Blog

  • पंजाबः अकाली दल के पूर्व विधायक का हुआ निधन

    मानसाः जिले के हलका बुढलाडा से दुखद खबर सामने आई है। जहां हलके से अकाली दल के पूर्व विधायक हरबंत सिंह दातेवास का देर रात निधन हो गया। वह शिरोमणि कमेटी सदस्य बीबी जसबीर कौर के पति और युवा अकाली नेता बिक्रमजीत सिंह विक्की के पिता थे। इस दुखद मौके पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, सांसद हरसिमरत कौर बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, पूर्व राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ समेत अल्लाह अकाली नेताओं ने परिवार के साथ गहरा दुख व्यक्त किया है।

  • पंजाबः महंगाई का झटका, टोल प्लाजा के दामों में हुई बढ़ौतरी, जानें नए रेट

    लुधियानाः एक बार फिर से आम जनता को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, लाडोवाल टोल प्लाजा के दामों में बढ़ौतरी हो गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने 4 महीने बाद एक बार फिर दरें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार रात से रेट में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इसका असर लुधियाना और जालंधर या उससे आगे यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा। अब कार-जीप-वैन के सिंगल ट्रिप के 215 रुपए चुकाने होंगे। पहले 165 रुपए लगते थे। 

    मल्टी-एक्सल वाहनों के लिए टोल दरों में भी बदलाव किया गया है। एनएचएआई ने अब वाहनों में एक्सल की संख्या के आधार पर टोल दरों में बदलाव किया है। 3 एक्सल वाले कॉमर्शियल वाहन से एक ट्रिप के लिए 795 रुपए का शुल्क लिया जाएगा, 4-6 एक्सल वाले वाहनों को 1140 रुपए का टोल देना होगा और सात या अधिक एक्सल वाले बड़े वाहनों को 1390 रुपए का भुगतान करना होगा। इसमें अहम बात यह है कि बिना फास्टैग वाले वाहनों से एक ट्रिप का दोगुना शुल्क लिया जाएगा। कार में अगर फास्टैग नहीं होगा तो 430 रुपए देने होंगे। इसके अलावा, एनएचएआई ने मासिक पास में भी बदलाव किया है।

    इसे टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों तक सीमित कर दिया है। गैर-व्यवसायिक वाहनों के लिए पास को रेट 330 रुपए है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने बताया कि दरों को शुल्क नियम के अनुसार संशोधित किया गया है। यह संशोधन सभी 3 टोलों पर लागू होता है। जिसमें लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा, करनाल जिले में घरौंडा टोल और अंबाला में घग्गर टोल शामिल हैं। लाडोवाल टोल प्लाजा के प्रबंधक गौरव ने कहा कि हमें शुक्रवार रात अधिकारियों से दर में संशोधन के बारे में जानकारी मिली।

  • ਪੰਜਾਬ : 3.55 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਕਰੰਸੀ ਸਮੇਤ 4 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਡਾਇਰੈਕਟੋਰੇਟ ਆਫ਼ ਰੈਵੇਨਿਊ ਇੰਟੈਲੀਜੈਂਸ ਨੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਜੈਪੁਰ ਹਵਾਈ ਅੱਡਿਆਂ ‘ਤੇ ਇੱਕੋ ਸਮੇਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਕੇ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਕਰੰਸੀ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਇੱਕ ਗਿਰੋਹ ਨੂੰ ਫੜਿਆ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ 3.55 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਕਰੰਸੀ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਇਸ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਮਾਸਟਰ ਮਾਈਂਡ ਸਮੇਤ 4 ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਫਿਲਹਾਲ ਡੀਆਰਆਈ ਨੇ ਮੁਲਜ਼ਮ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਡੀਆਰਆਈ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਕਰੰਸੀ ਦੁਬਈ ਭੇਜੇ ਜਾਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲੀ ਸੀ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਇਹ ਪੈਸਾ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਅਤੇ ਜੈਪੁਰ ਹਵਾਈ ਅੱਡਿਆਂ ਰਾਹੀਂ ਬਾਹਰ ਭੇਜਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ।

