Blog

  • जालंधरः गुरू नानक नगर में पुलिस की रेड, एक काबू

    जालंधरः गुरू नानक नगर में पुलिस की रेड, एक काबू

    जालंधर, वरुण/हर्षः महानगर के नागरा के नजदीक गुरू नानक नगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां बठिंडा पुलिस ने रेड कर अमरजीत नागरा को अरेस्ट किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमरजीत नागरा के खिलाफ बठिंडा पुलिस ने हैरोईन तस्करी के आरोप में केस दर्ज है। वहीं दूसरी ओर बठिंडा पुलिस की दबिश को लेकर थाना 1 के एसएचओ जतिन्द्र कुमार ने भी पुष्टि की है।

    बताया जा रहा कि बठिंडा पुलिस ने कुछ दिन पहले नशे और हथियार सहित 3 तस्करों को स्कॉर्पियो सहित काबू किया था। तस्करों से पूछताछ और गाड़ी की जांच के दौरान सामने आया था कि उक्त गाड़ी जालंधर के नागरा के नजदीक गुरू नानक नगर निवासी अमरजीत नागरा के नाप पर है। जिसके तहत आज वह जालंधर के गुरू नानक में आए और दबिश के दौरान उन्होंने अमरजीत को काबू कर बठिंडा ले गई। 

  • पंजाबः इस्लामगंज में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए किए बरामद

    पंजाबः इस्लामगंज में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लाखों रुपए किए बरामद

    लुधियानाः इस्लामगंज इलाके में एक होलसेल जूते की दुकान में सेंधमारी करने के मामले को पुलिस ने कुछ ही घंटों में ट्रेस कर लिया। थाना डिवीजन 2 की पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 7,74,000 रुपये बरामद किए गए।

  • पंजाबः 29 जनवरी को नहीं आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जाने मामला

    पंजाबः 29 जनवरी को नहीं आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, जाने मामला

    नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का 29 जनवरी को होने वाला पंजाब के पटियाला का दौरा कुछ जरूरी व्यस्तताओं के कारण स्थगित कर दिया गया है। उनके दौरे की नई तारीखें जल्द ही साझा की जाएंगी। इस बात की जानकारी बीजेपी नेता परमिंदर बराड़ ने खुद ट्वीट करके दी है।

    बताया जा रहा था कि इस दौरे के दौरान अमित शाह अपने पंजाब में बीजेपी के नेताओं के साथ 2024 के चुनावों को लेकर बैठक करेंगे। इस दौरान वह लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में पार्टी के नेताओं को गाइडलाइन देंगे। इस दौरे का मकसद 2024 में होने वाले चुनाव से पहले पार्टी को और मजबूत करना है, लेकिन अब यह दौरा स्थगित कर दिया गया है। 

  • पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री की बस स्टैंड पर रेड, चेक किया रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    पंजाबः ट्रांसपोर्ट मंत्री की बस स्टैंड पर रेड, चेक किया रिकॉर्ड, देखें वीडियो

    लुधियाना: बस स्टैंड पर ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने चेकिंग की। मंत्री भुल्लर ने पूछताछ केन्द्र का रिकॉर्ड चेक किया। रिकॉर्ड में कुछ बसों के समय में हेरफेर दिखी। इस कारण उन्होंने बस स्टैंड कर्मचारियों की क्लास भी ली। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड में लगातार बसों का समय नोट किया जाए। उन्होंने कहा कि हर बस का समय नोट होना चाहिए कि किस समय बस आ रही है और जा रही है। जो रिकॉर्ड आज चेक किया उसमें हेरफेर नजर आई। 1 से 2 घंटे तक कटौती दिखी। बसों की समय सारिणी सही से नोट नहीं की गई।

    मंत्री लालजीत ने अधिकारियों को आदेश दिया कि पक्के तौर पर एक कर्मचारी लगाया जाए जो बसों का समय नोट करे। अगली बार यदि इस तरह की गलती नजर आई तो सख्त कार्रवाई होगी। यात्रियों को किसी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े। मंत्री भुल्लर ने खुद भी पूछताछ केन्द्र में लोगों द्वारा आने वाली फोन कॉल सुनीं। मंत्री लालजीत भुल्लर ने सरकारी बस में चढ़ महिलाओं और बुजुर्गों से बातचीत की। मंत्री भुल्लर ने उनसे पूछा कि यात्रा दौरान उन्हें क्या दिक्कतें आती है। कुछ महिलाओं ने बताया कि बस उनके स्टॉप पर रुकती नहीं। भुल्लर ने ड्राइवरों को आदेश दिए कि महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए। महिलाओं को उनके बस स्टॉर पर ही उतारा जाए। ताकि उन्हें अपने मंजिल तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो।

