नई दिल्ली। शेरे बांग्ला स्टेडियम में आज खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया को बांग्लादेश के हाथों 1 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. इसी के साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस रोमांचक मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 41.2 ओवर में 186 रनों पर ढेर हो गई थी और बांग्लादेश को जीत के लिए 187 रनों का लक्ष्य मिल गया. जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 46 ओवर में 187 रन बनाते हुए ये मैच अपने नाम कर लिया है. बांग्लादेश ने आखिरी विकेट के लिए 51 रनों की पार्टनरशिप करते हुए मैच का पासा पलट दिया. बांग्लादेश के ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज ने 39 गेंदों पर 38 रन ठोकते हुए टीम इंडिया के मुंह से जीत छीन ली. भारत और बांग्लादेश के बीच अब दूसरा वनडे मैच बुधवार 7 दिसंबर को सुबह 11:30 बजे से खेला जाएगा।
शाकिब अल हसन (36 रन पर पांच विकेट) के पांच विकेट से बांग्लादेश ने लोकेश राहुल (73) के जुझारू अर्धशतक के बावजूद भारत को पहले वनडे मैच में 186 रन पर ढेर कर दिया. राहुल ने 70 गेंद में पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 73 रन की पारी खेली लेकिन भारत के अन्य बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए जूझना पड़ा. उनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा (27) और श्रेयस अय्यर (24) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए. शाकिब के अलावा इबादत हुसैन ने भी 47 रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे भारतीय टीम 41.2 ओवर में पवेलियन लौट गई।
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद मुस्ताफिजुर रहमान ने पहला ओवर मेडन फेंका. रोहित ने हसन महमूद पर चौके के साथ भारत का बाउंड्री का खाता खोला. बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने चौथे ओवर में ही स्पिनर को गेंद थमा दी. ऑफ स्पिनर मेहदी हसन मिराज ने प्रभावी शुरुआत करते हुए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (07) को बोल्ड किया. मेहदी हसन की गेंद को रिवर्स स्विप करने की कोशिश में धवन विकेटों पर खेल गए।
रोहित ने महमूद पर डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से पारी का पहला छक्का जड़ा. भारतीय कप्तान ने मेहदी हसन पर भी स्वीप से डीप स्क्वायर लेग पर चौका मारा. विराट कोहली ने भी मेहदी हसन की गेंद को बाउंड्री के दर्शन कराए. लिटन ने इसके बाद गेंदबाजी में बदलाव करते हुए अनुभवी शाकिब को गेंद थमाई. शाकिब ने अपने कप्तान को निराश नहीं करते हुए रोहित को बोल्ड कर दिया. दो गेंद बाएं हाथ के स्पिनर शाकिब की गेंद पर लिटन ने कोहली (09) का शानदार कैच लपककर भारत को तीसरा झटका दिया, जिससे 11वें ओवर में भारत का स्कोर तीन विकेट पर 49 रन हो गया।
राहुल और श्रेयस ने इसके बाद पारी को संवारने की कोशिश की. इबादत ने हालांकि शॉर्ट पिच गेंद पर श्रेयस को विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम के हाथों कैच कराके चौथे विकेट की 43 रन की साझेदारी का अंत किया. राहुल ने इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर (19) के साथ 60 रन की साझेदारी की. राहुल के अर्धशतक पूरा करने के बाद वॉशिंगटन ने शाकिब की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में इबादत को कैच थमाया।
इबादत ने अगले ओवर में शाहबाज अहमद (00) को पवेलियन भेजा जबकि शाकिब ने शार्दुल ठाकुर (02) और दीपक चाहर (00) की पारी का अंत किया जिससे भारत का स्कोर आठ विकेट पर 156 रन हो गया. राहुल ने इसके बाद इबादत की शॉर्ट गेंद को फाइन लेग पर अनामुल हक के हाथों में खेला और फिर इस तेज गेंदबाज ने मोहम्मद सिराज (09) को आउट करके भारत की पारी का अंत किया।



न्यू ईयर सेलिब्रेशन की बड़े स्तर पर पैडलर्स बार में पार्टी आयोजित हुई थी। एक्साइज विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि बार में ग्राहकों को जो शराब परोसी जानी है वह पंजाब एक्साइज की नहीं है बल्कि चंडीगढ़ से लाकर परोसी जाने वाली थी।
Peddlers Bar में वीकेंड पर होने वाली पार्टियों में शामिल होने वाले ग्राहकों में अक्सर लड़ाई-झगड़े की घटनाएं देखने-सुनने को मिलती रहती हैं। यह झगड़े क्लब के अंदर से ही शुरू होकर बाहर सड़कों तक भी पहुंच जाते हैं। यदि प्रशासन क्लब में होने वाली पार्टियों की वीकेंड की सीसीटीवी खंगाले तो शराब के नशे में धुत लोगों के झगड़ने का सच खुद-ब-खुद सामने आ जाएगा। एनकांऊटर न्यूज के पास पिछले कुछ हफ्तों की विडियो मौजूद हैं, जिनमें शराब पीकर पब के पार्किंग एरिया में शराब के नशे में लोग एक-दूसरे से झगड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसकी शिकायत राहगीर कई बार पुलिस कंट्रोल रूम में करते रहे हैं, लेकिन पुलिस पहुंचने से पहले ही मामले को शांत करवा दिया जाता है और कई बार तो पुलिस के आने की भनक लगते ही लोग भाग जाते हैं।





