Blog

  • जालंधरः हाईवे से लूट की वारदातों को अंजाम देते 3 आरोपी काबू, देखें Live 

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों पर पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान पुलिस ने आज लोगों से जबरन वसूली, धमकी देने और लूटपाट करने वाले तीन सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के आदेशों पर  डीसीपी संदीप शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस टीम ने हाईवे पर लूट की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को काबू किया है। जेसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि काबू किए गए तीनों आरोपी जालंधर के रहने वाले है। जेसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गिरोह फर्जी एक्सीडेंट कराकर लोगों से पैसे वसूल रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पार्टियों का गठन किया गया।

    आरोपियों की पहचान अजय कुमार पुत्र स्वर्गीय विक्की निवासी मकान नंबर 161 भूर मंडी जालंधर छावनी, राहुल पुत्र किरपाल सिंह निवासी पट्टी नंगल शामा दशमेश नगर जालंधर और राहुल पुत्र जसविंदर सिंह निवासी मकान नंबर 283 पीएपी गेट नंबर 3 जालंधर कैंट पीएपी कॉम्प्लेक्स जालंधर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से इनोवा गाड़ी और कैश बरामद किया है। जेसीपी संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान तीन वारदाते कबूली है। आरोपियों से अभी पूछताछ जारी है।

  • जालंधरः आप नेता के घर को चोरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: मिट्ठापुर रोड पर स्थित मक्खन शाह लुभाना नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आप नेता रूबल संधू के घर को चोरों ने निशाना बनाया है। घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी घर के अंदर घुसता हुआ नजर आ रहा है। आप नेता रूबल संधू ने बताया कि वह अपने भाई लखविंदर सिंह संधू के साथ साथ मिट्ठापुर रोड पर स्थित मक्खन शाह कॉलोनी में रहते हैं। बीते दिन रोजाना की तरह सारा परिवार घर पर मौजूद था। इस दौरान उनके घर पर बिना किसी डर एक चोर घुस आया।

    चोर का मुंह ढका नहीं हुआ था। आरोपी अंदर घुसते ही उसने बच्चे का मेंहगा साइकिल उठाया और दीवार फांद कर उसके बाहर निकाल लिया। चोरी के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सीसीटीवी में आरोपी का मुंह साफ क्लियर नजर आ रहा था। आप नेता रूबल संधू ने बताया कि उनकी कॉलोनी में फिलहाल ज्यादा घर नहीं है। क्योंकि उक्त कॉलोनी नई विकसित की गई है। कुछ दिन पहले भी उनके घर में कुछ चोर घुस आए थे। तब आरोपी उनका पालतू कुत्ता और नई ब्रॉडेड साइकिल लेकर फरार हो गए थे। वह मामला भी अभी तक अनट्रेस चल रहा है। जल्द आप नेता संधू और उनके भाई लखविंदर संधू मामले की शिकायत पुलिस को देंगे।

  • पंजाबः गैस चढ़ने से 2 साल के बच्चे की मौ’त, दंपति की हालत बिगड़ी

    लुधियाना: समराला के नागरा गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां घर में अंगीठी  सेक रहे परिवार को जहरीली गैस चढ़ गई। इस हादसे में 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। जबकि दपंति की हालत अभी भी खराब है। मिली जानकारी के अनुसार 27 वर्षीय अनमोलक सिंह अपनी पत्नी सुमनप्रीत कौर और 2 साल के बेटे अरमान के साथ खाना खाने के बाद ठंड लगने के कारण कमरे में अंगीठी सेंकने लगे। कुछ देर बाद अंगीठी से कमरे में बनी जहरीली गैस इन तीनों सदस्यों तक पहुंच गई।

    इस दौरान तीनों की हालत बिगड़ गई और बेहोश हो गए। घटना की जानकारी जब आसपास के लोगों को हुई तो बंद कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े परिवार के तीनों सदस्यों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान 2 साल के अरमान की मौत हो चुकी थी।पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी को समराला के सिविल अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया, लेकिन प्रारंभिक उपचार के बाद पति-पत्नी को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

