Blog

  • Punjab News: दफ्तर में गोली चलने के मामले में DCP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: दफ्तर में गोली चलने के मामले में DCP का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के डीसीपी कार्यालय की असलहा ब्रांच में फायरिंग में व्यक्ति घायल हुआ था। वहीं इस मामले को लेकर डीसीपी विजय आलम का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी ने बताया कि आज सुबह करीब 11 बजे एक व्यक्ति अपने लाइसेंसी हथियार की जांच करवाने के लिए असला ब्रांच पहुंचा था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एएसआई नारायण दास हथियार की जांच कर रहे थे।

    जांच के समय अचानक पिस्टल से गोली चली और उसकी बाई टांग में लग गई। डीसीपी ने बताया कि व्यक्ति से गलती से गोली असले में रह गई थी। जैसे ही उसने पिस्तौल नारायण दास को पकड़ाई उसी दौरान गोली चल गई।

    इस घटना मे घायल एएसआई को अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। डीसीपी ने बताया कि इसमें किसी की कोई गलती नहीं थी। यह एक एक्सीडेंटल गोली चलने की घटना थी।

     

     

  • युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, 12 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

    युवाओं के लिए विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर, 12 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीकरण

    ऊना सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश के 10वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात की किंग्सटन होल्डिंग कंपनी में जनरल हेल्पर/ फैक्ट्री हेल्पर के विभिन्न पद भरे जाएंगे। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 12 जून, 2026 तक ऑनलाइन लिंक के माध्यम https://docs.google.com/forms/d/e/1FAlpQLSe1nRuIn1TsnfJfW1aNJNhbYTotKHUVu2xdmglnODMhyQcTLA/viewform  अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति दुबई में की जाएगी। साथ ही, लगभग 1,375 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें ओवरटाइम भी शामिल है। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा आवास सुविधा, चिकित्सा सुविधा तथा प्रत्येक दो वर्ष में हवाई टिकट प्रदान की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वैध पासपोर्ट अनिवार्य है। इसके अलावा चयनित उम्मीदवारों का 30 हज़ार रूपये सेवा शुल्क सहित 18 प्रतिशत जीएसटी तथा 1,500 रूपये चिकित्सा शुल्क (भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार) लगेगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
     
  • TMC के 20 सांसदों ने दिखाए बगावती तेवर, स्पीकर ओम बिरला को भेजा पत्र

    TMC के 20 सांसदों ने दिखाए बगावती तेवर, स्पीकर ओम बिरला को भेजा पत्र

    नई दिल्लीः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) को लगातार झटके लग रहे हैं। इससे पहले कई विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाई थी और अब पार्टी के सांसदों में भी असंतोष खुलकर सामने आने लगा है।

    सूत्रों के अनुसार, लोकसभा के 20 से ज्यादा सांसदों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र भेजा है। बताया जा रहा है कि ये सांसद पार्टी से अलग होकर नया राजनीतिक गुट बनाने पर भी विचार कर रहे हैं। इस घटनाक्रम ने TMC नेतृत्व की चिंता बढ़ा दी है।

    लोकसभा अध्यक्ष को भेजा गया पत्र
    सूत्रों के मुताबिक, बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट की है। माना जा रहा है कि इन सांसदों के पास अलग गुट बनाने के लिए आवश्यक संख्या भी मौजूद है।

    राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले दिनों में लोकसभा में TMC का एक अलग ब्लॉक देखने को मिल सकता है। हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं लिया गया है।

    NDA के समर्थन की चर्चा
    TMC सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया है कि उनके सहित करीब 20 सांसदों ने भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का समर्थन करने का फैसला किया है।

    उन्होंने कहा कि इन सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर NDA के साथ जाने की इच्छा जताई है। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों को देखते हुए उन्हें लगता है कि आगे की राजनीतिक दिशा NDA के साथ ही तय की जानी चाहिए।

