Blog

  • पंजाब : SGPC ने दरबार साहिब में श्रद्धालुओं के लिए किए विशेष इंतजाम, देखें वीडियो

    पंजाब : SGPC ने दरबार साहिब में श्रद्धालुओं के लिए किए विशेष इंतजाम, देखें वीडियो

    अमृतसर : जिले में 47 डिग्री से ज्यादा गर्मी पड़ रही है और इस गर्मी में भी सचखंड श्री दरबार साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। संगतों की आस्था के आगे 47 डिग्री की गर्मी भी कम लगती है। लेकिन दूसरी ओर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से संगत के आगमन को देखते हुए दरबार साहिब में उचित व्यवस्था की जा रही है।

    ताकि संगतों को गर्मी का एहसास कम से कम हो। एसजीपीसी के मैेंबर भाई गुरचरण सिंह गरेवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एसजीपीसी ने 47 डिग्री से अधिक की गर्मी में संगतों के लिए विशेष इंतजाम किए है। जिसमें परिक्रमा में बिछाई गई टाट को रोजाना एसजीपीसी कर्मचारियों और संगत द्वारा गीला किया जाता है।

    ताकि संगत उस पर चल सके और गर्मी से राहत मिले। इसके अलावा दरबार साहिब के बाहर प्लाजा में लगाया गया फव्वारा लगातार चलाया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं तक उसकी ठंडक पहुंचे। इसके अलावा उन्होंने बातचीत में कहा कि दरबार के अंदर पुल पर भी बड़ी संख्या में पंखे लगाए गए है और परिक्रमा में भी पंखे लागए गए है ताकि संगतों को गर्मी से राहत मिल सके।

  • कांग्रेस ने भुट्टो पर लगाया टैंडर घोटाले का आरोप, एसपी को ज्ञापन सौंप, जांच की मांग

    कांग्रेस ने भुट्टो पर लगाया टैंडर घोटाले का आरोप, एसपी को ज्ञापन सौंप, जांच की मांग

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला कांग्रेस पार्टी ऊना के प्रधान राणा रणजीत सिंह व सैक्ट्री एवं लीगल एडवाइजर वी एस मनकोटिया ने पूर्व विधायक एवं भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे पर टेंडर में घोटाला करने के आरोप लगाए हैं। जिला मुख्यालय पर एक निजी होटल में प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि इस संदर्भ में जिला कांग्रेस कमेटी ऊना एसपी ऊना को ज्ञापन पत्र देकर मामले की जांच करने की गुहार लगाई है । उन्होंने कहा कि देवेंद्र भुट्टो और उनके बेटे ने पीडब्ल्यूडी में टेंडर हासिल करने के लिए झूठे एफिडेविट दिए और फर्जीवाड़ा किया। उन्होंने कहा कि  विधायक रहते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग में ठेकेदारी का काम करते रहे ।जो कि गैरकानूनी है उनके तीन ठेकों का काम 29 फरवरी 2024 को क्लोज हुआ।

    उन्होंने अपने मोबाइल नंबर से इन कामों का पैसा विभाग से प्राप्त करने के लिए अपने मोबाइल से ओटीपी जनरेट कर बिल भी तैयार किए। इतने नहीं बल्कि एफडीआई को 1 महीने के अंदर कैश कर लिया गया। उनका बेटा सरकारी ठेकेदार है और सारे काम वही देख रहा है। जबकि देवेंद्र भुट्टो के बेटे का डी क्लास कांट्रेक्टर लाइसेंस 18 जुलाई 2022 को बना है। उन्होंने कहा है की भुट्टो के बेटे ने अपनी बीटेक की डिग्री सितंबर 2022 में पूरी की ।उन्होंने कहा कि 7 जुलाई 2022 को अपने बेटे को एफिडेविट देकर सरकारी ठेकेदार कैसे बना दिया। भुट्टो ने एक और झूठा एफिडेविट देकर अपने काम का एक्सपीरियंस अपने बेटे के नाम ट्रांसफर कर दिया ।उन्होंने पुलिस विभाग से ऐसे मामले की गहनता  से जांच करने की गुहार लगाई है। इस दौरान जिला कांग्रेस विधि विभाग के प्रधान  वीरेंद्र सिंह मनकोटिया सहित एडवोकेट मनीष शर्मा मौजूद रहे।
  • अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकराई स्कूटी, चालक की मौत, दूसरा घायल

