Blog

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने की खुदकुशी

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व सरपंच ने की खुदकुशी

    मोगाः थाना निहाल सिंह वाला के गांव पट्टी दीदार सिंह वाला के कांग्रेस पार्टी के पूर्व सरपंच रूपिंदर सिंह पुत्र मुकंद सिंह की आत्महत्या की खबर मिली है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद निहाल सिंह वाला के डीएसपी मंजीत सिंह ढेसी और थानाध्यक्ष मुख्तियार सिंह गिल ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः ट्रक और कार की भीष्ण टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

    पंजाबः ट्रक और कार की भीष्ण टक्कर, 25 वर्षीय युवक की मौत

    डेराबस्सीः चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर देर रात भूषण फैक्टरी के पास महिंद्रा एक्सयूवी 500 को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अंबाला कैंट में तैनात मेजर अंकित तोमर (35) और उनका भाई दिल्ली में इंजीनियर अंकुश (25) घायल हो गए। अंबाला निवासी दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अंकुश की मौत हो गई। मेजर के पिता की एक महीने पहले ही मौत हो गई। अंकुश दिल्ली से अपने भाई के पास आया था। अंकुश अविवाहित था, जबकि अंकित शादीशुदा है।

    जानकारी के मुताबिक अंबाला की ओर से डेराबस्सी की तरफ आ रहे मेजर अंकित तोमर ने भूषण फैक्टरी के पास जैसे ही अंबाला की ओर जाने के लिए यूटर्न लिया, चंडीगढ़ की तरफ से अंबाला जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर कार में बाएं तरफ लगी।

    हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों भाई कार में फंस गए। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों भाइयों को कार से किसी तरह निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को एक तरफ हटाकर जाम खुलवाने में लगी थी।

  • पंजाबः गुरदास मान के नाइट शो में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    पंजाबः गुरदास मान के नाइट शो में हुआ भारी हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडाः स्पोर्ट्स स्टेडियम में बीती रात गुरदास मान नाइट शो का आयोजन किया गया।इस प्रोग्राम के लिए जिले में लोगों को पास बांटे गए। गुरदास मान का शो देखने के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्टेडियम में चल रहे गुरदास मान के नाइट शो को लेकर वहां कुछ लोगों में भारी रोष पाया गया। इस शो दौरान लोगों ने बाउंसरों और पुलिस पर हाथापाई के आरोप लगाए है।

    लोगों का कहना है कि उनके पास शो के पास थे लेकिन इसके बावजूद उन्हें शो देखने के लिए अंदर जाने नहीं दिया गया। जिसे लेकर लोग वहां मौजूद चैकिंग कर्मचारियों से ये कहते रहे कि हमारे पास है, लेकिन चैकिंग कर्मियों और पुलिस ने उन्हें अंदर जाने की परमिशन नहीं दी। लोगों का आरोप है कि इस दौरान बाउंसरों की ओर से उन्हें धक्का दिया गया। जिसमें सिख व्यक्ति की पगड़ी उतर गई। जिसके बाद उक्त बाउंसरों के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने को लेकर लोगों में भारी रोष पाया गया। 

  • पंजाबः गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में चली गोलियां

    पंजाबः गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में चली गोलियां

    तलवंडी भाईः पंजाब में आए दिन गोली चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं देर रात एक बजे तलवंडी भाई की गोल्डन एवेन्यू कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉलोनी स्थित स्वर्णकार के घर के आगे फायरिंग कर दी। घटना के बाद उक्त युवक मौके से फरार हो गया। व्यक्ति द्वारा चलाई गई गोली की घटना पास गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए स्वर्णकार परमिंदर सिंह चौहान ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली चलाने के मामले में उनकी और से भी जवाबी फायरिंग की गई।

    उन्होंने बताया कि हमें पिछले काफी समय से उन्हें गैंगस्टरों की ओर से धमकियां मिल रही थी। इस बारे में उन्होंने एसएसपी को पहले ही लिखित में जानकारी दे दी हुई है। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने कहा कि तलवंडी भाई के कई घरों को गैंगस्टरों की ओर से फोन के जरिए धमकियां आ रही है। परमिंदर चौहान ने कहा कि शहर में सुरक्षा के कोई पुख्ता प्रबंध नहीं है और ना ही शहर में स्थानक पुलिस की ओर से कोई नाका लगाया जा रहा है।

