Blog

  • अमेरिका में 21 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 3 की मौत, देखें वीडियो

    अमेरिका में 21 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, 3 की मौत, देखें वीडियो

    कैलिफोर्नियाः अमेरिका के ओंटारियो सिटी कैलिफ़ोर्निया में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां 21 वर्षीय पंजाबी ट्रक चालक ने अपने ट्रक से कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
    21-Year-Old Truck Driver Arrested After Deadly Multi-Vehicle Crash in California
    वहीं घटना की सूचना मिलते बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाबी ट्रक ड्राइवर की पहचान जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वह 2022 में अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल हुआ था और युबा सिटी में रहता है।
  • Punjab News: LPG गैस ट्रक ने BMW सहित अन्य वाहनों को मारी टक्कर, 7 घायल, दंपत्ति की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: LPG गैस ट्रक ने BMW सहित अन्य वाहनों को मारी टक्कर, 7 घायल, दंपत्ति की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जसपाल बांगड़ रोड पर एक एलपीजी गैस डिलीवरी ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक हादसा था कि इस हादसे में 7 से 8 लोग घायल हुए हैं। घायलों में दंपत्ति भी शामिल थे, जिनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा रात लगभग 7:30 बजे लोहार पुल के कट के पास हुआ।

    ट्रक ड्राइवर बेकाबू होकर पहले एक BMW कार से टकराया, फिर उसे घसीटते हुए आगे ले गया। इस दौरान 2 मोटरसाइकिलें, एक सवारियों से भरा ऑटो और एक और कार भी ट्रक की चपेट में आ गए। वहीं घटना में ऑटो सड़क पर पलट जाने से कई लोगों को चोटें आईं।

    दूसरी ओर BMW कार और मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दूसरी ओर घटना में कार की डिकी टूट गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी।

  • Punjab News: एक बार फिर जंग का मैदान बना Civil hospital, जमकर चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: एक बार फिर जंग का मैदान बना Civil hospital, जमकर चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले का सिविल अस्पताल एक बार फिर चर्चाओं में आ गया। दरअसल, अस्पताल में मेडिकल करवाने आए 2 गुट आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि प्रवासी और पंजाबियों के बीच झड़प के बाद सिविल अस्पताल में खुली गुंडागर्दी का नंगा नाच हुआ। शहर में लगातार मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। जहां सिविल अस्पताल के सामने ऐसे मामले आए हैं, वहीं आज एक मामला थाना टिब्बा के अधीन नामदेव कालोनी के सामने आया, जहां मेडिकल करवाने आए 2 गुट आमने-सामने आ गए। एक तरफ़ प्रवासी समाज और दूसरी तरफ़ पंजाबी समुदाय थे। कहा जा रहा है कि मेडिकल करवाने आए कुछ लोगों ने प्रवासियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। यह हमला सिविल अस्पताल के अंदर बनी कैंटीन के बाहर हुआ, जहां 2 मोटरसाइकिलें भी तोड़ी गईं और तेजधार हथियारों से उन पर वार किए गए। इसके बाद गुंडागर्दी कर रहे युवक घटना को अंजाम देकर भाग गए। दूसरी तरफ मौजूद लोगों का कहना था कि वह सिर्फ़ उन्हें शराब पीने और गाली-गलौज करने से रोक रहे थे। ऐसे में उक्त युवकों को रोकना महंगा पड़ गया। उन्होंने आरोप लगाए कि सिविल अस्पताल की चौकी भी कमजोर हालत में चल रही है। दरअसल, पूरे सिविल अस्पताल की सुरक्षा केवल एक ही व्यक्ति के भरोसे छोड़ी गई है। पीड़ित परिवार ने इंसाफ़ की मांग की और कहा कि अब पंजाब में हम सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस से सुरक्षा सुनिश्चित करने और न्याय दिलाने की मांग की।
  • Punjab News: पटाखों और पराली से शहरों की एक्यूआई श्रेणी हुई खराब, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत

    Punjab News: पटाखों और पराली से शहरों की एक्यूआई श्रेणी हुई खराब, लोगों को सांस लेने में आ रही दिक्कत

