Blog

  • ईको पार्क बंगाणा में धूमधाम से मनाया लोहड़ी कार्यक्रम,बिधायक सुदर्शन बबलू रहे मुख्यातिथि

    ईको पार्क बंगाणा में धूमधाम से मनाया लोहड़ी कार्यक्रम,बिधायक सुदर्शन बबलू रहे मुख्यातिथि

    गायक सुरम सिंह ने बिखेरा गायकी का जादू, स्कूली छात्रों ने किया संस्कृत कार्यक्रम

    ऊना/सुशील पंडित :  उपमण्डल बंगाणा में उपमण्डल स्तरीय लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में चिन्तपूर्णी के कांग्रेस बिधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बही कार्य क्रम की अध्यक्षता कुटलैहड़ के  बिधायक देबेन्द्र कुमार भुट्टो ने की।  पँजावी गायक सुरम सिंह एवं साथी कलाकारों और स्कूली छात्रों ने संस्कृत कार्यक्रम करके दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया। और दर्शकों ने हर गाने पर खूब हूटिंग की। ओर कलाकारों की हौसला अफजाई भी की।

    बताते चलें कि उपमण्डल स्तर पर लोहड़ी उत्सब बंगाणा बाजार में यह पहली बार हुआ है। और ईको पार्क पूरा खचाखच भरा हुआ था। स्कूलो में छुट्टियां होने के कारण युवाओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में काफी दिल चस्वी भी दिखाई। और डेढ़ बजे दोपहर को शुरू हुए इस कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। और मूंगफली रेवड़ियाँ गच्चक फल आदि बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो की तरफ से बांटे गए। पहाड़ी ओर पँजावी गानों से जनता का खूब मनोरंजन किया गया। चिन्तपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू के कार्यक्रम पहुंचने पर बंगाणा में भव्य स्वागत किया गया।और मंच पर उन्हें समानित भी किया गया। मंच से सम्बोधन में सुदर्शन सिंह बबलू ने लोहड़ी एबम मकर संक्रांति की सभी को बधाई दी।

    सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि ऐसे धार्मिक एबम सामाजिक कार्यक्रम होने चाहिए। और जिस प्रकार कुटलैहड़ की शान एबम बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो द्वारा लोहड़ी उत्सब कार्यक्रम आयोजित किया गया है। और इस बड़े और सफल कार्यक्रम की बधाई भी देता हूँ। उन्होंने कहा कि यह महत्व पर्व हमारी संस्कृति का एक हिस्सा हैं। और ऐसे कार्यक्रम करने से भाई चारा बढ़ता है। इसलिए अपनी संस्कृति को जिंदा रखने और भाई चारे के बढ़ावे के लिए ऐसे कार्यक्रम होने चाहिए। 

    पहली कैबिनट बैठक में ओपीएस ओर 15 सौ रुपये वादा पूरा: भुट्टो 

    कुटलैहड़ के बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने कहा कि हमारी सरकार ने पहली कैबिनट बैठक में ओपीएस ओर महिलाओं को 15 रुपये देने का वादा पूरा किया है। उसके लिए हम पूरी कैबिनट का आभार प्रकट करते है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विकास के साथ ऐसे बड़े स्तर के कार्य क्रम होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोहड़ी मकर संक्रांति हमारी धार्मिक संस्कृति का एक हिस्सा है। और राज्य नहीं बल्कि पूरे देश मे लोहड़ी ओर मकर संक्रांति पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। भुटटो ने कहा कि स्कूली छात्रों द्वारा बहुत बढ़िया संस्कृत कार्यक्रम किया गया है। अब भविष्य में स्कूली बच्चों को ओर ज्यादा बेहतर मंच प्रदान किया जाएगा। इससे पूर्व बिधायक देबेन्द्र कुमार भुटटो ने चिन्तपूर्णी के बिधायक सुदर्शन सिंह बबलू का कार्यक्रम में पधारने पर स्वागत किया। और अपना बहुमूल्य समय देने पर उनका आभार प्रकट किया। 

