Blog

  • पंजाबः माइनिंग विभाग और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत-बजरी की 14 गाड़ियां की काबू, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः हिमाचल प्रदेश से अवैध रूप से पंजाब में दाखिल होने वाली रेत बजरी की गाड़ियों के खिलाफ माइनिंग विभाग और पुलिस टीम के द्वारा सख्ती से कार्रवाई की गई है। इस दौरान टीम ने रेत बजरी से भरी 14 गाड़ियां जब्त की। बताया जा रहा है कि 14 गाड़ी चालकों के पास मौके पर रेत बजरी से संबंधित पूरे कागजात नहीं थे। माइनिंग विभाग द्वारा उन गाड़ियों पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि रेत बजरी से संबंधित कागजात ना होने पर प्रत्येक गाड़ी को 2 लाख रुपये जुर्माना किया जाएगा। ऐसे में कुल 14 गाड़ियों से 28 लाख रुपए राजस्व वसूला जाएगा। 

    इस मामले की जानकारी देते हुए माइनिंग विभाग व पुलिस अधिकारी ने बताया कि दूसरे राज्यों से जो भी बिना कागजात के रेत बजरी की गाड़ियां दाखिल हो रही हैं उन सब पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते हिमाचल से पंजाब में दाखिल हो रही गाड़ियों को रोकर जब उनसे गाड़ियों में भरे हुए कच्चे माल के बारे में पूछा गया तो वह कोई सही जवाब ना दे सके। इस दौरान 2 ट्रक ड्राइवरों ने गाड़ियां भागने की भी कोशिश की।

    लेकिन माइनिंग विभाग को पुलिस की टीम ने उनको भी काबू कर लिया। फिलहाल माइनिंग विभाग और पुलिस की टीम ने 14 गाड़ियों को कब्जे में लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक गाड़ी में जो कच्चा मटेरियल भरा हुआ है उसको लेकर उनके द्वारा चालान काटे जा रहे हैं। पुलिस की ओर से बजरी मालिकों को यह भी हिदायत की जा रही है कि वह नाजायज तरीके से हिमाचल से पंजाब में कच्चे माल की तस्करी इस तरह ना करें। उन्होंने कहा कि नहीं तो आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • कपूरथलाः प्रधान राजा वडिंग की अगुवाई में कांग्रेस का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब कांग्रेस की और से पंजाब सरकार की और से प्रदेश भर में दिए जाने वाले धरना प्रदर्शन की कड़ी के तहत कपूरथला में भी पंजाब कांग्रेस की और से प्रधान राजा वडिंग के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया जिस में पंजाब कांग्रेस प्रधान ने पंजाब सरकार को बेरोजगारी, नशा, ला एंड आर्डर विकास जैसे मुद्दों पर घेराव किया।

    राजा वडिंग ने पार्टी में अनुशासन के मुद्द्धे पर बोलते हुए नवजोत सिद्धू का नाम लिए बिना कहा कि अनुशासन सबके लिए एक समान है। चाहे वह कोई जिला प्रधान हो या कोई पूर्व प्रदेश प्रधान और अगर कोई अनुशासन भंग करेगा तो उसके खिलाफ कारवाई होगी। पंजाब कांग्रेस प्रधान ने आप सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा को हुई सजा पर उनके इस्तीफे पर बोलते हुए कहा कि इस तरह के मसले पर उन्हे कांग्रेस के मुख्य नेता राहुल गांधी से सिख लेनी चाहिए। जिन्होंने सजा होने पर अपनी लोकसभा की सदस्यता छोड़ दी थी।

    कांग्रेस के प्रधान ने इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि पंजाब में जो आम लोगो की भावनाएं आप सरकार के खिलाफ है। जब उन्हें कांग्रेस आलाकमान पंजाब की स्थिति और किसी गठबंधन के बारे में पूछेगी तो उन्हे सही स्थिति से अवगत करवा दिया जाएगा। 

  • पंजाबः छापेमारी करने गई GST विभाग की टीम दुकान में छोले कुलचे खाने की हरकत कैमरे में हुई कैद, देखें वीडियो

