Blog

  • कुटलैहड़ की जनता भाजपा के साथ: कंवर 

    कुटलैहड़ की जनता भाजपा के साथ: कंवर 

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ में कांग्रेस जनता के बीच जाकर भाजपा के खिलाफ झूठा प्रचार करके चुनाव नहीं जीते जाते है। चुनाव जीतने के लिए कई बर्षो तक जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करनी पड़ती है। यह शब्द मंत्री बिरेंद्र कंवर ने रेन्सरी, टक्का, पनोह, झलेड़ा आदि एक दर्जन सभाओं में जनता से समर्थन मांगते हुए कहे। कंवर ने कहा कि 2003 में मुझे कुटलैहड़ की जनता ने पहली बार बिधायक बनाया था। लेकिन उस समय राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी थी। और विपक्ष में हम ज्यादा कुछ नहीं कर सके। लेकिन 2007 में जब मैं दूसरी बार कुटलैहड़ से विधायक बना। तो राज्य में धूमल सरकार बनी। उस समय हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाओं को लाकर कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं का समाधान किया। जिनमें समूर पेयजल योजना बंगाणा में एसडीएम कार्यलय सड़क शिक्षा स्वास्थ्य की सुविधाओं पर करोड़ों की धनराशि खर्च की। 2012 में मुझे कुटलैहड़ की जनता ने तीसरी बार विधायक बनाकर मौका दिया और राज्य में कांग्रेस की सरकार बन गई। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में जितने भी कार्य प्रगति पर थे। उन सभी का काम अधर में लटक गया। लेकिन 2017 में जब मुझे जनता ने चौथी बार मौका दिया। और राज्य की भाजपा सरकार में कुटलैहड़ को कैबिनेट मंत्रालय से नबाज़ा गया।

    तो हमने पांच बर्ष के कार्यकाल को गोल्डन पीरियड समझा। और कोई गलती नहीं की। हम जो भी योजना कुटलैहड़ की जनता के लिए लाए। उसका शिलान्यास भी हमने किया। और कार्य पूरा होने पर उसका उद्घाटन करके भी हमने ही जनता को समर्पित किया है। कंवर ने कहा कि इतिहास गवाह है। कि 1993 से लेकर 2022 तक कुटलैहड़ में जो भी योजना विकास अथवा सरकार कार्यलय आऐ है वह भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही खुले है। जो कांग्रेस के नेता चुनावी दिनों में कुटलैहड़ की जनता को नए नए सब्जबाग दिखाते है। वह बताएं कि जब आप सत्ता में थे। तो कुटलैहड़ के लिए क्या दिया। कौन सी योजना को लाकर कुटलैहड़ की जनता को लाभ पहुंचाया है। कंवर ने कहा कि झूठ की राजनीति का कोई सिर पैर नहीं होता है।  कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र मेरा घर है। और जनता मेरा परिवार है। और परिवार का हर सुख दुख और उसके साथ रहना मेरा कर्तव्य है। और 22 वर्षों से उसी कर्तव्य का निर्भाह्न कर रहा हूँ। और आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। 

    कुटलैहड़ विस क्षेत्र को जड़ सुविधा देने का किया है काम

    कंवर ने कहा कि बंगाणा में एसडीएम कार्यलय आईटीआई अटल स्कूल मिनी सचिवालय पैराग्लाइडिंग वाटर स्पोटर्स बंगाणा में लोकनिवि डिविजन थाना कलां में जल शक्ति डिविजन बसाल में सव डिविजन बरनोह में पशु क्षेत्रीय अस्पताल समूर चपलाह आदि में चैक डैम पेयजल योजनाओ पर 197 करोड़ खर्च करना हर घर के लिए पक्का रास्ता हर गांव के लिए सड़क सुविधा बंगाणा सिबिल अस्पताल थाना कलां सीएचसी 43 स्कूल अपग्रेड ओर 92 करोड़ खर्च करना, इसके अलाव हर विभाग द्वारा कुटलैहड़ की जनता को लाभ पहुँचाना मुख्य उपलब्धियों में शुमार है। 
  • जालंधर से बड़ी ख़बरः नगर कीर्तन में नहीं आएंगे अमृतपाल सिंह, जाने कहां किया नजरबंद

    जालंधर से बड़ी ख़बरः नगर कीर्तन में नहीं आएंगे अमृतपाल सिंह, जाने कहां किया नजरबंद

    जालंधर/वरुणः महानगर में नगर कीर्तन के दौरान अमृतपाल के आने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शहर में चल रहे नगर कीर्तन में अमृतपाल नहीं आएंगे। दरअसल, विरसा पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव सिंघा वाला में पुलिस ने नजरबंद किया है। बता दें कि अमृतपाल सिंह जालंधर के लिए रवाना होने वाले थे इतने में पुलिस ने उन्हें गुरुद्वारा के नजदीक नजरबंद कर लिया है। अमृतपाल सिंह ने विशाल नगर कीर्तन जालंधर में शामिल होना था। अमृतपाल सिंह के फेसबुक पेज पर डाली गई पोस्ट और अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वहां पहुंचे।

