Blog
-

सत्ती ने ऊना और रक्कड़ में किए 2 करोड़ के उद्घाटन
ऊना/सुशील पंडित: वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के गत पौने तीन वर्ष के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हुआ है और इस अवधि को क्षेत्र की विकास यात्रा के स्वर्णिम अध्याय के रुप में याद किया जाएगा। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज 1.20 करोड़ से निर्मित आयुर्वेदिक अस्पताल पार्किंग, नगर परिषद पार्क के सामने 20 लाख से निर्मित कार पार्किंग, चंद्रलोक कॉलोनी में 14 लाख से निर्मित सामुदायिक भवन व 20 लाख रुपये से निर्मित पार्क और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रक्कड़ में 31 लाख से निर्मित पार्क का लोकार्पण करने के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि राधा स्वामी सत्संग घर ऊना के पिछली ओर भी 56 लाख रुपये की लागत से पार्क का निर्माण प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि रक्कड़ में कोई भी पार्क नहीं था लेकिन अब गोल मार्किट के समीप जगह को पार्क के रुप में विकसित कर जनता को समर्पित किया गया है।सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना विधानसभा क्षेत्र प्रदेशभर में एक मॉडल विधानसभा क्षेत्र के रुप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि ऊना शहर में ही करोड़ों रुपये खर्च करके आधारभूत ढाचों को सुदृढ़ किया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 7 अक्तूबर को 33.88 करोड़ से निर्मित मिनी सचिवालय भवन, 28.20 करोड़ से निर्मित मदर-चाईल्ड अस्पताल, 11 करोड़ से आईटीआई ऊना का भवन, 6.79 करोड़ से परिधि गृह ऊना, 4.34 करोड़ से बसदेहड़ा अस्पताल सहित कुल 144.39 करोड़ की विकास परियोजनाएं जनता को समर्पित की हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री द्वारा 54.12 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास भी किए गए।सत्ती ने बताया कि मातृ-शिशु देखभाल अस्पताल में आधुनिक मशीनें भी लगाए जाने का प्रस्ताव है, जिनमें लैपरोस्कोप, वार्मर, फोटोथैरेपी मशीन, लेबर रूम जैसी सुविधाएं भी होंगी। इसके अलावा बच्चों का टीकाकरण भी यहीं से किया जाएगा। मां और बच्चे के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं एक ही छत्त के नीचे मिलेंगी। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। यहां पर 9.07 करोड़ रुपए की लागत से नया ओपीडी ब्लॉक बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए धनराशि सरकार से स्वीकृत हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 8.61 करोड़ रुपए की लागत से ट्रॉमा सेंटर भी यहां पर बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसमें दुर्घटना के दौरान घायल होने वाले मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इसके अतिरिक्त सीसीयू के निर्माण के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सीसीयू के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। सीसीयू में ऐसे मरीजों को रखा जाएगा, जो गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं और उन्हें बहुत अधिक देखभाल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जिला ऊना आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का केन्द्र बनकर उभरेगा।सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम के प्रयासों ऊना से तलाई सड़क को 31 करोड़ से डबल किया है। इस सड़क पर रेलवे फाटक के पास जाम की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही अंडर पास बनाया जाएगा जिसका 4 करोड़ का एस्टीमेट बना है। उन्होंने बताया कि एनएच पर ट्रेफिक की आवाजाही बढ़ने से शहर के जाम की समस्या के समाधान के लिए एक वैकल्पिक बाईपास निर्माण के लिए सर्वे किया गया है जिसे आने वाले समय में मूर्त रुप देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष पवन कपिला, सभी पार्षद, ईओ संदीप कुमार, चंद्रलोक कॉलोनी प्रधान सुरिंदर मोहन, उप प्रधान एमएस चंदेल, जिला महामंत्री राज कुमार पठानिया, विनय शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, शुभम सैनी शहरी अध्यक्ष युवा मोर्चा, साहिल बाली, शहरी इकाई प्रधान, अश्वनी कुमार, राजिंदर कुमार, हाउसिंग बोर्ड रक्कड़ प्रधान सर्वजीत, एमएल वशिष्ट, आरडी अग्निहोत्री, खुशी राम तथा हरमेश प्रभाकर सहित अन्य उपस्थित रहे। -

