Blog
-

पेखुबेलाः ड्राइवर से मारपीट पर पर्चा दर्ज
ऊना/सुशील पंडित : पेखुबेला में ट्रक में सो रहे एक ड्राइवर से मारपीट होने पर मैहतपुर थाने में मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर थाने में शिकायत देने वाले ड्राइवर सुल्तान मोहम्मद पुत्र शफी मोहम्मद, निवासी गांव भूघल, तहसील अम्ब का दावा है कि जब वह मुबारिकपुर से शाहबाद जा रहा था तो पेखुबेला में ट्रक रोककर आराम करने लगा। गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी। कुछ लोग आए जिनमें सपौरी गांव के करण सिंह पुत्र जुल्फी राम ने उसे गालियां निकालनी शुरू कर दीं। सुल्तान का आरोप है कि करण ने बाद में उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। -
पुलिस लाईन झलेड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित
ऊना/ सुशील पंडित : हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के 85वें जन्मदिन के अवसर पर हिमोत्कर्ष परिषद,जिला पुलिस व प्रेस क्लब ने संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को पुलिस लाईन झलेड़ा में रक्तदान शिविर व श्रदाजंलि समारोह का आयोजन किया गया। शिविर में 23 यूनिट रक्तदान एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि कार्यक्रम में जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्णपाल शर्मा,सीडीपीओ कुलदीप दयाल व प्रेस क्लब ऊना के प्रधान सुरेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के चित्र पर माल्यापर्ण किया व पुष्पाजंलि भेंट कर उन्हें श्रदासुमन अर्पित किए। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने समाज सेवा के क्षेत्र में स्वर्गीय कंवर हरिसिंह के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन बेहतरीन श्रदाजंलि है। उन्होंने रक्तदान को महान दान करार दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी के अमूल्य जीवन को बचाया जा सकता है। लोगो को इसमें आगे बढ़कर योगदान देना चाहिए। जिला परिषद कृष्णपाल शर्मा ने कहा कि हिमोत्कर्ष परिषद के संस्थापक स्वर्गीय कंवर हरिसिंह ने ऊना जिला में 1998 में बेटियों के लिए अलग से कालेज की स्थापना की दूरदर्शी सोच दिखाई,जबकि बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं के लिए अब सभी सरकारें भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि परिषद ने राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द का निर्माण कर इसका लंबे अरसे तक इसका सफल संचालन भी किया,अपितु इसका सरकारीकरण करवाकर छात्राओं के हित में बड़ा कदम उठाया।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष जतिंद्र कंवर ने कहा कि स्वर्गीय कंवर हरिसिंह द्वारा स्थापित हिमोत्कर्ष परिषद ने ऊना जिला में लोगों को समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए प्रेरणा दी तथा आज ऊना जिला में बड़े स्तर पर लोग दूसरों की मदद के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रहे है। उन्होंने आशा जताई कि परिषद इसी प्रकार से अपने सेवा कार्यो को आगे बढ़ाते रहेगी। हिमोत्कर्ष महिला मंच की अध्यक्ष दीपशिखा कौशल ने अपने संदेश में कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए सराहनीय कदमों के लिए स्वर्गीय कंवर हरि सिंह को हमेशा याद रखा जाएगा। परिषद ने कुष्ठाश्रम कोटला खुर्द में कुष्ठरोगियों के 20 परिवारों को फल भी वितरित किए। यह रहे उपस्थित शिविर में हिमोत्कर्ष प्रादेशिक महासचिव डा.रविंद्र सूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपशिखा कौशल,हिमोत्कर्ष महिला मंच सचिव पूजा कपिला,रमा कंवर,परिषद के जिलाध्यक्ष कर्णपाल सिंह मनकोटिया,सदस्य यौगेश कौशल,विजय साहनी,सुरेश शर्मा,प्रेस क्लब सदस्य विकास कौंडल,सुधीर कुमार,मनोहर लाल,विनोद कुमार,शिवम,मनोज ठाकुर,विकास चौधरी,टीम ऊना ब्लड सर्विस से लविश कपिला,विकास ठाकुर,रमण दड़ोच,आशीष सहोड़,ब्लड लायन सोशल वेलफेयर समिति से संदीप शर्मा, ब्रिंग स्माईल संस्था से मणि कुमार उपस्थित थे।