    लुधियानाः पंजाब में दीवाली के दिन जमकर पटाखे चलें। जिसके बाद एक बार फिर से पंजाब की हवा में प्रदूषण रूपी जहर बढ़ने लगा। बीते दिन पंजाब के 6 शहरों का एक्यूआई खराब श्रेणी (ओरेंज जोन) में दर्ज किया गया। शहरों में प्रदूषण इतना बढ़ गया कि लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। जारी हुए आकंड़ों के अनुसार मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक 293, लुधियाना का 278, जालंधर का 268, पटियाला का 262, अमृतसर का 238 और खन्ना का 239 दर्ज किया गया। जबकि बठिंडा का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया, जो येलो जोन में रहा।

    डाक्टरों के मुताबिक खराब श्रेणी के एक्यूआई में ज्यादा देर तक बाहर रहने पर किसी भी व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हो सकती है। दूसरी ओर बुधवार को पंजाब में पराली जलाने के 69 नए मामले हुए। इससे कुल मामलों की गिनती बढ़कर 484 हो गई है। पराली जलाने के मामले में पीपीसीबी की ओर से कार्रवाई भी की जा रही है। अब तक 226 मामलों में 11 लाख 45 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है।

    इसमें से 7 लाख 40 हजार रुपये की वसूली भी कर ली गई है। इसी तरह से 184 मामलों में पराली जलाने वालों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही 187 रेड एंट्रियां की गई हैं। रेड एंट्री वाला किसान अपनी जमीन पर न तो लोन ले सकता है और न ही इसे बेच सकता है। पंजाब में इस सीजन में अब तक पराली जलाने में अमृतसर जिला 126 मामलों के साथ सबसे आगे है।

    इसके अलावा तरनतारन में पराली जलाने के 154 मामले, फिरोजपुर में 55, पटियाला में 31, संगरूर में 14, गुरदासपुर में 23, कपूरथला में भी 14, व फाजिल्का में 11 मामले, एसएएस नगर में 8, बरनाला में 5, बठिंडा में 7 मामले, मालेरकोटला में 4, फतेहगढ़ साहिब में 5, फरीदकोट में भी 5, होशियारपुर व मानसा में दो-दो, मुक्तसर में 4, एसबीएस नगर में 2 मामले, मोगा में पराली जलाने का एक मामला सामने आए है।

     

  • Punjab News: Verka Milk Plant में Blast, 1 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे, देखें वीडियो

    Punjab News: Verka Milk Plant में Blast, 1 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से झुलसे, देखें वीडियो

    लुधियानाः वेरका मिल्क प्लांट में ब्लास्ट होने से एक कर्मचारी की मौत का मामला सामने आया है। वहीं 5 लोग हादसे में बुरी तरह झुलस गए। घायलों को डीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सराभा नगर के एसएचओ आदित्य शर्मा ने बताया कि बॉयलर में ब्लास्ट होने के कारण धमाका हुआ और इससे 6 लोग घायल हो गए थे, जिसमें अब एक ने दम तोड़ दिया है।

    जानकारी के अनुसार, शहर के वेरका मिल्क प्लांट के स्टीमर प्लांट के अंदर दबाव अचानक बढ़ गया और एक भयानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि प्लांट के अंदर काम कर रहे अन्य कर्मचारी भी घबरा गए और तुरंत बाहर भागे। विस्फोट की सूचना मिलते ही फैक्ट्री क्षेत्र में बचाव दल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। वहीं घटना में 6 लोग गंभीर घायल हो गए जिन्हें तुरंत बचाव दल ने अस्पताल पहुंचाया। घायलों की पहचान कलुवंत सिंह, अजीत सिंह, पुनीत कुमार, दविंदर सिंह और गुरतेज के रूप में हुई। वहीं मृतक कर्मचारी की पहचान 42 वर्षीय कुनाल जैन के रूप में हुई है। वह हैबोवाल का रहने वाला था। उसकी पत्नी भी इसी प्लांट में काम करती है।

