Blog

  • ये Habits बन सकती है कब्ज का कारण, आज ही करें इन्हें दूर

    ये Habits बन सकती है कब्ज का कारण, आज ही करें इन्हें दूर

    हेल्थः कब्ज इस समय हर उम्र के लोगों की समस्या बन चुकी है। कब्ज होने पर पेट हर वक्त भरा भरा सा लगता है जिससे खाने की इच्छा बिल्कुल नहीं होती है। वहीं कई बार इसकी वजह से पेट में दर्द भी होने लगता है। कब्ज की वजह से पूरे दिन अहसज महसूस होती है और ये हमारी लाइफ क्वालिटी को भी बिगाड़ देता है। कब्ज की समस्या होने के पीछे कई कारण हो सकती है। लेकिन कुछ आदतें भी हमारी कब्ज की समस्या को पैदा कर सकती है।

    जब भी आपको टॉयलेट जाने की इच्छा हो, उसे टालें नहीं। बार-बार इच्छा को दबाने से आंतें अपनी नेचुरल गति खोने लगती हैं, जिससे मल सूख जाता है और कब्ज हो जाता है। टॉयलेट सीट पर बैठकर अखबार पढ़ना, मोबाइल चलाना या बहुत देर तक बैठे रहना सही नहीं है। यह मलाशय पर अनावश्यक दबाव डालता है और बवासीर या अन्य समस्याओं का कारण भी बन सकता है। मल त्याग में 5 से 10 मिनट से ज़्यादा समय न लगाएं।

    वेस्टर्न टॉयलेट सीट का इस्तेमाल करने पर कई लोगों को कब्ज की समस्या होती है, क्योंकि कई लोग इसपर गलत ढंग से बैठते हैं। यदि आप वेस्टर्न सीट का उपयोग करते हैं, तो अपने पैरों के नीचे एक छोटा स्टूल रखें ताकि आपके घुटने आपके कूल्हों से ऊपर उठ जाएं।

    अपने भोजन में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज और दालें शामिल करें। फाइबर मल को नरम बनाता है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी (कम से कम 8-10 गिलास) और अन्य तरल पदार्थ पिएं। पानी की कमी से मल सख्त हो जाता है। दिनभर बैठे न रहें। नियमित रूप से टहलें, योग करें या व्यायाम करें। शारीरिक गतिविधि आंतों की गति को बनाए रखती है। तनाव भी कब्ज का एक कारण हो सकता है। योग और ध्यान से तनाव को कम करने की कोशिश करें।

  • Jalandhar के Gulmohar City में हथियारों से लैस होकर पहुंचे युवक, वीडियो वायरल

    Jalandhar के Gulmohar City में हथियारों से लैस होकर पहुंचे युवक, वीडियो वायरल

    जालंधरः शहर में लड़ाई झगड़े के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है जो लोगों में दहशत का कारण बनता है। ताजा मामला जालंधर के गुलमोहर सिटी इलाके से सामने आया। जहां, कुछ युवकों द्वारा हथियारोें से लैस होकर कुछ युवकों पर हमला किया गया। इस दौरान इलाके के सारे लोग भी बाहर आ गए। मौके पर मोहल्ला वासियों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, परन्तु पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इस दौरान एक व्यक्ति ने मौके का वीडियो भी बनाया जिसमें कुछ युवक आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। वहीं घटना दौरान एक सरदार युवक के बाल भी खुल गए। अभी मामले को लेकर किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
  • टीवी एक्ट्रेस Roopal Tyagi ने रचाई शादी, लॉन्ग टाइम Boyfriend संग लिए सात फेरे

    टीवी एक्ट्रेस Roopal Tyagi ने रचाई शादी, लॉन्ग टाइम Boyfriend संग लिए सात फेरे

    मनोरंजन: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुपल तयागी ने शादी कर ली है। रुपल त्यागी अब अपनी जिंदगी का नया सफर शुरु करने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रैंड नोमिश भारद्वाज के साथ शादी की है। रुपल की शादी 5 दिसंबर को हुई। एक्ट्रेस ने इंटीमेट सेरेमनी की है जिसमें उनका परिवार और कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए।

    सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

    रुपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह बहुत सुंदर लग रही है। इसमें उन्होंने अपना ब्राइडल लुक शेयर किया है। लाल लहंगे में दुल्हन बनी रुपल बेहद सुंदर लग रही है। दुल्हन के जोड़े में एक्ट्रेस ने कई शानदार पोज दिए हैं। उन्होंने अपने मेहंदी भी दिखाई है। रुपल ने अपने लहंगे पर गोल्डन लेटर्स में #Roonom लिखा है हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने पति के संग तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Roopal Tyagi (@roopaltyagi06)

    लहंगे पर लिखवाया नाम

    रुपल ने अपने खास दिन के लिए रेड लहंगा चुना। इसके साथ उन्होंने गोल्डन मांग टीका भी पहना हुआ है। लहंगे पर उन्होंने RooNom नाम का वेस्टबैंड बांध रखा है जो उन्हें काफी यूनिक लुक दे रहा है। इस हैशटेग से उनके ब्राइडल लुक को पर्सनलाइज्ड टच मिल रहा है। इसके साथ ही गोल्डन नेकलेस, मांग टीका, मैचिंग ईयररिंग्स और रेड एंड व्हाइट बैंगल्स के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया है।

    शादी के लिए चुनी यूनिक लोकेशन

    रुपल ने शादी के लिए बहुत ही यूनिक वेडिंग लोकेशन चुनी है। जिस होटल में उनकी शादी हुई है वो एयरपोर्ट के काफी करीब है। सोशल मीडिया पर रुपल ने जो तस्वीरें शेयर किए हैं उसमें मुंबई एयरपोर्ट का लुक भी बैंकग्राउंड में दिख रहा है। रनवे के अलावा कई प्लेन बैकग्राउंड स्पेस में दिख रहे हैं। तस्वीरों और शादी के लिए ये लोकेशन लोगों को काफी अच्छा आ रहा है।

    दो साल पहले हुई थी मुलाकात

    रुपल ने कहा कि उनकी शादी जल्दबाजी में हुई है। अभी कई रस्में होने वाली है। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शुरुआत से ही अपनी शादी को इंटीमेट सेरेमनी में करना चाहते थे। उन्हें काफी सिंपल तरीके से शादी करनी थी। इस खास मौके पर अपने सबसे खास लोगों को ही साथ रखना चाहती थी। दोनों की मुलाकात दो साल पहले एक कॉमन फ्रैंड के जरिए हुई थी। इसके बाद कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली।
  • Haryana News: Gas leak से घर में लगी आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    Haryana News: Gas leak से घर में लगी आग, टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो

    पंचकुलाः पिंजौर की धरमपुर कॉलोनी में शीतला माता मंदिर के नजदीक सुबह लगभग 5 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर में गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से अचानक आग भड़क उठी। घर में दो लोग रहते हैं, जिनमें से हादसे के समय एक व्यक्ति मौजूद था।

    बताया जा रहा है कि जैसे ही उसने किसी काम के लिए चूल्हा जलाने की कोशिश की, लीकेज के कारण सिलेंडर में आग तेजी से फैल गई। अचानक उठी लपटों को देखकर आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और कुछ देर के लिए पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 112 पर कॉल करके सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने स्थिति का जायजा लेते आग पर काबू पाया। उनकी समय रहते की कार्रवाई के चलते बड़ा हादसा टल गया। आग से घर के अंदर हल्का-फुल्का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर फायर ब्रिगेड वक्त पर नहीं पहुंचती तो हादसा बेहद खतरनाक रूप ले सकता था। समय पर कार्रवाई और पुलिस-फायर टीम की तत्परता की वजह से पूरा मामला नियंत्रण में रहा।

