Blog

  • महंगाई की मारः सीएनजी और पीएनजी के बढ़े दाम…

    महंगाई की मारः सीएनजी और पीएनजी के बढ़े दाम…

    मुंबई : महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई में एक बार फिर सीएनजी की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। इस बार सीएनजी का दाम चार रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाया गया है। मुंबई में सीएनजी की कीमत अब 80 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई है, जबकि पीएनजी 48.50 रुपये प्रति एससीएम के भाव बिक रही।

    MGL ने मंगलवार आधी रात से गैस की कीमतों को बढ़ा दिया है। इसमें सीएनजी की कीमत 4 रुपये प्रति किलोग्राम जबकि पीएनजी की कीमत 3 रुपये प्रति एससीएम बढ़ा दी है। इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल को आयातित नेचुरल गैस की कीमतों में 110 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी थी, जिसके बाद लगातार गैस की कीमतों में वृद्धि हो रही है। हालांकि, महाराष्‍ट्र सरकार ने वैट घटा दिया था लेकिन दोबारा गैस के दाम बढ़ने से इसका फायदा ग्राहकों को नहीं मिल सका। पीएनजी की कीमतों में वृद्धि होने से मुंबई के 19 लाख परिवारों पर इसका असर पड़ेगा।

    सीएनजी की कीमतों में पिछले एक साल से लगातार बढ़ोतरी जारी है। जुलाई 2021 से जुलाई 2022 के बीच सीएनजी की कीमतों में 10 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस दौरान सीएनजी की कीमत 30 रुपये बढ़ चुकी है। इसमें से 22।50 रुपये की बढ़ोतरी तो सिर्फ 2022 में हुई है। इस साल जनवरी से अब तक सीएनजी की कीमतों में 5 बार वृद्धि की गई, जबकि 1 अप्रैल को वैट घटाने के बाद इसकी कीमतों में 6 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आई थी।

  • आज का राशिफल, 13 जुलाई 2022

    आज का राशिफल, 13 जुलाई 2022

    मेष राशिफल। जो लोग कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की योजना बना रहे हैं,उन्हें उसमें घबराना नहीं है,क्योंकि यह उनके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी निवेश को करने से लाभ होगा, इसलिए दिल खोलकर करें। आपका कोई रुका हुआ कार्य आपकी परेशानी का कारण बनेगा,इसलिए आपको अपने रुके हुए कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे,जिसमें आप संतान के भविष्य से संबंधित कुछ बातचीत भी कर सकते हैं।

    वृष राशिफल। आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा,क्योंकि उनकी कुछ अटकी हुई व चलती हुई योजनाएं फिर से रुक सकती हैं,जिसके कारण उनके काम की गति प्रभावित होगी। आपको दूसरों के कामों से ज्यादा अपने कामों पर ध्यान लगाना बेहतर रहेगा। आप अपने लिए भी कुछ समय निकालेंगे और नौकर चाकरों के सुखों में भी आज वृद्धि होगी। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। जो लोग किसी नए व्यवसाय को कर रहे हैं,उन्हें अपने मन में छोटे या बड़े की भावना नहीं रखनी है क्योंकि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। यदि बिजनेस कर रहे लोगों को कुछ समस्याएं आ रही थी,तो उन्हें अपने किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी। पिताजी आपके ऊपर कुछ पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकते हैं,जिनको पूरा करने में आप सफल रहेंगे। आपका आज कोई संपत्ति संबंधित विवाद यदि कानून में चल रहा था,तो उसमें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके सामने लाभ के कई अवसर लेकर आएगा,लेकिन आपको उन्हें पहचानकर उन पर अमल करना होगा,तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। बिजनेस कर रहे लोग दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे,जिसे देखकर उनके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। आज आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका धन खर्च बढ़ेगा। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी में भी कर सकते हैं,लेकिन उसमें आपको सावधान रहना होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। यदि आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़े हैं,तो आज वहां लोग आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर जो चिंता बनी हुई थी,तो वह समाप्त होगी,क्योंकि ससुराल पक्ष से आपको पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई गलती हो सकती है,जिसके लिए आपको माफी भी मांगनी पड़ेगी। आपका अपने परिवार के सदस्यों के प्रति व्यवहार कुछ कठोर रहेगा,जिसके कारण बच्चे आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने से बचना होगा,नहीं तो आपका धन फंस सकता है।

