Blog

  • मशहूर कमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

    मशहूर कमेडियन राजू श्रीवास्तव का निधन

    मुंबई। काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे।  मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। जिनका दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिनका आज निधन हो गया है। राजू को 10 अगस्त को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

  • राशिफल (बुधवार 21 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (बुधवार 21 सितंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेषः मित्रों की सहायता कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। जल्दबाजी न करें। योजना फलीभूत होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

    वृषः परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति से बड़ा लाभ हो सकता है। समय पर कर्ज चुका पाएंगे। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न तथा संतुष्ट रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, ध्यान रखें। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

    मिथुनः आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कर्कः प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यस्तता रहेगी। प्रमाद न करें। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी।

    सिंहः पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। थकान रहेगी। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय में ध्यान देना पड़ेगा। व्यर्थ समय न गंवाएं।

    कन्याः मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपने काम पर ध्यान दें। लाभ होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे।

    तुलाः मेहनत अधिक व लाभ कम होगा। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। शत्रुओं की पराजय होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। बेवजह तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

    वृश्चिकः उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से बड़ा लाभ हो सकता है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कारोबारी सौदे बड़े हो सकते हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य प्रभावित होगा, सावधानी रखें। यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें।

    धनुः बड़ा काम करने का मन बनेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। झंझटों से दूर रहें। कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। फालतू खर्च होगा। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। जोखिम बिलकुल न लें।

    मकरः निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आशंका-कुशंका रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। लापरवाही न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

    कुंभः व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय होगी। संतुष्टि नहीं होगी। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। लेन-देन में सावधानी रखें। अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें।

    मीनः जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यस्तता रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। चिंता बनी रहेगी।

  • 2 दिन बाद हमेशा के लिए बंद हो जाएगा ये बैंक..

    2 दिन बाद हमेशा के लिए बंद हो जाएगा ये बैंक..

    नई दिल्लीः दो दिन बाद देश के एक और को-ऑपेरिटव बैंक पर ताला लटक जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पुणे के रुपी सहकारी बैंक (Rupee Co-operative Bank Ltd) को बंद करने के आदेश दिए हैं। 22 सितंबर से इस बैंक की बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी। अगर आपका इस बैंक में अकाउंट है, तो उसमें जमा पैसे को तुरंत निकाल लीजिए, वरना 22 सितंबर के बाद आप अपने खाते से निकासी नहीं कर पाएंगे। रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों को पालन नहीं करने की वजह से रुपी सहकारी बैंक पर ताला लगने वाला है।

    रिजर्व बैंक ने अगस्त में पुणे स्थित रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द करने का फैसला किया था। बैंक 22 सितंबर को अपना काम-काज बंद कर देगा। इसलिए ग्राहकों के पास खाते से पैसे की निकासी के लिए अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है। इसके बाद ग्राहक अपने पैसों की निकासी नहीं कर पाएंगे। RBI के अनुसार, रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड की वित्तीय स्थिति बहुत खराब थी और बैंक के पास पूंजी नहीं बची थी। इस वजह से केंद्रीय बैंक ने इसका बैकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया।

    रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रुपी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर बैकिंग नियमों की अनदेखी करने के कारण बड़ी कार्रवाई की है। रुपी सहकारी बैंक का बैंकिंग लाइसेंस इस वजह से रद्द कर दिया गया, क्योंकि बैंक में पर्याप्त पूंजी और कमाई की संभावना नहीं थी। रिजर्व बैंक ने अगस्त के महीने में इस बारे में ग्राहकों को सूचित कर दिया था। रिजर्व बैंक ने 10 अगस्त को ही एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी थी। इसमें बता दिया गया था कि रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड का बैकिंग लाइसेंस 6 हफ्ते के बाद रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद बैंक सभी ब्रांच बंद हो जाएंगे और ग्राहक अपने खाते से पैसे नहीं निकाल पाएंगे। अब 22 सितंबर से रिजर्व बैंक के आदेश प्रभावी हो जाएंगे और रुपी सहकारी बैंक का कामकाज बंद हो जाएगा।

    रुपी सहकारी बैंक लिमिटेड में जिन ग्राहकों के पैसे जमा हैं, उन्हें पांच लाख रुपए तक के डिपॉजिट पर बीमा कवर का लाभ मिलेगा। इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन की तरफ से ये बीमा मिल रही है। DICGC भी रिजर्व बैंक की एक सब्सिडियरी है। ये को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करता है। अब अगर जिनका पांच लाख रुपये तक का फंड रुपी सहकारी बैंक में जमा है, उसे DICGC की तरफ से पूरा क्लेम मिलेगा।

