ऊना/सुशील पंडित : बंगाणा पुलिस ने मंगलवार को धुंधला के एक व्यक्ति से शराब की 24 बोतलें बरामद की हैं। पुलिस ने विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि एक गुप्त सूचना के आधार पर धुंधला के सतीश कुमार पुत्र पोलो राम के ठिकाने की तालाशी ली गई तो उसके पास देसी शराब की 24 बोतलें पाई गईं। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) (ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Blog
-

अटल बिहारी बाजपेई महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया
ऊना/सुशील पंडित : अटल बिहारी बाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सिकंदर नेगी के अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया गया।समारोह के विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष कृष्ण चंद और डॉ. राम सिंह थे। इस अवसर पर स्पेशल लेक्चर और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाया गया।मंच का संचालन करुणा शर्मा ने किया।इस अवसर पर फाइनल ईयर की छात्रा करुणा शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का इतिहास महत्व और इस वर्ष का थीम पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि कंज्यूमर इंटरनेशनल एक अंतर्राष्ट्रीय उपभोक्ता संघ है जिसकी स्थापना साल 1960 में की गई थी।
साल 1983 में विश्व उपभोक्ता दिवस की शुरुआत की गई थी। दरअसल 15 मार्च 1962 का दिन वह ऐतिहासिक दिन था जब अमेरिका की संसद कांग्रेस में उपभोक्ता अधिकार विधेयक प्रस्तुत किया गया था।इस साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2023 की थीम ‘स्वच्छ ऊर्जा सरंक्षण निर्धारित की गई है। इसके बाद फाइनल ईयर की छात्रा अंशिता ने उपभोक्ताओं के अधिकार के संदर्भ में अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि अनुचित व्यापार व्यवहार के मामले में निवारण का अधिकार,कंज्यूमर एजुकेशन का अधिकार, प्रतिस्पर्धी कीमतों पर वस्तुओं और सेवाओं का अधिकार,वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता, क्षमता, शुद्धता, मानक और मूल्य के बारे में सूचित किए जाने का अधिकार।
इसके बाद फाइनल ईयर की छात्रा खुशी और दलजीत ने वर्ल्ड कंज्यूमर राइट डे का महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ल्ड कंज्यूमर राइट डे मनाने का मेन मकसद यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ता बाजार के शोषण या अन्याय के अधीन न हों जो उनके अधिकारों को खतरे में डाल सकता है । इसके अलावा कंज्यूमर अपने अधिकारों के बारे में जागरूक हैं और रोजमर्रा की लाइफ में उनका उपयोग कैसे किया जाना चाहिए। इस अवसर पर इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाया गया जिसमें प्रथम स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा वर्षा रानी ने, द्वितीय स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा निकिता ने और तृतीय स्थान प्रथम वर्ष की छात्रा सानिया ने प्राप्त किया।
-

जालंधरः कांग्रेस का जालंधर लोकसभा उपचुनाव में इमोशनल कार्ड, देखें वीडियो
स्व. MP संतोख चौधरी की पत्नी को टिकट, भारत जोड़ो यात्रा दोरान हुआ था निधन
जालंधरः कांग्रेस ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में अपने स्वर्गीय सांसद संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को उतारने का फैसला किया है। कर्मजीत कौर की उम्मीदवारी की घोषणा सोमवार को की गई। संतोख चौधरी का इसी साल 14 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया था।
संतोख चौधरी के निधन से खाली हुई जालंधर लोकसभा सीट पर नियमानुसार 6 महीने में उपचुनाव करवाना जरूरी है। छह महीने की अवधि जुलाई में पूरी हो रही है। उससे पहले ही कांग्रेस ने संतोख चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर को चुनाव मैदान में उतारकर इमोशनल कार्ड खेल दिया है। कर्मजीत कौर की उम्मीदवारी से जुड़ा लैटर कांग्रेस पार्टी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) के महासचिव मुकुल वासनिक ने जारी किया।
इस लैटर में कहा गया कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्मजीत कौर को जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।कर्मजीत कौर आज जालंधर निवास स्थान पर पहुंचने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में काफी जोश देखने को मिला और कर्मजीत कौर का स्वागत किया। करमजीत कौर का कहना था कि जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाने का जो सपना संतोख सिंह चौधरी ने देखा था उसको पूरा करना है और जालंधर की जो भी प्रॉब्लम है कल के आधार पर इस पर काम किया जाएगा। पंजाब के हालातों पर आम आदमी पार्टी पर सवाल उठाए।
-

