Blog

  • कांग्रेसी ठेकेदार का टैंडर रद्द करने पर भड़के सदर विधायक सतपाल रायजादा

    कांग्रेसी ठेकेदार का टैंडर रद्द करने पर भड़के सदर विधायक सतपाल रायजादा

    ऊना/सुशील पंडित: विधानसभा क्षेत्र ऊना कांग्रेस सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने एक्सईएन जलशक्ति विभाग के दफ्तर में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। दरअसल एक्सईएन कार्यालय द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ता ठेकेदार का टैंडर रद्द करने पर सतपाल रायजादा भड़क उठे और एक्सईएन नरेश धीमान के कार्यालय पहुंचकर एक्सईएन को कांग्रेसी ठेकेदारों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। 

    सतपाल सिंह रायजादा ने विभाग पर टैंडर हुए बिना ही कई काम शुरू करवाने के भी आरोप जड़े और इस मामले को हाईकोर्ट और विधानसभा तक ले जाने का भी दावा किया परन्तु माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब कांग्रेस के ही एक वरिष्ठ नेता और ठेकेदार ओपी धीमान ने रायजादा के अधिकारियों के साथ ग़लत व्यवहार पर सवाल उठाए और अपने रवैये में सुधारने की नसीहत दे डाली और अधिकारियों से धीमी आवाज में बात करने को कह दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मलाहत में बनने वाले एक टैंक का टैंडर रद्द होने व उन के विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पानी की समस्या को लेकर विधायक सतपाल सिंह रायजादा जल शक्ति कार्यालय  पहुंचे और एक्सियन नरेश धीमान से टेंडर रद्द करने का कारण पूछा। इसके साथ ही बार-बार शिकायत करने के बावजूद क्षेत्र में पानी न आने के संबंध में बातचीत की करीब 45 मिनट हुए हंगामे के दौरान जमकर बहस हुई। विधायक ने एक्सईएन पर कांग्रेस की अनदेखी कर भाजपा समर्थित ठेकेदारों को काम देने का आरोप लगाया। साथ ही पूरे मामले को कोर्ट और विधानसभा में ले जाने की बात कही।  

    विधायक ने कहा कि पिछले काफी समय से अधिकारी सत्ता के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। टैंडर होने से पहले ही काम शुरू हो जाता है। विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि जब से भाजपा सरकार आई, तब से बिना टैंडरिंग के ही चेहतों को काम दिया जा रहा है। अब तो अधिकारियों के ऊपर दबाव डालकर टैंडर को रद्द कर चेहतों को काम दिलवाने की नई प्रथा शुरू कर दी गई है।इसी बीच मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव वरूण पुरी व वरिष्ठ नेता में भी जमकर बहस हुई। 

    वहीं एक्सईएन नरेश धीमान ने बताया की भेदभाव के आरोप गलत हैं हम पारदर्शिता के साथ कार्य करवाते हैं और यहां विधायक जी ने कुछ गांवों में पानी की समस्या के बारे में बताया है वहां पर जो भी समस्या होगी उसे ठीक करवा दिया जाएगा।

  • ऊना में महाराणा प्रताप की मूर्ति का किया अवलोकन

    ऊना में महाराणा प्रताप की मूर्ति का किया अवलोकन

    धूमधाम से मनाई गई महाराणा प्रताप जयंती 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के होटल आर एंड आर गांव बहड़ाला में आज श्री राजपूत कर्णी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह राणा ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया और साथ मे यहां आयोजित किये जा रहे महीना प्रताप जयंती समारोह में सम्बोधन देते हुए कहा कि, जिस प्रकार आज जिला ऊना मे महाराणा प्रताप जी की मूर्ति स्थापित की गई है उसी प्रकार आने वाले समय मे पूरे देश के हर जिला मुख्यालय पर महाराणा प्रताप की मूर्ति या फिर जिला मे कम से कम एक चौराहे का नाम उस वीर सपूत के नाम से रखा जाएगा,,जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर हमे जीवित रखा।

    वहीं राजपूत कर्णी सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनय राणा ने कहा कि आज इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से यहां पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाने के लिए पहुंच है उनका हम पुणे पहुंचने पर आभार प्रकट करते है।

  • इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट….

    इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जारी हुआ अलर्ट….

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों का तापमान बढ़ा हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की है कि अगले कुछ दिनों तक भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश जारी रहेगी। इसके साथ ही देश के अन्य हिस्सों में गरमी अपने चरम पर रहेगी। मौसम विभाग के अनुसर उत्तर-पश्चिम, मध्य और इससे सटे पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में गर्मी पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर लू की स्थिति की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।

    रविवार को दिल्ली और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की स्थिति रही है। मध्य प्रदेश के नौगांव में पारा 47 डिग्री सेल्सियस को छू गया, जबकि मध्य और उत्तर पश्चिम भारत के कम से कम सोलह शहरों और शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर पश्चिमी दिल्ली में मुंगेशपुर वेधशाला में 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आइएमडी ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

    वहीं, दूसरी ओर मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के लिए कई राज्यों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी द्वारा अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर बसदेहड़ा में मनाया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम

    विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर बसदेहड़ा में मनाया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित: विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसदेहड़ा में किया गया। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू बहल ने कहा कि पर्यावरण दिवस का इस वर्ष 2022 की थीम “केवल एक पृथ्वी” है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलजुल कर अपने चारों ओर पेड़-पौधे लगाकर अपने आसपास के वातावरण को हरा-भरा रखें और इसके संरक्षण के लिए संकल्प लें, जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ और धरती हरी-भरी रहे।

    विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्कूल के बच्चों में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंदर पाल सिंह, राजकीय वरिष्ठ पाठशाला बसदेहड़ा के प्रधानाचार्य राजिंदर सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, बीसीसी समन्वयक कंचन माला सहित समस्त स्कूल स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।

  • वाराणसी सीरियल ब्लास्ट केस में आया फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा….

    वाराणसी सीरियल ब्लास्ट केस में आया फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा….

    नई दिल्ली। वाराणसी में साल 2006 में हुए सीरियल ब्लास्ट में सोमवार को गाजियाबाद की सेशन कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. धमाकों के दोषी आतंकी वलीउल्लाह को एक मामले में फांसी की सजा सुनाई है. वहीं दूसरे मामले में उम्र कैद की सजा मिली है. सीरियल ब्लास्ट के मामले में कोर्ट ने 4 जून को आतंकी को दोषी करार दिया था जिसकी सजा का ऐलान होना बाकी था.

    16 साल पहले हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 18 लोगों की जान गई थी. यह धमाके 7 मार्च, 2006 को वाराणसी के संकट मोचन मंदिर और छावनी रेलवे स्टेशन पर किए गए थे. धमाकों में 100 से ज्यादा लोग घायल भी हुए थे. जिला प्रशासन के वकील राजेश शर्मा ने आतंकी को दोषी करार दिए जाने पर कहा कि वलीउल्लाह को IPC की कई धाराओं के तहत दोषी करार दिया गया है

    धमाकों का केस लड़ने से वाराणसी के वकीलों ने इनकार कर दिया था. इसके बाद इलाहाबाद हाई कोट के आदेश पर मामले को गाजियाबाद सेशल कोर्ट में ट्रांसफर करना पड़ा था. जिला जज की कोर्ट में तब से इस केस की सुनवाई चल रही थी और शनिवार को आतंकी वलीउल्लाह को वाराणसी धमाकों का दोषी ठहराया गया था. 

    वलीउल्लाह खान के कई आतंकी संगठनों से संबंध हैं और उसके खिलाफ 6 मुकदमे दर्ज हैं. आतंकी को वाराणसी सीरियल ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना गया है. वलीउल्लाह खान प्रयागराज के फूलपुर का रहने वाला है. पुलिस ने धमाकों की जांच के दौरान आतंकी को 2006 में लखनऊ से गिरफ्तार किया था और पूछताछ में उसने ब्लास्ट के पीछे ISI मॉड्यूल का खुलासा किया था. 

