Blog

  • Jalandhar: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

    जालंधर,ENS: थाना सदर नकोदर के अधीन आते पट्टी सरीं के व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 69 वर्षीय सुरिंदर के रूप में हुई है। सड़क हादसे में गंभीर चोटे आने के कारण देर रात निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के शव को आज सुबह सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। 

  • पंजाबः  कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और भाजपा नेता हंस राज हंस ने डाला वोट, देखें वीडियो

    पंजाबः  कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और भाजपा नेता हंस राज हंस ने डाला वोट, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिबः लोकसभा चुनावों को लेकर आज 7वें चरण की वोटिंग चल रही है। पंजाब में वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। सभी बड़े नेता अपने परिवार के साथ अपने वोट का इस्तेमाल कर रहै है। वहीं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने भी अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपनी वोट का इस्तेमाल किया। उन्होंने वोट डालकर पंजाब के लोगों को भी वोट डालने की अपील की। साथ ही उन्होंने पंजाब के लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का भी सेदेश दिया। 

    वहीं मशहूर पंजाबी गायक व भाजपा के नेता हंस राज हंस ने भी अपनी वोट का इस्तेमाल किया। मतदान केंद्र पर अपनी वोट डालने के बाद वहां लोग हंस राज हंस के साथ फोटो खिंचवाते हुए नज़र आए।  

  • Punjab: वोटिंग मशीन खराब होने के चलते लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Punjab: वोटिंग मशीन खराब होने के चलते लोगों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर आज 7वें चरण पर वोटिंग जारी है। वहीं लुधियाना में पोलिंग बूथ पर ईवीएम मशीने खराब होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते लोगों ने परेशान होकर बूथ के बाहर धरना लगा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए वचन थापर ने कहा कि वह सुबह से वोट डालने के लिए आए हुए थे। काफी समय तक प्रशासन द्वारा मशीन खराब होने का हवाला दिया गया। व्यक्ति ने कहाकि काफी समय बीत जाने के बाद परेशान होकर सभी लोगों द्वारा धरना लगाया गया।

    व्यक्ति ने कहा कि धरना लगाने के 5 मिनट बाद ही नई मशीनें मौके पर पहुंच और दोबारा से वोटिंग शुरू की गई। वहीं दूसरे व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि मशीने प्रशासन के कर्मियों के हाथों में ही थी। व्यक्ति का आरोप है कि 5 मिनट में ईवीएम मशीने कहां से आ गई। व्यक्ति का कहना है कि मशीन में कोई खराबी नहीं थी। आरोप है कि बिना बात के लोगों को सुबह से परेशान किया गया। इस दौरान व्यक्ति ने आप पार्टी पर खराब मशीनों को लेकर आरोप लगाए है। व्यक्ति ने कहा कि आज 7वें चरण में हो रही वोटिंग में सबसे ज्यादा पंजाब में वोटिंग होगी।

  • Jalandhar: लोगों में वोटिंग को लेकर कम दिख रहा रूझान, 12 बजे के बाद सड़के हुई खाली, देखें Live

    Jalandhar: लोगों में वोटिंग को लेकर कम दिख रहा रूझान, 12 बजे के बाद सड़के हुई खाली, देखें Live

    जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वहीं 11 बजे तक जालंधर में 24.59 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इस बार चुनावों को लेकर भले प्रशासन द्वारा वोटिंग 70 प्रतिशत से अधिक करवाने के लिए चुनाव को त्यौहार की तरह मनाया जा  रहा है। लेकिन 12 बजे के बाद लोगों में वोटिंग को लेकर रूझान कम दिखाई दे रहा है। इसकी वीडियों भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि 12 बजे के बाद शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। लोगों में सुबह ही वोटिंग को लेकर रूझान दिखाई दिया था। वहीं वोटों को लेकर पोलिंग बूथ पर भी लोग की संख्या में कमी आई है।

