Blog

  • Punjab News: GangWar में नौजवान की मौत, बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध Firing

    Punjab News: GangWar में नौजवान की मौत, बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध Firing

    दोस्त गंभीर घायल, कौशल चौधरी गैंग ने ली जिम्मेदारी

    लुधियानाः जिले में बदमाशी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें दो युवकों पर कुछ बदमाशों ने शरेआम फायरिंग कर दी। बीच सड़क गोलियां चलने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं एक्टिवा सवार दोनों युवकों को सीएमसी अस्पताल में लाया गया, जहां एक युवक ने अस्पताल में पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था। वहीं एक्टिवा की पिछली सीट पर बैठे युवक की पीठ पर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। अस्पताल में मृत घोषित किए गए युवक के करीब 6 गोलियां लगी हैं और उसके साथी के पीठ पर एक गोली लगी है। वारदात करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान घाटी मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय कार्तिक बग्गन के रूप में हुई है, जबकि उसके घायल दोस्त का नाम मोहन बताया जा रहा है। Read In Punjabi:-
    ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਸੁੰਦਰ ਨਗਰ ਚੌਕ ‘ਚ ਗੈਂਗ ਵਾਰ: ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਗੋਲੀ ਮਾਰ ਕੇ ਹੱਤਿਆ!
    प्राप्त जानकारी मुताबिक, कार्तिक बग्गन अपने दोस्त मोहन के साथ एक्टिवा पर सवार होकर शनिवार की रात करीब 10:00 बजे सुंदर नगर चौक से गुजर रहा था, जहां मोहन की पीठ पर पीछे से अचानक गोली चली। इस दौरान एक्टिवा नीचे गिर गई और बदमाशों ने कार्तिक पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। कार्तिक के छाती, पेट, हाथ और गर्दन पर गोलियां लगी। जबकि इस हादसे में उसके दोस्त मोहन की पीठ पर गोली चली। दोनों लहुलूहान होकर जमीन पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब तक बदमाशों को लगा नहीं कि कार्तिक मर गया है, तब तक वह उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाते रहे। इस तरह हमला होने के चलते इलाके में अफरा तफरी मच गई। गोलियां चलाने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। Read in English:
    Gang Violence Erupts in Ludhiana: Youth Shot Dead, Another Critically Injured; Kaushal Chaudhary Gang Claims Responsibility
    लोगों ने बाद में आनन-फानन में जमीन पर लहूलुहान हालत में गिरे दोनों दोस्तों को घायल अवस्था में सीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां कार्तिक बग्गन की मौत हो चुकी थी, जबकि पीठ में गोली लगने के कारण मोहन को दाखिल कर लिया गया। सूचना के बाद थाना सुंदर नगर की पुलिस और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फिलहाल हमला करने का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। वहीं दूसरी और कौशल चौधरी गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने एक पोस्ट डालकर कहा कि कार्तिक उनके दोस्तों को परेशान करता था जिसके चलते उस पर हमला किया गया है। हालांकि हमारा चेनल इस पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
    पोस्ट डालकर गैंग ने ली जिम्मेदारी
    पोस्ट डालकर गैंग ने ली जिम्मेदारी
    दूसरी और बताया जा रहा है कि मृतक कार्तिक विशाल गिल गैंग के साथ रहता था, जिसपर करीब 2 साल पहले भी बेंजामिन रोड पर गोलियां चली थी। उस हादसे में भी कार्तिक के गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच करनी शुरू कर दी है। इस संबंध में एडीसीपी दविंदर चौधरी ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं, वहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने में जुटी चुकी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें इस मामले की जांच करने में लग चुकी हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।
  • दहेज में 35 lakh ना लाने पर पत्नी को लगाई आग, पति-सास ने लात घूसों से पीटा