    यह रहे मौजूद

    इस मौके पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान, डीएफओ मृत्युंजय माधव, आर ओ वंगाणा सुरेंद्र शर्मा, वरिष्ठ पशु चिकित्सक अधिकारी डॉ सतिन्द्र ठाकुर, एसडीओ हरभजन सिंह, जिला पार्षद सत्या देवी,लेखराज भारती,  किशोरी लाल तिलक राणा डिप्टी रेंज ऑफिसर बाल किशन शर्मा प्रवीण शर्मा कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा , कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता डॉ विजय डोगरा,महासचिब देसु खत्री, पूर्व प्रधान प्रवीण पादा ,सुदर्शन शर्मा ,कुलदीप शर्मा ,अजय शर्मा के अलावा सैंकड़ो गणमान्य लोग मौजूद रहे। 

  • एनएसएस का मतलब समाजसेवा, हर व्यक्ति को जागरूक करना : भुटटो

    एनएसएस का मतलब समाजसेवा, हर व्यक्ति को जागरूक करना : भुटटो

    बंगाणा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर सम्पन्न

    विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने की शिरकत 

    ऊना/सुशील पंडित :  कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बंगाणा में सात दिवसीय एनएसएस शिविर के सम्पन्न पर बतौर  मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने स्कूलों की वार्षिक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एनएसएस यूनिट के क्रैडिट्स को पुरस्कार देकर नवाज़ा। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि एनएसएस शिविर लगाने का मतलब हर व्यक्ति को जागरूक करके समाज को अच्छा बनाने के लिए प्रेरित करना है और इतिहास में भी यह पहली बार हुआ है कि बंगाणा स्कूल के एनएसएस शिविर में रक्तदान शिविर लगाया गया है। उसके लिए स्कूल प्रिंसिपल एवं स्टाफ बधाई का पात्र है। 

    भुटटो ने कहा कि कोरोना काल मे एनएसएस यूनिट बंगाणा के क्रैडिट्स मेरे साथ समाज सेवा में डटे रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थी शुरू से ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें तथा उसी लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढे़ ताकि उन्हें अपनी मंजिल को प्राप्त करने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने बताया कि बेहतर शिक्षा सभी के लिए जीवन में आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत आवश्यक होती है। यह हमें आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ हमारे व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। स्कूली शिक्षा सभी के जीवन में अहम भूमिका निभाती है। इसके अतिरिक्त विधायक ने स्कूली बच्चों को नशे से दूर रहने का आहवान करते हुए कहा कि वे अपनी ऊर्जा सकारात्मक एवं रचनात्क गतिविधियों में लगाएं। 

    इस अवसर पर एनएसएस यूनिट द्वारा भव्य रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।  उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी इस वर्ष पुरस्कार लेने से वंचित रहे गए हैं वे अभी से ही मेहनत शुरू करें ताकि आगामी वे भी पुरस्कार प्राप्त कर सकें। बही  भुट्टो ने स्कूल प्रिंसिपल से कहा कि जो भी जरूरत स्कूल के लिए होगी। वह बेझिझक होकर बताए। हर समस्या का हल किया जाएगा। स्कूल पहुंचने पर स्कूल स्टाफ द्वारा विधायक  भुट्टो का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कुटलैहड़ चुनाव प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर, कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा, स्कूल प्रिंसिपल सुरेश शर्मा एनएसएस प्रभारी विवेक शर्मा, प्रवक्ता राम मूर्ति शर्मा, प्रवक्ता नरेंद्र धीमान , प्रवक्ता राजेश कुमार के अलाव किशोरी लाल ठाकुर ,पवन कुमार मिंटू ओर दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे। 

  • मोतिया प्लाजा में लोहडी की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम 