    कन्या राशिफल। आज आप अपने प्रियजनों की सेहत के प्रति चिंतित रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनका कोई साथी अपनी बातों में बहला-फुसलाकर कार्य नहीं करने देगा,लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ेगा। यदि आपने पहले कभी निवेश किया था,तो वह आज आपको दुगना होकर वापस मिलेगा। संतान की शिक्षा से संबंधित आप कुछ समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। नवविवाहित जातक आज कहीं डिनर डेट पर जा सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आप परोपकार के कार्य में व्यतीत करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं,लेकिन यदि आप साझेदारी में किसी काम को कर रहे हैं,तो उसमें आपको नियम व शर्तें रखनी होगी,नहीं तो वह आपके साथ धोखा कर सकता है। यदि नौकरी में कार्यरत लोगों का कोई लड़ाई झगड़ा हो,तो उसमें उनको अपनी बात लोगों के सामने रखनी होगी,नहीं तो लोग आपको गलत समझेंगे। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको व्यवस्थाएं में जूनियर से काम निकलवाने के लिए कोई ठोस प्लान तैयार करना होगा,नहीं तो वह आपको अपनी बातों में फंसा सकते हैं। आपको यदि कोई निर्णय लेना हो,तो शीघ्रता और भावुकता में बिल्कुल ना लें,नहीं तो वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आपको जीवनसाथी से चल रही लड़ाई झगड़े को आपसी सूझबूझ से निपटाना होगा,नहीं तो वह लंबी खिंच सकती है। संतान की धार्मिक कार्य के प्रति रुचि बढ़ी देख आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है और आपका कोई जरूरी काम बन सकता है, जिसके लिए आप अभी तक परेशान थे। आप किसी नए कार्य को करेंगे,तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी माता पिता के आशीर्वाद से आपकी खोई हुई वस्तु भी प्राप्त हो सकती है। घर परिवार में आपसे किसी जरूरी बात पर सलाह मशवरा होगा,जिसमें आपको सोच विचारकर बोलना बेहतर रहेगा।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए कई प्रकार की उलझनें लेकर आएगा, जिनको लेकर आपका मन परेशान रहेगा और किसी कार्य में नहीं लगेगा। दूसरी ओर कार्यक्षेत्र में भी आपको जल्दबाजी में किसी कार्य को नहीं करना है,नहीं तो वह गलत हो सकता है,जिसके बाद आपको अधिकारियों से डांट भी खानी पड़ सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। यदि आप कोई वस्तु या उपहार खरीदने जा रहे हैं,तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रह सकता है। आपको मंजिल तक पहुंचने के लिए अत्यधिक मेहनत की आवश्यकता है,लेकिन यदि इसमें आपको किसी के साथ की आवश्यकता होगी। भाई बंधु आपके साथ खड़े नजर आएंगे। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद परेशान कर सकता है,लेकिन उसमें आपको समझौता करना पड़ेगा तभी फैसला आपके पक्ष में आएगा। कारोबार कर रहे लोगों के लिए किसी की सलाह कारगर सिद्ध होगी। यदि उन्होंने किसी के कहने पर निवेश किया,तो वह उनके लिए लाभदायक रहेगा।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपकी कोई खोई हुई चीज आपको प्राप्त हो सकती है,जिसके लिए आप परेशान रहेंगे। आपका कोई परिचित आपसे लंबे समय बाद मेल मिलाप कर सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनकी वाणी मान-सम्मान दिलवाएगी,जिसके कारण प्रत्येक व्यक्ति उनसे मित्रता रखने की चेष्टा करेगा,लेकिन आपके कुछ शत्रु भी पनप सकते हैं,जो आपकी तरक्की में बाधा बनेंगे। व्यवसाय में आप यदि कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

