Blog

  • जालंधर पुलिस ने 7 तस्करों से 7.22 क्विंटल चूरा पोस्त की बरामद

    जालंधर पुलिस ने 7 तस्करों से 7.22 क्विंटल चूरा पोस्त की बरामद

    जालंधर (वरुण): एसएसपी स्वप्न शर्मी के दिशा निर्देशों पर देहात पुलिस ने नशीले पदार्थों सहित 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। प्रैस वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपीडी कवंलप्रीत सिंह चाहल ने बताया कि थाना मकसूदां की पुलिस ने दो नशा तस्करों को 5 क्विंटल दो किलो चूरा पोस्त, ट्रक और सेंट्रो गाड़ी सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान राशिद हुसैन पुत्र मोहम्मद युसूफ, तारीक अशरफ पुत्र मोहम्मद दोनों वासी पुलवामा जेेएंडके के तौर पर हुई है। डीएसपी सुखपाल सिंह की देखरेख में थाना प्रभारी मंजीत सिंह और उनकी टीम ने नाकाबंदी की हुई थी।

    इस दौरान उक्त आरोपी सेंट्रो गाड़ी नंबर पीबी 08 ए एन 7097 में सवार थे। गाड़ी की तालाशी के दौरान पुलिस को दो किलो चुरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर कोर्ट से 3 दिन का रिमांड हासिल किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ट्रक नंबर जेके 05 बी 7073 में कबाड़ की आड़ में चुरा पोस्त छुपाकर ग्राहकों को सप्लाई करने का कारोबार करते है। यह सप्लाई उन्होंने मलेरकोटला में करनी थी। जिस कारण नशे की खेप को ढलोवाल पुल के नीचे तिरपाल में लपेट छिपाकर रखा है। पुलिस ने 25-25 किलो के 20 बोरे आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी से हासिल किए

    इसी तरह देहात सीआईए स्टाफ की पुलिस ने चूरा पोस्त सहित 2 नशा तस्करों को काबू किया है। सीआईए प्रभारी सुरिंदर कुमार और उनकी टीम ने गश्त दौरान 17 जून को गिद्दर पिंडी के पास पहुंची तो उन्हें सूचना मिली कि ट्रक चालक लखविंदर सिंह उर्फ ​​लाखा पुत्र इंदर सिंह निवासी मोड़ धक्का बस्ती थाना मखू जिला फरोजपुर ट्रक नं. आरजे31-जीए-3022 और उसका साथी बरकत मसीह ट्रक नं.आरजे-13-जीवी-3898 में सवार होकर नशीले पदार्थ की खेप लेकर इस ओर आ रहे है।सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपियों को 200 किलो चूरा पोस्त बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि वह चूरा पोस्त जम्मू कश्मीर से लेकर आते है और पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते है। पुलिस ने दोषियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया है।

    इसी तरह क्राइम ब्रांच की टीम ने दो नशा तस्करों को एक किलो अफीम सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान राज कुमार और सुनील कुमानर दोनों पुत्र जोगेश्वर वासी झारखंड के रूप में हुई है। प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि दोनों आरोपियों को कनाल रेस्ट हाउस के नजदीक से काबू किया है। 

    इसी तरह थाना मकसूदां की पुलिस ने नशीले पदार्थों और स्वीफट गाड़ी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने विधिपुर फाटक के नजदीक नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान स्वीफट गाड़ी नंबर एचपी 20 2515 को रोका गया। जिसमें रंजीत सिंह पुत्र गुरबखश सिंह वासी ऊना सवार था। पुलिस को तालाशी के दौरान गाड़ी से 20 किलों चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधर: सीआईए स्टाफ ने 2 नशा तस्करों से 200 किलो चूरापोस्त की बरामद

    जालंधर: सीआईए स्टाफ ने 2 नशा तस्करों से 200 किलो चूरापोस्त की बरामद

    जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने पंजाब सरकार की ओर से नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 2 नशा तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने तस्करों ने 200 किलो चूरा पोस्त बरामद की है। इसकी जानकारी देते हुए जालंधर इन्वेस्टिगेशन देहात अधिकारी स्वप्न शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान 17-06-2022 को विशेष मुखबिर के कहने पर ट्रक नंबर आरजे-13-जीवी-3898 गिद्दर पिंडी पुल के पास से ट्रक की तालाशी ली गई।