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना के उपमंडल गगरेट के अंतर्गत आते गांव बड़ोह-थप्पलाॅ मार्ग पर नील गाय को बचाते हुए एक स्कूटी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। मृतक स्कूटी चालक की पहचान मोगा निवासी राकेश शर्मा (62) के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान सुरेन्द्र निवासी पंचकूला के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, राकेश और सुरेंद्र स्कूटी पर सवार होकर बड़ोह-थप्पलॉ मार्ग पर गोशाला से लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में एक नील गाय सामने आ गई, जिससे बचाते समय चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और स्कूटी अनियंत्रित होकर पैराफिट से टकरा गई। हादसे में स्कूटी चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया।

    सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल व्यक्ति का गगरेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है
  • महाविद्यालय ऊना में व्यवसायिक पाठ्यक्रम नामांकन के लिए 20 मई से आवेदन शुरू

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अंतर्गत व्यवसायिक पाठ्यक्रम बीबीए, बीसीए व पीजीडीसीए के सत्र 2024-25 में नामांकन के लिए 20 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती (डॉ.) मीता शर्मा ने बताया कि बीबीए व बीसीए कोर्स में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की सुविधा दी गई है। उक्त कोर्स में दाखिला लेने हेतु महाविद्यालय की वेबसाइट http://govtpgcollegeuna.in पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। बीबीए व बीसीए कोर्स हेतु रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2024 निर्धारित की गई है। प्रवेश मेरिट के आधार पर किया जाएगा। 

    एक वर्षीय पीजीडीसीए कोर्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को भी महाविद्यालय की वेबसाइट पर आनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है‌। पीजीडीसीए कोर्स हेतु रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 मई, 2024 तक ही चलेगी‌। उक्त कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी को किसी भी संकाय में स्नातक होना चाहिए। सामान्य वर्ग का विद्यार्थी 50 प्रतिशत अंक और एससी, एसटी के विद्यार्थी 45 प्रतिशत अंक हासिल कर स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • जालंधरः भीष्ण गर्मी में छुट्टियों के बावजूद खुला मिला Bliss Public School, नोटिस जारी 

    जालंधरः भीष्ण गर्मी में छुट्टियों के बावजूद खुला मिला Bliss Public School, नोटिस जारी 

    जालंधर, ENS: पंजाब में भीषण गर्मी को लेकर कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। बीते दिन बठिंडा का तापमान 46 डिग्री के पार दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ौतरी हो सकती है और 46 सालों का गर्मी का रिकार्ड टूट सकता है। जिसको लेकर पंजाब सरकार द्वारा पहले से सरकारी और प्राइवेट स्कूल में 20 मई से छुट्टियों के आदेश जारी कर दिए गए है। हालांकि जारी आदेशों के बाद सीएम भगवंत मान ने खुद ट्विट के जरिए प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने की चेतावनी भी दी थी।

    लेकिन उसके बावजूद कुछ स्कूलों द्वारा सरकारी आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसी बीच जालंधर के Bliss Public School स्कूल द्वारा स्कूल खोलकर सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई गई। जब इसकी जानकारी जालंधर जिला शिक्षा विभाग को लगी तो उन्होंने एक्शन लेते हुए स्कूल को नोटिस जारी करके आज 2 बजे तक खुद पेश होकर जवाब दायर करने के लिए कहा है। 

  • कार में खैर चोरी करने वाला आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना के अंतर्गत आते कस्बा वडूही में 12 खैर के मौछौं सहित कार पकड़ी गई थी लेकिन कार चालक भागने में कामयाब हो गया था। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी जोल के प्रभारी सब इंस्पेक्टर रूप सिंह, अशोक कुमार व उनकी टीम द्वारा 12 मई रात को बडूही में नाका लगाया था। सुबह 4:15 बजे एक मारुति कार 800 जो बिना नंबर प्लेट के थी,पुलिस की टीम को देखकर मारुति 800 कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी के अंदर से 12 मोछे खैर के बरामद किए थे। 

