Blog

  • Punjab News: 112 दवाओं की बिक्री पर लगी रोक

    Punjab News: 112 दवाओं की बिक्री पर लगी रोक

    मोहाली : पंजाब सरकार ने राज्य में 112 दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा इन दवाओं को घटिया दवा घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग पंजाब ने इन दवाओं की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ बलबीर सिंह की तरफ से इस संबंधी लिखित ऑर्डर जारी किए गए।

    उन्होंने आदेश में साफ किया है कि सूची में दी गई दवाओं का किसी भी मरीज पर इस्तेमाल न करें। अगर इनमें से कोई भी दवा किसी भी दवा की दुकान पर बेची जा रही है, तो तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। आपका स्वास्थ्य पंजाब सरकार की प्राथमिकता है।

    इन दवाओं का उपयोग दिल, कैंसर, मधुमेह, हाई बीपी, दमा, संक्रमण, दर्द, सूजन, एनीमिया और मिर्गी जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है। कुछ दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 8 दवाओं के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। इनमें कोल्ड्रिफ कफ सिरप भी शामिल था, जिसके इस्तेमाल से मध्यप्रदेश में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी।

  • Jio ने यूजर्स के लिए निकाला सुपर ऑफर, सिर्फ इतने रुपये का रिचार्ज करने पर मिलेंगे फायदे

    Jio ने यूजर्स के लिए निकाला सुपर ऑफर, सिर्फ इतने रुपये का रिचार्ज करने पर मिलेंगे फायदे

    टेक्नोलॉजी: जियो एक ऐसा नेटवर्क है जिसको कई यूजर्स इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में कंपनी आए दिन अपने प्लान्स बदलती रहती है ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। अब जियो ने एक फैमिली प्लान निकाला है जिसको यूजर्स इस्तेमाल कर सकते हैं।

    449 रुपये में मिलेगा यूजर्स को प्लान

    यह फैमिली प्लान पोस्टपेड है। ऑफिशियस पोर्टल पर 449 रुपये में लिस्टेड है। इसमें यूजर टोटल 4 सिम कार्ड का इस्तेमाल कर पाएंगे। जियो का पोस्टपेड प्लान 449 रुपये है जिसमें 3 सिम तक एड ऑन की जा सकती है।

    यूजर्स को मिलेंगे बेनिफिट्स

    जियो के 449 रुपये के इस प्लान में 75GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। इस प्लान के साथ डेली 100 एसएमएस का एक्सेस भी मिलेगा। वहीं जियो को 449 रुपये के पोस्टपेड प्लान के अंतर्गत यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा भी मिलेगा।

    सिम एड ऑन करने पर देने पड़ेंगे एक्स्ट्रा पैसे

    इसके साथ ही जियो के पोर्टल पर जो डिटेल्स सामने आई है उसके अनुसार, 449 रुपये के प्लान में यदि यूजूर सिम एड ऑन करते हैं तो 150 रुपये का मंथली चार्ज एक्स्ट्रा लगेगा। सिम एड ऑन पर प्रति सिम 10GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। टोटल 3 सिम एड ऑन करवाने के बाद टोटल 10GB डेटा मिलेगा।

    जियो होम का मिलेगा ट्रायल

    इस प्लान की खास बात यह है कि इसमें आपको 2 महीने के लिए जियो होम का फ्री ट्रायल भी मिलेगा। ऐसे में जियो के इस रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स को मोबाइल और टीवी का सब्सक्रिप्शन तीन महीने के लिए बिल्कुल मुफ्त मिलेगा।

    फ्री सब्सक्रिप्शन की भी मिली थी सुविधा

    इससे पहले जियो ने एक और फैमिली प्लान निकाला था जिसमें सिर्फ डेटा और कॉलिंग की सुविधा ही नहीं मिलती बल्कि इसमें आपको कई सारे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी जिए थे। इस प्लान में जिओ होटस्टार मोबाइल टीवी सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए फ्री मिल रहा था।
  • मां Raveena के जन्मदिन पर Emotional हुई Rasha, सोशल मीडिया पर शेयर की Special Post

