Blog

  • पंजाबः इस सीट से राजा वाड़िंग लड़ सकते है चुनाव, पूर्व मंत्री की पत्नी ममता का आया बयान, देखें वीडियो

    रवनीत बिट्टू को लेकर कसा तंज

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है, वहीं कांग्रेस में अभी भी कुछ सीटों को लेकर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। इसी बीच लुधियाना सीट पर उम्मीदवारी को लेकर पार्टी हाईकमान मे पेच फंसा हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस सीट पर पार्टी कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वाड़िंग को मैदान में उतारने जा रही है। राजा वाड़िंग के मैदान में उतरने से पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, संजय तलवाड़ सहित अन्य नेताओं की दावेदारी पर विराम लग सकता है। वहीं राजा वाड़िंग को लेकर पूर्व मंत्री आशु की पत्नी ममता आशु का बयान आया है। इस दौरान एनकाउंटर न्यूज से बात करते हुए पूर्व मंत्री की पत्नी ने लुधियाना से राजा वाड़िंग के चुनाव लड़ने की चर्चा के दौरान उन्हें बधाई दी।

    इस दौरान उन्होंने भारत भूषण आशु की उम्मीदवारी के दावे को लेकर कहा कि वह पहले ही कह चुके है कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देंगी वह उसे बखूबी तरीके से निभाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आशु ने पहले ही कहा है कि पार्टी जिस भी उम्मीदवार को मैदान में उतारती है, वह उसकी पूरी सपोर्ट करेंगे। पूर्व मंत्री की पत्नी के बयान से कयास लगाए जा रहे है कि राजा वाड़िंग ही लुधियाना से चुनाव लड़ने सकते है। ऐसे में लुधियाना सहित अन्य सीटों का जल्द पार्टी ऐलान कर सकती है। वहीं पूर्व मंत्री की पत्नी ने राजा वाड़िंग के चुनाव लड़ने को लेकर कहा कि वह बहन होने के नाते उनका पूरा सहयोग करेंगी। वहीं रवनीत बिट्टू को लेकर पूर्व मंत्री की पत्नी ने कहा कि उन्होंने पार्टी से गद्दारी की है। उन्होंने कहा कि बिट्टू अगर पार्टी में रहते तो वह उनकों सपोर्ट करती, लेकिन अब वह गद्दारी करके दूसरी पार्टी में शामिल हो गए है। 

  • पंजाबः सरकारी छुट्टी का हुआ ऐलान, स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब में 1 मई 2024 बुधवार को सरकारी दफ्तरों और स्कूल, कॉलेज में छुट्टी रहेगी। दरअसल, मजदूर दिवस को लेकर पंजाब सरकार ने राज्यभर में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान और अन्य व्यावसायिक इकाइयों को बंद रखने का ऐलान किया है। जारी सूची में पंजाब सरकार ने 1 मई को

    मजदूर दिवस के रूप में मनाते हुए सरकारी छुट्टियों में शामिल किया है।

  • T-20 विश्व कप के लिए टीम का ऐलान, जानें किसे मिली कप्तानी

    नई दिल्ली: जून महीने में टी20 विश्व कप शुरू होने जा रह है। न्यूजीलैंड ने इसके लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड की टीम में कुल 15 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। जबकि एक खिलाड़ी को रिजर्व के रूप में रखा गया है। एक बार फिर केन विलियमसन को कप्तानी दी गई है। यह चोथी बार हो रहा है जब विलियनसन न्यूजीलैंड टीम की कमान संभालेंगे, वहीं एक खिलाड़ी के रूप में वह छठी बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे।

    न्यूजीलैंड के हेड कोच गौरी स्टीड ने कहा कि हम उन्हें बधाई देना चाहेंगे जिनका नाम सेलेक्ट किया गया है। यह अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अच्छा समय है। ”

  • पंजाब : सड़क हादसे में सेना के जवान की मौ’त, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : हीर गांव में एक सड़क दुर्घटना में छुट्टी पर आए सेना के एक जवान की मौत हो गई साथ ही दुर्घटना में उसका बेटा भी घायल हो गया। जवान अर्जुन सिंह 155 इन्फैंट्री (टीए) जैक राइफल में तैनात था और वर्तमान में जम्मू के राजौरी में कार्यरत था। जवान 15 दिन की छुट्टी पर घर आया था। इस बीच वह किसी निजी काम के लिए घर से निकले था और लौटते समय एक ट्रॉली की चपेट में आने से सड़क पर गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    घटना की जानकारी देते हुए मृतक जवान अर्जुन सिंह के परिजन पूर्व हवलदार चरणजीत सिंह ने बताया कि सूबेदार अर्जुन सिंह किसी जरूरी काम से गांव से जोड़ा छत्तरा जा रहा था। जोडा छत्तरा के नजदीक एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे साइड मार दी। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उसका एक छोटा बच्चा भी घायल हो गया। जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि युवक अपना नया मकान बनवा रहा था। जिसके चलते वह छुट्टी पर आये था। घर का काम पूरा नहीं होने के कारण उन्होंने कुछ दिन पहले अपनी छुट्टी बढ़ा ली थी।

