Blog

  • Haryana News: बर्थडे पार्टी में हुआ तलवार-डंडों से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: बर्थडे पार्टी में हुआ तलवार-डंडों से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सैक्टर-14 पुलिस की टीम ने 15 अगस्त की रात में ठेके केे बाहर हुए हिंसक विवाद मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आरोपी युवकों ने तलवार रोड और डंडो से हमला किया और फरार हो गए थे। शिकायतकर्ता सुमेश पुत्र रमेश पंचकूला के रैला के निवासी ने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी।

    उसने बताया था कि 15 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इस अवसर पर वह अपने दोस्तों और चचेरे भाईयों के साथ अमरटैक्स चौक के पास में स्थित एक अहाते में पार्टी कर रहा था। रात करीबन 11 बजे ठेके के बाहर खड़े कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हुई। इस दौरान मामूली सी बहस बहुत जल्द ही हिंसात्मक हो गई।

    शिकायत के अनुसार, आरोपियों के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था उसने ही फोन करके अपने बाकी साथियों को बुलाया था। थोड़ी देर बाद ऑटो में कुछ युवक वहां पर पहुंचे और अचानक तलवार, रॉड और डंडों के साथ हमला बोल दिया। इस हमले में जन्मदिन मना रहे युवकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना सैक्टर-14 पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूत्रों की वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है। इसके बाद दबिश देकर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल हुई है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असलम पुत्र जलालुद्दीन गांव नेहरा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी सैक्टर-15 पंचकूला, फैजान पुत्र जहीरुद्दीन निवासी गांव नेहरा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी सेक्टर-12 ए पंचकूला और ललित पुत्र विष्णु कुमार निवासी जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश हाल किराएदार सैक्टर-12 ए पंचकूला हुई है।

    डीसीपी ने बताया कि वारदात के समय पर तीनों आरोपी मौके पर मौजूद थे। हथियारों के साथ हमला करने में यह तीनों शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 (3), 190, 115 ( 2), 118 (1), 351 (3) , 110 सहित गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा है कि इस मामले में और भी युवक शामिल थे इसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें एक्टिव तौर पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता का कहना है कि पंचकूला पुलिस किसी भी तरह की गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन को सुरक्षित वातावरण देना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

  • Punjab News: Boat के जरिए BSF के साथ पहुंची स्वास्थ्य टीम, बाढ़ के पानी से भारत से अलग हो जाता हैं ये गांव, देखें वीडियो

    Punjab News: Boat के जरिए BSF के साथ पहुंची स्वास्थ्य टीम, बाढ़ के पानी से भारत से अलग हो जाता हैं ये गांव, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित भारत के अंतिम गांव कालू वाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम बीएसएफ के साथ मिलकर मोटर बोट के जरिए सतलुज नदी पार करके इलाके में पहुंची। दरअसल, यह गांव सतलुज नदी और एक तरफ से पाकिस्तान से घिरा हुआ है। इलाके में बाढ़ का पानी आने पर कालू वाला गांव कट जाता है और भारत से पूरी तरह अलग हो जाता है। इस कारण मोटर बोट के माध्यम से ही यहां पहुंचा जा सकता है। जहां स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मेडिकल कैंप लगाकर बीमार लोगों का उपचार किया गया। बीएसएफ के सहयोग से स्वास्थ्य प्रशासन ने कैंप में कई मरीजों का इलाज किया और दवाइयां वितरित कीं।

    स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि बाढ़ में हर एक अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। सरकार ने बाढ़ की मार झेल रहे गांवों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है। पंजाब के 6 जिलों के स्वास्थ्य विभाग को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जिनमें फिरोजपुर भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग बाढ़ प्रभावित हर व्यक्ति तक पहुंचने के प्रयास कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बीएसएफ के साथ मिलकर भारत के अंतिम गांव कालू वाला में एक मेडिकल कैंप का आयोजन किया है, जहां बीमारों को दवाइयां वितरित की गईं और उनका प्राथमिक इलाज भी किया गया।