    बता देंकि अमृतपाल के जालंधर दौरे को लेकर शिवसेना हिंद के ईशांत शर्मा द्वारा बड़ा ऐलान किया गया था। उन्होंने अमृतपाल सिंह का मुंह काला करने वाले व्यक्ति को हिंद सेना की ओर से 5 लाख रुपए का ईनाम रखा था। वहीं अमृतपाल सिंह के जालंधर दौरे को लेकर माहौल खराब होने की संभावना जताई जा रही थी। जिसके चलते उन्हें मोगा में नजरबंद कर दिया गया।

  • पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद छावनी में बदला अमृतसर, देखें तस्वीरें

    पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद छावनी में बदला अमृतसर, देखें तस्वीरें

    गुस्साए हिंदू नेताओं ने किया अमृतसर-दिल्ली रेल ट्रैक बंद 

    अमृतसर : हिंदू नेता सुधीर सूरी के मर्डर के बाद हिंदू नेताओं में काफी रोष पाया जा रहा है। सुधीर सूरी के परिवार वालों व समर्थकों द्वारा लगातार इंसाफ की मांग की जा रही है। आज शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी परिवार अड़ा हुआ है। वहीं अब सुधीर सूरी के मर्डर से गुस्साए समर्थकों ने अमृतसर-दिल्ली रेल  ट्रैक को जाम किया गया है।

    इस पर समर्थकों द्वारा धरना दिया जा रहा है। इस दौरान अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई की भी मांग उठ रही है। इस समय अमृतसर पुलिस छावनी में तबदील हो गया है। समर्थक इस दौरान पुलिस प्रशासनर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस मौके कोई घटना न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

  • कुटलैहड़ तथा चिंतपूर्णी में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित

    कुटलैहड़ तथा चिंतपूर्णी में दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत शनिवार को विधानसभा क्षेत्र बंगाणा में चुनाव डियूटी देने वाले कर्मचारियों के लिए दूसरे चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में करवाया गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राघव शर्मा ने चुनाव से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने चुनाव डियूटी में तैनात कर्मचारियों से आहवान किया कि वे चुनावी रिहर्सल के दौरान दी जानी वाली व्यवहारिक जानकारी को बखूवी ग्रहण करें तथा चुनावों से संबंधित अपनी डियूटी को पूर्ण लगन व निष्ठा से निभाएं।  इस कड़ी में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी डयूटी देने वाले  अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए भी दूसरे चरण का पूर्वाभ्यास करवाया गया। 
    इस अवसर पर संबंधित एसडीएम सहित मतदान प्रक्रिया से जुडे विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः अब किसानों ने इस नेशनल हाईवे को किया जाम, दी चेतावनी

    पंजाबः अब किसानों ने इस नेशनल हाईवे को किया जाम, दी चेतावनी

    खन्ना: पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर से किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। डीएपी खाद ना मिलने से नाराज किसानों ने खन्ना में मार्कफेड के गोदाम के बाहर धरना दिया। जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर किसानो ने सरकार को फिर से चेतावनी दे दी है। किसानों ने कहा कि अगर हमारी मांगो को लेकर सरकार की ओर से समाधान ना निकाला गया तो वे अपने परिवारों सहित जीटी रोड पर अनिश्चितकाल के लिए जाम लगा देंगे।

    किसानों ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी खाद नहीं मिल रही। उनका कहना है कि अगर डीएपी खाद नहीं मिली तो उन्हें फसल की बुवाई में देर हो जाएगी और इससे उन्हें काफी नुकसान होगा। किसानों उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें पहले ही खराब हो चुकी हैं। लेकिन अगर उन्हें अब डीएपी खाद नहीं मिली तो वे अपने परिवारों सहित मजबूरी में जीटी सड़क पर अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाकर बैठ जाएंगे।

  • पंजाबः धरना लगाने वालो पर भड़की महिला, सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो

    पंजाबः धरना लगाने वालो पर भड़की महिला, सुनाई खरी खोटी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में आए दिन सरकार के खिलाफ अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा सरकार के खिलाफ धरने लगाए जा है। सरकारों के खिलाफ सड़कों पर लग रहे धरनों से आम जनता के सब्र का बाण अब टूटता हुआ दिखाई दे रहा है। अपनी मांगों को लेकर अलग-अलग जत्थेबंदियों द्वारा किसी ना किसी जिले में धरने लगाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है।

    लेकिन इन धरनों से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। जत्थेबंदियों द्वारा सड़कों पर लगाए जा रहे धरनो से परेशान एक महिला धरने पर बैठे लोगों के खिलाफ काफी भड़की। उक्त महिला की सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें वह धरने पर बैठे लोगों को खरी खोटी सुना रही है।

