Blog

  • जालंधरः M/S MA Metal Industry को चोरों ने बनाया निशाना, देखें Live

    जालंधर, ENS: दादा कालोनी में फैक्ट्ररी में दिन दहाड़े चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। जहां चोर भारी मात्रा में फैक्ट्ररी से पीतल का सामान, नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए फैक्ट्ररी मालिक मनदीप कुमार ने बताया कि आज सुबह जब वह फैक्ट्ररी में आए तो देखा ताले टूटे हुए थे। इस दौरान चोर फैक्ट्ररी में तिजौरी से 10 से 12 हजार रुपए, एक से डेढ़ लाख के पीतल का सामान सहित अन्य सामान लेकर चोर फरार हो गए। 

    पीड़ित फैक्ट्ररी मालिक ने बताया कि उनके द्वारा तैयार किया गया पीतल का सामान रखा हुआ था, जोकि चोर ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि पुलिस को 2 घंटे पहले सूचना दी है, लेकिन अभी तक पुलिस का कोई कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। 

  • JNU में 2 गुटों के बीच हुई झड़प, कई छात्र हुए घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : देर रात जेएनयू कैंपस में छात्रों के 2 गुटों के बीच झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों गुट के लड़कों ने एक दूसरे पर हमला करना शुरू कर दिया। कुछ छात्रों को चोटे भी आई हैं और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 2 समूहों के बीच गुरुवार की रात झड़प हो गई। ये सब भाषा संस्थान में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन के दौरान हुआ। इस झड़प में कुछ छात्र घायल भी हो गये। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का एक कथित वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति कुछ छात्रों को लाठी से पीटता दिखाई दे रहा है।

    वहीं एक दूसरी क्लिप में एक व्यक्ति छात्रों पर साइकिल फेंकते दिखाई दे रहा है।  JNU में कुछ लोग दूसरे गुट के लोगों के साथ मार-पीट की और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मी उन्हें बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। इस झड़प के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और वामपंथी समूहों के छात्रों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस घटना पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही घायल छात्रों की संख्या के बारे में कोई जानकारी मिल सकी है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह फाटक पर आप नेता की गोलियां मारकर ह+त्या, देखें वीडियो

    तरनतारनः गोइंदवाल के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आम आदमी पार्टी से विधायक के पीए की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह गोपी चोला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी मिली है कि गोइंदवाल साहिब जाते वक्त फाटक के पास खड़ी गाड़ी पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से गुरप्रीत सिंह गोपी चोला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोपी चोला सुल्तानपुर लोधी कोर्ट में तारीख पर जा रहे थे और उससे पहले ही ये सारी घटना घटी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए।

  • पंजाबः T-Series की सच्ची घटना पर आधारित Dear Jassi फिल्म को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    लुधियानाः ऑनर किलिंग को लेकर सच्ची घटना पर आधारित फिल्म डीयर जस्सी को रिलीज करने का रास्ता साफ करते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लुधियाना की अदालत के फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के आदेश को रद्द कर दिया है। दरअसल, लुधियाना की कंपनी ने इस फिल्म को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने यह आदेश टी सीरीज की ओर से दाखिल याचिका को मंजूर करते हुए जारी किया है। याचिका दाखिल करते हुए टी सीरिज ने बताया था कि कनाडा के एक लेखक ने ऑनर किलिंग पर किताब लिखी थी।

    इस लेखक से कंपनी ने 5 हजार कैनेडियन डॉलर में कॉपीराइट खरीदा था। फिल्म बन कर तैयार हो गई और उनका बहुत सा पैसा इस पर लग गया और इसी बीच मोहाली की ड्रीम लाइन रिएलिटी मूवी कंपनी ने इस कहानी पर अपना कॉपी राइट बताते हुए लुधियाना की अदालत में केस दाखिल कर दिया। अदालत ने कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगा दी। कंपनी का दावा था कि उन्होंने जस्सी के पति से कॉपी राइट लिया है। इसके खिलाफ टी सीरिज ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। हाईकोर्ट ने कहा कि मानवीय व्यवहार कॉपीराइट की श्रेणी में नहीं आता है। ऐसे में हाईकोर्ट ने लुधियाना की अदालत का आदेश रद्द करते हुए फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया है।

  • जालंधरः Karma Fashion Studio से रंगादारी मांगने के मामले में कोर्ट का आया फैसला

