Blog

  • Jalandhar: लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    Jalandhar: लूट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

    जालंधरः थाना सदर की पुलिस ने लूटपाट के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से एक बाईक, दो तेजधार हथियार और एक मोबाइल बरामद किया गाय है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान मिठ्ठापुर निवासी कमल राम, मोहल्ला ईदगाह निवासी विशाल उर्फ बावा और गांव अल्लीपुर निवासी सौरभ के रूप में हुई है।

    थाना सदर के अधिकारी गुरविंदर सिंह को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी लोगों को तेजधार हथियार के बल पर लूट का शिकार बनाते है जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार कर उसके पास वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाला बाइक ओर तेजधार हथियार और एक मोबाइल बरामद किया है।

  • Punjab: कुत्ते को लेकर छिड़े विवाद में बाप-बेटे का किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab: कुत्ते को लेकर छिड़े विवाद में बाप-बेटे का किया कत्ल, देखें वीडियो

    बठिंडाः तलवंडी साबो में डबल मर्डर सामने आया है। जानकारी अनुसार पालतू कुत्ते को लेकर तेजधार हथियारों से देर रात आधा दर्जन के करीब नशे के आदी बदमाशों ने बेटे को गेट पर बुला कर काट डाला। बचाव के लिए आए पिता की भी हत्या कर दी। इतना ही नहीं, घर में मौजूद मां पर भी हमला कर घायल कर दिया। मृतक बाप-बेटे की पहचान तलवंडी साबो के गांव जीवन सिंह निवासी मंदर सिंह (55) और अमरीक सिंह (32) के तौर पर हुई है।

    घटना रात 9.30 बजे घटी। गांव के दो नशेड़ी युवक मंदर सिंह के घर के बाहर पहुंचे और बेटे अमरीक सिंह को बाहर आने के लिए कहा। तीनों के बीच बहस हुई तो नशेड़ियों के साथ-साथ उनके साथियों ने तेजधार हथियारों के साथ अमरीक सिंह पर हमला कर दिया। ये देख बेटे को बचाने के लिए मंदर सिंह बाहर आया, लेकिन नशेड़ियों ने उन्हें भी काट दिया। घटना को देख मंदर सिंह की पत्नी दर्शन कौर भी बाहर आई, लेकिन आरोपियों ने उसे भी घायल कर दिया।

    दर्शन कौर को स्थानीय प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
    दरअसल, अमरीक सिंह गांव से एक कुत्ता घर ले आया था। उसे लगा कि कुत्ता आवारा है। लेकिन ये कुत्ता आरोपी युवकों का था। गुस्से में युवक रात को अमरीक सिंह को ढूंढते हुए उसके घर पहुंच गए और तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। घटना के बाद देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बठिंडा के डीएसपी ईशान सिंगला मौके पर पहुंचे। शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: टिब्बा रोड पर नौजवान पर हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    Punjab: टिब्बा रोड पर नौजवान पर हथियारों से हमला, देखें वीडियो

    लुधियानाः टिब्बा रोड पर मारपीट का मामला सामने आया है। जिसमें एक नौजवान ने अपने साथियों सहित पड़ोस में रहने वाले परिवार वाले युवक पर हथियारों से हमला कर डाला। हमले में गंभीर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पीड़ित की मां ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से मेरे बेटे पर हमले हो रहे है। वह घर के बाहर बैठी थी। इतने में उक्त नौजवान आया और कहने लगा कि अपने बेटे को बाहर बुलाए। जब उसने विरोध किया तो उक्त युवक ने साथियों सहित हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित की मां ने पुलिस से इंसाफ की मांग लगाई है।
  • Jalandhar: RPF ने Train से पकड़ा 1 करोड़ 30 लाख का Gold, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar: RPF ने Train से पकड़ा 1 करोड़ 30 लाख का Gold, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    वहीं दूसरी Train से पकड़ा 28 हज़ार 700 का नकली Gold