  • पंजाब के AG Anmol Rattan Sidhu पर ट्रेन में हमला…

    पंजाब के AG Anmol Rattan Sidhu पर ट्रेन में हमला…

    चंडीगढ़। पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रतन सिद्धू पर हमला हुआ है। ये हमला तब हुआ जब वह दिल्ली से वापिस ट्रेन में लौट रहे थे। बता दें कि अनमोल रतन सिद्धू गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई मामले में दिल्ली गए थे, जहां से लौटते वक्त उन पर हमला हुआ। ये हमला उन पर ईंट से किया गया लेकिन वे ईंट ट्रेन के शीशे पर लग गई और वह बाल-बाल बच गए।

  • राघव चड्ढा को चेयरमैन नियुक्त करके केजरीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ से सरकार की कमान खींचनी शुरू की: रणजीत सिंह खोजेवाल 

    राघव चड्ढा को चेयरमैन नियुक्त करके केजरीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ से सरकार की कमान खींचनी शुरू की: रणजीत सिंह खोजेवाल 

    कपूरथला (चन्द्र शेखर कालिया)। पूर्व चैयरमेन व भाजपा के जिला उपप्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल ने मंगलवार को भगवंत मान नीत सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह समिति के जरिए चड्ढा को अत्यधिक शक्ति प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चड्ढा को सलाहकार समिति का अध्यक्ष नियुक्त करना उन्हें पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के समान है।

    उन्होंने कहा कि पंजाब ने इस बदलाव के लिए मतदान तो किया नहीं था।ऐसा प्रतीत होता है कि भगवंत मान जी ने पंजाब सरकार को ठेके पर दे दिया है। खोजेवाल ने कहा राघव चड्ढा को पंजाब में आप के दिल्ली दरबार का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। खोजेवाल ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल पंजाब की बागडोर अपने हाथों में लेने के लिए प्रदेश सरकार में सीधा दखल दे रहे हैं। इसी के चलते राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा को अंतरिम सलाहकार कमेटी का चेयरमैन लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जनता से संबंधित मामलों के प्रति राज्य सरकार को सलाह देने के नाम पर बनाई गई कमेटी का राघव चड्ढा को चेयरमैन नियुक्त करके केजरीवाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथ से सरकार की कमान खींचनी शुरू कर दी है।

    वह दिन दूर नहीं जब भगवंत मान को सरकार से एक साइड में करके राघव चड्ढा के माध्यम से दिल्ली में बैठकर केजरीवाल पंजाब की सरकार चलाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने कभी भी दिल्ली का दखल अपने राज्य में बर्दाश्त नहीं किया। चुनावी वादे पूरे करने की बजाय केजरीवाल की मनमानी बढ़ रही है।इसका खमियाजा आने वाले लोकसभा चुनाव में आप को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब का यह एक दुर्भाग्य है कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी सरकार केवल नाममात्र पंजाबियों की सरकार है।पंजाब के लोगों ने पंजाब के हित के लिए व बदलाव लाने के लिए आम आदमी पार्टी के हक में फतवा दिया था। तीन महीने के अंदर ही आप के सभी दावों की फूंक निकल गई है। उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा को चेयरमैन बनाया जाना केजरीवाल की सोची-समझी साजिश का नतीजा है। 

    केजरीवाल नहीं चाहे कि पंजाब के फैसले पंजाब के मुख्यमंत्री द्वारा किए जाएं। वह पंजाब की सत्ता अपने ही हाथ में रखना चाहते हैं।उन्होंने कहा कि इस कदम से शो मैनेजर राघव चड्ढा को आधिकारिक तौर पर एक मंच प्रदान कर दिया गया है। सर्कस मास्टर ने पर्दा हटाकर असली खेल चलाने वाले राघव चड्ढा को आधिकारिक तौर पर मंच प्रदान कर दिया है। असली मुख्यमंत्री चड्ढा का औपचारिक रूप से महानियंत्रक के रूप में पदभार ग्रहण करना,पंजाबियों के लिए कोई खबर नहीं है। उन्हें हमेशा से पता था कि भगवंत मान के कठपुतली नाच की डोर किसके हाथ में है। अब पर्दा हट गया है और वह दंतहीन शेर सामने है जिस पर पंजाबियों ने भरोसा जताया था।