    उल्लेखनीय है कि कालू वाला गांव तीन तरफ से सतलुज नदी से घिरा हुआ है और एक तरफ से पाकिस्तान की सीमा लगती है। यदि सतलुज नदी में बाढ़ आ जाती है तो कालू वाला के लोगों के पास एकमात्र रास्ता पाकिस्तान ही बचता है। यदि सतलुज में बाढ़ आती है तो इस गांव के लोग या तो जान जोखिम में डालकर नदी पार करके भारत के इस पार आ सकते हैं या फिर पाकिस्तान ही एकमात्र विकल्प होता है, लेकिन वे उस पार नहीं जा सकते।

    स्वास्थ्य विभाग ने नदी में आई बाढ़ की कठिनाइयों को पार करते हुए बीएसएफ के सहयोग से मोटर बोट के जरिए भारत के इस अंतिम गांव में पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कीं, जहां लोगों को दवाइयां वितरित की गईं और प्राथमिक उपचार भी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समय-समय पर इस गांव में मेडिकल जांच कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि यहां के लोग बाढ़ के कारण उसे पार नहीं आ पाते, ऐसे में आज उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि बाढ़ की स्थिति में भी लोगों को उनकी दहलीज तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है और दवाइयों का स्टॉक भी पूरा रखा गया है ताकि किसी भी प्रकार की कमी न हो।

  • आरसेटी ऊना में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण 22 अगस्त से

    आरसेटी ऊना में ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का निःशुल्क प्रशिक्षण 22 अगस्त से

    ऊना/सुशील पंडित: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) ऊना में 22 अगस्त से ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 35 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ होने जा रहा है। आरसेटी ऊना के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रतिभागी की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य और ऊना जिला का निवासी होना अनिवार्य रहेगा।

    उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी पीएनबी आरसेटी कार्यालय ऊना में आकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के समय अभ्यर्थी को आधार कार्ड, राशन कार्ड, तीन पासपोर्ट आकार की फोटो, जाति एवं आयु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य रहेगा। सुधीर कुमार ने बताया कि प्रतिभागियों को हेयर कटिंग, हेयर स्टाइलिंग, पार्टी मेकअप, ब्राइडल मेकअप सहित विभिन्न प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जानकारी और बैंक ऋण योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा ताकि प्रतिभागी आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सकें और अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को दोपहर का भोजन, प्रशिक्षण सामग्री, नोट्स तथा वर्दी भी प्रदान की जाएगी।

  • लघु रोजगार मेला 26 को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में

    लघु रोजगार मेला 26 को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में

    ऊना/सुशील पंडित: जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 26 अगस्त को सुबह 10.30 बजे लघु रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इस लघु रोजगार मेले में मैसर्ज़ मैजिक ब्लेड प्राईवेट लिमिटेड, हिंदुस्तान फॉर्मडायरेक्ट इंग्रीडिएंटस प्राईवेट लिमिटेड, सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर, वर्धमान इस्पात उद्योग, भाखड़ा सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड और वेट्सफार्मा लिमिटेड कम्पनीज़ शामिल होंगी।

    जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन कम्पनीज़ द्वारा 265 पद भरे जाएंगे जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, किसी भी स्ट्रीम में स्नातक और मकैनिकल, सिविल तथा इलेक्ट्रिकल में बीटेक रखी गई है।

    अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 26 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय में अपने योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार की फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा की कॉपी सहित उपस्थित होकर रोजगार मेले में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Punjab News: गोली लगने से घायल 12 वर्षीय करीवम की हुई मौत