  • एडीसी ने किया 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

    एडीसी ने किया 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, ऊना में आज 5वीं जिलास्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिरिक्त उपायुक्त, ऊना डॉ अमित कुमार शर्मा ने किया। 6 जून से 10 जून तक आयोजित होने वाली इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में 19 टीमें भाग ले रही हैं। इस दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बास्केटबाल, बैडमिंटन और एथलैटिक्स सहित सांस्कृतिक स्पर्धाएं होंगी।

    इस अवसर पर एडीसी डॉ अमित कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद गतिविधियों विद्यार्थियों के चहूंमुखी विकास में सहायक सिद्ध होती हैं। खेल गतिविधियां मनुष्य को शारीरिक रुप से मजबूत करने के अलावा मानसिक तौर पर भी अधिक विकसित करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन मनुष्य के जीवन की नींव कहलाता है। इस अवधि में बच्चों में जिन गुणों व योग्यताओं का विकास होता है, उनका लाभ उसे जीवनभर मिलता है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना ने पद्मश्री चरणजीत सिंह, दीपक ठाकुर व निषाद कुमार जैसे अनेकों खिलाड़ी दिए हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रौशन किया है और देश के लिए मेडल जीते। उन्होंने युवाओं से इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर सफल जीवन की ओर बढ़ने का आहवान भी किया।

    इस अवसर पर स्थानीय आईटीआई के प्रधानाचार्य रविन्द्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य यश पाल सिंह रायजादा सहित जिला के विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित रहे।

  • सतपाल सत्ती ने रायपुर सहोड़ां में किए लगभग 25 लाख के उद्घाटन व शिलान्यास

    सतपाल सत्ती ने रायपुर सहोड़ां में किए लगभग 25 लाख के उद्घाटन व शिलान्यास

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गत देर सायं ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ां में 14.50 लाख से निर्मित राजीव भवन और वार्ड नंबर 7 में 5.1 लाख रुपये से निर्मित महिलामंडल भवन का लाकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख से निर्मित होने वाली किचन शैड का भूमिपूजन भी किया।

    इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि वर्तमान सरकार हर गांव का एक समान विकास कर रही है। लोगों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने में निरंतर प्रयासरत है। गरीब व असहाय लोगों को धन के अभाव में उपचार न करवा पाने की चिंता से मुक्त करने की दिशा में हिमकेयर और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का प्रदेश के लाखों लोगों को लाभ मिल रहा है। सामाजिक सुरक्षा पैन्शन के दायरे में अधिक से अधिक लोगों को लाने के उद्देश्य से बिना आय सीमा के निर्धारित आयु को घटाकर 60 वर्ष किया गया है। उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र को पांच बडे़ खेल स्टेडियमों की सौगात मिली है जिनमें एक स्टेडियम जनता को समर्पित किया जा चुका है जबकि शेष 4 स्टेडियमों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। आम लोगों को सामाजिक समारोहों के आयोजन के लिए सुविधा प्रदान करने के लिए विधानसभा क्षेत्र में 4 मैरिज पैलेस बनाए गए हैं। 

    उन्होंने बताया कि रायपुर के 130 लाभार्थियों को बुढ़ापा व विधवा पैन्शन प्रदान की जा रही है। इसके अलावा 60 प्लस आयु वर्ग के 170 पात्र लोगों के पैन्शन के फार्म भरकर स्वीकृति हेतु भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में 8 लोगों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 9 में 48 लाख से सिंचाई योजना का निर्माण किया गया है साथ ही 65.77 लाख से एक अन्य रिग का निर्माण किया जा रहा है जिसे शीघ्र पूरा करके जनता को समर्पित किया जाएगा। इस रिग के लिए 30 लाख से टैंक व पाईप बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 8 में पंचायत घर से हरिजन बस्ती से होते हुए रेलेवे लाईन तक 21 लाख से गली का निर्माण किया गया है और 12.60 लाख से हाई स्कूल कर चारदीवारी बनाई गई है। उन्होंने बताया कि 24.81 लाख से डिस्पैन्सरी बनाई गई है। 

