Blog

  • पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर उठाया खौफनाक कदम

    बांसवाड़ा : पत्नि के फोन पर बिजी रहने से नाराज पति ने कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। गहरी नींद में सोई हुई पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से 3 वार किए। पत्नी चीखी तो पास सो रहा 5 साल का मासूम उठ गया और रोने लगा। घबरा कर पति भागा और खुद को भी आग लगा ली। हल्ला मचने से आस पड़ोस के लोग उठ गए और दोनों को अस्पताल पहुंचाया। घटना में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति झुलसने से बर्न वार्ड में भर्ती है। मामला बांसवाड़ा के दानपुर थाना इलाके का सोमवार रात 3 बजे का है..दानपुर SHO राजवीर सिंह ने बताया कि घटना देर रात 3 बजे की है। पुनिया खेड़ी के रहने वाले राजू (45) और पत्नी नानी (40) के बीच फोन चलाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति-पत्नी और 5 साल का बेटा सो गए। इसी बीच रात 3 बजे राजू उठा और गहरी नींद में सो रही पत्नी के सिर पर कुल्हाड़ी से 2 वार कर सिर ही काट दिया। तीसरा वार नानी के हाथ पर किया। वह गंभीर घायल हो गई।

    SHO ने बताया- इसी दौरान 5 साल का इनका बेटा उठ गया। तभी राजू घर से बाहर चिल्लाता हुआ भागा और घर के पास 50 मीटर दूर घास के बाड़े में कूद कर खुद को आग लगा ली। राजू के पैर जलने लगे तो वह चीखा और इसी से आसपास के लोगों में जाग हो गई। उन्होंने राजू को घास के बाड़े से बाहर निकला और पति-पत्नी को इलाज के लिए छोटी सरवन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से दोनों को बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें पत्नी नानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं राजू का बर्न वार्ड में इलाज जारी है। पुलिस ने हमले में उपयोग ली गई कुल्हाड़ी को जब्त कर लिया है। मॉर्च्युरी में पड़े नानी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। हालात सामान्य होने पर पुलिस राजू के बयान लेगी।

  • कनाडा में लापता हुई 28 वर्षीय पंजाबी महिला 

    चंडीगढ़ः कनाडा के शहर सरी से पंजाबी महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला की पहचान नवदीप कौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नवदीप कौर पिछले 5 दिनों से लापता है। उसकी तालाश में जुटी रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने लोगों से मदद मांगी है। 28 वर्षीय नवदीप कौर को अंतिम बार 22 फरवरी  रात 10.30 बजे सरी की 123 स्ट्रीट के 7800 ब्लॉक में देखा गया था। 

    नवदीप कौर की तस्वीर जारी करते आर.सी.एम.पी. ने बताया कि उसका कद करीब 5 फीट 5 इंट और वजन 57 किलो है।  उसके बाल लंबे और काले जबकि आंखों का रंग भूरा है। नवदीप कौर का परिवार उसके लिए चिंतित है, जिसके लापता होने के हालात अभी भी अस्पष्ट है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी के पास नकदीप कौर के पता ठिकाने के बारे कोई जानकारी है तो वह आर.सी.एम.पी. के अफसरों से संपर्क करें। गुप्त तरीके से जानकारी देने के लिए क्राइम स्पोर्ट्स के साथ 1800 222 टिप्स पर कॉल की जा सकती है। 

  • पंजाब : SDM ने स्कूल वैनों कि की औचक चेकिंग, देखें वीडियो

    फिरोजपुर: एसडीएम द्वारा स्कूल वैनों की अप्रत्याशित चेकिंग की गई। एसडीएम द्वारा स्कूल वैनों की अप्रत्याशित चेकिंग की गई। यह चेकिंग आरटीओ और जिला बाल संरक्षण अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस मौके पर एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि सबसे पहले प्रिंसिपल के साथ बैठक की गई। जिसमें सामने आया कि ज्यादातर ट्रांसपोर्ट निजी हैं और वे स्कूलों की बात नहीं मानते, इसलिए यह चेकिंग की गई है। वैन में लाइसेंस होना जरूरी है और प्राथमिक उपचार भी होना जरूरी है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन वैनों में छोटी लड़कियां यात्रा करती है।