    दहेज में 35 lakh ना लाने पर पत्नी को लगाई आग, पति-सास ने लात घूसों से पीटा

    नोएडाः एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक महिला को पहले पति और सास ने लात घूसों से पीटा। फिर आरोपी पति की ओर से अपने ही बेटे के सामने पत्नी को आग लगा दी।महिला की शादी 9 साल पहले हुई थी। आरोपी पत्नी पर घरवालों से 35 लाख लाने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। महिला छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। पति ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की बहन ने बचाने और वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पीटा।

    Read in English:

    Greater Noida Woman Burnt Alive Over Dowry, Husband Arrested After Encounter

    वीडियो में महिला छटपटाते सीढ़ियों से नीचे की ओर भागती दिख रही है। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। कंबल डालकर आग बुझाई और उसे अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने महिला की हालत देखते दिल्ली के अस्पताल रैफर कर दिया। जहां महिला की मौत हो गई। महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को हुई।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਦਾਜ਼ ਲਈ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਸਾੜਨ ਵਾਲਾ ਵਿਪਿਨ ਪੁਲਿਸ ਮੁਕਾਬਲੇ ਵਿੱਚ ਜ਼ਖਮੀ, ਗ੍ਰੇਟਰ ਨੋਇਡਾ ‘ਚ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ

  • Punjab News: व्यक्ति से मारपीट कर 70 हजार लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति से मारपीट कर 70 हजार लूटने वाले आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी भी बरामद, देखें वीडियो

    तलवंडी साबोः जिला पुलिस ने बीते दिनों हुई एक लूट की वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले संबंधी डीएसपी तलवंडी साबो ने बताया कि घटना 21 अगस्त की है, जब तलवंडी साबो के अधीन गांव नसीबपुरा में चार आरोपियों ने एक व्यक्ति से मारपीट कर 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी और मौके से फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और चारों आरोपियों को गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया। जिसमें उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।

    डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले भी नशा तस्करी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चारों के खिलाफ थाना तलवंडी साबो में मामला दर्ज कर लिया है और अब उन्हें माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि आगे की जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस गहराई से पूछताछ कर रही है। डीएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर समय रहते काबू पाया जा सके।

  • प्लाट में खड़े पानी से मकान की गिरी छत, 28 वर्षीय महिला की मौत

    प्लाट में खड़े पानी से मकान की गिरी छत, 28 वर्षीय महिला की मौत

    कोटाः सुल्तानपुर में बीती देर रात साढ़े 12 हादसा हो गया। जहां एक मकान ढहने से 28 वर्षीय यास्मीन की मौत हो गई। जबकि उसका पति जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है। यह मकान कोटा-श्योपुर रोड पर वन विभाग कार्यालय के सामने वाले मोहल्ले में मजीद भाई का है। मजीद अपने एक मंजिला मकान में पत्नी शकीला बानो, बेटे जावेद, बहू यास्मीन और 2 साल की पोती के साथ सो रहे थे। जावेद और यास्मीन एक कमरे में थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य अलग-अलग कमरों में सो रहे थे।

    मजीद के छोटे भाई मुजफ्फर ने बताया कि मकान के पीछे एक खाली प्लॉट है, जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया था। इसी कारण मकान के पीछे की दीवार गिर गई, जिससे पक्के मकान की छत की पट्टियां टूटकर कमरे में सो रहे यास्मीन और जावेद पर गिर गईं। हादसे के बाद मोहल्ले के लोगों ने मकान में मौजूद सदस्यों को बाहर निकाला और सुल्तानपुर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने यास्मीन और जावेद की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें कोटा रेफर कर दिया। गंभीर अवस्था में जावेद को कोटा के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान यास्मीन की मौत हो गई। शव को कोटा एमबीबीएस की मॉर्च्युरी में रखा गया है।

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी: बदलते मौसम में बढ़ रहे वायरल फीवर और डेंगू के मामले

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी चेतावनी: बदलते मौसम में बढ़ रहे वायरल फीवर और डेंगू के मामले