    अब अगर जिनका पांच लाख रुपए तक का फंड रुपी सहकारी बैंक में जमा है, उसे DICGC की तरफ से पूरा क्लेम मिलेगा। जिन ग्राहकों का पांच लाख रुपये से अधिक जमा है, उसे DICGC की तरफ से पूरा क्लेम मिलेगा। जिन ग्राहकों का पांच लाख रुपये से अधिक जमा है, उन्हें पूरी रकम नहीं मिल सकेगी। DICGC सिर्फ पांच लाख रुपए तक की रकम की भरपाई करेगा। कुल मिलाकर पांच लाख रुपए तक की रकम नहीं डूबेगी।

  • ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਾ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ

    ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਾ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ

    ਜਲੰਧਰ (ਵਰੂਣ)। ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਅੱਜ 20 ਸਤੰਬਰ 2022 ਨੂੰ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਾ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਜਲੰਧਰ ਡਾ. ਜੈਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੀ.ਸੀ.ਐਸ ਨੇ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ 500 ਦੇ ਲਗਭਗ ਵਿਿਦਆਰਥੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਗੁਲਦਸਤੇ ਨਾਲ ਕੀਤਾ। ਜੈਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਬੂਟਾ ਵੀ ਲਗਾਇਆ ਤੇ ਕਾਲਜ ਦੀ ਆਰਟ ਗੈਲਰੀ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਵੀ ਕੀਤਾ।

    ਆਰੰਭ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੁਆਗਤੀ ਭਾਸ਼ਣ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੂੰ ਜੀ ਆਇਆ ਕਿਹਾ ਤੇ ਕਾਲਜ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਦਾ ਜਿਕਰ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਜੀ ਦੇ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਫਸਟ ਏਡ ਦੀ ਟਰੇਨਿੰਗ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਤੇ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਪੰਡੋਰੀ ਵਲੋਂ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਤੇ ਰਿਸਰਚ ਪੇਪਰ ਪੜਿਆ ਗਿਆ। ਲਾਇਨ ਐਸ.ਐਮ. ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਖਾਂ ਦਾਨ ਅਤੇ ਅੰਗ ਦਾਨ ਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ। 

    ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਲੱਡ ਡੋਨੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਵੀ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਜਿਥੇ 80 ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਬਚਿਆਂ ਨੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੀਤਾ।ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਆ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਕੈਂਪ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਚੇਤਨਾ ਜਗਾਉਂਦੇ ਹਨ।ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਫਲਾਵਰ ਪਲਾਂਟ ਦੇ ਕੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਮੈਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਰੈਡਰਿਬਨ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰੋ. ਸੰਦੀਪ ਸ਼ੁਰਮਾ ਦੀ ਨਿਰਦੇਸ਼ਨਾ ਹੇਠ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਰੋਕੂ ਪੈਂਫਲੈਂਟ ਤੇ ਤੇ ਪੱਲਕ ਕਾਰਡ ਵੀ ਬਣਾਏ ਗਏ। ਸੀ.ਡੀ.ਟੀ.ਪੀ. ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਇੱਕ ਪੈਫਲੈਂਟ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਦਿਸ਼ਾਦੀਪ  ਐਨ.ਜੀ.ੳ. ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੰਚਾਲਨ ਐਸ.ਐਮ. ਸਿੰਘ ਨੇ ਧੰਨਵਾਦ ਮਤਾ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ। 

    ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਾਮ ਵਿੱਚ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸੈਣੀ, ਇੰਦਰ ਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਕਸ਼ਮੀਰ ਕੁਮਾਰ, ਮੈਡਮ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ, ਐਸ.ਪੀ.ਸਿੰਘ, ਦੁਰਗੇਸ਼ ਜੰਡੀ, ਕੈਪਟਨ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਦੁੱਗਲ ਸਾਹਿਬ, ਤਰਸੇਮ, ਤੇ ਲੱਖਨਪਾਲ ਨੇ ਵੀ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ।
    ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਾ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ। ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਅੱਜ 20 ਸਤੰਬਰ 2022 ਨੂੰ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਸੇਵਾ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਜਲੰਧਰ ਡਾ. ਜੈਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੀ.ਸੀ.ਐਸ ਨੇ ਕੀਤਾ। 

    ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ 500 ਦੇ ਲਗਭਗ ਵਿਿਦਆਰਥੀ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ। ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦਾ ਸਵਾਗਤ ਫੁੱਲਾਂ ਦੇ ਗੁਲਦਸਤੇ ਨਾਲ ਕੀਤਾ। ਸ੍ਰੀ ਜੈਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਵਾਤਾਵਰਣ ਦੀ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਬੂਟਾ ਵੀ ਲਗਾਇਆ ਤੇ ਕਾਲਜ ਦੀ ਆਰਟ ਗੈਲਰੀ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਆਰੰਭ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸੁਆਗਤੀ ਭਾਸ਼ਣ ਵਿੱਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੂੰ ਜੀ ਆਇਆ ਕਿਹਾ ਤੇ ਕਾਲਜ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਾਪਤੀਆਂ ਦਾ ਜਿਕਰ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਜੀ ਦੇ ਸਕੰਲਪ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਫਸਟ ਏਡ ਦੀ ਟਰੇਨਿੰਗ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਤੇ ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ ਪੰਡੋਰੀ ਵਲੋਂ ਭਾਈ ਘਨਈਆ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਤੇ ਰਿਸਰਚ ਪੇਪਰ ਪੜਿਆ ਗਿਆ। ਲਾਇਨ ਐਸ.ਐਮ. ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਖਾਂ ਦਾਨ ਅਤੇ ਅੰਗ ਦਾਨ ਤੇ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ।

    ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਲੱਡ ਡੋਨੇਸ਼ਨ ਕੈਂਪ ਦਾ ਵੀ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ ਜਿਥੇ 80 ਤੋਂ ਵੀ ਵੱਧ ਬਚਿਆਂ ਨੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੀਤਾ।ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਆ ਕੇ ਦੇਸ਼ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਆ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਕੈਂਪ ਵਿਿਦਆਰਥੀਆਂ ਵਿੱਚ ਚੇਤਨਾ ਜਗਾਉਂਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਫਲਾਵਰ ਪਲਾਂਟ ਦੇ ਕੇ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਮੈਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਰੈਡਰਿਬਨ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵਲੋਂ ਪ੍ਰੋ. ਸੰਦੀਪ ਸ਼ੁਰਮਾ ਦੀ ਨਿਰਦੇਸ਼ਨਾ ਹੇਠ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵਲੋਂ ਨਸ਼ਾ ਰੋਕੂ ਪੈਂਫਲੈਂਟ ਤੇ ਤੇ ਪੱਲਕ ਕਾਰਡ ਵੀ ਬਣਾਏ ਗਏ। ਸੀ.ਡੀ.ਟੀ.ਪੀ. ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਇੱਕ ਪੈਫਲੈਂਟ ਰਿਲੀਜ਼ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਦਿਸ਼ਾਦੀਪ ਐਨ.ਜੀ.ੳ. ਦੇ ਮੁੱਖ ਸੰਚਾਲਨ ਐਸ.ਐਮ. ਸਿੰਘ ਨੇ ਧੰਨਵਾਦ ਮਤਾ ਪੇਸ਼ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਾਮ ਵਿੱਚ ਸੁਰਿੰਦਰ ਸੈਣੀ, ਇੰਦਰ ਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਕਸ਼ਮੀਰ ਕੁਮਾਰ, ਮੈਡਮ ਸਰਬਜੀਤ ਕੌਰ, ਐਸ.ਪੀ.ਸਿੰਘ, ਦੁਰਗੇਸ਼ ਜੰਡੀ, ਕੈਪਟਨ ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਦੁੱਗਲ ਸਾਹਿਬ, ਤਰਸੇਮ ਤੇ ਲੱਖਨਪਾਲ ਨੇ ਵੀ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ।

  • श्री करतारपुर साहिब से लौटे श्रद्धालु से यह सामान हुआ बरामद

    श्री करतारपुर साहिब से लौटे श्रद्धालु से यह सामान हुआ बरामद

    गुरदासपुरः डेरा बाबा नानक राष्ट्रीय सीमा स्थित पेसेंजर टर्मिनल में तैनात बीएसएफ जवानों ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब से लौटे श्रद्धालु गुरविंदर सिंह से तीन हजार रुपये की पाकिस्तानी करंसी बरामद की है। बीएसएफ सेक्टर गुरदासपुर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने बताया कि करतारपुर कोरिडोर पर सुरक्षा के मद्देनजर बीएसएफ के जवानों ने जब एक श्रद्धालु की तलाशी ली तो उसके वालेट में से 3 हजार रुपये पाकिस्तानी करंसी मिली।