    Punjab News: गोली लगने से घायल 12 वर्षीय करीवम की हुई मौत

    फिरोजपुरः रोज एवेन्यू कॉलोनी में स्थित घर में गोली लगने से घायल हुए 12 वर्षीय करीवम मल्होत्रा की आज डीएमसी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मासूम को बचाने के लिए चिकित्सकों ने लाख कोशिशें की, लेकिन उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दरअसल, परिजनों के मुताबिक बीते दिन करीवम मल्होत्रा स्कूल से आकर अलमारी से कपड़े निकाल रहा था।

    जैसे ही वहां पर खड़ा होकर कपड़े बदलने लगा तो अचानक अलमारी में पड़ी पिस्तौल जमीन पर गिर गई और गोली चल गई। गोली बच्चे के सिर पर लगी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के तुरंत बाद बच्चे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। हालांकि चिकित्सकों का कहना था कि बच्चे की हालत क्रिटिकल है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

    जिसके बाद डाक्टरों ने बच्चे की हालत गंभीर देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया था। आज इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया। दूसरी तरफ थाना सिटी के एसएचओ का कहना है कि बच्चा स्कूल से आया था और अलमारी खोलकर कपड़े पहनने लगा। अलमारी में पिस्तौल रखी थी। पिस्तौल जैसे ही जमीन पर गिरी और गोली चल गई। गोली चलते ही बच्चे के सिर पर जा लगी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • Haryana News: अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने डंकी के जरिए लाखों रुपये लेकर ठगी करने वाली एक गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एक युवक को 65 लाख रुपये लेकर डंकी के जरिए अमेरिका भेजने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने कहा कि ना युवक डंकी के जरिए से अमेरिका पहुंचा और न ही उसके पैसे वापिस दिए गए।

    युवक अभी भी रास्ते में फंसा हुआ है। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके एक के बाद एक कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी को 6 दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है वहीं दूसरे आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए थे कि आरोपियों ने डंकी रुट के जरिए से उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस के द्वारा इस मामले में पहले आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ करने के बाद दूसरे आरोपी लखविंदर पंजाब के माछीवाड़ा लुधियाना का रहने वाला है।

    उसको गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड भी लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मैक्सिको भेजने के नाम पर ठगी हुई थी। शिकायतकर्ता का बेटा (मनदीप) अभी भी रास्ते में ही फंसा है। गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी से तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से पैसे रिकवर किए जाएंगे और इस मामले में और भी जो जो लोग शामिल हैं उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी।

     

  • Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में College के छात्र की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक और बाइक की टक्कर में College के छात्र की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः पीएयू पुल पर ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। जहां बाइक सवार पीटीयू कॉलेज के 3 छात्रों का ट्रक के साथ भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इशप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना को लेकर पुल पर भारी जाम लग गया। मामले की जानकारी देते हुए चश्मदीद नीतिश ने बताया कि वह कॉलेज से घर जा रहा था। इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई।

    चश्मदीद ने कहा कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। दरअसल, ट्रक को चालक बैक कर रहा था, इस दौरान बाइक सवार की ट्रक से टक्कर हो गई। घटना के दौरान बाइक सवार तीन युवक मौजूद थे, घटना में एक की मौत हो गई और दो युवक घायल हुए है। घायल दोनों युवक सैक्टर 32 के रहने वाले बताए जा रहे है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    वहीं ट्रैफिक को खुलवाने का काम शुरू कर दिया गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि एक नंबर और दो नंबर के बीच पीएयू पुल पर ट्रक और बाइक में टक्कर हो गए। घटना में पीटीयू कॉलेज लुधियाना के 3 छात्रों में से 2 घायल हो गए और एक की मौके पर मौत हो गई। घायलों को रघुनाथ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवाया जा रहा है। वहीं ट्रक चालक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Punjab News: सायरन बजाकर खोले गए भाखड़ा डैम के फ्लड गेट, DC का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सायरन बजाकर खोले गए भाखड़ा डैम के फ्लड गेट, DC का आया बयान, देखें वीडियो