    नई दिल्ली: देशभर में मानसून के उतार-चढ़ाव के बीच वायरल फीवर, डेंगू और चिकनगुनिया के मामलों में तेज़ी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को सतर्क रहने और अस्पतालों में अतिरिक्त बेड तथा दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

    विशेषज्ञों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में भारी अंतर के कारण लोग तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग इस मौसम में सबसे अधिक संवेदनशील माने जा रहे हैं।

    Read in English: 

    Spike in Dengue, Viral Infections Across India Amid Monsoon; Health Ministry Issues Advisory to States

    लक्षणों पर ध्यान दें:

    लगातार बुखार

    तेज़ सिरदर्द

    बदन दर्द और थकान

    गले में खराश

    लाल चकत्ते (डेंगू के मामलों में)

    डॉक्टरों ने सलाह दी है कि बुखार या कमजोरी महसूस होने पर खुद से दवाइयाँ न लें, तुरंत नज़दीकी डॉक्टर से संपर्क करें। साथ ही मच्छरों से बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

    स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है और राज्यों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।

  • आज का राशिफल 24 अगस्त, 2025

    आज का राशिफल 24 अगस्त, 2025

    मेष राशि :
    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कुछ लोग आपको कंफ्यूज करने की कोशिश करेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखेंगे, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देने से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। आज किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कम्पनी का अनुभव काम आएगा। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुये है।

    वृषभ राशि
    आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने काम पर पूरा फोकस बनाये रखें जल्द ही आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। आज अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे। लवमेट एक दूसरे प्रति विश्वास बनाये रखें। रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। छात्रों को आज थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। सफलता के योग बने हुये है। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मिथुन राशिफल
    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपनी बातों से ही किसी को प्रभावित कर देंगे। आपके द्वारा समाज में किये गये सराहनीय काम को देखकर लोग आपसे कुछ अच्छा सीखेंगे, यह देखकर आपको गर्व महसूस होगा। इस राशि के जो लोग शिक्षण संस्थान से जुड़े हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट आज अपने आप पर भरोसा बनाये रखें, जल्द ही आपकी सफलता के योग हैं। आज आप अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कुछ ठोस कदम उठा सकते हैं।

    कर्क राशिफल
    आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपका कोई काम जो आप काफी दिनों से कर रहे थे वह आज पूरा हो जायेगा। साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। आज विद्यार्थियों द्वारा काफी दिनों से की गयी मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें इससे बना बनाया काम बिगड़ भी सकता है, आप अपने मित्रों की सलाह भी ले सकते है। आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे।

    सिंह राशिफल
    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज मानवहित में किये गये सराहनीय कामों के कारण आपको सम्मान मिलेगा। गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाकर आप बचत करने के बारे में विचार करेंगे। व्यवसायिक गतिविधियां मन मुताबिक तरीके से चलती रहेंगी। अपने काम करने के तरीकों में बदलाव लायेंगे, आत्मविश्वास बनाए रखें। काम से संबंधित अवसर प्राप्त होने के बाद भी उसका फायदा न उठाने की वजह से पछतावा हो सकता है। काम पर ध्यान बनाए रखें। जीवनसाथी आज घर के कार्यों को पूरा करने में मदद करेंगे।

    कन्या राशिफल
    आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं वो लोग अपने काम पा ज्यादा ध्यान दें। आज आप किसी से भी बहस की स्थिति में आ सकते हैं, इस समय आपका मौन रहना ज्यादा अच्छा होगा। पब्लिक प्लेस पर अपनी छवि ख़राब न होने दें। लवमेट के रिश्ते में भी मधुरता बनी रहेगी। आज आपको अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरुरत है। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा।

