Blog

  • व्यापारियों की चेतावनीः 10 दिन में शंभू से हटाएं धरना, नहीं तो करेंगे पंजाब बंद

    व्यापारियों की चेतावनीः 10 दिन में शंभू से हटाएं धरना, नहीं तो करेंगे पंजाब बंद

    लुधियाना: किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर काफी समय से शंभु बॉर्डर के रेलवे ट्रैक पर धरना लगाया हुआ है। वहीं किसानों के इस धरने के कारण व्यापारियों और आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं किसानों के प्रदर्शन को लेकर भले ही 4 वर्ष पहले व्यापारी व कारोबारी पंजाब में किसानों का हर संघर्ष में साथ देते थे, लेकिन अब वे किसानों के धरने-प्रदर्शन से तंग आ चुके हैं। किसानों को नैतिक व आर्थिक समर्थन देने वाले कारोबारी अब उनके विरुद्ध आवाज उठाने लगे हैं। बरनाला, भदौड़ व संगरूर के बाद कारोबारियों की किसानों के खिलाफ आक्रोश की चिंगारी सुलगती हुई लुधियाना तक पहुंच चुकी है। काम-धंधा चौपट होने से निराश कारोबारियों ने किसानों को चेतावनी दी है कि अगर 10 दिन में शंभू से धरना नहीं हटाया तो वे उनके खिलाफ पंजाब बंद की घोषणा कर देंगे।

    कारोबारियों का तर्क है कि एक तरफ किसान नेता अपने आंदोलन से पंजाब की किसानी बचाने की बात करते हैं, वहीं उनके धरनों से कारोबार को जो नुकसान पहुंच रहा है, उस पर मौन हो जाते हैं। गत 13 फरवरी से किसान पटियाला के शंभू में हरियाणा के साथ लगती सीमा पर नेशनल हाईवे पर धरना लगाए बैठे हैं और 17 अप्रैल से शंभू में ही रेल ट्रैक भी जाम कर दिया है। किसान आंदोलन के कारण दूसरे प्रदेशों के व्यापारी पंजाब आने से कतराने लगे हैं। पंजाब की वर्तमान स्थिति को देख ऑर्डर देने से भी हिचक रहे हैं। इससे पंजाब के व्यापार और उद्योग जगत को प्रतिदिन करीब 700-800 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। 

    व्यापारियों को अपना कारोबार करना भी मुश्किल हो रहा है। व्यापार संगठनों ने चेतावनी दी कि अगर किसान संगठनों की आड़ में गुंडागर्दी कर रहे किसानों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे न केवल संगरूर, बल्कि पंजाब भर के व्यापार संगठनों को साथ लेकर संघर्ष शुरू कर देंगे। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष प्रवीण गोयल ने कहा कि किसानों के धरने देने से राज्य का हर कारोबार प्रभावित हो रहा है। पर्यटक न आने से होटल व रेस्तरां खाली हैं। हजारों लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा होने लगा है और किसानों का इस तरफ ध्यान तक नहीं जा रहा। धरने का असर जम्मू के पर्यटन पर भी पड़ा है। बता दें किसानों के धरने के कारण वाहनों व ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है। ट्रेन पहले लुधियाना से अंबाला तीन घंटे में पहुंच जाती थी और अब आठ घंटे में भी नहीं पहुंच रही है। कई ट्रेनों को रद भी कर दिया है। इससे कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लुधियाना में पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव सुनील मेहरा ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ संगठन पंजाब को पटरी से उतारने का काम कर रहे हैं। अगर दस दिन में समस्या हल न हुई तो बैठक कर पंजाब बंद की काल की जाएगी।

  • फुकरे 3 के प्रोड्यूसर के घर छाई शोक की लहर, चंकी पांडे, मलायका अरोड़ा सहित कई दिग्गज दुख में हुए शामिल

    फुकरे 3 के प्रोड्यूसर के घर छाई शोक की लहर, चंकी पांडे, मलायका अरोड़ा सहित कई दिग्गज दुख में हुए शामिल