  • Punjab News: दिनदहाड़े सड़क के बीचो-बीच बोतल रखकर व्यक्ति ने पी शराब, वाहन चालक हुए परेशान, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदहाड़े सड़क के बीचो-बीच बोतल रखकर व्यक्ति ने पी शराब, वाहन चालक हुए परेशान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के कोट खालसा इलाके से एक चिंताजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सड़क के बीचों-बीच बैठकर खुलेआम शराब पीता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो न सिर्फ स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गया, बल्कि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था व कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े अधेड़ उम्र का एक व्यक्ति बिना किसी डर या संकोच के सड़क के बीचो-बीच बैठकर शराब का सेवन कर रहा है, जबकि आसपास से राहगीर और वाहन भी गुजरते नजर आ रहे हैं। घटना के समय कई लोग वहां मौजूद थे, पर किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। इस दौरान वह सड़क से गुजर रहे अन्य लोगों को भी उसके साथ बैठने का इशारा कर रहा है। हालांकि कोई भी उसके पास नहीं आ रहा है।

    वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। थाना क्षेत्र की पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है और व्यक्ति की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना कानूनन अपराध है और वीडियो में दिख रहा व्यक्ति जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा। स्थानीय लोगों ने इस मामले को गंभीर मानते हुए प्रशासन से कड़े कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

  • Jalandhar News: Tejaswi Minhas गिरफ्तार, Medical करवाने पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Tejaswi Minhas गिरफ्तार, Medical करवाने पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब बचाओं मोर्चा के मुखी तेजस्वी मिन्हास को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेजस्वी मिन्हास का पुलिस ने सिविल अस्पताल में मेडीकल करवाया है। जिसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। तेजस्वी को आज दोपहर 2 बजे के करीब माननीय जज समीक्षा जैन के सामने पेश किया जाएगा। वहीं तेजस्वी मिन्हास की ओर से मामले में कोर्ट में बेल की एप्लिकेशन लगाई थी। जो डिसमिस कर दी है। जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई।

    जानकारी अनुसार ईडी दफ्तर के बाहर पिछली दिनी भाणा सिद्धू, तेजस्वी मिन्हास सहित निहंग सिंहों की ओर से पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी मिन्हास की माडल टाउन पुलिस के साथ बहस हो गई थी। जिसके बाद आज उसी मामले में पुलिस ने तेजस्वी मिन्हास को गिरफ्तार किया है।

    प्रदर्शन के दौरान तेजस्वी ने आरोप लगाए थे कि विदेश से गलत तरीके से अकुंर नरूला द्वारा फडिंग करवाई जा रही है। वहीं अंबाला की रहने वाली महिला ने बताया था कि वह अकुंर नरूला की फ्रांसिक मिनिस्टरी आई थी। पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी ने उनके पति, देवर और देवरानी के नाम पर नकली वीजा, एयर टिकट और दस्तावेज दिखाकर 37 लाख रुपए ले लिए। अब विदेश भेजने के नाम पर डेढ़ साल से टालमटोल कर रहे हैं। उनके पासपोर्ट भी उनके पास ही हैं।

    वहीं फ्रांसिस ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया और आरोपों से इनकार किया। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला खुद एजेंट है और उसने अपने देवर का वीजा लगवाने के लिए कमीशन लिया था। पैसों का लेन-देन मोगा के एक एजेंट के खाते में हुआ, और इस संबंध में उन्होंने DGP पंजाब को शिकायत दी है।

  • Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले में Farrhana की धमाकेदार परफॉर्मेंस से बदलेगा माहौल, किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी?

    Bigg Boss 19: ग्रैंड फिनाले में Farrhana की धमाकेदार परफॉर्मेंस से बदलेगा माहौल, किसके हाथ लगेगी ट्रॉफी?

