Blog

  • Punjab News: चन्नी गुट से मिलेंगे राहुल गांधी, सक्रिय हुए नेता, इस दिन होगी दिल्ली में बैठक

    Punjab News: चन्नी गुट से मिलेंगे राहुल गांधी, सक्रिय हुए नेता, इस दिन होगी दिल्ली में बैठक

    जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 में होने वाली विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी भूपेष बघेल और पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पार्टी में सब ठीक कह रहे है, लेकिन दूसरी ओर जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी नाराज दिखाई दे रहे है। कांग्रेस में चल रही रार को लेकर आज दिल्ली में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मीटिंग की। ऐसे में अब बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने बागी गुट को 16 और 17 जुलाई को दिल्ली में बैठक के लिए बुलाया है।

    राहुल गांधी के बुलावे के बाद बागी गुट के नेता अब सक्रिय हो गए हैं। वे भी राहुल के समक्ष अपनी पूरी बात रखने की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए जल्द ही बैठक का आयोजन करेंगे। पार्टी सूत्र बताते हैं कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष वड़िंग को बदलने व चुनाव से पहले सीएम फेस घोषित करने के मसले पर हाईकमान अपना पूर्व निर्धारित फैसला नहीं बदलेगा। कांग्रेस पंजाब में अपना सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से मान रही है। फिलहाल भाजपा को गंभीर चुनौती नहीं माना जा रहा है। चुनाव राज्य के सामूहिक नेतृत्व में लड़ा जाएगा जबकि राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे। ऐसे में हाईकमान अब बीच का रास्ता निकालने की कवायद में जुट गया है।

    बता दें कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल ने सोमवार को पंजाब में बागी गुट की रिपोर्ट हाईकमान को साैंपी थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए हाईकमान ने मंगलवार को बैठक बुलाई। इसमें राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब कांग्रेस की माैजूदा स्थिति पर चर्चा की। बैठक में बागी गुट के नेताओं को दिल्ली तलब करने का निर्णय लिया गया। हाईकमान विधानसभा चुनाव से पहले इस विवाद को निपटाना चाहता है ताकि इसका प्रतिकूल असर पार्टी की चुनावी तैयारियों पर न पड़े। छह जुलाई को इसी विवाद को निपटाने हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल को चंडीगढ़ भेजा था। बघेल 11 जुलाई तक चंडीगढ़ में रहे और इस दाैरान उन्होंने पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी समेत सभी नाराज नेताओं से ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर पर मुलाकात की। कई नेताओं से वन टू वन बात की। इसके बाद बघेल लाैट गए और उन्होंने पूरी स्थिति से हाईकमान को अवगत करवा दिया था। लेकिन पार्टी में रार खत्म नहीं हुई थी।

  • Punjab News: शिअद को बड़ा झटका, महासचिव इकबाल संधू ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: शिअद को बड़ा झटका, महासचिव इकबाल संधू ने दिया इस्तीफा

    तरनतारनः पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी के नेताओं का एक पार्टी से दूसरी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं आज शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पार्टी के महासचिव इकबाल सिंह संधू ने प्रथम सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। विस हलका तरनतारन व खडूर साहिब से टिकट पर कई बार ताल भी ठोकी। 27 जून 2025 को आप के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के देहांत के बाद उपचुनाव दौरान वह टिकट के दावेदार रहे। जबकि टिकट सुखविंदर कौर रंधावा को मिली।

    बाद में रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर रंधावा को हलका इंचार्ज लगाया गया। जिसके बाद इकबाल सिंह संधू ने अपनी सियासी सरगर्मी कम कर दी थी। सूत्रों की मानें तो इकबाल सिंह संधू अब आने वाले दिनों में किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे। उनका कहना है कि वर्करों की राय लेकर ही आगे का फैसला किया जाएगा। पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह के माध्यम से वर्ष 1996 में शिअद से जुड़े इकबाल सिंह संधू मूल रुप में गांव मथरेवाल से संबंधित हैं।