शादी के मंडप में अचानक पहुंच गई दूल्हे की एक्स, फिर…
नई दिल्लीः भारत समेत दुनियाभर से शादियों के सीजन के दौरान दूल्हे दुल्हन की खूब सारी कहानियां सामने आती हैं। कई बार दूल्हा तो कई बार दुल्हन अपनी फनी हरकतों से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन इन सबके बीच शादियों में कई ट्विस्ट की भी घटनाएं सामने आई हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां शादी के मंडप पर ही दूल्हे की एक्स पहुंच गई और बवाल काट दिया। उसने सबके सामने ऐसी हरकत कर दी कि दूल्हे को शर्मसार होना पड़ा।
दरअसल, यह घटना ब्रिटेन के एक शहर की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूल्हा और दुल्हन अपनी शादी को लेकर काफी खुश थे और शादी का दिन भी तय हो गया और मेहमानों को कार्ड तक भी भेज दिया गया था। सारी तैयारियां हो चुकी थीं और शादी का दिन भी आ गया। सभी मेहमान पहुंच चुके थे। दूल्हे ने अपनी होने वाली दुल्हन से यह बात छिपाई थी कि उसकी एक एक्स है। यही बात उसको भारी पड़ गई।
शादी के दिन दूल्हे की एक्स वहां मंडप में पहुंच गई। उसने पहले तो खूब खाया और सबके साथ गाना भी गाया। इसके बाद जैसे ही जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ वह ऊपर स्टेज पर पहुंच गई। उसने दूल्हे को गाली दी और गिलास में भरा पानी दूल्हे के मुंह पर फेंक दिया। यह पूरी कहानी के बाद मेहमान सही वहां मौजूद सभी लोग हक्का बक्का रह गए। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि क्या हो गया और क्यों हुआ।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले तो दूल्हे की एक्स दूसरी तरफ गई और फिर एक मेहमान से पानी का गिलास लेती हैं और सीधा जाकर दूल्हे के मुंह पर पानी फेंक देती हैं और खुद वहां से चली जाती हैं। फिलहाल घटना के बाद दूल्हे को सबको बताना पड़ा कि वह कौन थी और उससे उसका क्या संबंध था। गनीमत यह रही कि उसकी शादी पार हो गई।
-

वीरेंद्र कंवर ने स्तरोन्नत रावमापा त्यूड़ी सहित कई परियोजनाओं का किया लोकार्पण
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज स्तरोन्नत रावमापा त्यूड़ी का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कंवर ने पटवार सर्कल त्यूड़ी-बदोली, 65 लाख रुपए की लागत से बनी बडसाला सिंचाई टयूबवैल तथा 1.08 करोड़ रुपए की लागत से बनी बदोली-त्यूड़ी-2 पेयजल परियोजना का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत धमांदरी में 87.22 लाख रुपए की लागत से अंबेहड़ा रोड से हरिजन बस्ती को बनने वाले लिंक रोड, 95.94 लाख की लागत से बनने वाले शिव मंदिर धमांदरी लिंक रोड़ तथा ग्राम पंचायत नंगल सलांगड़ी में 90.45 लाख से बनने वाले लिंक रोड़ की आधारशिला रखी। वीरेंद्र कंवर ने चताड़ा में 10 लाख से बने पटवार घर के नए भवन, चताड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र के भवन, 2.50 करोड़ रुपए की लागत से बनी चताड़ा पेयजल योजना व चताड़ा सब सेंटर भवन का उद्धघाटन भी किया।उन्होंने त्यूड़ी स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनाने के लिए क्षेत्रवासियं को शुभकामनाएं दी। कंवर ने कहा कि पीने के पानी की कुटलैहड़ में बड़ी दिक्कत रहती थी तथा पिछले पांच वर्षों में समस्या का हल करने के लिए काफी प्रयास किए। नए ट्यूबवैल, पीने के पानी की नई परियोजनाओं तथा पुरानी योजनाओं का सुदृढ़ीकरण किया गया। पानी के साथ-साथ, शिक्षा, सड़क व बिजली की व्यवस्था में सुधार किया गया है, जिसकी वजह से कुटलैहड़ की गणना प्रदेश के अग्रणी विस क्षेत्रों में की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसाल में पीडब्ल्यूडी, जल शक्ति विभाग तथा बिजली का सब डिविजन वर्तमान सरकार की देन है। कंवर ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बिजली के 125 यूनिट फ्री कर दिए हैं, महिलाओं का बसों में किराया आधा कर दिया है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल पूरी तरह से माफ कर दिया है।वीरेंद्र कंवर ने ऊना-बदोली बस को दिखाई हरी झंडीग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने ऊना-बदोली बस सेवा को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रातः 7.30 बजे यह बस सेवा धुसाड़ा से धमांदरी होते हुए 8.20 बजे बदोली तथा 9 बजे ऊना पहुंचेगी। दोपहर 2 बजे यह बस फिर से ऊना से बदोली होते हुए 2.50 बजे धमांदरी पहुंचेगी तथा सांय 3 बजे धमांदरी से चलकर 4 बजे ऊना जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बस सेवा लोगों के लिए बड़ी सुविधा होगी। -