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 के फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। 7 दिसंबर यानी आज रात को बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले है जिसके बाद शो का विनर मिल जाएगा। कई महीनों की रोमांचक जर्नी के बाद एक कंटेस्टेंट के हाथ ट्रॉफी लग जाएगी। कंटेस्टेंट्स ने ट्रॉफी जीतने के लिए अपनी कमर भी कस ली है। वहीं फैंस भी विनर को देखने के लिए सुपरएक्साइटेड हो गए हैं। ग्रैंड फिनाले का एक धमाकेदार प्रोमो भी सामने आया है।

    फिनाले में आएंगे सभी कंटेस्टेंट्स

    बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स और शो से निकले हुए कंटेस्टेंट्स भी एक साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस देने वाले हैं। शो में बेस्ट फ्रेंड बने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर भी एक साथ डांस करेंगे। दोनों के डांस में उनकी दोस्ती की झलक फैंस को देखने को मिलेगी। इसके अलावा अमाल मलिक अपने दोस्त शहबाज के साथ और गौरव खन्ना मृदुल तिवारी के साथ हेलो ब्रदर सॉन्ग पर धुआंधार डांस करते नजर आएंगे।

    फरहाना और नेहल देगी धमाकेदार परफॉर्मेंस

    इसके अलावा फरहाना भट्ट भी बिग बॉस 19 की एक्स कंटेस्टेंट नेहल और कुनिका सदानंद के साथ डांस परफॉर्मेंस देने वाली हैं। शो के ग्रेंड फिनाले का प्रोमो देखकर फैंस भी एक्साइटेड हो गए हैं और एपिसोड शुरु होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि फिनाले नाइट में एंटरटेनमेंट का लेवल सुपर हाई होगा।

    टॉप 5 के बीच होगा मुकाबला

    बिग बॉस 19 के फिनाले के लिए अब वोटिंग लाइन्स खत्म हो गई है। गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे टॉप 5 में पहुंच चुके हैं। इन्हीं में से एक आज कोई विनर की ट्रॉफी अपने साथ घर ले जाएगा।

    अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन होंगे शामिल

    ग्रैंड फिनाले की धमाकेदार नाइट में कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, सनी लिओनी, करण कुंद्रा नजर आएंगे। अब सभी की नजरें इसी पर है कि कौन इस बार बिग बॉस 19 की ट्रॉफी लेकर जाएगा।
  • Punjab की इन बच्चियों ने बनाया पहला Sikh Robot, आग बुझाने-बम डिफ्यूज में मदद का दावा, देखें वीडियो

    Punjab की इन बच्चियों ने बनाया पहला Sikh Robot, आग बुझाने-बम डिफ्यूज में मदद का दावा, देखें वीडियो

    मानसाः पंजाब के एक प्राइवेट स्कूल के स्टूडेंट्स ने पहला पंजाबी सिख रोबोट बनाया है जिसका नाम जार्विस रखा गया है। स्कूल के 11वीं-12वीं के स्टूडेंट्स ने इसका रोड पर ट्रायल किया और इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में स्टूडेंट्स बता रही हैं कि उनका रोबोट ऊंची जगहों पर आसानी से जा सकता है। बम डिफ्यूज कर सकता है और आग तक बुझा सकता है। मानसा-बरनाला रोड स्थित स्कूल के स्टूडेंट्स ने रोबोट का ट्रायल करने के दौरान कहा कि सभी बच्चों को इस तरह की खोजें करनी चाहिए ताकि आगे चलकर देश को टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाया जा सके। बच्चों ने कहा कि ऐसी पहल कदमियां हर किसी को करनी चाहिए ताकि प्रैक्टिकल एजुकेशन का मियार ऊंचा हो सके। स्टूडेंट्स ने बताया कि ये रोबोट बात को समझकर उसका जवाब दे सकता है। इसका ट्रायल दिखाते हुए स्टूडेंट्स पूछते हैं कि तुम्हारा नाम क्या है, तो रोबोट जवाब देता है कि मेरा नाम जार्विस है। स्टूडेंट्स ने बताया कि यह वहां भी जाकर काम कर सकता है, जहां पर इंसान नहीं जा सकते। इसमें इंसानों की तरह कई तरह के सेंसर लगाए गए हैं, जिससे ये आसानी से किसी भी काम को कर सकता है। स्टूडेंट्स ने कहा कि पहला पंजाबी रोबोट बनाने के लिए हमारा हौसला बढ़ाएं। स्टूडेंट्स ने इस रोबोट को स्कूल की अटल टिंकरिंग लैब में तैयार किया है। ये लैब भारत सरकार के इनिशिएटिव है, जिसमें 6वीं क्लास से 12वीं तक के बच्चों को टेक्नोलॉजी सिखाई जाती है। अटल टिंकरिंग लैब्स (ATL) की शुरुआत 2016 में नीति आयोग के अटल इनोवेशन मिशन (AIM) के तहत की गई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों में छात्रों में इनोवेशन और स्टार्टअप की संस्कृति को बढ़ावा देना है।
  • Punjab News: माता-पिता ने पीट-पीटकर बेटे को उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: माता-पिता ने पीट-पीटकर बेटे को उतारा मौत के घाट, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला के गांव कियामपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां घरेलू कलह ने एक युवक की जान ले ली। अलग रह रही पत्नी को घर वापिस लाने की जिद्द उसके अपने माता-पिता को इतनी नागवार गुजरी कि गुस्से में उन्होंने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। मृतक की पहचान सिमरजंग सिंह के रूप में हुई है।