    तुला राशिफल
    आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके काम करने के तरीकों से लोग प्रभावित होंगे, लोग आपका अनुसरण करेंगे। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सक्षम होंगे। आज किसी से बात करते समय अपनी बातें शेयर न करें। आज आप जिस काम की शुरुआत करेंगे वह आपकी बनाई गयी रूपरेखा के अनुसार समय से पूरा हो जायेगा। अगर आपका कोई कोर्ट से सम्बंधित मामला चल रहा है, तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है।

    वृश्चिक राशिफल
    आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज मित्रों से अपने मन की बात शेयर करने से आपके मन को सुकून मिलेगा। इसके साथ ही आपको नयी नयी जानकारियां भी हासिल होंगी। आपको किसी रिश्तेदार से शुभ सन्देश भी मिल सकता है, इससे आपकी ख़ुशी दोगुनी हो जाएगी। आज आपके बिजनेस में ख़ास एग्रीमेंट होगा लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में अपने कार्य करने के तरीकों में बदलाव करना जरुरी है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे।

    धनु राशिफल 
    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आप अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। आप कोई भी फैसला भावात्मक बातों में आकर न करके गलत फैसलों से बच जायेंगे। आज ज्यादा काम के कारण आपको थकान हो सकती है आपकी छोटी छोटी परेशानियों का निवारण जल्द ही आप कर लेंगे। घर परिवार में में सुखद माहौल रहेगा। व्यापार में जो जिम्मेदारियां मिलेंगी, उसे आप सफलता से निभा लेंगे। इस राशि के जो लोग फर्नीचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा।

    मकर राशिफल 
    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आप शाम का समय अपने माता-पिता के साथ किसी महत्वपूर्ण टॉपिक पर विचार विमर्श करेंगे, आपको अच्छा सोल्यूशन मिल सकता है। अगर आप किसी काम की शुरुआत करने का विचार कर रहे हैं हैं तो पहले शुभ मुहूर्त देखना अच्छा रहेगा। आपके द्वारा समाज में किये कामों से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज कोई विश पूरी होने से आपको ख़ुशी मिलेगी।

    कुंभ राशिफल 
    आज का दिन आपके परिवार के लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आज आपको किसी अनुभवी से मिली सलाह फायदेमंद साबित होगी। आपने, अपने काम को लेकर जो भी सपने संजोये थे, वो आज काफी हद तक पूरे हो जायेंगे। आज स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है। आज घर में सदस्यों के बीच सामंजस्य होने से शांति का माहौल बना रहेगा। आज थोड़ा समय प्रकृति के सानिध्य में बिताने से आपको फ्रेशनेस महसूस होगी।

    मीन राशि
    आज का समय आपके लिए अच्छा है। आज आपकी पारिवारिक समस्या हल होगी औए आपके रुके काम में गति आएगी। आज सकारात्मक प्रकृति के लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आपकी मेहनत का उचित फल आपको जल्द ही मिलने वाला है। आज आप अफवाहों पर ध्यान न दें अपने काम को बेहतर तरीके से करते रहें। आपकी कोई आफीशियल यात्रा भी संभव है ये यात्रा आपके लिए शुभ होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप डिनर करने का प्लान बनायेंगे। छात्रों के लिये आज का दिन सफलता दिलाने वाला साबित होगा, बस थोड़ी और मेहनत करने की जरुरत है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Grenade, Scorpio, पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

    लुधियाना: जिले के जगराओ सिद्धवां बेट क्षेत्र से पुलिस ने ग्रैनेड और असलहे के साथ घूम रहे स्कॉर्पियों सवारों की मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक आरोपी को गोली लगी है और चार साथियों को घेरकर गिरफ्तार किया गया है।

    आरोपी स्कार्पियों गाड़ी मेंं सवार थे। जिन्हें काबू करने पहुंची सीआइए टीम पर स्कॉर्पियो सवारों ने गोलियां चलाई। इस दौरान एक गोली एसआई की पग में लगी और थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉक्टर अंकुर गुप्ता ने बताया कि जगराओ में सीआइए टीम को सूचना मिली थीं कि काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ हथियारबंद संदिग्ध वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं।

