जालंधर (वरुण)। कोरोना फिर से पैर पसारने लगा है। जिले में प्रतिदिन कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। लेकिन लोग इसकी बिना परवाह किए बिना मास्क घूम रहे हैं और मरीजों की संख्या में दिन ब दिन बढ़ौतरी होती जा रही है। जिला जालंधर में आज 75 नए कोरोना मरीजों के मिलने का समाचार है। फिलहाल कोरोना से संक्रमित किसी भी मरीज के मरने का समाचार नहीं है।
Blog
-

हर घर फहराएं तिरंगा ध्वज, मगर झंडे से जुड़े नियमों का भी रखें ध्यान
ऊना/सुशील पंडित: देश की आन बान शान और गौरव का प्रतीक तिरंगा ध्वज लोगों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करता है। इस बार आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत तिरंगा ध्वज लगाने के लिए हर घर तिरंगा नाम से राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, ऐसे में तिरंगे ध्वज से जुड़े नियमों का पूरी तरह से ध्यान रखना भी आवश्यक है।उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि पहले झंडे को लगाने से संबंधित नियम काफी सख्त थे, लेकिन फ्लैग कोड के कुछ नियमों को बदला गया है, जिसके बाद अब राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को दिन और रात, दोनों समय फहराया जा सकता है। पहले तिरंगा सिर्फ सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराया जा सकता था। इस बदलाव के बाद अब आम लोग, निजी संगठन या संस्थान दिन और रात तिरंगा फहरा सकते हैं।उन्होंने कहा कि तिरंगा फहराते हुए इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि ध्वज जमीन या पानी के संपर्क में न आए। झंडे पर कुछ भी नहीं लिखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त, कटे-फटे या फिर उड़े रंगों वाला अस्त-व्यस्त ध्वज नहीं फहराना चाहिए। जब राष्ट्रध्वज क्षतिग्रस्त या बदरंग हो जाए या फिर कट फट जाए, तो उसे एकांत में पूर्ण सम्मान के साथ जलाकर या दफना कर नष्ट करना चाहिए, ताकि तिरंगे की गरिमा बनी रहे।राघव शर्मा ने कहा कि किसी वाहन, रेलगाड़ी, नाव या हवाई जहाज में तिरंगा ध्वज नहीं लगाया जा सकता। सिर्फ संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के वाहन में ही इसे लगाने की अनुमति है। ऐसे में ध्वज से जुड़े इन नियमों का ध्यान रखना अति आवश्यक है। तिरंगे ध्वज का अपमान करने पर तीन साल की कैद अथवा जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। -

खेलते समय 11 साल के बच्चे ने गलती से चला दी गोली, नाबालिग की मौत…
लखनऊ : एक 10 साल के लड़के को 11 साल के एक लड़के ने गलती से गोली मार दी, जिसने लुका-छिपी का खेल खेलते समय भरी हुई बंदूक का इस्तेमाल किया था। घटना कौशांबी जिले में करारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। ‘आरोपी’ लड़का एक स्थानीय राजनेता का बेटा है। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) पी. हेमराज मीणा ने कहा कि शाम करीब सात बजे तीन बच्चे, जिनमें एक के पिता के पास पिस्तौल थी और 10 वर्षीय पीड़ित, पड़ोस के एक नौ वर्षीय लड़के के साथ खेल रहे थे।
घर एक राजनीतिक दल के पदाधिकारी का था, जो आरोपी लड़के का पिता है। एसपी ने कहा, इस बीच, एक गोली की आवाज सुनी गई और पड़ोसी खून से लथपथ 10 साल के बच्चे को देखने के लिए अंदर भागे, जबकि गोली मारने वाला लड़का जोर-जोर से रो रहा था। तीसरा बच्चा बिस्तर के नीचे छिपा हुआ था। एसपी मीणा ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह बात सामने आई है कि खेलते समय लड़के ने अलमारी से पिस्टल निकाल ली और गलती से गोली चला दी।
उन्होंने कहा, फोरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल का दौरा कर चुके हैं और घटना की विस्तृत जांच की जाएगी। घटना के वक्त आरोपियों के माता-पिता घर पर नहीं थे। पड़ोसियों ने हमें बताया कि तीनों दोस्त थे और नियमित रूप से एक साथ खेलते थे।
-