    दिल्ली में हुई सांसदों की अलग बैठक
    इस समय TMC प्रमुख ममता बनर्जी दिल्ली में मौजूद हैं। वह इंडिया गठबंधन (INDIA Bloc) की बैठक में हिस्सा लेने पहुंची हैं। इसी बीच पार्टी के कुछ नाराज सांसदों ने दिल्ली में एक अलग बैठक की।

    सूत्रों के अनुसार इस अनौपचारिक बैठक में करीब 20 सांसद शामिल हुए। बैठक में पार्टी की वर्तमान स्थिति और आगे की राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि बाद में इन सांसदों ने अपने अगले कदम को लेकर भी विचार-विमर्श किया।

     

     

  • नगर निगम ऊना की मतदाता सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध, 18 जून तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित

    नगर निगम ऊना की मतदाता सूची निरीक्षण के लिए उपलब्ध, 18 जून तक दावे एवं आपत्तियां आमंत्रित

    ऊना सुशील पंडित : नगर निगम ऊना के निर्वाचन की तैयारियों के तहत मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नाo) ऊना अभिषेक मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम, 2012 के तहत तैयार की गई मतदाता नामावली 8 जून 2026 से आमजन के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
    उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अवलोकन उपमंडलाधिकारी (नाo) ऊना, नगर निगम कार्यालय ऊना तथा तहसीलदार ऊना के कार्यालय में किया जा सकता है। मतदाता नामावली में नाम शामिल करने के लिए 1 अप्रैल 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है।

    उन्होंने बताया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हुआ है अथवा किसी प्रविष्टि में संशोधन, सुधार या किसी नाम के संबंध में आपत्ति दर्ज करवानी है, तो संबंधित व्यक्ति निर्धारित प्रपत्रों के माध्यम से 18 जून 2026 तक अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। इसके लिए आवेदन पुनरीक्षण अधिकारी, सहायक अभियंता नगर निगम ऊना अथवा नायब तहसीलदार, कार्यालय उपायुक्त ऊना में जमा करवाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि दावों और आपत्तियों के निपटारे के लिए   नगर निगम ऊना के सहायक अभियंता अंकुश राणा और डीसी कार्यालय ऊना से नायब तहसीलदार सतीश पूरी को पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने सभी नगर निगमवासियों से आग्रह किया कि वे मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि या संशोधन की आवश्यकता हो तो निर्धारित समयावधि के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, निष्पक्ष और त्रुटिरहित बनाया जा सके। मित्तल ने बताया कि दावों एवं आपत्तियों पर निर्णय के उपरांत, यदि कोई व्यक्ति पुनरीक्षण अधिकारी के निर्णय से असंतुष्ट है तो वह 23 जून से 30 जून 2026 के बीच अपीलीय प्राधिकारी, निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (नाo) ऊना के समक्ष अपील दायर कर सकता है। अपीलों का निपटारा 3 जुलाई तक किया जाएगा। इसके अलावा सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जुलाई को अथवा उससे पूर्व कर दिया जाएगा।

     

  • बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची भगदड़, एक की मौत, 3 घायल, देखें CCTV

    बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची भगदड़, एक की मौत, 3 घायल, देखें CCTV

    मुंबईः दादर पश्चिम इलाके में सोमवार दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दरअसल, वीर कोतवाल गार्डन और प्लाजा सिनेमा के पास तेज गति से आ रही BEST बस (रूट नंबर 463/31) ने 3 दोपहिया वाहनों और 2 कारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बिना रुके बस भगाते हुए ले गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हैं, एक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें सबकुछ साफ नजर आ रहा है।
    हादसे में कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए तुरंत सायन हॉस्पिटल भेजा गया। सायन हॉस्पिटल के एएमओ डॉ. रणधीर के अनुसार, अस्पताल लाए गए 4 लोगों में 1 अज्ञात युवक (उम्र करीब 22 से 25 वर्ष) का है, अस्पताल पहुंचने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहयान के प्रयास किया जा रहे हैं, ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके। इसके अलावा ऋषभ गुप्ता (उम्र 25 से 30 वर्ष) के सिर पर गंभीर चोट आई है। ऋषभ की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। सतीश वाघमारे (48) बेस्ट विभाग में इंस्पेक्टर हैं। हादसे में उनके सीने और कमर में चोट आई है। उनका इलाज चल रहा है। महेश दोईफोड़े (50) के बाएं कंधे पर चोट आई है और शरीर के अंदरूनी हिस्से में भी गंभीर चोट लगी है। उनका भी इलाज किया जा रहा है। वीर कोतवाल गार्डन और प्लाजा सिनेमा के पास सड़क पर कुछ गाड़ियां व बाइक सवार रुके हैं। इसी बीच पीछे से आई तेज रफ्तार BEST बस दो चार पहिया और तीन दो पहिया वाहनों को रौंदते हुए चली गई।      
  • जिला परिषद ऊना के 17 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद की शपथ