    जालंधरः हरियाणा और जम्मू राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रेलवे परिसर व आपपीएफ द्वारा गठित टीम ने गाड़ी संख्या 12380 में 1 सोना तस्कर के पास से लगभग 2.905 किलोग्राम गोल्ड ज्वेलरी और नकद बरामद की है जिसमें पकड़े गए सोने की अनुमानित कीमत ₹ 1,30,92,993/- बताई जा रही है। कुल बरामद गोल्ड व नकदी की अनुमानित कीमत लगभग ₹ 1,31,05,493/- बताई जा रही है। रेलवे विभाग द्वारा बनाई गई आरपीएफ टास्क फोर्स ने मुस्तैदी दिखाते हुए असली और नकली सोना के साथ दो लोगो को पकड़ कर रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। वही 28 हज़ार 700 रुपए की कीमल का नकली सोना भी बरामद किया है। इन दोनों आरोपियों को अलग-अलग ट्रेन से पकड़ा गया है। पंजाब के जालंधर की कैंट रेलवे स्टेशन के आरपीएफ थाने के प्रभारी रविंद्र सिंह किन्हा बताया की आगामी हरियाणा और जम्मू में होने वाले चुनाव को लेकर स्पेशल टास्क फोर्स रेल गाड़ियों पर निगाहें जमाए हुए हैं ।आरपीएफ की टास्क फोर्स गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही कर रही है। उन्होंने बताया कि आरपीएफ फोर्स ने दो अलग-अलग ट्रेनों से एक नकली और एक असली सोना बरामद किया है और पकड़े गए दोनों ही लोगों पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए व्यक्ति से सोना बरामद कर इनकम टैक्स और शेयर टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति अमृतसर का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि आगे जांच की जा रही है कि यह व्यक्ति अकेला ही काम करता था या फिर एक बड़े स्केल पर इसके साथ कई और लोग भी हैं। वही रविंद्र सिंह किन्हा ने बताया कि गाड़ी संख्या 12357 कोलकाता अमृतसर एक्सप्रेस में लुधियाना और जालंधर के बीच में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से नकली सोना पकड़ा गया है, इस सोने की कीमत 28700 है और पकड़े गए व्यक्ति पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि नकली सोना लेकर आने वाला व्यक्ति खुद असली सोने को बनाने का कारीगर है और वेस्ट बंगाल का रहने वाला है। फिलहाल अभी जांच में आरपीएफ टास्क फोर्स पता करवाने में लगी है कि व्यक्ति नकली सोना लेकर कहां से आया था और कहां लेकर जाना है।
  • Jalandhar: पूर्व पार्षद रोहन सहगल हुए live, बोले- Depression में चल रहा हूं, मुझे-मेरे परिवार को धमकियां न दी जाएं, देखें वीडियो

    Jalandhar: पूर्व पार्षद रोहन सहगल हुए live, बोले- Depression में चल रहा हूं, मुझे-मेरे परिवार को धमकियां न दी जाएं, देखें वीडियो

    जालंधर: पॉश एरिया मॉडल टाउन से कांग्रेस के पार्षद रहे रोहन सहगल ने सुसाइड करने की कोशिश की है। ये बात कोई और नहीं बल्कि रोहन सहगल ने देर रात किए गए फेसबुक लाइव के दौरान मानी है। लाइव के दौरान वह काफी भावुक हुए और अपनी फाइनेंशल स्थिति के बारे में जानकारी सांझा की। फेसबुक लाइव में रोहन सहगल ने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे रिकार्डिंग एक कॉन्ट्रोवर्सी चल रही है।

