रायल के बहाने गन पॉइंट पर कार लेकर फरार हुए लुटेरे, देखे वीडियो

    अमृतसरः जिल में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है। वहीं जिले में गन पॉइंट पर कार छीनने का मामला सामने आया है। घटना गोल्डन गेट स्थित टाटा मोटर्स के शोरूम की है। मिली जानकारी के अनुसार, टाटा शोरूम पर एक मास्क पहने हुए युवक गाड़ी खरीदने के लिए पहुंचा। इसी दौरान उन्होंने टाटा की सफारी कार की टेस्ट ड्राइव लेने की मांग की।

    कंपनी ने फॉर्मेलिटी पूरी करने के बाद कर्मचारी को साथ भेज टेस्ट ड्राइव की अनुमति दे दी। अज्ञात आरोपी कार में तारां वाला पुल के समीप ही पहुंचा था, तभी आरोपी ने 32 बोर की पिस्टल तान दी। आरोपी ने चैक शर्ट पहन रखी थी और मुंह पर मास्क लगाया हुआ था। कर्मचारी जगजीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने पहले उसका मोबाइल फोन छीना और फिर कार से उतरने के लिए कहा। उसने कर्मचारी को गोली मारने की धमकी दी।

    जैसे ही वह कार से उतरा, आरोपी कार लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच सीसीटीवी व कर्मचारी के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। टाटा मोटर्स ने कर्मचारी ने पुलिस को जानकारी दी है कि कार में पेट्रोल अधिक नहीं है। जिसके चलते आरोपी कार को अधिक दूर नहीं ले जा सकते। पुलिस ने आसपास के एरिया व पेट्रोल पंप पर इसकी सूचना दे दी है ताकि आरोपियों की हरकतों पर नजर रखी जा सके।

  • पंजाबः भ्रष्टाचार के मामले सरपंच के खिलाफ FIR दर्ज

    पंजाबः भ्रष्टाचार के मामले सरपंच के खिलाफ FIR दर्ज

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों के नाम पर घूस लेने के आरोप में सरपंच हरजीत सिंह गुल्लू निवासी गांव मटरां, एसएएस नगर के खिलाफ रिश्वतखोरी का मामला दर्ज किया है।

    विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि डेराबस्सी थाना के गांव बरोली निवासी सरबजीत कौर द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायत पर कार्रवाई करते हुए उक्त सरपंच के खिलाफ यह मामला दर्ज किया गया है। 

    उन्होंने बताया कि इस शिकायत की जांच पड़ताल और इस संबंध में पेश किए गए सबूतों की जांच के दौरान पता लगा कि उक्त सरपंच ने शिकायतकर्ता से एसएएस नगर के सोहाना पुलिस थाने में एक शिकायत के मामले में इन्साफ देने के लिए एक पुलिस कर्मचारी को 10,000 रुपये की दी थी। प्रवक्ता ने आगे कहा कि जांच के दौरान आरोप सही पाए गए और उक्त सरपंच के खिलाफ एफआईआर संख्या 23 दिनांक 09.11.2022 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुर कर दी है।

  • पंजाबः 10 हजार रुपए रिश्वत लेते महिला SHO गिरफ्तार

    पंजाबः 10 हजार रुपए रिश्वत लेते महिला SHO गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक/एसएचओ फाजिल्का बख्शीश कौर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मंडी गुरदयाल सिंह निवासी हजूर सिंह फाजिल्का की शिकायत पर आरोपी एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया गया है।