    मुबंईः फिल्म इंडस्ट्री से फिर दुखद खबर सामने आ रही है। मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन हो गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार बीती शाम प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया। सिधवानी की मां हिंदुजा अस्पताल में एडमिट थी और यहीं पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली है। रितेश की मां के निधन से उनके सिर से मां का साया उठ गया है और वो बहुत दुखी हैं। साथ ही फुकरे 3 प्रोड्यूसर को सभी ढांढस बंधा रहे हैं और उनकी मां के लिए दुआ कर रहे हैं। फैंस प्रोड्यूसर की मां के निधन पर सोशल मीडिया पर श्रंद्धाजलि भी दे रहे हैं।

    बता दें कि सिधवानी की मां के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स अस्पताल जाकर ही रितेश के दुख में शामिल हो रहे हैं। फरहान अख्तर और उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर सहित रितेश सिधवानी और उनकी फैमिली अस्पताल जाने वाले पहले लोगों में से हैं। इतना ही नहीं फेमस गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा और अभिनेता चंकी पांडे, मलायका अरोड़ा और उनकी बहन अमृता अरोड़ा को भी रितेश के दुख में शामिल होते हुए देखा गया है।

    रितेश की मां के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है। हर कोई भावुक नजर आ रहा है। बता दें कि सिधवानी एक बिजनेस फैमिली से आते हैं, लेकिन उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने की सोची और वो एक बेहतरीन फिल्म प्रोड्यूसर बनकर सामने आए। साल 2001 में रितेश ने हिंदी सिनेमा में अपना सफर शुरू किया था। इस दौरान रितेश ने फरहान अख्तर के साथ एक्सेल एंटरटेनमेंट की सह-स्थापना भी की थी। बता दें कि रितेश सिधवानी ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। लोगों को उनकी फिल्में खूब पसंद आती है और फैंस प्रोड्यूसर की फिल्मों की जमकर तारीफ भी करते हैं। हालांकि अब मां के यूं अचानक चले जाने से रितेश बहुत भावुक हैं, लेकिन हर कोई उनका दुख बांटने के लिए उनके साथ नजर आ रहा है।

  • पंजाब : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : पंजाब में नशे के मामले आए दिन सामने आते रहते है। पंजाब नशे का गढ़ बनता जा रहा है। नशे के कारण कई लोगों की जान तक जा चुकी है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां गांव कुंडे में नशे की लत के कारण एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई है।

    परिवार में माहौल गमहीन है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा है। पंजाब में चिट्टे के कारण कई युवाओं की जान जा चुकी है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से चिट्टे को खत्म करने के लाख दावे किए जा रहे है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

    परिवार ने पुलिस प्रशासन से नशा खत्म करने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि हमारे बेटे की जान तो चली गई, लेकिन बाकी युवकों की जान को बचाया जाए। मृतक की पत्नी सिमरन ने बताया कि चिट्टे ने मेरे पति की जान ले ली है। सिमरन की पत्नी ने कहा कि मेरे 2 छोटे बच्चे है।

  • बड़ी कार्रवाईः चुनाव दौरान एक्साइज विभाग की गोदाम पर रेड, पकड़ी लाखों की विदेशी शराब

    बड़ी कार्रवाईः चुनाव दौरान एक्साइज विभाग की गोदाम पर रेड, पकड़ी लाखों की विदेशी शराब

    चंडीगढ़ः लोकसभाच चुनाव को लेकर पंजाब और चंडीगढ़ में कॉड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है। वहीं इस दौरान चंडीगढ़ में एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से एक गोदाम से रेड की गई। इस दौरान एक्साइज डिपार्टमेंट द्वारा 792 अवैध विदेशी शराब की बोतल जब्त की हैं। विभाग के अनुमान के अनुसार इसकी बाजार में कीमत करीब 19 लाख 80 हजार रुपए है। विभाग ने इसकी सूचना निर्वाचन आयोग को भी दे दी है। अब इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव को लेकर एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से लगातार शराब के गोदाम की जांच की जा रही है। इसी छापेमारी के दौरान यह शराब पकड़ी गई है।