    जानकारी देते मृतक की पत्नी नवप्रीत कौर ने बताया कि उसकी शादी करीब 4 साल पहले हुई थी और उनका 2 साल का एक बेटा भी है, लेकिन घरेलू कलह और तंगी के कारण वह अपने माता-पिता के पास वापिस चली गई थी। इसके बावजूद सिमरजंग उसे घर वापिस लाना चाहता था और परिवार को एक साथ रखना चाहता था। नवप्रीत का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसके लौटने के बिल्कुल खिलाफ थे और चाहते थे कि उनका बेटा दूसरी शादी कर ले।

    इसी बात पर आज परिवार में बहस हुई, जो हिंसक हो गई। गुस्से में आकर आरोपियों ने सिमरजंग के सिर पर ईंटों से हमला कर दिया। चोटें इतनी गहरी थीं कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी और ससुराल वालों का बुरा हाल है। मृतक के ससुर ने कहा कि उनकी बेटी के साथ हमेशा अनबन रहती थी और उनका दामाद उसे वापिस घर ले जाना चाहता था, लेकिन ससुराल वालों ने कभी इसकी इजाजत नहीं दी।

    अजनाला पुलिस स्टेशन चीफ हिमांशु भगत ने बताया कि मृतक के दादा के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और सिमरजंग के पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मां की तलाश जारी है। इस घरेलू झगड़े ने एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ दिया है।

  • Punjab News: डॉग शेल्टर हाउस में गाय पर कुत्तों का हमला, स्थानीय लोग भड़के, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉग शेल्टर हाउस में गाय पर कुत्तों का हमला, स्थानीय लोग भड़के, देखें वीडियो

    पठानकोटः सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक गाय को कुत्तों द्वारा बुरी तरह नोचा जा रहा है। जांच में यह सामने आया कि यह घटना पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर बने एक डॉग शेल्टर हाउस की है। शेल्टर हाउस में गाय और कुत्तों को एक ही परिसर में रखा गया था।

    जानकारी के अनुसार गाय गलती से कुत्तों के हिस्से में पहुंच गई, जिसके बाद सभी कुत्ते अचानक उस पर झपट पड़े और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों तक पहुंची तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से गाय को बचाया और तुरंत पुलिस को जानकारी दी। गुस्साए ग्रामीणों ने शेल्टर हाउस प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

    तनाव बढ़ता देख पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि शेल्टर प्रबंधन की लापरवाही की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शेल्टर हाउस में गायें और कुत्ते एक साथ रखे जा रहे थे, इसी वजह से यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि अगर वे समय पर न पहुंचते तो कुत्ते गाय को जिंदा ही नोच डालते।

    लोगों ने तुरंत और सख्त कार्रवाई की मांग की है। जब इस बारे में शेल्टर हाउस के प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने दावा किया कि वे गाय और कुत्तों को अलग-अलग रखते हैं और पूरी देखभाल करते हैं। उनका कहना है कि यह एक आकस्मिक घटना थी, जहां गाय अचानक कुत्तों वाले क्षेत्र में चली गई, जिससे यह हादसा हुआ।