Kangana Ranaut Slap Case: CISF महिला के सपोर्ट में उतरे पहलवान बजरंग पूनिया

पंजाब। हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक महिला सुरक्षकर्मी द्वारा थप्पड़ मारने की घटना पर हरियाणा के पहलवान बजरंग पुनिया ने ट्वीट कर सवाल उठाये हैं। सवाल उठाते हुए बजरंग पुनिया ने कहा कि जब महिला किसानों के लिए अनाप-शनाप बोला जा रहा था, तब कहां थे नैतिकताएं पढ़ाने वाले लोग। अब उस किसान मां की बेटी ने थप्पड़ मार दिया तो शांति का पाठ सभी लोग पढ़ाने आ गये। सरकारी जुल्म से किसान मारे गये, उस समय यह शांति पाठ पढ़ाना था, हुकूमत को! घटाएं उठती हैं बरसात होने लगती है… जब आंख भर के फ़लक को किसान देखता है।

गौरतलब है कि कंगना रनौत कल नई दिल्ली जा रही थीं, तो चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की एक जवान कुलविंदर कौर ने उन्हें सिक्योरिटी चैकिंग के दौरा थप्पड़ मार दिया। वह कंगना रनौत के किसान आंदोलन के दौरान दिये गये उस बयान से आहत थीं, जिसमें उन्होंने दिल्ली की सीमाओं पर किसान आंदोलन पर बैठी बुजुर्ग महिलाओं पर सौ-सौ रुपये में बैठने का आरोप लगाया था। सीआईएसएफ जवान, जिन्हें निलंबित किया गया है और हिरासत में लिया गया है ने, कहा था कि किसान आंदोलन में उनकी माँ भी शामिल थीं। 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...