गुरुद्वारा शहीद सिंह में कम दरों पर उपलब्ध होंगे मैडीकल लैब टेस्ट
ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय के समीप ऊना टक्का मार्ग पर स्थित गुरुद्वारा शहीद सिंह में अब कम दरों पर मैडीकल लैब टेस्ट उपलब्ध होंगे। रविवार को गुरुद्वारा शहीद सिंह परिसर में सरबत दा भला ट्रस्ट की तरफ से गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के सहयोग से मैडीकल लैब का उद्घाटन सरबत दा भला के चेयरमैन एस.पी.सिंह ओबराय, बाबा फरीद मैडीकल विश्वविद्यालय के पूर्व उप – कुलपति एवं विश्व विख्यात सर्जन डॉ राज बहादुर व पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस एम.एम.एस. बेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरबत दा भला चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एस.पी.सिंह ओबराय ने बताया की ट्रस्ट लंबे समय से लोगों के भले के लिए काम करती आ रही है। अब तक 70 से ज्यादा मेडीकल लैब पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल में खोली जा चुकी है ।उन्होंने कहा की मेडीकल लैब टेस्ट बहुत महिंगे हो चुक्के है, जो गरीब लोगों की पहुँच से बाहर हो चुके है। ऐसे में सरबत डा भला ट्रस्ट द्वारा लोगों को सस्ती और बहुत कम दरों पर मेडिकल लैब टेस्ट उपलब्ध करवाए जा रहे है। ट्रस्ट के साथ नामी लैब भी जुडी हुई हैं, जिनके माध्यम से लोगों को अच्छी सेवाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा की जल्द ही ऊना में डायलसीस सेंटर भी खोला जाएगा। इस अवसर पर बाबा फरीद मेडिकल विश्वविद्यालय के पूर्व उप – कुलपति एवं विश्व विख्यात सर्जन डॉ राज बहादुर ने कहा की ट्रस्ट की तरफ से सरहनीय प्रयास किए जा रहे। उन्होंने कहा की मेरे शहर में सरबत दा भला ट्रस्ट की तरफ से मेडिकल लैब खोली गयी है इसके लिए मैं इनका धन्यवाद करता हूँ। इस अवसर बाबा प्रितपाल सिंह द्वारा गुरुद्वारा साहिब में लैब खोलने के लिए धन्यवाद किया गया और सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महिंदर सिंह, डॉ दलजीत सिंह, जयपाल बंसल,श्याम लाल,नरेश जैन, गुरु नानक मिशन संस्था के महां सचिव हरपाल सिंह कोटला, रक्षबीर सिंह,प्रितपाल सिंह, जसबीर सिंह,बलबीर सिंह सैनी,रणजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, महिंदरपाल सिंह, मनजीत सिंह सहत अन्य उपस्थित थे। -

शहनाज गिल के पिता को जान से मारने की धमकी देने वाले की हुई पहचान
चंडीगढ़: शहनाज कौर गिल के पिता संतोख सिंह को जान से मारने की धमकी देने वाले की पहचान हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोख सिंह को धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि उनका अपना पुराना गनमैन है। जिसके बाद पुलिस उसे पकड़ने में जुट गई है और संतोख सिंह की सुरक्षा में तीन गनमैन भी लगा दिए हैं। दरअसल हाल ही में उन्हें विदेशी नंबर से एक कॉल आई थी जिसमें उन्हें धमकी देते हुए कहा गया था कि उन्हें दिवाली से पहले घर में घुसकर मार डालेंगे। संतोख सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस में दी जिसके बाद जांच में पाया गया कि धमकी देने वाला उनका पुराना गनमैन है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-

सतपाल सिंह सत्ती ने बसदेहड़ा में किया लड़कों की राज्यस्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
