Blog

  • आर्मस लाईसेंस धारक 22 अक्तूबर तक जमा करवायें हथियार: राघव शर्मा

    आर्मस लाईसेंस धारक 22 अक्तूबर तक जमा करवायें हथियार: राघव शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: सामान्य विधानसभा चुनाव 2022 के मध्यनजर  कानून व्यवस्था और निष्पक्ष व सुचारू रूप से चुनावों के संचालन हेतू जिला दंडाधिकारी राघव शर्मा ने जिला के समस्त आर्मस लाईसेंस धारकों को आदेश दिए है कि वे नजदीकी पुलिस थाने व एम्यूनिशन डीलर के पास 22 अक्तूबर सायं 5 बजे तक अपने हथियार जमा करवाना सुनिश्चित करें। आदेशों की अवहेलना करने वाले के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जा सकती है।

    जिला दंड़ाधिकारी ने कहा कि यह आदेश पैरा मिलिट्री, होम गार्ड, पुलिस सिक्योरिटी, बैंक गार्ड या कोई अन्य व्यक्ति जिसे कानून और व्यवस्था की डयूटी सौंपी हो, उनके लिए लागू नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्तरों से संबंधित राष्ट्रीय राईफल संघ के साथ जुडे़ खिलाड़ियों पर भी यह आदेश लागू नहीं होंगे।

  • महिला से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, निर्भया जैसी दरिंदगी का आरोप

    महिला से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, निर्भया जैसी दरिंदगी का आरोप

    गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 40 साल की महिला ने 5 लोगों पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोपियों के साथ प्रॉपर्टी विवाद है और दोनों पक्षों का कोर्ट में केस चल रहा है। फिलहाल गैंगरेप की वारदात की पुलिस जांच कर रही है।

    पुलिस को आश्रम रोड पर महिला की मिली थी सूचना

    महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर में 5 लोगों के नाम दर्ज किए हैं, जिनमें से चार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। एफआईआर में नामजद आरोपियों के नाम दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला और औरंगजेब है। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को थाना नंदग्राम पुलिस को UP-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड पर एक महिला पड़ी हुई हैं, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई, पूछताछ में महिला ने बताया की वो दिल्ली नंद नगरी की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, ‘महिला ने बताया कि एक दिन पहले गाजियाबाद में अपने भाई के यहां जन्मदिन मनाने आई थी, जब भाई ने उसको वापस छोड़ा, तब उसको वहां से कुछ लोग ले गए, जो इससे पूर्व में ही परिचित हैं। पहले महिला ने बताया था कि 2 लोग थे, बाद में बताया कि 5 लोग थे, उन सभी ने उनके साथ दुष्कर्म किया।’

    पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में

    पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने जिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, उनके साथ महिला का प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है, कोर्ट में सिविल केस भी है। महिला दिल्ली को रहने वाली है और उसका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को भेजा नोटिस

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करके कहा, ‘दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए, महिला के साथ 5 लोगों ने 2 दिन तक बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई, सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है, एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।’

    प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने के दावे से पुलिस का इनकार

    स्वाति मालीवाल के इन आरोपों पर गाजियाबाद पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने और बोरे में बंद करने की बात से पुलिस ने इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि टंग क्लीनर मिला है और नंदग्राम थाने मे मामला दर्ज किया है, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरी जांच की जा रही है।

  • जय शाह के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, भारत में होने वाले विश्व कप को लेकर दी ये धमकी

    जय शाह के बयान से बौखलाया पाकिस्तान, भारत में होने वाले विश्व कप को लेकर दी ये धमकी

    कराची: भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सचिव जय शाह के 2023 में होने वाले एशिया कप को तटस्थ स्थल पर खेलने के संबंध में बयान के बाद भारत और पाकिस्तान टकराव की स्थिति में आ गए हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से हटने की धमकी दे डाली है। वनडे विश्व कप से पहले एशिया कप के 2023 सत्र का आयोजन होगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने पाकिस्तान को सौंपी है। संयोग से शाह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद शाह ने कहा था कि हमने फैसला किया है कि भारत तटस्थ स्थान पर एशिया कप में खेलेगा।

    पीसीबी के अध्यक्ष रमीज राजा के करीबी सूत्रों ने संकेत दिया कि शाह के बयान के बाद वह भारत में होने वाले वनडे विश्व कप से हटने पर विचार कर रहे हैं। पीसीबी के सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘पीसीबी अब कड़ा फैसला लेने के लिए तैयार है क्योंकि वह यह भी जानता है कि अगर इन बड़ी प्रतियोगिताओं में पाकिस्तान भारत से नहीं खेलता है तो आईसीसी और एसीसी को नुकसान होगा। ‘पीसीबी से जब संपर्क किया गया तो उसने शाह के बयान पर आधिकारिक प्रतिक्रिया करने से इनकार कर दिया। पीसीबी के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘अभी हमें कुछ नहीं कहना है लेकिन हम परिस्थितियों पर गौर करेंगे और अगले महीने मेलबर्न में होने वाली आईसीसी बोर्ड की बैठक जैसे उचित मंच पर यह मसला उठाएंगे।’