    मां Raveena के जन्मदिन पर Emotional हुई Rasha, सोशल मीडिया पर शेयर की Special Post

    मनोरंजन: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन आज अपना 53वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में उनके इस खास मौके पर बेटी राशा ठडानी ने अपने सोशल मीडिया पर मां के लिए बहुत ही प्यारा और भावुक नोट शेयर किया है। इस पोस्ट में राशा ने मां रवीना के साथ बिताए हुए सभी खास पलों और यादगार लम्हों को याद किया है। इन्हीं लम्हों को याद करते हुए राशा ने अपनी मां रवीना टंडन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।

    मां के बर्थडे पर इमोशनल हुई राहा

    एक्ट्रेस राशा थडानी ने अपने इंस्टाग्राम पर मां रवीना की कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। यह तस्वीरें एक्ट्रेस के कुछ आईकॉनिक फिल्म से हैं। ऐसे में राशा ने मां की मेहनत, प्यार और सिखाई हुई बातें याद करते हुए उन्हें विश किया है। पोस्ट शेयर करते हुए राशा ने कैप्शन में लिखा कि – ‘जन्मदिन मुबारक हो उस आइकन को जो मेरी मम्मी है, हमेशा जवान, निडर और चमकदार। असली ट्रेंडसेटर खूबसूरती, बुद्धिमत्ता और ताकत की मिसाल मेरी हीरो आप जैसी कोई नहीं है’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Rasha Thadani (@rashathadani)

    फैंस ने दी शुभकामनाएं

    राशा की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। फैंस भी उनकी पोस्ट के नीचे एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई देते दिख रहे हैं। कोई उन्हें हैप्पी बर्थडे क्वीन कह रहा है तो कोई हैप्पी बर्थडे टू ऑजी ब्यूटी ऑफ बॉलीवुड कह रहा है।

    मां रवीना के काफी करीब हैं राशा

    राशा अपनी मां रवीना टंडन के साथ बहुत अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों मां-बेटी अक्सर एक साथ पार्टीज, इवेंट्स और फैमिली फंक्शन्स में देखी जाती है। राशा न सिर्फ अपनी मां की तरह सुंदर हैं बल्कि उनके स्टाइल और ग्रेस को भी फॉलो करती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल होती हैं जिससे यह साफ पता चलता है कि रवीना और राशा के बीच में कितना मजबूत रिश्ता है।

    ‘पत्थर के फूल’ से शुरु हुआ था रवीना का करियर

    रवीना टंडन के करियर की बात करें तो उनका सफर 1991 में आई फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से शुरु हुआ था। इसके लिए उन्हें न्यू फेस ऑफ द ईयर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसके बाद 1994 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोहरा’ और ‘दिलवाले’ जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शामिल कर दिया। एक्ट्रेस ने ‘खिलाड़ियों के खिलाड़ी’, ‘जिद्दी’ जैसी कई ब्लॉकबास्टर फिल्मों में काम किया। उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, दो फिल्म फेयर अवॉर्डस और पद्मश्री जैसे कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। इसके बाद वह ‘दमन’ और ‘अक्स’ जैसी फिल्मों में नजर आई जिसमें उनके किरदार को फैंस ने खूब पसंद किया। कुछ समय की ब्रेक के बाद उन्हें ‘मातृ’ और वेब सीरीज ‘अरण्यक’ से दमदार वापसी की और ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में अहम भूमिका के जरिए फैंस का दिल जीत लिया।
  • Glowing skin के लिए Kareena Kapoor चेहरे पर लगाती हैं ये चीज, जानें अनगिनत फायदे

    Glowing skin के लिए Kareena Kapoor चेहरे पर लगाती हैं ये चीज, जानें अनगिनत फायदे

    ब्यूटी: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि खूबसूरती के जरिए भी फैंस से सुर्खियां बटौरती रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही 45 साल की हो गई है लेकिन उनके चेहरे से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। फिटनेस और गुलाबी ग्लोइंग स्किन में वह नई-नई हीरोइनों को मात देती हैं परंतु आप यह जानकर हैरान हो सकते हैं कि करीना अपनी स्किन को फ्रेश, हाइड्रेट और सॉफ्ट रखने के लिए टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करती है। उन्होंने कुछ समय पहले अपने इंस्टाग्राम पर ब्यूटी सीक्रेट रिवील किया था।

