Blog

  • स्वतंत्रता दिवस के पहले रोहिणी इलाके में मिला संदिग्ध सामान, पुलिस ने किया इलाका सील

    स्वतंत्रता दिवस के पहले रोहिणी इलाके में मिला संदिग्ध सामान, पुलिस ने किया इलाका सील

    नई दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस के पहले दिल्ली के रोहिणी में संदिग्ध सामान मिला है। दिल्ली पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। मौके पर सीनियर अधिकारी मौजूद हैं। दिल्ली के रोहिणी इलाके में कुछ संदिग्ध वस्तु मिलने की कॉल पुलिस को मिली है। जानकारी के मुताबिक, एक टिफिन नुमा चीज है। आस-पास के इलाके को खाली करवाया गया है। इलाके को सील किया गया है। स्पॉट पर BDS की टीम पहुंच रही है। 

    बता दें कि इसी साल जनवरी महीने में गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम को दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी के गेट नंबर एक के बाहर एक लावारिस बैग होने की सूचना मिली थी। कंट्रोल रूम पर लावारिस बैग की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम को बैग में कुछ संदिग्ध लगा इसके बाद इस संदिग्ध बैग की जानकारी आला अधिकारियों और एनएसजी को दी गई। बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर बुलाया गया।

    शुरुआत में एनएसजी के बम निरोधक दस्ते को भी बैग में विस्फोटक होने का शक हुआ था। करीब ढाई घंटे तक बम निरोधक दस्ते का ऑपरेशन चला। उस बैग को स्कैन किया गया। स्कैन करने के बाद बम निरोधक दस्ते को पता चला कि उसमें आईडी है। इसके बाद गाजीपुर सब्जी मंडी के अंदर ही 8 फीट का गहरा गड्ढा किया गया और एनएसजी की टीम ने उस बम को उस गड्ढे में रख दिया, थोड़ी देर बाद एक धमाका हुआ। पुलिस के मुताबिक बम को निष्क्रिय करने के लिए एक कंट्रोल ब्लास्ट किया गया था।

  • पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

    ऊना/सुशील पंडित: पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा का देहांत हो गया। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ जिला ऊना के अंब में किया गया तथा सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। शव को मुखाग्नि प्रवीण शर्मा के सुपुत्र पार्थ शर्मा ने दी। 

    उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए ग्रामीण विकास व पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, वन तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, हिमाचल प्रदेश छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर सिंह, एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, जिला परिषद ऊना के उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, ऊना जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, एपीएमसी अध्यक्ष बलबीर सिंह बग्गा, कुटलैहड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष तरसेम लाल, जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानियां, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, उपायुक्त ऊना राघव शर्मा, पूर्व सांसद कृपाल परमार, पूर्व विधायक नवीन धीमान एवं सुषमा शर्मा, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

    प्रवीण शर्मा के देहावसान का समाचार सुनते ही सुबह से ही उनके निवास स्थान अंब में लोगों का तांता लग गया। वह वर्ष 1998 से 2003 तक धूमल सरकार में आबकारी एवं कराधान तथा खेल मंत्री रहे तथा धूमल सरकार के दूसरे कार्यकाल में जल प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष रहे। इसके अतिरिक्त वह भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदों पर रहते हुए पार्टी तथा आमजन के प्रति अपने दायित्व के लिए सजग रहे।

  • इनोसेंट हार्टस मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के दौरान डॉ. नूपुर ने मदर्स को दिए टिप्स

    इनोसेंट हार्टस मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के दौरान डॉ. नूपुर ने मदर्स को दिए टिप्स

    जालंधर/विजयः बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे दिशा- एक अभियान के तहत अवेयरनेस इनीशिएटिव में इनोसेंट हार्टस मल्टीस्पेशिएलिटी हॉस्पिटल की बाल-रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नूपुर सूद ने वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर नवजात शिशुओं की माताओं को स्तनपान की आवश्यकता से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि नवजात शिशु के लिए माँ का दूध सबसे उत्तम और आवश्यक है। हर बच्चे को जन्म से छह महीने की उम्र तक सिर्फ माँ का दूध ही दिया जाना चाहिए। 1 अगस्त  से 7 अगस्त तक हर वर्ष विश्वभर में वल्र्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक मनाया जाता है। इस वर्ष का थीम है- स्टेप अप फॉर ब्रेस्टफीडिंग: एडुकेट एंड सुपोर्ट।

    प्रत्येक बच्चे को माँ का दूध मिल पाए- यह पूरे समाज की ज़िम्मेदारी है। घर के सभी सदस्यों का कर्तव्य है कि वह माँ के लिए ऐसा वातावरण बनाएँ कि वह खुशी तथा आराम से अपने नवजात शिशु को स्तनपान करा पाए। माँ के पोषण का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमारे देश में ब्रेस्टफीडिंग के बारे में कई पुरानी तथा गलत अवधारणाएँ व मान्यताएँ हैं, जिसके बारे में डॉक्टर नुपूर सूद ने विस्तार से समझाया कि माँ का पहला गाढ़ा दूध, जिसे कोलोस्ट्रम कहते हैं, वह अमृत-समान होता है। इसमें कई विटामिन्स व एंटीबॉडीज होते हैं, जो बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाते हैं। छह महीने तक बच्चे को जितना पानी आवश्यक है, उतना माँ के दूध से मिल जाता है।