    मोतिया प्लाजा में लोहडी की पूर्व संध्या पर आयोजित हुए कई कार्यक्रम 

    लोहड़ी में कहा जाता हैं कि इस दिन वर्ष की सबसे लम्बी अंतिम रात होती हैं

    बददी/ सचिन बैंसल : लोहडी के अवसर पर बददी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मोतिया प्लाजा में व्यापारियों ने लोहडी के अवसर पर विभिन्न गीत गाए और सबके मंगल की कामना की। एन.यू.जे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष रणेश राणा ने अपने संबोधन में कहा कि सामान्त: त्यौहार प्रकृति में होने वाले परिवर्तन के साथ- साथ मनाये जाते हैं जैसे लोहडी में कहा जाता हैं कि इस दिन वर्ष की सबसे लम्बी अंतिम रात होती हैं । इसके अगले दिन से धीरे-धीरे दिन बढने लगता है। साथ ही इस समय किसानों के लिए भी उल्लास का समय माना जाता हैं।  खेतों में अनाज लहलहाने लगते हैं और मौस सुहाना सा लगता हैं, जिसे मिल जुलकर परिवार एवम दोस्तों के साथ मनाया जाता हैं।

    इस तरह आपसी एकता बढ़ाना भी इस त्यौहार का उद्देश्य हैं। लोहड़ी का त्यौहार कब मनाया जाता हैं। इस साल 2023 में यह त्यौहार मानाया जा रहा है।  त्यौहार भारत देश की शान हैं। हर एक प्रान्त के अपने कुछ विशेष त्यौहार हैं।  इन में से एक हैं लोहडी पंजाब प्रान्त के मुख्य त्यौहारों में से एक हैं जिन्हें पंजाबी बडे जोरो शोरो से मनाते हैं। प्रदेशाध्यक्ष राणेश राणा ने आगे कहा कि मुख्यत: यह सभी त्यौहार परिवार जनों के साथ मिल जुलकर मनाये जाते हैं, जो आपसी बैर को खत्म करते हैं। पुराणों के आधार पर इसे सती के त्याग के रूप में प्रतिवर्ष याद करके मनाया जाता हैं। घर की विवाहित बेटी को इस दिन तोहफे दिये जाते हैं और भोजन पर आमंत्रित कर उसका मान सम्मान किया जाता हैं।

    इसी खुशी में श्रृंगार का सामान सभी विवाहित महिलाओ को बाँटा जाता हैं।  लोहडी में रबी की फसले कट कर घरों में आती हैं और उसका जश्न मनाया जाता हैं। मोतिया प्लाजा की प्रभारी सपना रावत ने आगे बताया कि किसानों का जीवन इन्ही फसलो के उत्पादन पर निर्भर करता हैं और जब किसी मौसम के फसले घरों में आती हैं हर्षोल्लास से उत्सव मनाया जाता हैं। लोहडी में खासतौर पर इन दिनों गन्ने की फसल बोई जाती हैं और पुरानी फसले काटी जाती हैं।  इन दिनों मूली की फसल भी आती हैं और खेतो में सरसों भी आती हैं। यह ठण्ड की बिदाई का त्यौहार माना जाता हैं।

  • दुर्गा माता मंदिर बददी में किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ 

    दुर्गा माता मंदिर बददी में किया हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ 

    बददी/ सचिन बैंसल :  धार्मिक संस्थान , पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां के जिला नालागढ़ संयोजक पंकज गुप्ता तथा उनकी टीम द्वारा दुर्गा माता मन्दिर फेस 3 बददी में श्री हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ किया गया । उन्होंने अपने गरिमापूर्ण सम्बोधन में श्रद्धालुओं को पर्यावरण के महत्व वाले विस्तृत जानकारी दी । उन्होंने जहां प्लास्टिक के उपयोग को जीवन के लिए खतरा बताया और पौधारोपण की आवश्यकता पर बल दिया । उन्होंने कहा कि मन्दिर में श्रद्धा रखने वाले श्रधालु पर्यावरण को शुद्ध रखने में और समाज को दिशा देने में महत्वपूर्ण रोल अदा कर सकते हैं। न तो मंदिर में कोई ऐसा सामान लाएं जिमसें प्लास्टिक हो और न ही मंदिर की कोई ऐसी सामग्री प्लास्टिक में पैक हो जो कि वितरित की जानी हो। प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है।

