Blog
-
अवैध खननः तीन वाहनों से 15000 जुर्माना वसूला
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पाए गए तीन वाहन चालकों से 15000 रू जुर्माना वसूला है। सोमवार को पुलिस की कार्रवाई में यातायात के नियम तोड़ने वाले 175 वाहनों के चालान भी किए गए। इनमें से कुछ चालकों ने मौके पर ही चालान का भुगतान कर दिया जिसमें पुलिस को 38400 रू जुर्माना मिला है। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करने वाले 10 व्यक्तियों से भी पुलिस ने 1000 रू जुर्माना वसूला है। -
अरनियालाः पुलिस ने चिट्टे के साथ एक को पकड़ा
ऊना/ सुशील पंडित: ऊना पुलिस ने सोमवार को चिट्टे के साथ एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को जिस समय सदर पुलिस की एक टीम अरनियाला रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद थी तब गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध व्यक्ति की तालाशी ली गई। तालाशी में पुलिस को 2.34 ग्राम चिट्टा (हैरोईन) बरामद हुआ है। पुलिस ने हरोली तहसील के सलोह गांव वासी नवीन जसवाल पुत्र कुलबीर सिंह के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। -
मंदलीः फूलों की कियारी में अफीम के 24 पौधे
ऊना/ सुशील पंडित: बंगाणा के मंदली पंचायत में एक घर की फूलों की क्यारी में 24 पौधे ऐसे भी खिल रहे थे जिन्हें उगाना हिमाचल में प्रतिबंधित है। मंदली के दुलेहड़ी राजपूतां गांव में सोमवार को पुलिस की एक पार्टी तेजी से एक घर की ओर बढ़ी जा रही थी। घर की बगल में खेत में फूलों से भरी कियारी पर पुलिस वालों की निगाहें टिक गईं। पुलिस को पहली दृष्टि में ही वे प्रतिबंधित अफीम के पौधे लगे। शुरुआती जांच में साबित हो गया कि खेत के मालिक ने अफीम के पौधे उगा रखे हैं। पौधों को उखाड़कर पुलिस अपने साथ ले गई है। साथ ही खेत के मालिक कमलदेव पुत्र दीनानाथ के विरुद्ध बंगाणा थाने में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ऊना जिले में अभी तक एक महीने में अफीम की खेती से जुड़े आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं। अभी न जाने कितने लोग होंगे जिन्होंने अफीम के पौधे उगा रखे होंगे। बार बार इन पौधों का पकड़ा जाना सरकार को भी विवश कर रहा है कि आखिर कबतक लोगों को अफीम की खेती से रोका जा सकता है क्योंकि ऊना में अफीम और चूरापोस्त का बड़े स्तर पर सेवन हो रहा है। जो समाज स्क्रिय रूप से अफीम के उत्पादों का सेवन करता हो उसे अपने ही बगीचे में अफीम के पौधे उगाने से पुलिस प्रशासन कबतक रोक पाएगा। -
बंगाणा में मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान
ऊना/ सुशील पंडित: स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान हेतु लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आज बंगाणा बाज़ार में उपमंडल दंडाधिकारी, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर बंगाणा के आदेश अनुसार हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।इस अवसर पर कुटलेढ विधानसभा स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने बताया कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में अधिकतर लोग अपना मत का पहली बार प्रयोग करेंगे। स्वीप अर्थात् सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता भारत निर्वाचन आयोग का कार्यक्रम है। जो देश के नागरिकों, निर्वाचकों और मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जागरूक करता है।

लोकतंत्र में मताधिकार किसी भी व्यक्ति की सबसे बड़ी ताकत होती है। हमें प्रत्येक चुनाव में मतदान करके एक जिम्मेदार नागरिक का परिचय देना चाहिए। आज मुख्य बंगाणा बाजार व हटली रोड पर लोगों को अपने मत का आगामी होने वाले चुनाव में प्रयोग करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें लोगों ने अपने हस्ताक्षर अभियान में बढ़कर भाग लिया। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह के गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि हर नागरिक इस लोकतंत्र के पर्व में अपने मतदान का प्रयोग कर हमारे भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करेंगे। इस अवसर पर सीप के सदस्य, एनएसएस वालंटियर पलक मान, मनीष, रोहित, कौशल राणा आदि मौजूद रहे। -
चचेरा भाई के साथ आपत्तिजनक हालत में मां को देखना मासूम को पड़ा महंगा
उत्तर प्रदेश: हापुड़ में विवाहेतर संबंध के चलते एक 6 साल की मासूम बच्ची को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा. मां ने प्रेमी के साथ मिलकर दरांती से वार कर अपनी बेटी की हत्या कर दी और उसके शव को खंडहर में फेंक दिया गया. बताया जा रहा है कि बच्ची शाम को घर के बाहर खेलते हुए संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी. बच्ची को परिवार के साथ ग्रामीणों हर जगह तलाशा पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. इसके बाद स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई.

