Blog
-

क्या ट्रंप के पीस प्लान से आएगी यूक्रेन में शांति? रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताया सच
नई दिल्ली: रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मॉस्को को यूक्रेन में शांति के लिए अमेरिका का प्रस्ताव मिल चुका है। ऐसे में यह योजना संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आधार बन सकती है। पुतिन ने एक संबोधन में सीनियर अधिकारियों ने कहा कि – ‘मेरा मानना है कि इसे अंतिम शांतिपूर्ण समझौते के आधार के रुप में इस्तेमाल किया जा सकता है’। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना पर रुस के अधिकारियों के साथ अभी विस्तार से चर्चा नहीं हुई है। पुतिन के अनुसार, यूक्रेन इस योजना के खिलाफ है परंतु न तो कीव और न ही यूरोपीय देश इस वास्तविकता को समझ पा रहे हैं कि रुसी सेना यूक्रेन में आगे बढ़ रही है। यदि शांति नहीं हुई तो सेना आगे भी बढ़ती रहेगी। -

Jalandhar News: गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर पहुंचा नगर कीर्तन, पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर से किया सम्मानित, देखें Live
जालंधर, ENS: महानगर में भगवान वाल्मीकि चौक, गुरुनानक मिशन चौक सहित अन्य रास्ते आज बंद किए गए हैं। दरअसल, आझ गुरदासपुर से चला नगर कीर्तन कपूरथला से करतारपुर होते नगर कीर्तन जालंधर पहुंचा। ऐसे में हिंद दी चादर गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित नगर कीर्तन का डिप्टी कमिशनर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने स्वागत किया। इस नगर कीर्तन में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पवन कुमार टीनू, नगर निगम मेयर विनीत धीर, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, डीसीपी नरेश डोगरा सहित कई नेता पहुंचे।
मामले की जानकारी देते हुए बाबाजी ने बताया कि आज गुरु तेग बहादुर साहिब की याद में नगर कीर्तन जालंधर पहुंचा। यह नगर कीर्तन गुरदासपुर से लेकर श्री आंनदपुर साहिब की ओर रवाना होगा। ऐसे में हजारों की गिनती में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस दौरान 23,24 और 25 नवंबर को श्री आंनदपुर साहिब में श्रद्धालुओं को पहुंचने की अपील की है। वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर ने बताया कि 350वें शहीदी दिवस को लेकर सुरक्षा के पुख्ता के प्रबंध किए गए है।
आज सुबह 6 बजे से ही रूट को डायवर्ट कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब जी के शहर में पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। वहीं आप नेता पवन टीनू ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को लेकर पंजाब भर के लोगों में खुशी का माहौल पाया जा रहा है। आज उन्हें याद करके नगर कीर्तन निकाला जा रहा है और उनकी कुर्बानी को याद किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार, सिख जत्थेबंथियों और पुलिस का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नगर कीर्तन को लेकर पुलिस द्वारा गुरु ग्रंथ साहिब जी को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया।
बता दें कि नगर कीर्तन को लेकर जालंधर ट्रेफिक पुलिस ने 11 रूट डायवर्ट किए हैं। इसके अलावा प्रशासन ने स्कूल-कॉलेजों में आधे दिन की छुट्टी भी की है। करतारपुर के गांव पत्तड़ कलां में हलका विधायक बलकार सिंह, SSP जालंधर (देहाती) हरविंदर सिंह विर्क, एडिशनल डिप्टी कमिशनर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, एडिशनल डिप्टी कमिशनर (ग्रामीण विकास) नवदीप कौर सहित बड़ी संख्या में संगत ने माथा टेका और रास्ते में फूल बिछाए। इस मौके पर विधायक बलकार सिंह ने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन करते हुए कहा कि गुरु साहिब का जीवन और दर्शन संपूर्ण मानवता का मार्गदर्शन करता है।
उन्होंने कहा कि नौवें पातशाह ने मानवता और धार्मिक अधिकारों की रक्षा के लिए शहादत दी, जिसकी मिसाल दुनिया में कहीं नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि 9वें गुरु भाइचारे के सच्चे प्रतीक हैं। CM भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में गुरु साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को एक सेवक के रूप में मना रही है और इन समागमों का मुख्य उद्देश्य लोगों को गुरु साहिब के महान जीवन, दर्शन, शहादत और मानवता के संदेश के बारे में जागरूक करना है, जिससे दुनिया भर के लाखों लोग प्रेरणा लेते हैं।
-

Jalandhar National Highway पर 3 वाहनों में भिड़ंत, टक्कर के बाद पलटा छोटा हाथी और कंटेनर, लगा जाम, देखें वीडियो
लुधियानाः नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, एक छोटे हाथी की पहले बस से जोरदार टक्कर हुई और फिर कैंटर से टकरा गया। टक्कर के बाद छोटा हाथी सड़क के बीच में पलट गया, जबकि कैंटर भी अपना बैलेंस खोकर पलट गया। दोनों गाड़ियों पर लदा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। गणिमत यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं हादसे के चलते नेशनल हाईवे पर काफी देर तक ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के साथ गाड़ियों को किनारे करवाया और ट्रेफिक दुरुस्त करवाया।
जानकारी देते कैंटर ड्राइवर गाजी मोहम्मद ने बताया कि वह दादरी से सामान लोड करके जालंधर आ रहा था कि खन्ना के पास एक छोटे हाथी के ड्राइवर ने उन्हें साइड मार दी जिससे गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ गई और गाड़ी को डिवाइडर से उतारते वक्त पलट गई। गणीमत रही कि कोई हताहात नहीं हुआ।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने बताया कि कंटेनर में करीब 26-17 टन सामान लोड था जो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान सभी सुरक्षित हैं, लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं मौके पर क्रेन मंगवाकर कंटेनर को हटवाया गया और रोड पर लगे जाम को दुरुस्त कर दिया गया है।
-

Punjab News: सिविल अस्पताल की इमारत में लगी आग, SMO का आया बयान, देखें वीडियो
लुधियानाः सिविल अस्पताल की इमारत में आज सुबह आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार इमारत में ब्लड बैंक की बैक साइड झाड़ियों में आग लगी है। इस घटना में बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना तुरंत कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा मौके पर आकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि इमारत में झाड़ियों में आग लगी है।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएमओ अखिल सरीन ने बताया कि यह घटना बाउंडरी वाल के पास लगी है, जहां लोग कूड़ा फेंकते है। डॉक्टर का कहना हैकि कूड़े के ढेर को आग लगी है। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को बाउंडर वाल के पास कूड़ा ना फेंकने की अपील की जा चुकी है। लोगों को कहा भी गया है कि यह अस्पताल लोगों का अपना अस्पताल है, ऐसे में वह कूड़ा ना फेंके।
डॉक्टर ने कहा कि कुछ लोग मान रहे है, लेकिन कुछ बाहर से लोग यहां पर कूड़ा फेंकने से रूक नहीं रहे और भारी मात्रा में कूड़ा फेंक रहे है। ऐसे में आज इसी कूड़े के ढेर को आग लगी है। गनीमत यह रही कि दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद थी और फायर सेफ्टी सिस्टम उनके पास भी मौजूद है। ऐसे में कर्मियों द्वारा फायर सेफ्टी सिस्टम से पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की गई। जिसके बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान डॉक्टर ने दोबारा से लोगों से अस्पताल की बाउंडरी वाल पर कूड़ा अंदर ना फेंकने की अपील की है।
-

Jalandhar News: Best Western Hotel में रिंग सेरेमनी में सोने का हार लेकर चोर फरार
जालंधर, ENS: महानगर में लूटपाट और चोरियां होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हालांकि पुलिस चोरों को काबू करने के दावे कर रहे है, लेकिन हालात यह हो गए है कि बेखौफ चोर अब विवाह पार्टी में घुसकर घटनाओं को अंजाम देने लग गए है। वहीं ताजा मामला बीएसएफ चौक के पास स्थित बेस्ट वेस्टर्न होटल में चोरी का सामने आया है।जहां होटल में हो रही रिंग सेरेमनी में चोर सोने का हार लेकर फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना को अंजाम नाबालिग ने दिया है। बताया जा रहा है कि हार चोरी करने वाला नाबालिग चोर सूट-बूट पहन कर आया था। घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। वहीं पीड़ित परिवार द्वारा घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस गैंग को ट्रेस करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।
थाना नई बारादरी में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए बयान में 55 साल के हरमिंदर सिंह ने कहा कि उक्त होटल में उनके बेटे की रिंग सेरेमनी का प्रोग्राम चल रहा था। बहू को देने के लिए वे सोने का हार लेकर आए थे। प्रोग्राम के दौरान हार उन्होंने सोफे पर रख दिया। थोड़ी देर बाद देखा तो हार गायब था। होटल के कैमरे चेक किए तो पता चला कि चोर नाबालिग है और वह नीले रंग का सूट पहन कर अकेला ही होटल में आया था। हार चोरी करने के बाद तुरंत निकल गया।
-

