ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा की ग्राम पंचायत पालक्वाह के गाँव ठाकरा में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत 2 दिन का प्रशिक्षण दिया गया।
कृषि विभाग से आत्मा परियोजना के अधिकारी खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश शर्मा ने बताया की इस प्रशिक्षण शिविर में लगभग 30-35 किसानो ने भाग लिया ओर सभी को बीजाअमृत, जीवाअमृत, नीमासत्र अग्निस्त्र इत्यादि प्रैक्टिकली बना कर दिखाया गया। साथ ही दलहन फ़ैसलों से होने वाले फ़ायदों से भी अभगत करवाया। वहीं सहायक तकनीकी प्रबंधक दविंदर कौर ने किसानों को प्राकृतिक खेती व देशी गाय के गुणों के बारे में बताया आगामी फसलों में आने वाली बीमारियों ओर उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवाक जसवाल ओर ज़िला समन्वयक NRLM जयोति शर्मा व अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Blog
-

प्राकृतिक खेती के अंतर्गत चल रहे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
-

जालंधरः भारी मात्रा में चूरापोस्त सहित 2 गिरफ्तार…
जालंधर (वरुण)। थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने भारी मात्रा में चूरापोस्त से भरा एक ट्रक काबू किया है। इस ट्रक में सवार 2 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रघुवीर सिहं लक्की पुत्र बलविंदर सिंह आरियावाला निवासी कपूरथला, पलविंदर मिंटा पुत्र रत्न सिंह निवासी दिलावाल थाना कपूरथला पर हुई है।
डीसीपी जसकिरनजीत सिहं तेजा और डीसीपी वत्सला गुप्ता ने बताया कि एसीपी वैस्ट मोहम्मद सरभाज आलम, थाना भार्गव कैंप के प्रभारी गगनदीप की पुलिस टीम ने वडाला चौक के निकट नाकाबंदी की हुई थी। तभी शक के आधार पर नकोदर की ओर से आ रहे ट्रक PB-10 CY-9581 को रोका गया तो ट्रक चालक ने अपनी पहचान रघुवीर सिंह और साथ बैठे व्यक्ति ने अपनी पहचान पलविंदर मिंटा के तौर पर बताई। ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक में प्याज की 315 थैलियों और10 बोरे प्लास्टिक के बरामद हुए। चैकिंग की गई तो उसमें से 200 किलो चूरापोस्त (डोडे) बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-

जालंधरः नशा तस्कर सहित एटीएम में लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले 3 गिरफ्तार…
जालंधर (वरुण)। थाना-8 की पुलिस ने नशीले पदार्थ और एटीएम में झांसा देकर ठगी का शिकार बनाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विनोद कुमार उर्फ कालू पुत्र शाम लाल निवासी नूरपूर कालोनी, सोमदेव पुत्र बली राम निवासी न्यू उपकार नगर, विनय कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी गुलमार्ग कालोनी कोटला रोड के तौर पर बताई गई है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि एएसआई फकीर सिंह ने पुलिस टीम सहित पठानकोट चौक से नूरपुर कालोनी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक को शक के आधार पर विनोद कुमार को रोका तो उसकी तलाशी ली लेने पर पेंट की जेब से 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
इसी तरह एएसआई किशन कुमार को गुप्त सूचना मिली की सोमदेव, विनय कुमार और विजय कुमार अलग अलग बैंकों के एटीएम में लोगों से धोखाधड़ी करके उनके एटीएम चोरी कर लेते है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सोमदेव और विनय कुमार को काबू कर लिया है। इनके कब्जे से अलग अलग बैंकों के 25 एटीएम कार्ड, एक मोटरसाइकिल पीबी08 बीबी4202 प्लसर बरामद किया गया है। फरार आरोपी विजय की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के ऊपर मामला दर्ज कर लिया है।
-