    इस पर सीआइए टीम ने मेन रोड से पिंड जंडी के कच्चे रास्ते पर पहुंचकर एक स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया। स्कार्पियो सवार ने पुलिस को देखकर तुरंत गाड़ी मोड़ी और सड़क किनारे लुढ़ककर पेड़ से जा टकराई। इस दौरान स्कार्पियो में से निकले एक व्यक्ति ने पुलिस पर गोली चलाई, सीआइए टीम के थाना प्रभारी बलविंदर सिंह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी फायर किया, जिससे स्कार्पियो सवार अमजद मसीह की दाहिनी टांग में गोली लगी।

    जिसके बाद पुलिस टीम ने उसके चार साथियों को भी घेरकर गिरफ्तार कर लिया। घायल हुए अमजद मसीह को इलाज के लिए जगराओ सिविल अस्पताल भेजा दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक जिंदा ग्रेनेड पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। काले रंग की स्कार्पियो में कुछ हथियारबंद संदिग्ध गतिविधि के लिए घूम रहे हैं।

  • Punjab News: मिनी बस चालकों की लापरवाही उजागर, खतरे में छात्रों की जान, देखें वीडियो

    Punjab News: मिनी बस चालकों की लापरवाही उजागर, खतरे में छात्रों की जान, देखें वीडियो

    मोहाली: लालाड़ू से जीरकपुर रूट पर चलने वाली निजी मिनी बसों की मनमानी ने स्कूली छात्रों की जान खतरे में डाल दी है। मुनाफे की होड़ में ओवरलोड होकर चलने वाली इन बसों में छात्रों को सीट तक नसीब नहीं होती। मजबूरी में कई छात्र दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे हैं। इसी तरह का खतरनाक नजारा डेराबस्सी में देखने को मिला जब एक मिनी बस के पीछे दो स्कूली छात्र लटके हुए थे।

    इस लापरवाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और संबंधित बस का चालान काटा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी हैं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। अभिभावकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

  • ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर नौकरियां छीनना है वोट चोरी : जयराम ठाकुर

    ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर नौकरियां छीनना है वोट चोरी : जयराम ठाकुर

    युवाओं के सपने, प्रदेश के विकास पर ताला लगाने वाली सुक्खू सरकार

    वोट चोरी की मास्टर है कांग्रेस,  हिमाचल में वोट चोरी कर बनाई सरकार

    ऊना,हमीरपुर/ सुशील पंडित: हमीरपुर से जारी बयान में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर सत्ता हासिल करने के बाद प्रदेश में पक्की नौकरी खत्म कर देना वोट चोरी होती हैं। कांग्रेस ने वोट चोरी से ही हिमाचल प्रदेश में अपनी सरकार बनवाई है। कांग्रेस वोट चोरी की मास्टर है। पूरी कांग्रेस पार्टी, छोटे से बड़ा हर नेता चौक चौराहे पर खड़ा होकर विधानसभा चुनाव के पहले ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी देने का ही ऐलान करता था। लेकिन सत्ता में आने के बाद से जितनी भी ठूँजा साल वाली पक्की नौकरियां थी, सब को एक-एक कर बंद करने में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी।

    अब सरकार के नुमाइंदों से उनकी चुनावी गारंटी और ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की बात करो तो वह इधर-उधर की बात करते हैं। विधानसभा के पटल से लेकर राष्ट्रीय महत्व के मंचों और तिथियों पर सरासर झूठ बोलते हैं। सरकार का एक मंत्री अगर कहेगा कि हमने 30000 नौकरियां दे दी तो अगले दिन दूसरा मंत्री जाकर रहेगा हमने 35000 नौकरियां दे दी। जुबानी जमा खर्च में और झूठ बोलने में कोई भी पीछे नहीं रहना चाहता। नौकरियों के आंकड़े पर मुख्यमंत्री महोदय द्वारा विधानसभा में क्या बोला जाता है उनकी पार्टी के राजनीतिक मंचों से क्या बोला जाता है और राष्ट्रीय महत्व के दिनों में प्रदेश को संबोधित करने पर क्या बोला जाता है। वह आंकड़े देखकर कोई भी उनके बयानों की गंभीरता का अंदाजा लगा सकता है। नेता प्रतिपक्ष हमीरपुर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन के साथ समीरपुर जाकर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की।

