Blog

  • Jalandhar News: टला बड़ा हादसा, हाईवोल्टेज तारों पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: टला बड़ा हादसा, हाईवोल्टेज तारों पर गिरा पेड़, देखें वीडियो

    जमीन पर बिखड़ी तारें, जंगलात विभाग पर लगे लापरवाही के आरोप

    जालंधर, ENS: शहर में देर रात अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। देर रात तेज आंधी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं सुबह हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। लेकिन देर रात चली तेज आंधी से डीएवी कॉलेज के पास सेठ हुकम चंद कालोनी के विपरीत इलाके में पेड़ टूटकर बिजली की तारों पर गिर गया। जिससे हाईवोल्टेज बिजली की तारें जमीन पर गिर गई। घटना के दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल, देर रात आवाजाई कम थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों द्वारा घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची बिजली विभाग की टीम द्वारा सप्लाई बंद करके रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया गया है। ऐसे में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा जंगलात विभाग पर आरोप लगाए जा रहे है। उनका कहना हैकि घटना के दौरान लोगों से पता चला कि सफेदे का पेड़ कमजोर हो गया था और सफेदे का पेड़ हाईवोल्टेज बिजली की तारों पर गिर गया, जिससे यह हादसा हो गया। अधिकारी ने कहाकि जंगलात विभाग की यह गलती है और वह अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि अगर तारे पेड़ के साथ टच हो जाती है तो जंगलात विभाग उनके साथ विवाद करने लग जाते है।इलाका निवासी जतिन ने कहाकि तेज हवाओं और अंधेरी के कारण सफेदे का पेड़ हाईवोल्टेज तारों पर गिर गया और बिजली की सप्लाई बंद हो गई। व्यक्ति ने कहा कि जंगलात विभाग द्वारा ग्रीन एरिये को लेकर दुकानों के पास अपनी तारें लगा दी है, लेकिन पेड़ों की देखभाल को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इलाके में 150 से 200 घर है और सड़क पर आवाजाई काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में अगर पेड़ किसी के घर पर या राहगीर पर गिर जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इलाका निवासी ने कहा कि बिजली विभाग की ओर से रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है, लेकिन जंगलात विभाग को सूचना देने के बावजूद कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।  
  • Punjab News: Love Marriage: पति ने पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेतकर की हत्या

    Punjab News: Love Marriage: पति ने पत्नी की तेजधार हथियार से गला रेतकर की हत्या

    मानसाः जिले के थुठिया वाली गांव में देर रात एक पति ने अपनी पत्नी का तेजधार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के मुताबिक 26 साल की सिमरजीत कौर की हत्या उसके पति सचप्रीत सिंह ने की है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने लव मैरिज की थी। पुलिस इंचार्ज माखन सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और महिला के परिवार वालों को बुलाया गया है। आगे की कार्रवाई उनके बयानों के आधार पर की जाएगी। फिलहाल युवती का पति फरार है।

  • Punjab News: कांग्रेस विवाद पर आज होगा फैसला, भूपेश बघेल और चन्नी की बैठक में पहुंचे सासंद और नेता, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस विवाद पर आज होगा फैसला, भूपेश बघेल और चन्नी की बैठक में पहुंचे सासंद और नेता, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में चल रहा विवाद आज थम सकता है। दरअसल, आज सासंद चरणजीत सिंह और भूपेश बघेल की बैठक में अहम फैसले हो सकते है। ऐसे में विधायक राणा गुरजीत सिंह के आवास पर कांग्रेस के सासंद और नेता पहुंचने शुरू हो गए है। सासंद सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक परगट सिंह ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से नाराज पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के गुट को पंजाब कार्य प्रभारी भूपेश बघेल से मिलने के लिए राजी करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

    इसके लिए रंधावा ने राणा गुरजीत सिंह से भी मुलाकात की। वहीं राणा गुरजीत के घर के बाहर पहुंचे पूर्व विधायक अजीत इंदर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को भरोसे में लेना ज़रूरी है, इसीलिए आज हम सब मिल रहे हैं। हम चुनाव के लिए रणनीति बना रहे हैं। क्योंकि हमें हाईकमान को अपनी रिपोर्ट देनी है, और वह (भूपेश) बघेल के ज़रिए ही जाएगी। ऐसे में आज बघेल और चन्नी, रंधावा, परगट सिंह, आशु और तृप्त राजिंदर बाजवा जैसे नेताओं के बीच बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी के उलझे हुए मामले सुलझ सकते हैं।