    घटना को लेकर मालिकों ने कुछ भी कहने से इंकार किया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के पीड़ितों ने भी सरकार से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए और उनके परिवार को पूरा सहयोग दिया जाए।

  • आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2025

    आज का राशिफल, 23 अक्टूबर 2025

    आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज रात 10 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज का त्योहार है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 51 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। आज का दिन बेहद खास है।

    मेष राशिःमेष राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स का दिन राहत भरा होगा, नया शेड्यूल बनाने का भी विचार कर सकते हैं। आज ऑफिस में फोन का इस्तेमाल कम से कम करेंगे और अपने काम पर पूरा फोकस करेंगे। पैसों के मामलों में लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचना चाहिए। किसी को उधार पैसा देने में सोच-विचार करना बेहतर रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। अगर आपको कोई समस्या है तो जल्द ही उसका समाधान आपको मिल जायेगा। आज माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सभी काम बन जायेंगे।

    वृष राशिःवृष राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपकी योजनाओं के अनुसार, सभी काम होने से आपका मन काम में लगा रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी रूचि बढ़ सकती है। आपको अपने जीवनसाथी से काम में पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ हो सकता है। आप चीज़ों को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों के साथ संबंधों में सुधार होगा, जिससे आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। संतान की ओर से सुख मिल सकता है। कोई गोपनीय बात आपको पता चल सकती है।

    मिथुन राशिः मिथुन राशि वालों आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिये आपको नये अवसर मिलेंगे। किसी को उधार दिया हुआ पैसा आज आपको अचानक वापस मिल सकता है। व्यापार में किसी व्यक्ति से फायदा मिलने की उम्मीद बढ़ेगी। आपका उत्साह भी बढ़ेगा। भाई-बहनों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज घर में कोई फंक्शन होने से आपके शेड्यूल में बदलाव आ सकता है। पहले से शुरू किये गये ज्यादातर काम आज पूरे होंगे। रिश्तों में हो रही गलत फहमियाँ आज ख़त्म होंगी, जिससे आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। साथ ही आज धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे।

    कर्क राशिःकर्क राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आपका ध्यान काम को पूरा करने में लगा रह सकता है। किस्मत का साथ मिलने में परेशानी आ सकती है। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रुपक्ष आपकी योजनाओं से ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही सभी परेशानियां जल्द दूर होगी। इस राशि की जो हाउसवाइफ अपना खुद का बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं।

    सिंह राशिःसिंह राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको दूसरों की मदद करने का मौका मिलेगा।

    कन्या राशिः कन्या राशि वालों आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है। कुछ दिनों से चल रही माता-पिता की नाराजगी आज आपसे ख़त्म होगी। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। आज सिर दर्द की समस्या से आपको राहत मिलेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    तुला राशिः तुला राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आज बिजनेस के क्षेत्र में आपको बड़ा धन लाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। जो लोग लकड़ी के व्यापार से जुड़े हैं, आज उनको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलेगा। राइटर आज कोई नई स्टोरी लिख सकते हैं जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जायेगा। परिवार में नए सदस्य के जुड़ने से सभी लोग बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग पेंटिंग्स बनाने का काम करते हैं उनकी कोई पेंटिंग बड़े एक्सिबिशन में लगाई जा सकती है जहाँ लोगों द्वारा खूब सराहना मिलेगी।

    वृश्चिक राशिःवृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। अगर किसी बिजनेस ट्रिप के लिये आप बाहर जा रहे हैं, तो घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर जाएं, आपका काम सफल होगा। आज आपके जीवनसाथी को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा। कोरियर का बिज़नस कर रहे कारोबारियों का आज फायदा होगा। मेहनत और लग्न देखकर आज आपके जूनियर आपसे कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, इससे आप स्वास्थ्य समस्या से दूर रहेंगे।

    धनु राशिःधनु राशि वालों आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, साथ ही जीवनसाथी के साथ आपकी लंबी बातचीत हो सकती है, इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। दोस्तों के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लानिंग कर सकते हैं। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको भविष्य में फायदा हो सकता है। किसी खास काम में आपको सफलता मिलेगी, साथ ही साथ आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आज आपको माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा।