    यदि माँ को बुखार है तो वह अपने डॉक्टर से संपर्क करें तथा अपने लिए दवाई लें। अधिकतर दवाइयाँ ऐसी हैं, जिनसे बच्चे को दूध पिलाने से कोई नुकसान नहीं पहुँचता। कामकाजी मदर्स अपने दूध को फ्रिज में एक उचित तापमान पर स्टोर करके रख सकती हैं जिसे बच्चे को भूख लगने पर कोई भी कटोरी चम्मच से पिला सकता है। बौरी मेमोरियल ट्रस्ट समाज की उन्नति के लिए सदैव प्रयासरत रहता है।

  • पंजाबः सेहत मंत्री-वीसी विवाद के बाद एक्शन में सीएम मान, विधायकों को दिए ये निर्देश 

    पंजाबः सेहत मंत्री-वीसी विवाद के बाद एक्शन में सीएम मान, विधायकों को दिए ये निर्देश 

    चंडीगढ़ः सेहत मंत्री-वीसी विवाद के बाद सीएम मान सभी विधायकों के साथ मीटिंग की। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने विधायकों को एक नसीहत भी दी है। सीएम मान ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों, अस्पतालों और सरकारी दफ्तरों में छापेमारी बंद करने के लिए कहा है। इसी के साथ सीएम मान ने प्रशासनिक अधिकारियों और लोगों से साथ संयम के साथ पेश आने के आदेश दिए है। इस दौरान सीएम मान उन्हें सरकारी ऑफिसों में एग्रेसिव रेड से बचने को कहा गया है। सीएम का कहना है कि इससे जनहित में कुछ अच्छा नहीं हो रहा। उलटा सरकार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है।

  • सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण

    सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रतीक्षा कक्ष का लोकार्पण बुधवार को ब्रिगेडियर मदनशील शर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा भी उपस्थित रहे। 

    यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने बताया कि यह कक्ष पूर्णतया वातानुकूलित है। उन्होंने बताया कि काफी समय से यहां आने वाले भूतपूर्व सैनिकों को गर्मी, बरसात व सर्दी में बैठक के लिए दिक्कत पेश आती थी। उन्होंने बताया कि यह प्रतीक्षा कक्ष स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के सौजन्य से निर्मित किया गया है।

  • पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के निधन पर प्रकट किया शोक

    पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा के निधन पर प्रकट किया शोक

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक बलबीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर तथा हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने हिमुडा उपाध्यक्ष एवं पूर्व में मंत्री रहे प्रवीण शर्मा के निधन पर शोक प्रकट किया है। 

    अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने का संबल प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रवीण शर्मा के जाने से पार्टी ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। प्रवीण शर्मा ने प्रदेश व जिला ऊना के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

  • एस्टेरिस्क हेल्थ केयर में भरे जाएंगे 41 पद

    एस्टेरिस्क हेल्थ केयर में भरे जाएंगे 41 पद

    ऊना/सुशील पंडित: मैसर्ज़ एस्टेरिस्क हेल्थ केयर बेला बाथड़ी द्वारा 41 पद अधिसूचित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में अलू-अलू मशीन आॅप्रेटर के 8 पद, बलिस्टर मशीन आॅप्रेटर के 5 पद, कोटिंग मशीन आॅप्रेटर के 2 पद, कम्प्रैशर मशीन आॅप्रेटर के 5 पद, ग्रानुलेशन आॅप्रेटर के 3 पद, एनालिस्ट कैमिस्ट के 4 पद, कैमिस्ट के 5, क्यूए मैनेज़र/सहायत प्रबंधक के 4 पद व हेल्पर-पैकिंग/फिलिंग मशीन के 5 पद भरें जाएंगे।

    अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 5 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे मैसर्ज एस्टेरिक हैल्थ केयर बेला बाथड़ी में लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषयों में आईटीआई/डिग्री/डिप्लोमा तथा कम से कम 5 से 10 वर्ष अनुभव वाले अभ्यार्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 8091500611 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े UCO Bank में लुटेरों ने हथियारों के बल पर लूटे लाखों रुपए, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन-दिहाड़े UCO Bank में लुटेरों ने हथियारों के बल पर लूटे लाखों रुपए, देखें वीडियो

    जालंधर, (वरुण):  महानगर में लूट की वारदातें एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। वहीं ताजा मामला यूको बैंक से लूटने का मामला सामने आया है। दिन-दिहाड़े 4 लुटेरों ने हथियारों के बल पर सोढल रोड स्थित यूको बैंक से 13 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। वहीं इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। 

    वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए विनोद कुमार ने बताया कि 4 लुटेरे बैंक के अंदर आए, जिसमें से दो के पास हथियार मौजूद थे। उन्होंने बताया कि एक ने पिस्तौल तानकर बैंक में मौजूद लोगों से सोना उतवाने के लिए कहने लगा। वहीं लुटेरे बैंक में मौजूद एक मैडम की सोने की चैन, कगंन और रिंग उतारकर और 13 लाख रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए।

