Blog

  • जालंधरः ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 9 पर FIR दर्ज, देखें लिस्ट

    जालंधरः ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस ने की कार्रवाई, 9 पर FIR दर्ज, देखें लिस्ट

    जालंधर/वरुणः कमिश्नरेट पुलिस ने ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस कमिश्नर गुरशरण सिंह संधू, डीसीपी जसकिरण सिंह तेजा ने बताया कि शहर के ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी मारने की शिकायतें लगातार मिलने का सिलसिला जारी है।

    ट्रैवल एजेंटों को लेकर मिल रही शिकायत पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिक यूनिट की ओर से आईपीएस एडीसीपी वत्सल गुप्ता ने पुलिस कमिश्नर संधू द्वारा ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कमिश्नरेट पुलिस के अलग-अलग थानों में 18 ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

    इस कार्रवाई के तहत 9 एजेंटों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है, जबकि 9 एजेंटों पर अभी मामले दर्ज होने बाकी है। सीपी संधू ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। देखें लिस्ट

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामलाः पुलिस ने आरोपी सेना के जवान को किया गिरफ्तार

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS मामलाः पुलिस ने आरोपी सेना के जवान को किया गिरफ्तार

    अरुणाचलः चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सीजेएम बोडाली ने आरोपी को मोहाली कोर्ट में पेश करने के लिए ट्रांजिट रिमांड दे दी। जिसके बाद उसे मोहाली लाया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी।

    पंजाब पुलिस के डीजीपी ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि सेना, असम और अरुणाचल पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए सीजेएम बोमडिला से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया।

    बता दें कि इस मामले में पुलिस आरोपी छात्रा समेत तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस को तीनों आरोपियों यानी MBA की छात्रा, उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा से शुरुआती पूछताछ में कई तथ्य हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।

  • पंजाबः कांग्रेस ने 22 ब्लॉक प्रधान की सूची की जारी, देखें लिस्ट

    पंजाबः कांग्रेस ने 22 ब्लॉक प्रधान की सूची की जारी, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ब्लॉक प्रधान की 5वीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 22 ब्लॉक प्रधान की सूची जारी की गई है। देखें लिस्ट

  • जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ट्रांजिट रिमांड को लेकर आया कोर्ट का फैसला, पढ़ें

    जालंधरः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के ट्रांजिट रिमांड को लेकर आया कोर्ट का फैसला, पढ़ें

    जालंधर, (वरुण/हर्ष): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस के दोषी गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई की आज बठिंडा कोर्ट में पेशी थी। बताया जा रहा है कि हत्या और हथियारों से जुड़े केस में जालंधर सीआईए स्टाफ की पुलिस बठिंडा में लारेंस का ट्राजिट रिमांड लेने के लिए गई थी। लेकिन अदालत में पेशी दौरान लारेंस को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

    जालंधर की सीआईए पुलिस को लारेंस के ट्रांजिट रिमांड को लेकर कोर्ट ने मना कर दिया। हालांकि बिश्नोई के आने से पहले ही जालंधर पुलिस ने कोर्ट कांप्लेक्स में सुरक्षा को लेकर सारे इंतजाम कर लिए थे। एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन कंवलजीत सिंह चाहल ने इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि लारेंस के वकील ने पेशी दौरान उसकी हत्या के आरोप लगाए थे। लारेंस के वकील विशाल ने कहा था कि पंजाब पुलिस आज पेशी दौरान लारेंस का फेक एनकाउंटर करवा सकती है। 

  • इनोसेंट हार्टस ग्रुप के छात्रों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    इनोसेंट हार्टस ग्रुप के छात्रों ने विश्वविद्यालय परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    जालंधर/विजयः इनोसेंट हार्टस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने अप्रैल 2022 में आईकेजी-पीटीयू परीक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ परिसर में ख्याति अर्जित की। लगभग 20 छात्रों ने 9 एसजीपीए से अधिक और 40 छात्रों ने 8 एसजीपीए से अधिक अंक हासिल किया। यह उपलब्धि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नीति, शिक्षकों की प्रेरणा और छात्रों द्वारा लगातार की गई कड़ी मेहनत से संभव हुआ।