    एक्साइज डिपार्टमेंट की तरफ से बताया गया है कि यह विदेशी ब्रांड की शराब है। लेकिन इसको भारत में ही बनाया गया है। वहीं एक्साइज डिपार्टमेंट के कमिश्नर रूपेश कुमार ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध शराब की सप्लाई नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए एक्साइज एक्ट 1914 के नियमों का सबको पालन करना पड़ेगा। विभाग इसके लिए कड़ी नजर बनाकर रखे हुए है। जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    विभाग की तरफ से लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक्साइज डिपार्टमेंट से संबंधित किसी भी शिकायत के लिए एक लैंडलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 7 दिन और 24 घंटे कार्यरत रहेगा। इसके लिए विभाग की तरफ से कॉल सेंटर बनाया गया है। इसमें आने वाली शिकायत को विभाग गंभीरता से लेकर उसकी जांच करेगा। विभाग की तरफ से इस नंबर को अपनी वेबसाइट पर भी डाला गया है। विभाग ने 017-2299 0301 नंबर लोगों के लिए जारी किया है।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 4 स्टूडेंट्स की हुई मौ+त, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में 4 स्टूडेंट्स की हुई मौ+त, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पटियाला:  जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात भयानक सड़क हादसे में 6 विद्यार्थियों में से 4 की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक लड़की सहित चार लड़कों की मौत हुई है। मृतक छात्रों की पहचान रीत सूद, ईशान सूद, कुशाग्र यादव और रिभु सहगल के तौर पर हुई है। हालांकि ये सभी कहां के रहने वाले हैं, इस बात की जानकारी सामने नहीं अभी तक नहीं पता चली है।

    मिली जानकारी के अनुसार लॉ यूनिवर्सिटी के छात्र अपनी डिग्री पूरी करने के बाद एक पार्टी के बाद होटल से निकले थे और उसके बाद रेस लगा रहे थे, इसी दौरान यह दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में 6,छात्र सवार थे, तभी देर रात करीब 12 बजे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार 4 छात्रों की मौत और अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चंडीगढ़ के पीजीआई रैफर कर दिया गया है।

    इसमें कार सवार सभी चारों लॉ छात्रों की मौत घटनास्थल पर ही मौत गई है, जबकि दो अन्य छात्रों को भी चोटें आई हैं। यह छात्र कार के पीछे चल रहे थे। पेड़ से कार टकराने की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और अपनी जांच शुरू की। पुलिस सभी मृतक छात्रों के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्तपाल में रखवा दिया है। हादसा यूनिवर्सिटी के बिल्कुल नजदीक हुआ।

  • यह काम करने से शनि देव होंगे प्रसन्न, बरसेगी कृपा !

    यह काम करने से शनि देव होंगे प्रसन्न, बरसेगी कृपा !

    वाराणसी: शनिदेव महाराज को न्याय का देवता भी कहा जाता है। मनुष्य के किए कर्मो के हिसाब से शनि फल देते हैं। ज्योतिषशास्त्र में ऐसी मान्यता है कि जब शनि की क्रूर दृष्टि किसी पर पड़ती है तो उसका बुरा फल मिलता है, ऐसे में शनिवार के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं। 

    मान्यता के अनुसार शनिवार वाले दिन जल्दी उठकर स्नान करने के बाद शनि मंदिर या ऐसे हनुमान मंदिर जाना चाहिए जहां पीपल का पेड़ हो। मंदिर में पीपल के पेड़ पर तांबे के लोटे से जल अर्पित ओर जल में गुड़ और काला तिल जरूर डालना चाहिए।

    इसके अलावा पीपल के पेड़ के नीचे सरसों या फिर तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस दीपक में लोहे की मुनरी और काला तिल जरूर डालना चाहिए। इससे भी शनि की क्रूर दृष्टि समाप्त होती है और वे शुभ फल मिलता है। साथ ही पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने के बाद 7 बार पीपल के वृक्ष की परिक्रमा करनी चाहिए, इस दौरान हनुमान जी का ध्यान करना चाहिए। शनिवार के दिन हनुमान मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। 