    जिला परिषद ऊना के 17 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली पद की शपथ

    ऊना सुशील पंडित : जिला परिषद ऊना के नवनिर्वाचित 17 सदस्यों ने सोमवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित एक गरिमामय समारोह में पद की शपथ ली। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जतिन लाल ने सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस दौरान ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं तथा जिला परिषद ग्रामीण विकास और जनकल्याण की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण संस्था है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी सदस्य जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण भाव से निर्वहन करेंगे तथा जिला के समग्र विकास में सक्रिय योगदान देंगे।

    शपथ ग्रहण करने वाले सदस्यों में जिला परिषद वार्ड मुबारिकपुर से पवनजीत सिंह, कुठेड़ा खैरला से अरुण लता, ठठल से सरबन सिंह, सोहारी से योगराज, लठियाणी से अनीता देवी, धनेत से चंचल वाला, टक्का से सुमित कुमार शर्मा, चताड़ा से अनु ठाकुर, देहलां अप्पर से अविनाश कुमार, रायपुर सहोड़ा से बिंदु शर्मा, बाथू से ज्योति वाला, दुलैहड़ से सुलिंदरपाल कौर, हरोली से केवल सिंह, पंजावर से इंदु वाला, अम्बोटा से पवन कुमार, चलेट से आरती देवी तथा भंजाल लोअर से गुरमुख सिंह शामिल रहे। समारोह में जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी, नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों के परिजन तथा गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

     

  • महिला आयोग के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन, दी चेतावनी, बयान पर कायम रेनू भाटिया, देखें वीडियो

    महिला आयोग के खिलाफ नर्सों का प्रदर्शन, दी चेतावनी, बयान पर कायम रेनू भाटिया, देखें वीडियो

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया द्वारा लगाए गए आरोपों के विरोध में सोमवार को कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ ने 2 घंटे का पेन डाउन प्रदर्शन किया। दरअसल, एक दिन पहले हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया के “बेटी को 15 मिनट के लिए अकेला छोड़ देते” वाले बयान पर नर्सों में नाराजगी फैल गई। इस दौरान कर्मियों ने सुबह 9 बजे से 11 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया और जिलेभर के नर्सिंग अधिकारियों और कर्मचारियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। हालांकि कर्मचारियों ने यह सुनिश्चित किया कि इमरजेंसी सेवाएं और गंभीर मरीजों का उपचार प्रभावित न हो।

    प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग कर्मचारियों ने महिला आयोग अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर अस्पताल प्रशासन के माध्यम से सरकार तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की। कर्मचारियों ने अस्पताल के सीएमओ को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। सोमवार को नर्सों ने वर्क सस्पेंड करते हुए चेयरपर्सन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी टिप्पणियों से पूरे नर्सिंग कैडर के सम्मान को ठेस पहुंची है।

    यदि रेणु भाटिया सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती हैं, तो यह आंदोलन पूरे हरियाणा में फैलाया जाएगा। पेन डाउन प्रदर्शन के दौरान नर्सिंग स्टाफ की प्रतिनिधि अनीता कश्यप ने कहा कि, “महिला आयोग अध्यक्ष द्वारा नर्सिंग कर्मचारियों पर लगाए गए आरोपों से पूरे नर्सिंग समुदाय की छवि को नुकसान पहुंचा है। बिना तथ्यों और जांच के किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है। नर्सिंग कर्मचारी हमेशा मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाना दुर्भाग्यपूर्ण है।”