  • पंजाबः घर पहुंचा सुधीर सूरी का पार्थिव शव, परिवार ने संस्कार करने से पहले रखी ये मांग, देखें वीडियो

    पंजाबः घर पहुंचा सुधीर सूरी का पार्थिव शव, परिवार ने संस्कार करने से पहले रखी ये मांग, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में बीते दिन दोपहर को हिन्दू नेता की गोलियां मारकर हत्या दी गई। अस्पताल में सुधीर सूरी का आज पोस्टमार्टम होने के बाद उनके शव को अब घर लाया गया है। लेकिन बताया जा रहा है कि सुधीर सूरी के परिवारिक मैंबर अंतिम संस्कार न करने पर अड़ गए हैं। सुधीर सुरी के भाई ने सीबीआई से जांच की मांग की है। उनके परिवार दीप सिद्धू के बनाए संगठन ‘वारिस पंजाब के’ मुखी अमृतपाल सिंह का नाम केस में शामिल करने की मांग उठाई। इस दौरान उनके बेटे ने पंजाब में शांति का माहौल बनाएं रखने की अपील की है।

    वहीं सुधीर सूरी के अंतिम संस्कार से पहले परिवार वालों की ओर से कई मांगे रखी की गई है। परिवारिक सदस्यों का कहना है कि सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा दिया जाए। वहीं जो पुलिस ऑफिसर घटना के समय मौजूद थे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसी के साथ परिवार को सही तरीके से सुरक्षा प्रदान की जाए। परिवार ने कहा है कि वह इन मांगों के पूरे होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे। बताया जा रहा है कि सुधीर सूरी को कुल 4 गोलियां लगी थी जिनमें 3 गोलियां उनके शरीर में लगी थी और एक कंधे से आर-पार हो गई। 

  • पंजाब से बड़ी ख़बर: सुधीर सूरी हत्‍या में खालिस्तानी लिंक का शक! NIA ने शुरू की जांच 

    पंजाब से बड़ी ख़बर: सुधीर सूरी हत्‍या में खालिस्तानी लिंक का शक! NIA ने शुरू की जांच 

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर ने शुक्रवार शाम को शिवसेना के नेता सुधीर सूरी की सरेआम हत्या कर दी गई। इस हत्या के पीछे खालिस्तानी आतंकियों के होने के शक के चलते अब मामले की जांच करने नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) पहुंची है। फिलहाल एनआईए ने इस हत्याकांड की शुरुआती तफ्तीश की है। इस हत्या के पीछे पाकिस्तान के एक खालिस्तानी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस दौरान एनआईए की टीम मौके पर पहुंची है। एनआईए उन सोशल मीडिया पोस्ट्स को भी खंगाल रही हैं जो सूरी की मौत के बाद वायरल हुए हैं।

    वहीं सुधीर सूरी के शव का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है लेकिन उनके परिजन अंतिम संस्कार के लिए अभी भी तैयार नहीं है। परिवार की शर्त है कि सुधीर को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। परिजनों ने इस दौरान उन पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है जो सुधीर की सुरक्षा में तैनात थे और उनके बीच हमलावर ने घुसकर उनकी हत्या कर दी। परिवार ने कहा है कि वह इन मांगों के पूरे होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

    पुलिस के अनुसार, सूरी पर पांच से अधिक गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सूरी लंबे समय से कई गैंगस्टर के निशाने पर थे। सरकार ने पंजाब पुलिस के आठ जवानों के साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। गोली लगने से कुछ क्षण पहले, सूरी पुलिस कर्मियों को धरने का कारण बता रहे हैं।

  • शालीमार ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    शालीमार ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः नासिक रोड स्टेशन पर शालीमार (कोलकाता) से एलटीटी आने वाली रेल की एक बोगी में आग लगने की खबर आ रही है। रेलवे के मुताबिक आग जिस बोगी में लगी है उसमे सामान रखा जाता है। बोगी रेल से अलग कर दी गई है और आग बुझाने का काम जारी है। रेल बोगी में आग तकरीबन 9 बजे के लगी।

    सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिवाजी एम सुतार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि इंजन के बगल में लगे सामान डिब्बे/पार्सल वैन को ट्रेन से अलग कर दिया गया है और जल्द ही ट्रेन सुरक्षित रूप से फिर से शुरू हो जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

  • आप सरकार के मंत्री का PA गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने किया दावा

    आप सरकार के मंत्री का PA गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने किया दावा

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया है। एक ट्वीट में सिसोदिया ने कहा- ‘इन्होंने झूठी FIR कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गांव में जांच कर ली लेकिन मेरे ख़िलाफ कहीं कुछ नहीं मिला। आज इन्होंने मेरे PA के घर पर ईडी की रेड करी वहाँ भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ़्तार कर के ले गये है। भाजपा वालो! चुनाव में हार का इतना डर..’ वहीं इस दावे पर बीजेपी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।