    उनमें महिला अटेंडेंट अवश्य होनी चाहिए। भगवान न करे अगर किसी छोटी लड़की के साथ कोई दुर्भाग्यपूर्ण घटना घट जाती है तो उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता है और सभी स्कूल वैन के ड्राइवरों को इसके बारे में जागरूक किया गया है। इस संबंध में स्कूली बच्चों को भी जागरूक किया गया है कि वह ऐसी वैन में सफर न करें जिसमें महिला अटेंडेंट न हो। इस मौके पर बात करते हुए एसडीएम ने कहा कि किसी भी स्कूल वैन में महिला अटेंडेंट नहीं थी और इस बारे में वैन चालकों को समझाया गया है और कहा कि  भविष्य में ऐसी गलती ना करें। एसडीएम ने कहा कि इस तरह की जांच आगे भी जारी रहेगी और कंडम स्कूल वैन को भी बांड किया जाएगा।
  • पंजाबः सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर और गीतकार को मिली जान से मारने की धमकी

    चंडीगढ़ः पंजाबी गीतकार बंटी बैंस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बंटी बैंस को गैंगस्टर लक्की पटियाल ने जान से मारने की धमकी मिली है। बता दें बंटी बैंस दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर रह चुके हैं। उन्हें फिरौती की मांग को लेकर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। गौरतलब है कि गत दिन मोहाली के सैक्टर 79 में एक प्रोग्राम में गीतकार बंटी बैंस शामिल हुए थे। जहां उनके जाने के बाद ही वहां पर फायरिंग हुई। हालांकि गनीमत यह रही कि बंटी बैंस वहां से जा चुके थे। पुलिस उक्त मामले की लिखित शिकायत मिली है, जिसके बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

    पुलिस सूत्रों के अनुसार बंटी बैंस से कुछ दिन पहले ही एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। बंटी बैंस की खुद की म्यूजिक कंपनी है उसने कई नामी सिंगर जॉर्डन संधू, एमी विर्क, जैजी-बी के लिए गाने लिखे हैं। मौके पर गोलियों के खोल मिले हैं। एक गोली ढाबे की दीवार में फंसी हुई मिली है। यह भी बताया जा रहा है कि बंटी बैंस ने ढाबे पर बैठकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसके 15 मिनट बाद ही ढाबे पर फायरिंग हो गई। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः डोली से पहले दुल्लन की मौ’त, दुल्हा हुआ बेहोश, देखें वीडियो

    गुरुहरसहाय: जलालाबाद हलके के गांव स्वाहवाला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के मौके पर किए जा रहे शगुन के दौरान 23 वर्षीय दुल्हन नीलम रानी की मौत हो गई। दुल्हन की मौत देख दूल्हा भी बेहोश हो गया, जिसे परिजनों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। दरअसल, शादी की रस्में हंसी-खुशी चल रही थीं, बारात भी आ गई और शादी की रस्में भी हो गईं। 

    फेरों के बाद, लड़की को अचानक घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद डॉक्टर को मौके पर ही जांच के लिए बुलाया गया और दवा दी गई। इसके बाद जब लड़की को थोड़ा बेहतर महसूस हुआ तो उसे जयमाला के लिए स्टेज पर ले जाया गया। स्टेज पर सोफे पर बैठे-बैठे दुल्हन नीलम बेसुध हो गई और कुछ ही सेकेंड में उसकी मौत हो गई। इतना ही नहीं, लड़की की मौत के बाद दूल्हा भी बेहोश हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। भगवान का यह प्रकोप गांव सवावाला में देखने को मिला है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

    इस संबंध में मृतक नीलम रानी के माता-पिता, लड़की के ससुर ने जानकारी दी है। शादी समारोह के दौरान दोनों परिवार काफी खुश नजर आ रहे थे। शादी से पहले की तस्वीरों में भी दुल्हन नीलम कलीरे को हाथों में लेकर फोटोशूट करा रही थीं और अपनी नई जिंदगी की शुरुआत से बेहद खुश थीं। लेकिन किसी को क्या पता था कि जिस बेटी से वे शादी करने जा रहे हैं वह अब हमेशा के लिए चली जाएगी। दुल्हन की मौत के बाद शादी समारोह में चीख-पुकार मच गई और हर आंख से आंसू निकल पड़े।