इंतकाल के बदले 15,000 रुपये की रिश्वत मांगने वाला पटवारी विजीलैंस ने किया काबू
कपूरथला। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान राजस्व हलका फगवाड़ा शहर, जि़ला कपूरथला में तैनात एक राजस्व पटवारी प्रवीन कुमार को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर दर्ज ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद यह केस दर्ज किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता रणवीर कौर, निवासी नहरू नगर, फगवाड़ा, जोकि अब सलोह, यू.के. में रह रही है, ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पति की मौत के बाद मकान का इंतकाल करवाने और नाम की दुरुस्ती कराने के बदले 15,000 रुपए रिश्वत के तौर पर माँगे हैं। उसने आगे बताया कि उक्त मुलजि़म पटवारी पहले ही उससे उक्त मंतव्य के लिए 25,000 रुपए ले चुका है और इसके द्वारा और अधिक पैसों की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे कहा कि जालंधर रेंज की विजीलैंस यूनिट ने इस शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की है और रिश्वत की रकम की माँग करने का दोषी पाए जाने के बाद उपरोक्त राजस्व कर्मचारी के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है।
-

पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकिरत औलख के मर्डर का प्लान बना रहे इस गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार
चंडीगढ़: पुलिस के ऑपरेशन सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर अमनजोत सिंह और उनकी टीम ने दविंदर बंबीहा गैंग के 4 मेंबर्स को गिरफ्तार किया है। गैंग मेंबर्स से पूछताछ में पता चला है कि यह सिद्ध मूसेवाला की हत्या का बदला लेने के लिए पंजाबी गायक बब्बू मान और मनकिरत औलख के मर्डर का प्लान बना रहे थे। गैंग को अर्मानिया में छिपा लक्की पटियाल चला रहा है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बुड़ैल के मन्नू बट्टा ( 29 ), पंचकूला का अमन कुमार उर्फ विक्की (29), मलोया का संजीव उर्फ संजू (23) और कलदीप उर्फ किम्मी (26) के रूप में हुई है। बीते 12 मार्च को सेक्टर 49 थाने में IPC की धारा 384, 386, 120 बी और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 में दर्ज केस में यह गिरफ्तारियां की गई हैं। इंस्पेक्टर अमनजोत ने बताया कि गैंग को मेंबर्स विदेश से व्हट्सएप के जरिए ऑपरेट करते थे। यह बिजनेसमैन, होटल, क्लब, डिस्क मालिक आदि से वसूली करते हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस पार्टी बीते 12 मार्च को सेक्टर 50 में स्पोर्ट्स कांप्लैक्स के पास पेट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान शाम लगभग 6.30 बजे एक सूत्र ने पुलिस को जानकारी संगीन अपराधी खुड्डा अली शेर निवासी लक्की पटियाल और कनाडा बैठे उसके साथी प्रिंस कुराली एवं मलेशिया में रह रहे लाली के बारे में जानकारी दी। उसने आगे बताया कि लक्की पटियाल और उसके साथियों के कहने