  • कांग्रेस ने बद्दी में बनाए अपने मनोनीत पार्षद

    कांग्रेस ने बद्दी में बनाए अपने मनोनीत पार्षद

    मदन लाल, रमन कौशल, कुलदीप सिंह और राहुल बंसल को किया मनोनीत

    बददी/ सचिन बैंसल :  नगर परिषद  बद्दी के तहत आने वाले वार्ड एक से मदन लाल, वार्ड दो से रमन कौशल, हाउसिंग बोर्ड कालोनी फेस दो  से राहुल बंसल और बिलांवाली से कुलदीप सिंह  को मनोनीत पार्षद बनाया है। यह चारों पार्षद जल्द ही अपने पद और गोपनियता की शपथ लेंगे।

    इससे पहले पूर्व सरकार में दिनेश कौशल, आज्ञा राम, चनन सिंह और सीता राम मनोनीत पार्षद थे  लेकिन सरकार के बदलते ही यह पार्षदों की सदस्यता भी सरकार ने रद कर दी थी। दून के विधायक एवं सीपीएस चौधरी राम कुमार ने बताया कि पहली बार  नगर परिषद में बाहरी राज्यों से आए व्यापारी को नगर परिषद में तरजीह दी है। व्यापारियों की मांग थी कि उनके वर्ग से भी किसी को पार्षद बनाया जाए जिस पर राहुल बंसल को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। इन सभी पार्षदों को जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी।

  • बिना परमिट सवारियां ढो रही 5 प्राइवेट बसें, आरटीओ ने पकड़ी 

    बिना परमिट सवारियां ढो रही 5 प्राइवेट बसें, आरटीओ ने पकड़ी 

    ऊना/सुशील पंडित : बिना परमिट और वैध दस्तावेजों के चल रही प्राइवेट बसों के खिलाफ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और उनकी टीम द्वारा पकड़ने का क्रम जारी है। आरटीओ ऊना राजेश कौशल और बीते 3 दिनों में उनकी टीम ने करीब 5 बसों को बिना कागजात के चलते हुए जब्त किया है।  जिले के कई क्षेत्रों में चलने वाली प्राइवेट बसों को लेकर आरटीओ राजेश कौशल को शिकायत मिल रही थी। इसी आधार पर कार्रवाई करते हुए आरटीओ ने आईएसबीटी में दबिश देकर इन बसों को पकड़ लिया।प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी इन बसों के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई को अंजाम दे रहे है। 

    आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि पकड़ी गई सभी बसों के स्टाफ द्वारा वैध दस्तावेज नहीं दिखाए जा सके हैं जिसके चलते उन्हें जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिना परमिट यात्रियों को ढोने वाले लोग एक तो यात्रियों के साथ खिलवाड़ करते हैं व   प्रदेश सरकार के राजस्व को भी चूना लगाते हैं इतना ही नहीं बिना परमिट चलने वाली बसें परमिट लेकर काम करने वालों के लिए भी घाटे का कारण बन रहे हैं। जिसके चलते बिना परमिट सवारियां ढोने वाले बस ऑपरेटर्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन बसों के खिलाफ शिकायतें मिल रही है उन बसों की चेकिंग की जा रही है। रूटीन में सभी बसों के दस्तावेजों की जांच को लेकर व्यापक अभियान शुरू किया जाएगा। जिससे सरकारी राजस्व को चूना लगाने वालों को काबू किया जा सके।

  • पंजाबः वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह का बॉडीगार्ड गिरफ्तार

    पंजाबः वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह का बॉडीगार्ड गिरफ्तार

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे मुखी अमृतपाल सिंह के बॉडीगार्ड वरिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वरिंदर सिंह की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, जिसमें वरिंदर सिंह के द्वारा हथियार से साथ छत पर फायरिंग की जा रही है। जिसके बाद वरिंदर पर आईपीसी की धारा 336 और आर्म एक्ट की धारा लगाई गई है। वरिंदर सिंह को पुलिस ने उनके गांव से गिरफ्तार किया है। बता दें कि पंजाब सरकार द्वारा गन कल्चर को प्रमोट करने को लेकर पहले से ही फरमान जारी किया गया है। जिसके तहत हथियार को प्रमोट करने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया जा रहा है। 

  • सुखजीत एग्रो इंडस्ट्रीज बाथू में मॉक ड्रिल आयोजित

    सुखजीत एग्रो इंडस्ट्रीज बाथू में मॉक ड्रिल आयोजित

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना द्वारा एनडीआरएफ के सहयोग से 19 जनवरी को दोपहर 12 बजे हरोली उपमंडल के गांव बाथू स्थित सुखजीत एग्रो इंडस्ट्री परिसर में आपदा प्रबंधन के विषय में एक माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में भूकंप के साथ-साथ आगजनी तथा रसायनिक रिसाव जैसी आपदाओं की स्थिति को दर्शाते हुए राहत व बचाव कार्यों बारे व्यवहारिक अभ्यास किया गया। 