Jalandhar News: Highway पर ट्रक से बाइक की टक्कर में एक्स सर्विसमैन की मौत
जालंधर, ENS: मैकडोनाल्ड से परागपुर रोड पर देर रात करीब 10 बजे सड़क किनारे खड़े खराब से बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक एक्स सर्विसमैन था। मृतक की पहचान 63 अवतार सिंह निवासी खुसरोपुर के रूप में हुई है। वहीं सड़क हादसे की सूचना मिलने पर एसएसएफ के मुलाजिम केशव और गगनदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने परागपुर चौकी में एएसआई दिलबाग सिंह को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि टिप्पर हाईवे पर कई दिनों से खराब खड़ा था। यह पता नहीं लग पाया कि बाइक सवार तेज रफ्तार था या हादसे का कारण कुछ और है। एएसआई ने बताया कि अवतार सिंह आर्मी से रिटायर्ड थे और रागा मोटर्स में सिक्योरिटी गार्ड थे। रात को ड्यूटी खत्म कर घर खुसरोपुर जा रहे थे। टिप्पर चालक फरार है।
मालिकों के साथ संपर्क किया जा रहा है। गौरतलब है कि महीने में हाईवे पर यह चौथी मौत है, जो खड़े टिप्पर व ट्रकों के कारण हुई है। अक्टूबर में जालंधर-नकोदर रोड पर प्रतापपुरा के पास ढाबे पर खाना खाने रुके ट्रक ड्राइवर ने ट्रक हाईवे के किनारे खड़ा किया। इस दौरान तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई और कार चालक की मौत हो गई। एक माह में यह चौथा हादसा है। इन हादसों की वजह हाईवे के किनारे खड़े ट्रक बन रहे हैं।
-

Punjab News: Seth Telecom की दुकान पर फायरिंग, देखें वीडियो
बटालाः कांग्रेस के सीनियर वाइस प्रधान गौतम सेठ की दुकान पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति की ओर जलंधर रोड बटाला पर स्थित सेठ टेलीकॉम फायरिंग की गई। गोलियां दुकान के गेट पर लगे शीशे में जा लगी। फिलाहल किसी भी तरह का कोई जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। गौतम सेठ के अनुसार पिछले दिनों से लगातार गैंगस्टरों की धमकियां मिल रही थीं। FIR भी दर्ज करवाई गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसका नतीजा है कि आज दुकान पर गोलियां चली है।
उन्होंने बताया कि जिस जगह पर गोली लगी है वहां अक्सर एक लड़का बैठा रहता है। पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है। दूसरी तरफ DSP सिटी संजीव कुमार ने कहा कि गोली चलने की सूचना मिली थी, आकर देखा तो शोरूम का शीशा टूटा हुआ था। उन्हें पहले भी धमकियां मिलती रही हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
-

Jalandhar News: गुरुद्वारा साहिब के पास प्लाट में लगी आग, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब के पास खाली प्लाट में देर रात आग लग गई। आग लगने से इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल विभाग की 2 गाड़ियां पहुंची। कर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। लेकिन खाली प्लाट में झाड़ियों में भीषण आग लगी थी। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि उन्हें खाली प्लाट में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर दो गाड़ियों के साथ 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
-

Punjab News: इंडस्ट्री में शोक की लहर, Singer की सड़क हादसे में मौत
मानसाः पंजाबी इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई। दरअसल, पंजाबी गायक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पंजाबी गायक हरमन सिद्धू कार में सवार होकर देर रात घर जा रहे थे। इस दौरान ट्रक के साथ उनकी कार की टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कार और ट्रल की पैलेस के पास टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में गायक हरमन सिद्धू की मौके पर ही मौत हो गई। बता देंकि एक दशक पहले वह ‘पेपर ते प्यार’ कैसेट से मशहूर हुए थे और उनके कई गाने लोकप्रिय हुए। वह मिस पूजा के साथ भी कई गाने गा चुके है।
-

Punjab News: भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर ट्रक में हुए धमाके, आग लगने से जिंदा जला व्यक्ति, देखें वीडियो
लुधियाना: जिले में डीसी ऑफिस के पास स्थित भाई वाला चौक पर बने फ्लाईओवर पर ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर आसपास में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत ट्रैफिक को रोक दिया गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग के कर्मियों ने 2 गाड़ियों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण फ्लाईओवर पर काफी समय तक ट्रैफिक प्रभावित रहा।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया पार्क प्लाजा पुल पर यह घटना हुई है। देर रात 10.30 बजे की घटना है। लुधियाना ट्रांसपोर्ट से ट्रक चालक ने सामान लोड किया था और फिरोजपुर साइड जा रहा था। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने से हादसा हुआ। जिसके बाद पिल्लर से ट्रक की टक्कर होने से डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं गाड़ी में सीएनजी सिलेंडर को झटका लगने से फट गया और गाड़ी में आग लग गई। घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक के मालिकों का पता चल गया है कि मालवा ट्रांसपोर्ट का ट्रक है। लेकिन मृतक की पहचान अभी की जा रही है।
ब्लिंकिट स्टोर के अवतार सिंह ने कहा अचानक दो से तीन ब्लास्ट हुए। जिसके बाद उन्होंने देखा कि ट्रक को आग लग गई। इस दौरान ट्रक में चालक हाथ-पैर मार रहा था, लेकिन वह निकल नहीं पाया। व्यक्ति ने बताया कि आग काफी ज्यादा लगी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल विभाग और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया और ट्रक चालक की मौत हो चुकी थी। ट्रक ओवरलोड था और ट्रक में कंबल भरे हुए थे, वह भी आग की चपेट में आ गए।