पर मलोया का मुकुल राणा (वर्तमान में खरड़ निवासी), उसका दोस्त बुड़ैल निवासी मन्नू बट्टा स्थानीय बिजनेसमैन, होटल, डिस्क, कलब मालिकों, प्रॉपर्टी डीलर्स, बिल्डर्स, रेस्टोरेंट मालिकों, शराब ठेकेदारों व अन्य अमीर लोगों को धमका रहे हैं और उनसे वसूली कर रहे हैं। वहीं आने वाले कुछ दिनों में वह चंडीगढ़ में बड़े अपराध को अंजाम दे सकते हैं। इस जानकारी के आधार पर सेक्टर 49 थाने में केस दर्ज किया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 मार्च को मन्नू बट्टा को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से .32 बोर के सोफिस्टिकेटिड हथियार, मैगजीन, 5 कारतूस और एक स्कोडा कार बरामद की थी। इसके बाद 13 मार्च को अमन कुमार उर्फ विक्की, कमलदीप उर्फ किम्मी, संजीव उर्फ संजू को पकड़ा गया। अमन से 30 बोर के सोफिस्टिकेटिड पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किए गए। वहीं कमलदीप उर्फ किम्मी से .32 बोर का सोफिस्टिकेटिड रिवाल्वर और संजीव उर्फ संजू से भी 32 बोर का सोफिस्टिकेटिड पिस्टल और 6 कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया है कि मन्नू पर पहले भी सेक्टर 34 थाने में वर्ष 2022 में एक्साइज एक्ट और झगड़े के 2 केस दर्ज किए गए थे। वह दसवीं फेल और प्राइवेट फाइनेंसर का काम करता था। वहीं अमन ने BSc की हुई है और कमलदीप और संजीव के साथ TDI माल, सेक्टर 18, खरड़ में डाउन टाउन कैफे चला रहा था। संजीव दसवीं पास है। वहीं कमलदीप 12वीं पास है।
कमलदीप ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि उसने वर्ष 2020 में बाउंसर सुरजीत सिंह की सेक्टर 38 में मर्डर की योजना बनाई थी। वह प्रिंस का दोस्त है जो कनाडा में है और पहले खुड्डा अली शेर में रहता था। उसे सुरजीत की हत्या से सप्ताह भर पहले प्रिंस की कॉल आई थी। उसने दो शूटर्स के बारे में बताया था प्रिंस ने कमलदीप को उन्हें लोजिस्टिक स्पोर्ट देने के लिए कहा था। इनके नाम नीरज गुप्ता उर्फ चस्का और दीपक मान था। कमलदीप ने उन्हें लोजिस्टिक स्पोर्ट पहुंचाई। वहीं मुकुल राणा ने सुरजीत की रेकी करने में शूटर्स की मदद की।
इसके बाद जब नीरज चस्का पकड़ा गया तो कमलदीप घबरा गया। उसे लगा कि विरोध गैंग उसे मार सकता है। उसने इसे लेकर मुकुल राणा और प्रिंस को बताया। ऐसे में प्रिंस के कहने पर मुकुल ने उसे और संजीव व अमन को हथियार मुहैया करवाए थे। अमन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह प्रिंस का दोस्त हैं और व्हट्सएप पर अक्सर उससे बात होती थी। उसने उसे और कमलदीप को दूसरे गैंग से बचने के लिए हथियार मुहैया करवाया था। प्रिंस ने अमन से पूछा था कि क्या उसका जम्मू कश्मीर में कोई कनेक्शन है? अमन के पूछने पर उसने बताया कि उसने सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों से बदला लेना है। इसके लिए बब्बू मान और मनकिरत औलख को मारना है। इसके लिए AK47 जैसे बड़े हथियारों की जरूरत पड़ेगी। यह श्रीनगर ने लाने होंगे।
-