    वह प्रकाश सिंह बादल के नेतृत्व में गठबंधन की सरकार दौरान एसएस बोर्ड के सदस्य रहे हैं। बाद में वह जिले के युवा विंग के अध्यक्ष भी रहे। वह लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे व तरनतारन हलके से टिकट के प्रबल दावेदार रहे हैं। मरहूम सांसद रंजीत सिंह ब्रह्मपुरा के हलके में दखल देने बदले उनको एक बार शिअद से निष्काशित कर दिया गया था। बाद में इकबाल सिंह संधू की शिअद में री-एंटरी हुई। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनको राष्ट्रीय महासचिव के अलावा वर्किंग कमेटी का सदस्य नियुक्त किया था।

  • Comedian Samay Raina को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

    Comedian Samay Raina को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, लगाया लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

    नई दिल्लीः कामेडियन समय रैना की एक बार फिर से मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जहां, सुप्रीम कोर्ट ने पिछले आदेश न मानने व और अदालत को गुमारे करने के मामले में 10 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। , लेकिन बाद में इसे घटाकर 3 लाख रुपये कर दिया और साथ ही इसे समय पर जमा करने के आदेश दिए हैं। ऑर्डर मे सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ के विवादित एपिसोड में शामिल रहे कॉमेडियन पर 3-3 लाख का जुर्माना लगाया।

    कोर्ट ने साफ कहा कि अगर तय समय के भीतर यह जुर्माना जमा नहीं किया गया, तो समय रैना के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने कहा कि स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से पीड़ित लोगों का मजाक उड़ाने के मामले में समय रैना ने अदालत के आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन किया। सुप्रीम कोर्ट ने 2 हफ्ते के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया है।

    कोर्ट ने 2 हफ़्ते का दिया समय
    सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत ने कहा कि समय रैना ने कोर्ट को गुमराह किया, इस बात पर शक करने का हमारे पास कोई कारण नहीं है। सीजेआई ने ये भी कहा कि उन्होंने इस कोर्ट के आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन किया है। जस्टिस ऑफ इंडिया ने कहा कि इसलिए हम जुर्माना लगाते हैं, जिसे 2 हफ़्ते के अंदर जमा करना होगा, दिन न किया तो सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Jalandhar News: बदलते मौसम से अस्पताल में बढ़ी डायरिया मरीजों की संख्या, डॉक्टर का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बदलते मौसम से अस्पताल में बढ़ी डायरिया मरीजों की संख्या, डॉक्टर का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बारिश के साथ ही शहर में जलभराव और दूषित पानी की समस्या ने अपने पैर पसार लिए हैं। इसका सीधा असर मासूम बच्चों की सेहत पर पड़ रहा है। पिम्स के बाल रोग विभाग (पीडियाट्रिक्स) की ओपीडी में डायरिया (उल्टी-दस्त) से पीड़ित बच्चों की संख्या में बढ़ गई है। मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर निरंकार सिंह नेकी ने बताया कि मौसम में लगातार बारिश के साथ धूप निकलने से बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में उनके पास 10 मरीजों में से 4 मरीज दस्त के आ रहे है। मरीजों की जांच के दौरान मरीजों में पानी की कमी पाई जा रही है और उनकी जीभ सूख रही होती है, ब्लड प्रैशर लैवल 100 से भी कम पाया जा रहा है। जिसके चलते मरीज को अस्पताल में भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है। इसके कई तरह से वायरस मुख्य कारण है। दरअसल, कई जगह पर पीने वाला सही नहीं पाया जा रहा। उन्होंने कहा कि मानसून आते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या में बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। डॉक्टर ने बताया कि उमस भरे मौसम में दूषित पेयजल और रेहड़ी-पटरी पर बिकने वाले खुले व बासी खाद्य पदार्थ बच्चों को तेजी से बीमार कर रहे हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (सीएचसी) और प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभाग का दावा है कि जिस भी एरिया में पानी के सैंपल फेल पाए जा रहे हैं, वहां तुरंत पेयजल सप्लाई लाइनों की लीकेज और मेंटेनेंस का काम युद्ध स्तर पर कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डायरिया का समय रहते सही ईलाज ना किया जाए तो उसकी हालत गंभीर हो सकती है। इस दौरान नकोदर से मलकीत सिंह मरीज का उदाहरण देते हुए डॉक्टर ने कहाकि उसे 3 से 4 दिन से दस्त की समस्या थी और उसे कोई आराम नहीं आ रहा था। उन्होंने कहाकि अस्तपाल में गंभीर मरीज आ रहे है।

