Blog

  • पंजाब : पुलिस जांच में खुलासा, जाने किसकी गाइडेंस से फरार हुआ अमृतपाल सिंह

    पंजाब : पुलिस जांच में खुलासा, जाने किसकी गाइडेंस से फरार हुआ अमृतपाल सिंह

    चंडीगढ़ : अमृतपाल सिंह को को लेकर पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उसके चाचा हरजीत सिंह उसे सरेंडर करवाना चाहते थे लेकिन वह अपने दोस्त पपलप्रीत के कहने पर फरार हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि अमृतपाल सिंह ने अपने चाचा से अधिक पपलप्रीत सिंह पर विश्वास किया। इसीलिए अमृतपाल सिंह में उसके साथ भागने का फैसला किया। 

    पुलिस जांच में स्पष्ट हुआ कि अमृतपाल और चाचा हरजीत सिंह जालंधर में ही अलग हो गए थे। चाचा हरजीत सिंह ने पुलिस की सख्ताई देखते हुए सरेंडर करने का फैसला किया था। इतना ही नहीं, हरजीत सिंह ने किसी व्यक्ति को फोन करके अपने सरेंडर की बात कही थी। इसके साथ ही अमृतपाल को भी सरेंडर करने के लिए कहा था।

    लेकिन अमृतपाल सिंह को सरेंडर ना करने और उसे भगोड़ा बनाने के लिए पपलप्रीत की गाइडेंस थी। पुलिस जांच में सामने आया कि अमृतपाल सिंह ने इस मोड़ पर अपने चाचा की बात मानने की जगह पपलप्रीत सिंह को सुन भागने का फैसला किया। इतना ही नहीं, पपलप्रीत सिंह ही वह इंसान था, जिसने कुछ ही घंटों में अमृतपाल के भागने की पूरी प्लानिंग भी कर दी।

    पुलिस को 10 दिन पहले की अमृतपाल सिंह की लोकेशन मिली, जो यूपी के पीलीभीत एरिया की है। पुलिस का अनुमान है कि पंजाब से निकलने के बाद अमृपताल सिंह ने दोबारा यूपी-नेपाल बॉर्डर पर बने डेरों को अपना ठिकाना बनाया है। जिसके बाद पुलिस लगातार उत्तरप्रदेश के डेरों में सर्च चलाए हुए है।

  • जालंधर: कांग्रेस नेत्री के बेटे की कार से लाश बरामद, एक गिरफ़्तार

    जालंधर: कांग्रेस नेत्री के बेटे की कार से लाश बरामद, एक गिरफ़्तार

    जालंधर,वरुण/हर्ष : कांग्रेसी नेत्री कमलजीत कौर मुल्तानी के बेटे की हत्या कर दी गई है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने लवप्रीत नाम के एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। कांग्रेस नेत्री के बेटे की लाश एक कार में से बरामद हुई है, जिसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान न्यू राजा गार्डन मिट्ठापुर रोड के रहने वाले सुरिंदर पाल सिंह मुल्तानी के रूप में हुई है। बुधवार को जब कमलजीत ने बेटे को कॉल की तो उससे बात नहीं हो पाई।

    इसके बाद सुबह कमलजीत के घर परमजीत कौर मुंदर निवासी पंजाब एवेन्यू अपने बेटे आरोपी लवदीप सिंह के साथ आए और कहने लगे कि उनके लड़के ने कोई जहरीली चीज निकल ली है। इससे उसकी मौत हो चुकी है। उसका  शव कैंट रोड पर खड़ी गाड़ी से मिला है। कमलजीत तुरंत अपनी बेटी नवप्रीत कौर मुल्तानी को साथ लेकर मौके पर पहुंचीं। जहां सुरेंद्र ड्राइवर सीट की साथ वाली सीट पर पड़ा हुआ था। पीड़ित मां हत्यारोपी से ही गाड़ी चलवाकर पिम्स पहुंचीं, लेकिन वहां सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।

    डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि सुरेंद्र की मौत काफी समय पहले हो चुकी थी। नेत्री ने पुलिस को बयान दिया है कि उसका लड़का जिसका नाम सतिंद्रपाल सिंह मुलतानी आयु 31 साल है जोकि आस्ट्रेलिया से आया था और अब मेरे साथ ही रहता था। मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उनके बेटे की जहर देकर लवदीप ने हत्या की है।  फिलहाल आरोपी के खिलाफ थाना 7 में केस दर्ज कर लिया गया है तथा पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मामले को लेकर फिलहाल पुलिस जांच कर रही है तथा आने वाले समय में इस केस में और खुलासे होने की संभावना है।  

