Blog

  • Jalandhar सहित Punjab में सुबह से छाए बादल, 2 दिन हल्की बारिश, IMD का अलर्ट

    Jalandhar सहित Punjab में सुबह से छाए बादल, 2 दिन हल्की बारिश, IMD का अलर्ट

    मोहालीः देश के कई हिस्सों, खासकर उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप जारी है। राजधानी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत सभी उत्तरी राज्यों में बेहद गर्म दिन चल रहे हैं। लेकिन अब इस गर्मी से राहत मिलने वाली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि मानसून 23-25 ​​जून तक पंजाब में प्रवेश करेगा। जालंधर सहित पंजाब में कल रात और आज सुबह से बादल छाए हुए हैं। जम्मू, पंजाब, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और ओडिशा में आज से भीषण गर्मी कम होने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में आंधी, बिजली और तेज़ हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) चलेंगी। .भारी से मध्यम बारिश की संभावना है। पंजाब में बुधवार रात से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वीरवार सुबह पंजाब-हरियाणा के कई इलाकों में बारिश हुई। आज यानी शुक्रवार को पंजाब में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पहले ही आज हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी। आज कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बदलते मौसम का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ है। हालांकि, भीषण गर्मी से यह राहत सिर्फ दो दिनों के लिए है।

    स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, बिहार के कुछ हिस्सों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, दक्षिण ओडिशा, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, दक्षिण गुजरात, उत्तरी छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, पूर्व और उत्तर-पश्चिम राजस्थान, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

  • Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab : संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    लुधियाना : हरबोगिंद नगर इलाके में एक वेहड़े में रहते अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे से मिला। शव की हालत काफी बुरी थी। उसका शरीर कई जगहों से चूहों ने खाया हुआ था। मृतक की पहचान पप्पू के तौर पर हुई है। शव कितने घंटों से पड़ा था इस बारे अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पड़ोसी में रहते लोगों को जब कमरे से बदबू आने लगी तो लोगों ने तुरंत इलाके में शोर मचाया। 

    कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो लोग दंग रह गए। अधेड़ व्यक्ति जमीन पर गिरा पड़ा। स्थानीय लोगों ने थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। मामला संदिग्ध होने के कारण घटना स्थल पर फारेंसिक टीम को पुलिस ने बुलाया। टीम ने मौके से कुछ क्लू भी एकत्र किए। 

    मरने वाले व्यक्ति को शूगर थी और वह काफी अधिक मात्रा में शराब का भी सेवन करता था। जानकारी देते हुए ASI जसवंत सिंह ने कहा कि पप्पू मूल रूप से यू.पी का रहने वाला है। वह ड्राइवरी का काम करता है। उसकी मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद होगा। उसके परिवार को सूचित कर दिया। शव से काफी बदबू आ रही है। फारेंसिक एक्सपर्ट भी केस की जांच कर रहे है।

  • Punjab: अब Free में नहीं मिलेगी सिक्योरिटी, Police ने तैयार किया ड्रॉफ्ट

    Punjab: अब Free में नहीं मिलेगी सिक्योरिटी, Police ने तैयार किया ड्रॉफ्ट

    मोहालीः पंजाब में अब वीआईपी लोगों को फ्री में सिक्योरिटी नहीं मिलेगी, बल्कि उनको इसके लिए भुगतान करना पड़ेगा। इस संबंधी एक ड्रॉफ्ट पुलिस विभाग की तरफ से तैयार किया गया है। जिसके बारे में पुलिस ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में जानकारी दी है। इसके तहत तीन लाख से कम आय वालों और गवाहों को मुफ्त में सिक्योरिटी दी जाएगी। इसके अलावा अन्य लोगों को भुगतान करना होगा। इस समय करीब 900 लोगों को पंजाब पुलिस की तरफ से सुरक्षा दी गई है। इस नए ड्रॉफ्ट को जुलाई से लागू किया जा सकता है।

    हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पंजाब सरकार ने पुलिस सुरक्षा के लिए स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजऱ (सीओपी ) का ड्राफ्ट तैयार कर पेश किया है। इसमें पुलिस ने बताया है कि राज्य में 900 से अधिक लोगो को पुलिस सिक्योरिटी मुहैया करवाई गई। इन लोगों को तीन कैटेगरी में रखा गया है। पहले स्थान पर राजनेता, दूसरे पर सेलिब्रिटी और तीसरे स्थान पर धार्मिक व सामाजिक संगठन के लोग हैं। हर तीन महीने के बाद सिक्योरिटी रिव्यू किया जाएगा। उसके आधार पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। पुलिस ने नियमों के मुताबिक सुरक्षा की एवज में होने वाला खर्च उसी व्यक्ति से वसूलने का प्रावधान बनाया है, जिनकी आमदन 3 लाख से अधिक होगी।

    ऐसे लोगों से प्रति जवान सवा से डेढ़ लाख रुपए लिए जाएंगे। वहीं, जिसकी आमदन कम है, साथ ही उसे जान का खतरा है। इसके साथ ही उसे धमकियां भी मिल रही हैं, तो ऐसे लोगों से सुरक्षा खर्च नहीं लिया जाएगा। वहीं, धार्मिक व सामाजिक नेताओं पर भी ड्रॉफ्ट लागू होगा। सेलिब्रेटी सुरक्षा चाहते है तो उन्हें इसके लिए भुगतान करना होगा। हालांकि सीनियर सरकारी अधिकारियों, मंत्रियों, विधायकों, जज, मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों को इसमें छूट दी गई है। पंजाब पुलिस की तरफ से अदालत में बताया गया कि 900 लोगों को उनकी तरफ से सिक्योरिटी दी गई है। इसमें से केवल 39 लोग ही भुगतान कर रहे हैं। जबकि शेष कोई भी व्यक्ति भुगतान नहीं कर रहा है। इस चीज पर भी अदालत ने पुलिस को फटकार लगाई है।

  • Punjab: Arvind Kejriwal को जमानत मिलने पर Cabinet Minister ने बांटे लड्डू, डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    Punjab: Arvind Kejriwal को जमानत मिलने पर Cabinet Minister ने बांटे लड्डू, डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    अमृतसरः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के कार्यक्रताओं में खुशी की लहर देखने को मिल रही है।  आम आदमी पार्टी इस वक्त जश्न के मूड में है और इस अवसर पर आप नेता और कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर के नॉवेल्टी चौक पहुंचे और पटाखे फोड़कर, लड्डू बांटकर और भांगड़ा बजाकर जश्न मनाया। 

    इस दौरान कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत सच्चाई की जीत है और माननीय अदालत ने देश के लोकतंत्र के पक्ष में फैसला दिया है और इसके लिए वह पूरे देश की जनता को बधाई भी देना चाहते हैं, मैंने कहा कि एक साल पहले अरविंद केजरीवाल ने इंडिया एलायंस बनाया था और उस इंडिया एलायंस के कारण मोदी कमजोर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं सभी देशवासियों को अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बधाई देता हूं।

  • Jalandhar: PAP Campus में ADGP MF Farooqui की अगुवाई में मनाया गया International Yoga Day, देखें वीडियो

    Jalandhar: PAP Campus में ADGP MF Farooqui की अगुवाई में मनाया गया International Yoga Day, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दुनिया भर में योग दिवस 21 जून यानी आज योग दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान पीएपी कैंपस में एडीजीपी एमएफ फारूकी की अगुवाई में योग दिवस मनाया गया। योग केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद है। यही कारण है कि दुनियाभर में योग को बढ़ावा देने के लिए योग दिवस मनाया जाता है। वहीं मीडिया से बात करते हुए एडीजीपी ने कहा कि कहा भारत ने योग से जीवन गुजारने का एक बेहतरीन संदेश दिया है, कि कैसे शरीर और मन को स्वस्थ रखा जा सकते है। उन्होंने कहा कि इससे बेहतरीन संदेश और कोई नहीं हो सकता। एडीजीपी ने कहा कि योग पूरे विश्व को हमारी देन है। उन्होंने कहा कि ऋषि महापुरुषों ने योग में अपना सहयोग दिया है।