    रोपड़ः भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (BBMB) ने भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोलने का फैसला किया। जिसके चलते बीबीएमबी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे से क्रमबद्ध तरीके से भाखड़ा डैम के गेट खोले गए। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर 3 बजे पहले चरण में फ्लड कंट्रोल गेट 1 फुट तक, 4 बजे दूसरे चरण में 2 फुट तक और 5 बजे तीसरे चरण में 3 फुट तक खोले गए।

    बीबीएमबी प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पानी छोड़ने की प्रक्रिया सुचारू और सुरक्षित तरीके से पूरी की जा सके। इसी बीच डैम के आस-पास सायरन बजाए गए, ताकि लोगों को समय रहते सावधान किया जा सके और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा सके। वहीं डिप्टी कमिश्नर हरजीत वालिया ने कहा कि नंगल के भाखड़ा डैम से पानी कों केवल टेक्निकल के कारणों से छोड़ा जा रहा हैँ।

    डीसी ने कहाकि पानी छोड़ने के दौरान कोई घबराने वाली बात नहीं हैँ। उन्होंने कहा कि जो पानी छोड़ा जा रहा है उसे सतलुज सहायक नदियों में ही समा जाएगा। उन्होंने कहा कि सतलुज में ही पानी स्टोर करने की काफी कैपेसिटी हैँ। उन्होंने बताया कि गोबिंद सागर में अभी 1665 फुट पानी का स्तर पहुंच चुका हैं, जबकि डैम की सामान्य जल भंडारण क्षमता 1680 फुट है। इस समय डैम की कुल क्षमता का 87 प्रतिशत हिस्सा पानी से भरा हुआ है और इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

     

  • महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के दिशानिर्देशों के तहत राष्ट्रीय एंटी-रैगिंग सप्ताह के अवसर पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान फोटोग्राफी एवं सोशल मीडिया दस्तावेजीकरण किया गया और विद्यार्थियों ने रैगिंग जैसे सामाजिक अभिशाप पर अपने विचार एवं अनुभव साझा किए। वक्तव्य देने वाले छात्रों में अंकुश शर्मा, दिव्यांशु शर्मा, तनु ठाकुर, विवेक, अभिषेक शर्मा, वरुण, पलक, कुमकुम, आशिमा, किरण, सिमरन, शगुन, रिजूल, नीतीश, अंकिता ठाकुर एवं अनु प्रमुख रूप से शामिल रहे।इस अवसर पर एंटी-रैगिंग समिति के संयोजक प्रोफ़ेसर अनु लखनपाल, डॉ. विनोद कुमार, प्रोफ़ेसर सिकंदर नेगी, निकिता गुप्ता, प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन, प्रोफ़ेसर मुकेश सहित कई संकाय सदस्य एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    महाविद्यालय परिवार ने सामूहिक रूप से यह संदेश दिया कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है और शिक्षण संस्थानों को सुरक्षित, सकारात्मक एवं सहयोगी माहौल उपलब्ध कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम ने न केवल विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता फैलाने का कार्य किया, बल्कि सभी को एक स्वस्थ एवं सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के महत्व का भी बोध कराया।

  • Punjab News: केबल और ग्रिप चोरी करने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: केबल और ग्रिप चोरी करने वाले गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः क्राइम की वरादातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, थाना बधनी कलां पुलिस ने खेतों में लगी मोटरों से केबल और ग्रिप चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    एसएसपी अजय गांधी की अगुवाई में डीएसपी अनवर अली और थाना बधनी कला के प्रभारी एसआई गुरतेज सिंह की टीम ने एएसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में 16 और 17 अगस्त की दरमियानी रात गश्त करते हुए गांव लोपो इलाके में चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ गोरा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, निर्भय सिंह, अमनदीप सिंह उर्फ अमना, पवनदीप सिंह उर्फ मोमनी और मेला सिंह के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी लुधियाना के डांगिया गांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना बधनी कला, जिला मोगा में BNS 2023 की धारा 305 और 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।