    जयराम ठाकुर ने कहा वर्तमान कांग्रेसनीत  सुक्खू की सरकार सिर्फ झूठ और वोटो की चोरी के आधार पर ही बनी है। कांग्रेस के बड़े–छोटे सभी नेताओं ने कर्मचारियों से झूठ बोला और उनके वोटो की चोरी की। कांग्रेस ने ₹1500 देने के नाम पर हर महिला से झूठ बोला और उनके वोट की चोरी की। कांग्रेस ने पहली कैबिनेट में एक लाख रोजगार और 5 साल में 5 लाख वोटों की गारंटी देकर प्रदेश के युवाओं के वोटों की चोरी की।  कांग्रेस ने दूध के दाम ₹100 किलो की गारंटी देकर किसानों के वोटों की चोरी की। कांग्रेस ने स्टार्टअप फंड की गारंटी देकर प्रदेश के युवा उद्यमियों के वोटों की चोरी की। कांग्रेस ने बागवानों द्वारा सब के दाम स्वयं तय करने की गारंटी देकर बागवानों के वोटों की चोरी की। अच्छी स्वास्थ्य  सुविधा की गारंटी देकर बीमार लोगों के वोटों की चोरी भी की। प्रदेश के लोगों की भावनाओं को खेलने और उनके साथ विश्वासघात करने का कोई भी मौका कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए नहीं छोड़ा।

    जयराम ठाकुर ने कहा कांग्रेस ने सिर्फ वोटो की चोरी करके प्रदेश का जनादेश ही नहीं हथियाया बल्कि आज प्रदेश के विकास की राह में रोड़े भी अटका रही है। सुख  की सरकार के ढाई साल का कार्यकाल निराशा से भरा ही रहा है। कर्ज के बोझ को बढ़ाने के अलावा सुक्खू सरकार ढाई साल से ज्यादा के समय में कुछ नहीं किया है।  प्रदेश इससे भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी सरकार के पास हिमाचल के बेहतर भविष्य की कोई योजना नहीं है। सरकार झूठ बोलकर सिर्फ अपना वक्त कट रही है।

  • Jalandhar News: बाबा सिद्ध सोढल मंदिर में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें Live

    Jalandhar News: बाबा सिद्ध सोढल मंदिर में हुआ हंगामा, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें Live

    जालंधर, ENS: 6 सितंबर को बाबा सिद्ध सोढल मंदिर में मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले से पहले आज हंगामा होने का मामला सामने आया है। जहां मंदिर कमेटी और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में पिल्लर पर लगे एक्सटेंशन को लेकर माहौल गर्म हो गया ।

    इस घटना को लेकर थाना 8 की पुलिस को दोनों कमेटियों के प्रबंधको द्वारा सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे थाना एसएचओ ने घटना का जायजा लिया और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा इमरात के पिल्लर लगाए गए एक्सटेंशन को हटवा दिया गया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों कमेटियों के प्रबंधको से बात करने के बाद पिल्लर पर लगे एक्सटेंशन को हटवा दिया गया है। एक्सटेंशन हटाने को लेकर किसी ने भी इसका विरोध नहीं किया। हालांकि मंदिर कमेटी के सदस्यों का कहना है कि गुरुद्वारा कमेटी की ओर से बड़ी मात्रा में लोगों को बुलाया गया और पिल्लर से एक्सटेंशन न हटाने के बारे में कहा गया। जिस कारण उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पिल्लर पर लगे एक्सटेंशन को हटवा दिया गया।