    परमिंदर चौहान ने मांग की है कि शहर में दिन-रात सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाएं। वहीं इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने कहा है कि मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार को लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था में और सुधार करना चाहिए।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः इनोवा कार और बस की भयानक टक्कर में दो की मौत, एक घायल

    पंजाब से बड़ी ख़बरः इनोवा कार और बस की भयानक टक्कर में दो की मौत, एक घायल

    श्री आनंदपुर साहिबः श्री आनंदपुर साहिबः जिले से आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां गढ़शंकर मार्ग स्थित गांव गरा घनारू के पास बस और इनोवा कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक घायल हुआ है। मृतकों की पहचान अजीत सिंह (55 साल) पुत्र कर्म सिंह निवासी बगवाई थाना गढ़शकंर, जिला होशियारपुर, अजैब सिंह (56 साल) निवासी गांव दो ऐक्स, गंगानगर, राजस्थान के रूप में हुई है।

    जबकि घायल राजिंदर सिंह (55 साल) पुत्र उधम सिंह निवासी गांव दो ऐक्स गंगानगर, राजस्थान के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की हालत गंभीर देखते हुए उसे भाई बजैता जी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उसकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया है।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में हुई डॉक्टर से मारपीट, भारी हंगामा

    पंजाबः सिविल अस्पताल में हुई डॉक्टर से मारपीट, भारी हंगामा

    फगवाड़ाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। फगवाड़ा से नवांशहर के बीच आज सुबह ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक अनुज सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि उक्त युवक नवांशहर रेलवे लाइन पर अपना मोबाइल फोन सुन रहा था तभी ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

    इस दौरान मृतक के कुछ समर्थकों ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अशीष जेतली की बेहरमी से पिटाई कर दी। डॉक्टर जेटली ने बताया कि जब परिजन उक्त युवक को सुबह लेकर आए थे तो उसका सिर बुरी तरह खुल गया था और डॉक्टरों ने उसके टांके लगाकर उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर करने के लिए परिजनों को कह दिया था। लेकिन इसके बावजूद उसके परिजनों ने उसकी बेहरमी से पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसएचओ नगर अमन कुमार ने मौके पर पहुंचे और परिवार से संबंधित कुछ लोगों को उन्होंने हिरासत में लिया। वहीं इस घटना को लेकर डॉक्टरों ने धरना लगा दिया है।

  • सरकार का नया आदेश, जिम और पार्क में महिलाओं की No Entry

    सरकार का नया आदेश, जिम और पार्क में महिलाओं की No Entry

    अफगानिस्तानः सरकार ने महिलाओं के जिम जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। तालिबान के एक साल से अधिक समय पहले सत्ता संभालने के बाद से महिलाओं के अधिकारों और स्वतंत्रता पर नकेल कसने का यह नया फरमान है। तालिबान पिछले साल अगस्त 2021 में सत्ता पर काबिज हुआ था। उन्होंने देश में माध्यमिक और उच्चतर विद्यालय जाने पर लड़कियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, महिलाओं को रोजगार के ज्यादातर क्षेत्रों में प्रतिबंधित कर दिया है और महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर सिर से लेकर पैर तक बुर्के में ढके रहने का आदेश दिया था।

    धार्मिक मामलों के मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिबंध लगाया जा रहा है। क्योंकि लोग आदेशों की अनदेखी कर रहे थे और महिलाओं ने हिजाब पहनने संबंधी नियमों का पालन नहीं किया। महिलाओं के पार्क में जाने पर भी पाबंदी है। महिलाओं के जिम और पार्क में जाने पर प्रतिबंध इसी हफ्ते से लागू हो गया है। प्रवक्ता ने कहा कि लेकिन दुर्भाग्य से आदेशों का पालन नहीं किया गया और नियमों का उल्लंघन किया गया और हमें महिलाओं के लिए पार्क और जिम बंद करने पड़े।

    उन्होंने कहा कि ज्यादातर मौकों पर हमने पुरुषों और महिलाओं, दोनों को एकसाथ कई पार्क में देखा है और दुर्भाग्य से उन्होंने हिजाब नहीं पहन रखा था। इसलिए हमें एक और निर्णय लेना पड़ा और हमने सभी पार्क और जिम को महिलाओं के लिए बंद करने का आदेश दिया।