    वहीं, कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल के सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि, “महिला आयोग की अध्यक्ष अस्पताल के औचक निरीक्षण पर आई थीं। उस दौरान नर्सिंग स्टाफ के साथ हुई कुछ बातचीत को लेकर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई। आज उन्होंने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा है। बैठक के बाद कर्मचारी वापस अपने कार्य पर लौट रहे हैं।” वहीं, फरीदाबाद में मीडिया ने जब चेयरपर्सन रेणु भाटिया इस विवाद पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा कि गलती नर्सिंग ऑफिसर्स की है। मैं इस तरह की बातों के लिए माफी नहीं मांगती हूं, मैं अपने-आप बात करूंगी।

  • मुख्यमंत्री ने संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ने संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का किया उद्घाटन

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के संजौली में बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम का उद्घाटन किया। 3.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस स्टेडियम में खेल प्रतियोगिताओं के लिए खुला मैदान, ओपन हॉल, रसोईघर एवं हॉल तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला के तहत आयोजित हिमाचल प्रदेश की पहली ‘चिट्टा जागरूकता वॉलीबॉल प्रतियोगिता’ का भी शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतियोगिता की ट्रॉफी का अनावरण किया तथा विजेता टीम को एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि देने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने राज्यभर से आई 13 टीमों द्वारा प्रस्तुत मार्चपास्ट की सलामी ली और सभी प्रतिभागियों को नशा निवारण की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने संजौली मैदान के विकास एवं सुधार के लिए एक करोड़ रुपये, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने तथा संजौली होली मेले को जिला स्तरीय मेले का दर्जा देने की घोषणा की।

    सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए प्रयासरत है और इस संबंध में संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि बढ़ा दी है तथा शीघ्र ही राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए नई नीति भी लागू की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला के निकट घटासनी में 10 करोड़ रुपये की लागत से एक स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है।

    अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने भी छात्र जीवन में खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और वह खिलाड़ियों की समस्याओं और चुनौतियों को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी बढ़ाई गई है। राज्य के भीतर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रतिदिन 400 रुपये तथा राज्य से बाहर प्रतियोगिताओं में भाग लेने वालों को प्रतिदिन 500 रुपये डाइट मनी दी जा रही है। इसके अलावा 200 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए हवाई यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

    विधायक हरीश जनारथा ने कहा कि संजौली मैदान क्षेत्र के सबसे पुराने मैदानों में से एक है और एक बेहतर खेल मैदान विकसित करने की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें नशे से दूर रखना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि शिमला में अन्य खेल मैदानों का भी विकास किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों को शुभकामनाएं दीं।

    इस अवसर पर नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

     

  • सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है। पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा दक्षिण हरियाणा के साथ किए गए भेदभाव को वर्तमान सरकार ने समाप्त किया है। राज्य सरकार ने विकास कार्यों में क्षेत्रीय असमानता को दूर करते हुए ‘हरियाणा एक-हरियाणवी एक’ की भावना को व्यावहारिक रूप से लागू किया है। मुख्यमंत्री सोमवार को नारनौल में भाजपा के जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने पार्टी का झंडा फहराया तथा हवन यज्ञ में आहुति दी। समारोह की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने की। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने च्यवन ऋषि की तपोभूमि को नमन करते हुए कहा कि यह वही भूमि है जिसने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए समय-समय पर अपने वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान दिया है। महेंद्रगढ़ के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नारनौल और महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। क्षेत्र में लॉजिस्टिक हब सहित अनेक विकास परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसके साथ ही लंबे समय से बनी हुई जल समस्या के समाधान के लिए नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पार्टी कार्यकर्ताओं के संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि नये संगठनात्मक केंद्र का उद्घाटन उनके लिए गर्व और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने महेंद्रगढ़ जिले के सभी कार्यकर्ताओं को नए जिला कार्यालय की स्थापना पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक दलों के लिए कार्यालय केवल ईंट, पत्थर, सीमेंट और गारे से निर्मित भवन नहीं होते, बल्कि संगठन की आत्मा और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के केंद्र होते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यालय एक पवित्र संगठन मंदिर है, जहां से राष्ट्रसेवा का संकल्प लिया जाता है तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याण की योजनाएं पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है। उन्होंने कहा कि जिन दलों में परिवारवाद और वंशवाद की राजनीति हावी होती है, वहां संगठन कुछ लोगों तक सीमित रह जाता है, जबकि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम, समर्पण और प्रतिभा के बल पर नेतृत्व की सर्वोच्च जिम्मेदारियां निभाने तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि यही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी विशेषता है। वर्ष 1980 में एक सशक्त, समृद्ध और शक्तिशाली भारत के निर्माण के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी। भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी से लेकर वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन तक संगठन ने निरंतर विस्तार प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर आज भाजपा 14 करोड़ से अधिक सदस्यों के साथ विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।

    1984 की दो सीटों से लेकर आज तक का सफर कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम : मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1984 में केवल दो सीटों के साथ अपनी यात्रा शुरू करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने आज देशभर में अभूतपूर्व जनसमर्थन प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह उपलब्धि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जनता के विश्वास का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला कार्यालय आम जनता की आशाओं और अपेक्षाओं का केंद्र होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब, किसान, युवा अथवा जरूरतमंद व्यक्ति जब कार्यालय में आए तो उसे यह विश्वास होना चाहिए कि उसकी बात सुनी जाएगी और उसकी समस्या के समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए जाएंगे। यही संगठन की कार्य संस्कृति और पहचान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ हरियाणा को देश का अग्रणी एवं सर्वाधिक विकसित राज्य बनाने के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में हरियाणा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    प्रदेशाध्यक्ष और स्वास्थ्य मंत्री ने भी किया संबोधित

    उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए हरियाणा भाजपा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह कार्यालय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में अंत्योदय की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक हरियाणवी तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का कार्य करेगा। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा में राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करती है। अहीरवाल की इस धरा ने हमेशा इंकलाब की आवाज को बुलंद करने का कार्य किया है। इसे लैंड ऑफ सोल्जर कहा जाता है। यह शहीदों की धरती है। उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, प्रदेश के महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, विधायक ओम प्रकाश यादव, बावल के विधायक अनिल यादव, विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारी लाल, पूर्व मंत्री अभय सिंह यादव, पूर्व विधायक सीताराम, राव बहादुर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।        
  • Punjab News: तेल चोरी मामले में पकड़ने गई पुलिस पर हुआ हमला, एक कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: तेल चोरी मामले में पकड़ने गई पुलिस पर हुआ हमला, एक कर्मी घायल, देखें वीडियो

    फाजिल्काः जिले के अरणीवाला क्षेत्र में पुलिस पर हमला होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस चोरों को पकड़ने गई थी। जहां पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    थाना अरणीवाला के एसएचओ इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में लगातार ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी की घटनाएं हो रही हैं और कुछ संदिग्ध लोग फिर से वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर 112 इमरजेंसी सेवा पर तैनात पुलिसकर्मी इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक कार को रोकने का प्रयास किया। जब पुलिसकर्मी कार सवार लोगों को बाहर निकालने लगे तो आरोपियों ने वाहन भगा दिया।

    आरोप है कि कार चालक ने पुलिसकर्मी राकेश कुमार को काफी दूर तक घसीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट भी की तथा मौके से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के एसएमओ डॉ. एरिक ने बताया कि घायल के सिर पर चोट लगी थी, जिसका प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। घटना की सूचना संबंधित पुलिस थाने को भेज दी गई है। पुलिस अधिकारी परमजीत कुमार ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 307 सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।