    बीएससी कृषि चौथे सेमेस्टर के छात्राओं अरविंदर कौर और झलक नंदा ने 9.09 और 9.0 एसजीपीए, बलदीप कौर ने 8.5 एसजीपीए और गौतम कुमार ने 8.32 एसजीपीए हासिल किए। बीएससी कृषि छठे सेमेस्टर की खुशबू कृषि ने 9.46 एसजीपीए, निखिल कुमार को 9.29 एसजीपीए, सुनील कुमार और अंश शर्मा ने 9.13 एसजीपीए हासिल किए। रवि, सचिन, सौरभ और विक्की ने 9.0 एसजीपीए हासिल किए। धर्मेंद्र को 8.96 एसजीपीए, चंद्रदीप और मनीष को 8.7 एसजीपीए, सिद्धार्थ, मानव, सौरभ कुमार और रोहित को क्रमश: 8.67,8.46, 8.38 और 8.25 एसजीपीए मिला।

    बीएससी एम.एल.एस चौथे सेमेस्टर की छात्राओं प्रभसिमरन कौर ने 9.14 एसजीपीए, राजवीर कौर को 8.67 एसजीपीए, रजनीश कुमार को 8.10 एसजीपीए और रिपांशु शर्मा ने 8.0 एसजीपीए हासिल किए। बीएचएमसीटी दूसरे सेमेस्टर की छात्रा खुशी ने 8.71 एसजीपीए, सिमरनप्रीत और सुखजीत कौर ने 8.5 एसजीपीए, संजीत ने 8.33 और पीयूष शर्मा ने 8.19 एसजीपीए हासिल किए। बीटीटीएम छठे सेमेस्टर की कविता ने 8.61 एसजीपीए, प्रीति शर्मा ने 8.32 एसजीपीए और अंगदवीर सिंह ने 8.21 एसजीपीए हासिल किए।

    बीकॉम सेकेंड सेमेस्टर की सुहानी जैन ने 9.05 एसजीपीए, सौरभ को 8.38 एसजीपीए और रीना रानी ने 8.19 एसजीपीए हासिल किए। बीकॉम चौथे सेमेस्टर की छात्राओं अलीजा, कनिष्का, सोनिया और अशनीत कौर को क्रमश: 9.04, 8.74, 8.30 और 8.07 एसजीपीए मिला। बीबीए द्वितीय सेमेस्टर की सुखवीर कौर ने 9.33 एसजीपीए, खुशबू और कोमल ने 9.05 एसजीपीए, संजना और अमनप्रीत ने 8.48 एसजीपीए, अनुरीत कौर और आकांक्षा ने क्रमश: 8.19, 8.10 एसजीपीए हासिल किए। बीबीए चौथे सेमेस्टर के छात्र सिमरनप्रीत कौर, सिमरन और मुस्कान ने क्रमशः 8.52, 8.26 और 8.07 एसजीपीए हासिल किए।
    एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की अंकिता ने 8.33 एसजीपीए प्राप्त किए।

    बीसीए द्वितीय सेमेस्टर के छात्रों डेज़ी ने 9.52, मनप्रीत कौर ने 9.33, आकाश ने 8.95 और हर्षदीप ने 8.76 एसजीपीए हासिल किया।बीसीए चौथे सेमेस्टर की राधिका, मनीषा और गुरप्रीत कौर ने क्रमश: 8.83, 8.65 और 8.22 एसजीपीए हासिल किए। डॉ. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरेक्टर) और सभी संकाय सदस्यों ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े घर के ताले तोड़ गहने और नगदी लेकर फरार हुए लुटेरे

    जालंधरः दिन-दिहाड़े घर के ताले तोड़ गहने और नगदी लेकर फरार हुए लुटेरे

    जालंधर/वरुणः महानगर में लगातार क्राइम की वारदातें बढ़ रही है। बेखौफ चोरों को पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद है कि अब दिन-दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं चोरों ने दिन-दिहाड़े शाम 4 बजे बस्ती दानिशमंदा मोहल्ले में एक घर को निशाना बनाया। बनारसी दास ने बताया घर के ताले तोड़कर लाखों का सामान और नगदी चुराकर चोर फरार हो गए।

    उन्होंने बताया कि परिवार वाले किसी काम से बाहर गए हुए थे। एक घंटे के बाद जैसे ही उनकी पत्नी घर लौटी तो देखा कि घर के और अलमारियों के ताले टूटे हुए है। पीड़ित ने बताया कि चोर 50 हजार की नगदी सहित कुछ डॉलर, सोने के टोपस, सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए।

    हैरानी की बात यह है कि घर में मोबाइल फोन भी पड़े हुए थे, लेकिन चोरों ने ना मोबाइल और ना ही किसी और सामान को चुराया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंदर कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी रविंदर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • रिश्वत लेते MLA के 2 बेटे गिरफ्तार, इस मामले में मांगे थे 5 लाख रुपए