  • पंजाब : चोरों ने सिगरेट की दुकान में दिया चोरी की वारदात को अंजाम

    लुधियाना :  पंजाब में क्राइम की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। पंजाब में नशे और चोरी की मामले बढ़ते ही जा रहे है। पंजाब में चोरी की वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।  चोरों के होंसले दिन ब दिन बढ़ते ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। करियाना मंडी केसर गंज में चोरी का मामला सामने आया है। सिगरेट की होलसेल शॉप का शर्टर उखाड़कर करीब साढ़े 3 लाख की विदेशी सिगरेट की पेटियां चोरी कर चोर फरार हो गए। चार चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर दो बाइकों पर आए।

    चोरों ने आधे घंटे में वारदात को अंजाम दिया है। दो चोर दुकान के अंदर घुसे और दो चोरों ने बाहर रेकी की। दुकान में 16 ताले लगे थे, लेकिन किसी ताले को बदमाशों ने नहीं छेड़ा। चोरों ने सब्बल की मदद से शटर उखाड़कर चोरी की। सुबह चौकीदार ने फोन कर दुकान के मालिक को सूचित किया। जानकारी देते हुए दुकानदार नितिन ने कहा कि उसे सुबह चौकीदार ने फोन कर चोरी की घटना के बारे में बताया। वह रात को शटर के सभी ताले लगाकर गया था। रात ढाई बजे 2 बाइकों पर 4 चोर आए।

    बदमाशों ने सब्बल की मदद से शटर उखाड़ दिया। पड़ोसी की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात कैद हो गई। शर्टर काटने के बाद दो लोगों ने बाहर रेकी की और 2 चोर दुकान के अंदर घुसे। करीब आधा घंटा चोर दुकान में रहे। दुकान में जब वह आया तो वह दंग रह गया। सभी दराज खुले थे। रैक से माल गायब था। बदमाश कुल 3 लाख का माल ले गए। इस मामले संबंधी SHO गगनदीप सिंह ने कहा कि चोरों की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा

  • जालंधरः घर में गैस चढ़ने से महिला की मौत, ढाई साल का बच्चा और पति अस्पताल में भर्ती, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मोहल्ला गोबिंदगढ़ से बढ़ी खबर सामने आई है। जहां घर में देर रात ठंड के बचाव के दौरान अंगीठी में कोयला जलाकर परिवार सेंक रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक कोयले की गैस परिवार को चढ़ गई। जिन्हेें उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि उसका ढाई साल का बच्चा, दूसरा साल 8 माह का बच्चा और पति का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    महिला की पहचान काजल के रूप में हुई है। वहीं, विशाल और बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि पूरा परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। पति विशाल अपने दो बच्चों सहित पत्नी के साथ पिछले तीन महीने से मोहल्ला गोबिंदगढ़ स्थित एक घर में रह रहा था। विशाल एक निजी कॉलेज के पास फास्ट फूड की दुकान चलाता है। उसके पास 2 कर्मचारी भी काम करते हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार विशाल की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी घर के सामने ही एक घर में रहते है। सुबह 7 बजे कर्मचारी घर पहुंचे तो देखा कि सभी की हालत गंभीर बनी हुई थी। जिसमें महिला की मौत हो चुकी थी। कर्मचारियों ने तुरंत लोगों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां परिजनों का इलाज चल रहा है। मरने वाले बच्चों में एक ढ़ाई साल और दूसरा एक साल आठ माह का है। पुलिस ने मामले में पोस्टमॉर्टम के लिए मृतका का शव भेज दिया है। घटना की सूचना में बाद इलाके में शोक की लहर छा गई है। 