    मकर राशिःमकर राशि वालों आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। लवमेट के लिये आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आज आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अधिकारियों से मदद मिलने से काम का बोझ कम हो जायेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं।

    कुंभ राशिःकुंभ राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे, आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहाँ बाकी दोस्तों के साथ इंजॉय करने का मौका मिलेगा। कोई नई स्किल सीख सकते हैं जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। मार्केट में लॉन्च नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप आर्थिक मामलों में किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे। आज धार्मिक कार्यक्रमों में आपकी रूचि रहेगी।

    मीन राशिःमीन राशि वालों आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होने वाला है। आपका अच्छा व्यवहार सोसाइटी में अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। घर पर फ्लोवर डेकोरेशन का काम भी करवा सकते हैं। कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। मौसम के बदलने से आज बेचैनी थोड़ी बढ़ सकती है, खूब पानी पीयें, स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा। आज अपने डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। किसी काम को करने का नया तरीका बिजनेस में फायदा करायेगा। राजनीति में आपके अच्छे कार्यों की तारीफ होगी।

     

  • Punjab News: मिलावटी घी तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    Punjab News: मिलावटी घी तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, देखें वीडियो

    मोगा: पुलिस ने एक बार फिर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी घी तैयार करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसएसपी अजय गांधी के निर्देशों और डीएसपी बाघापुराना दलबीर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत थाना बाघापुराना प्रभारी इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। मिली जानकारी के अनुसार एएसआई लखवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर था।

    इस दौरान एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि चन्नूवाला रोड से नेहरू मंडी वाली गली में कुछ लोग मिलावटी घी तैयार कर रहे हैं और आम जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत मौके पर छापेमारी की, जहां से करीब 200 किलोग्राम मिलावटी घी बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद घी को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोगा पुलिस ने कहां कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

  • पंजावर में 90 साल के इंतजार के बाद सड़क बनी,पंचायत के प्रयास रंग लाए

    पंजावर में 90 साल के इंतजार के बाद सड़क बनी,पंचायत के प्रयास रंग लाए

    पक्की सड़क को बुजुर्ग मुख्तयार सिंह ने किया लोकार्पित 

    ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजावर के ग्रामीणों ने अपनी निजी भूमि रास्ता निर्माण के लिए दान देकर पुण्य का कार्य किया है ।  करोड़ों की कीमत की  करीब 2 कनाल भूमि  सड़क निर्माण के लिए डोनेट करके दानियों ने  आमजन का दिल जीत लिया है। सड़क निर्माण को लेकर पंचायत के प्रयास भी रंग लाए । पक्की सड़क को बुधवार को पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा की मौजूदगी में 90 वर्षीय  वयोवृद्ध समाजसेवी मुख्तियार सिंह मनकोटिया द्वारा रिबन काट कर सड़क को लोकार्पित किया गया ।

    इसी के साथ ग्रामीणों की चिरलम्भित मांग पूरी भी हो गई । मुख्तयार सिंह ने कहा कि निजी भूमि के पचड़े के चलते  इस रास्ता निर्माण को लेकर उन्होंने  सपने में भी नहीं सोचा था कि सड़क बन जाएगी । लेकिन आज जीते जी मुझे सड़क  बनने का सपना हकीकत में पूरा हो गया है।जिससे वे पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया का हमेशा के लिए आभारी रहेंगे।  कार्यक्रम में पंचायत प्रधान नीलम मनकोटिया ने कहा कि जनसहयोग से गांव का विकास संभव है।

    उन्होंने भूमि डोनेट करने बालों का आभार जताया और विकास की गति ओर तेज करने वायदा किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह राणा ने रास्ता पक्का निर्माण के लिए पंचायत पंजावर,जिला प्रशासन व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया । उन्होंने कहा कि पंजावर में सड़क का कायाकल्प करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहा।ओर सरकार के आशीर्वाद से गांव में विकास को चार चांद लग रहे हैं। उल्लेखीय है कि ग्राम पंचायत पंजावर के अथक प्रयासों से पक्का रास्ता निर्माण के लिए निजी भूमि मालिकों को राजी किया गया ।