जांच के दौरान पुलिस को मासूम का शव घर 20 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ खंडहर में पड़ा मिला. तुरंत ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस और फोरेंसिक टीम ने विभिन्न बिंदुओं की जांच की. पुलिस के अनुसार बच्ची की गर्दन व पेट पर ऐसे निशान थे. जैसे किसी तार से गले को घोटा-काटा गया हो.
मां ने की मासूम की हत्या
पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि बच्ची की मां सुलेखा के अपने भतीजे के साथ प्रेम संबंध थे. 6 साल की काव्या ने मां को आपत्तिजनक हालत में देखा लिया था. जिसके चलते मां ने डर कर अपनी बेटी की हत्या कर दी और शव को खंडहर में फेंक दिया. यह घटना थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा में हुई. सुरेखा का पति ट्रक ड्राइवर है, वह रोजी रोटी के लिए अक्सर बाहर रहता था. इस बीच सुरेखा के अपने जेठ के बेटे अंकित के साथ प्रेम प्रसंग बन गए. राजेश के बाद बाहर जाने के बाद सुरेखा और अंकित का ज्यादातर समय एक दूसरे के साथ बीतता था.
सुलेखा का पति राजेश ट्रक लेकर बाहर गया हुआ था. रविवार की दोपहर सुरेखा व अंकित रंगरेलिया मना रहे थे कि तभी 6 वर्षीया बेटी काव्या ने दोनों को साथ देख लिया था और पिता राजेश को सारी बता बताने को कहा. इससे सुरेखा और अंकित डर गए और दोनों ने मिलकर काव्या की दरांती वार कर रात के अंधेर में मासूम की हत्या कर दी. फिर शव को खंडहर में फेंक दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए काव्या की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण किया तो उन्हें दीवार पर खून के धब्बे दिखाई दिए और फर्श को पानी से धोया गया था और घर की नाली में भी खून दिखाई दिया. कप्तान ने मकान को सील कर मां सुरेखा को पूछताछ के लिए थाने बुलाया. पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई और उसने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली. सुरेखा ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग अपने भतीजे अंकित के साथ चल रहा था. बेटी ने दोनों को साथ देख लिया था. जिसके बाद उसने दरांती से वार कर बेटी को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और हत्या में इस्तेमाल की गई दरांती भी बरामद की.
-
जालंधरः दिन दहाड़े छप्पड़ से मिला व्यक्ति का श’व, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर से बड़ी सामने आई है। जहां दिन दहाड़े छप्पड़ से व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना सूर्य एक्लेव से हुई है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई। देखने से शव 35 से 40 साल के व्यक्ति का लग रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति काफी दिनों से इलाके में घूमता हुआ दिखाई दे रहा था। लोगों का कहना है कि मृतक व्यक्ति की दिमागी हालत खराब लग रही थी। शव मिलने की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है।
-
पंजाब : सिविल अस्पताल में नशा करते युवक की वीडियो हुई वायरल
मोगा : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहां आए दिन कुछ न कुछ ट्रेंडिंग करता है और वायरल होता रहता है। सोशल मीडिया पर रोज तरह-तरह की वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही वीडियो मोगा के सिविल अस्पताल का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नशेड़ी सिविल अस्पताल के बाथरूम के अंदर नशे करने का वीडियो है। जानकारी देते हुए एस एमओ सुखप्रीत बराड़ ने कहा कि यह मामला 29 मार्च, गुड फ्राइडे की छुट्टी थी।
परंतु उसे दिन इमरजेंसी विभाग में कुछ पेशेंट आए हुए थे उन पेशेंट के साथ कुछ लड़के भी आए हुए थे। उन्होंने कहा कि मैं छुट्टी के दिन बाहर था, उसे दिन विभाग के स्टाफ ने मुझे फोन करके कहा कि कुछ लड़के यहां पर नशे कर रहे है। जब हमने उन्हें रोका तो वह हमारी बात नहीं सुन रहे थे। जिसके कारण इमरजेंसी विभाग के स्टाफ ने थाना सिटी साउथ में लिखित रूप से शिकायत भेज दी है।
परंतु पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। परंतु बाथरूम के अंदर नशा करने की जो बात है, उसमें हमें कैसे पता चलेगा। क्योंकि वह एक प्राइवेसी की जगह है। हम उसे कैसे खोल कर देख सकते हैं कि वह क्या कर रहा है। परंतु फिर भी इसकी जांच करवाई जाएगी। वही देखने को मिला लिखित शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से सिविल अस्पताल में सर्च अभियान कर शकी व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए नजर आई।
-
आवारा कुत्तों पर FIR दर्ज, जाने मामला