    इसमें एक हजार का एक, 500 के तीन और 100 के पांच नोट बरामद हुए। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह खरीददारी करने के बाद बची हुई पाकिस्तानी करंसी को अनजाने में ले आया है। उसने बीएसएफ के अधिकारियों को कहा कि उसने भारतीय करंसी पाक में खरीददारी करने के लिए बदली थी।

    उधर, बीएसएफ के जवानों ने जब्त की पाकिस्तानी करंसी को कस्टम विभाग को सौंप दी है। श्रद्धालु की पहचान गुरविंदर सिंह (47) पुत्र लेफ्टीनेंट रजिंदर सिंह तिलक नगर नई दिल्ली के रुप में हुई है। गौरतलब है कि इससे पहले बीएसएफ ने श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करके लौटे बुजुर्ग महिला व एक नौजवान से तीन लाख रुपये की पाकिस्तानी करंसी बरामद की थी।

  • अब IIT में MMS बनाने का मामला आया सामने, मचा हड़कंप

    अब IIT में MMS बनाने का मामला आया सामने, मचा हड़कंप

    मुंबई: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की तरह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मुंबई (आईआईटी) में भी एमएमएस बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुंबई आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में इस तरह की घटना सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि इस मामले में पवई पुलिस ने पिंटू गरिया नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में गिरफ्तार आरोपी यूनिवर्सिटी की कैंटीन में काम करता है।

    सूत्रों के अनुसार, आईआईटी पवई के महिला हॉस्टल के बाथरूम की खिड़की से एक व्यक्ति एमएमएस बनाते देखा गया था। छात्रा ने इसकी सूचना छात्रावास परिषद और अधिकारियों को भी दी थी। हॉस्टल मैनेजमेंट की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे कि अन्य हॉस्टलों में भी इस तरह की वारदात हो सकती है। 

    पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल के बाद सही स्थिति का पता चलेगा। आईआईटी बॉम्बे के डीन (छात्र मामले) प्रो। तपनेंदु कुंडू ने बताया कि छात्रा की शिकायत के बाद संस्थान की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए बाहरी इलाके से बाथरूम तक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। एच-10 की जांच के बाद सीसीटीवी कैमरे और जरूरी जगहों पर लाइटिंग लगाई गई है। डीन ने कहा कि रात की कैंटीन पुरुष कर्मचारियों द्वारा चलाई जाती थी। छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस कैंटीन में केवल महिला कर्मचारियों को नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है।

    पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बुधन सावंत ने बताया कि बीते रविवार को आईआईटी बॉम्बे की एक छात्रा ने आरोप लगाया था कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हास्टल 10 (एच 10) के बाथरूम में नहाने के दौरान उसका वीडियो रिकॉर्ड (एमएमएस) किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आरोपी कैंटीन कर्मचारी के खिलाफ धारा 354 सी (दृश्यता) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

  • कांगड़ा में बढ़ेगा महिलाओं का वर्चस्व

    कांगड़ा में बढ़ेगा महिलाओं का वर्चस्व

    22 सितंबर के बाद कांगड़ा में होगा बड़ा राजनीतिक उलटफेर: पंडित डोगरा
    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना। वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष एवं जाने माने अंक ज्योतिषाचार्य पंडित शशिपाल डोगरा ने कांगड़ा जिला को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक प्रदेश के सबसे बड़े कांगड़ा जिले में 22 सितंबर 2022 के बाद किसी बड़ी राजनीतिक हलचल का योग बन रहा है। इसके बाद जिले में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा। पंडित डोगरा के मुताबिक कांगड़ा जिले की 15 विधानसभा हैं। 1 + 5 = 6 अंक, जो शुक्र का अंक है। राज्य में 2022 में चुनाव होने हैं। 2 + 0 + 2 + 2 = 6 अंक, भी शुक्र का अंक है।
    शुक्र स्त्री कारक ग्रह है। ऐसे में इस जिला में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ेगा। उनके मुताबिक कांगड़ा का 2 + 1 + 5 + 7 + 9 + 1 = 25 = 2 + 5 = 7 अंक है, जो केतु का अंक है। केतु बिना सिर का ग्रह है और यह दिशाहीन भी करता है। वहीं, केतु अचानक राजनीति का कारक भी है। 6 अंक शुक्र का प्रभाव अधिक होने के कारण कांगड़ा में महिलाओं की अचानक ही राजनीति में वर्चस्व बढ़ सकता है। पंडित डोगरा ने कहा कि गणना के मुताबिक कांगड़ा जिले में महिलाएं कुछ दिग्गजों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। इस कारण राजनीति में उलटफेर हो सकता है, क्योंकि महिलाओं को रोकने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि 2022 का 6 अंक व कांगड़ा का 7 अंक है। 6 + 7 = 13 = 1 + 3 = 4 अंक राहु का अंक राहु, जो षड्यंत्र का कारक है। यह झूठ, धोखे और विरोध का कारक है। वहीं, भीतरघात का योग भी बन रहा है। साथ ही किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बन रही है और दुर्घटना का योग बन रहा है। साथ ही कहा कि राहु के कारण शमशान योग भी बनता है। बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
  • इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने स्वच्छ, स्वस्थ, सशक्त भारत के तहत स्वच्छता की शपथ

    इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने स्वच्छ, स्वस्थ, सशक्त भारत के तहत स्वच्छता की शपथ

    जालंधर/विजय: नगर निगम व शिक्षा विभाग द्वारा चलाए जा रहे हैं स्वच्छता पखवाड़े के तहत इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप के सभी स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां, कैंट जंडियाला रोड, नूरपुर रोड तथा कपूरथला रोड) पर स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत,सशक्त भारत का उद्देश्य लेकर देश को स्वच्छ रखने की शपथ ली। पूरा सप्ताह अनेक गतिविधियां करवा कर  बच्चों को स्वच्छता अपनाने के लिए उत्साहित किया गया। अध्यापिकाओं ने पर्सनल हाइजीन पर बातचीत करते हुए बच्चों को समझाया कि हमारे जीवन में स्वच्छता की अहम भूमिका है यदि हमें बीमारियों से बचना है तो हमें न केवल अपने आप को स्वच्छ रखना है बल्कि अपने आसपास भी स्वच्छता का ध्यान रखना है।
    बच्चों ने चार्ट्स व बैनर बनाकर “दवाई से नाता तोड़ो -सफाई से नाता जोड़ो” का संदेश दिया। नन्हे विद्यार्थियों के लिए “हैंड वॉश डे” गतिविधि करवाई गई। अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि खाना खाने से पहले तथा खाना खाने के बाद अपने हाथों को किस प्रकार अच्छी तरह से धोना चाहिए। नवम व दशम कक्षा के विद्यार्थियों ने विद्यालय में अपनी कक्षाओं तथा खेल के मैदान की सफाई की इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान विशेष प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करके, उनके लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कूड़े दानों के रंगों के बारे में समझाया और उन्हें प्रेरित किया कि वे घर जाकर अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें। इको क्लब के विद्यार्थियों ने पौधारोपण करके गो ग्रीन का संदेश दिया तथा संभाल करने का वादा भी किया।
  • कनाडा जाने वालों के लिए खुशखबरीः जल्द शुरू होगी चंडीगढ़ और अमृतसर से सीधी उड़ान, इस कंपनी ने किया ऐलान

    कनाडा जाने वालों के लिए खुशखबरीः जल्द शुरू होगी चंडीगढ़ और अमृतसर से सीधी उड़ान, इस कंपनी ने किया ऐलान

    नई दिल्लीः कनाडा से अमृतसर के लिए सीधी उड़ान के लिए पंजाबी समुदाय की मांग के बीच कनाडा की एक कंपनी ने जल्द ही इस उड़ान को शुरू करने की घोषणा की है। रॉयल कैनेडियन एयरलाइन की ओर से लाहौर, चंडीगढ़ और अमृतसर सहित मिडिल इस्ट के लिए जल्द ही उड़ाने शुरू करने की बात कही है। रॉयल कैनेडियन एयरलाइन के प्रैजिडेंट वसीम जावेद का कहना है कि उनकी कंपनी की ओर से भाईचारे की मांग पर यह उड़ान शुरू की जा रही है।

    रेडियो कनाडा इंटरनेशनल से बातचीत के दौरान वसीम जावेद ने कहा, ‘हम एक चार्टर फ्लाइट शुरू करने जा रहे हैं, जिसके लिए अमृतसर, लाहौर, चंडीगढ़ और अन्य एयरपोर्ट अथॉरिटी से बातचीत चल रही है। रॉयल कैनेडियन एयरलाइंस से सैंडी चट्ठा ने बताया कि कंपनी शुरुआत में टोरंटो से लाहौर, अमृतसर और चंडीगढ़ के लिए उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है, लेकिन बाद में वैंकूवर सहित अन्य शहरों से उड़ानें शुरू की जाएंगी।