ऊना/सुशील पंडित: द्यार्थी जीवन में बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी विशेष महत्व होता है। खेल गतिविधियां जहां एक ओर प्रतियोगिता की भावना को बढ़ावा देती हैं तो वहीं दूसरी ओर इनसे परस्पर सहयोग तथा सदभावना को भी बल मिलता है। यह बात छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बसदेहड़ा के खेल मैदान में लड़कों की राज्यस्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि खेल शिक्षा का ही महत्वपूर्ण अंग है।खेलों से बच्चों का मानसिक व शारीरिक विकास तो होता ही है, वहीं खेल प्रतियोगिताओं से नेतृत्व भावना भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि हार और जीत प्रतियोगिता के दो अभिन्न पहलू हैं। एक की जीत होगी तो दूसरे की हार भी निश्चित है। इसलिए खिलाड़ियों को पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ खेलों में हिस्सा लेना चाहिए।राज्यस्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के समस्त जिलों सहित खेल छात्रावास ऊना, नादौन व सुंदरनगर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, कुश्ती, चैस, बैडमिंटन, हॉकी सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा खेल गतिविधियों के प्रति बच्चों व युवाओं को आकर्षित व प्रेरित करने के लिए सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सरकारी नौकरियों में उत्कृष्ट खिलाडियों के लिए 3 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाईट मनी को भी 60 से बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए ऊना विधानसभा क्षेत्र को इंदिरा स्टेडियम के अलावा करोड़ों रुपये से पांच अन्य खेल स्टेडियम की सौगात प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत अप्पर देहलां व बसदेहड़ा में खेल स्टेडियम जनता को समर्पित किए गए हैं तो टब्बा, बहडाला और संतोषगढ़ में खेल स्टेडियमों का निर्माण प्रगति पर है।सत्ती ने कहा कि जिला ऊना के लिए यह बड़े गौरव की बात ही कि देहलां का युवा खिलाड़ी सुरेन्द्र सिंह प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता में टीम की कप्तनी करेगा। हाल ही में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित राष्ट्र खेलों में हिमाचल की बेटी सीमा देवी ने 10 हजार मीटर की दौड़ में गोल्ड मैडल हासिल किया। इसके अलावा कॉमन वैल्थ गेम्स-2022 में भारत ने 61 मैडल हासिल किए जिनमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर व 23 ब्रॉन्ज मैडल शामिल हैं।उन्होंने स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य, स्टाफ व बच्चों को बधाई देते हुए प्रशंसा की कि इस स्कूल के 53 खिलाड़ी अंडर-14 और अंडर-19 खेल प्रतियोगिताओं में शामिल हुए हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज, नगर परिषद अध्यक्षा अंजू बाला, उपाध्यक्ष अजय कुमार सोनी व समस्त पार्षद, शहरी इकाई अध्यक्ष हरीश पराशर, डॉक्टर रामपाल सैणी, ट्रक यूनियन प्रधान अविनाश मनन, उच्च शिक्षा निदेशक जनक सिंह, प्रधानाचार्य राजिंदर माहल, एचएसएसं ऑब्सर्बर सुरेंद्र सहगल, एडीपीएफओ संजय वशिष्ट, रमन सहोड़, राजिंदर बैंस, स्कूल स्टाफ सदस्य तथा सभी जिलों से आए हुए कॉन्टिजेंट मेनेजर व कोच उपस्थित रहे। -

हार को मन से न लगाएं, फिर कोशिश करेंः वीरेंद्र कंवर
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज रावमापा थानाकलां में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने कहा कि सभी खिलाड़ी खेल की भावना के साथ खलें और खेल में अनुशासन का परिचय दें। उन्होंने कहा कि हार को मन से न लगाएं तथा अगली बार फिर कोशिश करें क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। नई खेल नीति बनाई गई है और खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी में 3 प्रतिशत का कोटा रखा गया है।उन्होंने कहा कि खेलों में भी करियर बनाने का अवसर है। कंवर ने कहा कि केंद्र सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए कई कोशिशें की हैं। मोदी सरकार ने खेलो इंडिया स्कीम शुरू की, जिसके परिणामस्वरूप आज ओलंपिक तथा कॉमनवेल्थ जैसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारत का प्रदर्शन सुधरा है तथा आने वाले समय में भारतीय खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि कुटलैहड़ पर्यटन का नया केंद्र बनकर उभर रहा है। यहां धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। गोबिंद सागर झील में वाटर स्पोर्ट्स शुरू हो चुकी हैं तथा पर्यटक यहां आकर कुटलैहड़ की नैसर्गिकता का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। वीरेंद्र कंवर ने इस कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21 हजार रुपए देने की घोषणा की। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, प्रीतम डढवाल, योगराज भारद्वाज, देवेंद्र चौहान, संजीव पराशर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