  • पंजाबः मॉडल टाउन में निगम की कार्रवाई, कई दुकानों पर चपकाए नोटिस

    लुधियानाः नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक रिहायशी इलाकों में कर्मशियल एक्टिविटी के कारण दुकानों और बिल्डिंगों को सील किया गया है। वहीं बताया जा रहा हैकि माडल टाउन करीब 10 से 12 दुकानों पर अधिकारियों ने नोटिस चिपका दिया है। नोटिस पर लिखा है कि यह दुकान नगर निगम लुधियाना की तरफ से सील की गई है। प्रशासन के अनुमति के बिना बिल्डिंग को न खोला जाए। 

    वहीं इस मामले को लेकर दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि उन्हें पहले किसी तरह का नोटिस नहीं दिया गया। गुस्से में आए दुकानदारों ने माडल टाउन इलाके में ट्रैफिक बाधित कर दिया। उनका कहना है कि देर रात जब वह दुकानें बंद करके घर चले गए तो बाद जब वह आज सुबह दुकान पर आए तो देखा कि उनकी दुकानों के बाहर नोटिस चिपका दिए गए है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਫਿਰ ਤੋਂ ਆਇਆ ਵਿਵਾਦਾਂ ਵਿੱਚ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਜੋ ਕਿ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਆਪਣੇ ਵਿਵਾਦਾਂ ਕਰਕੇ ਚਰਚਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਬਣਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਵਾਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਾ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਇੱਕ ਰਕਸ਼ੇ ਦੇ ਕਾਰਨ ਵਿਵਾਦਾਂ ਵਿੱਚ ਘਿਰਦਾ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆਇਆ ਹੈ। ਜੀ ਹਾਂ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਿਲਕੁਲ ਅੰਦਰ ਸਰਜੀਕਲ ਵਾਰਡ ਅਤੇ ਐਮਰਜੰਸੀ ਵਾਰਡ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇੱਕ ਰਕਸ਼ਾ ਪਹੁੰਚ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਵੀ ਇਸ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਦੋਂ ਮੀਡੀਆ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਉਥੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਇਸ ਦੀ ਕਵਰੇਜ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਰਕਸ਼ੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਮੈਡੀਕਲ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਵੱਲੋਂ ਦਵਾਈਆਂ ਇੱਕ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਦੂਸਰੀ ਜਗ੍ਹਾ ਇੰਪੋਰਟ ਐਕਸਪੋਰਟ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਇਸ ਸੰਬੰਧ ਵਿੱਚ ਮੈਡੀਕਲ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਰਕਸ਼ੇ ਦੇ ਉੱਪਰ ਦਵਾਈਆਂ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਇੱਕ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਦੂਸਰੇ ਮੈਡੀਕਲ ਵਿਭਾਗ ਤੱਕ ਇਹ ਦਵਾਈਆਂ ਪਹੁੰਚਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਦ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਰਕਸ਼ਾ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਆਣਾ ਅਲਾਊਡ ਹੈ ਤਾਂ ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ ਕੋਈ ਸਪਸ਼ਟ ਜਵਾਬ ਮੈਡੀਕਲ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨਹੀਂ ਦੇ ਸਕੇ ਅਤੇ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਕੈਮਰੇ ਤੋਂ ਆਪਣਾ ਬਚਾਵ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਨਜ਼ਰ ਆਏ।

    ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਰਕਸ਼ਾ ਚਾਲਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਹਿਲੀ ਵਾਰ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਰਕਸ਼ਾ ਲੈ ਕੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਉਸਨੂੰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਿਕਿਉਰਟੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਨੇ ਨਹੀਂ ਰੋਕਿਆ ਕਿਉਂਕਿ ਮੈਡੀਕਲ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਮੌਜੂਦ ਸਨ। ਜ਼ਿਕਰ ਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਇਸ ਤਰੀਕੇ ਸਾਈਕਲ ਰਕਸ਼ਾ ਜਾਂ ਹੋਰ ਕੋਈ ਵੀ ਵਾਹਨ ਜਾਣਾ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਹੀਂ ਦਿੰਦਾ। ਇਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਐਮਰਜਂਸੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਲਈ ਵਰਤੀ ਜਾਂਦੀ ਐਬੂਲੈਂਸ ਵੀ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਹੀ ਉਤਾਰ ਦਿੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਇਨਫੈਕਸ਼ਨ ਨਾ ਫੈਲੇ। ਇਸ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਰਕਸ਼ਾ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਅੰਦਰ ਲੈ ਕੇ ਜਾਣਾ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਬਹੁਤ ਵੱਡੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਇਹ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਇਸ ਵੀਡੀਓ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਮੈਡੀਕਲ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਦੇ ਉੱਪਰ ਕਿਸ ਤਰੀਕੇ ਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦਾ ਹੈ।