इन्होंने किया रक्तदान रक्तदान शिविर में सुरेंद्र शर्मा,कुलदीप दयाल,सुशील गुप्ता,मुनिंद्र अरोड़ा,बलबीर चंद,अमित शर्मा,विशाल शांडिल्य,जतिंद्र कंवर,राजीव कुमार,सुशील कुमार,दीपक,दिलीप डोजी,जतिंद्र कुमार,अरूण कुमार,सुमन कुमार,आशीष धीमान,राम प्रकाश,हेम राज,सुरेंद्र पाल,रूपिंद्र सिंह,विकास कौंडल तथा भूपिंद्र सिंह शामिल है। इन्होंने दी सेवाएं शिविर में स्वास्थय विभाग से डा.सुचारिता लटठ,लैब तकनीशियन नीरज व गौरव,कमल तथा धर्मपाल ने अपनी सेवाएं दी। -
कोर्ट के फैसले के बाद ज्ञानवापी मंदिर में पूजा-अर्चना हुई शुरु, देखें वीडियो
वाराणसी : ज्ञानवापी के व्यास तहखाने में 31 साल बाद बुधवार देर रात 11 बजे मूर्तियां रख कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान DM और पुलिस कमिश्नर भी मौजूद रहे। दीप जलाकर गणेश-लक्ष्मी की आरती उतारी गई। तहखाने की दीवार पर बने त्रिशूल समेत अन्य धार्मिक चिन्हों को भी पूजा गया। वाराणसी कोर्ट के आदेश का पालन करने में प्रशासन को सिर्फ 8 घंटे लगे। आदेश के बाद काशी विश्वनाथ धाम परिसर में पुलिस-प्रशासन की हलचल तेज हो गई।
शाम 7 बजे जिलाधिकारी एस राजलिंगम पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। बता दें कि ज्ञानवापी के इस तहखाने में व्यास परिवार 1993 तक पूजा करता रहा है। वहीं, गुरुवार सुबह वादी पक्ष मंदिर पहुंचा। व्यास का परिवार भी पूजा के लिए पहुंचेगा।
इसे सबसे बड़ी कानूनी लड़ाई बताया जा रहा है। ऐसा कहा गया कि अगर मुस्लिम पक्ष हाईकोर्ट जाता है और किन्हीं परिस्थितियों में कोर्ट से स्टे की मांग करता है तो जिला कोर्ट के पूजा कराने के ऑर्डर को बाद में कायम रखना पड़ सकता है। आधिकारियों ने रात 8 बजे ज्ञानवापी तहखाने की बाहर से ही जांच-पड़ताल की। रात 9 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शनार्थियों की भीड़ कम होने के बाद 4 नंबर गेट से प्रशासन ने लोगों का प्रवेश बंद करा दिया। करीब 9:30 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच विश्वनाथ मंदिर के पूर्वी गेट से ट्रस्ट के कर्मचारियों को बुलाकर बैरिकेडिंग हटाने का काम शुरू किया। लगभग एक घंटे में रात 10.30 बजे तक बैरिकेडिंग को हटा दिया गया।
इसके बाद काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के कर्मचारियों ने अंदर सफाई की। ट्रस्ट की ओर से तहखाने में पूजा की सामग्री लाई गई। ट्रस्ट के 5 पुजारी बुलाए। फिर रात 11 बजे पूजा-अर्चना की गई। पूजा के समय तहखाने में कमिश्नर बनारस, CEO विश्वनाथ मंदिर, ADM प्रोटोकॉल, गणेश्वर शास्त्री द्रविड और पंडित ओम प्रकाश मिश्रा मौजूद थे। गणेश्वर शास्त्री द्रविड की अगुआई में विश्वनाथ मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश मिश्रा ने पूजा कराई।
ओम प्रकाश मिश्रा काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के पुजारी हैं। मंगला आरती में मुख्य अर्चक की भूमिका यही निभाते हैं। पूजा के बाद कुछ लोगों को चरणामृत और प्रसाद भी दिया गया। आचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने कलश स्थापित किया। फिर मंत्रोच्चार कर गौरी गणेश और लक्ष्मी का आव्हान किया। पुराधिपति के आंगन में सभी देवी-देवताओं का स्मरण कर पूजन भी किया। तहखाने की दीवार पर भगवा वस्त्र लगाकर देवी देवताओं नैवेद्य, फल और भोग लगाया और आरती उतारी।