  • पंजाब : सहकारी सभा में करोड़ों रुपए के गबन में शामिल भगौड़ा गिरफ्तार

    पंजाब : सहकारी सभा में करोड़ों रुपए के गबन में शामिल भगौड़ा गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान करोड़ों रुपए के गबन केस में भगौड़े हुए पूर्व ख़ज़ांची हरप्रीत सिंह गाँव करनाना, तहसील बंगा को गिरफ्तार किया है। उक्त दोषी ने करनाना मल्टीपर्पज़ सहकारी सोसायटी लिमटिड, गाँव करनाना, ज़िला एस. बी. एस. नगर में 7, 14, 07, 596 का गबन अन्य दोषियों के साथ मिलीभुगत के द्वारा किया था। वह सात महीनों से भगौड़ा था और पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों पर एस. बी. एस. नगर की समर्थ अदालत के सामने विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से तब गिरफ्तार किया गया जब वह आत्म समर्पण करने के लिए आया था। 

    आज यहाँ यह प्रगटावा करते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सहकारी सभा में 1000 के करीब खाताधारक/मैंबरों के इलावा छह नियुक्त कर्मचारी हैं। इस सभा के पास एक पेट्रोल पंप, एक ट्रैक्टर के इलावा किराये पर ज़मीन की खेती के लिए खेती मशीनरी भी है। इसके इलावा, उक्त सोसायटी अपने मैंबरों/ किसानों को कीटनाशक और नदीननाशक भी बेचती है। इस सोसायटी के अलग-अलग सदस्यों और इस गाँव के प्रवासी भारतीयों ने सोसायटी में करोड़ों रुपए की एफ. डी. आरज़ भी जमा करवाई हुईं हैं। 

    विजीलैंस ब्यूरो की तकनीकी टीम की तरफ से की गई औचक चैकिंग के दौरान यह पाया गया कि तारीख़ 01- 04- 2018 से 31- 03- 2020 तक सोसायटी सदस्यों की तरफ से जमा करवाई गई एफ. डी. आरज और लिमटों के द्वारा लिए गए कर्जों में 7 14,07,596 रुपए का गबन किया गया था। इसके इलावा यह भी पता लगा है कि मुलजिमों ने 36,36,71,952 रुपए की गंभीर लापरवाहियां भी की हैं। 

    जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सचिव इंद्रजीत धीर ने सोसायटी में 2 कंप्यूटर लगाए हुए थे, जिनमें से एक में वह सदस्यों की जमा करवाई ऐंट्रियों को असली दिखा कर सदस्यों के साथ धोखाधड़ी करने के लिए रिकार्ड तैयार करता था। परन्तु इसके डाटा की पड़ताल पर पता लगा कि दूसरे कंप्यूटर के द्वारा उक्त सचिव ने कैशियर और अन्यों के साथ मिल कर फ्रॉड की रकम अनुसार डाटा फीड करके विभाग के ऑडिट अफसरों और अन्य अधिकारियों को पेश करते थे। 

    उन्होंने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने इस सम्बन्धी सोसायटी के 7 कर्मचारियों/मैंबरों के विरुद्ध विजीलैंस रेंज के पुलिस थाना, जालंधर में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 409, 420, 465, 468, 471, 477- ए, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13(1) ए, 13(2) के अंतर्गत एफ. आई. आर. नम्बर-15 तारीख़ 29-08-2022 के अधीन गबन का मुकदमा दर्ज किया है। 

    इस मामले में मुलजिम पूर्व सचिव इंद्रजीत धीर, कैशियर हरप्रीत सिंह, रणधीर सिंह, सुखविन्दर सिंह, रविन्द्र सिंह और कमलीत सिंह (सभी मैंबर और निवासी गाँव करनाना) के खि़लाफ़ केस दर्ज करके इनमें से पाँच व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर लिया है। बाकी मुलजिमों में फ़रार पूर्व कैशियर हरप्रीत सिंह को भी आज गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बाकी रहते फ़रार सचिव इंद्रजीत धीर की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ़्तार कर लिया जायेगा।

