Blog

  • पंजाब : सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 10 जुलाई को छुट्टी का ऐलान

    पंजाब : सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 10 जुलाई को छुट्टी का ऐलान

    रोपड़: पंजाब में भारी बारिश के बीच रोपड़ की डीसी प्रीति यादव ने 10 जुलाई को जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी की घोषणा की है। हालांकि, ये आदेश फिलहाल केवल रोपड़ जिले के लिए जारी किए गए हैं। 


    बता दें कि श्री आनंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों व शहरों में जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं, रोपड़ में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इस संबंध में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए आनंदपुर साहिब के हालात का जिक्र किया है।

  • पंजाब: प्रशासन ने सभी जिलों में बने बाढ़ जैसे हालात को लेकर किए हेल्पलाइन नंबर जारी

    पंजाब: प्रशासन ने सभी जिलों में बने बाढ़ जैसे हालात को लेकर किए हेल्पलाइन नंबर जारी

    चंडीगढ़: पंजाब में बीते कल से लगातार हो रही तेज बारिश से जन-जीवन प्रभावित हो रहा है। भारी बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसे लेकर सरकार अलर्ट हो गई है। पंजाब के सभी जिलों में बाढ़ कंट्रोल रुम बनाए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिसकी सूची निम्न है।

  • लैंडिंग से पहले विमान का बड़ा  हादसा, 6 लोगों की मौत

    लैंडिंग से पहले विमान का बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत

    नई  दिल्ली: कैलिफोर्निया हवाईअड्डे के पास एक खेत में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई, जिससे 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर फायर फाइटर की टीम पहुंच गई। खबरों के अनुसार, यह विमान लॉसवेगास से कैलिफोर्निया की ओर जा रहा था। अमेरिका फेडरल सिविल एविएशन डिपार्टमेंट और नेशनल ट्रांसपोर्ट सिक्योरिटी बोर्ड की टीम द्वारा इस विमान दुर्घटना की जांच की जा रही है। ये दुर्घटना लॉस एंजिल्स से करीब 130 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में मुर्रिएटा में सुबह 4:15 बजे के आसपास हुई।

    इस हादसे की वजह से फ्रेंच वैली हवाई अड्डे के नजदीक कुछ नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। जांचकर्ताओं के मुताबिक, पायलट प्लेन को लैंड करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इस दौरान वहां चारों तरफ धुंध थी, जिससे पायलट को देखने में दिक्कत आ रही थी।

  • तीन दिन बाद फिर शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा,दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु

    तीन दिन बाद फिर शुरू हुई बाबा बर्फानी की यात्रा,दर्शन के लिए निकले श्रद्धालु

    जम्मू-कश्मीर: : खराब मौसम के कारण 3 दिन तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा रविवार को पंजतरणी और शेषनाग आधार शिविरों से फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी गई। साथ ही जो श्रद्धालु पहले ही दर्शन कर चुके हैं, उन्हें बालटाल आधार शिविर लौटने की अनुमति भी मिल गई है। अमरनाथ गुफा के आसपास आसमान साफ दिखने के बाद अधिकारियों ने गुफा मंदिर के द्वार खोल दिए और वहां फंसे श्रद्धालुओं को दक्षिण कश्मीर के हिमालय में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन करने की अनुमति दे दी।


     
    घाटी में भारी बारिश के कारण फंसे 700 से अधिक अमरनाथ यात्रियों को सेना ने अनंतनाग जिले के काजीगुंड स्थित अपने शिविर में शरण दी है।उल्लेखनीय है कि गुरुवार से जारी भारी बारिश की वजह से खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई थी। पहलगाम और बालटाल के रास्ते यात्रा शुरू कर दी गई है।जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में रविवार को एक यात्री बस भूस्खलन की चपेट में आ गई, जिससे उसमें सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई। बचाव अभियान के दौरान तीन यात्रियों को बस से निकालकर गंदोह के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहारा के आमिर सुहैल और चंगा-भालेस्सा के मुदस्सर अली को मृत घोषित कर दिया।

  • पंजाब : पानी में डूबी हजारों एकड़ फसल, घरों तक पानी पहुंचने की बनी संभावना 

    पंजाब : पानी में डूबी हजारों एकड़ फसल, घरों तक पानी पहुंचने की बनी संभावना 

    फाजिल्का: जिले की तहसील अबोहर के गांव मलूकपुरा में आज सुबह मलूकपूरा माइनर में 200 फुट का कटाव आ जाने के कारण कुछ ही समय में हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो गई। बताया जा रहा है कि पिछले 5 घंटे से लगातार पानी तेजी के साथ फसलों से होते हुए गांव के घरों की तरफ बढ़ रहा है। उधर सूचना मिलते ही नेहरी विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे लेकिन उनका कहना है कि कटाव इतना बड़ा है कि पानी का लेवल कम होने के बाद ही इसे ठीक किया जा सकता है। फिलहाल पीछे से पानी की सप्लाई कम कर दी गई है, लेकिन इसके बावजूद बारिश के चलते पानी का बहाव काफी तेज है।
    मलूकपुरा माइनर में सीतो गुन्नो रोड पर टोल प्लाजा के निकट रविवार अल सुबह नहर टूट गई। जिससे आसपास के खेतों में पानी भर गया। उधर, किसानों का अारोप है कि नहर टूटने की सूचना सुबह पांच बजे के करीब नहरी विभाग के अधिकारियों को दे दी गई लेकिन नहर टूटने के तीन घंटे बाद तक नहरी विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।