-
पंजाब : संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, देखें वीडियो
लुधियाना : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार रात 3 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव ताजपुर रोड खन्ना डाइंग नजदीक से बरामद हुआ। परिवार को शक है कि उनके बेटे की किसी ने हत्या की है। मृतक की पहचान धर्मवीर उर्फ हैप्पी के तौर पर हुई है।फिलहाल मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिवार ने थाना डिवीजन नंबर 7 में शिकायत भी दर्ज करवाई है। पुलिस अलग-अलग एंगलों पर जांच कर रही है। मृतक धर्मवीर की पत्नी कमलजीत कौर ने कहा कि उसका पति बीते रात अपने दोस्त बलवीर सिंह चांदी के घर शराब पीने के लिए गया था। काफी रात होने पर जब वह घर वापस नहीं आया तो उन लोगों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। बलबीर सिंह चांदी के घर से कुछ दूरी पर खन्ना डाइंग के पास धर्मवीर का शव पड़ा मिला। शव देख पूरा परिवार का रो-रोकर बुराहाल हुआ। पारिवारिक सदस्यों ने रात को ही पुलिस को सूचित किया।
थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में जमा करवा दिया है। कमलजीत कौर ने कहा कि उसकी धर्मवीर के साथ 2006 में शादी हुई है। उनके एक बेटी हुई थी लेकिन उसकी मौत हो गई थी। धर्मवीर ड्राइविंग का काम करता था। धर्मवीर के भाई मनप्रीत मनी ने कहा कि उसकी पत्नी चांदनी का मोबाइल उसके भाई ने शराब खरीदने के लिए एक दुकानदार के पास गिरवी रख दिया। उसे जब पता चला तो वह मोबाइल छुड़वाने गया। उस समय उन युवकों के साथ उसकी बहसबाजी भी हो गई। मौके पर पहुंच PCR दस्ते ने उनका मोबाइल फोन दिलवाया। उक्त आरोपी उस समय धर्मवीर को जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। मनप्रीत मुताबिक उसके भाई का कत्ल किया गया है। उधर थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस मामले में जांच कर रही है।
-
जालंधरः नशीली गोलियों सहित महिला पुरुष गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना सदर नकोदर की पुलिस ने एक औरत और व्यक्ति को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नशीली गोलियां बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलजिंदर सिंह उर्फ मोंटू निवासी गांव तलवड़ी सलेम थाना सदर नकोदर और बलजिंदर कौर निवासी गांव लाटिया वाल थाना सुल्तानपुर लोधी के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर निर्मल सिंह चौंकी इंचार्ज उग्गी गश्त के दौरान पुलिस पार्टी सहित रसूलपुर सड़क के पास मौजूद थे। जहां उन्होंने पैदल चले आ रहे औरत और व्यक्ति को रोककर पूछताछ कर तालाशी ली। तालाशी के दौरान बलजिंदर कौर के कब्जे 90 गोलियां बरामद हुई, वहीं बलजिंदर सिंह के कब्जे 102 गोलियां बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਕਾਪੇ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਮੀਟ ਸ਼ਾਪ ‘ਤੇ ਹੋਈ ਲੁੱਟ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਬਠਿੰਡਾ : ਪੰਜਾਬ ਚ ਆਏ ਦਿਨ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।ਹਰ ਰੋਜ਼ ਹੋ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦਾਹੈ। ਕਿਸ਼ੋਰੀ ਰਾਮ ਰੋਡ ਤੇ ਇੱਕ ਮੀਟ ਸ਼ਾਪ ਤੇ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਪੇ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ 24000 ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ।
ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਇਸ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰੇ ਮੀਟ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਆਏ ਤੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਦੇ ਮੀਟ ਕੱਟਣ ਵਾਲੇ ਕਾਪੇ ਚੱਕ ਕੇ ਉਸ ਦੀ ਗਰਦਨ ਤੇ ਲਗਾਕੇ, ਉਸ ਦੇ ਗੱਲੇ ਚ ਪਏ 24000 ਰੁਪਏ ਚੱਕ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਡੀਐਸਪੀ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਮਾਮਲਾ ਕੁੱਝ ਸ਼ੱਕੀ ਲੱਗ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਤਫਤੀਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।
-
पंजाबः नहर से युवक युवती के श+व हुए बरामद, देखें वीडियो
होशियारपुरः मुकेरियां में गांव रैली के पावर हाउस के पास नहर से युवक और युवती का शव बरामद होने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर थाना हाजीपुर के SI हरजीत सिंह ने कहा कि दोनों शवों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकला गया। दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
उनकी मृत्यु का कारण भी अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, शवों को पहचान के लिए मुकेरियां सिविल अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया है। पहचान होने के बाद उनका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा, जिससे मौत का कारण पता चल सके। पुलिस ने बताया कि एक 30 वर्षीय नौजवान युवक 25 वर्षीय युवती शामिल है।
-
कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं बारे ग्रामीण किए जागरूक
ऊना/ सुशील पंडित : सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए गए विशेष प्रचार अभियान के दौरान वीरवार को पूर्वी कलामंच जलग्रां और आरके कलामंच चिंतपूर्णी द्वारा जिला में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पूर्वी कलामंच के कलाकारों ने कुठार खुर्द व भटोली जबकि आरके कलामंच ने बदमाणा व धर्मशाला महंतां में गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों के मनोरंजन के साथ-साथ सरकार की जनहित में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न नीतियों एवं सरकार की उपलब्धियों बारे जागरुक किया।
इस दौरान सुखाश्रय योजना, स्वरोज़गार स्टार्ट अप योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना जैसी विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है। इसके अतिरिक्त सरकार की उपलब्धियों व नीतियों के दृष्टिगत प्रकाशित प्रचार सामग्री भी लोगों को वितरित की जा रही है ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर समस्त पंचायतों के प्रतिनिधि सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
-
मोदी सरकार का अंतरिम बजट युवा, महिला व किसान कि आर्थिकी को सुदृढ़ करेगा : सुमीत
ऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वीरवार को मोदी सरकार का अंतरिम बजट प्रस्तुत किया। इस साल क्योंकि लोकसभा चुनाव होने हैं इसलिए केंद्र सरकार का यह बजट अंतरिम बजट है। 2024 के आम चुनाव के पश्चात केंद्र सरकार अपने विकसित भारत के संकल्प पर आगे बढ़ेगा। प्रदेश सचिव व संसदीय क्षेत्र सह प्रभारी सुमीत शर्मा ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का अंतिम बजट विशेषता लिए हुए है। यह बजट युवा गरीब महिला एवं किसान को सुदृढ़ करने वाला बजट है क्योंकि मोदी सरकार ने इन चारों को विकसित भारत का स्तंभ माना है। सुमीत ने कहा कि यह बजट विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला बजट है।