  • जालंधर : बीजेपी को बड़ा झटका, मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी सहित कई नेताओं को EC ने भेजा नोटिस

    जालंधर : बीजेपी को बड़ा झटका, मनोरंजन कालिया, केडी भंडारी सहित कई नेताओं को EC ने भेजा नोटिस

    जालंधर/वरुण : इलेक्शन कमीशन ने बीजेपी के कई नेताओं को बड़ा झटका देते हुए आप नेताओं द्वारा पीएम मोदी के पोस्टर लगाने और भाजपा नेताओं द्वारा उन्हें फाड़ने के मामले में नोटिस जारी किया है।

    इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, मोहिन्द्र भगत, सुशील शर्मा, अशोक सरीन समेत कई बीजेपी नेताओं को मॉडल कोड आफ कंडक्ट की उल्लंघना करने के मामले में नोटिस जारी किया गया है।

    दरअसल, आप पार्टी के पंजाब जिला शहरी प्रधान जसविंदर सिंह ने इलेक्शन कमिशन को मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट की उल्लंघन करने के विरुद्ध इलेक्शन कमिशन को शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके तहत इलेक्शन कमीशन ने इन नेताओं को नोटिस जारी कर वीरवार सुबह 11:00 बजे सहायक रिटर्निंग अफसर लोक सभा हल्का जालंधर कम एसडीएम दफ्तर में अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। देखें  लिस्ट 

  • ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇੇ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ, ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇੇ ਕੀਤੀ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ, ਭਾਜਪਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਸਾਬਕਾ ਵਿਧਇਕ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਵਰਕਿੰਗ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਅੱਜ ਪ੍ਰੈਸ ਵਾਰਤਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਭਾਜਪਾ ਨੂੰ ਜਿੱਥੇ ਘੇਰਿਆ ਓਥੇ ਹੀ ਓਨਾਂ ਕੇਂਦਰ ਵਿੱਚ ਬੈਠੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸਾਡੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਨਾਲ ਛੇੜਛਾੜ ਕਰ ਉਸ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਤੇ ਮੁਕਦਮਾ ਚਲਾਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਥੇ ਨਹੀਂ ਰੁਕੇ, ਬਲਕਿ ਓਨਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਦੀ ਮੈਬਰਸ਼ਿਪ ਵੀ ਕੈਂਸਲ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤੀ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਕੇਂਦਰ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕਤੰਤਰ ਦਾ ਗਲਾ ਘੁਟਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। 

    ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੇ ਕੋਈ ਵੀ ਅਜਿਹਾ ਸ਼ਬਦ ਨਹੀਂ ਕਿਹਾ ਜਿਹੜਾ ਉਨਾਂ ਉੱਪਰ ਮਾਣਹਾਨੀ ਦਾ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੋਵੇ । ਮੁਕਦਮਾ ਉਸ ਆਦਮੀ ਤੋਂ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦਾ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਨਾ ਕੋਈ ਸਬੰਧ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਮੈਨੂੰ ਇਹ ਲਗ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਲੋਕ ਪ੍ਰੀਆਤਾ ਤੋਂ ਡਰ ਚੁੱਕੇ ਨੇ। ਓਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੀਜੇਪੀ ਵੱਲੋਂ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੀ ਛਵੀ ਨੂੰ ਖਰਾਬ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਕਰੋੜਾ ਰੁਪਏ ਖਰਚ ਕਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੂੰ ਪੱਪੂ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਹੈ।  ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੂੰ ਦੁਨੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਵਿਦਿਆ ਦੇ ਅਦਾਰੇ ਨੇ ਡਿਗਰੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਤੁਸੀ ਅੱਜ ਤੱਕ ਜਾੱਲੀ ਡਿਗਰੀ ਚੁੱਕੀ ਬੈਠੇ ਹੋ। 