    कैमरे में कैद कर्मचारियों ने ने अलग-अलग जवाब

    बटालाः सरकारी विभाग के कर्मचारियों पर अक्सर सवालिया निशान देखने को मिलते हैं। ऐसी ही एक तस्वीर मीडिया के कैमरे में उस वक्त कैद हुई जब जीएसटी विभाग की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर के नेतृत्व में बटाला के सिविल अस्पताल रोड पर महाजन क्रॉकरी होलसेल दुकान में छापेमारी करने पहुंची। लेकिन छापेमारी के दौरान शायद जीएसटी विभाग के कुछ कर्मचारियों को भूख लग गई थी। इस दौरान उन्होंने अपनी ड्यूटी को दरकिनार करते हुए उक्त दुकानदार से कुलचे-छोले का ऑर्डर दिया और खाने लगे, जो छापेमारी के दौरान मीडिया के कैमरे में कैद हो गया। जब कर्मचारियों को कैमरे के बारे में पता चला, तो उन्होंने छोले कुलचे छोड़ कर अपना काम करने का नाटक करना शुरू कर दिया।

    जब मीडिया ने सवाल किया कि छापेमारी के दौरान अपनी ड्यूटी को साइड पर रखकर दुकानदार से छोले-कुलचे-मंगवाकर खाने की इजाजत कितनी जायज है, तो छोले-कुलचे खा रहे कर्मचारियों ने अलग-अलग जवाब दिए। मंदीप नाम के एक कर्मचारी ने कहा कि हमने नहीं मंगवाए है, दुकानदार की ओर से ही ऑर्डर दिया गया है। जबकि प्रेम कर्मचारी ने कहा कि उन्होंने तो कुलचे खाए ही नहीं। वहीं पुलिस की वर्दी में एक पुलिस अधिकारी धर्मपाल ने कहा कि उसने ये कुलचे-छोले अपने पास से मंगवाए थे। ऐसे में अब सवाल यह खड़ा होता है कि जिस दुकान पर अधिकारी छापेमारी करने गए है। उसी दुकानदार से छोले-कुलचे मंगवाकर खाना कितना जायज है। 

    वहीं दूसरी ओर टीम के साथ पहुंचे जीएसटी विभाग के सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि जीएसटी को लेकर उक्त दुकानदार के रिकार्ड व सामान का मिलान किया जा रहा है। ऐसे में अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई कमी पाई गई तो यह लाखों रुपए की हो सकती है। जब उक्त दुकानदार से कर्मचारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान छोले-कुलचे खाने के बारे में पूछा गया तो सहायक आयुक्त दो टूक जवाब देकर अपने कर्मचारियों को बचाते नजर आए। लेकिन आखिरकार मीडिया ने बार-बार पूछा गया और उन्होंने माना कि जिस जगह पर छापेमारी की गई है, वहां से खाना मंगवाना बिल्कुल गलत है और कर्तव्य में लापरवाही है।

  • सांसदों के निलंबन पर कुटलैहड़ कांग्रेस ने निकाली जन आक्रोश रैली

    ऊना/ सुशील पंडित : लोकसभा एवं राज्य सभा से 143 सांसदों के निलंबन पर कुटलैहड कांग्रेस ने अध्यक्ष राम आसरा शर्मा की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के प्रति रोष स्वरूप रेस्ट हाउस बंगाणा से बाजार के मुख्य चौक तक रैली निकाली। और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस रैली में काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा ने कहा कि तानाशाही से कोई सरकार नहीं चलती है। और बीते दस वर्षों से मोदी सरकार का यह हाल हो चुका है कि जो नेता सांसद सच्चाई पेश करे उसे या तो सस्पेंड किया जाता है या फिर सीबीआई ईडी व अन्य सरकारी एजेंसियों से प्रताड़ित करवाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्य सभा से जो कांग्रेस व समर्थक दलों के 143 सांसद निलम्बित किए है। केंद्र सरकार उन्हें बहाल करे नही तो यह आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा। उन्होंने कहा कि बिपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहे है। बहीं कुटलैहड विस क्षेत्र के चुनाव प्रभारी सुरिन्द्र ठाकुर ने कहा कि कुछ समय बाद लोकसभा चुनाव होने जा रहे है ओर अव जनता केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये को खत्म करने के मूड में आ चुकी है। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्ष के कार्यकाल में मोदी सरकार ने हर समय विपक्ष की आवाज को दबाने का काम किया है। लेकिन सच्चाई न तो झुकती है। ओर न ही खत्म होती है। उन्होंने कहा कि जो सांसद लोकसभा या राज्य सभा से निलंबित किए है उनका तत्काल प्रभाव से निलंबन रद्द किया जाए। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष , महासचिव प्रवीण शर्मा ,अजय शर्मा ,प्रदेश सचिव देसराज मोदगिल ,उपप्रधान भूषण शर्मा, दिनेश खत्री,रोहित रॉकी, बहादुर सिंह , लेखराज भारती, प्रकाश चंद शर्मा, अंकित शर्मा, रामरेखा शुक्ला, नीरज ठाकुर ,रोशन लाल लंबरदार ,दीपक ठाकुर, देशराज देशराज गौतम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
  • डॉ वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना में एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख तक के ऋण की सुविधा : ACD

    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश में निर्धन परिवारों से संबंधित विद्यार्थी धन अभाव के कारण उच्च पेशेवर शिक्षा से वंचित न रहे इस उद्देश्य से हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा डॉ वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना आरंभ की गई है। इस योजना के तहत ऐसे विद्यार्थी जिनकी सालाना पारिवारिक आय चार लाख रुपए तक है तथा वे किसी भी स्तर की उच्च पेशेवर शिक्षक ग्रहण करना चाहते हैं इस योजना का लाभ ले सकते हैं। यह जानकारी एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि योजना के लिए प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित शर्तों के मुताबिक विद्यार्थी हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए तथा पात्र शैक्षणिक योग्यता में उसके न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। योजना का लाभ इंजीनियरिंग विषयों में आईटीआई, डिप्लोमा अथवा डिग्री के अलावा मेडिकल, मैनेजमेंट, पैरामेडिकल, फार्मेसी, नर्सिंग तथा वकालत की पढ़ाई के अलावा पीएचडी की पढ़ाई करने के लिए भी लिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में शुरू की गई यह योजना भारत में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए ही वर्ष 2023-24 से आरंभ है तथा संबंधित विषयों में पहले से अध्यनरत विद्यार्थी भी इस योजना के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में डॉ वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना के तहत अब तक कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए हैं जो कि अधूरे दस्तावेजों के कारण लंबित हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों के संबंध में सभी आवेदकों सूचित कर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जाए। एडीसी ऊना ने जिला के सभी पात्र छात्र-छात्राओं से आग्रह किया गया है कि वे उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें।

  • पंजाबः बाहरी राज्यों से नशा लाकर सप्लाई करते 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः खन्ना पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बाहरी राज्यों से नशा लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। ड्राइविंग की आड़ में ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने नशा तस्करी 2 अलग-अलग मामलों में 4 लोगों को गिरफ्तार कर 2 क्विंटल 49 किलो चूरा पोस्त बरामद की है। दोनों ही मामलों में कैंटरों के बीच गुप्त तरीके से चूरा पोस्त की खेप तस्करी कर ले जाई जा रही थी। एसएसपी अमनित कोंडल ने बताया कि सदर पुलिस ने गांव अलौड़ के पास नाका लगाया हुआ था।

    इसी दौरान एक कैंटर को शक के आधार पर रोका गया। इसे जसपाल सिंह बिल्लू निवासी बडाली (रोपड़) चला रहा था। उसके साथ गुरसेवक सिंह निवासी ढंढराली (रोपड़) बैठा था। इस दौरान गुरसेवक ने खुद को गाड़ी का मालिक बताया। कैंटर की तलाशी के लिए डीएसपी राजेश कुमार को मौके पर बुलाया गया। डीएसपी की देखरेख में जब तलाशी ली गई तो 1 क्विंटल 49 किलो चूरा पोस्त बरामद हुई।

    थाना सिटी 2 की पुलिस ने 19 दिसंबर को कैंटर चालक जसवीर सिंह जस्सी निवासी बरास (पटियाला) और गगनदीप सिंह गग्गी निवासी गढ़शंकर को 5 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया था। कैंटर में इलेक्ट्रॉनिक सामान लोड किया हुआ था। कैंटर के पीछे हिस्से में सील लगी हुई थी। जिससे SHO गुरमीत सिंह को शक हो गया। पुलिस ने आरोपी को 3 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने इस मामले में कंपनी के अधिकारियों को बुलाया है। जिसके बाद आरोपी ड्राइवर और कंपनी अधिकारियों की मौजूदगी में सील खोली गई तो 1 क्विंटल पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि जसवीर के खिलाफ पहले भी एसएएस नगर में नशा तस्करी का मामला दर्ज है।

  • पंजाबः ऑटो में पड़े व्यक्ति के कत्ल की गुत्थी सुलझी, पुलिस ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना के थाना टिब्बा इलाके की संधू कालोनी में मस्जिद के पास घर से लापता चांद पासवान का शव रविवार की सुबह अंडे की सप्लाई करने वाले ऑटो में मिला था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, चांद उसी ऑटो में अंडे सप्लाई करने जाता था। उसके गले में ऑटो स्टार्ट करने वाली रस्सी मिली थी। जिसके बाद आशंका जताई गई थी कि उसी रस्सी से गलादबा कर चांद की हत्या की गई है। इसके अलावा चांद के शरीर पर चोट के निशान भी थे।  

    इस मामले को लेकर थाना टिब्बा की पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर मामले की गहनता से जांच की तो इंस्पेक्टर लवदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस के हाथ कुछ तथ्य लगे, जिनके आधार पर पुलिस ने उस समय चांद पासवान के हत्यारे की पहचान कर उसे समय काबू कर लिया जब वह भागने की फिराक में था। आरोपी की पहचान गुरदित सिंह के रूप में हुई है। आरोपी को मृतक चंद पासवान के साथ आखिरी बार देखा गया था। गुरदित सिंह ने पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल स्वीकार कर लिया है। उसने बताया है कि उसी चांद पासवान से पैसे ऐंठने के इरादे से उसकी हत्या की थी। पुलिस ने चांद पासवान से छीनी 34 हजार में से 12 हजार की नगदी भी बरामद कर ली है। 

    बता दें कि चांद के पिता विष्णु देव ने बताया था कि उनका बेटा मायापुरी स्थित एक अंडे की दुकान पर काम करता था और इलाके में ऑटो से अंडों की सप्लाई करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसका दुकान मालिक के साथ विवाद चल रहा था। करीब चार महीने पहले ऑटो का एक्सीडेंट हो गया था तो दुकान मालिक खुद ठीक कराने की बजाय चांद की तनख्वाह से पैसे काट रहा था। बाकी तनख्वाह भी समय पर नहीं दे रहा था। इसी बात पर अक्सर चांद का विवाद होता था। उन्होंने कहा कि शनिवार को वह कबीर नगर इलाके में अंडे की सप्लाई देने गया था। उस समय एक युवक उसके साथ था। उसके बाद चांद कहां गया किसी को पता नहीं? मालिक का फोन आया था कि उसका बेटा पैसे और ऑटो लेकर कही फरार हो गया है। वह शनिवार की दोपहर से ही बेटे की तलाश में जुटे हुए थे, लेकिन रविवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। 

  • बद्दी से लापता हुआ 15 वर्षीय युवक

    युवक के भीतजे ने बद्दी थाने में की गुमशुद की रिपोर्ट
    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी के वार्ड तीन के सराज माजरा से एक 15 युवक लापता हो गया है। उसके चाचा रिजवान ने भतीजे की गुमशुदगी की रिपोर्ट बद्दी थाने में की है। रिजवान ने बताया कि उसका भतीजा 15 वर्षीय अरमान 17 दिसंबर को उसकी वार्ड नंबर एक स्थित हेयर कटिंग की दुकान से बाजार गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। अरमान यूपी के मुज्जफर नगर के  गुलफ फराज का बेटा है। अपने चाचा के साथ वह बद्दी में काम की तलाश में आया था। चाचा हेयर कटिंग का कार्य करता था। वह पिछले काफी समय से चाचा की साथ रहता था। बताया गया कि 17 दिसंबर को वह बद्दी के वार्ड दो स्थित शिव मंदिर के साथ लगती  की दुकान पर देखा गया उसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया। रिजवान ने बताया कि वह उसे अंबाला समेत कई स्थानों पर खोज लिया है। उसे शक है कि उसके भतीजे को किसी ने बंदी बना लिया है। उसके बाद न तो पैसा है न ही मोबाईल है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट आई है। जिसके लिए सभी थाने व चौकी में इस बारे में सूचित करा दिया गया है। पुलिस अपने स्तर पर उसे भी खोज रही है।
  • पंजाबः 18 वाहनों सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः चोरी की बढ़ रही वारदातों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना पीएयू की पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 वाहन बरामद किए है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि तीनों आरोपियों में से दो आरोपियों के खिलाफ पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    इन आरोपियों ने लुधियाना समेत होशियारपुर, फिल्लौर, जगराओं इलाके में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। जो सुनसान इलाकों में खड़ी गाड़ियों में डुप्लीकेट चाबियां लगाकर चोरी कर लेते थे और बाद में उन्हें दोबारा बेच देते थे। एडीसीपी ने कहा कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, पूछताछ के दौरान आरोपियों से और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • बड़े साहेबजादे बाबा अजीत सिंह के शहीदी दिवस पर भंडारे का आयोजन

    बद्दी में सुखमणी साहेब का पाठ व लगंर आयोजन
    बददी/ सचिन बैंसल : बद्दी साई मार्ग पर हरमन फिलिंग स्टेशन में वीरवार को सिखों के दसवे गुरू गुरु गोविंद सिंह के बड़े साहेबजादे बाबा अजीत सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया। इस मौके पर श्री सुखमणी साहिब का पाठ किया गया। इस मौके पर अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया। हरमन फिलिंग स्टेशन के संचालक चौधरी मदन लाल ने बताया कि गुरू गोविंद सिंह का पूरा परिवार समाज के भलाई व धर्म की रक्षा के लिए शहीद हुआ। बाबा अजीत सिंह की जंग में शहीदी प्राप्त करने के बाद उनके छोटे बाबा जुझार सिंह ने भी अपने प्राणों की आहुति दी। जबकि छोटे साहिब जादे बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह को सरंहद में दीवार में चिनवा दिया गया। 21 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह के रूप में यह मनाया जा रहा है। इन मौकें पर पूरे भारत वर्ष में जगह जगह पर लंगरों, शब्द  कीर्तन का आयोजन कर दशमेश पिता व उनके परिवार की शहादत को याद किया जाता है। इस मौके पर ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह, मेहर चौधरी, नप अध्यक्ष तरसेम लाल, व्यापार मंडल के प्रधान मान सिंह कुंडलस, पूर्व पार्षद संजीव कुंडलस, पार्षद अजमेर कौर, सुरजीत चौधरी, पूर्व प्रधान जरनैल सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष बंत सिंह, संडोली पंचायत के प्रधान भाग सिंह कुंडलस, संपूर्ण सिंह, पूर्व एसएसओ हरभजन, दया राम रेंजर, अल्पसंख्यक वर्ग के दून के प्रधान मलूक चंद, प्रदीप टीनू, हंसराज, पंकज भंडारी, भाग चंद शर्मा, कांसी राम, नरेश सैणी, ओम प्रकाश बरयाम सिंह, काला राम, गुरवचन, जोगिंद्र सिंह, गुरमीत ठेकेदार, सतपाल , पंकज भंडारी, प्रदीप धीमान, रिंकू समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।