    फैसले की हो रही निंदा

    इस बीच अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिनिधि एलिसन डेविडियन ने इस प्रतिबंध की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह तालिबान द्वारा सार्वजनिक जीवन से महिलाओं की भागीदारी समाप्त करने का एक और उदाहरण है। हम तालिबान से महिलाओं और लड़कियों के सभी अधिकारों और स्वतंत्रता को बहाल करने का आह्वान करते हैं।

    रूस में जयशंकर ने उठाया अफगानिस्तान का मुद्दा

    वहीं 8 नवंबर को रूस दौरे पर गए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मॉस्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ चर्चा के बाद कहा कि दुनिया को अफगानिस्तान की स्थिति को नहीं भूलना चाहिए और उस देश से संचालित आतंकी समूहों को लेकर चिंता बनी हुई है। विदेश मंत्री ने कहा कि लावरोव के साथ चर्चा के दौरान अफगानिस्तान का मुद्दा भी उठा और इस बात पर जोर दिया गया कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों को यह सुनिश्चित करने के लिये काम करना चाहिए कि उस देश से आतंकवाद का कोई खतरा नहीं हो।

    अफगानिस्तान में मानवीय संकट: जयशंकर

    उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि दुनिया इस बात को नहीं भूले कि अफगानिस्तान की स्थिति क्या है क्योंकि मुझे आज लगता है कि जितना ध्यान उस पर दिया जाना चाहिए, उतना नहीं दिया जा रहा है। उस देश में मानवीय संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है और भारत, अफगानिस्तान के लोगों को खाद्यान्न, दवा, कोविड रोधी टीके की आपूर्ति कर रहा है क्योंकि वे कठिन स्थिति का सामना कर रहे हैं।

  • पंजाबः बेटे संग मिलकर पत्नी ने दी पति को खौफनाफ सजा

    पंजाबः बेटे संग मिलकर पत्नी ने दी पति को खौफनाफ सजा

    अबोहर: गांव बहावलवासी में एक महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद शव को घर में गड्ढा खोदकर दफना दिया व उस जगह पर फर्श भी लगा दिया और पुलिस के पास उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। जब मृतक के लापता होने की बात धीरे-धीरे गांव से पुलिस तक पहुंची तो इस घटना का राजफाश हुआ। घटना का पता चलने के बाद दोनों मां बेटे को हिरासत में लेकर पुलिस अधिकारी दलबल सहित मौके पर पहुंचे और शव को निकालने के कार्य को शुरू कर दिया।

    गांव बहावलवासी निवासी 50 वर्षीय मक्खन सिंह पुत्र हरनेक सिंह को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ अवैध संबंध होने का शक था। इस बात को लेकर उसका अक्सर अपनी पत्नी चरणजीत कौर के साथ झगड़ा होता रहता था। इसी के चलते करीब एक माह पूर्व जब दोनों में झगड़ा हुआ तो मक्खन सिंह की पत्नी चरणजीत कौर ने अपने बेटे जशन उर्फ प्रदीप के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को खड्डा खोद कर घर में ही दफना दिया। इसके बाद 18 अक्टूबर को चरणजीत कौर ने पुलिस के पास अपने पति की गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी।

    इधर, मक्खन सिंह के गायब होने के बाद गांव में शुरू हुई चर्चा धीरे-धीरे पुलिस तक पहुंची। जब पुलिस अधिकारियों ने मक्खन की पत्नी व बेटे से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शुक्रवार को घर में दफनाए गए शव को निकाल लिया। पुलिस ने चरणजीत कौर और उसके बेटे प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

    मृतक के भाई सुरजीत सिंह का आरोप है कि उसके भाई की हत्या उसकी ही पत्नी चरणजीत कौर और उसके बेटे ने की है क्योंकि चरणजीत कौर का गांव के ही एक व्यक्ति से अवैध संबंध था जिसका पता उसके भाई को चल चुका था इसी कारण दोनों में झगड़ा रहता था जिसको रास्ते से हटाने के लिए ही सुखपाल कौर ने अपने बेटे संग मिलकर अपने पति को मौत के घाट उतारते हुए घर में ही दफना दिया।

    सुरजीत सिंह ने आशंका जताई कि अन्य लोगों का भी हाथ हो सकता है इसलिए पुलिस पकड़े गए मां बेटे से सख्ती से पूछताछ कर अन्य आरोपितों का भी पता लगाकर उन पर हत्या और लाश को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज करे। थाना प्रभारी बरजिंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक की पत्नी चरणजीत कौर और बेटे जशन उर्फ प्रदीप के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें काबू कर लिया है।