    गीले पेपर का मास्क लगाती हैं करीना

    करीना ने अपनी वैनिटी वैन में बैठे हुए चेहरे पर गीले पेपर का मास्क लगाकर तस्वीर शेयर की थी। त्वचा को तुरंत हाइड्रेटेड करने के लिए और अपना मेकअप निखारने के लिए करीना इसी आसान डीआईवाई ट्रिक का इस्तेमाल करती हैं। आपके लिए भी करीना का यह पैक काफी मददगार साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सिर्फ एक पेपर नैपकिन को ठंडे पानी के साथ गीला करना है और उसको अपने चेहरे पर हल्के सा लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ देना है।

    मेकअप के लिए तैयार होगी स्किन

    मेकअप को परफेक्ट लुक देने के लिए उसका आपकी स्किन के साथ अच्छे से मिक्स होना जरुरी है। ठंडे पानी में गीला नैपकिन आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा और आपकी त्वचा तरोताजा महसूस करेगी। इससे आपकी स्किन मेकअप के लिए तैयार हो जाएगी। यह हैक आपके सेल्फ केयर के लिए बहुत जरुरी है। इसमें कोई झंझट नहीं है और कहीं भी कभी भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको लगाने के कुछ ही देर में आपकी स्किन ताजा नजर आने लगेगी। मेकअप के अलावा यह हैक आप स्किन केयर के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप अपने स्किन केयर से जुड़े प्रोडक्ट्स को लगाने से पहले गीले टिश्यू को अपने फेस पर कुछ देर के लिए रख सकती हैं। इसके अलावा चेहरे पर बर्फ का टुकड़ा लगाकर भी इसको हाइड्रेट कर सकती है और स्किन को मेकअप के लिए तैयार कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन को ओपन पोर्स खुलेंगे। स्किन सीरम या फिर स्किन केयर प्रोडक्ट्स को अच्छे तरह एब्जॉर्ब करेंगे। इससे आपका मेकअप अच्छी तरह से सेट होगा।
  • इस दिन पड़ेगी Kartik Purnima की तिथि, गंगा स्नान के लिए शुभ रहेगा ये समय

    इस दिन पड़ेगी Kartik Purnima की तिथि, गंगा स्नान के लिए शुभ रहेगा ये समय

    धर्म: हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा की तिथि बहुत ही पवित्र मानी जाती है। यह तिथि कार्तिक महीने के अंतिम दिन में पड़ती है। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इसका मुख्य कारण है कि इस दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना भी की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान शिव ने तीन असुरों का नाश इसी दिन किया था। यह तीनों असुर अलग-अलग लोकों में आतंक मचाते थे। त्रिपरों के नाश के बाद शिवजी की महिमा और पूजा का महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया और यह दिन त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से मशहूर हो गया।

    गंगा स्नान का है खास महत्व

    कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन गंगा स्नान बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस महीने में भी गंगा स्नान से सारे पाप दूर होते हैं और व्यक्ति को मोक्ष मिलता है। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्वर्ग से देवी-देवता भी स्नान करने के लिए धरती पर आते हैं। इसके साथ ही इस दिन दीवाली भी मनाई जाती है। ऐसी मान्यता है कि देवता धरती पर आकर दीप जलाते हैं और असुरों पर विजय प्राप्त करने की खुशी मनाते हैं।

    5 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा

    इस बार कार्तिक पूर्णिमा 5 नवंबर को मनाई जाएगी। तिथि की शुरुआत 4 नवंबर को रात में 10:36 पर होगी और अगले दिन 5 नवंबर को शाम 6:48 तक रहेगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 5 नवंबर को सूर्योदय के बाद तक बनी रहेगी इसलिए 5 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी।

    गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त

    गंगा स्नान का मुहूर्त सुबह 4:52 से लेकर 5:22 तक रहेगा। वहीं पूजा का मुहूर्त सुबह 7:58 से लेकर सुबह 9:20 तक रहेगा। प्रदोषकोल देव दीवाली का मुहूर्त शाम 5:15 बजे से लेकर रात 7:15 तक रहेगा। वहीं चंद्रोदय का समय शाम 5:11 बजे होगा।

    इसी दिन मनाई जाएगी गुरुनानक देव जयंती

    इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा वाले दिन सिक्खों के पहले गुरु गुरुनानक देव जी का जन्म हुआ था। सिख धर्म में यह दिन बहुत ही खास होता है। इस दिन सिख समुदाय के लोग गुरुद्वारों में अरदास करते हैं, कीर्तन करते हैं औऱ भगवान का नाम जपते हैं।
  • पंजाब की 27 वर्षीय बेटी की कनाडा में हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पंजाब की 27 वर्षीय बेटी की कनाडा में हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    संगरुर: जिले की रहने वाली 27 वर्षीय अमनप्रीत कौर की कनाडा में हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले की पहचान मनप्रीत सिंह उम्र 27 वर्ष के तौर पर हुई है। मनप्रीत को कनाडा में मोस्ट वांटेड घोषित कर दिया गया है। कनाडा की पुलिस उसकी तलाश भी कर रही है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੈਨੇਡਾ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬੀ ਕੁੜੀ ਦਾ ਕਤਲ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਖਿਲਾਫ਼ ਵਾਰੰਟ ਜਾਰੀ!

    इस मामले पर बात करते हुए अमनप्रीत कौर के परिवार ने बताया कि उनकी बेटी बहुत ही होशियार थी। वह कनाडा के एक अस्पताल में काम कर रही थी। 2021 में वह संगरुर से कनाडा गई थी और कुछ समय में वह पीआर बनने वाली थी।

    अमनप्रीत के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने कभी भी घर वालों को अपनी परेशानी नहीं बताई थी। वह हमेशा खुश होकर अपने परिवार के साथ बात करती थी। उसने अपनी मेहनत से कनाडा में एक कार भी खरीदी थी। वहां पर अमनप्रीत अच्छी जिंदगी जी रही थी।

    अमनप्रीत हमेशा उनके साथ प्यार से बात करती थी और भारत आने को लेकर काफी उत्साहित थी। उसने कहा था कि वह जल्द ही पीआर बन जाएगी। इसके बाद वह जल्द ही अपने परिवार से मिलने के लिए भारत आएगी। उन्हें उस व्यक्ति के बारे में भी कुछ जानकारी नहीं है जिसने अमनप्रीत की हत्या की।

    कनाडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अमनप्रीत के चाचा ने कहा कि कनाडा में 20 तारीख को उन्होंने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जब पुलिस ने इस मामले में जांच की तो पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है।

    उसका शव ओंटारियो के लिंकन में दो दिन के बाद मिला। अमनप्रीत के परिवार के द्वारा पंजाब सरकार से भी मदद की अपील की जा रही है।

  • फारेस्ट विभाग ने पकड़ी अवैध लकड़ी लेजा रही छः गाड़ीयां 

    फारेस्ट विभाग ने पकड़ी अवैध लकड़ी लेजा रही छः गाड़ीयां 

    ऊना/सुशील पंडित: वन विभाग की अम्ब रेंज ने आज सुबह एक बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वाहनों को अवैध रूप से लकड़ी की तस्करी करते हुए पकड़ा है। ये गाड़ियां ऊना जिले के साथ-साथ हमीरपुर और कांगड़ा जिलों के सीमावर्ती इलाकों से लाई जा रही थीं।

    ​वन विभाग को इन इलाकों से लकड़ी/ईंधन की लकड़ी के अवैध परिवहन की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही अम्ब रेंज कार्यालय ने तुरंत तीन टीमें बनाईं।

    ​विभाग के सभी कर्मचारियों और वन मित्रों को अलग-अलग जगहों पर सुबह 4 बजे से 7 बजे तक तैनात किया गया। इस दौरान छह गाड़ियां पकड़ी गईं, जिनमें प्रतिबंधित प्रजाति की चौड़ी पत्ती वाली मिश्रित लकड़ी भरी हुई थी। पकड़े गए वाहनों में से चार ऊना जिले के थे, जबकि दो कांगड़ा और हमीरपुर जिलों के थे।