    डायरिया के लक्षण

    अगर, डायरिया लंबे समय तक बना रहें या गंभीर हों, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों में डायरिया के मामलों में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है क्योंकि ये समूह निर्जलीकरण के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं। डायरिया के निम्नलिखित लक्षण:
    • दिन में कई बार पानी जैसा या बहुत ही पतला मल त्याग होना।
    • पेट में अचानक से दर्द होना या ऐंठन महसूस होना।
    • उल्टी आना या मतली महसूस होना।
    • शरीर का तापमान बढ़ना और बुखार आना।
    • तेजी से वजन घट जाना, खासकर बच्चों में।
    • शरीर में ऊर्जा की कमी महसूस होना और थकावट रहना।
    • मल में खून या मवाद का दिखना, जो कि गंभीर संक्रमण या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है।
    • शरीर में पानी की कमी होना जिससे प्यास बढ़ जाती है। निर्जलीकरण के अन्य संकेतों में मुंह का सूखना, आंखों का धंसा हुआ दिखना, और पेशाब की कमी शामिल है।

    डायरिया से बचाव

    • खाना बनाने और खाने से पहले और बाद में हाथ धोएं।
    • टॉयलेट के बाद हाथों को साबुन और पानी से अच्छी तरह से धोएं।
    • किसी बीमार व्यक्ति की देखभाल करने के बाद हाथ धोएं।
    • हमेशा स्वच्छ और फिल्टर किया हुआ पानी पीएं।
    • उबला हुआ पानी पीना भी सुरक्षित होता है।
    • पानी के स्रोत को स्वच्छ रखें और उसे दूषित होने से बचाएं।
    • ताजे और साफ-सुथरे फल और सब्जियों का सेवन करें।
    • खाना बनाने से पहले सभी खाद्य पदार्थों को अच्छी तरह से धो लें।
    • मांस और अंडे को अच्छी तरह से पकाएं।

    सड़क किनारे के खाने से बचें

    बाहर के खाने से बचें, खासकर उन जगहों से जहां स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जाता।

    दूषित खाद्य पदार्थों से बचें

    • बासी और खराब हो चुके खाद्य पदार्थों का सेवन न करें।
    • यदि आपको किसी खाद्य पदार्थ से एलर्जी है, तो उसका सेवन न करें। जैसे लैक्टोज असहिष्णुता में दूध और दूध उत्पादों से बचें।
    • बच्चों को रोटावायरस संक्रमण से बचाने के लिए रोटावायरस वैक्सीन लगवाएं।
    • साफ कपड़े पहनें और साफ-सुथरे बिस्तर का उपयोग करें।
    • समय-समय पर अपने घर और आसपास की जगह की सफाई करें।
    • यात्रा के दौरान साफ और सुरक्षित पानी और भोजन का सेवन करें।
    • सड़क किनारे के खाने से बचें और बोतलबंद पानी पीएं।
    • प्रोबायोटिक्स सप्लीमेंट्स या खाद्य पदार्थ (जैसे दही) का सेवन करें, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं।
  • Punjab News: सर्राफा बाजार में दुकान से महिला ने पानी मांगने के बहाने चुराई सोने की अंगूठी, देखें वीडियो

    Punjab News: सर्राफा बाजार में दुकान से महिला ने पानी मांगने के बहाने चुराई सोने की अंगूठी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सर्राफा बाजार में मनमोहन ज्वैलर्स पर चोरी की घटना सामने आई है। जहां हाई-फाई दिखने वाली महिला ने बड़ी ही चालाकी से पानी के बहाने कीमती सोने की अंगूठी चुरा ली। इस दौरान शातिर महिला ने सोने की अंगूठी की जगह बिल्कुल वैसी ही दिखने वाली पीतल की नकली अंगूठी रख दी। महिला का पहनावा और रहन-सहन इतना शानदार था कि किसी को उस पर रत्ती भर भी शक नहीं हुआ। यह पूरी घटना शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है। वारदात को अंजाम देने के लिए इस शातिर महिला ने एक दिन पहले ही पूरी भूमिका बांध ली थी।