    ट्रक चालक आरोपियों की पहचान लखविंदर सिंह उर्फ ​​लाखा पुत्र इंदर सिंह निवासी ग्राम वजोके थाना मखू जिला फरोजपुर और ट्रक नं. आरजे31-जीए-3022 चालक बरकत मसीह उर्फ ​​बिट्टू पुत्र दरबारा मसीह वासी मल्लन वाला मोर ढक बस्ती थाना मखू जिला फिरोजपुर के रहने वाले है।

    पुलिस ने आरोपी को काबू करके ट्रक नं.आरजे-13-जीवी-3898 में से 100 किलो चूरा पोस्त और ट्रक नं.आरजे 31-जीए-3022 में से 100 किलो चूरा पोस्त बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि वह चूरा पोस्त जम्मू कश्मीर से लेकर आते है और पंजाब के अलग-अलग जिलों में सप्लाई करते है। पुलिस ने दोषियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। 

  • प्राकृतिक खेती के बारे में कृषि सखियों को दिया प्रशिक्षण 

    प्राकृतिक खेती के बारे में कृषि सखियों को दिया प्रशिक्षण 

    ऊना/सुशील पंडित। विकासखंड हरोली की ग्राम पंचायत सैंसोवाल में आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के बारे में बताया गया। इसमें प्रगतिशील किसान रमन कुमार ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न सिद्धांतों व बीज संस्कार के लिए देसी गाय के गोबर, गोमूत्र से निर्मित बीजामृत व जीवामृत का प्रैक्टिकल बना कर बताया। इसमें आत्मा परियोजना हरोली के अधिकारी उप परियोजना निदेशक डॉ राजेश राणा , खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा व सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर व शिवांक जसवाल ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती की विधि को मुख्य आधार बताया

  • 7.47 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का युवक काबू

    7.47 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब का युवक काबू

    ऊना/ सुशील पंडित। जिला ऊना के उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते संतोषगढ़ के पुलिस मुलाजिमों ने 7.47 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के एक युवक को काबू किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों ने खवाजा मंदिर के पास नाकाबंदी कर रखी थी तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी ली गई जिससे 7.47 ग्राम चिट्ठा बरामद हुआ। आरोपित युवक को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवक की पहचान अभिनाश कुमार पुत्र धर्मवीर निवासी नंगल, जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है। 

    इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीन धीमान  ने बताया कि आरोपित युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

  • बंगाणा विकास खंड में पिछले वित्त वर्ष में खर्च हुए 30 करोड़ रुपये: वीरेंद्र कंवर

    बंगाणा विकास खंड में पिछले वित्त वर्ष में खर्च हुए 30 करोड़ रुपये: वीरेंद्र कंवर

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक

    ऊना (सुशील पंडित)। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि पिछले वित्त वर्ष के दौरान बंगाणा विकास खंड में 30 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि विकास कार्यों पर खर्च की गई है। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ थानाकलां में आयोजित की गई एक समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत बंगाणा विकास खंड में 25 करोड़ जबकि अन्य मदों से पाँच करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि समय सीमा को ध्यान में रखते हुए सभी विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया है। वीरेंद्र कंवर ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि अपने विकास कार्यों की प्राथमिकता तय करें और उसी अनुरूप कार्य करें।

    ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू हो रहा है ऐसे में पंचायत प्रतिनिधि पौधारोपण के कार्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझते हुए बरसात के मौसम में अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इसके अतिरिक्त जो कार्य पहले से शुरू है उन्हें भी तुरंत पूरा करें। 

    इसके अतिरिक्त वीरेंद्र कंवर ने बिजली, पानी तथा अन्य सुविधाओं के संदर्भ में भी पंचायत प्रतिनिधियों के साथ विस्तार में चर्चा की और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।

    पंचायत समिति के सदस्यों के साथ की विकास कार्यों पर चर्चा
    इससे पूर्व वीरेंद्र कंवर ने पंचायत समिति बगाणा के सदस्यों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की और कहा कि पंचायत समिति बंगाणा ने पंचायतों को 48.62 लाख रुपये जारी किए हैं। पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 12 लाख रुपये स्वछता, 12 लाख रुपये पीने के पानी तथा 24 लाख रुपये सोलर लाइटें लगाने तथा अन्य कार्यों के लिए पंचायतों को दिए हैं।
    बैठक में जिप उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, बंगाणा पंचायत समिति के अध्यक्ष देवराज शर्मा एवं सदस्य तथा विभिन्न पंचायतों के प्रधान उपस्थित रहे।