  • ड्रेन में गंदा पानी छोड़ने वाले उद्योगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: गुरपाल सिंह इंडियन

    ड्रेन में गंदा पानी छोड़ने वाले उद्योगों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: गुरपाल सिंह इंडियन

    आप नेताओ ने गुरपाल सिंह इंडियन के नेतृत्व में किया काला संघिया ड्रेन का निरीक्षण,फैक्ट्रीओ द्वारा छोड़ा जा रहा ड्रेन में कैमिकल युक्त पानी

    कपूरथला (चन्द्र शेखर कालिया)। काला संघिया ड्रेन में कुछ फैक्ट्रीओ द्वारा कैमिकल युक्त पानी चोर रास्तो से छोड़ने की लगातार शिकायते मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव गुरपाल सिंह इंडियन ने पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के एसडीओ अतुल कुमार और भारतीय किसान यूनियन(एकता)और ड्रेन संघर्ष कमेटी के सरगर्म सदस्य राणा सेदोवाल सहित बड़ी संख्या में शामिल लोगो के साथ काला संघिया ड्रेन का निरीक्षण किया।उन्होंने देखा की ड्रेन में कुछ फैक्ट्रीओ द्वारा कैमिकल युक्त पानी चोर रास्तो से छोड़ा जा रहा। 

    जिससे लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ किया जा रहा।उन्होंने कहा कि फैक्ट्री संचालक व प्रबधको द्वारा पर्यावरण के नियमों को ताक में रखते हुए चोर रास्तो से फैक्ट्रीओ  का दूषित जहरीला पानी ड्रेन में छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण केमिकल युक्त पानी के कारण क्षेत्र के कुए,हैंडपंप,ट्यूवबेल आदि में इस केमीकल युक्त जहरीले पानी का रिसाव हो रहा है।जिसके कारण यह सभी स्त्रोतों का जल दूषित हो रहा है जो पीने योग्य नहीं है।

    इन फैक्ट्रीओ के द्वारा ड्रेन में छोड़े जा रहे केमिकल युक्त जहरीले पानी के कारण जीव जंतु मर रहे हैं।क्षेत्रीय कृषकों की मवेशी यदि उक्त ड्रेन का केमीकल युक्त जहरीला पानी पीले तो मवेशी दो-चार दिन बीमार रहकर मर जाती है। इस दूषित पानी के रिसाव से ग्रामीणों निजी जल स्त्रोत्र में भी दूषित पानी आ रहा है जिसको मजबूरन पीना पड़ता है।जिससे कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्ना हो रही है व उक्त गंदे पानी के सेवन से चर्मरोग की भी समस्या हो रही है। इंडियन ने कहा कि क्षेत्रीय किसान ड्रेन के पानी को अपनी फसलों में सिचांई के रूप में इस्तेमाल करते हैं,परंतु नदी का पानी पूरी तरह दूषित हो गया है, जिससे फसलों पर भारी प्रभाव पड़ रहा है,फसल के उत्पादन में काफी कमी आई है व जमीन की उपजाऊ क्षमता भी कम होती जा रही है।

    इस विकट समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है,परंतु कोई उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण फैक्ट्रीओ का केमीकल युक्त पानी अभी भी धड़ल्ले से लापरवाही पूर्वक बहाया जा रहा है। इसी को लेकर गुरपाल इंडियन ने मांग की है कि फैक्ट्री के संचालक व प्रबंधन पर कड़ी कार्रवाई कर प्रकरण दर्ज किया जाए। कहा कि फैक्ट्री द्वारा लापरवाही पूर्वक बहाया जा रहा केमीकल युक्त जहरीला पानी पर शीघ्र रोक लगवाई जाए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगो की सरकार है,इस लिए किसी भी सूरत में लोगो को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और लोगो को साफ सुथरा शाशन दिया जायेगा।