    उधर, सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा, अंकुर गुप्ता, जगमोहन सिंह सहित तमाम सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर संधू ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें बना कर रवाना कर दी गई हैं। सीसीटीवी के आधार पर लुटेरों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

  • सीएम मान का ऐलान, जल्द शुरू होगा ‘पंजाब खेल मेला’ 

    सीएम मान का ऐलान, जल्द शुरू होगा ‘पंजाब खेल मेला’ 

    चंडीगढ़: पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मान सरकार लगातार काम कर रही है। वहीं आज सीएम मान ने खेल विभाग के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। जिसमें प्रदेश में होने वाले पंजाब खेल मेले के बारे में चर्चा की गई। सूबे में जल्द पंजाब खेल मेले का आयोजित किया जाएगा।

    दरअसल, इस संबंध में सीएम मान ने विभाग के अधिकारियों को आदेश भी दे दिए हैं। खेल विभाग की इस मीटिंग में मंत्री मीत हेयर भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब में खेल मेला बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। हमारी सरकार हर गांव खेलों को पहुंचाएगी और गांवों से अच्छे खिलाड़ी तैयार किए जाएंगे। इस संबंध में तैयारियों को लेकर भी खेल विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं।

    गौरतलब है कि कुछ दिन पहले खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भी पंजाब खेल मेला का आयोजन करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया था कि इसमें अंडर 14 से 60 वर्ष से कम आयु के तीन लाख के करीब खिलाड़ी 30 खेलों में हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक राज्य स्तर तक चलने वाला यह खेल मेला 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुरू होगा, जो दो से तीन महीने तक चलेगा। इससे पहले केवल तीन श्रेणियों की जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती थीं और अब पहली बार छह श्रेणियों के ब्लॉक स्तर से प्रतियोगिताएं होंगी।

  • लापरवाही: 50 लाख सालाना खर्च करने के बावजूद तहसील में गंदगी और कूड़े के लगे ढेर, ठेकेदार को फटकार

    लापरवाही: 50 लाख सालाना खर्च करने के बावजूद तहसील में गंदगी और कूड़े के लगे ढेर, ठेकेदार को फटकार

    जालंधर/अनिल वर्मा: जालन्धऱ तहसील में पिछले कई सालों से सफाई के नाम पर लाखों रुपये बरबाद किया जा रहा है जिसके बावजूद तहसील में साफ सफाई का नामोनिशान नजर नहीं आता। सबसे ज्यादा बुरे हालात सेवा केन्द्र तथा सब रजिस्ट्रार दफ्तर के बाहर देखने को मिल रहे हैं जहां जगह जगह कूड़े के ढेर, घास, गंदगी बिखरी हुई है यहां लोग सबसे ज्यादा लोग सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए सेवा केन्द्र आते हैं मगर यहां पहुंच कर उन्हे इस बात का अहसास हो जाता है कि सरकार जनता को सुविधा देने के लिए कितनी सजग है।

    मिली जानकारी अनुसार तहसील में साफ सफाई का ठेका हासिल करने वाली एमपी एसोसिएट कम्पनी के पास पूरे जिले की तहसीलों सब तहसीलों की साफ सफाई का ठेका है जिसके लिए सरकार सालाना 50 लाख रुपये खर्च कर रही है। जालन्धर तहसील में कम्पनी की ओर से 16 सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं जिसमें ज्यादातर महिलाएं है। तहसील में सिर्फ डीसी दफ्तर,एम.ए. ब्रांच,एस.डी.एम.-1,नाजर शाखा, आरटीए दफ्तर के बाहर ही सफाई कर्मचारियों का ध्यान हैं इसके अलावा पूरी तहसील में कूड़ा गंदगी के ढेर लगे हैं। 

    एमपी एसोसिएट के सुपरवाईजर का कहना है कि सेवा केन्द्र के बाहर पार्किंग एरिया तथा पार्कों की सफाई का काम ठेके में शामिल नहीं है इसलिए नहीं किया जाता वहीं जिला नाजर नरेश कौल ने कहा कि ठेके में पूरी तहसील में सफाई करना शामिल है इसमें पार्किंग एरिया तथा सेवा केन्द्र के बाहर का हिस्से की भी सफाई करना जरूरी है अगर ठेकेदार काम नहीं कर रहा तो उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

    पार्किंग एरिया में कई सालों से टूटी सड़कें, हालात खराब

    गेट नंबर 3 की पार्किंग में सड़कें लगभग पूरी तरह से टूट चुकी हैं जहां बरसाती दिनों में पानी खड़ा रहता है। वाहनों की पार्किंग के लिए यहां सबसे बुरे हालात सेवा केन्द्र के बाहर हैं जहां फुटपाथों पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं और पार्क के अंदर कर्मचारियों के वाहन खड़े हैं। देखने में ऐसा प्रतीत होता है जैसे कोई सरकारी अस्पताल हो जहां मरीज तो रोज आ रहे हैं मगर डाक्टर गायब हैं।