  • जिला स्तरीय वितरण प्रणाली व सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

    जिला स्तरीय वितरण प्रणाली व सतर्कता समिति की बैठक आयोजित

    ऊना (सुशील पंडित)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की त्रैमासिक समीक्षा तथा जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक आज अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। एडीसी ने बताया कि जिला ऊना में शतप्रतिशत डिजिटल राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में कुल 1,49,086 राशन कार्ड धारक व 5,94,898 जनसंख्या है। उन्होंने कहा कि एपीएल श्रेणी के अंतर्गत 88680, बीपीएल के 19,414 अंत्योदय अन्न योजना के 10,402 तथा प्राथमिक गृहस्थियां के 30,590 शामिल हैं। जिला में आधार सीडिंग का कार्य 99.48 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है जबकि मोबाइल सीडिंग का कार्य 87.27 प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

    एडीसी ने कहा कि जिला ऊना में इस समय 304 उचित मूल्य की दुकानें कार्यरत है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से गत फरवरी माह से मई 2022 तक कुल 68,620 क्विंटल आटा, 42,311 क्विंटल चावल, 12,035 क्विंटल दाल, 2183 क्विंटल नमक, 9,989 क्विंटल चीनी व  9,09,167 लीटर खाद्य तेल वितरित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के छठे चरण के तहत लाभार्थियों को 18,827 क्विंटल चावल तथा 27,330 क्विंटल गेहूं वितरित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में कुल 10 हजार 509 गैस कनेक्शन तथा गृहिणी सुविधा योजना के तहत 22,322 गैस कंनेक्शन का वितरण तथा 19,765 फ्री रीफल किए गए हैं।

    एडीसी ने बताया कि ट्रांसपेरेंसी पोर्टल पर संपर्क करके उपभोक्ता अपने राशन कार्ड सहित अन्य संबंधित जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि राशन लेने पर उपभोक्ता डिपो धारक से बिल अवश्य लें। उन्होंने कहा कि डिपो धारक की यह नैतिक जिम्मदारी है कि हर उपभोक्ता को राशन का समुचित बिल काटकर दें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्रगति की निगरानी करने के भी निर्देश दिए।
    उन्होंने बताया कि फरवरी से मई 2022 तक खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 514 निरीक्षण किये गये और इस अवधि के दौरान विभिन्न अनियमितताओं के पाए जाने पर 74,520 रूपये का जुर्माना किया गया। 6 उचित मूल्यों की दुकानों को 28 हजार रूपये तथा 7 को चेतावनी जारी की गइ। 

    इसके अलावा 34 दुकानदारों व व्यापारियों को पॉलीथीन का उपयोग करने पर 28 हजार 500रूपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा सब्जी विक्रताओं/ढाबा/दुध/मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें 28 को चेतावनी जारी की तथा 2 मामलों में 1520 रूपये जुर्माना किया गया। दुकानदारों से 25 गैस सिलेंडर जब्त किए गए तथा 28,500 रूपये जुर्माना किया गया।

    बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी ने उचित मूल्यों की दुकानों पर दिए जाने वाले राशन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने बारे कहा। इस संबंध में एडीसी ने डीएफएससी को उचित मूल्यों की दुकानों पर गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध करवाने तथा समय-समय पर थोक भंडारण केन्द्रों, आटा मिलों, उचित मूल्य की दुकानों से सैंपल एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान 57 सैंपल लेकर निदेशालय को जांच हेतु भेजे गए, जिनमें से 23 नमूने पास हो गए हैं और शेष नमूनों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षित है। एडीसी ने जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ऊना को गैस सिलेंडरों की भी समय-समय पर जांच करने के निर्देश दिए। 