    ਜੇਕਰ ਬੀਜੇਪੀ ਇਹ ਸੋਚਦੀ ਹੈ ਕਿ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਨੂੰ ਦਬਾ ਕੇ ਅਸੀਂ ਪੂਰੀ ਜਿੰਦਗੀ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਰਹਿ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਤਾਂ ਇਹ ਸੋਚ ਨਾ ਰੱਖੇ, ਕਿਉਕਿ ਸਾਰਿਆਂ ਖੇਤਰੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਬੀਜੇਪੀ ਨੂੰ 2024 ਦੀ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਸੱਤਾ ਤੋਂ ਬਾਹਰ ਕਰਨ ਲਈ ਅੱਜ ਇਕ ਹਨ । ਗਾਂਧੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਲਈ ਕੁਰਬਾਨੀਆਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ। ਕਾਂਗਰਸ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਤਿਨ ਗਾਂਧੀ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ਅਤੇ ਭਾਜਪਾ ਨੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਤਿੰਨ ਮੋਦੀ ਦਿੱਤੇ ਹਨ, ਜਿੰਨਾ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਧੱਕਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਰਾਹੁਲ ਗਾਂਧੀ ਦੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਦਿੱਤੇ ਬਿਆਨਾਂ ਨੂੰ ਲੇ ਕੇ ਚਰਚਾ ਹੈ। ਇਹ ਦਸਣ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿਚ ਇਹ ਨਹੀਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰਾ ਦੇਸ਼ ਬਿਮਾਰ ਹੈ ਊਨਾਂ ਬਹੁਤ ਜਗਾ ਦੇ ਦੇਸ਼ ਪ੍ਰਤੀ ਗਲਤ ਬਿਆਨ ਦਿੱਤੇ ਹਨ ।

  • स्वांनदी में दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, क्रास केस दर्ज

    स्वांनदी में दो गुटों में हुई जमकर मारपीट, क्रास केस दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित:  पुलिस थाना ऊना के अंतर्गत आते गांव खानपुर में स्वां नदी में दो गुटों के बीच आपसी विवाद के चलते जमकर खूनी संघर्ष हुआ है। मारपीट में दोनों गुटों की ओर से जमकर तलवारें चली है। मारपीट में दोनों ओर से एक-एक युवक लहुलुहान हुआ है। इस वारदात में घायल युवकों का ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवाया जा रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केज दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ऊना विस क्षेत्र के तहत पड़ते चढ़तगढ़ गांव के करणवीर सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त विशाल के साथ मंगलवार रात्रि को स्वां खड्ड खानपुर में अपनी जमीन देखने गया था। जैसे ही स्वां खड्ड के पास पहुंचे, तो वहां पर गुरजीत, पिंदू व फौजी ने मेरा रास्ता रोककर गाली-गलौच व मारपीट की। इस दौरान पिंदू ने तलवार से मेरे ऊपर हमला कर दिया। जबकि गुरजीत व फौजी ने हुरों व मुक्के मारने शुरू कर दिए। मारपीट में करणवीर लहुलुहान हो गया। जबकि विशाल अपने बचाव में मौके से फरार हो गया।

    वहीं दूसरे पक्ष से गुरजीत सिंह निवासी उदयपुर ने बताया कि रात के समय जब अपने दोस्त ब्रजिंद्र सिंह के साथ उदयपुर मराला मोड़ के पास सैर कर रहे थे। तो अचानक एक गाड़ी में विक्की, करण तथा सेठी गाड़ी से उतरे व हमारा रास्ता रोककर गाली-गलौच करने लगे। जब मैंने उन्हे गाली निकालने का कारण पूछा तो विक्की ने अपने हाथ में लिए तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिससे मेरे बाजू से खून बहने लगा। इतना ही नहीं करणवीर ने उसके साथ मुक्कों से मारपीट करना शुरु कर दी। बाद में इस घटना में घायलों को उपचार के लिए ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं,जिला के एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रास केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी हैं।

  • शॉर्ट्स पहनकर नम्रता मल्ला ने दिखाए सेक्सी मूव्स, वीडियो वायरल 

    शॉर्ट्स पहनकर नम्रता मल्ला ने दिखाए सेक्सी मूव्स, वीडियो वायरल 

    नई दिल्लीःभोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ नया करती रहती हैं। इसी के चलते उनकी फैन फॉलोविंग भी लागतार बढ़ती जा रही है। हाल ही में नम्रता मल्ला ने एक नया वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट किया है। इस वीडियो में नम्रता मल्ला बेहद ही ग्लैमरस लग रही है। इस वीडियो में नम्रता मल्ला ने शॉर्ट्स पहनकर जबरदस्त डांस मूव्स दिखाए हैं। नम्रता मल्ला के डांस मूव्स देखकर हर कोई इनका दीवाना हो गया है। नम्रता मल्ला ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे बैली आउटपुट पहनकर बैली डांस करती नजर आ रही हैं।