वन मंजूरी से संबंधित विकास कार्यों के लिए आवश्यक कदम उठाएं अधिकारी : उपायुक्त
ऊना/ सुशील पंडित : वन मंजूरी से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों के लंबित मामलों के विषय में जिला मुख्यालय ऊना में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग इत्यादि सहित ऊना जिला के विभिन्न क्षेत्रों में वन मंजूरी के लिए लंबित विकास कार्यों की प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में वन उपभोक्ता अधिनियम से संबंधित 11 तथा वन अधिकार अधिनियम से संबंधित 6 मामलों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने बैठक में संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे वन मंजूरी से संबंधित सभी मामलों को हल करवाने में सभी आवश्यक कदम उठाएं ताकि यथाशीघ्र विकास कार्यों का लाभ क्षेत्रवासियों को मिल सके।
बैठक में उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, डीएफओ ऊना सुशील राणा, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता प्रवीण कुमार, विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता मेहर सिंह व अमनद्वीप सिंह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग हरगोविंद कौशल तथा एसडीओ जल शक्ति विभाग नीरज कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
-

ਪੰਜਾਬ : ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਇੱਕ ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਮਿਲੀ ਸੁਸਰੀ ਲੱਗੀ ਕਣਕ, ਮੱਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਰੋਸ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸੂਬੇ ਅੰਦਰ ਗਰੀਬ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਵਾਲੀ ਕਣਕ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਹਾਹਾਕਾਰ ਮੱਚੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਤੋਂ ਖਬਰਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਕਿ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਕਣਕ ਨਹੀਂ ਮਿਲ ਰਹੀ ਅਗਰ ਮਿਲ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਵੀ ਖਰਾਬ । ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੋਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਦੌਰਾਨ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਇੱਕ ਸਾਲ ਬਾਅਦ ਡੀਪੂ ਤੋਂ ਕਣਕ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਜੋ ਖਰਾਬ ਹੈ। ਸਾਰੀ ਦੀ ਸਾਰੀ ਕਣਕ ਨੂੰ ਸੁਸਰੀ ਲੱਗੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸਨੂੰ ਪਸ਼ੂ ਵੀ ਮੂੰਹ ਨਹੀਂ ਲਗਾਉਣਗੇ।
ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਅਜਿਹੀ ਕਣਕ ਵੰਡ ਕੇ ਗਰੀਬਾਂ ਨਾਲ ਕੋਝਾ ਮਜਾਕ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਅਗਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਕੋਈ ਸਹੂਲਤ ਦੇਣੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਉਹ ਪੂਰੀ ਦਵੇ ਅਗਰ ਗਰੀਬਾਂ ਨੂੰ ਖਾਣ ਲਈ ਕਣਕ ਦੇਣੀ ਹੈ। ਤਾਂ ਉਹ ਸਾਫ ਦਵੇ ਨਹੀਂ ਸਰਕਾਰ ਇਹ ਸਕੀਮ ਬੰਦ ਕਰ ਦਵੇ।
-

अफ्रीका में बच्चों संग वेकेशन मना रहे सैफ और करीना की देखें मस्ती भरी तस्वीरें
अफ्रीका में बच्चों संग वेकेशन मना रहे सैफ और करीना की देखें मस्ती भरी तस्वीरें
इन तस्वीरों में से एक में सैफअली खान अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के साथ पोज़ देते नज़र आ रहे हैं. इस तस्वीर में सैफ व्हाइट शर्ट, डार्क ब्लू कलर ट्रॉउज़र, ब्लैक सन ग्लासेस और व्हाइट शूज में बेहद हैंडसम लग रहे हैं. वहीं छोटे नवाब तैमूर भी कुछ कम नहीं लग रहे. तैमूर रेड टी-शर्ट और ब्लू पैंट पहने स्टाइल में जीप पर बैठे पोज दे रहे हैं. एक अन्य तस्वीर में सैफ, करीना और किड्स जीप के आगे बैठे मस्ती में मुस्कराते पोज़ कर रहे हैं. बेबो ने पायलट के साथ भी पोज देते एक प्यारी सी तस्वीर सोशल मीडिया स्टोरी पर पोस्ट की. पटौदी परिवार की वेकेशन फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं.