    वहां जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे 155 इन्फेंट्री (टीए) जैक राइफल के जवानों ने कहा कि सूबेदार अर्जुन सिंह बेहद प्रतिभाशाली और बहादुर जवान थे और वह हमेशा अपने जूनियर्स से प्यार से बात करते थे। उन्होंने कहा कि अर्जुन सिंह की मृत्यु से उनकी यूनिट को बढ़ा घाटा हुआ है। जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।

  • जालंधरः अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद, देखें वीडियो

    48 किलों हेरोइन, 21 लाख की ड्रग मनी, 3 गाड़ियों, एक नोट की मशीन सहित 3 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: महानगर में कमिश्नरेट पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी नशे की खेप को बरामद किया है। सीएआईए स्टाफ की पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का पर्दाफाश करते हुए महिला सहित मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि सीएआई की टीम ने 48 किलो हेरोइन, 21 लाख की ड्रग मनी, एक नोट गिनने की मशीन और 3 हाईटेक वाहनों सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

    पुलिस ने बताया कि आरोपियों के तार सीमाओं के पार, ईरान, अफगानिस्तान, तुर्की, पाकिस्तान और कनाडा तक फैले हुए हैं। पुलिस ने बताया कि घरेलू नेटवर्क दो राज्यों जम्मू-कश्मीर और गुजरात तक भी फैला हुआ है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत 240 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

  • 8 हज़ार से कम में मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन

    नई दिल्लीः एक बजट फोन खरीदने वालों के लिए अमेज़न एक अच्छी डील लाया है। अमेज़ोन स्मार्टफोन पर अच्छा डिस्काउंट दे रहा है, पोको कंपनी या एक बजट फोन पोको C65 को काफी अच्छे डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक पोको के इस फोन को 10,999 रुपये के बजाए 7,299 रुपये में घर लाया जा सकता है।

    अच्छी बात ये है कि एक्सचेंज ऑफर के तहत फोन को और भी सस्ते में घर लाया जा सकता है। दी गई जानकारी के मुताबिक फोन को अगर एक्सचेंज बोनस पर खरीदते हैं तो आपको 6,900 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

    अगर इस फोन के फीचर्स की बात करें तो Poco C65 में में 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.74-इंच HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रेजोलूशन के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉयड 13 बेस्ड MIUI 14 पर चलता है। इस फोन में 8GB तक रैम के साथ MediaTek Helio G85 प्रोसेसर मौजूद हैं। कैमरे के तौर पर पोको के इस फोन के रियर पर 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.3, GPS और 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट मौजूद है

  • पंजाबः सत्संग के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो

    बरनालाः डेरा सिरसा सत्संग जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई।हादसे में बस में सवार 30 से 35 लोग जख्मी हुए है। हादसे के दौरान सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बरनाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी डेरा सिरसा के प्रेमी थे, जो शेरपुर और बरनाला से आज डेरा सिरसा में होने वाली सत्संग में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

    मिली जानकारी के अनुसार हादसा ड्राइवर की गलती के कारण हुआ है। दरअसल, बरनाला के बस स्टैंड की बैक साइड दाना मंडी की तरफ रास्ते को बंद करके बड़े पोल लगाए गए हैं ताकि बडा व्हीकल जहां से न गुजरे, लेकिन बस ड्राइवर ने लापरवाही के साथ बस पोल से टकरा गई। जिसके चलते बस में सवार लोग जख्मी हो गए। वहीं हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया। 

  • श्रद्धालुओं की गाड़ी सड़क हादसे का हुई शिकार, 2 बच्चों सहित 4 की मौत

    हरियाणा :  पानीपत के गांव सीख पाथरी माता मंदिर में माथा टेक कर वापिस दिल्ली जा रही श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ईको कार सोनीपत के गांव करेवडी के पास पत्थर से जा टकरा गई। इस हादसे में 4 की मौत हो गई। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि 3 माह के बच्चे, 5 साल की बच्ची सहित 2 महिलाओं की मौत हो गई।