प्रो. राम कुमार ने बढेड़ा व टाहलीवाल में पशु चिकित्सालय के लिए सीएम का आभार व्यक्त किया
ऊना/सुशील पंडित: हरोली विस क्षेत्र के तहत बढेड़ा तथा टाहलीवाल में पशु चिकित्सालय खोलने को प्रदेश मंत्रिमंडल की मंजूरी मिलने पर प्रो. राम कुमार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर का आभार व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने हरोली की हर मांग को पूरा किया है। पूबोवाल की जनसभा में उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के सामने इस मांग को रखा था, जिसे प्रदेश सरकार ने पूरा कर दिया है। सरकार के इस फैसले से क्षेत्र के पशु पालकों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा।एचपीएसआईडीसी उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में किसानों की सुविधा के लिए अनेकों कदम उठाएं हैं, ताकि किसानों को भरपूर लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए ही प्रदेश सरकार बीटन में 2.87 करोड़ रुपए की लागत से गौ-अभ्यारण्य बना रही है।उन्होंने कहा कि गौ-अभ्यारण्य 540 कनाल भूमि पर बनाया जा रहा है, जिसमें 6 शैड बनाए जाएंगे और चार किमी लंबी बाड़बंदी की जाएगी, जिसमें 500 से अधिक बेसहारा गौवंश को रखने की सुविधा मिलेगी। सरकार के इस कदम से जहां किसानों फिर से खेतीबाड़ी से जुड़ेंगे, वहीं सड़क से बेसहारा गौवंश को हटाकर उन्हें आश्रय प्रदान किया जाएगा। -

पंजाब में कल रहेगा चक्का जाम, ये हाईवे रहेंगे बंद
चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा डिपुओं में खड़ी 500 के करीब बसों को चलाने के स्थान पर ठेके पर ली जा रही किलोमीटर स्कीम की बसों का रोडवेज-पनबस व पी.आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन ने कड़ा विरोध करते हुए संघर्ष का ऐलान किया है जिसके तहत 1 अगस्त को पंजाब का नैशनल हाईवे जाम किया जाएगा। इसके लिए फिलहाल जालंधर के रामा मंडी व पी.ए.पी. का चयन किया गया है। वहीं, 2 अगस्त को पी.आर.टी.सी. हैड ऑफिस में भूख हड़ताल शुरू होगी। हाइवे जाम में पंजाब के 27 डिपुओं में से जालंधर के साथ लगते 7 डिपुओं के कर्मचारी हिस्सा लेंगे।
हाइवे जाम करने के बाद भी सरकार नहीं जागी तो पंजाब में 3 अलग-अलग स्थानों पर हाइवे जाम करने का फैसला लिया गया है। इसी संबंध में यूनियन की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई जिसमें पंजाब के सभी डिपुओं के पदाधिकारियों व कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर अपने विचार रखे।
वक्ताओं ने कहा कि रोडवेज-पनबस व पी.आर.टी.सी. पिछले समय के दौरान घाटे में चल रही है लेकिन इसके बावजूद सरकार द्वारा डिपुओं में धूल फांक रही बसों को चलाने के प्रति कोई कदम नहीं उठाया जा रहा। सरकार पिछले 15-20 सालों से कच्चे तौर पर काम कर रहे कर्मचारियों को पक्का करने के प्रति कोई कदम नहीं उठा रही है जिससे यूनियन में रोष व्याप्त है।
जालंधर डिपो-1 के प्रधान गुरप्रीत सिंह भुल्लर, डिपो-2 के प्रधान सतपाल सिंह सत्ता, महासचिव रणजीत सिंह, चाणन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा 219 बसें किलोमीटर स्कीम के जरिए डाली जा रही हैं, जिसका लाभ प्राइवेट ठेकेदार ले जाएंगे व विभाग को होने वाली इंकम का नुक्सान होगा।
-

पंजाबः 8 मशहूर प्राइवेट डॉक्टरों को गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी
अमृतसर : गैंगस्टरों ने लगातार दहशत का माहौल बनाया हुआ है। आए दिन किसी न किसी बड़े ओहदेदार लोगों को फोन पर जान से मारने की या फिरौती मांगने की धमकियां दी जा रही हैं। ऐसा ही एक और मामला अमृतसर में सामने आया है, जहां पर 8 मशहूर प्राइवेट डॉक्टरों से फिरौती मांगी गई है और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकियां दी गई हैं।
बता दें कि अमृतसर के 8 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। फोन करने वाला खुद को कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड का राइट हैंड बता रहा है और कह रहा है कि मैं विक्की बराड़ बोल रहा हूं।
-

वीरेंद्र कंवर एमसी पार्क ऊना में करेंगे राखी उत्सव मेले का शुभारंभ
ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर 1 अगस्त को प्रातः 9 बजे आईपीएच रेस्ट हाऊस थानाकलां में जन समस्याएं सुनेंगे। तदपश्चात प्रातः 11.30 बजे एमसी पार्क ऊना में राखी उत्सव मेले का शुभारंभ करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
-

पंचायत उप चुनावः पंचायत समिति सदस्य व 11 पंचायतों में वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने गए
ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में हो रहे पंचायत उप-चुनाव में पंचायत समिति सदस्य टकोली सहित 11 ग्राम पंचायतों में वार्ड मेंबर निर्विरोध चुने गए हैं। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि 30 जुलाई को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। ऐसे में ग्राम पंचायत धतोल, सोहारी, टकोली, कुठेड़ा खैरला, धर्मशाला महंता, हलेड़ा बिलना, लोअर पंजावर, धर्मपुर, ईसपुर, लोअर बसाल तथा समूर कलां में वार्ड सदस्य का चुनाव निर्विरोध हुआ है।राघव शर्मा ने कहा कि अब ग्राम पंचायत करमाली में उप प्रधान पद, ग्राम पंचायत डीहर, बड़ूही, मलांगड़, पंजावर, बालीवाल तथा चताड़ा में वार्ड पंच के लिए उप चुनाव होने हैं, जिसके लिए वोटिंग 10 अगस्त को होगी तथा उसी दिन को नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे। -