    ​मंडल वन अधिकारी (DFO) के आदेश पर, पकड़े गए सभी वाहनों को वन विभाग के कर्मचारियों की हिरासत में रखा गया है। विभाग अब वन कानूनों और नियमों के तहत इन पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रहा है।

  • Jalandhar News: मस्जिद में जूते समेत घुसे दो युवक, मुस्लिम भाईचारे ने लगाया बेअदबी का आरोप

    Jalandhar News: मस्जिद में जूते समेत घुसे दो युवक, मुस्लिम भाईचारे ने लगाया बेअदबी का आरोप

    जालंधर (Ens): खांबड़ा मस्जिद में दो लोग अचानक से घुस गए। मुस्लिम भाईचारे के लोगों के द्वारा इन पर मस्जिद में बेअदबी करने का आरोप लगाया है। मस्जिद के इमाम गुलफाम ने बताया कि दो लोग जूतों के साथ ही मस्जिद में घुस आए। इस दौरान वह वहीं पर मौजूद थे।

    दोनों ने आकर पूछा कि यहां मूर्तियां क्यों नहीं हैं। उसने कहा कि ये मस्जिद है मूर्तियां मंदिर में होती है। इसके बाद दोनों ने बहस शुरु कर दी। इसकी जानकारी जब इमाम ने दूसरे लोगों को दी तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए।

    इमाम गुलफाम ने बताया कि खांबड़ा में कुबा मस्जिद है। इस मस्जिद में वह दोपहर के समय मौजूद थे। तभी ये घटना हुई। दोनों युवकों को वह न ही जानते हैं और न ही पहचानते हैं। इस घटना की जानकारी उन्होंने पुलिस को दे दी है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई ।

    पुलिस ने युवकों की पहचान करने के लिए आस-पास के सीसीटीवी खंगालने शुरु कर दिए हैं। इमाम गुलफाम ने बताया कि दोपहर पौने 2 बजे दो युवक बाइक से आए। उन्होंने बाइक मस्जिद के पास रोकी। इसके बाद वह जूतों के साथ मस्जिद के अंदर आ गए।

    मस्जिद के अंदर आकर दोनों युवक अजीब-अजीब बातें करने लगे। जब उन्होंने मौके पर लोगों को बुलाने का डर दिखाया तो तुरंत दोनों युवक शहर की ओर भाग गए। कुछ और लोगों ने उनका पीछा किया लेकिन दोनों हाथ नहीं आए।

  • बी–1 परीक्षा की खामियों ने खोली व्यवस्था परिवर्तन की पोल, बिना इंतजाम क्यों करवाई परीक्षा: जयराम ठाकुर

    बी–1 परीक्षा की खामियों ने खोली व्यवस्था परिवर्तन की पोल, बिना इंतजाम क्यों करवाई परीक्षा: जयराम ठाकुर