    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस इस हादसे की जांच में जुटी है।  बताया जा रहा है कि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

    इस हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 के साथ मौके पर पहुंचे सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि गांव करेवड़ी के पास एक हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो एक तेज रफ्तार ईको कार पत्थर से जा टकराई है। 

  • क्या भारत में बंद होने जा रहा है Facebook, WhatsApp और Instagram? जानें मामला

    क्या भारत में बंद होने जा रहा है Facebook, WhatsApp और Instagram? जानें मामला

    नई दिल्लीः दुनिया भर में फेसबुक (Facebook), इंस्टाग्राम (Instagram) और व्हाट्सएप (WhatsApp) लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है। ये सिर्फ लोगों के बीच बातचीत का जरिए ही नहीं बल्कि कई ऑफिशियल कामों के लिए भी एक अच्छा माध्यम बन चुका है। हालांकि, मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप पिछले कुछ दिनों से खबरों में बना हुआ है और इसे लेकर खबर है कि वो भारत को छोड़कर जा सकता है। इसके पीछे की वजह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन प्राइवेसी फीचर है, जो कि भारत सरकार के 2021 सूचना प्रौद्योगिकी नियमों के खिलाफ है।

     ये हैं 5 पॉइंट्स

    व्हाट्सएप के अनुसार अगर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन फीचर को हटाने के लिए अगर भारत का दबाव होगा, तो हम भारत से अलविदा कह देंगे। आईटी नियमों 2021 के नियम 4 (2) के तहत भारत सरकार और व्हाट्सएप के बीच जंग चल रही है। इस नियम के तहत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जानकारी देनी होगी कि सबसे पहले किसने और कहां से मैसेज भेजा है। मेटा ने भारत के आईटी नियम 2021 को चुनौती दी है। इसे लेकर WhatsApp ने कोर्ट में कहा था कि वो वायरल खबरों को लेकर पहले ही एक्शन ले चुका है। हालांकि, यूजर्स के राइट टू प्राइवेसी के तहत कंपनी अपने एंड टू एंड एन्क्रिप्शन  को नहीं हटा सकती है। व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा है और अगर भारत से व्हाट्सएप जाता है, तो फेसबुक और इंस्टाग्राम भी यहां से जा सकते हैं। भारत में व्हाट्सएप एक जरूरी प्लेटफॉर्म बन चुका है। आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में 2.78 बिलियन यूजर्स के बीच इस प्लेटफॉर्म का यूज होता है। इस आंकड़े में सबसे ज्यादा भारतीय यूजर्स शामिल हैं। मेटा के लिए भारत सबसे जरूरी इसलिए हो जाता है क्योंकि 535.8 मिलियन भारतीय यूजर्स हैं। फरवरी 2019 में WhatsApp की शुरुआत की गई थी। इसके शुरुआती वर्जन में क्रैश की समस्या होने लगी थी, जिसके बाद अगस्त 2029 में WhatsApp 2.0 को आईफोन ने रिलीज किया औक 250000 लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया जिसके बाद इसे 2010 में एंड्रॉइड यूजर्स के लिए भी पेश किया गया। इसके बाद से ही लोगों के बीच व्हाट्सएप पसंद किया जा रहा है। वक्त के साथ इसके कई बिलियन यूजर्स हो चुके हैं। फिलहाल, देखना होगा कि क्या भारत सरकार और व्हाट्सएप के बीच की जंग के कारण क्या इंस्टाग्राम और फेसबुक पर भी असर पड़ेगा और क्या ये भी व्हाट्सएप के साथ भारत को छोड़कर जा सकते हैं।

  • पंजाब : गंगा घाट में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : गर्मी का मौसम शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं शुरू हो जाती है। जहां बहुमूल्य पौधे जलकर राख हो जाते हैं और जंगली जानवरों और पक्षियों को भी नुकसान होता है। ऐसा ही मामला श्री आनंदपुर साहिब से सामने आया है। जानकारी के अनुसार श्री नैना देवी के रास्ते में पड़ने वाली श्री आनंदपुर साहिब की चरण गंगा घाटी में देर शाम आग लग गई।

    कई घंटों तक आग की लपटें जलती रहीं और करीब 2-3 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। ऐतिहासिक शहर होने के कारण श्री आनंदपुर साहिब में फायर ब्रिगेड कार्यालय और गाड़ियां रखने की मांग होती रही है, लेकिन किसी भी सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।