    शोधों से पता चला है कि पिछले दो दशको में प्लास्टिक का उपयोग काफी तेजी से बढ़ा है। प्लास्टिक इस्तेमाल करने में काफी आसान और किफायती भी होता है यही वजह है कि लोगो के बीच प्लास्टिक से बने उत्पाद इतने लोकप्रिय है। पंकज गुप्ता ने कहा कि जितना ज्यादा प्लास्टिक इस्तेमाल होता है, इससे उतना ज्यादे कचरा भी इकठ्ठा होता है, जिससे प्लास्टिक प्रदूषण जैसी खतरनाक समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह जनजीवन पर संकट बढ़ाने के साथ ही कई तरह के बीमारीयो को भी जन्म देता है।  चाहे जितना भी प्रयास कर ले परन्तु प्लास्टिक उत्पादो के उपयोग को पूर्ण रुप से बंद नही कर सकते पर हम चाहे तो निश्चित रुप से इसके उपयोग को कम जरुर कर सकते है। प्लास्टिक से बने कई उत्पाद जैसे कि प्लास्टिक बैग, डिब्बे, ग्लास, बोतल, आदि की जगह हम आसनी से पर्यावरण के अनुकूल अन्य उत्पादो जैसे कि कपड़े, पेपर बैग, स्टील से बने बर्तनो और अन्य चीजो का उपयोग कर सकते है।

    प्लास्टिक प्रदूषण को नियंत्रित करना मात्र सरकार की जिम्मेदारी नही है और वास्तव में अकेले सरकार इस विषय में कुछ कर भी नही सकती है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में हम भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे। समाज द्वारा द्वारा प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को रोककर ही इस भयावह समस्या पर काबू पाया जा सकता है। हममे से हर एक व्यक्ति को इस समस्या के निवारण के लिये आगे आना होगा। और इसे रोकने में अपना बहूमुल्य योगदान देना होगा। पंकज गुप्ता व हरिओम योगा सोसाईटी के चेयरमैन डा. श्रीकांत शर्मा ने मन्दिर के  पुजारी से आग्रह किया कि समाज को तैयार करें कि वे कम से कम  हर मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ मन्दिर में अवश्य करें ।

  • दाने-दाने के लिए तरस रहे लोग, गेंहू के कट्टे के लिए एक-दूसरे को नाले में रहे फेंक, देखें वीडियो

    दाने-दाने के लिए तरस रहे लोग, गेंहू के कट्टे के लिए एक-दूसरे को नाले में रहे फेंक, देखें वीडियो

    रावलपिंडीः पाकिस्तान इस समय बर्बादी की कगार पर खड़ा है। देश की जनता बढ़ती महंगाई से परेशान है। यहां के लोग भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। दिन प्रति दिन यहां हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। पाई-पाई को मोहताज पाकिस्तान में लोग दाने-दाने के लिए तरस रहे हैं। लोग आत्महत्या तक की बात कर रहे हैं। आलम यह है कि कहीं आटे पे डाका दिया जा रहा है तो कहीं एक प्लेट बिरायानी के लिए दंगा हो जा रहा है।

    गेंहू के कट्टे के लिए मारा मारी

    स्थिति इतनी बेकाबू हो गई है कि गेंहू के कट्टे के लिए कुछ पाकिस्तानी एक दूसरे को नाले में फेंक रहे हैं। पाकिस्तान में महंगाई का आलम इस कदर बढ़ गया है कि पांच रुपये का मिलने वाला बिस्किट 50 रुपये का बिक रहा है। आटा बिल्कुल खत्म हो चुका है। लोग 24-24 घंटे तक लाइनों में लग कर एक बोरी आटा खरीद रहे हैं लेकिन उसकी कीमत भी 3100 से लेकर 3500 तक पहुंच चुकी है। स्थिति बिल्कुल बेकाबू होती जा रही है।

    10 हजार में मिल रहा गैस सिलेंडर

    पाकिस्तान में कमर्शियल गैस सिलेंडर 10 हजार पाकिस्तानी रुपये में मिल रहा है। लोग बढ़ते दामों की चिंता में प्लास्टिक बैग्स में एलपीजी स्टोर करने को मजबूर हैं। वहीं, पाकिस्तान में चिकन 650 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है और आने वालों दिनों में इसकी कीमत 800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच सकती है। विदेशी पैसों पर पलने वाले पाकिस्तान की हुकूमतों ने सिर्फ आतंक को पाला पोषा और अपने देश के विकास को नजरअंदाज किया। इसी का नतीजा है कि आज देश भयंकर आर्थिक तंगी का शिकार है।