12 साल की बच्ची बनी मां, DNA से होगी पिता की पहचान…
मेरठः मेरठ मेडिकल कॉलेज में एक 12 साल की बच्ची ने बेटे को जन्म दिया है। इस 12 साल की बच्ची की दर्दनाक कहानी जो भी सुन रहा है वो हैरान है। गाज़ियाबाद की रहने वाली इस बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार बच्ची ने अब मेरठ मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद बेटे को जन्म दिया है। डॉक्टर्स का कहना है कि नवजात पूरी तरह स्वस्थ है। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी डॉक्टर वीडी पाण्डेय ने बताया कि डीएनए टेस्ट के बाद पिता की पहचान होगी। मीडिया प्रभारी ने बताया कि बच्ची के पिता का कहना है कि कोर्ट में मामला चल रहा है और चार आरोपियों को अब तक जेल भेजा जा चुका है।
डॉक्टर्स ने बताया कि गाजियाबाद में गैंगरेप की शिकार हुई 12 साल की बच्ची ने मेरठ मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन प्रसव के बाद बेटे को जन्म दिया है। अब कोर्ट नवजात के भविष्य का फैसला करेगी। मेरठ मेडिकल सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई मेडिकल कॉलेज में भर्ती 12 साल की बच्ची के मां बनने के बाद परिजन पूरी तरह से टूट गए हैं। मां बनी बच्ची अभी तक हकीकत से अंजान हैं। परिजनों ने नवजात को पैदा होने के बाद ही नकार दिया गया है। तीन दिन का नवजात नीकू वॉर्ड में एडमिट है। अब मां-बच्चे के भविष्य का फैसला अदालत करेगी। बच्ची के पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
पिता का कहना है कि उनकी फूल सी बच्ची का जीवन बर्बाद हो गया। नवजात को अपनाना तो दूर, उसका मुंह तक नहीं देख सकते। पिता बार बार यही कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि उनका कलेजा फट जाना चाहता है। कोर्ट के फैसले के बाद अब नवजात के भविष्य का फैसला होगा। नाबालिग के परिजनों का कहना है कि वह किसी भी सूरत में इस नवजात को नहीं अपनाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अऩुसार नाबालिग के पिता और उनकी पत्नी दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी के साथ हुए दुष्कर्म का उन्हें बीते महीने ही पता चला। बेटी में शारीरिक बदलाव होता देख उन्हें कुछ शक हुआ। उसकी मां के कहने पर किट से प्रेग्नेंसी टेस्ट किया। रिजल्ट पॉजिटिव आया तब दोनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। चिकित्सक से संपर्क करने पर पता चला की बेटी आठ महीने की गर्भवती है।
बताया गया कि जनवरी में उनके फ्लैट के नीचे फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले लड़कों ने उनकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पहले 21-22 साल के लड़के ने उनके ही फ्लैट पर आकर बेटी को डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया और वह लगातार ऐसा करता रहा। बाद में आरोपी के भाई ने भी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी को धमकाया जाता रहा कि अगर किसी को बताया तो तेरे मां-बाप को मार देंगे। जानकारी के बाद पुलिस में मामला दर्ज कराया गया।
बताया गया कि बेटी सितंबर तक स्कूल जा रही थी। वह गर्भवती है ऐसा कोई भी लक्षण उसमें नजर नहीं आया। प्रसव के समय तक भी वह सामान्य ही रही। यहां तक कि उसे अभी भी यह नहीं पता कि वह मां बन गई है। अस्पताल लाते समय उसे बताया कि पथरी है और इसका ऑपरेशन कराया है। मां पिता यही कहते हुए नज़र आ रहे हैं कि जो हो गया उसे बदला नहीं जा सकता, लेकिन बेटी के भविष्य को भी खराब नहीं किया जा सकता है। इसलिए बच्चे को नहीं अपनाया जा सकता है।
रेप पीड़िता बच्ची को एक अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया था। जिसने भी इस बच्ची को देखा उसकी आंखें नम हो गईं। मेडिकल के गायनी विभाग में प्रसव के दौरान भी पूरा स्टॉफ करुणा से भर उठा। मां स्तब्ध है। बेबस पिता अपने जिगर के टुकड़े की ये हालत करने वाले दरिंदों को फांसी की सजा दिलवाना चाहता है। पिता का कहना है कि बेटी के जीवन पर इस हादसे का कोई असर नहीं पड़ने देंगे। उसका जीवन जैसे चल रहा था वैसे ही चलता रहेगा।