    इंडियन ने कहा कि ड्रेन गंदा पानी छोड़ने वाले उद्योगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ भारी जुर्माना लगाना चाहिए।कहा कि इस काले जहरीले पानी से बीमारी न फैले इससे पहले इस पानी को तत्काल रोकने की अपील की।इस अवसर पर आम आदमी पार्टी एससी विंग के अनमोल कुमार गिल वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह,भारतीय किसान यूनियन (एकता) डकोंडा के ब्लाक प्रधान एवं ड्रेन संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्य राणा सैदोवाल, उपाध्यक्ष अवतार सिंह सैदोवाल, गुरदेव सिंह, सुरजीत सिंह, हरनेक सिंह नथुचाहल, पवितरवीर सिंह मनन, कुलदीप सिंह केसरपुर, राजबीर सिंह चमियारा, मंजीत सिंह अठुला, सुखचैन सिंह, रेशम सिंह खुसरोपुर, बलजीत सिंह सिधवांदोना आदि किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

  • पंजाबः ADGP, DIG सहित 113 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, देखें List

    पंजाबः ADGP, DIG सहित 113 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, देखें List

    चंडीगढ़ः पंजाब पुलिस में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया गया। डीएसपी स्तर के अफसरों के बाद एडीजीपी, डीआईजी सहित 113 आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के तबादलें किए है। इस जारी लिस्ट में 18 IPS और 95 PPS अफसर के तबादले किए गए हैं। देखें लिस्ट

  • खुलासाः सलमान खान को मारने का लॉरेंस का ये था प्लान, खरीदी 4 लाख रुपए की राइफल

    खुलासाः सलमान खान को मारने का लॉरेंस का ये था प्लान, खरीदी 4 लाख रुपए की राइफल

    मानसाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डस केस के सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई ने दावा किया है कि वह 2018 में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारना चाहता था। दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि सलमान खान की हत्या के लिए बिश्नोई ने 4 लाख रुपये की राइफल खरीदने के लिए पेमेंट भी कर दिया था।

    चिंकारा शिकार मामले में सलमान को मारना चाहता था बिश्नोई

    दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के सूत्रों ने कहा कि बिश्नोई ने बताया कि वह 1998 में राजस्थान के जोधपुर में ‘हम साथ साथ हैं…’ की शूटिंग के दौरान चिंकारा शिकार मामले में सलमान खान को मारना चाहता था। बता दें कि सलमान को जोधपुर की अदालत ने अप्रैल 2018 में दो काले हिरणों को मारने के आरोप में 5 साल जेल की सजा सुनाई थी। अभिनेता ने सजा को ऊपरी अदालत में चुनौती दी है। इस मामले में सलमान को कुछ समय के लिए जोधपुर जेल में बंद भी रहना पड़ा था।

    सलमान की हत्या का बना रखा था प्लान

    लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर दावा किया है कि उसने सलमान खान को मारने के लिए राजगढ़ के रहने वाले संपत नेहरा को मैसेज भेजे थे। नेहरा उस समय फरार था। सूत्रों ने बताया कि लॉरेंस ने कबूल किया कि सलमान को मारने के लिए संपत नेहरा को मुंबई भेजा गया था। उसने अभिनेता के घर के आसपास रेकी भी की थी। हालांकि, नेहरा के पास केवल एक ही पिस्टल थी। उसके पास लंबी दूरी तक मार करने वाली राइफल नहीं थी। जिसकी वजह से वह सलमान पर हमला नहीं कर पाया।

    सलमान की हत्या के लिए खरीदी थी आरके स्प्रिंग राइफल

    पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस ने कथित तौर पर बताया कि इसी के बाद उसने सलमान की हत्या के लिए आरके स्प्रिंग राइफल खरीदने का फैसला किया। लॉरेंस के मुताबिक, उसने दिनेश डागर नाम के शख्स को राइफल खरीदने का ऑर्डर दिया था। इस राइफल के लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट भी कर दिया गया था। ये पेमेंट डागर के साथी अनिल पांडे को किया गया था। हालांकि, 2018 में यह राइफल डागर के कब्जे से पुलिस ने बरामद कर ली थी।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जानकारी देते हुए आगे कहा कि पूछताछ में लॉरेंस ने कहा कि काले हिरण को मारने के लिए हमारा समाज कभी भी सलमान खान को माफ नहीं करेगी। लॉरेंस चाहता है कि सलमान अपने कृत्य के लिए समाज के सामने आकर माफी मांगे।