  • पंजाबः मंड को अब ई-मेल के जरिए मिली धमकी, पुलिस ने किया नजरबंद

    पंजाबः मंड को अब ई-मेल के जरिए मिली धमकी, पुलिस ने किया नजरबंद

    लुधियानाः अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय समन्वयक गुरसिमरन सिंह मंड को जिला पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। बता दें मंड को लगातार गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से फोन काल पर धमकियां मिल रही है। मंड ने इन धमकियों के बारे पुलिस प्रशासन को बता दिया है। धमकियां मिलने के उपरांत मंड के उसके घर में पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। देर रात मंड को E-mail आई है। जिसमें लिखा है कि मंड तुम गलत बोलने से बाज नहीं आ रहे। तेरे साथ भी प्रदीप की तरह करना पड़ेगा। हम तुझे माफ नहीं करेंगे। तू हमारे सिक्ख धर्म का आरोपी है। एक बात मेरी याद रखना की तुझे जरूर मारेगे। यह हमारा तुझे चेलेंज है। हम उस हर व्यक्ति को ठोकेगे जो हमारे श्री गुरू ग्रंथ साहिब के बारे गलत बोलता। मंड अब तू भी तैयार रह अगला नंबर तेरा है।

    मंडल के घर के बाहर भी सुरक्षा प्रबंध पुख्ता किए गए है। समय-समय पर अधिकारी औचक चैकिंग भी कर रहे है। वहीं मंड से भी अब पुलिस सख्त हो रही है। मंड से भी कहा गया कि बेवजह से सोशल मीडिया का इस्तेमाल न करेे। पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है। लोगों से पुलिस लगातार अपील कर रही है कि सोशल मीडिया पर कोई गलत बयानबाजी न करे जिससे किसी धर्म या किसी समुदाय की भावना को ठेस पहुंचे। बता दें दो दिन पहले गुरसिमरन सिंह मंड का पुलिस लाइन में मुंशी के साथ पंगा पड़ गया था।

    मंड के मुताबिक पुलिस लाइन से सुरक्षा कर्मचारियों की डयूटी लगाने वाले मुंशी ने उनकी सिक्योरिटी में भिंडरांवाला का समर्थक कर्मचारी भेज दिया। मंड ने कहा था कि मुंशी मुझे मरवाना चाहता है। मंड को इस बात का आभास तब हुआ जब उसने उस पुलिस कर्मचारी की बाइक पर जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीर चिपकी देखी। इस मामले में पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने सख्त एक्शन लिया था और सुरक्षा में फेरबदल कर दिया था। मंड ने कट्टरपंथियों के खिलाफ आवाज उठाई है, जिस कारण उसे हर दिन धमकियां मिल रही हैं।

  • घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबरः पंजाब भर में इतने बजे तक बंद रहेंगे बस स्टैंड

    घर से निकलने से पहले पढ़े ये खबरः पंजाब भर में इतने बजे तक बंद रहेंगे बस स्टैंड

    अमृतसरः बटाला डिपो के कंडक्टर की कथित नाजायज रिपोर्ट करने के विरोध में पनबस कार्यकर्ता आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूरे पंजाब में बस स्टैंड बंद रखेंगे, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। यह जानकारी प्रदेश नेता जोध सिंह ने दी। बता दें कि यूनियन द्वारा बस स्टैंड को बंद करने के पीछे उनके कंडक्टर साथी पर रोपड़ के चेकिंग स्टाफ द्वारा नाजायज रिपोर्ट बनाकर सस्पेंड कर दिया गया जबकि बस में बैठी सवारी ने टिकट नहीं लिया था और उसके एवज में यात्री को वेटिकट होने पर उसे 10 गुना जुर्माना भी वसूल लिया गया।

    फिर भी चेकिंग स्टाफ के इंस्पेक्टर ने गलत ढंग से कार्रवाई करते हुए कंडक्टर पृथीपाल पर कार्रवाई कर दी। जिसके चलते पनबस कर्मियों में भारी रोष पाया जा रहा है। धरने को संबोधित करते हुए गुरप्रीत सिंह बड़ेच, सतनाम सिंह सत्ता, सुखदेव सिंह चुन्नी, शमशेर सिंह ने बताया कि जब तक उनके साथी को ट्रांसपोर्ट विभाग बहाल नहीं करता तब तक बसों का चक्का जाम और धरना प्रदर्शन जारी रहेगा । जिसकी जिम्मेवारी ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर की होगी।