    गेंहू के कट्टे के लिए मारा मारी

    विभाग ने पंजाब के लोगों को आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ऐसे में अब लोगों को शिकायत दर्ज करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। दरअसल, पंजाब सरकार ने बिजली से संबंधित शिकायतों के लिए एक व्हाटसप नंबर 96461-01912 जारी किया है, जिसमें उपभोक्ता बिजली से संबंधी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। उपभोक्ता नो सप्लाई का मैसेज भेजकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि बिजली विभाग द्वारा लोगों की शिकायतें जानने के लिए एक नंबर जारी किया गया है, जिसमें लोग बिना किसी झिझक के अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। 

    पाकिस्तान में श्रीलंका जैसे हालात

    पाकिस्तान में श्रीलंका जैसे हालात बने हुए है। देश में महंगाई का आलम ये है कि मुद्रास्फीति दर दिसंबर 2022 में बढ़कर 24.5 फीसदी पर पहुंच गई थी। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 23 से 25 फीसदी के बीच रहने का अनुमान जाहिर किया था। आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में खाद्य मुद्रास्फीति साल-दर-साल 35.5 फीसदी बढ़ी है, जबकि परिवहन की कीमतें 41.2 फीसदी और कपड़े व जूतों की कीमतों में 17.1 फीसदी की जोरदार तेजी आई है।

    अमेरिका ने किया मदद का वादा

    अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने पिछले साल आई भीषण बाढ़ के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को जलवायु अनुकूल तरीके से पुनर्निर्माण में मदद करने के लिए 10 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक धनराशि देने का वादा किया है। इस भीषण बाढ़ की चपेट में आने से 1739 लोगों की मौत हो गई थी और करीब 3.3 करोड़ लोगों का जीवन प्रभावित हुआ था।

  • पंजाबः विभाग ने जारी किया नंबर, यहां करवा सकते हैं बिजली संबंधी शिकायत दर्ज

    पंजाबः विभाग ने जारी किया नंबर, यहां करवा सकते हैं बिजली संबंधी शिकायत दर्ज

    चंडीगढ़ : बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ लोक निर्माण एवं ऊर्जा मंत्री पंजाब ने पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के लगभग 96 लाख उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मुहैया करवाने के इरादे से वाट्सऐप नंबर जारी किया है, जिस पर आई शिकायत का समाधान विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गर्मियों के मौसम के दौरान बिजली की मांग बढऩे के कारण आपूर्ति सम्बन्धी शिकायतें भी बढ़ जाती हैं। उपभोक्ताओं की आपूर्ति सम्बन्धी शिकायतों को हल करने के लिए निगम के पास 24&7 शिफ्टों में काम करने वाला मेहनती स्टाफ मौजूद है।  

    ईटीओ ने कहा कि पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का एक सिंगल समर्पित टोल फ्री नंबर-1912 का एक मज़बूत कस्टमर केयर सिस्टम है। ‘1912’ पर की गई कॉल लुधियाना में स्थित 120 सीटों वाले कॉल सैंटर पर दर्ज की जाती हैं। उपभोक्ताओं के पास पहले ही शिकायतें दर्ज करने के लिए पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड का सिंगल समर्पित टोल फ्री नंबर-1912 पर कॉल करना या 1912 और “No Supply”, 1800-180-1512 पर मिस्ड कॉल, Android और iOS मोबाइल फोनों के लिए मोबायल ऐप का विकल्प है।  