    रिश्वत लेते MLA के 2 बेटे गिरफ्तार, इस मामले में मांगे थे 5 लाख रुपए

    जयपुर: एसीबी ने थानागाजी (अलवर) MLA के दो बेटों समेत चार लोगों को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने निर्दलीय विधायक कांती प्रसाद मीणा के छोटे बेटे कृष्णा मीणा से घूस में लिए गए 5 लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। ACB ने यह कार्रवाई शुक्रवार रात जयपुर में की।

    पूछताछ में कृष्णा मीणा ने बताया कि बड़े भाई लोकेश मीणा ने रुपए लेने के लिए उन्हें जयपुर भेजा था। इस पर कृष्णा को लेकर एसीबी की टीम देर रात थानागाजी पहुंची। यहां लोकेश मीणा, राजगढ़ BDO नेतराम और प्रधान के बेटे जय प्रताप को गिरफ्तार किया गया। फिर इन सभी को लेकर एसीबी टीम जयपुर आ गई।

    एडिशनल एसपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि यह चारों बोरिंग समेत अन्य बिल पास करवाने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे है। इसके लिए गुरुवार रात रुपए देने के लिए जयपुर बुलाया गया है। इस पर कृष्णा जैसे ही 5 लाख रुपए की रिश्वत लेने जयपुर पहुंचा उसे रंगे हाथों दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपने बड़े भाई, बीडीओ और प्रधान के बेटे का भी नाम बताया था। अब एसीबी की टीम चारों से जयपुर में आगे की पूछताछ कर रही है।

    MLA ने कहा- ठेकेदार की नीयत खराब, मेरे बेटों को षड्यंत्र के तहत फंसाया

    इस मामले में एमएलए कांती प्रसाद मीणा ने कहा कि विराट नगर का ठेकेदार है। अच्छा खासा परिचित है। उसके साथ भाई के बेटे का ठेका चलता था। इनकी बाजार में डीजल व अन्य सामान का लेन-देन बाकी था। उसमें जमुआरामगढ़ के पैसे का लेन-देन भी था। इस लेन-देन के कारण उसकी नीयत खराब हो गई। इसलिए उसने एसीबी को शिकायत दी कि उससे 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी है। मेरे दोनों बेटे जयपुर में हैं। एसीबी टीम उनसे पूछताछ कर रही है। मेरे बेटों को षड्यंत्र के तहत फंसाया गया है।

    जिसे पैसा देते हैं, उससे वापस लेना, किस कानून में गुनाह : विधायक

    विधायक मीणा ने फोन पर मीडिया से कहा, ‘किसी को दिया हुआ पैसा, वापस लेना किस कानून में अपराध हो गया? ठेकेदार को हमारी क्रेडिट पर पाइप दिलवाए, उसका पैसा बकाया था, उसकी मशीनों में डीजल डलवाने का पैसा भी बकाया था। जब कोई चीज ली है तो उसका पैसा तो चुकाना ही पड़ता है। पाइपों और डीजल के बकाया पैसे चुकाने को कहा तो उसने षड्यंत्र करके एसीबी में शिकायत कर दी। मेरे बेटों को ट्रैप करा दिया। आपसी लेनदेन के मामले को रिश्वत बना दिया। अब हम कोर्ट के सामने ही पूरी सच्चाई रखेंगे, सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।’

    एसीबी के डीवाईएसपी परमेश्वर यादव ने बताया कि परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि एमएलए पुत्र और प्रधान पुत्र उसे बार-बार परेशान कर रहे हैं। उसका 26 लाख रुपए का बिल है। जिसे देने की एवज में 9 लाख की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन करवाया। देर रात इंदिरा नगर जगतपुरा से 38 वर्षीय कृष्णा मीणा को परिवादी से पैसा लेते हुए गिरफ्तार किया। इसके बाद दूसरी टीमों ने राजगढ़ से लोकेश मीणा, बीडीओ नेतराम मीणा को राजगढ़ पंचायत समिति के पास से और प्रधान पुत्र जयप्रताप को जरा वर्ली राजगढ़ से गिरफ्तार किया। इन सभी को एसीबी मुख्यालय लाया गया है।

    सामूहिक विवाह में हुई थी दोनों भाइयों की सादी

    विधायक कांती प्रसाद मीणा के दोनों बेटों की शादी सामूहिक विवाह समारोह में की गई थी। इसका मकसद था समाज में फिजूलखर्ची रोकने का मैसेज देना, लेकिन दोनों रिश्वत लेते पकड़े गए।

    बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने साधा निशाना

    बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने विधायक के दोनों बेटों के रिश्वत लेते पकड़े जाने पर गहलोत सरकार पर तंज कसा है। सतीश पूनिया ने ट्वीट किया- कांग्रेस सरकार के शासन में भ्रष्टाचार की राजधानी बना राजस्थान। गहलोत जी की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति। कुर्सी के लिए सब जायज़ है, बस कुर्सी बची रहे 

  • पंजाब में गरमाया ऑपरेशन लोटसः अब गवर्नर की चिट्ठी का सरकार ने दिया ये जवाब

    पंजाब में गरमाया ऑपरेशन लोटसः अब गवर्नर की चिट्ठी का सरकार ने दिया ये जवाब

    चंडीगढ़: पंजाब में ऑपरेशन लोटस का मुद्दा काफी गरमा गया है। राज्यपाल द्वारा विशेष सत्र रद्द करने के बाद पंजाब में तनातनी बढ़ गई है। हाल ही में राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री के कर्तव्यों की याद दिलाई और उनसे विधानसभा के विशेष सेशन को लेकर जवाब मांगा था। वहीं, अब पंजाब सरकार ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित की चिट्ठी का जवाब दिया है।

    सरकार ने विधानसभा सत्र के दौरान कार्यवाही का पत्र देते हुए बताया कि इस सेशन में जीएसटी, पराली और बिजली जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि सरकार द्वारा 27 सितंबर को बुलाए गए स्पेशल सेशन को लेकर आज राज्यपाल ने एजेंडा मांगा था जिसके बाद सरकार ने इस पर नाराजगी जताई थी। हालांकि सरकार की नाराजगी को देखते हुए राज्यपाल ने भी सरकार को चिट्ठी लिख अपने अधिकारों के बारे में बताया था। जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने इस सेशन के बारे में जानकारी देते हुए राज्यपाल की चिट्ठी का जवाब दिया है।

  • पंजाबः इंजीनियरिंग स्टूडेंट समेत दो गिरफ्तार, हाईटेक तरीके से चुराते थे लग्जरी गाड़ियां

    पंजाबः इंजीनियरिंग स्टूडेंट समेत दो गिरफ्तार, हाईटेक तरीके से चुराते थे लग्जरी गाड़ियां

    मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने लग्जरी गाड़ियां चुराने वाले गिरोह के सदस्यों को काबू कर उनका पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट सहित 2 आरोपियों को काबू किया है। आरोपी हाईटेक तरीके से गाड़ियों को चुराते थे। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद चोरी की 11 गाड़ियों के केस पुलिस ने सुलझाए  हैं।

    यह गैंग अहम रुप से हुंडाई कंपनी की गाड़ियों को चुराता था। एक आरोपी अकील के पास एक विशेष सॉफ्टवेयर और डिवाइस थे जिससे वह इन गाड़ियों की नकली चाबियां तैयार कर लेता था। एसएसपी ने बताया कि यह गाड़ियां पुश बटन स्टार्ट होती हैं। इनमें एक सेंसर लगा होता है जो गाड़ी को स्टार्ट करने में मदद करता है। आरोपी 10 से 15 मिनट में गाड़ी के सेंसर की समानांतर चाबी तैयार करने में कामयाब हो जाते थे।

    अकील इंजीनियरिंग का छात्र रहा है। ऐसे में उसे गाड़ियों की समानांतर चाबियां बनानी आती हैं। जिले के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से 11 गाड़ियां चुराई गई थीं। वहीं कुछ गाड़ियां दिल्ली और अन्य जगहों से चुराई गई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी चोरी की घटनाओं में नामजद हो चुके हैं। इनके रिमांड से और भी चोरी की वारदातें सामने आ सकती हैं। वहीं गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।