    हालांकि पता चला है कि पीसीबी अध्यक्ष राजा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शाह के बयान से काफी खफा है और उन्होंने कुछ कड़े फैसले लेने का निर्णय किया है। पीसीबी सूत्रों ने कहा रमीज राजा एसीसी को इस मसले पर कड़ा पत्र भेजेंगे और शाह के बयान पर चर्चा करने के लिए अगले महीने मेलबर्न में एसीसी की आपात बैठक बुलाने की मांग करेंगे। सूत्रों ने कहा, ‘एक विकल्प जिस पर विचार किया जा रहा है वह एसीसी से बाहर होना है क्योंकि जब एसीसी अध्यक्ष इस तरह का बयान देता है तो पाकिस्तान का उस संस्था में बने रहने का कोई मतलब नहीं है।’

  • जालंधरः चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार 

    जालंधरः चोरी की बाइक सहित एक गिरफ्तार 

    जालंधर/हर्षः थाना लांबड़ा की पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलविंदर सिंह उर्फ़ बिंदु पुत्र लाला सिंह निवासी गांव खुंडिकला, बरनाला के रूप मे हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि उन्हें मनप्रीत पुत्र पाल चांद गांव बढ़ाला थाना लांबड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई थी, कि काम से घर लौटते समय वह जरूरी सामान खरीदने के लिए मलको गेट के पास दुकान पर रुका था।

    समान खरीदने के बाद जब उसने वापिस आकर देखा, तो वहां पर उसका बाइक नहीं पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान उक्त आरोपी को एल्डेको ग्रीन कालोनी के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्ज़े से चोरी किया हुआ बाइक बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत मे पेश रिमांड हासिल करेगी, ताकि और खुलासे हो सके।

  • पंजाबः नहीं थम रहा मौत का आंकड़ा, एक और युवक की नशे की ओवरडोज से मौत

    पंजाबः नहीं थम रहा मौत का आंकड़ा, एक और युवक की नशे की ओवरडोज से मौत

    लुधियानाः पंजाब में भले ही सरकार की ओर से नशे को लेकर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन राज्य में नशे की ओवरडोज से युवकों की मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे है। आए दिन राज्य में नशे से युवक की मौत का मामला सामने आ रहा है। वहीं आज फिर जिले में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक घर से बिना बताए गए युवक का सुबह शिमलापुरी इलाके स्थित एक खाली प्लाट में शव बरामद हुआ।

    मृतक की पहचान अमन खन्ना के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हुई है। दरअसल, घटनास्थल से एक युवक के बाइक के साथ एक सीरिंज भी मिली है। थाना शिमलापुरी की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    ताना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अमन खन्ना जीवनजोत नशा छुड़ाओ केंद्र में बतौर सफाई कर्मचारी काम करता था। वह पहले नशा करता था लेकिन अब उसने छोड़ दिया था। बीते दिन वह घर से काम के लिए कहीं गया था। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह अमन का शव शिमलापुरी के एक खाली प्लाट से बरामद हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः स्वास्थ्य अधिकारियों एवं फूड सेफ्टी अफसरों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    पंजाबः स्वास्थ्य अधिकारियों एवं फूड सेफ्टी अफसरों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में फेरबदल किया है। जारी आदेशों के मुताबिक एक सप्ताह के लिए यह आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के अनुसार राज्य के सभी जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर्स को एक हफ्ते के लिए ट्रांसफर कर दिया गया है। कमिश्नर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब अभिनव त्रिखा द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं फूड सेफ्टी ऑफिसर्स को 19 से 26 अक्टूबर तक अपनी तैनाती वाले जिले से हटाकर दूसरे जिलों में तैनात किया गया है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः गैंगस्टर दीपक टीनू को पुलिस ने किया गिफ्तार, 18 दिन बाद पुलिस ने किया काबू

    पंजाबः गैंगस्टर दीपक टीनू को पुलिस ने किया गिफ्तार, 18 दिन बाद पुलिस ने किया काबू

    नई दिल्लीः गैंगस्टर दीपक कुमार उर्फ टीनू को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दीपक टीनू को दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। फरार दीपक टीनू को पुलिस ने 18 दिनों बाद आज काबू किया है। दीपक टीनू मानसा के सीआईए इंचार्ज प्रितपाल सिंह के सरकारी घर से 1 अक्तूबर को फरार हुआ था। बता दें कि दीपक टीनू लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है। जोकि हाल ही में मानसा जेल से हो गया था। इसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने जगह-जगह पर छापेमारी कर रही थी। हाल ही में पुलिस ने टीनू की गर्लफ्रेंड को हिरासत में भी लिया था। 

  • पंजाबः दिन दिहाड़े पुलिस मुलाजिम की रिवाल्वर से चली गोली, युवक घायल

    पंजाबः दिन दिहाड़े पुलिस मुलाजिम की रिवाल्वर से चली गोली, युवक घायल

    अमृतसरः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां रेलवे स्टेशन के बाहर मोबाइल की दुकान पर गोली चलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस मुलाजिम की सरकारी रिवाल्वर से गोली चली है। जोकि मोबाइल की दुकान में काम काम करने वाले लड़के की छाती पर लगी है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।