    ज्वैलर के मुताबिक, यह महिला एक दिन पहले भी दुकान पर आई थी। तब उसने लेडीज रिंग का ऑर्डर दिया और कहा कि यह अंगूठी उसकी मम्मी को पहननी है, जिसे वह कल आकर ले जाएगी। स्टाफ का भरोसा जीतने के लिए महिला ने बकायदा 200 रुपये एडवांस भी जमा करवाए थे, ताकि वह एक ग्राहक लगे। आज जब महिला दोबारा शोरूम पहुंची, तो उसका तरीका पूरी तरह से बदल चुका था। दुकान में आते ही उसने सबसे पहले पीने के लिए पानी मंगवाया ताकि स्टाफ का ध्यान दूसरी तरफ भटकाया जा सके। इसके बाद उसने कहा कि उसे अपने पिता के लिए भी एक अंगूठी लेनी है और स्टाफ से जेंट्स रिंग्स दिखाने की मांग की। दुकानदार जब उसे ट्रे में अंगूठियां दिखा रहा था, तब महिला लगातार अपने मोबाइल पर किसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी और अंगूठियों की फोटो और वीडियो बनाकर सामने वाले को भेज रही थी।

    इसी ड्रामे के बीच, मौका पाकर उसने 8 ग्राम वजन की सोने की अंगूठी उठाई और उसे बड़ी ही सफाई से अपने बूट (जूते) में छिपा लिया। तुरंत ही उसने अपने बूट (जूते) से एक पीतल की नकली अंगूठी उस ट्रे में रख दी। महिला के जाने के बाद जब ज्वैलर ने अपना स्टॉक चेक किया, तो ट्रे में पीतल की अंगूठी देखकर उनके होश उड़ गए। तुरंत शोरूम की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में महिला स्पष्ट रूप से सोने की अंगूठी अपने बूट में छिपाती और उसकी जगह पीतल की अंगूठी रखती हुई दिखाई दे रही है। दुकानदार ने तुरंत इस घटना की सूचना थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इस शातिर हाई-फाई महिला की तलाश शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: बड़ी साजिश नाकाम, AK-47, 2 ऑटोमेटिक राइफलें और हैंड ग्रेनेड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बड़ी साजिश नाकाम, AK-47, 2 ऑटोमेटिक राइफलें और हैंड ग्रेनेड समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः देहाती पुलिस ने सीमा पार से ड्रोन के जरिए भेजे गए हथियारों की खेप बरामद कर आज़ादी दिवस से पहले बड़ी साजिश को नाकाम किया है। इस मामले में पुलिस ने 3 युवकों को गिरफ्तार किया है, जिन पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में रहकर हथियार मंगवाने और पंजाब के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने के आरोप हैं। एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि ‘वॉर अगेंस्ट गैंगस्टर’ मुहिम के तहत पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार मंगवा रहे हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

    इसके बाद डीएसपी अटारी, डीएसपी (डी), थाना घरिंडा और अन्य टीमों ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गांव नेश्ता के पास विशेष नाकेबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक AK-47 राइफल, दो 30 बोर ऑटोमेटिक/मॉडिफाइड राइफलें, एक हैंड ग्रेनेड और मैगजीन बरामद किए हैं। इस दौरान जोबन सिंह को हथियार उठाने आते समय काबू किया गया, जबकि उसकी पूछताछ के बाद आकाशबीर सिंह और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

    एसएसपी चाहल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी आकाशबीर पहले भी आर्म्स एक्ट के मामले में नामजद रह चुका है और जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा इस नेटवर्क से जुड़ गया। उन्होंने कहा कि आरोपी व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से संपर्क करते थे और ड्रोन के जरिए सीमावर्ती क्षेत्र में गिराए गए हथियार उठाकर आगे सप्लाई करते थे।