कल से बदल जाएंगे ये जरूरी नियम, आम आदमी के जीवन पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव
नई दिल्ली: जुलाई का महीना लगभग समाप्त होने को आ गया है। आज के बाद कल से अगस्त का महीना शुरू हो जाएगा। हर महीने की तरह इस बार भी अगले महीने से कई अहम बदलाव होने जा रहे हैं। ये ऐसे बदलाव हैं जो सीधे आपके पॉकेट पर असर डालेंगे। इन बदलावों में गैस की कीमत, बैंकिंग सिस्टम, ITR, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना में होनेवाला अपडेट शामिल है।
1. बैंक ऑफ बड़ौदा ने बदला चेक से पेमेंट का नियम
यदि आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB) में है तो ध्यान दें कि 1 अगस्त से बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक द्वारा भुगतान करने के नियम बदल जाएंगे। आरबीआई (RBI) ने बैंक ऑफ बड़ौदा को गाइडलाइन जारी किया था। गाइडलाइन के अनुसार 5 लाख रुपये या इससे अधिक के अमाउंट वाले चेक के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम लागू कर दिया गया है। इसके तहत बैंक को चेक से जुड़ी जानकारी SMS, नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप से देनी होती है।
2. PM Kisan के लिए KYC का बदलेगा नियम
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की केवाईसी के लिए भी आपको 31 जुलाई का वक्त दिया गया है। 1 अगस्त से किसान केवाईसी नहीं कर सकेंगे। किसान अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर भी अपनी ekyc करवा सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे ऑनलाइन पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ईकेवाईसी करा सकते हैं। बता दें कि, किसानों की सहूलियत के लिए केंद्र सरकार की तरफ से ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाने का ऐलान किया गया था। ई-केवाईसी की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया है। इससे पहले ई-केवाईसी कराने की आखिरी तारीख 31 मई थी।
3. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) का फायदा लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी फसल का बीमा करवाना होगा। इसकी रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 31 जुलाई है। उसके बाद रजिस्ट्रेशन नहीं होगा और आप इस योजना से वंचित रह सकते हैं। आपको बता दें कि यह रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकता है।
4. बदल सकती है एलपीजी की कीमतें
आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी की कीमतें बदलती है। ऐसे में इस बार भी 1 अगस्त से गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव होने की संभावना है। कंपनियां इस बार घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव कर सकती हैं। बता दें, पिछली बार कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था, जबकि घरेलू गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
5. 1 अगस्त से भरना होगा जुर्माना
आपको बता दें कि अगर आपने अब तक इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया है तो 31 जुलाई से पहले कर लें वरना 1 अगस्त से आपको जुर्माना भरना होगा। 31 जुलाई के बाद ITR फाइल करने पर लेट फीस देनी होगी। अगर आयकरदाता की कर योग्य आय 5 लाख रुपए तक या इससे कम है तो उसे 1 हजार रुपए लेट फीस के रूप में चुकाने होंगे। अगर टैक्सपेयर की टैक्सेबल आय 5 लाख रुपए से ज्यादा है तो उसे 5 हजार रुपए लेट फीस देनी होगी।
-

डीपनेक ड्रेस में मलाइका के साथ हुआ कुछ ऐसा, देखें Video…
नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिमेत्री मलाइका अरोड़ा अपनी हॉटनेस और फिटनेस के लिए बॉलीवुड में मशहूर हैं। मलाइका अरोड़ा के लुक अकसर इंटरनेट पर वायरल होते रहते हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक लुक सुर्खियों का सबब बना हुआ है। आपको बता दें मलाइका अरोड़ा के फोटो सोशल मीडिया पर अकसर वायरल होते रहते है। एक्ट्रेस अकसर कभी जिम को कभी किसी ईवेंट में स्पॉट हो ही जाती हैं। फिलहाल मलाइका अरोड़ा की ब्लैक ड्रेस वाले वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
View this post on Instagramसामने आए इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपनी ड्रेस से काफी परेशान दिखाई दे रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका की डीपनेक ड्रेस के सामने एक शख्स हाथ से कुछ इशारा करता है इसके बाद मलाइका अपने ड्रेस ठीक करती हैं। ड्रेस ठीक करने के बाद मलाइका अपना सर भी पकड़ती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मलाइका अरोड़ा के लुक की बात करें तो वह डीप नेक में नजर आ रही हैं। उन्होंने एक ब्लैक कलर की नेट ड्रेस पहनी हुई है। अपने लुक को चार चांद लगाने ले लिए मलाइका ने अपने बालों को पीछे किया हुआ है। उनकी वॉक को उनकी हील्स और बेहतर बना रही हैं।