    युवक की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एएसआई मोबाइल खरीदने के लिए दुकान पर आया था। जब जेब में से पैसे निकालने लगा तो उसने अपनी रिवाल्वर दुकान के काउंटर पर रख दी। पैसे देकर जैसे ही एएसआई वापिस रिवाल्वर को उठाने लगा तो अचानक गोली चल गई जो दुकान में काम कर रहे एक युवक को लग गई। 

  • पंजाबः तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की चपेट में आने से रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मौत, पंचायत अफसर घायल

    पंजाबः तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की चपेट में आने से रिटायर्ड बैंक अधिकारी की मौत, पंचायत अफसर घायल

    लुधियानाः जिले में हाईवे पर सुबह साइकलिंग कर रहे रिटायर्ड बैंक अधिकारी की तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वहीं उनके साथ पंचायत अफसर इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाइपास नजदीक एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने हाईवे पर साइकलिंग कर रहे एक रिटायर्ड बैंक अधिकारी और उसके साथ जा रहे पंचायत अफसर को बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे में रिटायर्ड बैंक अधिकारी की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंचायत अफसर को घायल अवस्था में समराला के सिविल अस्पताल लाया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार आदर्श नगर में रहने वाले 60 साल के रिटायर्ड बैंक अधिकारी मनजीत सिंह और उसका पड़ोसी पंचायत अफसर हरजीत सिंह रोजमर्रा की तरह हाईवे पर साइकलिंग करते हुए सुबह वापिस घर लौट रहे थे। अचानक बाइपास नजदीक लुधियाना की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार फार्च्यूनर गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि गाड़ी चालक काफी दूर तक उन्हें घसीटता ले गया।  हादसे में बैंक अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पंचायत अफसर हरजीत सिंह का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर ड्राइवर पर मामला दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी है। 

  • पंजाब सरकार को बड़ा झटकाः हाईकोर्ट ने 1 सप्ताह में 5 करोड़ रुपये जमा करने के दिए निर्देश, जाने मामला

    पंजाब सरकार को बड़ा झटकाः हाईकोर्ट ने 1 सप्ताह में 5 करोड़ रुपये जमा करने के दिए निर्देश, जाने मामला

    चंडीगढ़ः फिरोजपुर में मालब्रोस की शराब फैक्टरी के बाहर चल रहे प्रदर्शन को समाप्त करने में नाकाम रहने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले को हल्के में ले रही है। इस प्रदर्शन के कारण कंपनी हो हुए नुकसान की भरपाई की जिम्मेदारी से सरकार बच नहीं सकती है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को 5 करोड़ रुपये एक सप्ताह में रजिस्ट्री में जमा करवाने का आदेश दिया है। मालब्रोस इंटरेनशनल निजी लिमिटेड मोहाली ने याचिका दाखिल करते हुए हाईकोर्ट को बताया कि प्रदर्शन के कारण उनकी यूनिट बंद है।

    यूनिट बंद होने के चलते उनका अब तक 13 करोड़ 73 लाख का नुक्सान हो चुका है। कंपनी ने हाईकोर्ट को बताया कि उनकी यूनिट के बाहर प्रदर्शनकारी बैठ गए हैं और इसे बंद करवा दिया गया है। उनकी इस यूनिट पर आरोप लगाए गए थे कि यह यूनिट पर्यावरण मानकों का उल्लंघन कर लगाई गई है। जबकि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जांच कर उन्हें स्वीकृति दे चुका है। प्रदर्शनकारियों ने इस यूनिट की एनजीटी की मॉनिटरिंग कमेटी से जांच की मांग की। एनजीटी की मॉनिटरिंग कमेटी की जांच में भी सब ठीक पाया गया। बावजूद इसके प्रदर्शनकारी हटे नहीं तो कंपनी ने पंजाब सरकार से गुहार लगाई। सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की तो मामला हाईकोर्ट पहुंचा।

    कंपनी ने हाईकोर्ट को बताया कि इस यूनिट को लगाने में 300 करोड़ निवेश किए गए हैं, 200 करोड़ बाजार से उठाया गया है। इस फैक्टरी को चलाने और स्टाफ के वेतन पर डेढ़ करोड़ का खर्च है और 2 करोड़ रुपये प्रतिमाह किश्त देनी पड़ती है। सरकार प्रदर्शनकारियों से मिली हुई है और ऐसे में उनका हर महीने करोड़ों का नुकसान हो रहा है। हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि कंपनी अपना काम बेहतर तरीके से कर सके। इसकी जिम्मेदारी सरकारी की है। कानून को लागू करने में सरकार कमजोर नजर नहीं आनी चाहिए। ऐसे में कंपनी को हुए नुकसान के प्रति सरकार अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। लिहाजा हाईकोर्ट ने सरकार को एक हफ्ते के भीतर हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में 5 करोड़ रुपये जमा करवाने का आदेश दिया है।