    मगर मैं बताना चाहता हूं कि इस वक्त मैं इतना परेशान हूं कि क्या बताऊं। मैंने एक बिल्डिंग किराए पर दी थी। मेरे किराए दार मुझे करीब पांच माह से किराया, बिजली बिला और पानी का बिल नहीं दे रहे थे। उक्त किराएदार को मेरे पास मॉडल टाउन के प्रॉपटी डीलर रोमी लेकर आए थे। मैं फाइनेंशल तौर पर डिप्रेशन में आ गया था।मैंने कई बार उक्त प्रॉपटी डीलर को कॉल भी किया।

    रोमी के साथ मेरी बातचीत हुई तो इस दौरान मुझसे कुछ गलत बोला गया। ऐसे में मैं उस बात को लेकर माफी मांगता हूं। मगर मेरा नंबर ब्लाक किया गया तो किराया न मिलने से मैं परेशान हो गया था। मेरे पास रिवाल्वर है, मैंने तीन चार बार सुसाइड करने तक की कोशिश की। क्योंकि मैं अपने परिवार का ख्याल नहीं रख पा रहा था। क्योंकि किराए से सब चल रहा था, मगर रोपी अपनी कमीशन लेकर साइड पर हो गए।

    मैं इसी सारे घटनाक्रम को लेकर माफी मांगता हूं। मुझे मेरे परिवार को धमकियां न दी जाएं, मैं अपनी जीवन लीला समाप्त कर लूंगा। सहगल ने आगे कहा- मेरा परिवार मुझे पर निर्भर है। मैं सिख समाज का गुनहगार हूं, मगर मुझे और मेरे बच्चों को गालियां न निकाली जाएं। मैं सभी से माफी मांगता हूं।

    उधर इस मामले में प्राप्टी डीलर रविंदर सिंह से बात की गई तो उन्होने कहा कि मेरा रोहन सहगल के साथ कोई विवाद नहीं है उसके कहने पर ही रॉयल क्राउन पैलेस की बिल्डिंग को एक स्कूल को किराए पर दिया गया था अगर कोई विवाद है तो बैठ कर सुलझाया जा सकता है। मगर सोशल मीडिया पर मुझे गालियां देकर बदनाम करना गल्त है इसके लिए मानहानी का दावा करूंगा।

  • Jalandhar: 71 साल के बुजुर्ग को लोहे की राड से पीटा, 3 दिन बाद FIR

    Jalandhar: 71 साल के बुजुर्ग को लोहे की राड से पीटा, 3 दिन बाद FIR

    जालंधरः मॉडल टाउन में जिम से लौट रहे 71 साल के बुजुर्ग को लोहे की राड से पीटकर लुटेरे कैश लूटकर फरार हो गए। लूट शुक्रवार रात की है। बुजुर्ग ने बताया कि बाइक सवार 5 लुटेरों ने आतके ही हमला कर दिया। इसके बाद उनकी जेब से 6 हजार रुपए व पर्स लूटकर फरार हो गए। लूट की शिकायत थाना-6 की पुलिस को 6 सितंबर को ही दे ही थी लेकिन पुलिस ने 3 दिन बाद केस दर्ज किया है। थाना -6 के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। वजह पुरानी रंजिश की भी हो सकती है। झगड़े व लूट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।

  • Jalandhar: शिव मंदिर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Jalandhar: शिव मंदिर में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: घास मंडी के पास शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात चोर मंदिर की चार तिजोरियों से पैसे लेकर फरार हो गए। घटना की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की नीले रंग की शर्ट पहने और मुंह ढककर रस्सी के सहारे शिवलिंग के पास पहुंचता है। इस दौरान चोर अन्य साथी से इशारों में बात कर रहा है।

    जानकारी देते हुए महिला ज्योति ने बताया कि घटना देर रात 12 बजे की हुई है। महिला ने बताया कि चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने पहले मंदिर के चारों तरफ से चिटकनी लगाकर दरवाजे बंद कर दिए। जिसके बाद बैड की चादर से तिजोरियों को बांधकर ऊपर खींचा और उसमें से पैसे निकाल कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