    जिला स्तरीय सर्तकता समीति की बैठक आयोजित
    एडीसी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला ऊना में फरवरी से मई 2022 माह  तक 2676 मीट्रिक टन चावल तथा 3399 मीट्रिक टन गेहूं का आटा वितरित किया गया है। एडीसी ने ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निर्धारित लक्ष्य को संबंधित विभाग को पंचायत सचिवों के माध्यम से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा नीलम कुमारी, जिला खाद्य एव नागरिक आपूर्ति नियंत्रक राजीव शर्मा, विक्री पर्यवेक्षक सिविल सप्लाई ऊना सुभाष कुमार, भारतीय खाद्य निगम ऊना राजेंद्र सिंह, पीओ डीआरडीए संजीव ठाकुर,  सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • जालंधरः OM VISA IMMIGRATION में बड़ा धमाका, बिना फंड दिखाए दे रहा यूके का CAS लेटर, देखें वीडियो

    जालंधरः OM VISA IMMIGRATION में बड़ा धमाका, बिना फंड दिखाए दे रहा यूके का CAS लेटर, देखें वीडियो

    जालंधर: महानगर में OM VISA IMMIGRATION विदेश जाने वाले स्टूडेंट के लिए बड़ा ऑफर लेकर आया है। अगर आप भी विदेश जाने का सोच रहे हैं तो आपका सपना OM VISA IMMIGRATION साकार कर सकता है। अगर आपके आईलेट्स में 6 या इससे अधिक अंक हैं तो आपको इस खास ऑफर के तहत OM VISA IMMIGRATION की ओर से बिना फंड दिखाए यूके का वीजा लगवाकर दिया जा रहा है।

    OM VISA की ओर से आपको CAS लेटर दिया जाएगा। जिसके तहत आप बिना फंड दिखाए OM VISA कंपनी से आसानी से यूके का वीजा लगवा सकते है। विदेश जाने वालें स्टू़डेंट के लिए इमीग्रेशन इंडस्ट्री में यह सबसे बड़ा धमाका ऑफर है।

  • पटियाला में डायरिया से कई लोग बीमार, संगरूर में बढ़े डेंगू मामले

    पटियाला में डायरिया से कई लोग बीमार, संगरूर में बढ़े डेंगू मामले

    पटियालाः सेहत विभाग चाहे डायरिया कंट्रोल होने का दावा करता नहीं थकता, लेकिन एक और मौत होने से दावों पर सवाल उठ रहे हैं। राजपुरा के बाद अब पटियाला में भी लोग गंदा पानी पीने से डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।

    पटियाला में कई लोग हुए बीमार

    पटियाला के शहीद उधम सिंह कॉलोनी और गांव झिल में दर्जनों लोग बीमार पड़ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग टीमों में काम कर रहा है। वहीं दूसरी ओर संगरूर में डेंगू के मामलो में बढ़ौतरी होनी शुरू हो गई है। जिले में डेंगू के 24 से ज्यादा केस सामने आ चुके है।

    गांव शामदू में डायरिया की चपेट में 200 से अधिक लोग 

    जानकारी के अनुसार बीते दिनों गांव शामदू में फैले डायरिया से 200 से अधिक लोग चपेट में आ चुके हैं, जबकि दो छोटे बच्चों सहित चार लोगों की जानें जा चुकी हैं। बताया जाता है कि भगवानी देवी नामक महिला की डायरिया की वजह से तबीयत खराब हो गई। जब उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो डाक्टरों ने हालत की गंभीरता को देखते हुए राजिंद्रा अस्पताल पटियाला रेफर कर दिया।

    डायरिया से मरने वालों की संख्या पांच हुई

    इलाज दौरान भगवानी देवी ने दम तोड़ दिया। इस तरह डायरिया से मरने वालों की संख्या पांच हो चुकी है। जबकि सेहत विभाग को लग रहा कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई होगी। एसएमओ जगइंद्रपाल सिंह का कहना है कि भगवानी देवी नामक महिला, जो शामदू की रहने वाली थी। अस्पताल में दाखिल जरूर थी, परंतु उसे दो दिन पहले ही पटियाला के अस्पताल रेफर कर दिया था। सरपंच दीपक कुमार व मृतक भगवानी देवी के पुत्र अर्जुन ने बताया कि दूषित पानी पीने की वजह से भगवानी देवी को दस्त व उल्टियां लग गई थीं, इस कारण उनकी जान गई है।

  • पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को मिली गैंगस्टर्स की धमकी, मांगी फिरौती

    पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी को मिली गैंगस्टर्स की धमकी, मांगी फिरौती