  • देखते-ही-देखते चलती स्कूटी सहित सड़क में समाया बुजुर्ग

    देखते-ही-देखते चलती स्कूटी सहित सड़क में समाया बुजुर्ग

    अचानक धंसा हाईवे, 5 फीट गहरा गड्‌ढा

    जोधपुर: सड़क में अचानक 5 फीट गहरा गड्‌ढा बन गया, जिसमें चलती स्कूटी समा गई। उस पर सवार बुजुर्ग को लोगों ने बमुश्किल बचाया। मामला जोधपुर का है। शनिवार दोपहर वीर दुर्गादास ओवरब्रिज पर यह हादसा हुआ है। लोगों ने बताया कि झालामंड वायु विहार के रहने वाले भोपाल सिंह मेडु (65) स्कूटी लेकर भगत की कोठी से वीर दुर्गादास ब्रिज की तरफ जा रहे थे। उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। भगत की कोठी रेलवे स्टेशन पहुंचने के दौरान अचानक सड़क धंस गई। स्कूटी का पिछला हिस्सा पहले गड्‌ढे में गया, फिर पूरी स्कूटी ही बुजुर्ग समेत गड्‌ढे में समा गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने वाहन रोके। कुछ लोगों ने भोपाल सिंह को हाथ पकड़कर गड्‌ढे से निकाला। बुजुर्ग के कंधे में फ्रैक्चर आया है। उन्हें हॉस्पिटल भिजवाया गया। हालात ये था कि गड्‌ढे से बाहर स्कूटी का सिर्फ साइड मिरर ही नजर आ रहा था। भगत कोठी रोड पर आए दिन हादसे होते हैं। यहां से गुजर रही सीवर लाइन धंसने के कारण यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलने के बाद भगत की कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट करवाया। न्यू कैंपस से भगत की कोठी स्टेशन की तरफ जाने वाले रास्ते को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इसके चलते यहां वाहनों का जाम लग गया। राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण इस रोड पर तेज रफ्तार में वाहन चलते हैं। यहां पहले भी कई बार सड़क के बीच में से निकल रही सीवरेज लाइन धंसने की खबर आती रही है। सड़क धंसने के कारण जाम लगने की नौबत भी आती रही है। हादसे के वक्त अगर पीछे से कोई वाहन तेज गति से आ रहा होता तो बुजुर्ग का बचना मुश्किल था। गनीमत रही कि पीछे से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी।

    हादसे के वक्त अगर पीछे से कोई वाहन तेज गति से आ रहा होता तो बुजुर्ग का बचना मुश्किल था। गनीमत रही कि पीछे से कोई गाड़ी नहीं आ रही थी।
    हादसे की वजह सीवर लाइन, 2 साल में 6 बार धंसी पाली रोड पर पीली टंकी से लेकर झालामंड चौराहे तक की सड़क के नीचे 22 फीट की गहराई पर लगी 600 एमएम की ट्रंक सीवर लाइन दो वर्ष से समस्या का कारण बनी हुई है। यह ट्रंक लाइन दो वर्ष में कम से कम छह बार अलग-अलग स्थान पर धंस चुकी है। दो साल पहले पीली टंकी से लेकर भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बीच में यह धंसी थी। तब डेढ़ माह तक एक तरफ की सड़क को बंद कर निगम ने नई लाइन बिछाकर स्थायी समाधान करने का दावा किया था। तब 110 मीटर की लम्बाई में 45 लाख की लागत से नई ट्रंक लाइन बिछाई गई थी।

    इसके बाद अमृता देवी सर्किल से पहले यह धंस गई थी। उस समय सीवरेज का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया था। कई दिन तक लोग परेशान होते रहे। तब एक बार फिर निगम ने स्थायी समाधान का दावा कर मरम्मत की थी। दो माह पूर्व झालामंड चौराहे के समीप यह ट्रंक लाइन धंस गई थी। इसके बाद तेजा हॉस्टल के समीप यही लाइन धंस गई। तब फिर स्थायी समाधान का दावा किया गया था। अब भगत की कोठी रेलवे स्टेशन के बाहर यह लाइन धंस गई। निगम के इंजीनियर इस ट्रंक लाइन के बार-बार धंसने का न तो ठोस कारण तलाश कर पाए और न ही इस लाइन की पुख्ता मरम्मत कर सकें। ऐसे में पीली टंकी से लेकर झालामंड चौराहे तक इस सड़क के एक तरफ इतने ज्यादा अप-डाउन है कि कई हादसे भी हो चुके हैं।

    हादसे के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद बैरिकेड्स लगाकर सड़क के इस हिस्से को ब्लॉक कर दिया गया। जेसीबी बुलाकर अब इसे ठीक कराने का काम किया जा रहा है।

    इस सड़क के बार-बार धंसने के बाद इसकी मरम्मत को लेकर भी निगम व पीडब्ल्यूडी के बीच विवाद होता आया है। निगम का कहना है कि यह सड़क नेशनल हाईवे का हिस्सा है। इसकी मरम्मत की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी की है। पीडब्ल्यूडी का कहना है कि खराबी सड़क में नहीं है। खराबी ट्रंक लाइन में है। वह बार-बार अलग-अलग जगह धंस जाती है। इस कारण सड़क का लेवल गड़बड़ा जाता है और झोल पड़ जाता है। ट्रंक लाइन के ऊपर की ही सड़क खराब हो रही है। जबकि डिवाइडर के दूसरी तरफ की सड़क एकदम सही है।