-

सतपाल सिंह सत्ती ने सुनेहरा में 30 लाख से बने पंचायत घर का किया लोकार्पण
ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत सुनेहरा में 30 लाख रुपए की लागत से बने पंचायत घर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर सत्ती ने कहा कि पंचायत घर के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा होगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान ऊना विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ हैl सत्ती ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला सुनेहड़ा में एक लाख रुपए की लागत से बाउंड्री वाल का निर्माण किया है तथा 10 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अबादा बराना से बहडाला तक लगभग 2.48 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाकर जनता को समर्पित की गई है।4.39 करोड़ रुपए की लागत से मोक्षधाम जनकौर से सुनेहरा पुल तक सड़क का सुधारीकरण किया जा रहा है, जिसका शिलान्यास मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने किया है। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष ने कहा कि सुनेहरा में 72 पात्र लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा 125 पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि का सीधा लाभ मिल रहा है। साथ ही 64 पात्र लाभार्थियों को उज्ज्वला व गृहिणी सुविधा, 6 पात्र परिवारों को गृह निर्माण के लिए राशि तथा 48 पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान व हिमकेयर योजना का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर बीडीओ रमनवीर चौहान, प्रधान संजना, उप प्रधान रविंद्र कुमार, पूर्व बीडीसी अश्वनी कुमार, पूर्व प्रधान आशा कुमारी, पूर्व उप प्रधान कश्मीरी लाल, सभी वार्ड सदस्य, विनोद कुमार बॉबी, बिहारी लाल, अशोक कुमार तथा सुशील कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे। -

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिवार का आरोप दी गई थर्ड डिग्री
उत्तर प्रदेश: यूपी के फतेहपुर में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। युवक के परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवारवालों के मुताबिक पुलिस ने युवक को 5 दिन पहले पकड़ा था। तबसे थाने पर रोककर उससे पूछताछ की जा रही थी। पूछताछ के दौरान लॉकप में युवक को थर्ड डिग्री दी गई जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस मामले में इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामला फतेहपुर के राधानगर थाने का है। युवक की शनिवार रात पुलिस हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। युवक की मौत से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। एसपी ने मामले में कार्रवाई करते हुए इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसवालों को सस्पेंड किया। साथ ही मजिस्ट्रियल जांच कराने के आदेश दिए हैं। सदर कोतवाली पुलिस ने ललौली थाना क्षेत्र के कीर्तिखेड़ा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था। राधा नगर थाना पुलिस ने आरोपी को पांच दिन पहले पकड़ा था।
तभी से उससे पूछतांछ कर रही थी। बताया जा रहा है कि युवक के पास से 14 एटीएम कार्ड भी बरामद हुए थे। रविवार भोर युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाने में युवक की मौत से महकमे में हड़कंप मच गया। युवक के परिजन पुलिस पर थर्ड डिग्री देकर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं। इनके खिलाफ हुआ एक्शन
एसपी राजेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह, एसआई विकास सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि मृतक का पंचायत नामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा। पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी। एसपी राजेश कुमार सिंह ने लापरवाही बरतने के आरोप में प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह, एसआई विकास सिंह और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि मृतक का पंचायत नामा मजिस्ट्रेट के द्वारा भरा जाएगा। पैनल बनाकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी वीडियोग्राफी भी की जाएगी।