    इस मामले में पुलिस द्वारा रेंज फॉरेस्ट कॉरपोरेशन के फॉरेस्ट रेंज ऑफीसर और वनरक्षक तरसेम सिंह को तलब किया गया था। जांच में पता चला कि यह खैर के मोछे डिपो वन विभाग से चुराए गए थे। पुलिस चौकी जोल द्वारा मामला दर्ज करके गाड़ी व खैर के मोछों को बरामद कर कब्जे में लिया तथा खुफिया सूचना के आधार पर सीडीआर व टावर लोकेशन के आधार पर इस मामले में कपिल देव पुत्र जरनैल सिंह निवासी गांव बरनोह जिला ऊना की संलिप्तता पाई गई।
    आरोपी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार हो गया था। जिसे जोल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 
    इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी अजय ठाकुर ने बताया कि आरोपी का तीन दिन का रिमांड माननीय अदालत से मिला है जिसमें पूछताछ की जाएगी कि इस अपराध में कौन-कौन व्यक्ति इस के साथ शामिल हैं।
  • भारत विकास परिषद ने लगाया स्वास्थ्य जांच परीक्षण शिविर

    भारत विकास परिषद ने लगाया स्वास्थ्य जांच परीक्षण शिविर

    19 लोगों ने करवाई शरीरिक जांच

    बद्दी/  : भारत विकास परिषद की ओर से स्वास्थ्य जांच परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 17 लोगों ने अपने रक्त की जांच करवाई । संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल ने  बताया कि स्वस्थ मनुष्य को वर्ष में एक बार अवश्य ही स्वास्थ्य परीक्षण करवाना चाहिए । जिससे शरीर में होने वाली कमियों को समय रहते पता लगाया जा सके । इसके अलावा आहार की अनियमितता के कारण से कई बार कैमिकल्स और हारमोन्स अनियन्त्रिात रहते हैं जिसकी वजह से व्यक्ति गम्भीर रोगों से ग्रसित हो जाता है । इसलिए स्वास्थ्य जांच करवाने से आहार, जीवनशैली में बदलाव लाकर हम स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकते हैं । भारत विकास परिषद के बद्दी शाखा के संरक्षक नीरज गुप्ता ने बताया  कि  यदि हम समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच करते रहते हैं और शुद्व सात्विक आहार को सेवन, नियमित योगाभ्यास,  समय से सोते व जागते हैं तो कोई भी बिमारी नहीं हो  सकती है ।
  • मशहूर एक्टर का हुआ नि+धन, फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका

    ब्रुकलिनः एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक दुखभरी खबर सामने आई है। अब एक मशहूर एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर की मौत से फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है। हर कोई इस वक्त ये खबर सुनकर शॉक्ड है और एक्टर के निधन पर दुख जाता रहा है। इस एक्टर की जिंदगी आम एक्टर्स की तरह नहीं थी बल्कि इतनी रोचक थी कि सुनकर आपको भी यकीन नहीं होगा। ये एक्टर अपनी जिंदगी के 8 साल जेल में काटकर आया था। यहां बात हो रही है अमेरिकन फिल्म और टीवी एक्टर रिचर्ड फोरोंजी की।

    बता दें, अब एक्टर के परिवार ने उनके निधन की खबर की पुष्टि कर दी है। रिचर्ड फोरोंजी ने बीते हफ्ते 86 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है। उन्हें फिल्म ‘मिडनाइट रन’ से इंडस्ट्री में पहचान मिली थी। लेकिन उनकी कहानी भी कुछ कम फिल्मी नहीं है। शायद आप नहीं जानते होंगे रिचर्ड फोरोंजी गैंगस्टर की दुनिया में पले-बढ़े हैं और यहां तक कि मूवी में डेब्यू करने से पहले वो जेल में भी रहकर आ चुके हैं।

    न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में उनका उनका जन्म हुआ था। वो बचपन में बेहद गुस्सैल थे। वो कभी भी हींग स्कूल नहीं गए। एक्टर को जालसाजी, बैंक में डाका डालने, क्रेडिट कार्ड घोटाले और धोखाधड़ी समेत न जाने कितने कारणों से उन्हें 20 से भी ज्यादा बार जेल की हवा खानी पड़ी थी। हालांकि, उन्हें कभी ड्रग्स और हत्या जैसे मामलों में सजा नहीं हुई। रिचर्ड फोरोंजी पर कई आरोप होने के बावजूद उन्हें बस एक बार ही अपराधी घोषित किया गया था। इसके बाद उन्हें साढ़े आठ साल की जेल हुई और जब वो रिहा हुए तो उनकी उम्र 32 साल की थी।