  • विदेश से लौटते ही अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे राघव चड्ढा, हलचल हुई तेज, देखें वीडियो

    विदेश से लौटते ही अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे राघव चड्ढा, हलचल हुई तेज, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ब्रिटेन में अपनी आंख की सर्जरी करा कर भारत लौटने के बाद पहली बार आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे हैं। वहीं राघव चड्ढा के भारत लौटने पर आप पार्टी में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि इस वक्त आम आदमी पार्टी कई मुश्किलों से घिरी हुई है। एक तरफ सूबे के मुखिया अरविंद केजरीवाल जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। वहीं दूसरी तरफ स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर सीएम हाउस में मारपीट करने का आरोप लगाया है। सीएम आवास के अंदर हुई स्वाति मालीवाल की पिटाई के मामले में पुलिस ने कल देर रात तक केजरीवाल आवास के अंदर जांच पड़ताल की।

    इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट किया और वीडियोग्राफी की. एफएसएल की टीम भी कल मौके पर गई थी। सूत्रों के मुताबिक पेन ड्राइव में सीएम कैंप ऑफिस और एंट्री गेट के सीसीटीवी भी लिए गए। उधर केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ मुख्यमंत्री आवास में जबरन घुसने और सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने सुरक्षा गार्ड को धक्का दिया। राघव चड्ढा की वापसी से आम आदमी पार्टी को बड़ी उम्मीदें है। दरसल, वह ऐसे समय पर लौटे है,जब कुछ दिन बाद ही दिल्ली में लोकसभा चुनाव होने वाले है। 25 मई को मतदान से पहले राघव चड्ढा चुनाव प्रचार में जुड़ सकते है।

  • फगवाड़ा : मॉडल टाऊन में बिजली के ट्रांसफॉर्म में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : मॉडल टाऊन में बिजली के ट्रांसफॉर्म में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    फगवाड़ा, राजेश : मॉडल टाउन इलाके में लोग उसे समय सहम गए जब अचानक बिजली के ट्रांसफॉर्म को आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गनीमत यह रही कि किसी भी तरह का जानी नुकसान नही हुआ। हादसे के बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

    लेकिन काफी देर तक वह नहीं पहुंचे। जिस कारण लोगों में काफी रोष देखने को मिला। देरी के बाद पहुंचने पर आग पर काबू पा लिया। वहीं पर जब फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों से देरी से आने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने तसल्ली बक्श जवाब नही दिया।

  • बड़ी खबरः नूंह बस हादसे में 9 की मौ+त, जालंधर सहित इस जिले के लोग हुए घायल, देखें वीडियो 

    बड़ी खबरः नूंह बस हादसे में 9 की मौ+त, जालंधर सहित इस जिले के लोग हुए घायल, देखें वीडियो 

    होशियारपुरः हरियाणा के नूंह के पास KMP एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार (17 मई) की देर रात बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में श्रद्धालुओं से भरी एक बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसकी चपेट में करीब 24 से ज्यादा लोग आ गए। इनमें से 9 लोगों की जिंदा जल कर मौत हो गई। वहीं अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। बताया जा रहा है कि राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज नलहड़ में 9 डेड बॉडी आ चुकी है। जिसमें 6 फीमेल और 3 मेल है। वहीं 8 व्यक्ति घायल हैं। घायलों की पहचान मीरा रानी वाइफ का नरेश कुमार निवासी मखनिया जालंधर,  नरेश कुमार सन ऑफ मुल्क राज निवासी मखनिया, जालंधर, कृष्णा कुमारी वाइफ ऑफ बलदेव राज निवासी फिल्सर जिला जालंधर, बलजीत सिंह राणा सन ऑफ मोहन सिंह निवासी मोहाली सेक्टर 16, जसविंदर वाइफ का बलजीत निवासी महोली सेक्टर 16, विजय कुमारी वाइफ का सुरेश कुमार निवासी जमरोल जिला जालंधर, शांति देवी पत्नी सुरेंद्र निवासी होशियारपुर, पूनम पत्नी अशोक कुमार निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। 