    हालांकि उन्होंने ऐसा पहली बार नहीं किया है। वे पहले भी अपने इस तरह के डांस मूव्स से फैंस का एंटरटेनमेंट कर चुकी हैं। नम्रता के फैंस को उनका ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और वे इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं। नम्रता मल्ला अक्सर अपने बैली डांस के वीडियोस शेयर करती रहती है। इस वीडियो में नम्रता मल्ला के फैंस लगातार कमेंट कर रहे है। इसके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस की इस वीडियो ने कम समय में ही सोशल मीडिया में तहलका मचा दिया है।

  • पंजाबः कार और एक्टिवा की टक्कर को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    पंजाबः कार और एक्टिवा की टक्कर को लेकर हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    बटालाः शहर में गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। बीते दिन एएसआई द्वारा परिजनों पर गोलियां चलने का मामला सामने आया था। वहीं आज एक्टिवा सवार और कार चालक में टक्कर को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद कार सवार व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाई गई। मामला फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव ठठा से सामने आया है। इस हादसे में एक्टिवा सवार परमवीर सिंह के पैर में गोली लगी है। जिसके बाद कार सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए।

    वहीं घायल परमवीर सिंह व उसके साथी सतबीर सिंह ने बताया कि परमवीर एक्टिवा पर और सतबीर मोटरसाइकिल पर खाना खाकर गांव ठठे से फतेहगढ़ चूड़ियां अपने काम पर आ रहा थे। उन्होंने कहा कि वह टाइल्स और पत्थर लगाने का काम करते है। इस दौरान रास्ते में इंडिगो कार सवार 3 नौजवान कार काफी गलत तरीके से चलाकर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि कार सवार युवक नशे में थे और उन्होंने कार एक्टिवा में मारी। इसके बाद वह बाइक में भी मारने लगे थे, लेकिन गनीमत रहते सतबीर की बाइक में टक्कर होने से बचाव रहा। इस दौरान उन्होंने कार सवार युवकों को गाड़ी सही तरीके से चलाने के लिए कहा। जिससे नाराज होकर कार सवार युवक उनसे झगड़ा करने लगे।

    इस दौरान नशे में धुत कार सवार युवकों में से एक ने गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली परमवीर के पैर में लगी। जिसके बाद घटना को अंजाम देकर कार सवार मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गई और पीड़ित के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना को लेकर आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के छापेमारी की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ  ਨਰੇਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਬਟਾਲਾ ਇਮਪਰੁਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਦਾ ਅਹੁਦਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ ਨਰੇਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਬਟਾਲਾ ਇਮਪਰੁਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਦਾ ਅਹੁਦਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਬਟਾਲਾ ਤੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਨਰੇਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੇ ਅੱਜ ਇਮਪਰੁਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਵਜੋਂ ਅਹੁਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਤੇ ਓਹਨਾ ਦੀ ਤਾਜ਼ਪੋਸ਼ੀ ਦੇ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿਧਾਇਕ ਅਮਨ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਪੰਜਾਬ ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਸੇਖਵਾਂ, ਪੰਜਾਬ ਪਨਸਪ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਪੰਨੂ ਪਹੁੰਚੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਬੜੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੇਅਰਮੈਨ ਦੀ ਕੁਰਸੀ ਖਾਲੀ ਸੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਅੱਜ ਨੋਟੀਫਿਕੇਸ਼ਨ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਖਾਲੀ ਕੁਰਸੀ ਉੱਤੇ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਸਨੀਕ ਪਾਰਟੀ ਨਾਲ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਜੁੜੇ ਨਰੇਸ਼ ਗੋਇਲ ਨੂੰ ਸੇਵਾ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦਿੱਤਾ | ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਜ਼ਿਲੇ ਚ ਮੰਤਰੀ ਪੋਸਟ ਦੀ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਜੋ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਨਾਲੋਂ ਜਿਆਦਾ ਮਜਬੂਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ | 

    ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਧਾਇਕ ਅਤੇ ਯੋਜਨਾ ਬੋਰਡ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਅਤੇ ਪਨਸਪ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਹਰ ਇਕ ਆਮ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਆਹੁਦੇ ਦੇ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਜਿਹੜੇ ਮਾਪੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ ਕਿ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਸ਼ਿਕੰਜਾ ਵੀ ਕਸ ਰਹੀ ਅਤੇ ਅਸੀ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕਰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਆਪਣੇ ਬੱਚੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਤੋਂ ਹਟਾਕੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲਾਂ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਕਰਵਾਉ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਨ ਮਰਜੀਆਂ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉ | ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਮੁਖ ਮੰਤਰੀ ਵਲੋਂ ਜੋ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਵੀਡੀਓ ਕਾਨਫਰੈਂਸ ਜਰੀਏ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਉਹ ਬੁਹਤ ਵਧੀਆ ਉਪਰਾਲਾ ਹੈ। ਜਿਸਦੇ ਨਾਲ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦਾ ਵਿਦੇਸ਼ ਜਾਣ ਦਾ ਰੁਝਾਨ ਘਟੇਗਾ ਅਤੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੇ ਸੁਝਾਵ ਨਾਲ ਉਹ ਸਾਰੀ ਕਮੀ ਦੂਰ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਜਿਥੇ ਨੌਜਵਾਨ ਸਰਕਾਰਾਂ ਦੀ ਕਮੀ ਸਮਝਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਵੀ ਤਰੱਕੀ ਦੇ ਰਾਹ ਤੇ ਚਲੇਗਾ | 

    ਇਮਪਰੁਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੇ ਨਵਨਿਯੂਕਤ ਚੇਅਰਮੈਨ ਨੇ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੇਰੇ ਵਲੋਂ ਪੂਰੀ ਇਮਾਨਦਾਰੀ ਅਤੇ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਈ ਜਾਵੇਗੀ | ਇਮਪਰੁਵਮੈਂਟ ਟਰਸਟ ਦੀਆਂ ਜਿਹੜੀਆਂ ਜ਼ਮੀਨਾਂ ਉੱਤੇ ਨਿਜਾਇਜ ਕਬਜੇ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਾ ਕੇ ਖਾਲੀ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਕਿਸੇ ਵੀ ਸ਼ਹਿਰ ਵਾਸੀ ਨਾਲ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ | 

  • फिर महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल! जानें कितना होगा इजाफा

    फिर महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल! जानें कितना होगा इजाफा

    नई दिल्ली: ऊर्जा और ईंधन संकट से जूझ रहे अलग-अलग देशो को एक बार फिर से झटका लग सकता हैं। इस बात की पूरी आशंका हैं की आने वाले दिनों में पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में भारी उछाल आ सकती हैं। मुख्य तौर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह इजाफा हो सकता हैं। दरअसल यह बढ़ोत्तरी एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय वजहों से होगी। तेल उत्पादक देश यानी ओपेक कंट्रीज ने बड़ा ऐलान कर दिया हैं। 23 ओपेक देशो ने फैसला किया हैं की वह अब हर दिन 19 करोड़ लीटर क्रूड आयल के उत्पादन में कमी लाएंगे। जाहिर हैं इससे मांग और आपूर्ति पर गहरा असर पड़ेगा और विकासशील देशो को पेट्रो उत्पादों के दामों में वृद्धि करनी पड़ेगी।

    विशेषज्ञ मानते हैं की अगर ओपेक देशो ने अपने इस फैसले को अमल में लाया तो वैश्विक स्तर पर पेट्रोल डीजल किए कीमतों में यह वृद्धि 10 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकती हैं। ओपेक देशो के इस ऐलान ने एक बार फिर से कई देशो को चिंता में डाल दिया है। खासकर ऐसे देश जो या तो गंभीर आर्थिक, वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं या फिर जिन देशो में पेट्रोलियम की खपत बड़े पैमाने पर हैं। बता दे की भारत तेल खपत के मामले में शीर्ष देशो में शामिल हैं जबकि पड़ोसी पकिस्तान का खजान लगभग खाली हो चूका हैं और वह पेट्रोलियाँ प्रोडक्ट्स के कीमतों पर पहले से आग लगी हुई है।