    हालांकि, भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि जब तक बघेल को पंजाब कांग्रेस के मामलों की देखरेख की ज़िम्मेदारी से नहीं हटाया जाता, तब तक यह अंदरूनी कलह जारी रहेगी। सूत्रों से पता चला है कि नाराज़ गुट वडिंग के बजाय बघेल के कामकाज से ज़्यादा नाखुश है। पिछले 5 दिनों से भूपेश बघेल ज़मीनी हालात का जायज़ा लेने के लिए चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। इस बीच, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चरणजीत सिंह चन्नी और अन्य नेताओं को मनाने की कोशिशें भी कीं। सूत्रों के अनुसार, रंधावा और परगट सिंह को दिल्ली में कई वरिष्ठ नेताओं के फ़ोन भी आए। पंजाब कांग्रेस के ये दोनों नेता क्रमशः राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस के कामकाज के प्रभारी हैं, इसलिए, उनकी ज़िम्मेदारियां और बढ़ गई हैं।

  • Punjab News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, अज्ञात कार चालक फरार

    Punjab News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, अज्ञात कार चालक फरार

    तरनतारनः एक तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पिता और पुत्र की मौत हो गई। इस मामले में गोइंदवाल साहिब पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    भुलर गांव के रहने वाले लखविंदर सिंह ने बताया कि उनके भाई कुलदीप सिंह गोइंदवाल साहिब की गैस एजेंसी में ट्रक ड्राइवर का काम करते थे। सुबह करीब 7 बजे वह अपने बेटे गुरजोत सिंह (14) के साथ मोटरसाइकिल पर भुलर गांव से गोइंदवाल साहिब गैस एजेंसी काम पर जा रहे थे। जब वे दोनों फतेहाबाद गांव से करीब 200 मीटर आगे गोइंदवाल रोड पर तालाब के पास पहुंचे, तो गोइंदवाल की तरफ से तेज रफ्तार कार ने गलत साइड से आकर मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल के टायर निकल गए और कुलदीप सिंह व उनके बेटे गुरजोत सिंह की मौत हो गई। लखविंदर सिंह ने बताया कि हादसा करने के बाद ड्राइवर कार समेत मौके से भाग गया।

    गोइंदवाल साहिब के डीएसपी हरिंदर सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है; उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: टैक्सी ड्राइवर से बदसलूकी मामले में सुरक्षा गार्ड पर लगे गाली-गलौज के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: टैक्सी ड्राइवर से बदसलूकी मामले में सुरक्षा गार्ड पर लगे गाली-गलौज के आरोप, देखें वीडियो

    IIM के बाहर यूनियन का धरना, कॉलेज जाम करने की दी चेतावनी

    अमृतसरः जिले के आई.आई.एम. मानवांला में एक टैक्सी ड्राइवर के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। टैक्सी ड्राइवरों का आरोप है कि सुरक्षा गार्ड ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि आईडी वापस देने के मामले में भी बेवजह विवाद खड़ा किया। इस घटना के बाद टैक्सी यूनियन के सदस्य मौके पर एकत्र हुए और इंसाफ की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा। पीड़ित टैक्सी ड्राइवर प्रभबीर सिंह ने बताया कि वह उबर राइड पर आई.आई.एम. मानवांला सवारी लेने पहुंचे थे। सुरक्षा नियमों के तहत उन्होंने अपना ड्राइविंग लाइसेंस सिक्योरिटी गार्ड के पास जमा करवाया। सवारी को बिठाने के बाद जब वह अपना लाइसेंस लेने गए और सिर्फ यह सुझाव दिया कि भविष्य में बैरिकेड पर ही आईडी वापस कर दी जाए, तो इस दौरान विवाद पैदा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अन्य टैक्सी ड्राइवर भी मौके पर पहुंच गए। यूनियन सदस्यों का कहना है कि कई घंटों तक इंतजार करने और पुलिस के पहुंचने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। ड्राइवरों ने मांग की कि कैंपस में आईडी जमा करवाने की प्रथा खत्म की जाए और भविष्य में किसी भी ड्राइवर के साथ इस तरह का व्यवहार न हो। वहीं टैक्सी यूनियन के पंच प्रधनी चेयरमैन परगट सिंह ने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में सिख ड्राइवरों के साथ ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं और अब पंजाब में भी ऐसे मामले सामने आना चिंता का विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषी सुरक्षा कर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन धरना प्रदर्शन करेंगी और जरूरत पड़ी तो कॉलेज का घेराव कर जाम भी लगाया जाएगा। फिलहाल टैक्सी ड्राइवर इंसाफ और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और आई.आई.एम. मानवांला प्रबंधन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं। और दूसरी ओर जब इस संबंध में पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने की कोशिश की तो उन्होंने भी बातचीत करने से इनकार कर दिया।
  • नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही दतिया में हिंसक प्रदर्शन, NH-44 जाम; पुलिस पर पथराव, देखें वीडियो

    नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही दतिया में हिंसक प्रदर्शन, NH-44 जाम; पुलिस पर पथराव, देखें वीडियो

    दतियाः मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा द्वारा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर युवा नेता आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद जिले में भारी बवाल हो गया। टिकट कटने से नाराज नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) पर चक्का जाम कर दिया, जिससे करीब 15 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया और चार जिले प्रभावित हुए।

    प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय हिंसक हो गई जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया, जिसके जवाब में भीड़ पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पार्टी ने वर्षों से जुड़े कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट दिया। उनका कहना है कि वे आशुतोष तिवारी की उम्मीदवारी का बहिष्कार करेंगे। समर्थकों ने आरोप लगाया कि पार्टी कार्यालय के बाहर हिंसा करवाई और पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ बर्बरता की। हालांकि प्रशासन ने लाठीचार्ज के आरोपों से इनकार किया है।

    दतिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मयूर खंडेलवाल ने बताया कि शनिवार तड़के तक करीब 3000 से अधिक लोग चक्का जाम पर बैठे रहे। प्रशासन ने कई बार प्रदर्शनकारियों से सड़क खाली करने की अपील की, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।

    एसपी के अनुसार सुबह करीब चार बजे प्रदर्शनकारियों ने अचानक पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें छह से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्वयं एसपी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी घायल हुए। इसके बाद पुलिस ने दोबारा आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

    फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्ग से जाम हटाकर यातायात सामान्य किया जा रहा है। पूरे जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

     

     

     

     

  • भीषण विमान हादसे में 10 की मौत, आजादी के जश्न में पसरा मातम, देखें वीडियो

    भीषण विमान हादसे में 10 की मौत, आजादी के जश्न में पसरा मातम, देखें वीडियो

    बहामासः कैरेबियन द्वीप समूह के देश बहामास से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां आजादी के जश्न की खुशियां मातम में पसर गई। यह जानलेवा हादसा नॉर्थ एंड्रॉस में हुआ, जो इस द्वीप समूह की राजधानी नसाऊ के पश्चिम में समुद्र के पास स्थित है। दरअसल, शुक्रवार को छोटा विमान क्रैश हो गया, जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल, घटना के दौरान पूरा देश बहामास का 53वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना को लेकर बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरू में कहा कि एक व्यक्ति बच गया है, लेकिन बाद में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि चोटों के कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि हम गहरे दुख के माहौल में जमा हुए हैं और बताया कि लोग बहामास की आजादी की 53वीं सालगिरह मना रहे थे। यह दिन शोक का दिन बन गया है… जिन परिवारों को यह दुखद खबर मिली है कि उनका कोई अपना अब घर नहीं लौटेगा, उनके प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस हादसे का सोशल मीडिया पर एक बेहद डरावना वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में फ्लेमिंगो एयर की सेसना 402C (Cessna 402C) फ्लाइट का मलबा एक जंगली इलाके में दूर-दूर तक बिखरा हुआ साफ देखा जा सकता है। यह दुर्घटना नॉर्थ एंड्रोस के जंगलों में हुई है। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन अथॉरिटी (AAIA) की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान नासाउ के लिंडन पिंडलिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सैन एंड्रोस जाने के लिए रवाना हुआ था। दोपहर करीब 1:00 बजे उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस कमिश्नर शांता नोल्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस हादसे से जुड़ी कुछ और अहम जानकारियां दीं। उन्होंने पुष्टि की कि क्रैश के तुरंत बाद एक व्यक्ति मलबे से जिंदा बच निकला था। हालांकि, वह बहुत बुरी तरह जख्मी था और बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
  • घग्गर समेत उफान पर सभी नदियां-नाले, DC ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध, धारा 163 लागू, देखें वीडियो

    घग्गर समेत उफान पर सभी नदियां-नाले, DC ने लगाया पूर्ण प्रतिबंध, धारा 163 लागू, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़ और हादसों के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मानसून के दौरान मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 लागू कर दी है। यह आदेश 28 अगस्त 2026 तक पूरे पंचकूला जिले
    में प्रभावी रहेगा।

     