    अमृतसरः पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा नेताओं सहित वीवीआईपी लोगों को धमकी भरे फोन आने का मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ने लगा है। बीते दिन अकाली दल के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी को गैंगस्टर की धमकी भरा फोन आया था। जिसके बाद पुलिस ने लारेंस बिश्नोई के गुर्गे भिंदा के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    आज ताजा मामला पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी का सामने आया है। ओम प्रकाश सोनी को अब गैंगस्टरों से धमकियां मिली हैं। उन्हें उनके पर्सनल नंबर पर फोन करके पैसों की मांग की गई है। पूर्व डिप्टी सीएम सोनी की शिकायत पर थाना कंटोनमेंट की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कुछ दिन पहले ही अजनाला के पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी को भी गैंगस्टर्स ने धमकियां दी थी।

    35 साल से राजनीति में हैं ओम प्रकाश सोनी 

    पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी ने कंटोनमेंट थाने में दी अपनी शिकायत में लिखा है कि उन्हें उनके पर्सनल नंबर पर 9109835900, 9474412975 और +99464688 पर कई वॉट्सएप कॉल्स आई हैं। जिस पर अज्ञात व्यक्तियों की तरफ से उन्हें धमकी दी गई और फरौती भी मांगी गई। लेकिन उन्होंने अभी तक किसी को कोई भी पैसा नहीं दिया है। वह 35 साल से राजनीति में हैं और डिप्टी सीएम भी रह चुके हैं। उन्होंने उन्हें व परिवार को उचित सुरक्षा देने की भी मांग की है।

    पूर्व विधायक बोनी को मिली थी धमकी, लारेंस बिश्नोई के गुर्गे पर मामला दर्ज

    कुछ दिन पहले ही अजनाला से पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी को भी धमकियां मिली थी। उन्हें भी वॉट्सएप्प पर कॉल्स आई थी और कॉल करने वाले ने अपने आप को लारेंस बिशनोई गैंग का सदस्य बताया था। पुलिस ने भिंदा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिसके बाद से पुलिस ने बोनी की सुरक्षा को बढ़ा दिया है।

    धमकी के बाद बढ़ाई गई सोनी की सुरक्षा

    मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से वीआईपीएस की सुरक्षा कम किए जाने के बाद सबसे पहले पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में रिट पटीशन दायर की थी। लेकिन सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सभी की सुरक्षा को बहाल कर दिया गया था। इस धमकी के बाद अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से ओम प्रकाश सोनी की सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

  • माछीवाड़ा तहसील में कानूननगो रिश्वत लेते किया काबू, देखें वीडियो

    माछीवाड़ा: पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत माछीवाड़ा से बड़ी ख़बर सामने आई है। माछीवाड़ा उप-तहसील में तैनात कानूनगो बलजीत सिंह को रिश्वत लेते विधायक जगतार सिंह दयालपुरा  ने काबू किया है।

    आरोपी ने 40 हजार रुपए मांगी थी रिश्वत

    इस मामले को लेकर पीड़ित मिहारबन निवासी रणमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी जमीन गांव उधोवाल में है, जिसके लिए माछीवाड़ा के कानूनगो ने वितरण और हस्तक्षेप वारंट के लिए उनसे 40,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी परंतु यह सौदा 25,000 रुपए में तय हुआ था।

    कानूनगो ने उससे पहले 10,000 रुपए की ली थी रिश्वत 

    कानूनगो ने उससे पहले 10,000 रुपए की रिश्वत ली थी और आज जब 15,000 रुपए की बकाया राशि का भुगतान किया जाना था, तो उसके 500-500 रुपए के नोटों की फोटो खींचकर उसने अपने पास रख ली।

    आरोपी से 15,000 रुपए की रिश्वत की बरामद 

    विधायक ने कहा कि शिकायतकर्ता रविंदर सिंह ने आज माछीवाड़ा उप-तहसील के कानूनगो को शेष 15,000 रुपए का भुगतान कर दिया। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और कानूनगो की जेब से 15,000 रुपए की रिश्वत बरामद की। विधायक दयालपुरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्य उद्देश्य लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देना है, जिसके तहत लोगों को परेशान करने और काम करवाने के लिए रिश्वत मांगने वाले किसी भी सरकारी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा। 


    देखें वीडियो