    माॅक ड्रिल दोपहर 12 बजे चेतावनी सायरन के साथ आरंभ हुई जिसके तुरंत बाद सुखजीत एग्रो इंडस्ट्री प्रबंधन द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दूरभाष नंबर 1077 पर सूचित किया गया तथा डीडीएमए ऊना द्वारा अति शीघ्र संबंधित विभागों को सूचना दी गई। इसके पश्चात सुखजीत एग्रो इंडस्ट्री बाथू के परिसर में राहत व बचाव कार्यों को व्यावहारिक रूप में अमलीजामा पहनाए गया। मॉक ड्रिल की पूरी प्रक्रिया मुकम्मल होने के पश्चात सभी प्रतिभागी विभाग एक स्थल पर एकत्रित हुए तथा मॉक ड्रिल प्रक्रिया में की गई कार्रवाई का विस्तृत विश्लेषण किया गया।

    इस अवसर पर मॉक ड्रिल में वारदात कमांडर व एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एनडीआरएफ के निरीक्षक आनंद व सुजीत मिश्रा, उप निरीक्षक देवी कांत पांडे, हिमाचल होम गार्ड्स की 12 वीं बटालियन के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी व सहायक कमांडेंट धीरज शर्मा, अग्निशमन अधिकारी नितिन धीमान, उद्योग विभाग के सहायक निदेशक सुरेंद्र नेगी व एक्सटेंशन ऑफिसर अंकित भाटिया, डीडीएमए ऊना की ओर से धीरज शर्मा व सुमन चेहल, सुखजीत एग्रो इंडस्ट्री बाथू के प्रबंधको व श्रमिकों के अलावा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पुलिस, अग्निशमन तथा होमगार्ड्स सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

  • पंजाबः सीएम मान ने स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

    पंजाबः सीएम मान ने स्कूलों को लेकर किया बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः सेवा सिंह ठीकरीवाला की 89वीं पुण्यतिथि पर आज सीएम भगवंत मान ठीकरीवाला पहुंचे। इस दौरान सीएम मान ने ठीकरीवाला से बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में 17 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले जाएंगे। इस दौरान सीएम मान ने कहा पंजाब में लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए अब यहां-वहां परेशान नहीं होना पड़ेगा। सीएम पंजाब भगवंत मान ने ऑर्डर किए हैं कि अब राज्य के अफसर रजिस्ट्री सुविधा स्वयं लोगों के घर-गांव जाकर प्रदान करेंगे। मान ने कहा कि अभी कुछ भी नहीं हुआ है, सिस्टम से काफी गुस्सा हैं लोग। उन्होंने कहा कि हमारे साथ बचपन-जवानी-बुढ़ापा, तीन पीढ़ियों से धोखे होते आए हैं।

    सीएम भगवंत मान ने कहा कि ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं कि अब अफसर स्वयं गांवों में आया करेंगे। हर सप्ताह तीन गांवों में अनाउंसमेंट कर डीसी, तहसीलदार, एसडीएम और एडीसी आया करेंगे। अब लोग उनसे मौके पर ही रजिस्ट्री करवाने को कह सकते हैं और घर पर ही रजिस्ट्रियां की जाएंगी। सीएम मान ने कहा पहले घर-गांवों में ही रजिस्ट्री हुआ करती थी। अब ऑफिस में जाते हैं तो अधिकारी नहीं मिलते। अलग-अलग दिनों पर आने को कहा जाता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। अब अफसर लोगों के पास आया करें। अब लोगों की सरकार है। अब वह सरकार है, जहां कोई भी सीएम को हाथ देकर रोक सकता है और मैं रूकता भी हूं।

  • योद्धा महाराणा प्रताप सबके लिए आदर्श: नरेंद्र राणा 

    योद्धा महाराणा प्रताप सबके लिए आदर्श: नरेंद्र राणा 

    ऊना/ सुशील पंडित : बीजेपी के जिला ऊना सचिव नरेंद्र सिंह राणा  भाजपा नेता सतीश शर्मा , ब्लॉक समिति सदस्य राजेश पुरी  अकाश ठाकुर ,अमन ठाकुर आदि ने महान योद्धा  महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर गांव सलोह चौंक में  श्रद्धांजलि अर्पित की गई । नरेंद्र राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप हम सब के लिए उच्च आदर्श है। उनके संघर्ष से हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।