  • पंजाबः आप विधायक को सम्मन जारी

    मोगाः जिले की आप विधायक डॉ.अमनदीप कौर अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आप विधायक को पंजाब के लोकपाल की तरफ से सम्मन  जारी किये गये है। जारी समन के अनुसार उन्हे 16 को तलब किया है। आरोप है कि एमएलए द्वारा सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है। बताया जा रहा है कि विधायक के निजी सचिव (PA) ने विधायक सहित 5 लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर लोकपाल को लिखित शिकायत दी है। वहीं उक्त सभी आरोपों को एमएलए ने नकारते हुए कहा कि मैंने पूर्व PA के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। 

  • पंजाबः विवादों में घिरे कैबिनेट मंत्री ने कोर्ट में की याचिका दायर, इस दिन होगी सुनवाई, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा लगातार 15 साल पुराने में केस के मामले में विवादों में घिर रहे है। इस मामले को लेकर एक तरफ विपक्ष लगातार सरकार पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं दूसरी ओर मंत्री अमन अरोड़ा को 2 साल कैद की सजा के बावजूद पद से न हटाने पर गवर्नर बीएल पुरोहित भी संज्ञान ले चुके हैं। विवादों के बाद अब 15 साल पुराने केस को लेकर मंत्री अमन अरोड़ा ने जिला अदालत संगरूर में याचिका दायर की है। इस मामले पर अदालत में अब 15 जनवरी को सुनवाई होगी। अदालत की तरफ से दोनों पक्षों को पेश होने के नोटिस दिए गए हैं।

    संगरूर जिले की एक अदालत ने 21 दिसंबर को मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 लोगों को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। यह सजा 2008 से जुड़े केस में हुई थी। जिसमें अमन अरोड़ा का अपने जीजा राजिंदर दीपा के साथ पारिवारिक झगड़ा था। अरोड़ा पर आरोप था कि 15 साल पहले अमन अरोड़ा ने घर में घुसकर उनसे मारपीट की थी। इस मामले में अमन अरोड़ा और अन्य पर IPC की धारा 452 और 323 के तहत केस दर्ज हुआ था। संगरूर कोर्ट ने धारा 452 में 2 साल और 323 में एक साल कैद दी थी। दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। हालांकि इस फैसले के खिलाफ उनके पास 30 दिन का समय अपील दायर करने के लिए था।

  • पंजाबः मर्डर केस में हथियारों सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हाल ही में होशियारपुर-टांडा रोड पर अड्डा दोसड़का में गांव ददियाना कलां के सरपंच संदीप कुमार उर्फ ​​छीना की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी समेत 6 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 देसी पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 1 चाकू, स्विफ्ट कार और 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है। जबकि उनके अलावा एक कथित आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

    बता दें कि सरपंच की हत्या के बाद पीड़ित परिजन और विभिन्न संगठन पिछले 6 दिनों से अड्डा दोसड़का में धरने पर बैठे थे। गौरतलब है कि देर रात सरपंच संदीप कुमार छीना हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनूप कुमार विक्की पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हो गया था। पुलिस की जवाबी फायर में उसके दाहिने पैर में दो गोलियां लगी। घायल विक्की को सरकारी अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया है। प्रार्थमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अमृतसर रेफर कर दिया गया।