    कनाडा से सीधी चार्टर उड़ान संभव : ट्रांसपोर्टर कनाडा

    गौरतलब है कि विभिन्न देशों में हवाई उड़ानें एयरपोर्ट ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट के अनुसार संचालित होती हैं। ट्रांसपोर्ट कनाडा द्वारा रेडियो कनाडा इंटरनेशनल के साथ साझा की गई जानकारी के अनुसार, कनाडा की एयरलाइन भारत और कनाडा के बीच समझौते के तहत सीधे अमृतसर नहीं जा सकती है। वसीम जावेद का दावा है कि उनकी उड़ान के ऊपर समझौते का कोई प्रभाव नहीं होगा।

    जावेद ने कहा कि हमारी उड़ान चार्टर उड़ान के रूप में संचालित होगी और हमें अमृतसर में उतरने के लिए हवाई अड्डे की मंजूरी की आवश्यकता होगी, जिसके लिए हम काम कर रहे हैं। ट्रांसपोर्ट कनाडा ने रेडियो कनाडा इंटरनेशनल को एक ईमेल में बताया कि चार्टर उड़ानों के ऊपर भारत-कनाडा के बीच हुए एयर ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट का प्रभावित नहीं होता। ट्रांसपोर्ट कनाडा का कहना है कि कनाडा से ऐसी सीधी चार्टर उड़ानों के लिए भी मंजूरी की आवश्यकता होती है और ये नियम ट्रांसपोर्ट एग्रीमेंट से अलग होते हैं।

  • सतपाल सिंह सत्ती ने बनगढ़ में 40 लाख से निर्मित संपर्क सड़क का किया लोकार्पण

    सतपाल सिंह सत्ती ने बनगढ़ में 40 लाख से निर्मित संपर्क सड़क का किया लोकार्पण

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत बनगढ़ में 40 लाख की लागत से निर्मित संपर्क मार्ग सच्चा टिल्ला देली वाला का लोकार्पण किया। सीमेंट-कंक्रीट से यह बहुत ही भव्य मार्ग तैयार किया गया है और ऊचाई पर स्थित मंदिर से बहुत ही मनोरम दृश्य दिखाई देता है जहां से ऊना सहित भाखड़ा क्षेत्र का नजारा देखने को मिलता है।
    इस मौके पर सत्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार का लक्ष्य प्रत्येक घर को पक्के रास्ते के साथ जोड़ना है और सरकार निरंतर इसी दिशा में कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा सड़कों के निर्माण व रख-रखाव पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
    उन्होंने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के तहत सभी ग्रामीण सड़कों को डबल कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में ही 9.49 लाख रुपए से फतेवाल पुल से लिंक रोड बनाया गया है। साथ ही 14.50 लाख रुपए की लागत से बनगढ़ पंचायत को लबाणा बस्ती से जोड़ने के लिए मार्ग का निर्माण प्रगति पर है जबकि 11.94 लाख से माढू राम के घर तक लिंक रोड का निर्माण पूर्ण हो चुका है। 
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि नाबार्ड की मदद से 3.45 करोड़ व्यय कर बनगढ़ नंगड़ा घलौर चौक वाया मोरबढ़ रोड के सुधारीकरण का कार्य जारी है, जिसे बहुत जल्दी पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फतेवाल में 71.48 लाख रुपए से बनगढ़-फतेवाल सड़क की टारिंग की गई है। जबकि 2.43 करोड़ की लागत से आईआरबी बनगढ़ के क्वार्टर बनाए गए हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखेड़ा में 42.71 लाख रुपए से दो नए क्लास रूम तैयार किए गए हैं, जिससे बच्चों को सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि 8.55 करोड़ से संतोषगढ़ आईटीआई तथा 4.34 करोड़ रुपए से बसदेहड़ा में 30 बेड के अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। 
    इस अवसर पर बीडीसी सदस्य महेन्द्र छिब्बर, पूर्व प्रधान सतीश कुमार, उपप्रधान सुनील कुमार, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नीरज कुमार व संजय भाटिया, महिलामंडल प्रधान सीमा कुमारी, महंत राजेश्वर गिरी, एसडीओ अरविंद चौधरी, अरुण कुमार, भटोली के पूर्व उपप्रधान सतीश कुमार, राकेश, जगिरी लाल, राज कुमार, सतपाल शर्मा, जैमल सिंह, प्रेम सिंह, लखवीर, चंदन कालिया, रविन्द्र सहित अन्य उपस्थित रहे।