    मिली जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु होशियारपुर से धार्मिक स्थलों के दर्शन करने निकले थे और बनारस व वृंदावन, मथुरा से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। वही होशियारपुर के शालीमार नगर रहने वाले राकेश शर्मा का परिवार इस हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में राकेश शर्मा घायल हुए हैं। वही उनके परिवार 3 लोगो की इस हादसे में जान चली गई है। इलाके में शोक की लहर छा गई है। एक टूरिस्ट कंपनी की बस को सात दिन के लिए बुक कर धार्मिक स्थलों पर दर्शन करने के लिए निकले थे। मथुरा और वृंदावन से चंडीगढ़ जाते वक्त हादसा हुआ। हादसे में झुलसी सरोज पुंज, पूनम ने बताया कि रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच में जैसे ही बस केएमपी पर धुलावट गांव की सीमा में पहुंचे तभी एक बाइक सवार युवक ने बस के आगे बाइक को लगाकर रुकवाया और बताया कि बस के पिछले हिस्से में आग लगी हुई है।

    आग की लपटें देख ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बस के शीशे तोड़ श्रद्धालुओं को निकाला। बस रुकते ही आग ने पूरी बस को चपेट में लिया। कुछ लोग गेट तथा कुछ शीशे तोड़कर बाहर निकाले गए। पास के गांव के लोगों ने भी मदद की। पीछे बैठे आठ लोग बस से नहीं निकल पाये और जिंदा जल गए। जानकारी के मुताबिक ज्यादातर भक्त शालीमार, गौतम नगर और धोबीघाट के है। एक परिवार लुधियाना से भी गया था। इस हादसे की खबर से शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। वो राम दर्शन के लिए अयोध्या भी गए थे। राकेश शर्मा अस्पताल में उपचाराधीन हैं। नौ साल की बच्ची की भी मौत हो गई है बस में सवार राकेश के अनुसार बस में 60 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें तीन-चार बच्चे भी शामिल हैं।

  • जालंधरः ट्रक और दीवार में फंसने से व्यक्ति की मौ+त, मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: इंडस्ट्री एरिया के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, ट्रक ड्राइवर द्वारा गाड़ी को बैक करते व्यक्ति ट्रक और दीवार के बीच फंस गया। इस दर्दनाक हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान साजन निवासी मलूम चक्क, गुरदासपुर के रूप में हुई है। दरअसल, हादसे में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के दौरान ड्राइवर और आसपास के लोगों द्वारा साजन को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, मगर डॉक्टरों द्वारा उसे उसी वक्त मृत घोषित कर दिया गया।

    पीड़ित पिता कस्तूरी लाल पुत्र प्रकाश ने आरोप लगाया कि गुरप्रीत ने अचानक रेस दबा दी, जिससे उसके बेटे की जान चली गई। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। साजन के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिवार के हवाले कर दिया गया था। गुरदासपुर में साजन का संस्कार किया जाएगा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी हसनपुर गांव, गुरदासपुर के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाने का केस दर्ज कर लिया है।

    कस्तूरी लाल ने कहा कि वह गुरदासपुर के रहने वाले हैं और उसका अपना ट्रक है। ट्रक चलाने के लिए गुरप्रीत को उन्होंने बतौर ड्राइवर काम पर रखा हुआ था। बीते दिन साजन और गुरप्रीत दोनों ट्रक लेकर जालंधर के इंडस्ट्री एरिया आए हुए थे। बेटा साजन ट्रक के पीछे दीवार के साथ खड़ा था। इस दौरान गुरप्रीत ने ट्रक बैक कर दिया और हादसे में ट्रक व दीवार के बीच फंसने से उसकी मौत हो गई।