    किसानों ने नहर के कटाव को ज्यादा बढ़ने से रोकने के लिए खुद प्रयास किए व इसके लिए वृक्षों की टाहनियों को काट कर नहर में फेंका लेकिन कटाव बड़ा होने के कारण पानी का बहाव नहीं रुक पाया। उधर, भारतीय किसान यूनियन खोसा के प्रांतीय सदस्य गुणवंत सिंह ने नहर टूटने का कारण नहरी विभाग के अधिकारियों की लापरवाहीं को बताया है। उन्होंने कहा कि जहां बारिश होने के कारण पानी का बहाव पीछे से ज्यादा आ रहा है तो वहीं नहरी विभाग के अधिकारियों ने पानी नहर में ज्यादा छोड़ दिया जिस कारण नहर टूटी। गांव केराखेडा के सरपंच राम कुमार ने बताया कि नहर में करीब 200 फुट का कटाव आया है आसपास की सैंकडों एकड़ खेतों में पानी भर गया है, जिससे नरमे की फसल को भारी नुकसान होगा। गुणवंत सिंह ने कहा कि नहर टूटने के कारण जहां नरमे की फसल नष्ट होने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा वहीं अब नहर की मुरम्मत में काफी समय लग जाएगा, जिससे बागों की फसल को पानी न लग पाने के कारण बाग सूख जाएंगे। 
    इस नहर के टूटने से कई गांवों को नुकसान होगा। नहर टूटने की सूचना मिलने पर डिप्टी कमिश्नर डा. सेनू दुग्गल हालात का जायजा लेने पहुंच रहे है। जबकि उन्होंने पहले ही नेहरी विभाग को आदेश जारी कर दी है कि जल्द से जल्द पानी की सप्लाई पीछे से रोककर कटाव को भरने के प्रयास किए जाएं। साथ ही पानी की निकासी तेजी के साथ करने के लिए भी आदेश जारी किए गए हैं।

  • शराब की बोतल में निकला कीड़ा, वीडियो वायरल  

    शराब की बोतल में निकला कीड़ा, वीडियो वायरल  

    रायपुर: ये वीडियो देखने के बाद शराब प्रेमियों का दिल जरूर टूट जाएगा। पूरा मामला छत्‍तीसगढ़ का है। अब शराब की बोतल में कीड़ा को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरुण साव ने एक वीडियो ट्वीट किया है। इसमें शराब की बोतल में की‍ड़ा दिख रहा है। इस पर कांग्रेस की तरफ से पलटवार हुआ है

    । शराब की बोतल में कीड़ा वाला वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष साव ने लिखा है कि अंबिकापुर के बतौली में सरकार द्वारा संचालित शराब दुकान की अंग्रेज़ी शराब की बोटल के भीतर कीड़ा पाया गया है।  सत्ता का नशा ऐसा है कि, मादकता में मस्त सरकार अब कीड़े-मकोड़े डली शराब भी जनता को परोस रही है। ये गंगा जल की सौगंध को स्मरण करने का वक्त है। इस पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्‍ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष शराब निर्माता कंपनी का प्रचार कर रहे हैं। ठाकुर ने साव से पूछा है कि वैसे किस दुकान से खरीदी की? भाजपा कार्यलय में पेकिंग तो नही कराई दुष्प्रचार करने?

  • प्रेमी के संग भागी 6 बच्चों की मां

    प्रेमी के संग भागी 6 बच्चों की मां

    पटना: बिहार के कैमूर जिले में छह बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई है। एक अधिकारी ने बताया कि उसके पति ने शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि महिला ने हाल ही में अपनी एक बेटी की शादी की थी। भागने के बाद महिला के पति ने भगवानपुर थाने में एफआईआर दर्ज करायी और पुलिस अधिकारियों से अपनी पत्नी का पता लगाने की गुहार लगायी।
    पीड़ित ने एफआईआर में दावा किया कि वह उस व्यक्ति को नहीं जानता जिसके साथ उसकी पत्नी भागी है। महिला का मोबाइल फोन ऑन था लेकिन वह उसके और बच्चों द्वारा की जा रही कॉल रिसीव नहीं कर रही थी। शिकायत में व्यक्ति ने कहा कि कभी-कभी, फोन एक पुरुष द्वारा रिसीव किया जाता था और वह अभद्र भाषा का प्रयोग करता था। संपर्क करने पर, भगवानपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने कहा, “एफआईआर दर्ज कर ली गई है और फोन कॉल का पता लगाया जा रहा है। उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।”