    ਇਸ ‘ਤੇ ਡੀਆਰਆਈ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਹਰਕਤ ‘ਚ ਆ ਕੇ ਜੈਪੁਰ ਅਤੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਵਾਈ ਅੱਡਿਆਂ ‘ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ 3 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਨੂੰ 3 ਬਰੀਫਕੇਸਾਂ ਸਮੇਤ ਤੁਰੰਤ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਸਾਮਾਨ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਇਹ ਮੁਲਜ਼ਮ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਕਰੰਸੀ ਨੂੰ ਬ੍ਰੀਫਕੇਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਖਰੀ ਪਰਤ ਵਿੱਚ ਛੁਪਾ ਕੇ ਦੁਬਈ ਲੈ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਦੋਂ ਬ੍ਰੀਫਕੇਸ ਖੋਲ੍ਹਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿੱਚ 3.55 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਕਰੰਸੀ ਮਿਲੀ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਅਮਰੀਕੀ ਡਾਲਰ ਅਤੇ ਯੂਰੋ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਤੋਂ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਗਰੋਹ ਦੇ ਮਾਸਟਰ ਮਾਈਂਡ ਨੂੰ ਵੀ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲੈ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਸਾਂਭਣ ਦਾ ਕੱਢ ਦਿੱਤਾ ਹੱਲ, ਪਰਾਲੀ ਨਾਲ ਬਣਾ ਦਿੱਤੀਆਂ ਟਾਈਲਾਂ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ :  ਪੰਜਾਬ ਚ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਨਾਲ ਫੈਲ ਰਿਹਾਂ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਵੱਡਾ ਮੁੱਦਾ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤਾਂ ਵਲੋਂ ਵੀ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਤੇ ਸੱਖਤ ਰੁਖ਼ ਅਖ਼ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਪਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵੱਖ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਪਹਿਲ ਕਰ ਵਿਖਾਈ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਪ੍ਰੋਸੇਸ ਕਰ ਸੀਲਿੰਗ ਟਾਈਲਾਂ ਤਿਆਰ ਕਰ ਦਿਖਾਈਆਂ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਉਪਯੋਗ ਛੱਤਾਂ ਅਤੇ ਦੀਵਾਰਾਂ ਤੇ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇੰਜੀਨੀਅਰਿੰਗ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕਰ ਚੁੱਕੇ ਪਰਮਿੰਦਰ ਨਾਮ ਦੇ ਇਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਹੈ ਕਿ ਪਰਾਲੀ ਨਾਲ ਹੋਰ ਵੀ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਉਤਪਾਦ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਫਿਲਹਾਲ ਉਸਦਾ ਧਿਆਨ ਸਿਰਫ ਸੀਲਿੰਗ ਟਾਈਲਾਂ ਬਣਾਉਣ ਤੇ ਹੀ ਕੇਂਦਰਿਤ ਹੈ। ਉਸਨੇ ਇਹ ਸੀਲਿੰਗ ਟਾਈਲਾ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਵੀ ਆਪ ਹੀ ਬਣਾਈਆਂ ਹਨ।ਉਥੇ ਹੀ ਇਸ ਪਰਮਿੰਦਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਉਸ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਚ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਨਾ ਹੋਣ ਅਤੇ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਨਾਲ ਇਕ ਵੱਡੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ। ਜੇਕਰ ਉਸਦੀ ਸੋਚ ਅਤੇ ਤਕਰੀਕ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਮਿਲ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਸਾੜਨ ਦਾ ਰੌਲਾ ਹੀ ਮੁੱਕ ਸਕਦਾ ਹੈ।

    ਪਰਾਲੀ ਨਾਲ ਕਈ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਉਤਪਾਦ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਇਸਦੀ ਕੀਮਤ ਵੀ ਵਧਾਈ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਪਰਮਿੰਦਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੋ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਾਉਣ ਨਾਲ ਪ੍ਰਦੁਰਸ਼ਨ ਫੈਲਾਉਣ ਦਾ ਉਲਾਂਭਾ ਪੰਜਾਬ ਤੇ ਲਗਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਸ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਦੀ ਸੋਚ ਨਾਲ ਉਸ ਵਲੋਂ ਪਿਛਲੇ ਕਈ ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਆਪਣੇ ਤੌਰ ਤੇ ਇਸ ਵਿਚਾਰ ਤੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ ਕਿ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਰਹਿੰਦ ਖੂੰਦ ਨੂੰ ਕਿਵੇਂ ਕੁਝ ਐਸੇ ਢੰਗ ਨਾਲ ਵਰਤਿਆ ਜਾਵੇ ਕਿ ਇਸ ਦੀ ਕੀਮਤ ਵੱਧ ਸਕੇ। ਆਪਣੇ ਤੌਰ ਤੇ ਪ੍ਰਯੋਗ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਸ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵਲੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀਆਂ ਮਸ਼ੀਨਾਂ ਨਾਲ ਪਰਾਲੀ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਉਤਪਾਦ ਤਿਆਰ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ। ਹੁਣ ਉਸ ਨੂੰ ਸੀਲਿੰਗ ਟਾਈਲਾਂ ਬਣਾਉਣ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲ ਗਈ ਹੈ। ਪਰਮਿੰਦਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੁਣ ਪਰਾਲੀ ਤੋਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੇ ਉਤਪਾਦਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਉਤਾਰਨ ਦਾ ਟੀਚਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਫਾਲਤੂ ਸਮਝਣ ਵਾਲੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਇੱਕ ਨਵੀਂ ਸੋਚ ਮਿਲ ਸਕੇ। ਉਸ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਵਰਤੋਂ ਲਈ ਇਕ ਵੱਡੀ ਇੰਡਸਟਰੀ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ ਸੂਬਾ ਅਤੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਆਪਣਾ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਲਈ ਅਪੀਲ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ।

  • सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसाः कार में जिंदा जल गए 2 लोग, देखें वीडियो

    नोएडा: सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी के बाहर कार में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस की टीम ने फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझाया है। कार से दो व्यक्तियों के शव को निकाला गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच करके अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार के साथ मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। कार की नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान में परेशानी हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

    सूचना के मुताबिक शनिवार सुबह करीब छह बजे आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी के बाहर सड़क किनारे खड़ी कार आग लगने के बाद ऑटोमेटिक लॉक हो गई। कार में बैठे लोगों ने निकलने करा प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं रहे। कार में बैठे लोगों को इस बात की आस थी कि बाहर से गेट तोड़कर उनको कोई निकालेगा, जबकि वहां मौजूद लोग इस डर से कार से दूर रहे कि कहीं धमाका न हो जाए। हादसे के बाद वहां पर खड़े कई लोग वीडियो बनाने लगे तो कुछ ने समझदारी दिखाकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती दोनों की मौत हो चुकी थी। ऐसे में अगर लोगों की ओर से मदद की कवायद की जाती तो शायद तस्वीर कुछ और होती। समय पर मदद मिलने से उनकी जान बचाई जा सकती थी।

    पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद वीडियो बनाने व तमाशा देखने वालों को दूर किया। आग बुझने के बाद गेट को तोड़कर दो के शवों को बाहर निकाला गया। विशेषज्ञ बताते हैं कि कार में आग लगना एक हादसा है जो कभी भी किसी के भी साथ हो सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको अपने पास कार में कैंची, अग्निशमन यंत्र और हथौड़ी जरूर रखनी चाहिए। कैंची की मदद से आप फौरन अपनी सीट बेल्‍ट को काट सकते हैं। हथौड़ा से कार के शीशे तोड़ सकते हैं और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाकर बाहर निकल सकते हैं।

  • लुकाछिपी खेल रहीं चचेरी बहनों की मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान के राजसमंद जिले में लुकाछिपी खेल रहीं दो चचेरी बहनें फ्रीजर में फंस गईं। इस दौरान जब वे बाहर नहीं निकल सकीं तो सांस लेने में दिक्कत होने लगी। दोनों की तड़प-तड़पकर मौत हो गई जब तक परिजनों को दोनों के बारे में पता चला, तब तक काफी देर हो चुकी थी इस घटना के बाद दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया

    जानकारी के अनुसार यह घटना खमनोर क्षेत्र के बलीचा गांव की है यहां 2 चचेरी बहनें घर में लुकाछिपी खेल रही थीं खेल-खेल में दोनों बहनें आइसक्रीम फ्रीजर में जाकर छिप गईं और फ्रीजर बंद कर लिया दोनों को सांस लेने में समस्या होने लगी इस बारे में दोनों के परिजनों को जब तक पता चला, तब तक दोनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी

    खेल के दौरान फ्रीजर में छिप गईं

    इस घटना के संबंध में थाना प्रभारी भवानी शंकर ने बताया कि दोनों लड़कियां चचेरी बहनें हैं वे घर में लुका-छिपी खेल रही थीं दोनों अपने परिजनों के साथ एक समारोह में शामिल होने गई थीं वहां खेल के दौरान फ्रीजर में छिप गईं फ्रीजर का दरवाजा बाहर से बंद हो गया। SHO ने कहा कि लड़कियों के परिजन समारोह में व्यस्त थे काफी देर बाद जब लड़कियों के परिवार के सदस्यों को पता चला कि लड़कियां लंबे समय से गायब हैं, तो उन्होंने दोनों की तलाश शुरू की।

    उन्होंने देखा तो दोनों लड़कियां फ्रीजर के अंदर मृत अवस्था में मिलीं फ्रिज में 10 साल की पायल और 11 साल की रितिका की मौत हो गई है पुलिस ने बताया कि रितिका के पिता शंभू सिंह मुंबई में काम करते है। जबकि पायल के पिता बस ड्राइवर हैं थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सदस्यों को सौंप दिए गए, मामले की जांच की जा रही है