    उपभोक्ता सेवाओं के बढ़ाने के प्रयास में पीएसपीसीएल द्वारा ग्राहकों के लिए वाट्सऐप के द्वारा शिकायतें दर्ज करने की एक नई सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। उपभोक्ता वाट्सऐप नंबर-9646101912 पर की-वर्ड “No Supply” भेजकर नो सप्लाई की शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर से आखिरी दर्ज की गई शिकायत के पते पर ही शिकायत दर्ज की जाएगी। यदि उपभोक्ता का मोबाइल नंबर पीएसपीसीएल के पास रजिस्टर्ड नहीं है, तो उनको किसी अन्य विकल्प के द्वारा अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए मेसेज भेजा जाएगा। एक बार उस मोबाइल से शिकायत दर्ज होने पर, उपभोक्ता अपने आप पीएसपीसीएल 1912 कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमैंट सिस्टम के साथ रजिस्टर हो जाएगा और फिर उपरोक्त वाट्सऐप नंबर के द्वारा शिकायत दर्ज करवा सकेगा।  

    शिकायत के निपटारे सम्बन्धी एसएमएस और आईवीआरएस सिस्टम के द्वारा फीडबैक सेवा भी मौजूद है। उन्होंने कहा कि पीएसपीसीएल उपभोक्ताओं को ईमानदारी से फीडबैक साझा करने की अपील करता है और यदि वह अपनी शिकायतों के निपटारे से संतुष्ट नहीं हैं, तो वह शिकायतों के निपटारे के लिए 1912 पर अपनी टिप्पणी लिखकर एसएमएस भेज सकते हैं।

  • मान सिंह कुंडल्स बने व्यापार मंडल बददी के प्रधान, सुशील कौशल महासचिव

    मान सिंह कुंडल्स बने व्यापार मंडल बददी के प्रधान, सुशील कौशल महासचिव

    राजेश जिंदल मुख्य संरक्षक, पंकज भंडारी व भजन कुंडल्स संरक्षक नियुक्त

    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी व्यापार मंडल का चुनाव प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी व पार्षद सुरजीत चौधरी की अध्यक्षता में सर्वसम्मती से संपन्न हुआ। जिसमें बद्दी व्यापार मंडल के प्रधान की जिम्मेदारी मान सिंह कुंडल्स को सौंपी गई। जबकि राजेश जिंदल को मुख्य संरक्षक, पंकज भंडारी व भजन कुंडल्स को संरक्षक, दिनेश सराजमाजरा, कपिल अग्रवाल, सतीश कौशल व बेअंत सिंह को उपाध्यक्ष, राजेश अग्रवाल व गुरप्रीत सिंह धुन्ना को संगठन मंत्री व सुशील कौशल शीलू को महासचिव चुना गया। वहीं यशपाल गर्ग, चंद्र तायल बॉवी, केवल कृष्ण, सुरेंद्र कौशल व सन्नी गर्ग को सह-सचिव, सुभाष गर्ग को कोषाध्यक्ष व माम चंद गर्ग को सह कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं भीम सिंह व संजू गुरूमाजरा को सलाहकार, ओम शर्मा व अंकुश कौशल को मीडिया प्रभारी व सचिन बैंसल को आईटी सैल की कमान सौंपी गई।

    व्यापार मंडल बद्दी के नवनियुक्त अध्यक्ष मान सिंह कुंडल्स ने दून विधायक एंव सीपीसी राम कुमार चौधरी, मदन लाल चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी समेत व्यापार मंडल की समस्त कार्यकारिणी व व्यापारियों का जिम्मेदारी के लिए आभार जताया। व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडल्स ने कहा कि व्यापारियों को पेश आ रही समस्याओं को मिलजुलकर हल किया जाएगा। व्यापारियों ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से निभाएंगे। व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक राजेश जिंदल व संरक्षक पंकज भंडारी ने कहा कि व्यापार मंडल की पहली बैठक में अहम समस्याओं पर विचार कर उन्हें हल करने का प्रयास किया जाएगा।