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, मंडलाध्यक्ष हरपाल िंसंह गिल, कांगड़ा बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर, नगर परिषद मैहतपुर की अध्यक्षा अंजु बाला व उपाध्यक्ष अजय सोनी, रायपुर के प्रधान रोहित सहोड़ वउपप्रधान जीत सिंह, मंडल महामंत्री राहुल शर्मा, शहरी इकाई प्रधान हरीश पराशर, पूर्व मंडल महामंत्री अंबिका दत्त, कैप्टन मदन लाल, सतीश, अमृत लाल, मदन हीर, राम प्रकाश, जिला उपाध्यक्ष पहुलाल भारद्वाज सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • बांस का टूथब्रश, लैंपशेड, फूलदान व अन्य सजावटी सामग्री बनी ऊना की पंसद

    बांस का टूथब्रश, लैंपशेड, फूलदान व अन्य सजावटी सामग्री बनी ऊना की पंसद

    ऊना एमसी पार्क में लगी सोमभद्रा उत्पादों की प्रदर्शनी पर जमकर हो रही खरीददारी, 9 जून तक चलेगा मेला

    ऊना/सुशील पंडित: तीन जून से ऊना के एमसी पार्क में शुरू हुई सोमभद्रा उत्पादों की प्रदर्शनी में बांस के बने उत्पाद लोगों को खूब लुभा रहे हैं। यहां पर बांस से बने 18 अलग-अलग उत्पाद रखे गए हैं, जिनमें बांस का टूथब्रश, लैंपशेड, फूलदान, लैंपशेड, वूफर सहित अन्य सामग्री बिक्री के लिए रखी गई है। लोगों में विशेष रूप से बांस के टूथब्रश की अत्याधिक मांग है। बंगाणा के जागृति स्वयं सहायता समूह ने बांस के उत्पाद तैयार कर बिक्री के लिए मेले में रखे हैं। 

    जागृति स्वयं सहायता समूह से जुड़े अजय कहते हैं “हमारे स्वयं सहायता समूह के साथ काफी महिलाएं जुड़ी हैं, जो बांस के विभिन्न उत्पाद बनाने का कार्य करती हैं। ग्रामीण विकास विभाग ने हमें उत्पाद बनाने की ट्रेनिंग दी गई है और समूह के सभी सदस्य सारा काम स्वयं करते हैं। ऊना में लगी प्रदर्शनी में लोग बांस के उत्पादों में अच्छी दिलचस्पी दिखा रहे हैं और हमारे उत्पादों की खूब बिक्री हो रही है।”

    ऊना एमसी पार्क में लगा सोमभद्रा उत्पादों का मेला 9 जून तक चलेगा, जिसमें शुरूआती तीन दिनों में लगभग 35 हजार रुपए के सामान की बिक्री हुई है। प्रदर्शनी के संबंध में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाता है, ताकि ग्रुप से जुड़कर इसके सदस्य लाभ कमा सकें। जिला प्रशासन एनआरएलएम से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को उपयुक्त मंच प्रदान करने के लिए प्रदर्शनियों का आयोजन निरंतर करता है तथा आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे, ताकि स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न आए। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के समूहों के उत्पादों में एकरूपता लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इन्हें सोमभद्रा नाम दिया गया है, ताकि बाजार में इनकी अलग पहचान हो। जिला प्रशासन के इस प्रयास के अच्छे परिणाम आए हैं और समूहों की आय में बढ़ौतरी हो रही है। 

    वहीं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयास कर रही है। आगामी एक वर्ष के लिए ग्रामीण विकास विभाग के तहत बने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत कवर किया जा रहा है, जिसका प्रीमियम प्रदेश सरकार अदा कर रही है। वहीं प्रदेश सरकार ने प्रत्येक स्वयं सहायता समूहों को 25 हजार रुपए की एक मुश्त राशि रिवॉल्विंग फंड में देने का फैसला किया है, जिससे प्रदेश के स्वयं सहायता समूहों को 25 करोड़ मिलेंगे।

  • सावधानः हार्न बजाने पर कटेगा 12 हजार तक का चालान!

    सावधानः हार्न बजाने पर कटेगा 12 हजार तक का चालान!

    नई दिल्ली। सड़क हादसों पर रोक लगाने ट्रैफिक नियम बनाए गए हैं, वहीं कुछ ऐसे नियम भी हैं, जिसको अगर किसी ने नजर अंदाज किया तो कम से कम 10 हजार रुपये से अधिक के चालान कटने की गुंजाईश हो जाती है। सड़क सुरक्षा बढ़ाने और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए कड़े ट्रैफ़िक नियम बनाए गए है। इन नियमों के उल्लंघन पर भारी दंड इस लिए लगाए जाते हैं ताकि चालक सड़क पर गलती करने से बचें।

    संसोधित यातायात नियम के अनुसार अगर कोई ड्राइवर सड़क पर प्रेशर हार्न का उपयोग करते पाया जाता है तो उसको 10 हजार रुपये का चालान भरना पड़ेगा, वहीं अगर नो हार्न जोन पर कोई व्यक्ति हार्न बजाते पकड़ा जाता है तो उसे 2 हजार रुपये का चालान भरना पड़ेगा।

    डेंजरस ड्राइविंग भारत में वाहन चालकों द्वारा की जाने वाली सबसे आम ट्रैफिक गलतियों में से एक है। डेंजरस ड्राइविंग की समस्या पर अंकुश लगाने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए इसके विरुद्ध सख़्त नियम बनाए गए हैं। जिनका उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस वाहन मालिकों पर भारी जुर्माना लगाती है।

    डेंजरस ड्राइविंग पर छह महीने से एक साल तक की कैद या 1,000-5,000 रुपये का जुर्माना है। इतना भारी जुर्माना लोगों को डेंजरस ड्राइविंग करने से पहले दो बार सोचने पर मजबूर कर देता है।

    ओवर स्पीडिंग भारतीय सड़कों पर दुर्घटना के प्रमुख कारणों में से एक है। इसके विरुद्ध भी कठोर यातायात नियम बनाए गए हैं जिनका उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ता है। इनका पालन करवाने के लिए सड़कों पर कई गति परीक्षण कैमरों को लगाया गया है, जिससे तेज गति से जिससे तेज गति से चलने वाले वाहनों की पहचान की जा सके। एक हल्के मोटर वाहन चालक को तेज गति से पकड़े जाने पर 1,000 – 2,000 तक के जुर्माने का भुगतान करना पड़ता है। मध्यम यात्री या मालवाहक वाहनों के चालकों के लिए यह जुर्माना 2,000 – 40,000 रुपये है।

  • मकान मालिक की शर्मनाक करतूत, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

    मकान मालिक की शर्मनाक करतूत, शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण

    नई दिल्ली। राजधानी  पटना में शादी का झांसा देकर मकान मालिक द्वारा किराए पर रह रही एक महिला का यौनशोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में एसएसपी के आदेश पर आरोपित मकान मालिक सुधेंदु रंजन के खिलाफ बुद्धा कॉलोनी थाने में रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपों की जांच करते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

    बुद्धा कॉलोनी थाना प्रभारी निहार भूषण ने मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पीड़िता का मेडिकल व कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराने के बाद आरोपित के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    पीड़िता का कहना है कि वह अपने पांच साल के बेटे के किदवईपुरी इलाके में एक किराए के मकान में रहती है। आरोप है कि मकान मालिक सुधेंदु रंजन ने अपनी पत्नी से तलाक होने की बात कहकर महिला से शादी की बात कही। इसके बाद से ही वह महिला का यौनशोषण करने लगा। इस बीच वह गर्भवती हो गई। आरोपित मुंह बंद करने के लिए एक फ्लैट देने का भी झांसा देता रहा। बाद में मकान खाली कराने के लिए मकान मालिक ने अपने दोस्तों के साथ कई बार मारपीट की। 29 मई 2022 को लिखित आवेदन देकर इस मामले की शिकायत बुद्धा कॉलोनी थाने में की गई। केस दर्ज नहीं करने पर मामले की शिकायत एसएसपी से की गई।