  • संतोषगढ़ शहरी भाजपा के एससी मोर्चा और किसान मोर्चा की इकाइयों का हुआ गठन

    संतोषगढ़ शहरी भाजपा के एससी मोर्चा और किसान मोर्चा की इकाइयों का हुआ गठन

    ऊना/सुशील पंडित: संतोषगढ़ शहरी भाजपा के एससी मोर्चा और किसान मोर्चा की इकाइयों का गठन कर दिया गया है। संतोषगढ़ शहरी भाजपा की बैठक में इन दोनों इकाइयों का ऐलान किया गया। बैठक में वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की जबकि शहरी भाजपा के अध्यक्ष राजेश प्रभाकर ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल भी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

    संतोषगढ़ भाजपा की शहरी इकाई के अध्यक्ष राजेश प्रभाकर ने बताया कि बीजेपी किसान मोर्चा में अध्यक्ष विजय सैनी को चुना गया है, जबकि महासचिव बलदेव व रामपाल सैनी होंगे। उपाध्यक्ष सिकन्दर सैनी, दरवारा सैनी, राजकुमार, सोहन सैनी, बाम सैनी, अमरजीत सिंह चुने गए। सचिव के रूप में राकेश प्रभाकर, बालू राम, मुकुल सैनी, सुदर्शन सैनी, अश्वनी चब्बा को चयनित किया गया। सदस्यों में दीपा सैनी, तिलक राज सैनी, मलकियत सैनी, बग्गा, शाम सैनी, बामदेव, सरवन कुमार, शम्मी चब्बा, बनारसी लाल, अनु सैनी विशेष अतिथि भगत राम,मेहर चंद व अशोक सैनी को शामिल किया गया है।

    बीजेपी एससी मोर्चा में बुद्ध राम को अध्यक्ष चुना गया। पुरुषोत्तम व दलजीत सिंह को महासचिव का कार्यभार सौंपा गया। निरंजन, हरजाप सिंह, पंकज कुमार को उपाध्यक्ष, रवि कुमार, चंदन सहगल, रामदेव को सचिव के रूप में चयनित किया गया। अजय कुमार, गुरप्रीत सहित अन्य को सद्स्य चुना गया है। इस मौके पर वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को केंद्र की मोदी और प्रदेश की जय राम सरकारों की जन हितैषी नीतियों को जन साधारण तक पहुंचाने का आह्वान किया।

  • ऊना में सत्ता के संरक्षण में खनन और नशा माफिया सक्रिय

    ऊना में सत्ता के संरक्षण में खनन और नशा माफिया सक्रिय

    माफिया राज के आगे  प्रशासन पड़ा बौना, सड़कों के हालात भी खस्ता: पूरन चंद्र, आप उपाध्यक्ष

    खस्ताहाल सड़कों और पेयजल संकट से लोग परेशान, जनता के समस्याओं को हल करने में सरकार नाकाम: आप

    ऊना/सुशील पंडित: आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा ऊना पहुंची। यहां आप कार्यकर्ताओं ने बदलाव यात्रा के साथ स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया। जनसंवाद के दौरान स्थानीय लोगों ने बताया, ऊना जिले में सत्ता के संरक्षण में खनन और नशा माफिया का राज है। सत्ता का संरक्षण होने के कारण माफिया के सामने प्रशासन भी बौना साबित हो रहा है। क्षेत्र की जनता लगातार जिला प्रशासन से खनन और नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करता है लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ऊना की स्वां नदी में अवैध खनन जोरों पर है।