    एसएसपी ने कहा कि ये हथियार किसी बड़ी आपराधिक या आतंकवादी वारदात के लिए भेजे गए हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज़ादी दिवस और अन्य त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हथियारों की डिलीवरी किसे की जानी थी और इसके पीछे और कौन-कौन शामिल है। उन्होंने बताया कि मामले की गहराई से जांच जारी है और आरोपियों का पुलिस रिमांड हासिल कर हथियारों के स्रोत, पैसों के लेन-देन, संभावित हवाला लिंक और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने से और अहम खुलासे होने की संभावना है।

     

  • श्री राम के नाम पर जुटाई गई आस्था की एक-एक पाई का हिसाब देश जानना चाहता 

    श्री राम के नाम पर जुटाई गई आस्था की एक-एक पाई का हिसाब देश जानना चाहता 

    ऊना : जिला कांग्रेस कमेटी ऊना द्वारा अध्यक्ष देशराज गौतम की अध्यक्षता में अयोध्या श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाए गए चंदे में कथित अनियमितताओं के विरोध में एक विशाल एवं शांतिपूर्ण आक्रोश पदयात्रा एवं विरोध रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष एवं ऊना प्रभारी श्रीमती चन्द्रप्रभा नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

    अपने संबोधन में श्रीमती चन्द्रप्रभा नेगी ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों भारतीयों की आस्था के केंद्र हैं। श्रीराम के नाम पर जुटाई गई आस्था की एक-एक पाई का हिसाब देश जानना चाहता है। जनता की आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा।उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि धार्मिक आस्था के नाम पर जुटाए गए धन के उपयोग को लेकर देश की जनता के सामने पूरी सच्चाई आनी चाहिए।

    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ऊना के अध्यक्ष देशराज गौतम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की धार्मिक आस्था एवं भावनाओं का सम्मान करती है तथा लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जनहित के मुद्दों को उठाती रहेगी । उन्होंने कहा कि यह किसी धर्म का नहीं, बल्कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनता के विश्वास का विषय है। देश की जनता अपने प्रश्नों के उत्तर चाहती है और कांग्रेस पार्टी जनहित एवं जवाबदेही के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। आक्रोश पदयात्रा ऊना विश्राम गृह (सर्किट हाउस) से प्रारंभ होकर बस स्टैंड ऊना तक निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से भाजपा सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया तथा पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

    कार्यक्रम में गगरेट के माननीय विधायक माननीय राकेश कालिया जी, श्री चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू जी, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा जी, श्री कुलदीप कुमार जी पूर्व मंत्री एवं अध्यक्ष एससी आयोग, डॉ. विजय डोगरा सदस्य एससी आयोग, श्री राजेश पराशर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, श्री रविंद्र कुमार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी, श्री संजीव कुमार अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गगरेट, श्रीमती सुमन ठाकुर जीअध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस ऊना, श्री पवन ठाकुर जी , कॉमरेड जगत राम इंटक नेता, अखिल अग्निहोत्री हिमाचल युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष , शोभित गौतम राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय युवा कांग्रेस, एडवोकेट ओंकार कपला जी, चेयरमैन चिल्ड्रे वेलफेयर बोर्ड , श्शिव कुमार सैनी चेयरमैन एपीएमसी ऊना, तिलकराज सैनी अध्यक्ष शहरी कांग्रेस ऊना, श्री बलबीर मेह अध्यक्ष एससी कांग्रेस ऊना, श्री गोपाल कल्सी अध्यक्ष एससी कांग्रेस कुटलैहड़, सुभाष फौजी जी, दिलबाग , संजीव कुमार जी प्रदेश कांग्रेस कमेटी, श्री सतेंद्र शुक्ला जी, वरिष्ठ कांग्रेसी, पंकज दत्ता , पंकज शर्मा , अविनाश कपला वरिष्ठ कांग्रेसी एवं डीसीसी के पूर्व अध्यक्ष, श्री आर.आर. रोहिल जी, सेवानिवृत्त प्राचार्य, श्री राकेश कैलाश जी, श्री अमर शर्मा जी, श्री ससीवाला जी, डॉ. रमेश बंगा जी, राघव ठाकुर, युवा नेता आंब, अंकुश शर्मा, युवा नेता, ईशान ओहरी जी, श्री सुरेश शर्मा जी, श्रीमती भावना चौधरी जी, चेयरमैन जिला परिषद ऊना, एडवोकेट वीरेंद्र मनकोटिया , पवन शर्मा, लोंगू राम , अशोक ठाकुर , गौरव लाठ जी, विनोद लाठ , जसपाल सिंह , शुभम, अनुज धीमान, श्रीमती निशा शर्मा, महिला कांग्रेस, नरेश बरोटिया, रशीद खान, संजीव जसवाल, संदीप, सरबन सिंह बंटू जिला परिषद टकारला, संदीप कुमार, देवराज हीरा रिटायर्ड तहसीलदार, वर्णपुरी, प्रफुल्ल वेदी, प्रिंस मक्कड़, रिपन जी, सुखविंदर कौर, सल्लू, जसवीर कौर, बीडीसी पहरा दयाड़ा, नवीसा खतरी, सुरेंद्र कुमार उर्फ काकू, दिलवेंद्र सिंह, प्रधान एससी सेल गगरेट, गौर, सागर चौहान, सुनील कुमार पट्टी, करमपाल, सोनू गुज्जर, सदस्य कल्याण बोर्ड, हिमाचल प्रदेश, सहित कांग्रेस पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