    भूमि मालिकों ने प्रधान की बात मान ली ।ओर प्रधान बदले में सड़क निर्माण के लिए बजट का प्रावधान करने का वायदा किया । जिसके चलते मालिकों ने करीब 2 कनाल भूमि सड़क निर्माण के लिए दान दे दी।ओर पंचायत प्रधान सड़क निर्माण के बजट के लिए मामले को जिला प्रशासन व डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के समक्ष उठाया । तदोपरांत सरकार की ओर से पक्का रास्ता निर्माण के लिए 10 लाख की राशि जारी कर दी । प्रधान ने औपचारिकताओं को पूरा कर वार्ड नंबर 5 में पूर्व पेंच बलराम व गुरबख्श के घर से लेकर  300 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया । ओर तय अवधि में पक्की  सड़क बन कर तैयार हो गई । जिसे लोकार्पित कर दिया गया ।

  • बरोटीवाला बाज़ार में मुक्का मार कर तोड़ा गाड़ी का शीशा

    बरोटीवाला बाज़ार में मुक्का मार कर तोड़ा गाड़ी का शीशा

    बरोटीवालासचिन बैंसल: बरोटीवाला में एक व्यक्ति ने मुक्का मार कर कार का शीशा तोड़ दिया है। कार  चालक आशीष खान ने बरोटीवाला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को मिली शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपनी निजी गाड़ी से अपने परिवार सहित बरोटीवाला बाजार में जा रहा था।

    तभी एक व्यक्ति आयाऔर उसने मुक्का मार कर गाड़ी का अगला शीशा तोड़ दिया और कहा इस गाड़ी को यहां से हटाओ नहीं मैं सारी गाड़ी को तोड़ दूंगा । उधर एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि उन्हें गाड़ी का शीशा तोड़ने की शिकायत मिली है जिसकी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

  • बीबीएन में मनाया विश्वकर्मा दिवस, उद्योगों में काम रहा बंद

    बीबीएन में मनाया विश्वकर्मा दिवस, उद्योगों में काम रहा बंद

    उद्योगों-कामगारों ने की मशीनों की पूजा, मिठाइयां बांटी

    सचिन बैंसलबद्दी:बीबीएन के उद्योगों में विश्व कर्मा दिवस मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह विश्वकर्मा की पूजा अर्चना की गई। बीबीएन ने सभी उद्योगों में उद्योगपतियों ने बुधवार को अपनी मशीनरी व औजारों की सफाई की और पूजा अर्चना की। इस दौरान कोई भी उद्योग नहीं चला। बद्दी के लाज मोटर्स में भी इस मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें साई के पंडित ने पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना में कंपनी के एमडी महेश कौशल, वंदना कौशल, कृष्ण कौशल, अंजलि कौशल, रमन कौशल, लाज टायर के एमडी डॉ हेमंत कौशल, अंश कौशल, अरिंदम कौशल सेवा भारती के प्रदेश प्रमुख राकेश कुमार, राज कमल ने पूर्णाहुति में भाग लिया। इससे पूर्व लाज मोटर्स व लाज टायर की सभी मशीनरी की अच्छी तरह से सफाई की।

    उधर, बद्दी-बरोटीवाला व नालागढ़ के विभिन्न उद्योगों में विश्व कर्मा भगवान की पूजा अर्चना की गई। उद्योगों के अलावा कुम्हार, लौहार, बड़ई ने बुधवार को अपने औजारों में की सफाई की और उनकी पूजा अर्चना की। आज के दिन किसी ने भी इन औजारों से काम नहीं किया। बद्दी के सचिन बैंसल ने बताया कि उन्होंने अपने सभी औजारों की सफाई की और उसके बाद आज के दिन इससे को कोई काम नहीं किया गया। वीरवार को अब इनका प्रयोग किया जाएगा।