    आदेश का उद्देश्य अचानक आने वाली बाढ़, तेज बहाव और जल भंवरों से लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। जारी आदेशों के अनुसार अब घग्गर, कौशल्या और टांगरी नदियों सहित जिले की सभी प्राकृतिक और मानव निर्मित नदी, नालों, सहायक नदियों और बांधों के किनारे किसी भी व्यक्ति के जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नदी किनारे रील बनाना, घूमना, सैर करना, नजारा देखने जाना, नदी में उतरना, नहाना, कपड़े धोना या किसी भी प्रकार के सामाजिक, धार्मिक अथवा राजनीतिक आयोजन करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल बाढ़ राहत एवं प्रशासनिक ड्यूटी पर तैनात सरकारी कर्मचारियों को ही इस आदेश से छूट दी गई है। पुलिस प्रशासन ने जिले के 13 सबसे संवेदनशील और बाढ़ संभावित स्थानों की पहचान की है।

    इनमें सेक्टर-21 घग्गर पुल (शनि मंदिर के पास), माजरी चौक घग्गर पुल, बुर्ज कोटिया, दीवानवाला, चंडी, थापली, बालू थापली, बरुण, चामला गांव के पास घग्गर नदी, बरवाला पुल के पास टांगरी नदी, खेतपराली गांव, रायपुर रानी (मोरनी टी-पॉइंट) के पास टांगरी नदी तथा मल्लाह पुल के दोनों ओर कौशल्या नदी का क्षेत्र शामिल है। इन सभी स्थानों पर संबंधित एसीपी और थाना प्रभारियों को नियमित गश्त और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन लगातार नदी और नालों के आसपास गश्त कर लोगों को वहां जाने से रोक रहे हैं।

    प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई भी व्यक्ति आदेशों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 223 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि हर वर्ष बरसात के दौरान घग्गर नदी और बरसाती नालों में तेज बहाव के कारण कई लोग लापरवाहीवश हादसों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से पूरी तरह दूर रहें तथा प्रशासन द्वारा जारी सभी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

     

     

  • Punjab News: रंगे हाथों रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    Punjab News: रंगे हाथों रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत माल हल्का धौल खुरद, उप-रजिस्ट्रार मलौद, जिला में तैनात पटवारी गुरजीत सिंह को 3500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को गांव धौळ खुरद, थाना मलौद, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता के माता-पिता की 2016 में मृत्यु हो गई थी और उसकी मां के नाम पर गांव धौल खुरद में 3-बिसवे का एक प्लॉट था। इस प्लॉट का वारिसाना अंतरण शिकायतकर्ता और उसके 6 भाई-बहनों के नाम किया जाना था। शिकायतकर्ता ने आवश्यक दस्तावेज तैयार कर पटवारी गुरजीत सिंह को सौंप दिए थे। आरोपी ने दस्तावेज ले लिए और अंतरण कराने के लिए 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता की विनती पर अंतरण कराने के लिए आरोपी पटवारी के साथ 3500 रुपये में सौदा तय हो गया।

    शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी। अवैध रिश्वत देने के लिए तैयार न होने पर शिकायतकर्ता ने विजिलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलैंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3500 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजिलैंस ब्यूरो थाना लुधियाना में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार-रोधी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

  • Jalandhar News: सुबह झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Jalandhar News: सुबह झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी

    जालंधर, ENS: पंजाब में देर रात कुछ जिलो में अचानक तेज आंधी चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं आज सुबह जालंधर में बरसात हुई। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश से रात के तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज और अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 39.9 डिग्री का पारा बठिंडा का दर्ज किया गया।

    अमृतसर व पटियाला का अधिकतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज हुआ। अमृतसर का अधिकतम पारा 35.0 डिग्री (सामान्य से 0.1 डिग्री नीचे), लुधियाना का 34.0 डिग्री, पटियाला का 32.0 डिग्री (सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे), पठानकोट का 34.9 डिग्री, फाजिल्का का 38.1 डिग्री, फिरोजपुर का 35.3 डिग्री, होशियारपुुर का 33.8 डिग्री, रूपनगर का 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे कम 23.0 डिग्री का न्यूनतम पारा एसबीएस नगर का दर्ज किया गया। अमृतसर का न्यूनतम पारा 26.6 डिग्री, लुधियाना का 25.0 डिग्री, पटियाला का 23.8 डिग्री, पठानकोट का 26.5 डिग्री, बठिंडा का 28.3 डिग्री, फाजिल्का का 27.7 डिग्री, फिरोजपुर का 26.4 डिग्री और रूपनगर का 23.9 डिग्री दर्ज किया गया।