  • मुख्यमंत्री ने ममलीग में ग्रीन पंचायत योजना के तहत सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन

    मुख्यमंत्री ने ममलीग में ग्रीन पंचायत योजना के तहत सौर ऊर्जा परियोजना का किया उद्घाटन

    सरकार शहरों की तर्ज पर गांवों में भी देना चाहती सुविधाएं: मुख्यमंत्री

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला सोलन की ग्राम पंचायत ममलीग में ग्रीन पंचायत योजना के अन्तर्गत 500 किलोवाट क्षमता की ग्राउंड माउंटेड सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया। दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परियोजना का कार्य 23 दिसम्बर, 2024 को आरम्भ किया गया था तथा 24 फरवरी, 2026 को विद्युत ग्रिड से जोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से वर्तमान में लगभग 3000 यूनिट प्रतिदिन स्वच्छ विद्युत का उत्पादन हो रहा है तथा वार्षिक लगभग आठ लाख यूनिट उत्पादन होगा। उन्होंने कहा कि विद्युत खरीद समझौते के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड 3.50 रूपये प्रति यूनिट खरीद करेगा, जिससे राज्य को स्वच्छ ऊर्जा के साथ-साथ दीर्घकालिक एवं स्थिर राजस्व प्राप्त होगा। सुक्खू ने कहा कि इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता इसका जनहितकारी राजस्व वितरण मॉडल है तथा प्राप्त आय का 25 प्रतिशत ग्राम पंचायत के विकास कार्यों, 25 प्रतिशत अनाथों एवं विधवाओं के कल्याण, 20 प्रतिशत प्रदेश सरकार, 20 प्रतिशत हिमऊर्जा तथा 10 प्रतिशत संचालन एवं रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। इससे स्थानीय समुदाय को प्रत्यक्ष आर्थिक एवं सामाजिक लाभ प्राप्त होंगे। इस परियोजना से ग्राम पंचायत को प्रतिवर्ष 14 लाख रूपये की आय होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 वर्ष की परियोजना आयु वाली यह सौर ऊर्जा परियोजना स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन, पर्यावरण संरक्षण, ग्रामीण विकास तथा सामाजिक समृद्धि का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह पहल प्रदेश के सतत विकास लक्ष्यों को सशक्त बनाने के साथ-साथ ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम कदम सिद्ध होगी। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के प्रयास कर रही है तथा पंचायतों में सौर ऊर्जा परियोजनाओं का निर्माण करना इस दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्राकृतिक खेती से उगाये गए उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है और दूध को भी देश में सबसे ज्यादा समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चाहती है कि गांवों में भी शहरों की तर्ज पर सुविधाएं मिलें। ममलीग में उपस्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राज्य सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार ला रही है। मुख्यमंत्री के विशेष प्रयासों से आज सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों के 80 प्रतिशत से ज्यादा पद भरे जा चुके हैं। इसके अलावा पैरा मेडिकल स्टाफ और टेक्नीशियन के पद भी भरे गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश के सरकारी संस्थानों में एमआरआई, थ्री टेस्ला और रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना प्रारम्भ हो गई हैं, जो पहले केवल बड़े शहरों और बड़े अस्पतालों में थीं। हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ भी राज्य सरकार ने एक बड़ा अभियान छेड़ा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी वर्गों को अपना सहयोग देना चाहिए ताकि हिमाचल प्रदेश चिट्टा मुक्त बन सके। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी शिमला में उपस्थित थे।  
  • सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पद