  • पंजाबः बठिंडा के बाद इस जिले में NIA की रेड

    मोगाः गांव अजीतवाल में मंगलवार सुबह 5 बजे एनआईए टीम ने रेड की। जानकारी के मुताबिक मंजीत सिंह नाम के एक व्यक्ति के घर टीम ने दबिश दी। टीम मंजीत सिंह और उनकी पत्नी एनी को हिरासत में लेकर साथ ले गई है। दोनों के मोबाइल फोन भी टीम लेकर गई है। मंजीत सिंह गुरदासपुर के झवा गांव का रहने वाला हे और पिछले 7-8 साल से मोगा के अजीतवाल में पत्नी और बेटे-बेटी के साथ किराये के मकान में रहता था। मंजीत सिंह पाठी है और मजदूरी भी करता है। मंजीत सिंह पर अमृतसर में देशद्रोह का मामला दर्ज है, उसने खालिस्तान के नारे लगाए थे।

    सूत्रों के अनुसार, उसके पास बाहर से पैसा आया है, जिसके संबंध में एनआईए ने रेड की थी। करीब पांच घंटे पूछताछ के बाद टीम मंजीत सिंह और उसकी पत्नी को साथ ले गई। बता दें कि इससे पहले बठिंडा में आप पार्टी के ब्लाक प्रधान के घर समेत बठिंडा में 5 जगहों पर रेड की। इस दौरान करीब 2 से 3 घंटे तक चली रेड के दौरान एनआईए की टीम ने इन लोगों के घर से कुछ कागजात जब्त किए जिन्हें टीम अपने साथ ले गई और उन्हें पांच मार्च को एनआईए के दफ्तर में पेश होने के आदेश दिए है। एनआईए की टीम ने जिले के गांव बालियांवाली, रामपुरा और संगत मंडी के गांव डूमवाली और पथराला में रेड की है।

  • पंजाबः 2 गैंगस्टरों में चली गोलियों में युवक की मौत को लेकर पुलिस ने किए अहम खुलासे, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    लुधियानाः हाबड़ा रो़ड़ पर स्थित प्रतापपुरा में अल सुबह 3.30 बजे गैंगस्टरों में ताबड़तोड़ गोलियां चलने के मामले में एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने चौकाने वाले खुलासे किए है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही गैंग के व्यक्ति है। पुलिस ने बताया कि किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 5 लोगों की डिटेल सामने आई है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आईपीसी धारा अंडर सेक्शन 302, 307 25/27 के तहत थाना पीएयू थाना में दर्ज किया है। पुलिस बताया कि टीम जांच में जुट गई।

    घटना के दौरान इस्तेमाल की गई गाड़ी को उनकी टीम ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों में गोलियां चली है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच जारी है। बता दें कि देर रात 3 बजे हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सूरज शर्मा उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बब्बू के सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं हरप्रीत सिंह गोली लगने से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए सीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।

    मृतक सूरज का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना पीएयू की पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक करवाए जा रहे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि उनके पास हरप्रीत नामक व्यक्ति उपचार के लिए आया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया था, जिसके बाद उनके परिवार वालों ने दूसरे अस्पताल में उपचार करवाने का कहा था। इस दौरान वह प्राथमिक उपचार करवाने के बाद उसे निजी अस्पताल में ले गए। 

  • मजदूरों से भरी नाव पलटी, 10 की मौ’त

    नई दिल्ली : मिस्र के नील नदी में एक बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल मजदूरों को लेकर जा रही एक नाव नदी में पलट गई। जिससे करीब 10 लोगों की मौत हो गई। घटना 26 फरवरी सोमवार की बताई जा रही है। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार दिहाड़ी मजदूरों को ले जा रही एक नाव मिस्र की राजधानी के ठीक बाहर नील नदी में डूब गई, जिससे उसमें सवार 15 लोगों में से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई।