    जालंधर, ENS: करमा फैशन स्टूडियो के मालिक को धमकी लेटर भेजकर रंगदारी मांगने के केस में पकड़े गए रत्न नगर के गजिंदर राजपुर उर्फ गज्जू को कोर्ट ने राहत दे दी है। बताया जा रहा हैकि कोर्ट में सुनवाई के दौरान गज्जू को बेल मिल गई। बता दें कि 27 जनवरी को करमा फैशन स्टूडियो के मालिक शेखर को धमकी लेटर के साथ एक कारतूस भेजा गया था। गैंग ने 50 लाख की फिरौती के लिए विदेशी नंबरों से कॉल कर धमकियां देनी शुरु कर दी थी। पुलिस ने 11 दिन की जांच के बाद 8 फरवरी को मामला ट्रेस कर लिया था।

    पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि इस तरह की साजिश इंग्लैंड में बैठे फूल व्यापारी के बेटे सूरज वासी करार खां मोहल्ला ने बनाई थी। पुलिस ने सूरज के बचपन के आठ दोस्त अरेस्ट किए हैं। इन से पुलिस ने 2 पिस्टल, एक देसी कट्टा, 11 कारतूस, 4 मैगजीन, एक बाइक व 2 एक्टिवा बरामद की थी। पुलिस गोपाल नगर से सटे करार खां मोहल्ला संजय बावा, रत्न नगर के दीपक कुमार, गजिंदर राजपुर उर्फ गज्जू व राधे दोनों वासी न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह, अभिषेक गिल वासी गुरदेव नगर, पप्पू, मनोज, व दीपक तीनों वासी शहीद बाबू लाभ सिंह को जेल भेज दिया था।

  • हमलावरों ने कारोबारी पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौ’त

    हरियाणा : रोहतक में देर रात गुरुग्राम के स्क्रैप कारोबारी की हत्या कर दी गई। वहीं गोली लगने से उनकी मां घायल हो गई।मृतक कारोबारी की पहचान 35 वर्षीय सचिन और उनकी घायल मां की पहचान दर्शना देवी के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर पंजाब के संगरूर में जा रहे थे। रास्ते में खाना खाने रुके थे। इसी दौरान कार में सवार होकर आए बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। दर्शना देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके 4 बच्चे हैं। वह अपने बेटे सचिन व पुत्रवधू मोनिका व 2 पोतों के साथ कार में सवार होकर गुरुग्राम से संगरूर जा रहे थे।

    रास्ते में रोहतक के गांव लाखनमाजरा के पास एक होटल में खाना खाने के लिए रुके। खाना खाने के बाद जब वह गाड़ी में बैठे तो इसी दौरान वहां एक गाड़ी आई। जिसमें 2-3 युवक सवार थे। जो अपने हाथों में हथियार लिए हुए थे। इसी बीच उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाना शुरू कर दी। जब बेटे का बचाव किया तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी गोलियां चला दी। गोली उसके बाएं पैर में जा लगी। इसके बाद हमलावर अपनी गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए।

  • जालंधरः सर्विस स्टेशन की आड़ में करता था शराब सप्लाई, पेटियों सहित आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी की पुलिस ने चौगिट्टी के पास सर्विस स्टेशन की आड़ में शराब सप्लाई करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनोवाली के रहने मनिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपी ठेके के कारिंदे से लेकर शराब की सप्लाई लेकर अपने आस पास के इलाकों में बेचता था।

    वह बीते दिन शराब की सप्लाई गाड़ी लेकर चौगिट्टी से धनोवाली की तरफ आ रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली और उन्होंने नाकेबंदी के दौरान आरोपी को गिरफ्तार उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रामामंडी के जांच अधिकारी एएसआई सुरिंदर पाल ने बताया कि वह नाकेबंदी के दौरान चौगिट्टी के पास मौजूद थे, जहां उन्हें सूचना मिली कि आरोपी आल्टो कार में सवार होकर शराब लेकर आ रहा है।

    इस दौरान उन्होंने नाकेबंदी के दौरान आरोपी को तालाशी के लिए रोका। तालाशी दौरान 5 पेटी अवैध शराब की बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ दौरान पता चला कि उसकी सर्विस स्टेशन के कारण जान पहचान बन गई थी। जिसके बाद वह अधिक पैसे कमाने की चाह में अपने जानकार ठेके पर काम कर रहे कुणाल सहगल से शराब की सप्लाई लेकर आगे बेचता था। इस मामले में पुलिस ने उसे भी नामजद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • जालंधरः अब पुलिस को निशाना बनाने लगे चोर, DC दफ्तर में कांस्टेबल की एक्टिवा हुई चोरी

    जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदाते इस कदर बढ़ गई है कि अब चोर पुलिस के वाहनों को ही निशाना बनाने में लग गए है। दरअसल, सरकारी काम के लिए डीसी दफ्तर में आए कांस्टेबल की एक्टिवा चोरी हो गई। एनआरआई थाने में तैनात कांस्टेबल हरदीप सिंह ने शिकायत के बाद थाना नबी बारादरी की पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। एनआरआई थाने में तैनात कांस्टेबल हरदीप सिंह ने थाना बारादरी की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सरकारी काम से अपनी स्कूटरी पर सवार होकर डीसी दफ्तर आया था।