    सिस इंडिया लिमिटेड में भरे जाएंगे सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पद

    ऊना : सिस इंडिया लिमिटेड, आरटीए हमीरपुर द्वारा पुरुष वर्ग में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 50 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 16 जुलाई को सुबह 10.30 बजे उप रोजगार कार्यालय हरोली में आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण व अनुत्तीर्ण, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और वेतन 17,500 से 24 हजार रूपये प्रतिमाह निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि एक महीने की ट्रेनिंग के उपरांत अभ्यर्थियों की नियुक्ति एटीएम, अस्पतालों, औद्योगिक क्षेत्र, मॉल सहित अन्य संस्थानों में की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।प्रमाण पत्र मूल रूप से प्रस्तुत करना होगा। अधिक जानकारी के लिए 78072-22237 पर सम्पर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने जाने का यात्रा भत्ता देय नही होगा।
     
  • जन जागरूकता अभियान का दूसरा चरण शुरू

    जन जागरूकता अभियान का दूसरा चरण शुरू

    ऊना : हिमाचल सरकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत 1.50 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान कर रही है। यह सहायता उन्हीं लोगों को दी जाती है जिनके नाम पर भूमि पंजीकृत हो और जिनकी वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो। लाभार्थियों को अपने आवेदन तहसील कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ जमा करवाने होते हैं।
    यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नाट्यदल पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने दी। नाट्य दल ने आज (मंगलवार) से शुरू हुए जागरूकता अभियान के दूसरे चरण में हरोली उपमंडल के तहत जोडियां और जननी गांवों में गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने बताया कि स्वर्ण जयंती आश्रय योजना उन गरीब परिवारों के सपनों को साकार कर रही है, जिनके पास खुद की जमीन तो है, लेकिन सीमित संसाधनों के कारण वे पक्का मकान नहीं बना पाते।  इसके साथ ही ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना और नशा निवारण जैसे विषयों पर भी जानकारी दी गई। कलाकारों ने नशे को एक गंभीर सामाजिक बुराई बताते हुए लोगों से नशे से दूर रहने और समाज को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।
    उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं और कार्यक्रम चला रही है। इन्हें गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सांस्कृतिक दलों के माध्यम से विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है।
    आगामी जन जागरूकता कार्यक्रमों का शेडयूल
    पूर्वी कलां मंच जलग्रां टब्बा द्वारा 15 जुलाई को हरोली के जंगल पंजावर और भदसाली थोलियां, 16 को ऊना के बटूही और लमलेहड़ी अप्परली, 17 को ऊना के जखेड़ा और बहडाला लोअर तथा 18 जुलाई को परोइयां कलां और पनसाई में गीत संगीत व नुकड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी। इस मौके पर कुठारबीत की प्रधान कांता देवी, पोलियांबीत की प्रधान मनजीत कौर, उप प्रधान पोलियां बीत लवली कुमार, उप प्रधान कुठारबीत रवि कुमार, वार्ड पंच अमरजीत कौर, बलबीर सिंह, गुरपाल कौर, पूनम, आशा देवी, राज कुमार सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।