सुमीत ने कहा कि प्रस्तुत बजट में मोदी सरकार द्वारा जय जवान जय किसान जय विज्ञान के साथ जय अनुसंधान का नारा जोड़ते हुए युवा भारत की आकांक्षाओं का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है और अनुसंधान एवं नव रचना के लिए एक लाख करोड रुपए के फंड का प्रावधान करने की घोषणा की गई है। नए स्टार्टअप्स को मिलने वाली टैक्स छूट को आगे बढ़ाया गया है जो बहुत बढ़िया कदम है। यह बजट भारतवर्ष के लिए 21वीं सदी का आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ युवाओं के लिए अनगिनत रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने में मददगार साबित होगा।
प्रदेश सचिव ने कहा कि बजट में 40000 सामान्य बोगियों को वंदे भारत ट्रेन के तय मापदंडों के अनुरूप विकसित कर अन्य सामान्य ट्रेनों के साथ जोड़कर आम जनमानस को बढ़िया सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है। देशभर के के रेलवे रूटों पर यात्रियों को आरामदायक सफर मिलेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 करोड़ और मकान बनाकर जरूरतमंदों को दिए जाएंगे। महिलाओं के लिए 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य इस बजट में निर्धारित कर दिया गया है। आयुष्मान भारत योजना में अब आंगनवाड़ी वर्कर आंगनवाड़ी हेल्पर और आशा वर्कर को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
सुमीत ने कहा कि इस बजट में गरीब और मध्यम वर्ग को सुदृढ़ करने की दृष्टिगत कई कदम उठाए गए हैं। रूफ टॉप सोलर अभियान के अंतर्गत देश के एक करोड़ परिवारों को सोलर रूफटॉप के माध्यम से मुफ्त में बिजली प्राप्त होगी ऐसा प्रावधान इस बजट में किया गया है। इतना ही नहीं यह परिवार सरकार को अतिरिक्त बिजली बेचकर वार्षिक 15 से 20 हज़ार भी कमा पाएंगे। इनकम टैक्स रिडक्शन योजना की घोषणा इस बजट में की गई है जिससे करोड़ मध्यम वर्गीय परिवारों को लाभ मिलेगा। किसानों के लिए भी इस बजट में बड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। नैनो डीएपी का उपयोग बढ़े प्रधानमंत्री मत्स्य योजना का विस्तार करने की बात आत्मनिर्भर ऑयल सीड अभियान इन सब से किसानों की आय बढ़ेगी और खर्च कम होगा।
केंद्र सरकार के आम बजट को सराहते हुए सुमीत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा है कि यह बजट विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगा और 2024 के आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री मोदी 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने के संकल्प और स्वप्न की राह पर तीव्रता से आगे बढ़ेंगे। -
पंजाब : एक ऐसा स्कूल, जहां एक ही टीचर और एक छात्र, देखें वीडियो
बठिंडा : एक तरफ पंजाब सरकार शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है। वहीं दूसरी तरफ आम लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजने से कतरा रहे है। बठिंडा के गांव कोठे बुध सिंह वाला के सरकारी प्राइमरी स्मार्ट स्कूल में केवल एक छात्र है और इस छात्र को शिक्षा प्रदान करने के लिए इस स्कूल में केवल एक शिक्षक मौजूद है।
हालांकि पंजाब सरकार ने इस स्कूल को ग्रांरट जारी किया और आधुनिक तकनीक से इसे सुसज्जित किया है। लेकिन लोग अभी भी इस स्कूल में अपने बच्चों का नामांकन कराने से परहेज कर रहे है। इस स्मार्ट स्कूल में 3 साल से अकेले पढ़ रहे छात्र भिंडर सिंह से बात करते हुए बताया कि उनके गांव के बच्चे प्राइमरी स्कूलों में पढ़ना पसंद कर रहे है। क्योंकि उनके माता-पिता को लगता है कि सरकारी स्कूल में अच्छी पढ़ाई होती है।