    इस दौरान उसने स्कूटरी पार्किंग में खड़ी की थी। पीड़ित ने बताया कि जब वह काम खत्म होने के बाद वापिस पार्किंग में आया तो देखा कि वहां से स्कूटरी गायब थी। पीड़ित ने कहा कि पहले तो उसे लगा कि वहां से निकलने समय किसी ने स्कूटरी इधर उधर लगा दी होगी. लेकिन काफी देर ढूंढने के बाद उसे उसकी स्कूटी नहीं मिली तो पता चला उसकी स्कूटरी को चोरी हो गई है।

    जिसके बाद उसने थाना बारादरी की पुलिस को शिकायत दी। थाना बारादरी के जांच अधिकारी एएसआई बलकरन सिंह ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में पार्किंग से बाहर निकलते रूट के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • जालंधरः पंखे से लटकता मिला युवती का श+व 

    जालंधर, ENS: थाना रामामंडी के अंतर्गत आते अजीत नगर में एक युवती ने पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका की पहचान भूमिका निवासी गली नंबर 6 अजीत नगर के रूम में हुई है। इलाका निवासी ने बताया कि मृतका 12वीं पास करने के बाद ब्यूटी पार्लर का कोर्स कर रही थी और वह आईलेट्स करना चाहती थी। लेकिन किसी परेशानी के कारण उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उनके परिंजनों को पता चला तो उसे उतार कर तुरंत निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृतक घोषित कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची थाना रामा मंडी की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया और फिलहाल परिंजनो के बयानों पर करवाई कर जांच शुरू कर दी।

  • पंजाबः Civil Hospital में बत्ती गुल, बिलखते रहे मरीज, टॉर्च से किया ईलाज, देखें वीडियो

    लुधियानाः सिविल अस्पताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात करीब आधे अस्तपाल की लाइट गुल रही। अस्पताल के अधिकारी व्यवस्था बनाए रखने में बिल्कुल असमर्थ साबित हो रहे है। लाइट जाने से मरीज अंधेरे में बिलखते रहे। इलैक्ट्रिशन अपनी मनमर्जी से जनरेटल चलाता है। अंधेरे में लेटे मरीजों की पत्रकारों ने जब वीडियो बनाई तो इलेक्ट्रिशन उनसे भी उलझ पड़ा। वीडियो बनती देख वह जनरेटर चलाने भागा। इस दौरान डॉक्टर और स्टाफ नर्स मोबाइलों की लाइटें जगा मरीजों का इलाज करती दिखी।

    वार्डों में मोबाइल पर काम करने की वीडियो भी पत्रकारों ने बनाई। लाइट करीब 10.15 पर गुल हुई। अस्पताल में जनरेटर की सुविधा होने के बावजूद लोगों को कुव्यवस्था के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में बार-बार लाइट जाने का कारण घटिया वायरिंग या फिर स्टाफ का ट्रेंड न भी है। सूत्रों मुताबिक जनरेटर न चलाने पर मोबाइल की टॉर्च और मोमबत्ती के सहारे ही मरीजों का इलाज करना यहां की आम बात है। सरकार की तरफ से मिलने वाले डीजल का खर्चा कहा जा रहा है यह जांच का विषय है। एक मरीज के परिजन ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि लाइट बंद होने से परेशानी आ रही है। मरीज को बाथरुम लेकर जाना है उसके लिए परेशान होना पड़ रहा है।

    वहीं लगातार जिन मरीजों का चैकअप और इंजेक्शन लग रहे है उन्हें अधिक दिक्कत है। उनका पंजाब सरकार से आग्रह है कि जनरेटर की सुविधा का सही से जमीनी स्तर पर इस्तेमाल करवाया जाए ताकि मरीज परेशान न हो। बिजली गुल होने से इमरजेंसी, सर्कुलेटिंग एरिया, मैडिसन वार्ड, नर्सिंग स्टेशन, शौचालय और महिला मरीजों के वार्डों में अंधेरा पसरा रहा। एसएमओ मंदीप कौर सिद्धू से जब सिविल अस्पताल में अक्सर लाइट गुल होने और जनरेटर न चलाने के बारे पूछने के लिए संपर्क किया तो उन्होंने बिना बात सुने ही कह दिया कि अभी दफ्तर आई ही बहुत काम होता सुबह। एसएमओ के इस बयान से ही पता चलता है कि सिविल अस्पताल की सेहत सुविधाओं के लिए अधिकारी कितने सजग है।