    जब 4000 लोगों की परीक्षा का आयोजन ढंग से नहीं हो रहा है तो बड़ी परीक्षाएं कैसे होंगी? मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश की प्रतिभाओं को मिला मंच मंडी में युवा मोर्चा के परिचय कार्यक्रम में शामिल हुए जयराम ठाकुर  ऊना/सुशील पंडित: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी से जारी बयान में कहा है कि हिमाचल पुलिस  के विभागीय  प्रोन्नति परीक्षा (बी–1)  में सरकार की व्यवस्था ही बैठ गई। सरकार एक तरफ लोगों को नौकरी न देने के हजार तरीके खोज रही है तो दूसरी तरफ डिपार्टमेंटल प्रमोशन एग्जाम में भी लापरवाही बरत रही है। बिना किसी इंतजाम के इतनी बड़ी परीक्षा का आयोजन सरकार की मंशा और तैयारियों पर सवाल उठा रहा है। लोग 6 घंटे तक बैठे रहे लेकिन व्यवस्थापकों द्वारा तकनीकी खामी दूर नहीं की जा सकी। किसी जगह पर लोगों के जवाब सबमिट नहीं हो रहे थे तो कहीं पर प्रश्नों के उत्तरों में ही गलत विकल्प आ रहे थे। कहीं पर मेन सर्वर से परीक्षा केंद्र लिंक नहीं हो पाए तो कहीं पर एक ही साथ शुरू हुई परीक्षा में प्रश्नों की संख्या में, तो कहीं पर परीक्षा के समयावधि में भारी अंतर देखने को मिल रहा था। पहली पारी में परीक्षा देने आए लोगों को दूसरी पारी में भी परीक्षा देने के लिए बैठाया गया। पूरी परीक्षा में ही उहापोह और अराजकता की स्थिति बनी रही। जब यह बात पूरी तरीके से बाहर आ गई और परीक्षार्थियों द्वारा भारी पैमाने पर विरोध हुआ तो आनन-फानन  में प्रशासन द्वारा यह परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया। यह सरकार की नाकामी और खराब प्रबंधन का एक जीता जागता उदाहरण है। बिना ट्रायल रन किए ही परीक्षा का आयोजन करवाया गया या फिर विभिन्न मानकों की अनदेखी की गई। यह कोई पहली बार नहीं है जब सरकार द्वारा आयोजित की गई परीक्षा पर प्रश्न चिन्ह उठ रहा हो। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार की नाकामी की वजह से ही 4000 से ज्यादा लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बहुत सारे छोटे बच्चे भी जो अपने मां के साथ मजबूरन आए थे उन्हें भी घंटों इंतजार करना पड़ा। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर व्यवस्था बैठाने वाली सरकार यदि 4 हजार लोगों के डिपार्मेंटल प्रमोशन एक्जाम नहीं करवा सकती है तो 1 लाख सरकारी नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेगी? यह सरकार कैसे बड़े पैमाने पर भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करवाएगी? कैसे प्रदेश के युवाओं को रोजगार देगी? राजनीतिक विद्वेष और युवाओं को रोजगार से वंचित रखने के लिए ही इस प्रकार से कर्मचारी चयन आयोग को पूरी तरीके से भंग कर दिया था। एक लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी देकर हिमाचल में जनादेश चुराने वाली कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री यह जानते हैं जब प्रतियोगी परीक्षाएं करवाने वाली संस्थाएं ही नहीं रहेगी तो लोगों को रोजगार भी नहीं देना पड़ेगा। सरकार की कार्यप्रणाली  से यह साफ है कि इस सरकार का इरादा प्रदेश के लोगों से उनकी नौकरियां उनका प्रमोशन छीनना है देना नहीं। ‘मन की बात’ के जरिए देश की प्रतिभाओं को मिला मंच  जयराम ठाकुर ने शिमला स्थित अपने आधिकारिक निवास में प्रधानमंत्री के “मन की बात” कार्यक्रम को सुना।  उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम देश की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का सबसे बड़ा साधन है। त्यौहारों के इस अवसर पर प्रधानमंत्री  देश भर में स्वदेशी वस्तुओं की अभूतपूर्व खरीदारी के लिए सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई दी और इसे आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही प्रधानमंत्री ने आगामी 31 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली  रन फॉर यूनिटी में समाज के हर वर्ग से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर प्रधानमंत्री के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” इस संकल्प को और सशक्त बनाएं, और एकजुटता, देशभक्ति व समर्पण की भावना को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएं। मंडी में युवा मोर्चा के परिचय कार्यक्रम में शामिल हुए जयराम ठाकुर जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला मंडी की परिचय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की सशक्त नींव है, पार्टी के प्रत्येक अभियान में युवाओं का जोश, ऊर्जा और समर्पण संगठन को नई दिशा प्रदान करता है।  इस बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के साथ संगठन को और मजबूत एवं प्रभावी बनाने पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि युवा मोर्चा अपनी कर्मठता, अनुशासन और समर्पण से पार्टी के संगठनात्मक विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
  • बद्दी में पहली बार हुआ राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन समारोह