    महिला का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को ही चोर को पहचानने के बारे में कहने लगी। महिला का कहना है कि अगर यहां लोगों को चोरों के बारे में पता होता तो वह पुलिस को क्यों सूचना देते, वह खुद ही चोरों को काबू कर लेते। हैरानी की बात यही है कि घटना स्तर से कुछ दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है। लेकिन बेखौफ चोरों द्वारा फिर भी वारदात को अंजाम दिया गया।

  • एक और Train को पलटने की साजिश! ट्रैक पर रखे सीमेंट के ब्लॉक

    एक और Train को पलटने की साजिश! ट्रैक पर रखे सीमेंट के ब्लॉक

    नई दिल्ली – यूपी के कानपुर के बाद अब राजस्थान में ट्रेन पलटने की साजिश का मामला सामने आया है। राजस्थान के अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट के भारी भरकम ब्लॉक मिले हैं। ट्रेन को पलटाने के लिए ये पत्थर ट्रैक पर रखे गए थे। गनीमत ये रही कि ट्रेन का इंजन सीमेंट ब्लॉक को तोड़ते हुए आगे निकल गया।

    अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच 2 स्थानों पर शरारती अंसरों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिए। गनीमत रही कि ट्रेन इन्हें तोड़ते हुए आगे निकल गई और कोई हादसा नहीं हुआ। मामला फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग पर रविवार रात का है। यह मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी। हालांकि ट्रेन का इंजन इस ब्लॉक को तोड़कर आगे निकल गया जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।

    घटना की रिपोर्ट पास ही के मांगलियावास थाना पुलिस में डेडिकेटेड फ़्राईट कॉरिडोर कार्पोरेशन के रवि बुंदेला और विश्वजीत दास ने दर्ज करवाई। उन्होंने बताया की ट्रेक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा हुआ है मोके पर पहुंचे तो पाया की ब्लॉक टूटकर पास ही पड़ा हुआ है।

  • पंजाबः दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर वारदात को दिया अंजाम, लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर वारदात को दिया अंजाम, लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में चोरी ओर लूटपाट की वारदातों रुकने का नाम नहीं ले रहीं। ताज़ा मामला मोगा ज़िला के कस्बा बाघा पुराना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहड़े एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यह सार घटना वहां लहे सीसीटीवी कैमरों मे कैद हो गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक बाघा पुराना में एक युवक एक्टिवा स्कूटी से जा रहा था तभी कुछ नौजवानों ने उसे घेर लिया ओर पिस्तौल दिखाकर उससे एक्टिवा स्कूटी छीनकर वहां से फरार हो गए। वही पीड़ित युवक भरपुर सिंह (मानी कुमार) ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है ओर पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

  • Punjab : खाना बनाते समय हुआ हादसा, नाबालिग झुलसी, देखें वीडियो

    Punjab : खाना बनाते समय हुआ हादसा, नाबालिग झुलसी, देखें वीडियो

    लुधियाना – खाना बनाने में मां की मदद कर रही 11 साल की बच्ची के ऊपर सब्जी से भरा कुक्कर गिर गया। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची की पहचान सजदा पुत्री बबलू निवासी गोबिंदपुरा विश्वकर्मा चौक के तौर पर हुई है। परिवार ने घायल बच्ची को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी देते हुए बच्ची की मां खुशबू ने बताया कि उसके चार बच्चे है।

    जोकि मदरसे में ही पढ़ाई करते है और उसका पति ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि रात के समय वह खाना बना रही थी। इसी दौरान उसकी बेटी भी उसके साथ मदद करने लगी, चूल्हे पर रखा सब्जी वाला कुक्कर में उबाल आ जाने से कुक्कर उछल कर बच्ची के ऊपर गिर गया। जिससे बच्ची बुरी तरह से झुलस गई।

    इस दौरान टांगे एक बाजू व सिर के बाल भी चपेट में आ गए। वह बच्ची को लेकर घर के नजदीक ही अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टर ने इलाज के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे।