Blog

  • पंजाब: महा-डिबेट में हिस्सा लेने जा रहे शिवसेना नेता को पुलिस ने रोका, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब/संदीपः लुधियाना में 1 नवंबर यानी आज बुधवार को होने जा रही महा-डिबेट ‘मैं पंजाब बोलदा हां’ अकाली दल का हिस्सा लेने से मना करने का मामला सामने आ रहा है। बीती शाम अकाली दल के प्रवक्ता दलजीत सिंह डिबेट का हिस्सा बनने से इनकार कर चुके हैं। वहीं विपक्ष के नेता व कांग्रेस विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने इस डिबेट को कहा ड्रामा करार दे दिया है। दूसरी ओर कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शर्तों पर आने की बात कही। इसके अलावा सुनील जाखड़ के आने पर असमंजस अभी बना हुआ है।

    वहीं भारती शिव सेना पंजाब के अध्यक्ष संजीव घनोली आज सुबह लुधियाना में महा डिबेट में भाग लेने के लिए अपने आवास घनौली से निकले तो स्थानीय पुलिस ने उन्हें रोक लिया गया। इस मौके पर संजीव ने कहा कि उन्हें लुधियाना जाने से रोका जा रहा है। इस दौरान शिव सेना नेता के द्वारा पंजाब सरकार पर तीखी शब्दाली का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि हम पंजाब के बारे में बात करने जा रहे हैं, हम पंजाब के मुद्दों पर बात करने जा रहे हैं, लेकिन हमें रूपनगर में रोक दिया गया है। शिव सेना नेता ने कहा कि हम खासकर पंजाब के पानी के मुद्दे पर बात करनी थी कि पंजाब के पास किसी को देने के लिए एक बूंद भी नहीं है, लेकिन हमें वहां पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। हमें लुधियाना पहुंचना था लेकिन हमें रूपनगर में ही रोक दिया गया है।

  • आज से पुरानी बसों पर लगी पाबंदी, जानें मामला

    नई दिल्ली: प्रदूषण के बिगड़ते हालातों के बीच आज से दिल्ली में एनसीआर से आने वाली पुरानी बसों की एंट्री पूरी तरह रुक जाएगी। कमिशन फॉर एयर क्वॉलिटी एंड मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) इसकी टाइमलाइन को और आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। इस बारे में सीएक्यूएम ने एनसीआर के राज्यों को 19 जुलाई को ही तैयारी रखने की सलाह भी दे दी थी। उनसे एक्शन प्लान लिए गए। नई बसों को खरीदने की टाइमलाइन ली गई और अब इसे लागू किया जा रहा है। इस बारे में आदेश 19 अक्टूबर को जारी कर दिए गए थे।

    एक्सपर्ट्स के अनुसार निश्चित तौर पर यह कदम उठाना काफी जरूरी है। लेकिन, अगर बसों की कमी हुई और लोगों ने प्राइवेट गाड़ियों का इस्तेमाल बढ़ाया तो प्रदूषण पर इसका और बुरा असर पड़ सकता है। मंगलवार को आईएसबीटी पर अन्य राज्यों से आने वाली बीएस-3 और बीस-4 डीजल बसों की आवाजाही जारी रही। नए निर्देशों के अनुसार एनसीआर के सभी शहरों से दिल्ली आने वाली बसें सिर्फ इलेक्ट्रिक, सीएनजी या बीएस-6 डीजल बसें होंगी। यह बसें बीएस-3 और बीएस-4 डीजल बसों की तुलना में कम प्रदूषण करती हैं।

    राज्यों ने CAQM को यह दिया एक्शन प्लान

    • हरियाणा ने 2023-24 में 1313 नई बीएस-6 डीजल बसें खरीदने की बात कही है
    • राजस्थान ने 590 बीएस-6 डीजल बसें खरीदने की बात कही है, इसके अलावा 440 बीएस-6 बसों को आउटसोर्स करने की बात भी कही है
    • उत्तर प्रदेश ने 1650 से अधिक बीएस-6 बसें खरीदने की बात कही है
    • एक जुलाई 2024 तक दिल्ली-एनसीआर में चलेंगी सिर्फ क्लीन फ्यूल की बसें

    NCR से दिल्ली आने वाली पुरानी डीज़ल बसों पर ही एक्शन

    रोडवेज की बसों से एनसीआर के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को आज से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) के निर्देश पर दिल्ली सरकार का ट्रांसपोर्ट विभाग आज से तीन स्टेट रोडवेज की डीजल से चलने वाली पुरानी बसों की दिल्ली में आवाजाही पर कुछ पाबंदियां लगाएगा। इसके तहत एनसीआर के क्षेत्रों से स्टेट रोडवेज और प्राइवेट ट्रांसपोर्टरों की केवल इलेक्ट्रिक और सीएनजी से चलने वाली या फिर बीएस-6 डीजल इंजन वाली बसों को ही दिल्ली में एंट्री मिलेगी। बाकी बसों को बॉर्डर एरिया से ही वापस भेज दिया जाएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्ट विभाग ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है।

    एनफोर्समेंट की टीमें बॉर्डर एरिया पर तैनात

    अधिकारियों ने बताया है कि एनफोर्समेंट विभाग की टीमों को मंगलवार से ही सभी बॉर्डर एरिया में तैनात कर दिया गया है। साथ ही दिल्ली के सभी बस अड्डों पर और शहर में जिन अन्य जगहों से प्राइवेट बसें चलती हैं, वहां पर भी ये टीमें लगातार निगरानी रखेंगी और बसों की चेकिंग करेंगी। अगर डीजल से चलने वाली कोई पुरानी बस एनसीआर रीजन में ऑपरेट होती पाई गई, तो उसे जब्त करके कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि एनसीआर क्षेत्र से बाहर के इलाकों में आने-जाने वाली स्टेट रोडवेज और प्राइवेट ऑपरेटरों की टूरिस्ट परमिट वाली बसों पर फिलहाल यह पाबंदी लागू नहीं की जाएगी। ऐसे में एनसीआर रीजन से बाहर के इलाकों में आने-जाने वाले लोगों को उतनी दिक्कत नहीं होगी। इस बीच प्राइवेट बस ऑपरेटरों के संगठनों ने भी ट्रांसपोर्ट विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की थी। उसी के बाद अधिकारियों ने यह साफ किया है कि लंबे रूट पर चलने वाली टूरिस्ट परमिट वाली या कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बसों पर अभी यह पाबंदी लागू नहीं होगी। ऐसे में ज्यादातर प्राइवेट ऑपरेटर अपनी बसें ऑपरेट कर सकेंगे।

  • ਪੰਜਾਬ: Karva Chauth ‘ਤੇ ਬਜ਼ਾਰ ‘ਚ ਲੱਗੀਆ ਰੌਣਕਾਂ, Rajasthan ਤੋਂ ਆਏ ਕਾਰੀਗਰ , ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਭਾਰਤੀ ਔਰਤਾਂ ਵਿੱਚ ਕਰਵਾਚੌਥ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਹੁਤ ਉਤਸ਼ਾਹ ਹੈ। ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਇਹ ਵਿਆਹੁਤਾ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਤਿਉਹਾਰ ਹੈ। ਇਸ ਦਿਨ ਵਿਆਹੁਤਾ ਔਰਤਾਂ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਦੀ ਲੰਬੀ ਉਮਰ ਲਈ ਵਰਤ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਵਾਰ ਇਹ ਤਿਉਹਾਰ 1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਹੁਣ ਕਰਵਾਚੌਥ ਦੇ ਵਰਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਬਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹਰ ਪਾਸੇ ਰੌਣਕਾਂ ਲੱਗੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਔਰਤਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ।

    ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਭੀੜ ਹੈ। ਔਰਤਾਂ ਖਾਸ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਰਾਜਸਥਾਨ ਦੇ ਮਹਿੰਦੀ ਕਲਾਕਾਰਾਂ ਦੀ ਟੀਮ ਤੋਂ ਮਹਿੰਦੀ ਲਗਾਉਣਾ ਪਸੰਦ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਮਹਿੰਦੀ ਲਗਾਉਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਔਰਤਾਂ ‘ਚ ਕਾਫੀ ਉਤਸ਼ਾਹ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ‘ਚ ਪੁੱਜੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦੇ ਵਰਤ ‘ਤੇ ਇਸ ਵਾਰ ਬਾਜ਼ਾਰਾਂ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਰੌਣਕ ਹੈ | ਇਹ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਤਿਉਹਾਰ ਹੈ | ਵਿਆਹਤਾ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਦੀ ਲੰਬੀ ਉਮਰ ਲਈ ਇਹ ਵਰਤ ਰੱਖਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਸਾਰਾ ਦਿਨ ਭੁੱਖਾ ਰਹਿ ਕੇ ਸ਼ਾਮ ਨੂੰ ਚੰਦਰਮਾ ਦੇਖ ਕੇ ਇਹ ਵਰਤ ਖੋਲਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਰੇਸ ਲਗਾਉਂਦੇ ਟਾਇਮ ਹੋਇਆ ਹਾਦਸਾ, ਐਕਟੀਵਾ ਸਵਾਰ ਦੀ ਹੋਈ ਮੋ’ਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ: ਨੰਗਲ-ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਮੁੱਖ ਮਾਰਗ ਤੇ ਜਵਾਹਰ ਮਾਰਕੀਟ ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਇੱਕ ਐਕਟਿਵਾ ਸਵਾਰ ਦੇ ਟਿੱਪਰਾਂ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿੱਚ ਆਣ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਪ੍ਰਤੱਖ ਦਰਸ਼ੀਆਂ ਦੇ ਦੱਸਣ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ ਦੋ ਟਿੱਪਰ ਆਪਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੇਸ ਲਗਾ ਰਹੇ ਸਨ ਤੇ ਇੱਕ ਦੂਜੇ ਤੋਂ ਅੱਗੇ ਲੰਘਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਸੜਕ ‘ਤੇ ਚੱਲ ਰਹੇ ਇਸ ਐਕਟੀਵਾ ਸਵਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਇੱਕ ਟਿੱਪਰ ਦੀ ਫੇਟ ਵੱਜੀ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਕੇ ਉੱਤੇ ਹੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ।

    ਉਧਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਟਿੱਪਰ ਸਵਾਰ ਆਪਣਾ ਟਿੱਪਰ ਲੈ ਕੇ ਦੌੜ ਗਿਆ। ਸਥਾਨਕ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਵਾਲੇ ਸਥਾਨ ਤੇ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਗੌਰ ਨਾਲ ਖੰਗਾਲੇ ਤੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਦੇ ਲਈ ਦੋਸ਼ੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਖਤ ਤੋਂ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇ। ਉੱਧਰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਪਿੰਡ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਮ੍ਰਿਤਕ ਨੌਜਵਾਨ ਕੁੱਝ ਸਮੇਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਵਿਦੇਸ਼ ਤੋਂ ਆਇਆ ਸੀ। ਕੁਝ ਸਾਲ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਇਸ ਦਾ ਵਿਆਹ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਉਹ ਆਪਣੇ ਮਾਪਿਆਂ ਦਾ ਇਕਲੌਤਾ ਪੁੱਤਰ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਵਾਲਿਆਂ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋਇਆ ਪਿਆ।

  • Gun Point पर ज्वैलरी शॉप में लूट, देखें CCTV

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके से एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। 31 अक्टूबर को दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के करावल नगर इलाके में 3 लोगों ने बंदूक की नोक पर एक आभूषण की दुकान में लूटपाट की। एक आरोपी पकड़ा गया है। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल और 4 जिंदा कारतूस बरामद लिया हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को शाम 04 बजकर 39 मिनट पर ज्वेलरी की दुकान में लूट के बारे में पीसीआर कॉल मिली। पता चला कि करावल नगर के प्रेम विहार में यश बघेल (19) पुत्र संतोष बघेस जय दुर्गा ज्वेलर्स के नाम से आभूषण दुकान चलाता है।

    शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने पिता के साथ दुकान पर मौजूद थे और उस समय कुछ ग्राहक भी थे। हेलमेट पहने तीन बदमाश आभूषण की दुकान में घुसे और पिस्तौल निकाल ली। उन्होंने पिस्तौल के बल पर दुकान के काउंटर पर रखे आभूषण लूट लिये। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदमाश सोना और चांदी के गहने लूट ले गए। वारदात के बाद बदमाश भागने का प्रयास करने लगे तो लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। उन्होंने उसकी पिस्तौल छीन ली और उसे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। दो बदमाश भागने में सफल रहे। बदमाश दो मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़ गए जिससे वह लूटपाट करने आए थे।

  • दर्दनाक हादसाः खाई में कार गिरने से 2 की मौ’त 

    बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के घुमारवीं में आज दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत दाबला के सोई गांव में एक कार के पलटने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि तीनो व्यक्ति एक ही कार में किसी सेवानिवृत समारोह से वापस लौट रहे थे कि गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

    अंदेशा जताया जा रहा है कि हादसा रात को हुआ होगा और आवाजाही न होने के कारण किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात को जब घायल व्यक्ति को कुछ होश आया तो उसने अपने फोन से लोगों को सूचना दी। इसके बाद लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सिविल अस्पताल घुमारवीं ले गए जहां पर दो लोगों को मृत घोषित कर दिया तथा तीसरे व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार सरवन कुमार पुत्र सुखराम गांव सोई टिक्करी आयु 62 वर्ष व श्याम सुंदर निवासी दाबला आयु 60 वर्ष की मृत्यु हो गई जबकि रामपाली निवासी दाड़ी घायल है। यह तीनों कार एचपी 23सी 3250 में वापस लौट रहे थे कि यह हादसा पेश आया। मृतक श्याम सुंदर घुमारवीं में ज्वेलर शॉप चलाता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन करने में जुटी है।

  • इस इलाके में 4 घरों में लगी भीषण आग

    चंबाः जनजातीय उपमंडल पांगी की ग्राम पंचायत शौर में बीते दिन भयंकर अग्निकांड में दो मंजिला के 4 मकान जलकर राख हो गए। आग की इस घटना में तीन परिवार प्रभावित हुए है। प्रभावितों में 2 सगे भाई भी शामिल है। इस घटना में प्रभावित परिवारों की जिंदगी भर की जमापूंजी आग में जलकर राख हो गई। आरंभिक तौर पर आग की इस घटना में 40 से 50 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। प्रथम दृष्टया आग लगने की वजह बिजली का शाट सर्किट माना जा रहा है।

    उपमंडलीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार शांता कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के साथ ही हलका पटवारी को नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों को 10- 10 हजार रुपए की फौरी राहत के अलावा राशन व सामग्री भी उपलब्ध करवा दी है। शौर गांव के लुद्र सिंह के पुराने मकान के उपरी हिस्से अचानक आग की लपटें उठता देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

    उन्होंने मकान को भडक़ी आग पर काबू पाने के लिए राहत व बचाव कार्य आरंभ कर दिए। मगर आग ने भयंकर रूप धारण करते हुए लुद्र सिंह के दूसरे मकान सहित योगराज व केहर सिंह के मकानों को भी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते सभी दोमंजिला मकान अंदर रखे सामान सहित जलकर राख हो गए। उधर, तहसीलदार पांगी शांता कुमार ने शौर गांव में आग की चपेट में आकर 4 दो मंजिला मकानों के जलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रभावितों को फौरी राहत के अलावा राशन व अन्य सामग्री उपलब्ध करवा दी गई है। उन्होंने हल्का कानूनगो व पटवारी को आग से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश भी दे दिए गए है।

  • वेतन को लेकर कपड़ा श्रमिकों का प्रदर्शन

    ढाकाः बांग्लादेश में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर कपड़ा कारखानों के हजारों श्रमिकों ने मंगलवार को राजधानी ढाका और औद्योगिक जिले गाजीपुर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। बांग्लादेश गारमेंट मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (बीजीएमईए) के अनुसार, देश में लगभग 3,500 कपड़ा कारखाने हैं और वह चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कपड़ा उत्पादक है। देश में लगभग इस उद्योग से जुड़े 40 लाख श्रमिक हैं जिनमें अधिकतर महिलाएं हैं।

    श्रमिक संघों के अनुसार, कपड़ा श्रमिकों को मासिक न्यूनतम वेतन के रूप में 8,300 टका यानी 75 डॉलर मिलते हैं। उन्हें गुजर-बसर करने के लिए अकसर अधिक काम (ओवरटाइम) करना पड़ता है। श्रमिकों ने मासिक न्यूनतम वेतन 208 डॉलर करने की मांग की थी जिस पर बीजीएमआईए ने इसे 25 प्रतिशत बढ़ाकर 90 अमेरिकी डॉलर तक करने की पेशकश की थी। इसके बाद से सप्ताहांत में श्रमिकों का प्रदर्शन शुरू हो गया।

    गाजीपुर जिले में हजारों प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर प्रदर्शन किया जिनमें से कुछ श्रमिकों ने दुकानों पर पत्थरबाजी की। ढाका के मीरपुर इलाके में मौके पर मौजूद एसोसिएटेड प्रेस की टीम ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को बेहतर वेतन की मांग के साथ नारेबाजी करते देखा। कुछ प्रदर्शनकारियों को गाड़ियों में तोड़फोड़ करते देखा गया। स्थानीय मीडिया की खबरों के अनुसार, गाजीपुर में सोमवार को पुलिस के साथ झड़प में दो श्रमिकों की मौत हो गई। प्रदर्शनकारियों ने सड़कें अवरुद्ध कर दीं और कई कारखानों को आग लगा दी तथा तोड़फोड़ की। बीजीएमईए ने प्रदर्शनकारियों से हिंसा न करने और कारखानों को नुकसान न पहुंचाने का आह्वान किया है।

  • सुबह-सुबह मंत्री के काफिले की गाड़ी में की गई तोड़फोड़

    मुंबई: महाराष्ट्र का मराठा आंदोलन थमने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। ये आंदोलन हिंसक होकर राज्य के 8 जिलों में फैल गया है और कई अन्य जिलों में इसका असर देखा जा रहा है। आरक्षण के समर्थन में अब तक 25 लोग जान दे चुके हैं। इनमें से 9 लोगों ने मंगलवार को आत्महत्या की है। बुधवार सुबह मुंबई के कोलाबा इलाके में स्थित विधायक आवास पर दो अज्ञात लोगों ने कारों में तोड़फोड़ की।जिन गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई है वह मंत्री हसन मुशरिफ के काफिले की गाड़ी है। गाड़ी में ड्राइवर सोया हुआ था।

    पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों को हिरासत में ले लिया है। मंगलवार को ही मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जस्टिस संदीप शिंदे समिति की अंतरिम रिपोर्ट को मंजूरी दी गई। हालांकि, सरकार ने भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारांगे पाटिल की सभी मराठाओं को आरक्षण देने की मांग खारिज कर दी।सीएम शिंदे आज सुबह 10:30 बजे सर्वदलीय बैठक करने जा रहे है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी को इस बैठक में नहीं बुलाया गया है।

    उन्होंने कहा कि हमारे पास 16 विधायक और 6 सांसद हैं, लेकिन हमें न बुलाकर ऐसी पार्टियों को बुलाया गया है जिनके पास एक भी विधायक नहीं है।उधर, आंदोलन के नेता मनोज जारंगे ने आंदोलन देशभर में फैलने की चेतावनी दी है। जारंगे ने मंगलवार को कहा था कि सरकार बुधवार ही स्पेशल सेशन बुलाए और आरक्षण पर फैसला करे, नहीं तो जल त्याग दूंगा।

  • ਪੰਜਾਬ: ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ‘ਚ 28 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਨਜਦੀਕ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਦੇ ਕੋਲ ਪਿੰਡ ਬਹਾਦੁਰਪੁਰ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚੋਂ ਸਵੇਰ ਸਾਰ 28 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਸਲੀਮ ਮਸੀਹ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਤੇ ਦਹਿਸ਼ਤ ਭਰਿਆ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ। ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਦੇ ਵਲੋਂ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਕਬਜ਼ੇ ਚ ਲੈਂਦੇ ਹੋਏ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਓਥੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਸੰਨੀ ਅਤੇ ਲਵਲੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਸਲੀਮ ਮਸੀਹ ਉਮਰ 28 ਸਾਲ ਵਿਆਹਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਉਸਦੀ 2 ਸਾਲ ਦੀ ਇਕ ਬੱਚੀ ਵੀ ਹੈ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਕੰਗ ਦਾ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਹੈ।

    ਓਹਨਾ ਦਸਿਆ ਕਿ ਸਲੀਮ ਮਸੀਹ ਕਲ ਸ਼ਾਮ ਦਾ ਹੀ ਆਪਣੀ ਸਕੂਟਰੀ ਤੇ ਘਰੋਂ ਨਿਕਲਿਆ ਸੀ ਪਰ ਸਾਰੀ ਰਾਤ ਘਰ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ ਘਟਨਾ ਦਾ ਪਤਾ ਚਲਿਆ ਕਿ ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਪਿੰਡ ਬਹਾਦੁਰ ਪੁਰ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਪਈ ਹੋਈ ਹੈ। ਓਹਨਾ ਦਸਿਆ ਕਿ ਲਾਸ਼ ਤੇ ਕੀਤੇ ਵੀ ਕੋਈ ਸੱਟ ਦਾ ਨਿਸ਼ਾਨ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਬਾਕੀ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਚਲ ਪਾਏਗਾ। ਓਥੇ ਹੀ ਚਸ਼ਮਦੀਦ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਸਵੇਰੇ ਜਦੋ ਉਹ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿਚ ਆਏ ਤਾਂ ਦੇਖਿਆ ਕਿ ਇਕ ਸਕੂਟਰੀ ਦੇ ਕੋਲ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਪਈ ਹੋਈ ਹੈ, ਉਸਨੇ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਓਥੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਸਕੂਟਰੀ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ਾਤ ਤੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਲਾਸ਼ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਲਈ ਭੇਜ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਰਿਪੋਰਟ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਮੌਤ ਦੇ ਕਾਰਨਾਂ ਦਾ ਪਤਾ ਚਲ ਪਾਏਗਾ ਬਾਕੀ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।