कमिश्नर दविंदर सिंह ने बंद की पब्लिक मीट, विधायक रमन अरोड़ा के पास पहुंच रही शिकायतें
शहर में लगे कूड़े के अंभार, सीवरेज ब्लॉक, खजाना खाली
विधायक रमन अरोड़ा ने लगाई कमिश्नर दविंदर सिंह को फटकार, एक सप्ताह में सुधारो हालात
-

मुख्यमंत्री ने ऊना जनपद-एक परिचय संस्करण-2 पुस्तक का विमोचन किया
ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला में ऊना जनपद-एक परिचय के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला प्रशासन ऊना के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक से पाठकों को ऊना जिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और विभिन्न पहलुओं को जानने व समझने का अवसर प्राप्त होगा।
इस अवसर पर उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने अवगत करवाया कि आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन ऊना द्वारा इस पुस्तक का प्रकाशन किया गया है, जिसमें जिला के इतिहास, परंपराओं, संस्कृति जैसे अन्य बिंदुओं का समावेश किया गया है। पुस्तक में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदमों का समावेश भी किया गया है। इस पुस्तक को जिला ऊना की विभिन्न पुस्तकालयों में रखा जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को जिला के गठन से लेकर अब तक के सफर के बारे में विस्तृत जानकारी मिल सके।
ऊना जनपद-एक परिचय संस्करण-2 पुस्तक को जिला लोक संपर्क अधिकारी अरुण पटियाल ने संपादित किया है। वर्ष 2011 में पुस्तक का प्रथम संस्करण प्रकाशित किया गया था, जिसमें तत्कालीन उपायुक्त के आर भारती, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सेवानिवृत संयुक्त निदेशक स्व. विनोद लखनपाल तथा विभागीय अधिकारियों अजय पराशर, गुरमीत बेदी सहित अन्य लेखकों ने बहुमूल्य योगदान दिया था।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक बलवंत ठाकुर तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त अधिकारी के.आर. भारती उपस्थित थे।
-

निर्धन बच्चों की उच्च शिक्षा का बीड़ा उठाने आगे आए देवेंद्र भुट्टो
ऊना/सुशील पंडित: निर्धन बच्चों की शिक्षा में सहायता के लिए एनएसयूआई इकाई बंगाणा की मुहिम का असर नज़र आने लगा है। एनएसयूआई गरीब परिवारों के छात्रों के लिए मुहिम चला रही है जिसके तहत आर्थिक रूप से गरीब पपरिवारों की सहायता की जा रही है। एनएसयूआई इकाई द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया था ताकि वांछित बच्चे लाभांभित हो सके।
विधानसभा क्षेत्र कुटलैहड़ के तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले 20 विद्यार्थियों का दाखिला करवाकर प्रदेश सचिव कांग्रेस कमेटी देवेंद्र भुट्टो ने निर्धन बच्चों का बीड़ा उठाया है।
बता दें की युवा नेता व समाजसेवी देवेंद्र कुमार भुट्टो ने आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के बच्चों की फ़ीस भरकर एक नई पहल की है ताकि उन बच्चों को भी सामान अवसर प्राप्त हो सकें। भुट्टो ने इन 20 बच्चों की पूरी पढ़ाई का खर्चा करने का भी आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा पैसों के कारण पढ़ाई से वांछित रहेगा तो यह आज के समाज के लिए बहुत बड़ा अभिशाप होगा।
-

फार्मासिस्टों को दी ड्रग्स वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम की जानकारी
ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला ऊना ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के सभागार में जिला ऊना के सभी फार्मासिस्ट वर्ग के लिए एक दिवसीय ड्रग्स वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम सम्बन्धी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल ने की। इस प्रशिक्षण के लिए राज्य प्रशिक्षक पुनीत तथा ऋचा ने सभी उपस्थित स्टाफ को ड्रग्स प्रबंधन के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुखदीप सिंह सिद्धू, गुणवत्ता आश्वासन सलाहकार डॉ. रमण संदल सहित जिला के 40 फार्मासिस्ट ने भाग लिया।
-