  • Punjab : इस जिले के लोगों ने लोकसभा चुनावों का किया बहिष्कार, देखें वीडियो

    Punjab : इस जिले के लोगों ने लोकसभा चुनावों का किया बहिष्कार, देखें वीडियो

    अमृतसर: आम आदमी पार्टी के नेता दीप इंद्र सिंह दीपू लखूवालिया की गत रात गांव लखूवाल में 2 मोटरसाइकिलों पर आए नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस गोलीबारी में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। फायरिंग के बाद मोटरसाइकिल सवार हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद आज गांव के कुछ लोगों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। 

    बता दें कि पुलिस जिला एस.एस.पी. सतिंद्र सिंह ने कहा कि दीपिंद्र सिंह उर्फ दीपू लखूवालिया अपने गांव हेवील के पास अपने अन्य साथियों के साथ बैठे थे और 2 मोटरसाइकिलों पर सवार नकाबपोश व्यक्तियों ने उन पर गोलीबारी कर दी, जिस कारण दीपिंद्र सिंह दीपू की मौत हो गई। इस संबंध में अजनाला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।

     जिसके बाद पूरे गांव में विरोध हो रहा है और आज लोकसभा चुनाव के दिन पूरे गांव ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। गांव के सरपंच जगतार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के गुरुद्वारों में यह घोषणा भी कर दी गई है कि गांव का कोई भी व्यक्ति आज वोट नहीं डालेगा। उधर जिला प्रशासन ने वोटों को लेकर स्कूल में पर्याप्त व्यवस्था की है। लेकिन सुबह से किसी भी मतदाता ने वोट नहीं डाला है।

  • Jalandhar: इस पोलिंग बूथ पर हुई खून झड़प, देखें Live

    Jalandhar: इस पोलिंग बूथ पर हुई खून झड़प, देखें Live

    जालंधर,ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज 7वें चरण पर वोटिंग सुबह 7 बजें से हो रही है। वहीं वोटिंग को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए है, लेकिन उसके बावजूद आदमपुर में खूनी झड़प होने का मामला सामने आया है। दरअसल, गांव मंसूरपुर बटाला में पोलिंग बूथ पर खूनी झड़प हो गई। इसकी वीडियो भी सामने आई है। घटना में घायल हुए तेजिंदर सिंह ने बताया कि वह पोलिंग एजेंट है। उन्होंने आरोप लगाए है कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उस पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया। हादसे में तेंजिदर के सिर और पीठ पर चोटें आई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मौके पर पुलिस प्रशासन ने एक को काबू कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में भूपिंदर सहित कई कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। आरोप है कि आप पार्टी के कार्यकर्ताओं धक्का किया जा रहा है। वहीं पुलिस की टीम सिविल अस्पताल में घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करने पहुंच गई है।

  • Jalandhar: पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे Sushil Rinku, देखें वीडियो

    Jalandhar: पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे Sushil Rinku, देखें वीडियो

    जानें 11 बजे तक कितने प्रतिशत हुई वोटिंग


    जालंधर,ENS:
    लोकसभा चुनावों को लेकर आज 7वें चरण पर वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। वहीं चुनावों को लेकर लोगों में भी काफी उत्साह दिख रहा है। चुनावों को लेकर आज शीतल अंगुराल के साथ सुशील रिंकू मतदान करने पहुंचे। जहां मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। वहीं आप पार्टी पर रिंकू ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज 1 जून को वोटिंग मशीन पर 1 नबंर पर भाजपा का चुनाव का बटन है। उन्होंने कहा कि इसी कॉबिनेशन के तहत वह सत्ता में पहले नंबर पर आएंगे। वहीं आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देहात हलके में भाजपा कार्यकर्ताओं की दुकानों और मकानों पर आप पार्टी के जबरदस्ती झंडे लगाए गए।