  • जालंधरः घर में गैस लीक होने के बाद हुआ जोरदार धमाका, एक की मौ’त 

    जालंधर, ENS: थाना सदर के अधीन आते गांव समराय में दर्दनाक हादसा होने का मामला आया है। बताया जा रहा है कि गांव में एक घर में भारी मात्रा में सिलेंडर रखे हुए थे। इस दौरान आज जैसे ही व्यक्ति ने घर में गैस जलाई इस दौरान गैस लीक हो गई। इसके बाद जोरदार धमाका होने से घर की छत उड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

    मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि रंजीत सिंह ने घऱ में 50-60 सिलैंडर स्टोर किए हुए थे, जहां पर एकदम से गैस लीक होने के कारण सिलैंडरों में आग लग गई तथा इस दौरान सिलैंडर के फटने से रंजीत सिंह की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि रंजीत घर में सिलेंडर स्टोर करके रख लेता था जिसके कारण आज यह हादसा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ थाना सदर की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर एसएचओ भरत मसीह का कहना है कि पुलिस इस संबंध में बनती कार्रवाई करते हुए शनिवार को सुबह मृतक रंजीत सिहं का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप देगी।

  • इस रेलवे स्टेशन की पटरियों पर बैठे पूर्व सैनिक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः भारतीय सेवा के पूर्व सैनिकों द्वारा दिल्ली में दी जा रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर देर रात ही शंभू रेलवे स्टेशन पर 250 पूर्व सैनिक लाइन में बैठ गए। इस दौरान पूर्व सैनिक सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में पंजाब भर से पूर्व सैनिक पहुंचने लगे हैं और सुबह 5 बजे से ही भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं पूर्व सैनिकों के ट्रैक पर बैठने के कारण दिल्ली-जम्मू रेल ट्रैक प्रभावित है, कई टेनों के रूट डायवर्ट  और कुछ रद्द कर दिए गए है।

    यह प्रदर्शन पंजाब अध्यक्ष सतवीर सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। दरअसल, देश भर के पूर्व सैनिकों ने पोस्ट शेयर कर 24 नवंबर रात 2 बजे शंभू रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। इसी के चलते भारी संख्या में पूर्व सैनिक रेलवे् ट्रैक पर बैठना शुरू हो गए है।

  • B.Tech स्टूडेंट ने काटी बस कंडक्टर की गर्दन, वायरल वीडियो

    नई दिल्ली :  उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चलती बस में एक युवक ने बस कंडक्टर पर चापड़ से हमला कर दिया और बस से उतरकर फरार हो गया घायल बस कंडक्टर को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है वहीं आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र ने हमला करने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो भी जारी किया है।

    आरोपी ने कंडक्टर पर हमले की बताई वजह जानकारी के मुताबिक इस वीडियो में आरोपी ने कंडक्टर पर हमले की वजह बताई है इन सबके बीच पुलिस ने जब आरोपी युवक को अरेस्ट कियाघटना में इस्तेमाल हुए हथियार को रिकवर करने के लिए जब ले गई तो वहीं पर आरोपी इंजीनियरिंग के छात्र ने पुलिस पर फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाई जिससे आरोपी युवक के पांव में गोली लग गई आरोपी को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है 

    किराये को लेकर विवाद आया सामने यूपी के प्रयागराज सिविल लाइंस से करछना जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक बस सेवा में यात्रा कर रहे इंजीनियरिंग के छात्र लारेब हाशमी और बस के कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा के बीच बस के किराए को लेकर विवाद हो गया था विवाद इतना बढ़ गया कि इंजीनियरिंग के छात्र लारेब हाशमी ने बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर धारदार चापड़ से हमला कर दिया हमले में घायल हरिकेश विश्वकर्मा के गर्दन और हाथ पर चोट आ गई और बस में चारों तरफ खून ही खून बिखर गया

  • पंजाबः सड़क पर गिरा मिला नशे में बेसुध युवक, पास में पड़ी थी सिरिंज, देखें वीडियो

    लुधियानाः धांदरा रोड पर एक युवक बेसुध हालत में पड़ा हुआ मिला। उसके पास एक सिरिंज भी पड़ी हुई थी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि नशे की ओवरडोज होने के कारण उसकी ऐसी हालत हुई है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि इस युवक के साथ एक और युवक भी था। हालत बिगड़ने के बाद वह इसे छोड़कर फरार हो गया। युवक के परिजनों को सूचना दी गई है।

    युवक की पहचान भगत सिंह नगर के रहने वाले बॉबी के रूप में हुई है। लोगों ने युवक पड़ा होने की सूचना दुगरी पुलिस को भी दी। वहीं, पानी पिलाकर युवक को होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन नशा ज्यादा चढ़ने की वजह से उस पर कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसकी मां मौके पर पहुंची। ऑटो में युवक को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। युवक के होश में आने और मेडिकल करवाने के बाद ही पता चल पाएगा कि बेसुध होने का सही कारण क्या है। इलाके के लोगों ने आरोप लगाया कि बॉबी छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देता था।