    बद्दी में पहली बार हुआ राष्ट्र सेविका समिति का पथ संचलन समारोह

    3 किलोमीटर लम्बे पैदल पथ पर 8 वर्ष से 80 वर्ष की सेविकाओं ने निकाला रूट मार्च सेवानिवृत्त डीएसपी मीनाक्षी शाह रहीं मुख्य अतिथि। बद्दी/सचिन बैंसल: राष्ट्र सेविका समिति सोलन विभाग द्वारा बद्दी में पहली बार (विजेदर्शिनी) के उपलक्ष्य पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। जिसमें 250 से अधिक स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवा ध्वज एवं संगठन की संस्थापक लक्ष्मीबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सेवानिवृत्त उप-पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी शाह रही। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्र सेविका समिति का मुख्य कार्य भारत में नारी शक्ति का संगठन, जागरण और राष्ट्रीयता के आधार पर पुनर्निर्माण करना है। यह संगठन महिलाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, आत्मरक्षा और सेवा की भावना विकसित करने के लिए कार्य करता है। इसके इलावा यह संगठन बालिकाओं और महिलाओं में मातृभूमि के प्रति प्रेम, अनुशासन और संस्कारवान, चरित्रावान नारी शक्ति के सुदृडीकणकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी बालिकाओं और सेविकाओं को मातृ शक्ति संगठन से जुड़ने के लिए शुभकामनाएं दी तथा ज्यादा से ज्यादा बहनों को संगठन से जोड़ने का आहवान किया। मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची अखिल भारतीय तरूणी प्रमुख एवं उत्तर क्षेत्र प्रचारिका सुश्री विजया दीदी ने अपने उद्बोधन में समिति के इतिहास पर बोलते हुए कहा कि राष्ट्र सेविका समिति का इतिहास बहुत प्रेरणादायक और देशभक्ति से ओतप्रोत है। यह संगठन भारतीय समाज में नारी शक्ति के जागरण के उद्देश्य से स्थापित किया गया है। लक्ष्मीबाई केलकर ने जब यह महसूस किया कि भारत के पुनर्निर्माण में नारी शक्ति की भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण भूमिका है जितनी पुरुषों की है तो उन्होंने इसी भावना से राष्ट्र सेविका समिति की स्थापना 25 अक्टूबर 1936 को नागपुर (महाराष्ट्र) में की, जिससे महिलाएँ संगठन, अनुशासन, सेवा और राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर संगठित होकर कार्य करें, और आज भारत के प्रत्येक राज्य में समिति का कार्य तेज गति से बढ़ रहा है और हर रोज युवतीयां समिति के साथ जुड़ रही हैं। उन्होंने समिति के कार्य पर बोलते हुए कहा कि समिति महिलाओं को शारीरिक प्रशिक्षण (योग, व्यायाम, दंड, लाठी), सांस्कृतिक शिक्षा, और समाज सेवा में प्रशिक्षित करती है। जिसका हर वर्ष प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके इलावा समिति ने शिक्षा, ग्राम विकास, बालिका शिक्षा, आत्मरक्षा, संस्कार वर्ग, सेवा कार्य और आपदा राहत जैसे क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किए हैं। समिति का कार्यविस्तार नागपुर से शुरू होकर विदेशों में अमेरिका, ब्रिटेन, नेपाल, कनाडा आदि देशों में इसकी शाखाएँ कार्य कर रही हैं। और नित्य नए आयाम जुड़ते जा रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्त कार्यवाहिका डाक्टर मुक्ता ठाकुर ने की । 3 किलोमीटर लम्बे पथ संचलन पर जगह जगह हुई फूलों से वर्षा कार्यक्रम के बौधिक सत्र के उपरान्त साई रोड पर तीन किलोमीटर लम्बा पथ संचलन निकाला गया जिसमें साई रोड से हनुमान चौक, गोल मार्केट, आजाद मार्केट से होते हुए वापस सिटी स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में संचलन का समापन हुआ जिसमें अनुशासित पंक्तियों में सेविकाओं ने पथ संचलन किया । संचलन में देशभक्ति गीतों और घोषों से वातावरण गुंजायमान हो उठा । और जगह जगह रास्ते में नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर सेविकाओं का स्वागत किया।