बालोतरा-राजस्थान से एक हैरान करने वाला अजीबोगरीब मामला सामने आया हैं। एक कंपनी ने आवारा कुत्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। इस शिकायत से पुलिस भी हैरान है, घटना बालोतरा जिले के पचपदरा थाना इलाके की है। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया गया है कि आवारा कुत्तों ने कंपनी के पोस्टर और बैनर फाड़ दिए, साथ ही भौंकते हुए सुरक्षा गार्ड को काट खाने की धमकी भी दी है।
जानकारी के मुताबिक, बालोतरा जिले के मंडपुरा गांव में एक फ्लैट कंस्ट्रक्शन कंपनी काम कर रही है और कंस्ट्रक्शन वाली जगह के बाहर लगे पोस्टर और बैनर को कुत्तों ने फाड़ दिया। कंपनी के प्रतिनिधि ने इस मामले को लेकर थाने में कुत्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत में कुत्तों पर सुरक्षा गार्ड को काट खाने की धमकियां देने जैसे आरोप भी लगाए हैं।
दरअसल, कंपनी के प्रतिनिधि सुबह साइट पर पहुंचे, तो वहां पोस्टर और बैनर फटे मिले। सीसीटीवी फुटेज देखा, तो दो आवारा कुत्ते पोस्टर और बैनर फाड़ते नजर आए। इसके बाद रविवार को कंपनी के प्रतिनिधि ने थाने में कुत्तों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, जिसमें कहा गया है कि 30 मार्च की रात को आरोपियों ने पहले कंपनी के साइट की रेकी की, इसके बाद देर रात एक राय होकर पहुंचे कुत्तों ने गेट पर लगे बैनर और पोस्टर फाड़ दिए। साइट पर उपस्थित सुरक्षा कर्मी को भी कुत्तों ने काट खाने की धमकियां दी।
-
एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने दिया मतदाता जागरूकता संदेश
‘मतदान हमारा अधिकार ही नहीं जिम्मेदारी भी’
ऊना/ सुशील पंडित: मतदान हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए हमें अपनी इस जिम्मेदारी को पूरे मन से निभाना है। पहली जून को घर से निकल कर मतदान करने जाना है। आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने ऊना जिले में स्वीप के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र पाठशाला ऊना में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का यह संदेश दिया।
उन्होंने पहली अप्रैल 2024 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके अथवा उससे अधिक के हर युवा से अपना वोट बनवाने तथा मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 4 मई तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराया जा सकता है। इसके लिए संबंधित बूथ लेवल अधिकारी अथवा एसडीएम कार्यालय में संपर्क करें। चुनाव आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी मतदाता सूची में पंजीकरण किया जा सकता है।
कलाकारों ने गीत संगीत के जरिए ‘समय वोट को जरूर निकालें, यह जिम्मेदारी कभी न टालें, और भैया-बहना काका-काकी, कोई भी वोट रहे न बाकी, जैसे संदेश दिए। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी (स्वीप) नरेंद्र कुमार, ऊना विस क्षेत्र नोडल अधिकारी सुरेश शर्मा, नगर परिषद ऊना क्षेत्र के सभी बूथ लेवल अधिकारी व सुपरवाइज़र सहित अन्य उपस्थित रहे।
ये है कार्यक्रमों का शेड्यूल
स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता के लिए कमांडेंट डॉ. आकृति शर्मा के निर्देशानुसार आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच के कलाकार ऊना उपमंडल के तहत 3 अप्रैल को ऊना कॉलेज तथा भड़ोलियां खुर्द, 4 को राम लीला मैदान भड़ोलियां कलां तथा सामुदायिक केंद्र बसदेहड़ा और 5 अप्रैल को रामलीला मैदान सनोली तथा सामुदायिक भवन संतोखगढ़ में कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
डीसी बोले…सब मिलकर मनाएं लोकतंत्र का उत्सव
वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी जतिन लाल ने सभी मतदाताओं से लोकतंत्र का उत्सव मिलजुल कर मनाने और मतदान करके इसमें साझेदारी निभाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि देश के भविष्य के निर्माण में प्रत्येक वोट महत्वपूर्ण है। सभी मतदाता इसे लेकर अपनी जिम्मेदारी को निभाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। -
जालंधर से लड़ेगें पूर्व चन्नी लोकसभा चुनाव! ऐलान से पहले विधायकों ने काटा केक, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। वहीं जालंधर से पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के चुनाव लड़ने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। वहीं आज पूर्व सीएम चन्नी के जन्मदिन पर कांग्रेस विधायक सुखविंदर कोटली और लाडी शेरोवालियां सहित अन्य नेताओं ने केक काटा। इस दौरान उन्होंने केक पर चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लिखा हुआ था। वहीं विधायक कोटली द्वारा साडा चन्नी विच जालंधर के नारे भी लगाए है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी भी पूर्व सीएम चन्नी ने उम्मीदवारी को लेकर कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन केक काटने और नारेबाजी से चन्नी को जालंधर से उम्मीदवार घोषित करने की बात कंफर्म मानी जा रही है।