    एक्टर को पुलिस के किरदार निभाने के लिए जाना जाता था। उनका दावा था कि उन्होंने पुलिस को इतने पास से देखा है और हर हफ्ते वो उनका भंडाफोड़ करती थी, जिसकी वजह से वो ये करैक्टर आसानी से निभा लेते थे। बता दें, पहले वो कैंडी स्टोर लुटते थे। बाद में उन्हें एहसास हुआ बैंकों को लूटकर ज्यादा मुनाफा होगा। इसके बाद उन्होंने उन्हें लूटना शुरू कर दिया। एक बार तो एक्टर ने बंदूक के बल पर एक वकील को भी लूट लिया था। फिर पुलिस ने उन्हें पकड़ ही लिया था। वहीं, रिचर्ड फोरोंजी ने शादी की और उनके 4 बच्चे हैं।

  • निजी स्कूल चला रहा था अवैध रूप से बसे, हुआ चालान

    निजी स्कूल चला रहा था अवैध रूप से बसे, हुआ चालान

    आरटीओ जल्द ही निजी स्कूल को जारी करेगा नोटिस

    बद्दी/ सचिन बैंसल : परिवहन विभाग केआरटीओ ने भुड्‌ड में नाका लगाया। नाके के दौरान बिना  परमिट की एक दर्जन बसों के चालान किए। पकड़ी गई इन बसो में एक भुड्‌ड के एक निजी स्कूल की आधा दर्जन से अधिक बसें थी। यह बसें रोड सेफ्टी के नियमों की भी अवहेलना कर रहे थे जिस पर विभाग ने इन सभी बसों के चालान काटे है। विभाग निजी स्कूल को भी नोटिस जारी करेगा। 

    आरटीओ मदन शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को भुड्‌ड में नाका लगाया। नाके के दौरान उन्होंने बाहरी राज्यों की बसों की जांच की। जांच के दौरान एक दर्जन बसें बाहरी राज्यों के नंबर की थी लेकिन इन बसों ने परिवहन विभाग से काउंटर साईन नहीं कराए थे। विभाग ने बाहरी राज्य की बसों की 35 सौ रुपये प्रति सीट प्रति वर्ष  के हिसाब से फीस जमा करानी होती है। संचालक  साल भर की फीस को तीन –तीन माह के अंतराल में भी जमा करा सकता है। लेकिन निजी स्कूल की सभी बसें बिना काउंटर साईन किए संचालित हो रही थी। 

    आरटीओ मदन शर्मा ने बताया कि परिवहन विभाग के निदेशक के दिशा निर्देश के बाद उन्होंने यह नाका लगाया था। जिसमें एक निजी स्कूल की अधिक बसें थी। यह बसें बिना काउंटर साईन के चल रही थी। इसके अलावा स्कूल की बसे होने पर भी रोड सेफ्टी के नियमों की अनदेखी हो रही थी। जिस पर इस स्कूल के नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी इन बसों के चालान किए है  जल्द ही जुर्माना वसूला जाएगा।
  • जालंधरः हाईवे से कांग्रेस ने निकाला रोड शों, देखें Live

    जालंधरः हाईवे से कांग्रेस ने निकाला रोड शों, देखें Live

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में ईस्टवुड से रोड शो निकाला जा रहा है। बताया जा रहा हैकि यह रोड शो ईस्टवुड से होकर जालंधर बीआर अंबेडकर चौंक (नकोदर चौंक) पर समाप्न होगा। इस रोड में बॉबी जोशी, सूरज लौहरियां सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। बता दें कि आज चन्नी के हक में प्रचार करने के लिए पंजाबी दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह मूसेवाला भी जालंधर पहुंचे थे। जहां उन्होंने आप सरकार पर मूसेवाला के कत्ल के मामले में जमकर निशाने साधे। वहीं उन्होंने चन्नी को वोट करने के लिए लोगों से अपील की थी। वहीं चन्नी ने इस रोड को लेकर कहाकि यह रोड शो नहीं बल्कि रोष मार्च निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज एक अखबार के संपादक पर पंजाब सरकार द्वारा मामला दर्ज किया गया है, जिसके चलते रोड शो नहीं बल्कि रोष मार्च निकाला जा रहा है।