    वहीं जो 5 लोग बचे हैं उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनशक्ति मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि जो पांच बच गए उन्हें अस्पताल ले जाया गया और फिर इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं डूबने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

  • जालंधरः SBI Bank को चोरों ने बनाया निशाना

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के फ्रेंड्स रोड पर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की खेती बाड़ी शाखा को चोरों ने निशाना बनाया। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरे बैंक के मुख्य गेट के साथ लगी कमजोर खिड़की की ग्रिल को काटकर रात्रि 12:00 बजे अंदर दाखिल हो गए। इस दौरान चोर बैंक में 1 घंटे तक अंदर रहे। चोरों की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें 2 चोर दिखाई दे रहे है। लुटेरे जैसे ही बैंक के कैश रूम को अपना निशाना बनाने की कोशिश करने लगे तभी बैंक में लगा सायरन बज गया।

    सायरन की आवाज सुनकर बैंक के पड़ोस में रहने वाले लघु उद्योग भारती के प्रधान दर्शन सिंह उठ गए। उन्होंने घर की छत से देखा कि दो लुटेरे बैंक से बाहर निकल कर भाग रहे थे। जिन्होंने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे। दर्शन सिंह ने तभी घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और बैंक के मैनेजर प्रदीप चौहान को दी। जिन्होंने बैंक में आकर देखा बैंक का कैश रूम और बैंक का लाकर रूम पूरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस ने वहां पर पड़े सामान को अपने कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि चोर लोहे की रोड, ग्रिल काटने वाली आरी और अन्य सामान लेकर आए थे, लेकिन सायरन बजने के कारण वह वहीं छोड़कर फरार हो गए।

  • ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर एजेंट ने की धोखाधड़ी, युवक ने उठाया खौफनाक कदम

    पानीपतः हरियाणा में पानीपत जिले के बापौली कस्बे के रहने वाले एक युवक ने विदेश जाने की चाहत में आत्महत्या कर ली। दरअसल, युवक ऑस्ट्रेलिया जाना चाहता था। जिससे करनाल के रहने वाले एक एजेंट ने 5 लाख रुपए ले लिए थे, लेकिन न ही उसका वीजा लगा और न रुपए वापस दिए। जिससे मानसिक परेशान होकर युवक ने फांसी का फंदा लगा लिया। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने करनाल निवासी आरोपी के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने का केस दर्ज कर लिया है।

    चांदनीबाग थाना पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि वह गांव गढ़ी भलौर, बापौली का रहने वाला है। वह तीन बच्चों का पिता है, जिसमें 2 बेटे व एक बेटी है। उसका बड़ा बेटा राहुल 23 साल का था, जोकि 12वीं पास था। करीब 1 साल पहले राहुल को विदेश भेजने के लिए कागज तैयार करवाए थे। किसी कारण राहुल का ऑस्ट्रेलिया का वीजा नहीं लग पाया था। फाइल रिफ्यूजल होने के कारण राहुल मानसिक तौर पर परेशान रहने लगा।

    इसके बाद राहुल को करनाल के गांव कारसा का रहने वाला एजेंट कुलदीप शर्मा, नीलोखेड़ी में मिला। कुलदीप ने पेपर तैयार करने के नाम पर उस समय 50 हजार रुपए लिए थे। उस वक्त उसने कहा था कि पेपर तैयार होने के बाद उसे साढ़े 4 लाख रुपए देकर जाना। कुछ समय बाद कुलदीप पानीपत आया और राहुल से पैसे लेकर चला गया था।

    इसके बाद कुलदीप से वीजा का स्टेटस पूछा, तो उसने कहा कि फाइल रिफ्यूजल हो गई है। राहुल ने उससे रिफ्यूज लेटर मांगा, तो उसने लेटर नहीं दिया। इसके बाद उससे मिलने उसके घर गए, तो उसने कहा कि 6 माह रुक जाओ, वह फिर से वीजा लगवा देगा। वीजा न लगने पर वह पैसे लौटा देगा। बाद में राहुल ने उससे पैसे मांगे तो उसने फिर रुकने को कहा। इसके बाद से उसने फोन नहीं उठाए। जिससे राहुल मानसिक परेशान रहने लगा और उसने फांसी लगा ली।