    सरकार ने स्वां नदी के तटीकरण के लिए ही हजारों करोड़ रुपए खर्च किए लेकिन अवैध खनन के कारण तटीकरण को भी भारी नुकसान हुआ है। खनन माफिया पर शिकंजा कसने के लिए सरकार प्रयास नाकाफी है। स्वां में अवैध खनन की शिकायतें लोगों ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में की। ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सरकार और प्रशासन को कड़ी फटकार लगाते हुए स्वां में हुए खनन की जांच के लिए कमेटी का भी गठन किया और सरकार को आदेश दिया कि वह अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। इसके बाद भी स्वां नदी में अवैध खनन को रोकने में प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। स्वां नदी में दिन रात जेसीबी मशीन से अवैध खनन हो रहा है। इसी तरह क्षेत्र में नशा माफिया सक्रिय है। जो युवाओं को नशे की गिरफ्त में फंसा रहा है। पूर्व कांग्रेस राज में नशा माफिया पर शिकंजा कसने के लिए नाके भी लगाए गए थे लेकिन नशा माफिया पर कोई फर्क नहीं पड़ा। पुलिस की मिलीभगत से नशा माफिया क्षेत्र में नशा तस्करी का कार्य कर रहा है। क्षेत्र की जनता ने कई बार नशा माफिया से जुड़े लोगों को बेनाकाब करते हुए पुलिस को सूचना भी दी लेकिन कार्रवाई नाममात्र ही होती है। जिससे जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर जनता में गुस्सा है। नशा माफिया के सक्रिय होने से क्षेत्र के युवा नशे की गिरफ्त में फंस रहे हैं जो क्षेत्र के अभिभावकों के लिए बड़ी चिंता का विषय है लेकिन प्रशासन कोई कदम नहीं उठा रहा है। 

    खस्ताहाल सड़कों और पेयजल संकट से लोग परेशान, जनता के समस्याओं को हल करने में सरकार नाकाम

    ऊना शहर की सड़कें खस्ताहाल होने से लोगों को भारी परेशानी होती है। ऊना में सड़कों की हालत खस्ता है, सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं जिसके कारण आए दिन लोगों को जाम का करना पड़ रहा है।  नाबार्ड के तहत लोअर देहलां से बडैहर, सधियाना तालाब से बसदेहड़ा, मुहल्ला चौधरियां के संपर्क सड़क और ग्राम पंचायत देहलां के मोहल्ला मोहनतान चौड़ा करना और सुधार करना शामिल था लेकिन नहीं हुआ । ऊना शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट से भी लोग परेशान है। क्षेत्र की कई पंचायतों में पेयजल समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। गांव जलग्रा, कुठार कलां, देहला, उदयपुर,संतोष गढ़ क्षेत्रों में जल आपूर्ति के लिए करोड़ों के उद्धघाटन किए हुए लेकिन धरातल पर नहीं उतर पाया। जिससे पेयजल की सप्लाई पुरानी स्कीमों से हो रहा है जिनमें अब मशीन भी पुरानी हो चुकी हैं और पानी भी कम आता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़कों को बनाने और पेयजल संकट हल करने के लिए नई पेयजल स्कीमों को बनाने की मांग कर रहे हैँ।  

     ऊना में आप की बदलाव यात्रा, लोगों का मिल रहा भरपूर समर्थन

    आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के ऊना में निकली। बदलाव यात्रा का नेतृत्व आप उपाध्यक्ष पूरन चंद्र और केजी पराशर ने किया। बदलाव यात्रा में बलदेव राज प्रदेश प्रवक्ता, ईशान ओरी प्रदेश उपाध्यक्ष ,सुषमा शर्मा प्रदेश प्रवक्ता,  ऊना, राज प्रभारी हमीरपुर,  युवा मोर्चा शामिल हुए। बदलाव यात्रा के दौरान प्रभात फेरी बाबा बालक नाथ मंदिर देहला विधानसभा ऊना में निकाली गई गई। आप नेताओं ने जनता से कई स्थानीय मुद्दों पर संवाद भी किया।

  • जालंधरः फिर पैर पसारने लगा कोरोना संक्रमण, मिले नए मरीज

    जालंधरः फिर पैर पसारने लगा कोरोना संक्रमण, मिले नए मरीज

    जालंधर (वरुण)। विश्व भर में कोरोना मरीजों का मिलना अभी समाप्त नहीं हुआ है। जिला जालंधर में भी अब फिर से कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिला जालंधर से आज 12 कोरोना मरीजों के मिलने का समाचार है। फिलहाल किसी भी मरीज के मरने की पुष्टि नहीं हुई है।