  • पंजाब :नए महासचिव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

    पंजाब :नए महासचिव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की बैठक

    पंजाब: जिला कांग्रेस कमेटी के नए महासचिव के रूप में डॉक्टर बलविंदर सिंह उर्फ मार्शल घुमन का स्वागत करने के लिए शनिवार को पठानकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।  बैठक गोसाईपुर स्थित धुम्मन आवास पर हुई। घुमन ने शपथ ली कि वह कांग्रेस पार्टी को मजबूत और बड़ा बनाने के लिए अथक प्रयास करेंगे।  उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस हाईकमान के निर्देशों का पालन करेंगे और जनता से किये गये वादों को पूरा करने का काम करेंगे. ओर उन्होंने बताया कांग्रेस में बीते कल गुजरात की आदरनिय हाई कोट ने श्री राहुल ग़ांधी जी के खिलाफ फैसला सुनाया ओर उस पर शोक परगट किया और रोष प्र्दशन भी किया इस मीटिंग में जनरल सेकेट्री डॉ बलविंदर सिंग के साथ कांग्रेस वर्कर देव राज सिंग शमशेर सिंग कवलजीत कौर  करतार चंद मनप्रीत कौर ओमकार नाथ इसमे उपस्थित रहे

  • Ex cm and senior कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज

    Ex cm and senior कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज

    इंदौर: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ इंदौर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व प्रमुख एमएस गोलवलकर को लेकर विवादास्पद पोस्ट किया है। jise लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।  आरएसएस कार्यकर्ता की ओर से दायर एक शिकायत के बाद दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ धारा 153 ए, 469, 500 और 505 IPC के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। तुकोगंज पुलिस स्टेशन के अधिकारी के मुताबिक आर एस एस कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने  गुरुजी (गोलवलकर का लोकप्रिय नाम) के नाम और तस्वीर के साथ सोशल मीडिया पर एक विवादास्पद पोस्टर शेयर किया था।शिकायत में दावा किया गया है कि गोलवलकर पर दिग्विजय सिंह की पोस्ट ने कथित तौर पर संघ कार्यकर्ताओं और पूरे हिंदू समुदाय की धार्मिक मान्यताओं को आहत किया है।

    वहीं, संघ के एक स्थानीय पदाधिकारी ने आरोप लगाया कि दिग्विजय सिंह ने संगठन की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया पर गोलवलकर के बारे में झूठा और अनुचित पोस्ट किया था। दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरएसएस के चीफ की एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें गोवलकर के हवाले से कई विवादास्पद टिप्पणियां थीं। गोलवलकर को यह कहते हुए उद्धृत किया गया था कि वे दलितों, पिछड़ों और मुसलमानों को समान अधिकार दिलाने के बजाय ब्रिटिश शासन के अधीन रहना पसंद करेंगे।दिग्विजय सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद आरएसएस के सीनियर पदाधिकारी और इसके प्रचार विभाग के प्रमुख सुनील अंबेकर ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पर ‘फ़ोटोशॉप्ड’ तस्वीर पोस्ट करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ये निराधार है और सामाजिक वैमनस्यता पैदा करने वाला है। उन्होंने कहा कि ‘गुरुजी’ ने कभी ऐसी टिप्पणी नहीं की।उन्होंने कहा कि गोवलकर का जीवन सामाजिक भेदभाव को दूर करने में बीता। बता दें कि एमएस गोलवलकर सबसे लंबे समय तक आरएसएस प्रमुख रहे और 1940-73 तक संगठन के शीर्ष पर रहे।

  • नदी पार करते वक्त तेज बहाव की चपेट में आए दो जवान 

    नदी पार करते वक्त तेज बहाव की चपेट में आए दो जवान 

    जम्मू-कश्मीर: पुंछ जिले में शनिवार को एक उफनाती नदी में भारतीय सेना के दो जवाब बह गए. अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है. इनमें से एक सैनिक की पहचान नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के रूप में हुई है. दूसरे जवान के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है.सेना के 16 कॉर्प्स के कमांडिंग ऑफिसर और जवानों ने कुलदीप सिंह को श्रद्धांजलि दी है. 16 कॉर्प्स के ट्विटर पेज पर लिखा गया है कि व्हाइट नाइट कॉर्प्स के कमांडर और सभी रैंक नायब सूबेदार कुलदीप सिंह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं.समाचार एजेंसी ने सेना के अधिकारियों के हवाले से बताया कि पुंछ के सुरानकोटे के पोशाना में ये सैनिक डोगरा नाला पार कर रहे थे लेकिन भारी बारिश के कारण अचानक आयी बाढ़ के कारण वे पानी के तेज बहाव में बह गये.शनिवार शाम को अधिकारियों ने बताया था कि सेना, पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की संयुक्त टीम दोनों की तलाश में जुटे हैं लेकिन अबतक कुछ पता नहीं चला है.  सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी की. इस बीच, पुलिस वाहन जिले के विभिन्न हिस्सों में लोगों को भारी बारिश के बाद नदी/नालों से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं.