Blog

  • जालंधरः अवैध शराब सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: थाना सदर नकोदर की पुलिस ने 4 पेटी शराब सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान लवप्रीत उर्फ वडाली निवासी गांव मालड़ी थाना नकोदर और सुखदीप सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। 

    थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जयपाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई जनक राज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सुखदीप और लवप्रीत अवैध शराब की सप्लाई लेकर अपने गांव की तरफ आ रहे है, जिसके बाद एएसआई जनक राज गांव जमीतगढ़ के पास नाकेबंदी के दौरान दोनों आरोपियों को रोककर तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से चार पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में बंद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौ+त!, देखें वीडियो

    बठिंडाः बठिंडा की सेंट्रल जेल में बंद एक युवक हवालाती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति को अदालत ने 29 जनवरी को मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में न्यायिक हिरासत में बठिंडा जेल भेज दिया था। 

    हवालाती की पहचान रमनदीप सिंह उर्फ हैरी वासी नहियावाला के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक के खिलाफ कैंट पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत पिछले दिनों मामला दर्ज किया था। 

    कल वीरवार से हवालाती को टांगों में दर्द होने व चलने में दिक्कत होने के कारण जेल से अस्पताल ले जाया गया।

    इसी दौरान उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे बठिंडा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन इस बीच उसकी मौत हो गई। मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने धारा 176 के तहत कार्रवाई की है।

  • पंजाब : छप्पड़ में मिला नवजात का शव

    कपूरथला : सब डिवीज़न सुल्तानपुर लोधी के गांव सराय जट्टा के तालाब में एक नवजात शिशु का शव मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद सुलतानपुर लोधी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिशु के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि SHO हरगुरदेव सिंह ने करते हुए बताया कि कन्या भ्रूण को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवग्रह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है। वहीं दूसरी तरफ टिब्बा अस्पताल के SMO डॉ. मोहन प्रीत ने बताया कि उन्होंने मेडिकल टीमों को आसपास के क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के डाटा एकत्र करने और वेरिफाई करने के आदेश दे दिए हैं।

    जानकारी अनुसार सुल्तानपुर लोधी के गांव सराय जट्टा के छप्पड़ (तालाब) में एक नवजात का शव मिलने की बात सामने आई है। स्थानीय लोग एक धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए जा रहे थे उन्होंने छप्पड़ में एक भ्रूण को तैरते देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो पहले लोगों को लगा कि यह कोई गुड़िया है, लेकिन करीब से देखने पर मालूम हुआ कि भ्रूण है।

    थाना सुल्तानपुर लोधी के SHO हरगुरदेव सिंह ने बताया कि गांव सराय जट्टा में शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर सुलतानपुर लोधी सिविल अस्पताल के शवग्रह में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया गया है। तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • पांचवी पास युवक, 4 हजार में बना इंस्पेक्टर, जाने मामला

    आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर दबोचा गया है। वह पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को धौंस दिखा रहा था इतना ही नहीं कभी-कभार तो वह वाहनों की चेकिंग भी करने लगता था। बीते चार साल से लोग उसे असली इंस्पेक्टर ही मान रहे थे लेकिन अब उसकी पोल खुल गई है। फिलहाल, पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया है। पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने वह डर के मारे कांप रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी महज 5वीं पास है। कोरोना काल के टाइम उसने 4 हजार रुपये खर्च कर वर्दी सिलवाई थी। तभी से वह फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर घूम रहा था। लेकिन बीते दिन जब अवैध रूप से चेकिंग लगाकर वाहनों को रोक रहा था तो किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी मौके पर पहुंची आगरा पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम देवेंद्र उर्फ राजू  है वह थाना न्यू आगरा इलाके के अबुल उलाह कट पर बावर्दी वाहनों की चेकिंग कर रहा था

    साथ ही चेकिंग के दौरान वाहनों से अवैध वसूली कर अपनी जेब में रख रहा था वाहनों की चेकिंग की जानकारी पुलिस को मिलीजिस पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। उन्होंने पुलिस की वर्दी में अवैध वसूली करने वाले से पूछताछ की। हल्की सी पूछताछ में ही साफ हो गया कि इंस्पेक्टर फर्जी है। ऐसे में उसे पकड़कर थाने लाया गया और कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में देवेंद्र की सारी पोल पट्टी खुल गई। पता चला कि वह आगरा के राजपुर चुंगी इलाके का रहने वाला है। तलाशी के दौरान देवेंद्र के पास से 2 हजार रुपये बरामद हुए। इसे उसने एक वाहन चालक से वसूले थे। फिलहाल आरोपी देवेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी और रंगदारी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ थाना हरी पर्वत में पहले से चोरी का मुकदमा भी दर्ज है।

    देवेंद्र ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान वह सड़कों पर वर्दी पहनकर निकलता था वर्दी की वजह से उसे कोई रोकता-टोकता नहीं था यह देख उसकी हिम्मत बढ़ गई और वह वर्दी पहनकर ऑटो और बस में फ्री में सफर करने लगा देवेंद्र ने पुलिस को यह भी बताया है कि वर्दी पहनकर वह जिस दुकान पर खरीदारी करने जाता था वहां पर उसे डिस्काउंट मिल जाता थाइन्हीं सब वजहों के बाद उसकी हिम्मत इतनी बढ़ गई कि वह वाहनों से अवैध तरीके से वसूली करने लगा लेकिन अबकी बार देवेंद्र की कलई खुल गई और वह पकड़ा गया अब देवेंद्र सलाखों के पीछे है और उसके फर्जीवाड़े का मुकदमा उसके ऊपर लग चुका है 

  • पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अकाउंटेंट के खिलाफ 45 लाख की रिश्वत का एक और मामला दर्ज

    अमृतसरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार से निपटने की अपनी वचनबद्धता के अंतर्गत अमृतसर इम्परूवमैंट ट्रस्ट (एआईटी) के लेखाकार और अमृतसर निवासी विशाल शर्मा के विरुद्ध 45 लाख रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन भ्रष्टाचार का एक और मामला दर्ज किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए बताया कि एफआईआर नं. 01, तारीख 31.01.2024 को उक्त कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अधीन विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह केस अमृतसर के गांव सुल्तानविंड के निवासी मेजर सिंह द्वारा दर्ज करवाई ऑनलाइन शिकायत के उपरांत दर्ज किया गया है।

    प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी यह शिकायत मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर ऑडियो-विजुअल सबूतों समेत दर्ज करवाई थी। जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो अमृतसर रेंज ने शिकायत में दोषों को सही और ठीक पाया, जिस कारण उक्त मुलजिम कर्मचारी के विरुद्ध यह केस दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच जारी है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि एआईटी का यह मुलाजिम इस समय एक अन्य रिश्वत के मामले में 8 लाख रुपए की रिश्वत मांगने और लेने के दोष के अंतर्गत न्यायिक हिरासत के अधीन जेल में बंद है और इस केस में जल्दी ही उसे गिरफ़्तार करने के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।

    जिक्रयोग्य है कि बीती 7 जनवरी 2023 को दर्ज किए गए। इस केस में एक सह-दोषी एआईटी का कानूनी अफसर गौतम मजीठिया, जोकि ग्रीन फील्ड, मजीठा रोड़, अमृतसर का रहने वाला है, को पहले ही विजिलेंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है और वह भी न्यायिक हिरासत में है।

  • नारी स्कूल में विश्व आर्द्र स्थल दिवस की धूम 

    सिमरन, नैंसी व चाहत पेंटिंग में अव्वल 

    ऊना/सुशील पंडित:राजकीय उच्च पाठशाला नारी में शुक्रवार को  विश्व आर्द्र स्थल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पाठशाला में स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पाठशाला के भिन्न-भिन्न कक्षाओं के बच्चों ने भाग लिया।इस पेंटिंग प्रतियोगिता सिमरन धीमान कक्षा 9वीं की प्रथम, नैंसी कक्षा नवीं द्वितीय तथा चाहत कक्षा नवमी की छात्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक देवेंद्र कुमार  ने बच्चों को आर्द्र स्थलों की महत्वता और जल संरक्षण के बारे में विस्तार पूर्वक बताया

    उन्होंने कहा कि अगर हमारी जमीन में नमी रहेगी तो पानी की कोई कमी नहीं आएगी। पाठशाला के मुख्य अध्यापक अशोक कुमार बैंस ने कहा कि प्राचीन समय में गांव में जलाशय, तालाब, टोबे  और खड्डों- नालों  के बीच जलाशय हुए करते थे। जिसकी वजह से भूमि में पानी की कमी नहीं रहती थी आधुनिकता के दौड़ में इन सब चीजों का महत्व कम हो गया है क्योंकि हमें जल घर पर  में उपलब्ध हो रहा है और हमारे जीवन में तालाब ,कुएं , टोबे तथा  जलाशयों की महत्वता काम हो गई है। जिसके कारण मानव जीवन को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।  बैंस ने कहा कि हमें पानी को बचाएं रखना चाहिए पेयजल को नष्ट नहीं करना चाहिए। हमें जल संरक्षण करना चाहिए।इस अवसर पर पाठशाला के अध्यापक कुलदीप चंद, दविंदर कुमार, राकेश कुमार, सतनाम सिंह,अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे। 
  • राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

    ऊना/सुशील पंडित:अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा  एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार व विशिष्ठ अतिथि पीटीए प्रधान सूरम सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने कहा कि यह शिविर 2 फ़रवरी 2024 से 8 फ़रवरी 2024  तक शिक्षित युवा एवं आत्मनिर्भर भारत ” थीम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है l

    उन्होंने बताया कि इस दौरान स्वयंसेवी  पर्यावरण जागरुकता , सड़क – सुरक्षा ,मतदान जागरूकता, नशा निवारण ,प्राकृतिक खेती ,प्राकृतिक आपदा, स्वच्छता कोविड 19, बेटी पढ़ाओ बेटी, बचाओ, साइबर सुरक्षा, डिजिटल इण्डिया, एडस जागरुकता  तथा श्रमदान से संबंधित गतिविधियां करेंगे। उन्होंने कहा कि इस शिविर में लगभग 50 स्वयंसेवी  भाग ले रहे हैं ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि एनएसएस चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास में सहायक है। 

    यह युवा शक्ति को व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़कर राष्ट्र की मुख्यधारा में लाने का काम करता है। नई पीढ़ी के समाजीकरण में एनएसएस महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जिसका कार्य प्रतीकात्मक एवं प्रेरणादायक है। एनएसएस युवाओं के छिपे हुए गुणों को सामने लाता है और उनके व्यक्तित्व को निखारता है, जिससे उनकी कार्य क्षमता में गुणात्मक वृद्धि होती है। इस अवसर पर पीटीए प्रधान सूरम सिंह, प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन,एनएसएस कैप्टन विशाल सोनी, एनएसएस कैप्टन सपना, हैड बॉय तीक्ष्ण आर्य और हैड गर्ल सबिता आदि मौजूद रहे।
  • स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर के पुराने भवन की नीलामी 15 फरवरी को

    स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर के पुराने भवन की नीलामी 15 फरवरी को

    ऊना/सुशील पंडित :जिला के स्वास्थ्य उपकेंद्र रामपुर के पुराने भवन जिसमें केवल भवन सामग्री शामिल है, की नीलामी 15 फरवरी को प्रातः 11 बजे प्रस्तावित है। इस संबंध में जानकारी देते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी बसदेहड़ा डॉ राम पाल शर्मा ने बताया कि नीलामी से पूर्व बोलीदाता को 10 हज़ार रूपये सिक्योरिटी राशि के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि बोलीदाता को भवन सामग्री का निपटारा 10 दिन के अंदर करना होगा तथा भूमि समतल करनी होगी। इसके अतिरिक्त चारदीवारी की बोली अलग से की जाएगी।
  • इंसानियत शर्मसार! नाबालिग से ‘निर्भया’ जैसा कांड, गैंगरेप के बाद 3 दिन तक पीड़ित रही बेहोश, हालत गंभीर 

    भोपालः मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बदमाशों ने एक बच्ची को किडनैप कर उसके साथ गैंगरेप किया। इतना ही नहीं उसे ऊंची जगह से धक्का देकर गिरा भी दिया। उसके गुप्तांग में भी आरोपियों ने चोट पहुंचाई है। उसे इलाज के लिए ग्वालियर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। लड़की को तीन दिन तक होश नहीं आया। यह पूरा मामला डबरा थाना क्षेत्र का है। 5 दिनों के अंदर गैंगरेप का यह दूसरा मामला है।

    यह घटना 29 जनवरी रात की है। लक्ष्मी कॉलोनी में रहने वाली 15 साल की किशोरी से बॉबी रावत की पहचान थी। बॉबी रावत उसे बाइक पर बिठाकर अपने साथी की मदद से दूर दराज इलाके में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। लेकिन लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर बदमाशों ने गैंगरेप किया और उसे धक्का दे दिया। जिससे लड़की जख्मी हो गई। बाद में वह किसी तरह ग्रामीणों की मदद से अपने परिजनों के पास पहुंची। परिजन लड़की को लेकर डबरा थाना पहुंचे। जहां पुलिस को वारदात की जानकारी देते हुए आरोपी बॉबी रावत और उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसे उपचार के लिए जेएएच में शिफ्ट किया गया है। उसके गुप्तांगों में भी चोट आई है। इस घटना के बाद उसे अब तक होश नहीं आया है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    ग्वालियर के ASP निरंजन शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण, बलात्कार और POCSO ACT की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि ग्वालियर में सोमवार रात एक 15 वर्षीय लड़की के साथ तीन लोगों ने उसके असहाय माता-पिता के सामने बंदूक की नोक पर कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया था। आरोपियों में से एक खूंखार डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह का सदस्य है। यह वारदात भंवरपुर इलाके में हुई। लड़की के माता-पिता उसी खदान में मज़दूर के रूप में काम करते थे। जांच में पता चला कि पत्थर खदान ठेकेदार का बेटा इस अपराध का मास्टरमाइंड था। इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।

  • सीवरेज़ कार्य के चलते 10 से 25 फरवरी तक गगरेट-होशियारपुर एनएच पर रहेगा वन-वे ट्रैफिक

    सीवरेज़ कार्य के चलते 10 से 25 फरवरी तक गगरेट-होशियारपुर एनएच पर रहेगा वन-वे ट्रैफिक

    ऊना/सुशील पंडित :जिलादंडाधिकारी राघव शर्मा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सीवरेज़ के कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए 10 से 25 फरवरी तक गगरेट-होशियारपुर एनएच का आधा भाग यातायात के लिए बंद रहेगा।उन्होंने बताया कि एनएच गगरेट-होशियारपुर रोड़ पर सीवरेज़ का कार्य दो स्थानों पर किया जाएगा जिसमें लोक निर्माण विभाग रेस्ट हाऊस गगरेट पर नजदीक आरडी 65/300 और एचडीएफसी बैंक गगरेट के नजदीक आरडी/300 शामिल हैं। राघव शर्मा ने कहा कि इन दोनों स्थानों पर सीवरेज़ का कार्य करने के लिए एनएच को वन-वे यातायात के लिए प्रयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया यह आदेश सीवरेज़ निर्माण कार्य को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए जारी किए हैं।