-

बड़ा खुलास: इस जेल के अंदर से हुआ था लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू!
जयपुर: जेल के अंदर से लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू का मामला सामने आया है। इस दौरान जयपुर पुलिस का बयान भी सामने आया है। जयपुर में ना किसी मीडिया कर्मी को मिलने दिया ना ही इंटरव्यू हुआ। पेशी भी वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई। 7 मार्च को पंजाब पुलिस फ्लोरेंस को जयपुर से पंजाब के लिए ले जा चुकी है। पंजाब से जब लॉरेंस बिश्नोई को जयपुर लाया गया था तभी इंटरव्यू का मामला सामने आया है। हालांकि पुलिस की तरफ से भी जवाब सामने आया है। जेल के अंदर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू का मामला बताया जा रहा है। जयपुर पुलिस का कहना है कि जयपुर में ना किसी मीडिया कर्मी मिलने दिया है ना ही कोई इंटरव्यू हुआ है। पेशी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई है।
बता दें कि पंजाब पुलिस इससे पहले भी ये बयान दे चुकी है। कि उसके कब्जे में रहते हुए इंटरव्यू नहीं हुआ होगा। कई एजेंसियां जांच और पूछताछ के सिलसिले में अपने कब्जे में लेती है। उस दौरान इंटरव्यू हुआ होगा।
गौरतलब है कि 28 जनवरी की रात जयपुर में जी क्लब पर फायरिंग हुई थी। इसी मामले में जयपुर पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर पंजाब की जेल से उसे गिरफ्तार किया था। 16 फरवरी को उसे जयपुर लाया गया था। 7 मार्च को उसे पंजाब पुलिस वापिस ले गई। ये इंटरव्यू 14 मार्च की शाम प्रकाशित हुआ था।
पंजाब और राजस्थान पुलिस दोनों ही इस बात से इनकार कर रही है कि उसके कब्जे में रहते हुए लॉरेंस ने इंटरव्यू दिया। लेकिन अब भी सबसे बड़ा सवाल यही है। कि आखिर लॉरेंस ने जेल में रहते हुए वीडियो कॉल के जरिए इंटरव्यू कैसे दिया। इतने बड़े अपराधी जब जेलों से खुलेआम इंटरव्यू दे रहे है। तो फिर उनके जेल में रहने का क्या मतलब। फिर तो वो जेल से ही सीधे अपनी पूरी गैंग बड़ी आसानी से चला रहे होंगे। जेल से ही रंगदारी फिरौती और मर्डर की वारदातों को बड़ी आसानी से अंजाम दे रहे होंगे। लॉरेंस विश्नोई का ये इंटरव्यू पुलिस सिस्टम और जेल व्यवस्था की पोल खोल रहा है।
-

पंजाब: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने डीजीपी गौरव यादव की तैनाती को लेकर मुख्य सचिव से मांगा जवाब
चंडीगढ़: पंजाब डीजीपी गौरव यादव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सवाल उठाए हैं। गृह मंत्रालय ने कहा कि कोई भी अधिकारी डीजीपी पद पर 6 महीने तक रह सकता है। गृह मंत्रालय ने पंजाब के मुख्य सचिव जंजुआ को पत्र लिख कर यह सवाल पूछा है कि नियमों के अनुसार 6 महीने तक की तय सीमा को नजरअंदाज करते हुए गौरव यादव को डीजीपी पद पर क्यों कायम रखा गया है। वह पिछले 8 महीने से डीजीपी पद पर स्थिर हैं।
अभी तक राज्य के अंदर रैगुलर डीजीपी नियुक्ति संबंधी नियुमों के अनुसार अधिकारियों को लेकर अभी तक नया पैनल क्यों नहीं भेजा गया है। बता दें कि इससे पहले डीजीपी वी. के. भावरा 2 महीने की छुट्टी पर चले गए थे। उनके चले जाने पर केंद्र में डेपुटेशन पर अर्जी लगा दी गई थी। भावरा के आईपीएस गौरव यादव को डीजीपी पद की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।