    इस दिवस पर एडीजीपी ने सभी को बधाई दी। वहीं उन्होंने कहा कि आज के दिन योग का इस्तेमाल इंसान को अपने जीवन में विकार को दूर करने के लिए भी करना चाहिए। जिसमें वह अपने मन को इकट्ठा करके भगवान का शुक्र करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान ने हमें काफी सुंदर जीवन दिया है और आसपास खुशियां दी है। उन्होंने कहा कि दरअसल, योग सिर्फ कई तरह के आसन का नाम नहीं है। इसका अर्थ होता है जुड़ना। माने, मन को वश में करना और वृत्तियों से मुक्त होना ही योग है! जी हां, योग मन, मस्तिष्क और शरीर को तंदुरुस्त रखने का एक सशक्त माध्यम है। इसलिए योग दिवस जागरुक करने के मकसद से मनाया जाता है। एडीजीपी ने कहा कि पीएपी में ऐसे ही यह योग दिवस का आयोजन होता रहेगा। वहीं उन्होंने युवा पीढ़ी को योग के जरिए नशे से दूर रहने का संदेश दिया है।

  • Jalandhar: इस इलाके में सुबह- सुबह ADGP AS Rai और CP Swapan Sharma ने भारी फोर्स के साथ की रेड, देखें Live

    Jalandhar: इस इलाके में सुबह- सुबह ADGP AS Rai और CP Swapan Sharma ने भारी फोर्स के साथ की रेड, देखें Live

    जालंधर, ENS: काजी मंडी में सुबह-सुबह एडीजीपी एएस रॉय, पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, एडीसीपी क्राइम आदित्य वारियर ने भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस ने रेड की है। दरअसल, आज पुलिस ने काजी मंडी में रेड की है। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का कहना है कि नशे के खिलाफ उन्होंने काजी मंडी में ऑपरेशन ईगल चलाया गया है। इस दौरान 300 के करीब मुलाजिमों ने काजी मंडी सहित आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने कहा कि इलाके में सर्च ऑपरेशन दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया जबकि भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। जिसके प्रेस वार्ता के जरिए जल्द खुलासा किया जाएगा।

  • जेल से आज रिहा होंगे Arvind Kejriwal !

    जेल से आज रिहा होंगे Arvind Kejriwal !

    नई दिल्ली :  राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 लाख रुपये के बॉन्ड पर जमानत दे दी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज को तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं। केजरीवाल के बाहर आने की खुशी में पार्टी के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा था कि सत्य को परेशान किया जा सकता है, पराजित नहीं किया जा सकता है

    कोर्ट ने केजरीवाल को जमानत देते हुए उन पर कई शर्तें भी लगाई हैं। इन शर्तों में यह भी शामिल है कि वह जांच को बाधित करने या गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे। विशेष न्यायाधीश ने केजरीवाल को यह भी निर्देश दिया कि जब भी जरूरी होगा, वह कोर्ट में पेश होंगे तथा जांच में सहयोग करेंगे।तिहाड़ जेल प्रशासन कोर्ट का आदेश मिलने और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अरविंद केजरीवाल शुक्रवार दोपहर तक रिहा हो सकते हैं। गुरुवार देर रात तक तिहाड़ प्रशासन को जमानत का आदेश नहीं मिला था। जेल नियमों के मुताबिक जब कोर्ट आदेश सुनाता है तो कोर्ट स्टाफ उसे तिहाड़ मुख्यालय लेकर आता है और केंद्रीय जनसंपर्क कार्यालय को सौंप देता है। ये सारी कागजी कार्रवाई आज की जाएगी।

    गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की उस याचिका को भी खारिज कर दिया था, जिसमें केजरीवाल की जमानत पर 48 घंटे तक रोक लगाने की मांग की गई थी। केजरीवाल दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के चलते मार्च से जेल में हैं। इसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए थे। 

  • महिला ने 5 साल की बेटी सहित की आत्महत्या, जाने वजह

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के लातूर में एक महिला ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। यह घटना दो दिन पहले मध्य महाराष्ट्र के लातूर जिले के निलंगा तहसील के मालेगांव में हुई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मां भाग्यश्री अपने बेटे और बेटी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन से मान्यता प्राप्त स्कूल में भेजना चाहती थी, जो उसके पति की हैसियत से बाहर था। मृतक महिला भाग्यश्री की एक बेटी थी और बेटा है। 
    अपने बच्चों को सीबीएसई स्कूल ना भेज पाने पर वह काफी उदास रहती थी। उसका मन था कि बाकी बच्चों की तरह उसके बच्चे भी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्कूल में पढ़ें, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी कारण मां ने अपनी 5 साल की बेटी के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार औरद शाहजानी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पति के पास डेढ़ एकड़ जमीन है और परिवार की आजीविका मुख्य रूप से बकरियां चराने पर निर्भर थी। 
    पिछले साल ही भाग्यश्री की मां की मौत हो गई थी उसके परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर इस वजह से उदास रहती थी।  शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी बेटी के साथ दूसरे किसान के कुएं पर गई। वहां से उसने अपने पति वेंकट हाल्से को वीडियो कॉल किया और उसे आखिरी बार बेटी का चेहरा देखने के लिए कहा और फिर लड़की के साथ कुएं में कूद गई।
  • मौसम विभाग अनुसार जल्द दस्तक देगा मानसून

    मौसम विभाग अनुसार जल्द दस्तक देगा मानसून

    नई दिल्ली : दिल्ली में लंबे समय से भीषण गर्मी से बेहाल लोगों के लिए शुक्रवार की सुबह सुहावनी रही और कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा सहित देश के ज्यादातर राज्यों में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर की ओर बढ़ रहा है। 

    आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के बड़े भूभाग में पहुंचा, जिससे गर्मी से जूझ रहे शुष्क क्षेत्रों को राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग  के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून में देश में सामान्य से 17 प्रतिशत कम बारिश हुई है। एक से 20 जून के बीच 77 मिमी वर्षा हुई, जबकि सामान्य वर्षा 92.8 मिमी होती है। 

    आईएमडी ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, गंगा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल है। मानसून की दस्तक देने के साथ ही इन राज्यों में बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है।

  • Punjab : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab : प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियाना : लाडोवाल नजदीक गांव फतेहगढ़ गुज्जरां में प्लास्टिक की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावक थी कि रात को कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थी। आग लगने के तुरंत बाद लेबर ने मालिक को घटना की जानकारी दी। मौके पर तुरंत फैक्ट्री मालिक पहुंचे। गांव के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती रही। 

    लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जानकारी देते हुए फैक्ट्री मालिक सुखप्रीत ने कहा कि वह फैक्ट्री करीब 8 बजे बंद करके चला गया था। उसे लेबर विनोद का करीब 9 बजे के बाद फोन आया उसने उसे बताया कि फैक्ट्री में आग लग गई है। जब वह फैक्ट्री में पहुंचा तो काफी माल राख हो गया। 

    उसने लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग देखते ही देखते बढ़ गई। हादसा भयावक था कि आस-पास की बिल्डिंगों को भी खाली करवाया गया। दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर थाना लाडोवाल की पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने भी रेस्क्यू कार्य में सहयोग दिया। आग लगने के कारण गांव में भी अफरा तफरी देर रात तक मची रही।