जालंधरः कोरोना ने आज बरपाया कहर, मिले इतने मरीज
जालंधर (वरुण)। शहर में कोरोना ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिले में कोरोना के संक्रमित 90 मरीजों की पुष्टि हुई है। फिलहाल किसी भी मरीज के मरने की खबर नहीं है।
-

प्रो. राम कुमार ने 49 परिवारों को प्रदान की 60 लाख रुपए की मदद
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज बीडीओ कार्यालय हरोली में 49 परिवारों को लगभग 60 लाख रुपए की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।इस अवसर पर प्रो. राम कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जरूरतमंद परिवारों की हर संभव सहायता का प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार ने अब न्यूनतम यात्री बस किराया घटाकर 5 रुपए कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इस निर्णय से छोटी दूरी की बस यात्रा करने वाले मुसाफिरों को लाभ मिलेगा। यही नहीं इससे पहले सरकार ने महिला बस यात्रियों का आधा किराया माफ किया है, जिससे प्रदेश की आधी आबादी को लाभ मिल रहा है।इस मौके पर एसडीएम हरोली विकास शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुलविंद्र गोल्डी, महामंत्री राजीव कुमार, जिला परिषद सदस्य कमल सैणी, अनूप रानू, प्रधान ग्राम पंचायत बीटन परमजीत, प्रधान ग्राम पंचायत रोड़ा हरीश कुमार, प्रधान ग्राम पंचात लोअर बढ़ेडा अजय, प्रधान ग्राम पंचायत कर्मपुर दिलबाग, दर्शन सिंह, रिंकू, सतपाल व पाल बाबा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

एनवाईके ने चड़तगढ़ में हर घर तिरंगा अभियान के तहत दिया जागरूकता संदेश
ऊना/सुशील पंडित: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा आरसेट्टी के सयुंक्त तत्वावधान में कम्युनिटी सेंटर चडतगढ़ के कॉन्फ्रेंस हॉल में जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सहायता समूह के प्रतिनिधियों के साथ-साथ कोविड -19 तथा वृहद् पौधरोपण कार्यक्रम कर जागरूकता का सन्देश दिया।
इस बारे जानकारी देते हुए उप निदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना डॉ लाल सिंह ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वाधीनता के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का संचालन कर अनेकों गतिविधियों के माधयम से जन-जन को देश के स्वतंत्रता आंदोलन में लोक सहभागिता तथा स्वतंत्रता के उतरोतर काल में देश कि विकास गाथा के प्रति अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया गया है ताकि हर नागरिक गौरवान्वित महसूस कर सके।
उन्होने सभी से आग्रह किया कि इस बार 13 से 15 अगस्त तक सभी लोग अपने घरो में तिरंगा लगाकर देश के समग्र विकास के प्रति अपनी वचनबद्धता का संकल्प दोहराएं। नेहरू युवा केंद्र द्वारा 15 अगस्त 2022 तक युवा मंडल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सघन एवं मिशन मोड अब्जियां का संचालन किया जा रहा है जिसमें जिला के 20 वालंटियर्स/प्रोग्रेसिव युथ लीडर्स विभिन्न 200 गावों का भ्रमण करेंगे तथा पुराने युवा मंडलो को सक्रिय करने के साथ-साथ जिन गावों में युवा मंडल नहीं है वहां पर नए युवा मंडलों का गठन करेंगे। अभियान के दौरान जन-जन को हर घर तिरंगा, कोविड-19, स्वछता, वृहद् पौधरोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्व रोजगार, वित्तीय साक्षरता तथा सोशल मीडिया कि उपयोगिता बारे जानकारी देंगे। उन्होने युवाओं का आहवान किया कि देश कि प्रगति में अपना योग्दांन करने के लिए युवा आगे आएं।
इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर आर सेटी आकाश भारद्वाज ने महिलाओं तथा युवाओं को स्वरोजगार के बारे विस्तृत जानकारी दी तथा पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल सभी उपस्थित प्रतिनिधियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागिओं को पुरस्कार भी वितरित किये गए।