    उन्हें काफी परेशान किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा आप पार्टी 2 लाख वोटों के नीचे रह जाएंगी। वहीं उन्होंने डेरा बल्लां को लेकर वायरल पोस्ट पर चन्नी के बयान को लेकर रिंकू ने कहा कि डेरा बल्लां को कोई बदनाम नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि डेरा बल्लां का उन्हें पूरा आशीर्वाद है, रिंकू ने कहा कि वायरल पोस्ट के बारे में उन्हें कुछ नहीं पता है, लेकिन जैसे बल्लां के महाराज ने उन्हें मदिंर बनाने और एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर पीएम मोदी तक आवाज पहुंचाने की बात कही थी, रिंकू ने कहा कि वह सारी बातें उन्होंने पीएम मोदी तक पहुंचा दी है। रिंकू ने कहा कि संतों के कहे हुए वचन पीएम मोदी पूरे कर रहे है तो संत क्यों खुश ना हो। उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे नहीं पता कि विपक्ष को क्यों तकलीफ हो रही है। वहीं लोकसभा चुनावों में जालंधर में 11 बजे तक 24.59 % वोटिंग हो चुकी है।

  • Jalandhar: अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 पेटी अवैध शराब की बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव कुमार निवासी जालंधर के रूप में हुई है। 

    मामले की जानकारी देते हुए थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह शेखों ने बताया कि  जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर पाल को  गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी संजीव सप्लाई देने के लिए न्यू गौतम नगर के पास आ रहा है।  

    सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने  नाकेबंदी के दौरान आरोपित को दबोच कर उसके पास से पांच पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

     

  • Jalandhar: S.S Metal Industry में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar: S.S Metal Industry में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: जंडू सिंघा के पास स्थित गांव कंगनीवाल में एस.एस मेटल इंडस्ट्री में आग लगने का मामला सामने आया है। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं आग लगने की सूचना मिलने के बाद तुरंत दमकल विभाग टीम नेतुरंत मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग इतनी भयानक थी कि दमकल विभाग की टीमें देर रात के 12 बजे तक आग बुझाने में जुटी हुई थी। लेकिन आग बहुत ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में काफी समय लग रहा था। देर रात तक दमकल विभाग 10 से ज्यादा गाड़ियों का पानी इस्तेमाल कर चुकी थी। दमकल विभाग ने आग बुझाने के लिए फॉम का भी इस्तेमाल किया है। जानकारी अनुसार फैक्ट्री में कैमिकल होने के कारण आग बढ़ती ही गई। देर रात मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

  • Jalandhar: Liberty Showroom संचालक की पत्नी से पर्स छीनकर स्नेचर फरार, टूटा हाथ

    जालंधर,ENS: थाना बारादरी के अंतरंगता आते मास्टर तारा सिंह नगर में लिबर्टी शोरूम मालकिन को घर के बाहर धक्का देकर पर्स छीनकर झपटमार स्कूटर पर फरार हो गए और नीचे गिरने से औरत का हाथ टूट गया। बिना नंबरी स्कूटर पर आए लुटेरे की वारदात के बाद भागने समय गली के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए, पीड़ित ने थाना बारादरी की पुलिस ने अज्ञात स्कूटर सवार लुटेरों ने खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    मास्टर तारा सिंह नगर की रहने वाली ऊषा ने बताया कि उसका कूल रोड पर लिबर्टी का शोरूम है। वह शाम को शोरूम से घर लौट रही थी कि उसके पीछे दो स्कूटर सवार युवक आने लगे और उसे लगा कि शायद वह मोहल्ले में किसी काम के लिए जा रहे हैं। जब वह घर का दरवाजा को अंदर दाखिल होने लगी तो उसी दौरान स्कूटर के पीछे बैठा हुआ युवक उतरकर उसके पास आया और उसे धक्का देकर पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में शोरूम की तीन दिन की सेल करीब एक लाख रुपये और सोने की तीन अंगूठियां थीं।

    उसके नीचे गिरने से हाथ में चोट लगी तो चिल्लाना शुरू कर दिया, जिसे सुनकर पड़ोसियों ने स्कूटर सवार झपटमारों का पीछा करने की कोशिश की लेकिन रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गए। हाथ में चोट लगने के बाद पीड़िता को डाक्टरों के पास पहुंचाया गया तो पता चला कि हाथ टूट गया है, जिसकी शिकायत परिवार ने थाना बारादरी की पुलिस को दी। थाना बारादरी के जांच अधिकारी एएसआइ बंलकरण सिंह ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले के बाद अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है और जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।