    इस मौके पर व्यापार मंडल के उत्थान के लिए व्यापारी भाईयों ने 51 हजार, 21 हजार का सहयोग राशि भी प्रदान की। इस मौके पर मुख्यातिथि मदन लाल चौधरी, पार्षद सुरजीत चौधरी, अजितेश चौधरी, बंत सिंह, संजीव कुमार कुंडल्स, राजेश मित्तल, जसवीर सिंह, श्याम, राम निवास, मनोज सिंगला, राजेश अग्रवाल, राहुल बंसल, विनोद गोयल, यशपाल गर्ग, रिषी पाल, राकेश, सोनी कौशल, आजाद गुप्ता, मुकेश गर्ग, विनोद, विकास, रवि, अजमेर सिंह, भाग सिंह, शिव कुमार, रमन कौशल, अमन बंसल, जॉनी, बग्गा, सोनू, संजय शर्मा, यश्पाल लवाणा, कुलबंत चौधरी, हरप्रीत सिंह, कुलदीप धुन्ना, सोनू, बलवीर सैणी, आकाश धुन्ना, जसविंद्र धुन्ना, सतपाल, मनीष, अंकित बंसल समेत भारी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

  • पंजाबः 17 जनवरी को सरकारी छुट्टी का ऐलान, प्राइवेट व सरकारी स्कूल भी रहेंगे बंद

    पंजाबः 17 जनवरी को सरकारी छुट्टी का ऐलान, प्राइवेट व सरकारी स्कूल भी रहेंगे बंद

    मलेरकोटलाः जिला मलेरकोटला में 17 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है। डिप्टी कमिशनर ने कूका आंदोलन के महान शहीदों की स्मृति में 17 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। 17 जनवरी को जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूल, सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहेगा। यह फैसला उन शिक्षण संस्थानों में लागू नहीं होगा जहां छात्रों के पेपर चल रहे हैं।

  • गोपी गीत भगवान कृष्ण को साक्षात पाने का मंत्र: गणेश दत्त शास्त्री

    गोपी गीत भगवान कृष्ण को साक्षात पाने का मंत्र: गणेश दत्त शास्त्री

    श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्री कृष्णा- रुकमणी विवाह प्रसंग

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव बदोली में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री ने गोपी गीत, रास लीला, मथुरा गमन, कंस वध, रुक्मिणी विवाह की कथा सुनायी. श्रद्धालुओं ने आनंद से कथा सुनी. प्रत्येक पाठ की कथा सुनाते हुए शास्त्री जी ने बताया कि गोपी गीत भगवान कृष्ण को साक्षात् पाने का मन्त्र है भगवान कृष्ण को पाने के जितने भी तरीके हैं या होंगे उनमे से एक गोपी गीत है. रास लीला एक रात होती है जब वृन्दावन की गोपियाँ कृष्ण की बांसुरी की आवाज़ सुनकर अपने घरों और परिवारों से रात भर कृष्ण के साथ नृत्य करने के लिए जंगल में छिप जाती हैं. भागवत पुराण में कहा गया है कि जो कोई भी ईमानदारी से रास लीला को सुनता है या उसका वर्णन करता है वह कृष्ण की शुद्ध प्रेमपूर्ण भक्ति को प्राप्त करता है।

    कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना एवं रुकमणी विवाह के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया. वही कथा स्थल पर रूकमणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।श्रीकृष्ण रुकमणी की वरमाला हुई। कथा व्यास गणेश दत्त शास्त्री जी ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है जैसे मार्मिक प्रसंग सुनाकर भक्तों को भाव विभोर किया।

  • पंजाबः पूर्व विधायक मलकीत सिंह एआर का निधन  

    पंजाबः पूर्व विधायक मलकीत सिंह एआर का निधन  

    अमृतसर: जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट गगनदीप सिंह एआर के पिता व पूर्व विधायक मलकीत सिंह एआर का आज दोपहर निधन हो गया। मलकीत सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। जानकारी देते हुए प्रो. सरचंद सिंह ने बताया कि दिवंगत मलकीत सिंह एआर का अंतिम संस्कार 14 जनवरी 2023 को शनिवार दोपहर 1 बजे गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के समीप श्मशान घाट, अमृतसर में किया जाएगा। बता दें कि मलकीत सिंह एआर ने 2007 में जंडियाला से अकाली दल चुनाव लड़ जीत हासिल की थी और जंडियाला गुरु से वह शिअद के हलका इंचार्ज रह चुके है।